City Media - Page 1618 of 1847 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1618

भाजपा महिला मोर्चा ने मंदिर पहुँच मांगा आशीर्वाद, नव नियुक्त महिला मोर्चा पदाधिकारी,कार्यकर्ता हुए शामिल

0

जगदलपुर।
भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारियों व समूची टीम ने आज मांई दंतेश्वरी मंदिर पहुँच मत्था टेका और मांईजी का आशीर्वाद लिया।

भाजपा की महिला नेत्रियों ने बडी़ संख्या में एक साथ आज सुबह राजमहल स्थित दंतेश्वरी मंदिर पहुँच पूजा अर्चना की व देवी का आशीर्वाद प्राप्त किया। भाजपा महिला मोर्चा जिलाअध्यक्ष रामकुमारी यादव ने बताया कि महिला मोर्चा की नवगठित कार्यकारिणी,सभी पदाधिकारी,कार्यकर्ता एकजुटता के साथ क्षेत्र की समस्याओं को उठायेंगे। कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों व वादाखिलाफी का पुरजोर विरोध महिला मोर्चा करेगा। संगठन के निर्देश पर समस्त कार्यकर्ता कार्य करने संकल्पित हैं। आज मंदिर दर्शन के दौरान जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमति वेदवती कश्यप,भारती श्रीवास्तव,किरण सेन,महेश्वरी ठाकुर,चमेली यादव बिजली वैद्य,पद्मा कश्यप,रंजीता जोशी,गीता मिश्रा,रीता राठौर,गीता नाग,ममता पोटाई आदि सहित समस्त महिला मोर्चा की कार्यकर्ता मौजूद थे।

बस्तर के लोगों से एनएमडीसी नगरनार स्टील प्लांट में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपयों की ठगी कर धोखाधड़ी करने वाली को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

जगदलपुर।बस्तर के दर्जनों लोगों से एनएमडीसी नगरनार स्टील प्लांट में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रूपया का ठगी कर धोखाधड़ी करने वाली को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार पुलिस थाना कोतवाली में यास्मीन अंसारी पति अब्दुल गफ्फार अंसारी निवासी करंदोला भानपुरी ने उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना वर्ष 2017 में नवीन चौधरी , चंद्रा किरण ओगर , संजय डोनाल्ड दयाल , व नरेन्द्र चौधरी के द्वारा प्रार्थिया व उसकी भांजी को नौकरी लगवाने का झांसा देकर छल पूर्वक 9,00000 / -रूपया का ठगी कर धोखा दिये है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 396/2020 धारा 420,120 – बी भादवि ० एवं प्रार्थी सुनील देवांगन पिता जगन्नाथ देवांगन निवासी दुर्गा चौक जगदलपुर व अन्य 11 लोगों से से चंद्रा किरण ओगर , संजय डोनाल्ड दयाल , व नरेन्द्र चौधरी अन्य द्वारा एनएमडीसी में नौकरी लगाने के नाम पर 42,50,000 / -रूपया का ठगी कर धोखाधड़ी किया है कि रिपोर्ट दर्ज कराया कि थाना कोवताली जगदलपुर में अप 000 393/2020 धारा 420,120 ( बी ) , 467,468,471 भादवि 0 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।

मामले मे पूर्व मे दो आरोपी संजय दयाल व नरेन्द्र चौधरी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे परिरुद्ध किया गया था । पुलिस अधीक्षक दीपक झा , अति. पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में उपनिरीक्षक संजय वट्टी , उपनिरीक्षक अमित सिदार के द्वारा करार आरोपियां चंद्र किरण ओगर का पता तलाश किया जा रहा था दौरान सूचना पर चंद्रकिरण ओगर पति धरेन्द्र ओगर को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर कई लोगो को एनएमडीसी में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करना स्वीकार किये जिन्हे विधिवत् गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया । आरोपीगणो द्वारा बस्तर के दर्जनो लोगो को नौकरी लगाने के नाम पर लाखो रूपये लेकर ठगी का शिकार बनाया गया है । आरोपी- चन्द्र किरण ओगर पति धीरेन्द्र ओगर उम्र 42 वर्ष निवासी महावीर नगर धरमपुरा जगदलपुर।

नशाखोरो के विरूद्ध बोधघाट पुलिस द्वारा की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

0

जगदलपुर। शहर में नशाखोरी के विरुद्ध अभियान चलाते हुए सोमवार को 13 लोगों को नशाखोरी करते हुए गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई ।
नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक दीपक झा , अति . पुलिस अधीक्षक ओ.पी.शर्मा के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में सउनि सतीश यादव , सउनि शैलेन्द्र राय , आर.क्र .666 रूपेश यादव , आर . क्र .454 चंदन गोयल , आर.क्र .120 रहीश नाग , आर.क्र .877 दिजेन्द्रमणी शुक्ला , आर.क्र .1258 अर्जून गुप्ता , आर.क्र .1049 चंन्द्राकर के साथ थाना क्षेत्र रेल्वे स्टेशन , मेटगुड़ा , गंगानगर वार्ड , बस स्टेण्ड , तेतरखुटी , नयामुण्डा , व अन्य क्षेत्रो में असामाजिक

शराबियों/ नशेडियों के विरूद्ध धर पकड़ अभियान के तहत 14 मार्च को अब्बास उर्फ मोन पिता मोहम्मद रफीक निवासी गाँधी नगर वार्ड, अफजल पिता चुम्मन साह उम्र 38 वर्ष निवासी गांधी नगर वार्ड, बलदेव नाग पिता लक्ष्मण नाग उम्र 37 वर्ष निवासी नयामुण्डा मिशन स्कुल के पास, महेन्द्र नाथ पिता स्व.अमृत नाग तिरंगा चौक जगदलपुर, निलेश बघेल पिता विश्वम्मर बघेल उम्र 25 वर्ष निवासी मेटगुड़ा, कृष्णा झा पिता बैधनाथ झा निवासी जवाहर नगर वार्ड, खिलेश मौर्य पिता छोटू राम मौर्य उम्र 25 वर्ष निवासी जवाहर नगर वार्ड , रवि कश्यप पिता हलधर कश्यप उम्र 27 वर्ष निवासी जवाहर नगर वार्ड, राजू यादव पिता लखमू यादव उम्र अ वर्ष निवासी गांधी नगर वार्ड, रोशन कुमार झा पिता राधाकान्त झा उम्र 21 वर्ष निवासी नया बस स्टैण्ड शुलभ काम्प्लेक्स के पास, रामचंन्द्र बघेल पिता फगनू बघेल उम्र 25 वर्ष निवासी नयामुण्डा, दामूधर बघेल पिता बुधराम बघेल उम्र 36 वर्ष निवासी मेटगुड़ा जगदलपुर, रमेश कुमार साय पिता भदरा उम्र 38 तेतरखुटी कुल 13 लोगो के विरूद्ध धारा 151 जा.फौ. तहत प्रतिबंधात्क कार्यवाही की गई है । साथ ही नगर पुलिस अधीक्षक बताया कि इस प्रकार असामाजिक तत्वो के विरूद्ध कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी ।

आबकारी विभाग ने पकड़ा 31लाख की शराब, तीन गिरफ्तार

0

जगदलपुर,15 मार्च । आबकारी विभाग ने कार्यवाही करते हुए बस्तर जिले में रविवार कि रात्रि दो वाहनों समेत तीन आरोपियों को अवैध मदिरा परिवहन करते हुए गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से दो वाहन समेंत 549 पेटी कीमत 31,62,240 रूपये की मदिरा बरामद कि है ।

आबकारी अधिकारी आशीष कोसम ने बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि करपावंड मार्ग में ग्राम बोरपदर मे कुछ लोग वाहन के जरिये अवैध तरीके से विदेशी शराब का परिवहन कर रहे है कि सूचना पर तत्काल आबकारी विभाग ने टीम गठित कर टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर रवाना किया गया । आबकारी कि टीम ने उक्त स्थान को घेराबंदी कर तलाशी लेना शुरू किया तलाशी के दौरान एक कार जिसमें दो अलग अलग नम्बर प्लेट लगे थें, जिसमे दस पेटी गोवा अंग्रेजी शराब कुल 86.4 लीटर, कीमत 57,600 रूपये सहित आरोपी युवराज नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। युवराज के निशानदेही पर आसना जंगल में एक ट्रक जीजे 19 एक्स 4866 से 539 पेटी, कुल 4656.96 लीटर जिसकी कीमत 31,04,640 रूपये सहित दो आरोपी अतुल धुरिया एवं रोहीत बाबर को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर न्यायालय भेज दिया गया है ।आबकारी अधिकारी ने बताया कि पूरे छत्तीसगढ़ में आरोपी नागपुर शराब कार्टल को चलाते थे पूरे कार्यवाही में दो वाहन समेंत 549 पेटी (4743.36 लीटर शराब) कीमत 31,62,240 रूपये की मदिरा जप्ती की कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही मे उप निरीक्षक रवि पाठक, शिवेन्द्र सिंह अंतो प्रसाद पाण्डे, दुर्गा प्रसाद, सुदुराम कश्यप, गंगाराम यादव, अशोक मण्डावी, देवेन्द्र ठाकुर, प्रकाश गुप्ता, देवेन्द्र पटेल, शैलेष कुमार पाण्डे उपस्थित थे।

एक डिप्टी रेंजर पर इतनी मेहरबानी क्यों… बस्तर वन मंडल में भ्रष्टाचार को संरक्षण…

0

जगदलपुर… वन विभाग हमेशा अपने भ्रष्टाचार भरे कारनामों की वजह से सुर्खियों में रहता है चाहे वनोपजों की खरीदी का मामला हो या वन सुरक्षा समिति के माध्यम से कराए गए कार्यों की बात हो वन विभाग के अधिकारी आपसी सांठगांठ से शासन-प्रशासन को चूना लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ते… ऐसा ही एक मामला बस्तर वन मंडल में देखने को मिल रहा है जहां एक डिप्टी रेंजर देवेंद्र वर्मा को विभाग ने पिछले 4 सालों से रेंजर का प्रभार दिया हुआ है यह डिप्टी रेंजर पूर्व में करपावंड वन परिक्षेत्र में बतौर डिप्टी रेंजर पदस्थ था जहां पदस्थ रहने के दौरान आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में इस डिप्टी रेंजर के माध्यम से कराए गए कार्य गुणवत्ताहीन होने के साथ-साथ भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए…


वर्तमान में यह डिप्टी रेंजर देवेंद्र वर्मा पिछले 4 वर्षों से बस्तर वन मंडल के अंतर्गत महत्वपूर्ण माने जाने वाले जगदलपुर वन परिक्षेत्र में रेंजर के तौर पर पदस्थ है दिलचस्प बात यह है क्या वन विभाग के पास रेंजरो की कमी है या कोई मजबूरी… इस बात को वन विभाग ना खुल कर स्वीकार कर पा रहा है ना ही इस विषय पर कोई अधिकारी बोलने को तैयार है एक ही डिप्टी रेंजर के पिछले 4 वर्षों से एक एक ही जगह पर बतौर रेंजर पदस्थ रहना एक साथ कई प्रकार के सवालों को जन्म देता है जबकि बस्तर वन मंडल में कई डिप्टी रेंजर ऐसे हैं जो रेंजर का प्रभार पाने की मंशा मन में दबाए बैठे हैं उन्हें तो विभाग ने आज तक मौका नहीं दिया…विभागीय सूत्र बताते हैं कि जगदलपुर क्षेत्र के पूर्व रेंजर स्वर्गीय श्री राव के निधन के उपरांत 20 से 30 लाख रूपए की हेरा फेरी जगदलपुर रेंज में हुई है जिसकी आज तक विभाग द्वारा किसी भी प्रकार की जांच नहीं कराई गई है सिविल सेवा अधिनियम के अनुसार तो शासकीय सेवक 3 वर्षों से ज्यादा एक जगह पर पदस्थ नहीं रह सकते ऐसी परिस्थिति में एक डिप्टी रेंजर का लगातार 4 वर्षों से एक ही जगह पर पदस्थ रहना वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है कुछ महीनों पूर्व डिप्टी रेंजर ने थोड़े विवादों का आभास होने पर खुद कोमुख्य वन संरक्षक के कार्यालय में अटैच करवा लिया था विभागीय सूत्र यह भी बताते हैं कि जगदलपुर रेंज होने की वजह से किसी भी प्रकार के विभागीय कार्य से संभाग मुख्यालय में आने वाले वन विभाग के अधिकारियों के सारे ऐशो आराम की व्यवस्था भी इसी डिप्टी रेंजर के जिम्में में होती है जिसका इनाम भी वन विभाग इस डिप्टी रेंजर को बतौर रेंजर 4 वर्षों से दे रहा है अब देखना यह है कि ध्यान आकृष्ट कराने के पश्चात वन विभाग संवेदनशीलता दिखाता है या इस डिप्टी रेंजर को बचाने के लिए फिर से कोई नई चाल चलता है खैर हमारा तो काम ही है अगर कुछ गलत हो तो शासन-प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराना वह तो हम करते ही रहेंगेे!

दल्ली-बालोद मार्ग पर कुसुमकसा के पास खड़ी हाइवा में बाइक जा घुसा, बाइक चालक घायल

0

दल्लीराजहरा/कुसुमकसा – दल्ली – बालोद मार्ग पर कुसुमकसा के पास खड़ी हाइवा में बाइक चालक जा घुसने से गंभीर चोट लगी है | प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक चालक कुसुमकसा के पास पेट्रोल पंप में काम करता है और ड्यूटी पूरी करने के पश्चात् रात के करीब 8 बजे अपने घर वापस जा रहा था कि कुछ दुरी पर ही सामने खड़ी हाइवा में बाइक सहित जा घुसा जिससे उसे सिर एवं शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगी है जिसे तुरंत आसपास के लोगों द्वारा दल्लीराजहरा के निजी चिकित्सालय में उपचार हेतु ले जाया गया है जहाँ इलाज जारी है | घायल युवक का नाम जनक है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

पायल ट्रेवल्स की बस पलटी, मौके पर चालक व कंडक्टर की मौत, 10 यात्री घायल

0

धमतरी – नेशनल हाईवे धमतरी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत एवं 10 यात्री घायल हो गए है घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है | दुर्ग से जगदलपुर जा रही पायल ट्रेवल्स सीजी 07 ई 8090 रात के 01 बजे अनियंत्रित होकर ग्राम संबलपुर के पास पलट जाने से दो लोग बस चालक एवं कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई तथा 10 यात्री घायल हो गए है घायलों को 108 की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया जहाँ उनका इलाज जारी है |

प्राप्त जानकारी के अनुसार बस की गति बहुत ज्यादा होने से अनियंत्रित होकर पलट गई किन्तु आज सुबह जानकारी मिली कि बस का पिछला टायर फटा हुआ था जिसके कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ | घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुँच मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दल्लीराजहरा पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री को लेकर आबकारी एक्ट के तहत दो लोगों पर कार्यवाही की गई

0

दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री को लेकर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई जिसमे नगर के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया जिसमे गणेश उर्फ गज्जू पटेल पिता सुगन राम पटेल उम्र 20 वर्ष पता वार्ड क्र 24 बस स्टैंड राजहरा 38 पौवा देसी प्लेन शराब कीमती 3040 घटना स्थल आई टी आई के पास मेन रोड से बरामद किया गया एवं दुसरे केस में धरम कुर्रे पिता सोनईचंद राजहरा निवासी से 24 पौवा देशी प्लेन शराब बरामद कर दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 34 (1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

70 वर्षीया बुर्जुग महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस द्वारा 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया

0

दिनांक 13.03.2021 को पुलिस थाना कोतवाली में पीड़िता द्वारा थाना आकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज करायी कि पडोस के रहने वाले सुनील राव की पत्नि ने पीडिता को अपने बच्चे के देखभाल करने कहकर मजदूरी करने गयी थी, तब पीडिता ने बच्चों के बारे में पूछने सुनील के घर गयी तब सुनील द्वारा पीडिता को अकेला पाकर जबरदस्ती हाथ पकडकर पलंग पर बैठाया और दरवाजा बंद कर मुंह दबाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 89/2021 धारा 376 भादवि दर्ज कर विवेचना मे लिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, श्री दीपक झा, अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हे सागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व उप निरी0 पियुष बघेल, उनि गुनेश्वरी नरेटी, सउनि दिलीप मंडल, सुजाता डोरा,म.आर. 1315 पूनम नाग, आर. 1093 रवि सरदार, आर. 1307 प्रकराश नायक, चालक 5436 वीरेन्द्र पाण्डे द्वारा तत्काल कालीपुर अटल आवास जाकर आरोपी के निवास स्थान को चेक करने पर वह घटना स्थल से फरार हो गया था, जिसे मुखबीर की सूचना पर ग्राम भाटागुडा से गिरफतार कर पुछताछ करने पर अपना नाम सुनील राव पिता स्व. रामाराव सोनी उम्र 32 साल निवासी कालीपुर अटल आवास का होना बताया व अपराध करना स्वीकार किया। आरोपी के खिलाफ अपराध धारा 376 भादवि0 घटित करना पाये जाने से आरोपी को विधिवत् गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

रिजर्व टाइगर के नाम पर करोड़ों खर्च पर परिणाम शून्य

0

भीमा के फंदे में फंसा बाघ,किया शिकार

प्राध्यापक सहित 2 एसआई 3 ग्रामीण गिरफ्तार

टीआई स्तर के अधिकारी की भी संलिप्तता

जगदलपुर – बाघ के खाल की तस्करी मामले में 6 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें प्राध्यापक रामेश्वर सोनवानी, बीजापुर के दो एसआई संतोष बघेल, रमेश आगनपल्ली, दंतेवाड़ा के तीन ग्रामीण बुदरू, रामलाल एवं भीमा को गिरफ्तार किया गया है। बाघ के खाल की तस्करी मामले में एक टीआई स्तर का पुलिस कर्मी भी संलिप्त है।

बाघ के खाल की तस्करी मामले में दूसरे दिन गिरफ्तार किए गये 6 आरोपियों ने कई चौकाने वाले खुलासे किए है जिसमें पुलिस विभाग सहित वन विभाग की संलिप्तता होने का खुलासा किया गया है। फिलहाल इस मामले की जांच कर रह वन विभागक दल ने कुछ संलिप्त शासकीय कर्मचारियों को बचाने के प्रयास में जुटी है। देखना होगा कि उन जिम्मेदार शासकीय कर्मचारी के नामों का खुलासा हो पायेगा या फिर पर्दे के पीछे से ही नाम गायब कर दिया जायेगा।

भीमा के फंदे में फंसा बाघः पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि बीजापुर एवं दंतेवाड़ा के सरहद पर भीमा नाम के ग्रामीण जंगली शुअर का शिकार करने फंदा लगाकर रखते है। इसी फंदे में शेर फंस गया जिसे ग्रामीणों ने मौत के घाट उतार दिया। बाघ की हत्या के बाद खाल को अलग एवं बाघ के अन्य हिस्से को अलग कर दिया गया। खाल के साथ बाघ के अन्य हिस्से भी बरामद किये गये है। ज्ञातव्य हो कि डेढ़ वर्ष पूर्व कारली में भी बाघ का खाल बरामद किया गया था। इस मामले को पुराने प्रकरण से जोड़कर मामले की जांच की जाये तो अन्य कई संलिप्त आरोपी भी पकड़े जा सकते है। कारली में बाघ के खाल के साथ वन विभाग के कर्मचारी ही पकड़ाये थे। कही न कही जिस विभाग को बाघ की रखवाली करने को लेकर रखा गया है वे ही बाघ की खाल की तस्करी में कही न कही संलिप्त है।

करोड़ों खर्च पर परिणाम शून्यः रिजर्व टाईगर के नाम पर शासन के द्वारा बाघों के सरंक्षण के नाम पर लाखों खर्च किया जा रहा है लेकिन परिणाम शून्य है। विभाग के अधिकारी को यह भी पता नहीं कितने बाघ बचे है। बाघ की सही गणना नहीं होने का मुख्य कारण नक्सली हवाला देकर सही आंकड़ा एकत्र करने में विभाग नाकाम साबित हुआ है जबकि 1983 में बाधा की 36 के करीब थी वहीं वर्ष 2014 में यह संख्या 12 के करीब हो गई थी आज इंद्रावती टाईगर रिजर्व में बाघो का सख्या कितना है यह विभाग क अफसरों को भी जानकारी नहीं है |

MOST POPULAR

HOT NEWS