City Media - Page 1572 of 1848 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1572

एकबार फिर पूर्व महापौर मैदान में, पहले पीपीई किट बांटा था, अब रसपैरोमेटर और स्टीम पॉट बांटा ज़रूरतमंद को

0

जगदलपुर. कोरोनकाल में जहां संवेदनाये तार तार हो रही है वहीं पूर्व महापौर जतिन जायसवाल ने मानवता की मिसाल पेश की है। कोरोनकाल में सबसे ज़रूरी संसाधन महंगे होने की वजह से आज भी गरीबों व ज़रूरतमंदों की पहुंच से कोसो दूर हैं। ऐसे में पूर्व महापौर रसपैरोमेटर और स्टीम पॉट इन जरूरतमंदों तक पहुंचाने में जुटे हुए है।

जतिन का कहना है कि इस वायरस ने सबसे ज्यादा नुकसान गरीब तबके का किया है। गरीब संक्रमित हो रहा है और उसके पास ज़रूरी संसाधन न होने की वजह से इसका ठीक तरीके से इलाज नहीं हो पा रहा है। जबकि इलाज में दवा के साथ यह दोनों का रोल भी अहम है। इसलिए यह सामान जतिन जायसवाल ने मंगलवार को बस्तर कलेक्टर को भी सौपा है। यह सामान अब रेडक्रोस के माध्यम से गरीबों में बांटा जाएगा।

पिछले साल पीपी किट और गरीबों में बांटा था राशन
गौरतलब है कि जतिन संकटकाल में लगातार जरूरतमंदों की मदद करते आ रहे है। पिछले साल कोरोना की शुरुवात से ही लॉकडाउन में रोजगार से दूर हो चुके परिवार की मदद करते रहे थे। उन तक राशन से लेकर अन्य सामान ज़रूरतमन्दों तक पहुंचाया था। वहीं मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के वास पहुंचकर भी उन्हें पीपीई किट व अन्य स्वास्थ्य के सामान भी वितरित किये थे।

नारायणपुर पुलिस को 01 नक्सली आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली सफलता।

0

सुन्दरराज पी, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, विनीत खन्ना, पुलिस उप महानिरीक्षक, कांकेर रेंज, उत्तर बस्तर कांकेर, मोहित गर्ग, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर एवं नीरज चंद्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायणपुर के निर्देशन में डीआरजी, जिला बल, छसबल, एसटीएफ, आईटीबीपी, द्वारा क्षेत्र में लगातार नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के क्रम में दिनांक- 27.04.2021 को प्रातःकाल थाना कुरूषनार एवं कैम्प बासिंग की जिला पुलिस बल की पुलिस पार्टी द्वारा ग्राम बासिंग के राऊड़पारा व गुडरीपारा में दबिश देकर नक्सली आरोपी रामनाथ पोयाम पिता सुखदेव पोयाम, उम्र करीबन 46 वर्ष, निवासी राऊड़पारा, ग्राम बासिंग, थाना कुरूषनार, जिला नारायणपुर (कुदंला जनताना सरकार अध्यक्ष) को पकड़ा गया तथा उसके निशानदेही पर 01 नग प्रेशर कुकर आईईडी (03 लीटर), 03 नग डेटोनेटर, इलेक्ट्रीक वायर करीबन 45 मीटर, 06 नग इलेक्ट्रीक स्वीच, 06 नग प्लास्टिक का डाॅक्टरी सीरिज, 12 नग बैटरी सेल, 26 नग पटाखा जप्त किया गया। रामनाथ पोयाम द्वारा दिनांक 12.12.2020 को नारायणपुर से कुरूषनार मार्ग कोसा सेंटर के पास बम विस्फोट की घटना जिसमें आईईटीबीपी का 01 जवान घायल हुआ था में सलिप्त रहना स्वीकार करने पर दिनांक 27.04.2021 को 11ः35 बजे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कोर कमेटी की बैठक, जिले में टेस्टिंग एवं टीकाकरण लक्ष्य के अनुरूप करने के निर्देश

0

बाहर से आने वाले प्रवासी मजदूर एवं प्रवासी व्यक्तियों को क्वारंटाईन में रखने हेतु पर्याप्त व्यवस्था की जाये-कलेक्टर साहू

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर, 27 अप्रैल 2021

कलेक्टर धर्मेष कुमार साहू की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में कोरोना वायरस के रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु गठित जिला स्तरीय कोर कमेटी की बैठक हुई। बैठक में कलेक्टर साहू ने जिले में कोरोना वायरस के एक्टिव केस, होम आईसोलेषन में रहने वाले लोग और ठीक होकर वापस लौटे प्रकरणों की जानकारी ली। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देषित करते हुए कहा कि जिन गांवों में पाॅजिटिव केस ज्यादा आ रहे हैं, वहां एक्टिव सर्विलेंस तत्काल किये जाये। इसके साथ ही टेस्टिंग एवं टीकाकरण लक्ष्य के अनुरूप किये जाये। इसके साथ ही बाहर से आने वले प्रवासी मजदूर एवं प्रवासी व्यक्तियों को क्वारंटाईन में रखने हेतु पर्यप्त व्यवस्था की जाये। आवष्यकता हो तो सोनपुर, कोहकामेटा, बासिंग, कुरूषनार, ओरछा, धौड़ाई, छोटेडोंगर में नये क्वारंटाईन सेंटर खोले जाये। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देषित करते हुए कहा कि कोविड केयर संेटर में डाक्टरों द्वारा सतत निगरानी रखी जाये, दिन में एक बार कोविड केयर सेंटर में मरीजों का डाक्टर द्वारा सतत राउंड की व्यवस्था की जाये।

बैठक में कलेक्टर धर्मेष कुमार साहू ने कहा कि लाॅकडाउन के दौरान लोगों को रोजमर्रा की चीजों के लिए परेषानी न हो इसलिए राषन, फल, सब्जी खाद्य सामग्री आदि की होम डिलीवरी की अनुमति प्रदान की गयी है। इन सामग्रियों की कीमतों में वृद्धि न हो इसके लिए अधिकारी नियमित रूप से माॅनिटिरिंग करें। किसी भी सामग्री कीकमी न हो इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन की अनुमति दी गयी है। होम डिलिवरी के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जाये। पोटाकेबिन देवगांव में रूके जवानों का तत्काल दल भेजकर कोविड-19 जांच कराने के निर्देष अधिकारियों को दिये। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ ए.आर गोटा ने बताया कि जिले में बनाये गये कोविड केयर सेंटर में 750 बेड उपलब्ध है। जिसमें एक्टिव केस की संख्या 172 है । कोविड केयर संेटर में रहने वाले लोगों की संख्या 121 और होम आईसोलेषन में 36 और बेहतर उपचार हेतु बाहर रिफर किये गये केस की संख्या 15 है। आक्सीजन सिलेण्डर की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 70 जम्बो सिलेण्डर और 299 छोटे सिलेण्डर उपलब्ध है।

बस्तर साँसद दीपक बैज समय के पक्के खुद ही गाड़ी लेकर निकले बस्तर ब्लाक के ग्राम सुधापाल…

0

बस्तर साँसद दीपक बैज व विधायक चन्दन कश्यप कश्यप पहुँचे ग्राम सुधापाल

विधायक चन्दन कश्यप ने ग्रामीणों को बांटी सब्जियां

ज्ञात हो कि पिछले दिनों ग्राम सुधापाल में सामुदायिक संक्रमण से कोरोना फैला हुआ था। जिसमे लगभग 4 लोगो की मृत्यु हो चुकी है और लगभग 47 से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित है। उस सामुदायिक संक्रमण से अन्य ग्रामों में भी कोरोना फैला है इसको नियंत्रण करने हेतु शासन प्रशासन लगातार कार्य कर रही है।

उसी के तहत आज बस्तरसाँसददीपकबैज व विधायकचन्दनकश्यप एवँ जिला प्रशासन के अधिकारी एस.डी.एम,सी.ई.ओ,बी.एम.ओ. ने मिल कर ग्राम सुधापाल में मेडिकल केम्प लगाया जिससे कि सत प्रतिशत ग्रामीणों का परीक्षण हो सके और इस संक्रमण को रोका जा सके। साथ ग्रामीणो ने साँसद व विधायक से चर्चा की ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं में राशन,सब्जियां,गैस सिलेंडर ना होने का अवगत जिससे की साँसददीपकबैज ने तत्काल SDM को बोलकर समान उपलब्ध कराने को कहा।

गाँव मे पीने के पानी की समस्या को देखते हुए तत्काल 3 नलकूप की भी स्वीकृति दी। उक्त गांव में नया डेम बन सके इसके लिए अधिकारियों को निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए।

कोरोना संक्रमण से मृत्यु होने पर उन्हें सरकार कोरोना वारियर्स मानते हुए शहीद का दर्जा दे – आम आदमी पार्टी

0

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष नरेंद्र नाग ने प्रेस विज्ञप्ति कर प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार से मांग की है कि कोरोना महामारी के दौरान कोरोना नियंत्रण में संलग्न स्वास्थ्य कर्मियों,शिक्षकों व अन्य विभागों के कर्मचारियों की कोरोना संक्रमण से मृत्यु होने पर उन्हें सरकार कोरोना वारियर्स मानते हुए शहीद का दर्जा दे तथा उनके परिवार को दिल्ली की केजरीवाल सरकार की तर्ज पर एक करोड़ की सम्मान राशि अदा करे।उन्होंने मांग की है कि पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नौकरी दे।

नरेंद्र नाग ने आगे कहा कि अब तक कोरोना नियंत्रण में लगे जितने शासकीय कर्मियों की कोरोना से मौत हुई है उनमें आधे से भी अधिक शिक्षक हैं।अब तक प्रदेश में लगभग 370शिक्षकों की कोरोना ड्यूटी के दौरान संक्रमण से मौत हो चुकी है।

दुर्भाग्यपूर्ण तथ्य यह भी है कि न उन्हें कोरोना संक्रमण से बचाव के साधन उपलब्ध कराए गए हैं, न ही उनका बीमा किया गया है और न ही उनके संक्रमित होने पर ईलाज का कोई पुख्ता इंतजाम है।

सरकार ने न केवल शिक्षकों को बल्कि अन्य विभागों के कर्मचारियों को बिना सुरक्षा व्यवस्था के और बिना भविष्य की गारंटी के मौत के मुँह में झोंक दिया है।नरेंद्र नाग ने कहा कि कोरोना के इस जंग में विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी लगे हुए हैं,सरकार की जिम्मेदारी है कि उनके हितों को गम्भीरता से ले।

वैक्सीनेशन के प्रति लोगों की उदासीनता, सुबह से अब तक किसी को नहीं लगा टीका

0

गुंडरदेही – करोना संक्रमण की रोकथाम के लिए शासन द्वारा लगाया जा रहे हैं कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण की गति गुंडरदेही क्षेत्र में धीमी हो गई है । वैक्सीन लगाने के प्रति लोगों की उदासीनता स्पष्ट नजर आ रही है । गुंडरदेही में बनाए गए वैक्सीनेशन सेंटर में वैक्सीन उपलब्ध होने के बाद भी आज सुबह से अभी तक किसी को पहला टीका नहीं लग पाया है। लोगों को चाहिए कि संक्रमण की गंभीरता को समझें और वैक्सीन का टीका लगाएं । इसी प्रकार जनप्रतिनिधियों एवं समाज के प्रबुद्ध नागरिकों को भी वैक्सीनेशन के लिए जन जागरण अभियान चलाकर वैक्सीनेशन के प्रति प्रेरित करना चाहिए |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

कोरोना के इस संकट की घड़ी में कांग्रेसियों द्वारा गुलाब दिए जाने का जवाब दिया – राकेश द्विवेदी भाजपा मण्डल महामंत्री

0

दल्लीराजहरा । दल्लीराजहरा भाजपा मण्डल के महामंत्री राकेश द्विवेदी ने कांग्रेस द्वारा गुलाब फूल दिए जाने के जवाब में कांग्रेस के नेताओं को करारा जवाब दिया है, द्विवेदी ने कहा गुलाब के असली हकदार तो प्रदेश के मुखिया है जिनकी लपरवाही के चलते पुरे छत्तीसगढ़ में लगभग 2 लाख से ज्यादा वैक्सीन खराब हुई वैक्सीन के प्रति उतने जागरूक और उसे महत्वपूर्ण समझते तो लाखों लोगों के काम आने वाले उस जीवन रक्षक दवाई में इतनी लापरवाही नही करते, अब आई बात वेक्सीन के रेट की तो आपको इस पर विस्तार पूर्वक समझाना चाहूंगा केंद्र सरकार को जो वेक्सीन का पहला मूल्य 150 रुपये सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा लगाया जा रहा है जो कि फ़िक्स रेट नही है बल्कि वह इंट्रोडक्यूटिव रेट है जो 10 करोड़ डॉज तक ही है, उसके बाद पुनः मूल्य समीक्षा केंद्र सरकार व सीरम के बीच होगा। द्विवेदी ने कहा कि मोदी सरकार ने 3000 करोड़ रुपये एडवांस सीरम को दिया था जिसके कारण सीरम इस मूल्य पर केंद्र को वैक्सीन दे रहा है | छत्तीसगढ़ के गुलाब देने वाले कांग्रेस नेताओं को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को पत्र लिख कर इस बात का आग्रह करना चाहिए कि वैक्सीन की बुकिंग में आप देर ना करें। छत्तीसगढ़ की जनता के हित में शीघ्र अति शीघ्र वैक्सीन खरीदी का ऑर्डर दें।

देश के विभिन्न राज्यों द्वारा बिना राजनीति के अपने प्रदेश की जनता के लिए वैक्सीन बुक कर चुके हैं परंतु दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि छत्तीसगढ़ जैसा जनसंख्या के लिहाज से छोटा साधन सम्पन्न राज्य है जो बेहतर ढंग से कोरोना महामारी पर विजय प्राप्त कर सकता है परंतु कांग्रेस की राजनीति की भेंट चढ़ रहा है हर विषय में पिछड़ता जा रहा हैं एवं इसी लापरवाही के कारण कोरोना संक्रमित राज्यों की श्रेणी में छत्तीसगढ़ की गिनती दुसरे नंबर पर हो रही है । खुद मुख्यमंत्री जिस जिले में निवास करते है वहां पर भयानक कोरोना महामारी का रूप ले चूका है | वहीँ जो कांग्रेस के नेता सांसद को लापता बता रहे है उन्हें सांसद द्वारा किये जा रहे अपने क्षेत्र में पता कर लेना चाहिय वहीँ दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के लापता राज्यसभा सांसद केटीएस तुलसी जी के बारे में यह बात कहनी चाहिए एवं उन्हें फूल भेज कर याद कराना चाहिए कि आप भी छत्तीसगढ़ के सांसद है | यदि कांग्रेसियों की सोच सकारात्मक होती तो यह गुलाब प्रधानमंत्री जी को देकर वैक्सीन व अन्य संसाधन उपलब्ध कराने के लिए धन्यवाद के रूप में देते और एक गुलाब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को देते ताकि क्रिकेट मैच जैसे गैर जरूरी आयोजन छत्तीसगढ़ में कराकर जनता की जान आफत में डालने जैसे गलती दोबारा न करे ।

प्रदेश कांग्रेस से पूछा हैं कि क्या मोदी जी द्वारा रियायती दर पर टीके छत्तीसगढ़ या अन्य राज्यों में नहीं लगवाए गए क्या? क्या 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी नागरिकों को जो छत्तीसगढ़ सहित देश के अन्य राज्यों में रहते हैं को टीके का लाभ उनके घर के पास तक पहुंचा कर नहीं दिया गया क्या? सीएम भूपेश बघेल सहित कांग्रेस के अन्य नेताओं ने वैक्सीन नहीं लगवाया क्या? उन्होंने कहा कि केंद्र ने जो भी टीके खरीदे उन्हें राज्यों को ही दिया गया फिर आपदा में राजनीति क्यों? प्रदेश कांग्रेस यह बताएं कि केंद्र और राज्य को वे अलग अलग भौगोलिक इकाई मानते हैं क्या? उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में लगभग एक करोड़ लोगों के लिए टीके की आवश्यकता होगी जिसमें लगभग 420 करोड़ का खर्च आना है। बेहतर व्यवस्था की बात करने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के निर्देश पर शराब पर सेस लगाया गया जो लगभग 400 करोड़ होगा, डीएमएफ फण्ड, कैंपा फण्ड राहत कोष को जोड़ दें तो लगभग 2000 हजार करोड़ से अधिक राशि छत्तीसगढ़ सरकार के पास होने के बावजूद भी छत्तीसगढ़ की जनता के लिए 400 करोड़ का वैक्सीन खरीदने में सांसें फूल रही है। बड़े बड़े राज्य अपनी जनता के लिए तत्परता दिखा रहे हैं परंतु छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता इसे भी राजनीति का विषय बना रहे हैं शायद दस जनपथ के इशारे का इंतजार कर रहे हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

स्वास्थ्य केंद्र डौंडी में अव्यवस्थाओं के बीच टीकाकरण किया जा रहा – मनीष झा

0

डौंडी – तहसील मुख्यालय डौंडी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंटीजन, आरटीपीसीआर एवं ट्रू नॉट पध्दति से कोरोना जांच की जाती है किन्तु जांच में आने वाले मरीजों के लिए अस्पताल प्रबंधन ने किसी भी प्रकार की उचित व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराई है जैसे पीने का पानी, छाया की व्यवस्था एवं सोशल डिस्टेंसिंग का किसी भी प्रकार से पालन नहीं कराया जा रहा है | इन सब अव्यवस्थाओं को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी मंडल डौंडी के अध्यक्ष मनीष झा द्वारा तहसीलदार के माध्यम से कलेक्टर को ज्ञापन सौंप जल्द से जल्द निराकरण करने की मांग की है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

कांग्रेसी एक गुलाब मुख्यमंत्री जी को दे – जैकी कश्यप जिलाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ में पहले खेप का लगभग 2 लाख से ज्यादा वैक्सीन खराब करने के जवाबदार भूपेश बघेल है

0

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर।

भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जैकी कश्यप ने कांग्रेस द्वारा गुलाब फूल दिए जाने के जवाब में कांग्रेस के नेताओं को करारा जवाब दिया है, जैकी ने कहा गुलाब के असली हकदार तो प्रदेस के मुखिया है जिनकी लपरवाही के चलते लगभग 2 लाख से ज्यादा वेक्सीन खराब हुई वेक्सीन के प्रति उतने जागरूक और उसे महत्वपूर्ण समझते तो लाखों लोगों के काम आने वाले उस जीवन रक्षक दवाई में इतनी लापरवाही नही करते, अब आई बात वेक्सीन के रेट की तो आपको इस पर विस्तार पूर्वक समझाना चाहूंगा केंद्र सरकार को जो को वेक्सीन का पहला प्राइस 150 रुपये सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा लगाया जा रहा है वो फ़िक्स रेट नही है बल्कि वह इंट्रोडक्यूटिव रेट है जो 10 करोड़ डॉज तक ही है,उसके बाद पुनः मूल्य समीक्षा केंद्र सरकार व सीरम के बीच होगा। जैकी ने कहा कि मोदी सरकार ने 3000 करोड़ रुपये एडवांस सीरम को दिया था जिसके कारण सीरम इस मूल्य पर केंद्र को वैक्सीन दे रहा है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को पत्र लिख कर इस बात का आग्रह करना चाहिए कि वैक्सीन की बुकिंग में आप देर ना करें। छत्तीसगढ़ की जनता के हित में शीघ्र अति शीघ्र वैक्सीन खरीदी का ऑर्डर सीएम भूपेश बघेल दें।

देश के विभिन्न राज्य बिना राजनीति के अपने प्रदेश की जनता के लिए वैक्सीन बुक कर चुके हैं परंतु दुर्भग्यपूर्ण है कि छत्तीसगढ़ जैसा जनसंख्या के लिहाज से छोटा साधन संसाधन सम्पन्न राज्य जो बहुत बेहतर कर सकता है कोरोना महामारी पर विजय प्राप्त कर सकता है परंतु कांग्रेस की राजनीति की भेंट चढ़ रहा है हर विषय में पिछड़ता जा रहा हैं। जैकी ने पुनः कांग्रेस के नेताओं से पूछा कि कांग्रेस के लापता सांसद के यहां गुलाब फूल भेजा गया या नहीं? कांग्रेस नेता राज्यसभा सांसद केटीएस तुलसी जी के पास जाएं फूल लेकर तो उन्हें याद दिलाएं की वे छत्तीसगढ़ से चुन कर भेजे गए हैं। यदि कांग्रेसियों की सोच सकारात्मक होती तो यह गुलाब प्रधानमंत्री जी को देकर वैक्सीन व अन्य संसाधन उपलब्ध कराने के लिए धन्यवाद के रूप में देते और एक गुलाब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को देते ताकि क्रिकेट मैच जैसे गैर जरूरी आयोजन छत्तीसगढ़ में कराकर जनता की जान आफत में डालने जैसे गलती दोबारा न करे ।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम से पूछा हैं कि क्या मोदी जी द्वारा रियायती दर पर टीके छत्तीसगढ़ या अन्य राज्यों में नहीं लगवाए गए क्या? क्या 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी नागरिकों को जो छत्तीसगढ़ सहित देश के अन्य राज्यों में रहते हैं को टीके का लाभ उनके घर के पास तक पहुंचा कर नहीं दिया गया क्या? सीएम भूपेश बघेल सहित कांग्रेस के अन्य नेताओं ने वैक्सीन नहीं लगवाया क्या? उन्होंने कहा कि केंद्र ने जो भी टीके खरीदे उन्हें राज्यों को ही दिया गया फिर आपदा में राजनीति क्यों? मोहन मरकाम जी यह बताएं कि केंद्र और राज्य को वे अलग अलग भौगोलिक इकाई मानते हैं क्या? उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में लगभग एक करोड़ लोगों के लिए टीके की आवश्यकता होगी जिसमें लगभग 420 करोड़ का खर्च आना है। बेहतर व्यवस्था की बात करने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के निर्देश पर शराब पर सेस लगाया गया जो लगभग 400 करोड़ होगा, डीएमएफ फण्ड, कैंपा फण्ड राहत कोष को जोड़ दें तो लगभग 2000 हजार करोड़ से अधिक राशि छत्तीसगढ़ सरकार के पास होने के बावजूद भी छत्तीसगढ़ की जनता के लिए 400 करोड़ का वैक्सीन खरीदने में सांसें फूल रही है। बड़े बड़े राज्य अपनी जनता के लिए तत्परता दिखा रहे हैं परंतु छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता इसे भी राजनीति का विषय बना रहे हैं शायद दस जनपथ के इशारे का इंतजार कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ को कोरोना वैक्सीन अधिक मूल्य पर दिए जाने को लेकर जन स्वराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्र सरकार की निंदा की

0

दल्लीराजहरा :- जन स्वराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व युवा नेता श्याम जायसवाल ने करोना वैक्सीन ज्यादा रेट पर छत्तीसगढ़ राज्य सरकार को दिये जाने पर केंद्र सरकार की निदा की है। श्याम जायसवाल ने कहा कि आज पूरे देश मे करोना महामारी दिनप्रतिदिन विकराल रूप ले रही ऐसे में केंद्र सरकार को राज्यो की मदद कर देश की जनता को राहत देनी चाहिए परंतु ऐसा बिल्कुल भी नही हो रहा केंद्र सरकार व उनके नेता बंगाल चुनाव जीतने की रणनीति बनाने में व्यस्त है। हमारे प्रधानमंत्री सिर्फ मन की बात कर रहे जनता के मन की बात नही सुन रहे आम जनता बेहाल है। पर इन लोगो को कोई फर्क नही पड़ रहा श्याम जायसवाल ने आगे कहा कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ सरकार ने 1 मई से 18 साल के ऊपर के लोगो को निःशुल्क टीकाकरण अभियान की शुरुवात कर रही है। जिसके लिये हम छत्तीसगढ़ सरकार का आभार मानते है। परन्तु क्रेंद सरकार द्वारा राज्यो पर वैक्सीन के लिए 4 गुना अधिक दाम वसूलने करने से राज्यो की आर्थिक स्थिति खराब होगी अभी हमारे राज्य में करोना जैसे महामारी से लड़ने वैक्सीन के अलावा वेंटिलेटर बेड ,एम्बुलेंस, अतिरिक्त अस्पताल भवन, सिटी स्किन मशीन, ऑक्सीजन मशीन आदि उपकरणों की अत्याधिक आवश्यकता है।

क्या केंद्र सरकार नही चाहता कि छत्तीसगढ़ में ये सब सुविधा आये। और यहाँ की जनता करोना से जंग जीते जब केंद्र सरकार को एक वैक्सीन 150 रुपये में मिल रहा है। तो हमारे छत्तीसगढ़ को 400 व 600 में क्यों दिया जा रहा छत्तीसगढ़ को भी 150 रुपये में दिये जाने की मांग केंद्र सरकार से श्याम जायसवाल ने की है। छत्तीसगढ़ में वर्तमान में 18 से ऊपर वाले लगभग 1.6 करोड़ लोगो को वैक्सीन लगना है। 400/- से 600/- रुपये के हिसाब से लगभग 8 से 10 अरब रुपये छत्तीसगढ़ सरकार को देना पड़ेगा। जबकि 150/- के हिसाब से 2.5 अरब के अंदर ही ये वैक्सीन आ जाती हमारे राज्य का 6 से 8 अरब रुपये बचता जिससे अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं को आपूर्ति छत्तीसगढ़ सरकार करती। आखिर केंद्र सरकार ऐसा कैसे कर सकती है। कोई सरकार इतना सवेदनहीन कैसे हो सकता है। श्याम जायसवाल ने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुवे केंद्र सरकार से सवाल किया है। कि किसने और कैसे 3 से 4 गुना अधिक रेट निर्धारित करने का अधिकार भारत बायोटेक व सीरम इंस्टीट्यूट कंपनी को दिया है। क्या इन संस्थानों को टिके के बदले मिलने वालो पैसों में प्रधानमंत्री व केंद्र के मंत्रियों का कमीशन शामिल है..? केंद्रीय नेताओं को जनता को जवाब देना होगा क्योंकि लोकतंत्र में जनता मालिक है। और सरकारे हमारी नौकर है। और नौकरों को मालिक को हिसाब देना ही होगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS