दल्लीराजहरा – डौंडी ब्लॉक के अंतर्गत दल्लीराजहरा के कांरोना संक्रमण की स्थिति में काफी सुधार हुआ है किन्तु आसपास के क्षेत्रों में स्थिति जस की टस बनी हुई है |
डौंडी ब्लॉक में डौंडी एवं आसपास के क्षेत्र एवं दल्लीराजहरा में वार्डवार मिले संक्रमितों कि जानकारी इस प्रकार है –
|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||
पर्याप्त मात्रा में वैक्सीनेशन की व्यवस्था कर लोगों का टीकाकरण करें छत्तीसगढ़ सरकार – राकेश यादव
लोगों की जिंदगी के साथ राजनीति ना करें भूपेश बघेल- सुरेश निर्मलकर
कोरोना जाति और धर्म देखकर,गरीबी अमीरी देखकर नहीं होता इस महामारी में लोगों का ऐसा बांटना दुर्भाग्यपूर्ण – कमलेश वाधवानी
आज भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल और युवा मोर्चा के साथियों द्वारा टीकाकरण को लेकर अभियान चलाया गया सरकार द्वारा जो टीकाकरण को लेकर भेदभाव की नीति अपनाई गई थी और हाईकोर्ट की फटकार के बाद उसे वापस लिया गया है ऐसी नीति का विरोध करते हुए जल्द से जल्द वैक्सीनेशन की व्यवस्था के साथ-साथ सभी के टीकाकरण की व्यवस्था करने एवं जीवन का मूल्यांकन एक समान करे इस निवेदन के साथ इस अभियान को चलाया |
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने कहा कि जैसी नीति सरकार की 45 वर्षों से अधिक लोगों के लिए चल रही थी वैसे ही नीति को को युवाओं के लिए भूपेश सरकार को बनाए रखना था मगर इस महामारी के दौर में भी भूपेश बघेल राजनीति से बाज नहीं आ रहे हैं और गलत नीति बनाकर लोगों की जिंदगी के साथ खेलने का काम छत्तीसगढ़ की सरकार कर रही है जो निंदनीय है, और अब टीकाकरण को बंद कर युवाओं के साथ धोखा कर रही है भूपेश सरकार
हर विषय पर राजनीति करना ठीक बात नहीं है एक और छत्तीसगढ़ कोरोना जैसी महामारी से त्राहि-त्राहि कर रहा है और एक और भूपेश बघेल जी वोट की राजनीति कर रहे हैं, आज हम लोगों ने शहर के नागरिकों के साथ-साथ युवा साथियों के बीच में सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंच कर इस विषय को सरकार तक पहुंचाने की कोशिश की है की सभी को समान अधिकार देकर आप टीका की व्यवस्था कर जल्द से जल्द छत्तीसगढ़ का 100 प्रतिशत टीकाकरण कर दे |
युवा नेता कमलेश वाधवानी ने कहा कि कोरोना जाति और धर्म के आधार पर नहीं होता ना कि गरीबी और अमीरी देखकर होता है मगर टीकाकरण को इस रूप में करना जिस का राजनीतिकरण हो और ऐसा कृत्य छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार कर रही है जिसकी मैं घोर निंदा करता हूं और सरकार से आग्रह करता हूं कि छत्तीसगढ़ का युवा चाहता है कि हमें जल्द से जल्द टीका लगे और वह आपके साथ सहभागी भी बनना चाहता है मगर दुर्भाग्य है आप इस समय भी राजनीति कर रहे सिवाए पत्र लिखकर अपना पल्ला केंद्र की ओर झाड़ देते हैं आप की जवाबदारी बनती है छत्तीसगढ़ की जनता ने आप को चुना है आप इस से भाग नहीं सकते हमारी मांग है आप जल्द से जल्द टीकाकरण को छत्तीसगढ़ में करें |
इस अभियान में युवाओं ने बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी दी बल्कि कुछ बच्चों ने भी अपने माता-पिता के लिए टीकाकरण करने की बात कही इस अभियान में बालोद शहर के प्रबुद्ध नागरिकों का भी सहयोग भारतीय जनता पार्टी और युवा मोर्चा को मिला है |
बस्तर टाईगर शहीद महेंद्र कर्मा के बेटे दीपक कर्मा का हुआ निधन
जगदलपुर – कोरोना को हवा ने कर्मा परिवार का दीपक बुझा दिया है। विगत माह भर से कोविडसे जूझ रहे युवा नेता दीपक कर्मा की आज तड़के मृत्यु हो गई है। उनकी मौत की खबर से दंतेवाड़ा सहित पूरे बस्तर संभाग में शोक की लहर है। पूरे प्रदेश से कांग्रेसजनों और समर्थको- शुभचिंतकों की ओर से शोक संवेदनाओं का दौर जारी है। कोरोना संक्रमण के चलते गुरुवार सुबह लगभग 3 बजे छत्तीसगढ़ ने अपना एक और नेता खो दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रदेश कांग्रेस के महासचिव दीपक कर्मा का उपचार के दौरान निधन हो गया ।
कोरोना संक्रमण के चलते ज्यादा तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जगदलपुर से रायपुर के एमएमआई नारायणा सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दीपक कमां, बस्तर टाइगर कहे जाने वाले शहीद महेंद्र कर्मा के बेटे थे, उनकी मां देवती कमां दंतवाडा से कांग्रेस को विधायक हैं। बता दें दीपक कमां दंतेवाड़ा नगर पालिका के लगातार 3 बार अध्यक्ष रहें हैं और वे बस्तर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ चुके हैं। वे दंतेवाड़ा सहित पूरे बस्तर संभाग के लोकप्रिय युवा आदिवासी नेता थे। राजनीति से जुड़े युवा उन्हें अपना आदर्श मानते थे। लोगों की मदद करने और मुसीबत में साथ खड़े रहने वाले नेता के तौर पर उनको अपनी विशिष्ट पहचान रही है। यदि कारण है कि दीपक कर्मा के असामयिक निधन ने कमां परिवार सहित समर्थकों के झकझोर कर रख दिया है। फेसबुक पोस्ट के जरिए संक्रमित होने की दी थी जानकारी . कांग्रेस नेता दीपक कर्मा ने 12 अप्रैल को फेसबुक पोस्ट के जरिए खुद के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी,उन्होंने लिखा था कि, कोविड एंटीजन टेस्ट में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनके संपर्क में आने वाले सभी लोगों से निवेदन है कि वे अपना ख्याल रखें और किसी भी प्रकार का लक्षण दिखने पर अपना टेस्ट जरूर करा लें। बाद में हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। यहाँ कुछ दिनों के उपचार के बाद फेफड़ों में संक्रमण अधिक होने और लगातार तबीयत बिगड़ती देख उन्हें विगत सप्ताह रायपर रिफर कर दिया गया था। कांग्रेस महासचिव दीपक कर्मा को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। उनकी तबीयत को लेकर मंगलवार को ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डॉक्टरों से बात की थी, आज तड़के करीब 3 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। छात्र नेता के तौर पर शुरू किया था अपना राजनीतिक जीवन लोकसभा चुनाव तक लड़ चुके दीपक कर्मा ने छात्र जीवन से राजनीति में कदम रखा था। पहली बार वे 1993 से 1995 तक बस्तर संभाग में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के उपाध्यक्ष बने। उनके कार्यों को देखते हा 1996 में बस्तर केटाइबल विंग का अध्यक्ष बनाया गया। साल 1999 में दंतेवाड़ा नगर पंचायत में पार्षद चुने गए। फिर कांग्रेस में उनका कद बढ़ता चला गया।
युवाओं में उनकी लोकप्रियता को देखते हुए 2010 में दंतेवाड़ा ओलंपिक एसोसिएशन का अध्यक्ष बनाया गया। 2013 में प्रदेश कांग्रेस महासचिव बने। 2004 से 2019 तक लगातार तीन बार वे दंतेवाड़ा नगर पंचायत के अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने 2014 में लोकसभा चुनाव भी लड़ा परंतु मोदी लहर में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उमाशंकर शुक्ला ने भी दीपक कर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि दंतेवाड़ा जिले ही नहीं प्रदेश के लिए बहुत बड़ी क्षति है क्योंकि वह हमेशा एक कर्मठ सिपाही की तरह कांग्रेस के लिए सेवा भावना से कार्य किया करते थे।
कांग्रेस हाईकमान के भी करीबी माने जाते थे
दीपक कर्मा शहीद महेंद्र कर्मा का परिवार हमेशा से गांधी परिवार के बेहद करीब रहा है। स्वगीय कर्मा जी की शहादत के बाद सोनिया गांधी और राहुल गांधी का कर्मा परिवार के प्रति विशेष मेह हमेशा से देखा गया है। इस लिहाज से दीपक कर्मा भी राहुल गांधी के पसंदीदा युवा नेताओं में शामिल रहे हैं। कई मौकों पर दीपक कर्मा सोनिया और राहुल के साथ मंच साझा कर चुके हैं।
पैतृक ग्राम फरसपाल में होगा अंतिम संस्कार
दीपक कर्मा का पार्थिव देह रायपुर से फरसपाल के लिये रवाना कर दिया गया है। आज शाम फरसपाल स्थित श्मशान में कोविड प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार किया जायेगा। दीपक कर्मा की बहन जिला पंचायत अध्यक्ष तुलिका कर्मा द्वारा कर्मा परिवार के हवाले से जारी बयान में समर्थकों और रिश्ते-नातेदारों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अपने अपने निवास स्थान से ही श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की गई है।
जगदलपुर।भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु देव साय की अनुशंसा पर विभिन्न स्तर पर विभाग का गठन किया गया इसमें बस्तर जिले से भी कार्यकर्ताओं को जगह दी गई है । संगठन ने 28 विभाग की घोषणा की गई जिसमें जिला कार्यालय निर्माण, कार्यालय आधुनिकीकरण एवं रखरखाव,ग्रंथालय ई ग्रंथालय, स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ, नमामि गंगे, राष्ट्रीय सदस्यता अभियान ,राष्ट्रीय महा संपर्क अभियान, राष्ट्रीय प्रशिक्षण महा अभियान ,सुशासन और केंद्र राज्य समन्वय विभाग, नीति अनुसंधान विभाग, मीडिया विभाग, मीडिया संपर्क विभाग, राजनीतिक प्रति पुष्टि और प्रतिक्रिया विभाग, राष्ट्रीय कार्यक्रम एवं बैठक विभाग, डॉक्यूमेंटेशन एवं ग्रंथालय विभाग, आपदा राहत और सहायता विभाग, अध्यक्षीय कार्यालय प्रवास एवं कार्यक्रम विभाग, प्रचार प्रसार निर्माण विभाग, ट्रस्ट समन्वय विभाग, चुनाव प्रबंधन विभाग, चुनाव आयोग संपर्क विभाग, कानून और विधिक विषय विभाग,
पार्टी पत्रिकाएं तथा प्रकाशन विभाग, सोशल मीडिया प्रबंधन विभाग, विदेश संपर्क विभाग,आजीवन सहयोग निधि विभाग, आई.टी विभाग है। जिसमें बस्तर जिले से राजनीतिक प्रतिपुष्टि और प्रतिक्रिया एवम चुनाव प्रबंध विभाग के सदस्य के रूप में केदार कश्यप, राष्ट्रीय सदस्यता अभियान प्रभारी के रूप में किरण देव एवम सदस्य श्रीनिवास राव मद्दी,कार्यालय आधुनिकरण एवम रखरखाव के सदस्य के रूप में श्रीनिवास राव मद्दी, स्वच्छ भारत अभियान में सदस्य के रूप में संग्राम सिंह राणा, नमामि गंगे में सदस्य के रूप में बी.जयराम, राष्ट्रीय महा संपर्क अभियान सदस्य के रूप में लच्छुराम कश्यप, राष्ट्रीय प्रशिक्षण महा अभियान सदस्य के रूप में संजय पांडे बनाये गए है। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार वन धन योजना विभाग में महेश गागड़ा की नियुक्ति हुई है।बस्तर जिले से बने समस्त प्रभारी/सदस्यों को बस्तर जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने बधाई प्रेषित किया है।
जगदलपुर। बस्तर जिले के सुधापाल के बाद दंतेवाड़ा जिले के जोडातराई ग्राम में कोरोनावायरस का कहर बरपा है और इसके कारण 32 ग्रामीण बीमार हो गए हैं।
दंतेवाड़ा जिले से जो समाचार सामने आई है,उसके अनुसार एक व्यक्ति के मौत मिट्टी में शामिल होने गये जोड़ातराई निवासी सभी के सभी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। बस्तर के सुधापाल, जीराखाल, गारेंगा गांव में भी कोरोनावायरस के चलते दर्जनों लोगों की मौत हो गई है और इस बिमारी ने गांव-गांव में पैर पसारने लगा है जिसके कारण कभी भी बड़ा विस्फोटक जानकारी सामने आ सकती है जिससे निपटने बस्तर के प्रशासनिक व स्वास्थ्य अधिकारी लगे हुएं हैं।
जगदलपुर। बस्तर जिले के परपा थाना क्षेत्र के बिरिंगपाल पुजारीपारा में हुई ब्लाइंड मर्डर केस में चौबीस घंटे में दो आरोपी को गिरफतार किया है जिसके तहत् मृतक आरोपी का दामाद है तथा सहआरोपी शातिर बदमाश है।परपा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड़ संहिता की धारा के तहत अपराध कायम किया है।
परपा पुलिस के सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार कोरोना काल के दौरान थाना क्षेत्र में घटित हत्या की घटना के बाद स्वयं थाना प्रभारी बीआर नाग ने स्वयं मामले की तह तक जांच पड़ताल किया जिसके कारण यह प्रकरण जल्द ही पटाक्षेप हो गया। परपा थाना प्रभारी बीआर नाग ने इस मामले में विज्ञप्ति जारी कर खुलासा किया कि मृतक घासीराम को उसके दामाद शेरसिंग कोमरे व उसका साथी जग्गा सिंह ने सर्जिकल ब्लेड से उसकी हत्या कर दी।
कोरोना काल के समय लोगों के साथ रोजगार एवं परिवार पालन की समस्या है वहीँ आज एक परिवार में विपदा टूट पड़ी | घटना वार्ड क्र 16 कोंडे पॉवर हाउस में आज सुबह 9.30 से 10 बजे के बीच हगिया बाई मंडावी पति गीतू राम मंडावी के घर में आग लगने से घर का पूरा सामन जल कर राख हो गया | आज सुबह 5 बजे हगिया बाई काम के सिलसिले में घर से बाहर गई थी एवं उसका पुत्र हीरा लाल जो कि अमानी कार्य करता है 8 बजे के आसपास अपने घर से काम पर निकल गया था 9 बजे के आसपास पड़ोस में रहने वाली शशि मंडावी द्वारा हीरा लाल को फ़ोन कर बताया कि उसके घर में आग लग गई है | वह अपनी माँ हगिया बाई जो कि गुप्ता चौक में पसरा लगाकर सब्जी बेचने का कार्य कर रही थी उसे साथ में लेकर घर पहुंचा एवं आसपडोस के मदद से आग बुझाने का प्रयास करने लगे किन्तु सफल न होने पर पड़ोसियों द्वारा वार्ड पार्षद सोहद्रा ठाकुर को सुचना दी | पार्षद द्वारा तत्काल फायर ब्रिगेड को सुचना कर मौके पर पहुंची | फायर ब्रिगेड द्वारा जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया किन्तु तब तक घर का सारा सामान जलकर खाक हो चूका था | जिसमे 2 पलंग, 1 साइकिल, 1 टीवी एवं बक्शे में रखा हुआ राशन कार्ड, आधार कार्ड जाति प्रमाण पत्र सहित दस्तावेज के साथ नकद रखे 8 हजार रुपये व अनाज व राशन पेटी में रखा हुआ था | बिस्तर कपड़े जलकर खाक हो गए एवं घर की छत भी जल गई | आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है |
मुआयना करते पटवारी लक्षमण राव
पार्षद द्वारा तत्काल बाजु के खाली मकान में हगिया बाई एवं उनके पुत्र हीरा लाल के रहने की व्यवस्था की तथा तहसील कार्यालय एवं जन प्रतिनिधियों को सुचना दी | इसके पश्चात् मौके पर पटवारी लक्ष्मण राव द्वारा मुआयना कर मुआवजे की कार्यवाही पूरी की किन्तु तत्काल किसी मुआवजे की व्यवस्था न होने की बात कही |
सहायता सामग्री व् राशि देते हुए भाजपा महामंत्री राकेश द्विवेदी, अमित कुकरेजा, वार्ड पार्षद सोहद्रा ठाकुर, ताम्रध्वज सुधाकर , सुमीत जैन, भूपेंद्र श्रीवास
इस पर वहां पर पहुंचे भाजपा मंडल के महामंत्री राकेश द्विवेदी, व्यापार प्रकोष्ठ के कार्यकारिणी सदस्य अमित कुकरेजा व सुमीत जैन एवं ताम्रध्वज सुधाकर पार्षद वार्ड क्र 17, भूपेंद्र श्रीवास ने वार्ड पार्षद सोहद्रा ठाकुर के साथ मिलकर परिवार को आवश्यक सामग्री एवं 3-3 जोड़ी कपड़े एवं दो सेट बिस्तर, तीन हजार रुपये नकद एवं जो भी आवश्यक सामग्री लगेगी जिसमे सुखा राशन, सब्जी की व्यवस्था के साथ घर के निर्माण में जो भी खर्च लगेगा देने की बात कही एवं तत्काल व्यवस्था हेतु कोरोना काल में नगरपालिका एवं जैन समाज के सहयोग से वितरित किये जा रहे भोजन से दोनों समय भोजन पैकेट पहुँचाने की व्यवस्था करवाई |
जगदलपुर/संसदीय सचिव एवं विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन द्वारा लॉकडाउन के मद्देनजर गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारो के समक्ष उपजे संकट के समाधान हेतु शहर के विभिन वार्डो मे देर शाम और ग्रामीण क्षेत्रो मे भरी दोपहर राशन सामग्री एवं मच्छर दानी का लगातार वितरण किया जा रहा है |
आज इसी कड़ी मे जैन द्वारा आसना,हल्वा कचौरा,बुरँद वाडा सेमरा, बाबू सेमरा,धुरगुडा,गारावँड खुर्द मे तथा शहर मे हवाई पट्टी से लगे विवेकानंद वार्ड व अनुकूल देव वार्ड के रहवासियों के बीच जाकर राहत सामग्री पहुंचाई।
जैन द्वारा लगातार लोगो से कोरोना प्रोटोकॉल को मानने एवं वैक्सीन लगवाने की अपील भी कर रहे है |
आज वितरण कार्यो जनपद सदस्य जीशान कुरैशी, विक्की नायडू, सूर्य नारायण राव, महेंद्र नागवंशी ,अप्पाराव,रितु पाढ़ी रामेश्वर बिसाई, रोहित पानीग्राही, हेमंत कश्यप हेमंत देवांगन,,इंदिरा राव, सरपंचप्रवीण देहारी, सरिता कश्यप ,उषा नाग, प्रकाश कश्यप, महादेव बघेल, दुर्गा उद्दे,सचिव- सीताराम याद
रायपुर – प्रदेश कांग्रेस आई टी सेल के लोकसभा सचिव और संभाग सहसंयोजक रायपुर कांग्रेस सेवादल सोशल मीडिया लखन बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ भाजपा में नेता इतना राजनीति कर रहे हैं । छत्तीसगढ़ ने बीजेपी को 9 सांसद दिये है , और 2 राज्यसभा सांसद दिये है। इन सभी लोग केन्द्र को बोलकर छत्तीसगढ़ के लिए कोरोना टीका दिलवाने का पहल क्यो नही करते हैं। जबकि छत्तीसगढ़ ने जितने टीके की मांग किया था। उतना टीका आया ही नहीं है। राज्य के जनता ने इन्हें चुना है।इनको भी कंपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए, केंद्र के सामने इनकी बोलती क्यो हो जाता है। छत्तीसगढ़ सरकार ने पहले चरण में 50 लाख टीका डोज खरीदने का आर्डर दिया है। छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा मांगे गए 50 लाख डोज के बदले टीका 1कंपनी 3 लाख डोज देने का आश्वासन दिया है।
रायपुर/06 मई 2021। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओ से पूछा कि राज्य को कोरोना की वैक्सीन दिलवाने के लिए वे लोग क्यो पहल नही कर रहे है ? बालोद जिला कांग्रेस के महामंत्री रतीराम कोसमा ने कहा कि राज्य की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के 9 लोकसभा सांसदों को चुन कर अपने प्रतिनधि के रूप में दिल्ली भेजा है ।राज्य से भाजपा के 2 राज्य सभा मे भी सांसद है ।रमन सिंह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है ।रेणुका सिंह राज्य से केंद्र सरकार में मंत्री है लेकिन किसी ने भी राज्य की जनता के हित में केंद्र सरकार से कोरोना की वैक्सीन उपलब्ध करवाने के लिए न कोई पत्राचार किया न कोई फोन किया और न ही कभी सार्वजनिक मांग किया ।यह भारतीय जनता पार्टी के नेताओ का राज्य की जनता के स्वास्थ्य के प्रति गैरजिम्मेदाराना रवैय्ये को दर्शाता है। राज्य की जनता ने इन भाजपा के सांसदों को क्या सिर्फ वेतन भत्ते और रुतबे के लिए चुन कर भेजा है ।मोदी के सामने इनकी बोलती क्यो बन्द हो जाती है ? एक भी भाजपाई सांसद ने राज्य के वैक्सीन के सम्बंध में केंद्र के समक्ष कोई पहल की हो तो पत्र सार्वजनिक करे ।
बालोद जिला कांग्रेस के महामंत्री रतिराम कोसमा ने कहा की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घोषणा की है कि राज्य के 18 वर्ष से अधिक आयु के हर नागरिक को मुफ्त वैक्सीन लगाई जाएगी ।राज्य सरकार ने इस हेतु प्रथम चरण में 50 लाख वैक्सीन डोज खरीदने का ऑर्डर दोनों कम्पनियों को दिया है ।राज्य सरकार के द्वारा मांगे गए 50 लाख डोज के बदले वैक्सीन एक कम्पनी ने 3 लाख डोज ही पहले देने का आश्वासन दिया है ।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को भी पत्र लिख कर राज्य सरकार को वैक्सीन दिलवाने के आग्रह किया है ।केंद्र सरकार के द्वारा कोई जबाब नही दिया गया ।केंद्र के इस असहयोगात्मक रवैय्ये के कारण राज्य सरकार को वैक्सीन लगवाने में प्राथमिकता तय करनी पड़ी ।कम टीको की उपलब्धता के कारण पहले गरीब वर्ग के लोगो को टीके लगवाए जा रहे है तो भारतीय जनता पार्टी के नेता इसमे भी भ्रम फैला रहे है।
जिला कांग्रेस महामंत्री रतिराम कोसमा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 से अधिक उम्र के लोगो को वैक्सीन लगाने की घोषणा मात्र को ही अपना कर्तब्य समझा ।प्रधानमंत्री की इस घोषणा के बाद केंद्र सरकार के द्वारा वैक्सीन को ले कर कोई कार्ययोजना नही बनाई गई ।राज्यो को कैसे वैक्सीन मिलेगा ।कैसे टीकाकरण किया जाएगा इस सम्बंध में केंद्र सरकार चुप्पी साधे बैठी है ।1 मई से टीकाकरण की घोषणा के बाद भी देश की लगभग सभी राज्य सरकार टीकाकरण को शुरू नही करवा पाई है।भाजपा के नेता और पदाधिकारी सोशल मीडिया में पोस्ट कर के मोदी को टीका के लिए धन्यवाद के पोस्टर पोस्ट करते नजर आते है लेकिन देश को वैक्सीन कब मिलेगी यह सवाल पूछने का साहस कोई नही दिखाता।