बालोद/देवरी – बालोद जिले के देवरी थाने में स्थित पेट्रोल पंप से दिनदहाड़े दो युवक बाइक लेकर फरार हो जाने की घटना हुई है | आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए है | दिनांक 16 मार्च 2021 दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर पेट्रोल पंप पर खड़ी हीरो कंपनी की पैशन प्रो बाइक सीजी 08 एएन 7800 मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए | पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही है |
जगदलपुर। कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार के लिए बुधवार को संसदीय सचिव रेखचंद जैन असम के लिए रवाना होंगे। उनके साथ जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के आठ कांग्रेस पदाधिकारी भी जाएंगे। इनमें हेमू उपाध्याय, विजय सिंह, विनोद कुकड़े, कुलदीप भदौरिया, जलंधर व अन्य शामिल हैं। चर्चा में जैन ने बताया कि वायु मार्ग से अपने साथियों के साथ वे कल ही असम पहुंच जाएंगे । उन्हे असम के बारपेटा लोकसभा क्षेत्र के चेंगा विधानसभा क्षेत्र का चुनाव प्रचार का दायित्व सौंपा गया है। उन्होने कहा है कि इस महती जिम्मेदारी का निर्वहन पूरे समर्पण से किया जाएगा। ज्ञात हो कि संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन समेत सभी जाने वालों ने मंगलवार को कोरोना से संबंधित आरटीपीसीआर टेस्ट भी करवाया है जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
जगदलपुर। पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप ने कहा कि पूरे प्रदेश में अवैध शराब तस्कर होली से पहले अवैध शराब खपत करने में लगे हैं। इस पूरे कारोबार में किसका सहयोग है किसी से छिपा नहीं है। प्रदेश सरकार के प्रोत्साहन से ही अवैध शराब कारोबारी पूरे छत्तीसगढ़ में अपना साम्राज्य फैला रहें है और पुलिस केवल दिखावे के नाम पर कार्रवाई करके औपचारिक आबकारी मंत्रालय का हिस्सा बनती जा रही है। उन्होंने कहा कि बस्तर में करीब 32 लाख रुपए के अवैध शराब का जखीरा पकड़ने की बात पुलिस कर रही है। इससे सिध्द होता है कि इससे से बड़ी मात्रा में शराब गांव-गांव तक बिक्री के लिए भेजी गई है। पुलिस तो केवल दिखावे के लिए कार्रवाई की बात कर रही है। इससे पूर्व भी राजधानी रायपुर में करीब 40 लाख रुपए का अवैध शराब जब्त कर चुकी हैं।
पूर्व मंत्री व प्रदेश प्रवक्ता कश्यप ने कहा कि पूरे प्रदेश में अवैध शराब को लेकर एक अलग ही मंत्रालय चल रहा है और यह किसके संरक्षण में चल रहा है यह सब जानते है। गंगाजल की सौगंध खाकर शराबबंदी की बात करने वाले आखिरकार अब कहा है इसकी कोई खबर नहीं है लेकिन यह जरूर है कि अवैध शराब को लेकर लगातार खबरें प्रदेश में आम होने लगी है।
स्व. बलीराम कश्यप स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय को महेंद्र कर्मा के नाम करने के विरोध में युवा मोर्चा
भानपुरी(करन्दोला) मुख्य चौक में युवा मोर्चा ने पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया, स्व. बलीराम कश्यप चिकित्सा महाविद्यालय सह अस्पताल डिमरापाल का नाम परिवर्तन कर स्व. महेंद्र कर्मा जी करने सांसद दीपक बैज के प्रस्ताव पर भूपेश बघेल सरकार ने नाम परिवर्तन का अनुशंसा सह अस्पताल को भेजा है, उसके विरोध में आज विशाल विरोध प्रदर्शन करते पुतलादहन दीपक बैज व भूपेश बघेल का किया गया,बस्तर का सर्वांगीण विकास में सब-कुछ समर्पित करने वाले पुरोधा जन-जन के नेता स्व.बलीराम कश्यप जी का अपमान हम नही सहेंगे। इसका हम पुरजोर विरोध करते हैं। आज के इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संतोष बघेल जी,वरिष्ठ भाजपा तरुण चोपड़ा जी,विजय तिवारी जी, जिला पंचायत सदस्य निर्देश दीवान जी,दिलीप पाणिग्राही जी,हरदेव बघेल जी,संपत कश्यप, रघुनाथ कश्यप ,
किसन सेन,असगर खान,जगबंधु सेठिया ,राधाकृष्ण पाणिग्राही, प्रवीण सांखला ,उमाकांत कश्यप, गणेश सेठिया, बुधुराम कश्यप, शेख़ सिद्धिकी,टिंगल राम,फ़क़ीर,खुलेश्वर कश्यप, कश्यप, शेख सिराजुद्दीन, सब्बु खान,कुंदन बघेल,गुलाब बघेल, भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष तुलसुराम कश्यप, युवा मोर्चा कार्यकर्ता बबलू बघेल,लच्छिन बघेल,हरबधु बघेल,महेश कश्यप, रमेश दीवान,गौरव कश्यप,रामप्रसाद मौर्य,ताकेश पटेल,ओमप्रकाश कश्यप,मुकेश दीवान,साधु राम बघेल,हीरालाल कश्यप,घस्सू राम मौर्य, मुन्ना मौर्य, घनश्याम पाणिग्राही, तुला पटेल,भवानी सोनी,भकचंद कश्यप, श्याम सुंदर दीवान,पवन बैध,शिबू साह, बरातू बघेल,सुदरू कश्यप, मदन सेठिया,ओम प्रकाश कश्यप,संयतु कोर्राम,रमेश कश्यप, जदु बघेल,लेबो बैध, पिंकू ध्रुव,लक्ष्मी सिन्हा, दिनेश ठाकुर भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।।।
ये वही जेई है जो 15 दिन पहले बिना रीडिंग के बिजली बिल देने व बिना सूचना के 14 ग्रामो का लाइन कट करने से परेशान ग्रामीणों ने JEको कान पकडा कर मांफी मगवाऐ थे फिर भी बांज नही आया JE राहुल साहू।
एडिटर इन चीफ आर.एल.कुलदीप की रिपोर्ट:-
कांकेर/कापसी बिना रीडिंग के बिजली बिल देने व बिना सूचना के 14 ग्रामो का लाइन कट करने से परेशान ग्रामीणों ने JE बड़गाँव को घेरा।आज करीब 12 बजे हामतवाही जनपद क्षेत्र के आश्रित 14 ग्रामो के जनप्रतिनिधियों सरपंच व ग्रामीणों ने बिजली केन्द्र DC बडगांव को घेरा तत्काल प्रभाव से JE बडगांव राहुल साहू व DE पखांजुर से आर.के चौहान बडगांव विद्युत केंद्र पहुँचे जनपद सदस्य उस समय नागसाय तुलावी ने लिखित शिकायत करते हुए बताया कि लगभग 4 से 5 साल बीत चुके अधिकांश ग्रामीणों के पास बिजली मीटर आज भी नही लगाया गया बिजली रिडिंग लिए बिना ही बिल देने पहुचे विद्युत कर्मचारियों ने नही पटाने से लाइन काटने की धमकी दे रहे रीडर का आज तक आता पता नही और अ फोर साइज़ पेपर में 9हजार रु तक का बिल गरीबो को थमा रहे है जिससे गरीब मजदूरी कर गुजारा कर रहे लोगो
को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही हैं और ऊपर से 16 फरवरी को सुबह 8 बजे से बिना सूचना किये JE राहुल साहू द्वारा हामतवाही खेड़ेगाव चीख़ली हड़फड़ सोनपाल सहित आश्रित 14 ग्रामो का बिजली काट दिया गया रात को हंगामे के बाद करीब 11 बजे लाइन चालू किया गया ।उन्होंने DE चौहान जी से लिखित शिकायत करते हुए कहा कि हर घर मे नया मीटर लगे हर माह रिडिंग लिया जाए और बिल हर माह समय से दिया जाए अनावश्यक जो बिल हर ग्रामीणों का बिना बिल दिए तैयार किया गया हैं उसे निरस्त किया जाए अन्यथा उग्र आंदोलन करेंगे हम गरीब लोग मर्जी से बनाया गया बिल नही दे पाएंगे सही बिल मिलना चाहिए इस पर DE पखांजुर ने आश्वासन दिया और कहा कि एक महीने के अंदर नया सर्वे किया जाएगा जहां मीटर नही लगा वह लगाया जाएगा और उचित बिल दिया जाएगा ।जरूरत से ज्यादा बिल जो आ रहा हैं उसे ठेकेदारो और सुपरवाइजर के द्वारा किया जा रहा हैं एक महीने में इसका समाधान करने की पूरी कोशिश करूंगा ।
JE बडगांव राहुल साहू ने सभी ग्रामीणों से कान पकडकर माफी मांगी और लिखित में आस्वासन देते हुए कहा कि नया सर्वे 1 माह में पूरा करेंगे और जो जो समस्या लेके आये है उसका समाधान निकालने का पूरा प्रयास करूंगा ।बिजली बिल में आवस्यकता से ज्यादा बिल इसको ठेकेदार व उनके सुपरवाइजर द्वारा रीडिंग किया जाता हैं।मैं बडगांव के अतिरिक्त भार में हु इसलिए सब तरफ पहुचने में मुझे विलम्ब हो जाता हैं। और अब कापसी क्षेत्र में अपना धौस दिखाने लगे है जब ओवर लोड हो रहा है घरो की कनेक्शन में तो उन्हे टीसी कनेक्शन देने कि क्या जरूरत है पहले घरो की कनेक्शन पूर्ति किया जाय फिर विभाग द्वारा टीसी कनेक्शन देने का प्रवधान हो ..लेकिन ऐसा नही है पैसे की लालच मे जेई राहुल साहू के द्वारा बिना सुचना के लाईट तीन चार घंटा दिन को तीन से चार घंटा रात को बिना निविदा सुचना के बंद करना मतलब जनता को परेशान करना ये जेई राहुल साहू के द्वारा मनमानी किया जा रहा है जो की भ्रष्टाचार को जन्म देता हैं आप टीसी कनेक्शन देकर पैसा कमाओ और हितग्राहियों को लाईट बंद करके परेशान करो कहां का नियम है जेई राहुल साहू ऐसे कर्मचारी अधिकारीयो तो उसकी तत्काल कार्य से भार मुक्त कर देना चाहिए जो जनता के विपक्ष मे कार्य करते है।
शिकायत करने में जनप्रतिनिधियों जनपद सदस्य नागसाय तुलावी सरपंच संदेर उसारे अजित दुग्गा मानिक कड़ियाम राजेश गोटा कुबेर दर्रो योगेश शोरी सुमित कोटेन्द्र सुमंगल लाठियां श्रुतु जाड़े धनसाय दुग्गा ईश्वर सिन्हा मुकेश गावड़े सहित 300 ग्रामीणों की उपस्थिति। आज की स्थिति में खैरकट्टा फिडर से जुडे बडेकापसी को टाऊन फिडर में जोडने कई बार आवेदन भी दिया गया है लेकिन अलग बजट का अभाव बता कर अभी तक अलग नही किया गया वहीं रोज दिन और रात को बिना सुचना के लाईट बंद करने से खैरकट्टा फिडर के लोग पीव्ही122 आलोर नया आलोर पीव्ही1,2,3मुरूंमगांव इरूपगुट्टा आदि गांवो के लोगो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड रहा है।JE बडेकापसी राहुल साहू के मनमानी बिजली कटौती से लोग काफी परेशान है।
वर्जन:- मुख्य कार्यपालन अभियंता पखांजूर आर.के चौहान….।
जेई बडेकापसी राहुल साहू से विधुत कटौती के संबंध में जानकारी चाही गई लेकिन अभी तक मुझे जानकारी उपलब्ध नही कराया गया है जांच कर उचित कार्यवाही किया जायेगा।
छत्तीसगढ़ सरकार के कई विभागों में डीपीसी नहीं होने के कारण अधिकारी-कर्मचारी वर्षाें से पदोन्नति की राह देखते-देखते रिटायर हो जाते हैं। डीपीसी को लेकर कई विभागों में जानबूझकर फाइलें रोकी जाती हैं। विभाग प्रमुखों को प्रतिवर्ष इसके डीपीसी करने के निर्देश के बावजूद ऐसे मामलों पर कार्रवाई नहीं होती। जीएडी के निर्देश तृतीय व चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों की पदोन्नति के लिए कागजी साबित हो रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों को पदोन्नति शीघ्र दी जाती है।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा पदोन्नति के लिए जारी निर्देश में शासकीय सेवकों के लिए प्रतिवर्ष रिक्त पदों के आधार पर वर्ष में एक बार पदोन्नति समिति की बैठक करने के निर्देश दिए गए हैं। यह देखा गया है कि वरिष्ठता सूची के प्रकाशन में ही विभाग को चार माह से अधिक समय लग जाता है। वरिष्ठता सूची में कई त्रुटियां होने के कारण कर्मचारी इसकी शिकायत करते हैं। शिकायतों के दावा-आपत्ति का निपटारा इतनी धीमी गति से होता है कि अंतिम प्रकाशन होने के बाद उनकी चरित्रावली में टीप लिखाने में पूरा समय चला जाता है। पदोन्नति के लिए गोपनीय चरित्रावली, संपत्ति विवरण, ईमानदारी प्रमाणपत्र के कारण अफसरशाही हावी हो गई है। जीएडी को इसके संबंध में अफसरों द्वारा ढिलाई किए जाने को लेकर भी कठोर निर्देश देने चाहिए।
कई विभागाें में ऐसा भी खेल
डीपीसी को लेकर कई विभागों में ऐसे अफसर, जिनके खिलाफ जांच लंबित है, उन्हें सूची में शामिल कर देर करने का प्रयास किया जाता है। शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि जिनके खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में जांच की जा रही है, उसका तत्काल निपटारा किया जाए। अगर नहीं होता तो उनके बाद के क्रम वालों के नामों को पदाेन्नति के लिए विचार किया जाए। बार-बार ऐसे लोगों का नाम शामिल कर फाइल वापस भेज दी जाती है। मंडी बोर्ड में एसी पद के लिए पदोन्नति एक अफसर के कारण रोकी गई है। इसके चलते ईई और सब इंजीनियर की डीपीसी नहीं हो पा रही है।
सीआर लिखने में भी खेल
छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष विजय कुमार झा का कहना है कि शासकीय कर्मचारियों को सीआर लिखाने में भी मशक्कत करनी पड़ती है। अगर किसी अधिकारी ने गोपनीय चरित्रावली अंकित नहीं की है, तो अफसरों से चरित्रावली मतांकन कराना कठिन हो जाता है। गोपनीय चरित्रावली प्रारूप में सनिष्ठता संबंध टीप अंकित करने की व्यवस्था है, किंतु अधिकारी पृथक से संनिष्ठता प्रमाणपत्र मांगते है, जिसमें कोई विभागीय जांच, दण्ड अथवा आपराधिक प्रकरण विचाराधीन होने का लेख होता है। ऐसा होने पर गोपनीय चरित्रावली में विपरीत टीप अंकित होगी, फिर दोबारा संनिष्ठता का क्या औचित्य है।
दल्लीराजहरा – पीडिता द्वारा डीएवी स्कूल के शिक्षक सुब्रत रंजन दास पर आरोप लगाया कि दिनांक 03 जनवरी 2021 को मैं पंडर दल्ली चौक में स्थित राजा किराना स्टोर्स से सामान लेने जा रही थी तभी सुब्रत रंजन दास मोटरसाइकिल से मेरे पीछे से आया और अश्लील गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी | जिसकी शिकायत प्रार्थिया द्वारा महिला थाना बालोद में की गई जिसकी जांच कर महिला थाना द्वारा एफआईआर करने के लिए राजहरा थाना को सौंपा गया |
राजहरा पुलिस द्वारा उक्त मामले पर त्वरित कारवाई करते हुए डीएवी स्कूल के शिक्षक सुब्रत रंजन दास पर धारा 354 आईपीसी एवं 506 के अंतर्गत कार्यवाही कर न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया |
इससे पहले भी दिनांक 16/08/2020 डीएवी स्कूल क्र 01 की महिला शिक्षिका द्वारा अपने स्कूल के खेल शिक्षक सुब्रत रंजन दास द्वारा नशे की हालत में जबरदस्ती घर में घुसकर छेड़खानी करने का आरोप लगाया था जिसका लिखित आवेदन महिला शिक्षक द्वारा 21/09/2020 संध्या 4.00 बजे राजहरा थाने में दी इसके पश्चात् महिला की शिकायत पर विवेचना कर धारा 354 IPC, 452 IPC एवं 506 IPC के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया एवं आरोपी पर करवाई कर रिमांड में लेकर न्यायालय भेज दिया गया था |
एक शिक्षक द्वारा इस प्रकार के अशोभनीय करतूत को देखते हुए उस समय बीएमएस ने स्कूल प्रबंधन से स्थानांतरण की मांग की थी
डौंडीलोहारा – थाना क्षेत्र से जड़ी-बूटी बेचने के नाम पर किया दो सगे भाइयों ने दो सगी बहनों को प्रेम जाल में फंसा अपरहण कर दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है | दिनांक 12.03.2021 को गुमशुदा बहनों के परिजन द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनकी दो नाबालिग लड़कियां दिनांक 05.03.2021 से बिना बताये घर से कहीं चली गई हैं। जिसकी पता तलाश परिजनों द्वारा किया गया किन्तु वे असफल रहे | थाना डौण्डीलोहारा में गुम इंसान क्रमांक क्रमशः 08/2021,09/2021 कायम किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुये अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध पृथक-पृथक अपराध क्रमांक 61/2021, 62/2021 धारा 363 भा.द.वि. कायम कर विवेचना में लिया गया। दोनों लड़कियां नाबालिग भी हैं। पुलिस टीम द्वारा गंभीरता से लेते हुए पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ एवं पुलिस महानिरीक्षक महोदय दुर्ग रेंज, दुर्ग के निर्देशों के परिपालन में जिला बालोद अंतर्गत आपरेशन मुस्कान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला बालोद श्री जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन में जिले के गुम इंसान की पतासाजी विभिन्न राज्यों एवं छ.ग.के विभिन्न जिलों में पुलिस टीम भेजकर लगातार गुम इंसान की दस्तयाबी का लगातार अथक प्रयास किया जा रहा था इसी दौरान थाना डौण्डीलोहारा के 02 गुमइंसान की दस्तयाबी किया गया।
पुलिस साइबर सेल सहित अन्य सूत्रों के जरिए सुराग तलाशने में जुटी हुई थी। 3 दिन पहले पता चला की लड़कियों का लोकेशन कहां है। फिर टीम बनाकर उनकी बरामदगी के लिए रवाना हुए। एक लड़की ग्राम आरी डोंगरगांव तो दूसरी लड़की गोंदिया महाराष्ट्र से बरामद हुई। दो सगे भाइयों ने मिलकर उन दो सगी बहनों का अपहरण किया था। जिसमें एक आरोपी बालिग सोनू उर्फ सूरज है तो दूसरा नाबालिग भी है। पूछताछ में दोनों भाइयों ने बताया कि दोनो लड़की के ही गांव में रहकर जड़ी-बूटी बेचने का काम करते थे। इस बीच उनकी पहचान हुई और उन्हें प्रेम जाल में फंसाया। फिर शादी का झांसा देकर उन्हें भगा ले गए और उनके साथ संबंध भी बनाए हैं। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट के बाद अपहरण की धारा के अलावा मामले में रेप और पॉक्सो एक्ट की धारा के तहत भी कार्यवाही कर रही है। एक बालिग आरोपी सूरज को रिमांड पर जेल भेजा गया तो दूसरे को बाल गृह भेजा गया है।
अपृहता नाबालिग बालिका को दिनांक 14.03.2021 को आरोपी सोनू उर्फ सूरज पड़ोती पिता ईश्वर पड़ोती डुंडेरा उम्र 20 वर्ष साकिन आरी,थाना डोंगरगांव जिला राजनांदगांव के कब्जे से ग्राम डुण्डेरा, शीतला मंदिर के पास थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव से दस्तयाब किया गया एवं दिनांक 15.03.2021 को गुम इंसान क्रमांक 09/2021 के अपृहता नाबालिक बालिका को ग्राम अदासी टाण्डा गोंदिया, जिला गोंदिया (महाराष्ट्र) से विधि से संघर्षरत बालक के कब्जे से दस्तयाब किया गया। प्ररकण के आरोपी एवं अपचारी बालक विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
1 अप्रैल 2021 से 7 बैंक अकाउंट अकाउंट के चेकबुक अमान्य हो जाएंगे. ये वो बैंक हैं जिनका किसी दूसरे बैंक में विलय हो चुका है.
देना बैंक और विजया बैंक का विलय – बैंक ऑफ़ बड़ौदा
ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का विलय – पंजाब नेशनल बैंक
विलय हुए दोनों बैंको के चेकबुक 31 मार्च, 2021 तक ही मान्य रहेंगे.
आंध्रा बैंक और कॉरपोरेशन बैंक के अकाउंट होल्डर को अब बैंकों के आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन के जरिए अपने नए आईएफएससी कोड जान जा सकते हैं. इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट www.unionbankofindia.co.in पर जाना होगा. इसके बाद यहां आपको amaigamation Centre पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आप अपडेट आईएफएससी कोड जान सकेंगे. इसके अतिरिक्त ग्राहक बैंक के कस्टमर केयर नंबर 18002082244 या 18004251515 या 18004253555 पर फोन कर सकते हैं
जगदलपुर – निजीकरण के विरोध में युनाइंट फोरम ऑफ बैंक युनियन जगदलपुर के तत्वावधान में बस्तर संभाग के 270 से अधिक बैंकों में आज और कल कारोबार पूरी तरह से बंद रहेगा। दो दिवसीय बंद होने से 6 सौ करोड़ से अधिक का कारोबार पर असर पड़ेगा।
कारोबार रखा बंद। जिसका असर बस्तर अंचल के एबीआई, पीएनबी, ग्रामीण बैंक सहित अन्य शासकीय बैंकों में कारोबार पूरी तरह से ठप रहा। बस्तर अंचल के 270 से अधिक बैंकों के 12 सी से अधिक अधिकारी कर्मचारी हड़ताल का समर्थन कर कारोबार बंद रखा जिससे 6 सी करोड़ से अधिक का कारोबार प्रभावित होने का अनुमान है। सिटी कोतवालली के समीप एसबीआई बैंक के सभी कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन कर निजीकरण के विरोध को लेकर केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। दो दिवसीय बंद का बस्तर अंचल के दंतेवाड़ा,बीजापुर, जगदलपुर, कांकर, कोण्डागांव, नारायणपुर एवं सुकमा जिले में भी देखा गया। बैंक के सभी कर्मचारी निजीकरण का विरोध किया और केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला।
कर्मचारियों ने कहा कि दो बैंको का निजीकरण किया गा है जिसका पूरे देश में विरोध किया गया है। सरकार अपने निर्णय वापस नहीं लेती है तो आने वाले समय में अनिश्चिकालीन हड़ताल भी किया जायेगा। दो दिन के हड़ताल कर सरकार को चेतावनी दी जा रही है। बैंक के अधिकारी ने बताया कि बस्तर संभाग के 270 शाखाओं के 12 सौ से अधिक कर्मचारी केन्द्र के इस फैसले का विरोध किया। उन्होंने बताया कि बैंकों में दो दिवसयी कार्य बंद होने से बस्तर संभाग में 6 सौ करोड़ से अधिक के कारोबार पर असर पड़ेगा।
हड़ताल होने के दो दि पूर्व से शनिवार एवं रविवार को अवकाश होने के कारण शहर के अधिकांश एटीएम भी खाली हो चुके है जिसके कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है इसके लिए बैंक अधिकारी कर्मचारी ने खेद व्यक्त किया है |