City Media - Page 1714 of 1842 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1714

ग्राम दानीटोला गुरूर में कोरोना जांच शिविर का आयोजन

0

बालोद–विकास खंड गुरूर के ग्राम दानीटोला में जिला प्रशासन के निर्देशानुसार
ग्राम दानीटोला में शिविर का आयोजन किया गया उक्त ग्राम के सरपंच विजयेन्द्र ध्रुवे द्वारा गांव के लोगों को प्रेरित कर शिविर स्थल पर आवश्यक व्यवस्था व सहयोग प्रदान करते हुए लोगों की जांच करवाई जो उस गांव के लिए एक मिशाल है साथ ही उपस्थित कामता प्रसाद ग्रामपंचायत के सचिव व पटवारी परवेज अख्तर पटवारी हल्का नंबर 30 द्वारा अपना कोरोना जांच करवाए ऐसे ही जन प्रतिनिधियों का सहयोग मिले तो अधिक से लोगों को जांच व चिन्हांकित कर संक्रमण को रोकी जा सकती है साथ ही गांव के व्यक्ति द्वारा स्वयं
एक दूसरे से प्रेरित होकर जांच हेतु रुचि दिखाईं खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ जी आर रावटे द्वारा उक्त शिविर का औचक निरीक्षण के दौरान लोगों को स्वास्थ्य संदेश देते हुए प्रेरित क़िया करते है के आर उर्वशा बी ई टी ओ द्वारा समुदाय के लोगो में कोरोना के प्रति फैली व्याप्त भ्रांतियों के बारे चर्चा कर दूर करते हुए लोगों को प्रेरित किया गया क्षेत्र के ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक श्री जे डी द्वारा एक दिन पूर्व ग्राम में मितानिनों के साथ गृह भ्रमण कर आवश्यक प्रचार प्रसार किया गया था जिनसे सामुदाय के लोगो द्वारा बताए गए स्थल पर आकर जांच कराई उक्त टीम में लेब टेक्नीशियन नीतू भुआर्य द्वारा जांच की गई, शिविर में वाहन चालक श्री टिल्लू यादव एवम् गांव के सरपंच का आवश्यक सहयोग रहा सरपंच द्वारा लोगों से अपील की गई की किसी भी प्रकार से लक्षण चिन्ह होने पर स्वास्थ्य जाकर जांच करावे एवम् शासन द्वारा दिए गए निर्देश सामाजिक दूरी मास्क का उपयोग नियमित रुप से साबुन से हाथो की धुलाई भीड़ वाले जगहों में जाने से बचे जिनसे की हम कोरोना संक्रमण से बच सकें। अंत में सरपंच द्वारा दो गज दूरी मास्क है जरूरी, जब तक दवाई नहीं, तब तक कोई ढिलाई नहीं कहते हुए लोगों का आभार व्यक्त किया गया।

लौह अयस्क नगरी दल्लीराजहरा की लाडली बिटिया लतिका सोनी का नीट में चयन

0

दल्लीराजहरा – लौह अयस्क नगरी दल्लीराजहरा के पंडरदल्ली वार्ड क्रमांक 01 के निवासी ओ.पी. सोनी जी की सुपुत्री कु-लतिका सोनी ने नीट यूजी 2020 एमबीबीएस में 596 अंक अर्जित किए हैं लतिका सोनी को एलाटेड कांलेज छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस बिलासपुर है, कुमारी लतिका सोनी ने शानदार सफलता अर्जित कर अपने माता-पिता अपने

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

पुरे परिवार,समाज,नगर, अंचल व बालोद जिले को गौरवान्वित किया है,नगर की होनहार और मेधावी छात्रा एवं सोनी परिवार की लाडली बिटिया लतिका को ईस सफलता के लिए बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है ,इसी कड़ी में भारतीय मजदूर संघ परिवार बिटिया लतिका को ईस सफलता के लिए हार्दिक बधाई देता है और उसके उज्जवल भविष्य की कामना करता है, साथ ही राजहरा नगर से नीट की परीक्षा पास कर चयनित हुए सभी बच्चों को भी संघ हार्दिक

This image has an empty alt attribute; its file name is image-12.png

बधाई देता है और उनके भी उज्जवल भविष्य की कामना करता है कि आप सभी बच्चों ने नगर का नाम रौशन किया है।आज आपके माता-पिता के साथ साथ नगर का हर पालक अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। और साथ ही वह शिक्षक गण  भी अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं जिन्होंने सभी बच्चों का सही मार्गदर्शन किया और उसका परिणाम भी सार्थक  प्राप्त हुआ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-10.png
This image has an empty alt attribute; its file name is shankar-1024x682.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-2-831x1024.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

सांसद ने ली जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ‘‘दिशा‘‘ की बैठक केन्द्र शासन की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन कर हितग्राहियों को करें लाभान्वित

0

बालोद . जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ‘‘दिशा‘‘ की बैठक आज सांसद मोहन मण्डावी की अध्यक्षता में संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए सांसद मण्डावी ने कहा कि जिले में संचालित केन्द्र शासन की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन कर हितग्राहियों को लाभान्वित करें। महात्मा गाॅधी राष्ट्रीय ग्रामीण

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत ग्रामीणों की माॅग पर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराएॅ। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा कराएॅ। बैठक में संसदीय सचिव व गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुंवर सिंह निषाद, संजारी-बालोद विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, जिला पंचायत

This image has an empty alt attribute; its file name is image-12.png

अध्यक्ष श्रीमती सोनादेवी देशलहरा, जिला पंचायत सदस्य होरीलाल रावटे, कलेक्टर जनमेजय महोबे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोकेश कुमार चन्द्राकर, जनपद पंचायतों और नगरीय निकायों के अध्यक्ष सहित समिति के अन्य सदस्य तथा संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-10.png

कलेक्टर महोबे ने जिले में संचालित केन्द्र शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि महात्मा गाॅधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत जिले में पंजीकृत जाॅब कार्डधारी परिवार की संख्या एक लाख 51 हजार 926 है। पंजीकृत श्रमिकों की संख्या तीन

This image has an empty alt attribute; its file name is shankar-1024x682.jpg

लाख 70 हजार 590 है। सौ दिवस रोजगार पूर्ण करने वाले परिवारों की संख्या दो हजार 916 है। उन्होंने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत वर्ष 2020-21 में लिए गए प्रमुख कार्य निजी डबरी निर्माण, सामुदायिक तालाब गहरीकरण, सिंचाई नाली निर्माण, नाला जीर्णोद्धार, नाडेप/वर्मी टैंक,  वृक्षारोपण कार्य, नवीन ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन निर्माण, धान उपार्जन चबुतरा निर्माण आदि की प्रगति की जानकारी दी।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-2-831x1024.png

सांसद मण्डावी ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को पेंशन भुगतान की जानकारी ली। सांसद ने राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के तहत् स्वीकृत नलजल योजनाओं

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

तथा जल जीवन मिशन अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की प्रगति, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, राष्ट्रीय भू-अभिलेख का आधुनिकीकरण कार्यक्रम, एकीकृत विद्युत विकास योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम सहित केन्द्र शासन की अन्य योजनाओं की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। बैठक की समाप्ति पर कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आभार व्यक्त किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

भारती एयरटेल कम्पनी ने लांच की 200 रुपये से कम के रिचार्ज पर कालिंग के साथ हर दिन 1 GB डाटा फ्री

0

एयरटेल अपने ग्राहकों को कई तरह के शानदार प्लान ऑफर करता है. प्लान की लिस्ट में कुछ ऐसे प्लान भी मौजूद हैं, जिनकी कीमत ज़्यादा नहीं है, और उनमें कई तरह के बेनिफिट दिए जाते हैं. आजकल कोरोना काल में हमें ज्यादा डेटा और कॉलिंग दोनों की उतनी ही ज़रूरत पड़ती है, जिससे हम घर रहकर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों के साथ बातें कर सकते हैं. यहां हम बात कर रहे हैं दो ऐसे प्लान की जिनकी कीमत 200 रुपये से कम होने के बावजूद 1 GB डेटा और फ्री कॉलिंग जैसे फायदे मिलते हैं.

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

179 रुपये के प्लान में कई फायदे
एयरटेल के 179 रुपये के रिचार्ज पर ग्राहकों को काफी सारा डेटा दिया जाता है. इस सस्ते प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है. इसमें डेटा प्लान के तौर पर 2GB डेटा दिया जाता है. कॉलिंग के लिए 179 रुपये के प्लान में अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग दी जाती है. इसमें बेनिफिट के तौर पर 300 SMS का फायदा भी दिया जाता है.

This image has an empty alt attribute; its file name is image-12.png

इस प्लान के अडिशनल फायदों की बात करें तो इस 179 रुपये के रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को भारती AXA लाइफ की ओर से 2 लाख रुपये का टर्म लाइफ इंश्योरेंस भी दिया जाता है. साथ ही इस प्लान में Free Hellotunes, Wynk Music और Airtel Xstream का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है.

This image has an empty alt attribute; its file name is image-10.png

199 रुपये प्लान में डेली 1GB डेटाएयरटेल के 199 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को हर दिन 1GB का डेटा मिलता है. इस प्लान की वैलिडिटी 24 दिनों की है. कॉलिंग के तौर पर फोन में अनलिमिटिड कॉलिंग और हर दिन के लिए 100 SMS भी दिए जाते हैं. अडिशनल बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें ग्राहकों को Free Hellotunes, Wynk Music और Airtel Xstream का एक्सेस दिया जाता है.

This image has an empty alt attribute; its file name is shankar-1024x682.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-2-831x1024.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

28 नवंबर से स्कूलों में लौटेगी रौनक, क्यों खुलेंगे स्कूल, जाने !

0

रायपुर – आठ माह से बंद स्कूलें एक बार पुनः खुलेंगी,  28 नवंबर से स्कूलों में लौटेगी रौनक, एक कमरे में बैठेंगे 10 ही विद्यार्थी.. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल काफी सतर्कता और सावधानियों के साथ 28 नवंबर से 10वीं और 12वीं बोर्ड की सप्लीमेंट्री परीक्षा  आयोजित कर रहा है| इसीलिए 8 माह से बंद स्कूलें एक बार पुनः खुलेंगी.

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए अपने नियमों में एक बड़ा बदलाव करते हुए निर्णय लिया है कि विद्यार्थी जिस स्कूल में पढ़ते हैं उन्हें सप्लीमेंट्री एग्जाम उसी स्कूल में देनी होगी, उसे कहीं अन्यत्र जाने की जरूरत नही है| एक कमरे में 10 ही विद्यार्थी बैठेंगे कोरोना से बचाव के लिए बोर्ड ने विशेष प्रोटोकाल बनाया है.. एग्जाम से पहले सभी स्कूलों को सेनेटाइज किया जाएगा, एक कमरे में 10 विद्यार्थी ही बैठेंगे, सभी स्कूलों में सेनेटाइजर रखा जाएगा, विद्यार्थियों सहित कमरे में ड्यूटी कर रहे शिक्षकों को भी मास्क पहनना अनिवार्य होगा |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-12.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-10.png
This image has an empty alt attribute; its file name is shankar-1024x682.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-2-831x1024.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

दिव्यांग नीरा बाई की खुशियों का नहीं रहा ठिकाना जब संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने भेंट की व्हील चेयर

0

ग्राम पंचायत टोंडापाल के नवागुड़ा में विगत दिनों संसदीय सचिव रेखचंद जैन के सामने एक दिव्यांग बच्ची की जानकारी सामने आई थी । संसदीय सचिव रेखचंद जैन उस दिन नीरा के घर पहुंचे और उसकी व्यथा को देखते हुए व्हील चेयर देने की बात कही थी जिसे एक हफ्ते के भीतर व्हील चेयर भेंट कर पूरा किया |


18 नवंबर 2020 को संसदीय सचिव रेखचंद जैन स्वयं व्हील चेयर लेकर टोंडापाल के नवागुड़ा पहुंचे और दिव्यांग नीरा को अपने हाथों से व्हील चेयर में बिठा कर उन्हें भेंट किया तो उसके चेहरे पर खुशियों का ठिकाना नहीं रहा। जगदलपुर जनपद पंचायत क्षेत्र के टोंड़ापाल के नवागुड़ा ग्राम की नीरा बाई जोकि दिव्यांग हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार की पंचायत व समाज कल्याण विभाग की कल्याणकारी योजनाओं के तहत व्हिल चेयर प्रदान किया गया। इस दौरान दिव्यांग नीरा बाई में गजब की खुशी देखने को मिला।

इस दौरान नीरा बाई के परिजनों ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,संसदीय सचिव रेखचंद जैन व कांग्रेस संगठन का आभार व्यक्त किया और धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व जनपद निर्माण समिति अध्यक्ष नीलू राम बघेल, सरपंच लछीम नाग, उपसरपंच दशमु राम, जोन अध्यक्ष सुनील दास, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष जीशान कुरैशी,आईटी सेल प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही, आईटी सेल लोक-सभा महासचिव शंकर नाग, जगदीश, रामसाय, सुखदेव,कमलु, मोहन, जगन्नाथ, जयसिंह,सियाराम,मंगलु ,भीमा व सोनारु मौजूद थे।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने दिव्यांग भोला को एक घंटे के भीतर उपलब्ध कराई व्हील चेयर

0

जगदलपुर जनपद पंचायत क्षेत्र के हाटपदमूर के दिव्यांग युवक की परेशानी से छुटकारा एक घंटे में ही संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने करा दी,अब उसे स्कूल आने-जाने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी और इसके लिए उसे व्हील चेयर प्रदान किया । दरअसल आठवीं अध्ययनरत छात्र भोला पिता विश्वनाथ दिव्यांग है और पढ़ाई -लिखाई करने जाने हेतु असुविधा होती है जिसको देखते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ता राजकुमार सेठिया, हेमकुमार सेठिया व अन्य ने इसकी सूचना दी तथा 18-11-2020 की सुबह 10 बजे विधायक कार्यालय दिव्यांग युवक को लेकर पहुंचे।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने युवक की हालात को देखते हुए पंचायत व समाज कल्याण विभाग कार्यालय से एक घंटे के भीतर व्हील चेयर मंगाकर दिया। दिव्यांग भोलाराम को व्हील चेयर मिलने पर उसकी चेहरे में अलग ही खुशी देखने को मिला। दिव्यांग भोला राम ने इसके लिए यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, संसदीय सचिव रेखचंद जैन व कांग्रेस पार्टी के प्रति आभार व्यक्त किया व धन्यवाद ज्ञापित किया।

मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत दूसरी मोबाइल मेडिकल युनिट वाहन का लोकार्पण, संसदीय सचिव,महापौर, निगम अध्यक्ष ने पूजा-अर्चना कर किया शुभारंभ

0

जगदलपुर। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के जगदलपुर नगर निगम की जनता को पंद्रह दिवस के भीतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने उनके लिए दूसरे मोबाइल मेडिकल युनिट का लोकार्पण किया गया। संसदीय सचिव रेखचंद जैन, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, निगम सभापति श्रीमती कविता साहू, पार्षद श्रीमती दीपा नाग सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पूजा अर्चना कर श्रीफल फोड़कर जनता की स्वास्थ्य जांच के लिए लोकार्पित किया गया।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, नगरीय निकाय मंत्री शिवलाल डहरिया हर व्यक्ति को घर पहुंच स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिसके लिए मुख्यमंत्री स्लम शहरी स्वास्थ्य योजना की शुरुआत की है इसके अंतर्गत सर्वसुविधायुक्त मोबाईल युनिट वाहन नगरीय निकाय क्षेत्र में उपलब्ध कराई जा रही है जिसके अंतर्गत पंद्रह दिवस के भीतर दो मोबाइल युनिट की सौगात नगरीय निकाय क्षेत्र के जनता को दी गई।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने जनता से अपील किया है कि मुख्यमंत्री शहरी स्वास्थ्य योजना का लाभ अधिक से अधिक जनता ले क्योंकि सर्वसुविधायुक्त मोबाईल युनिट में अस्पतालों की तर्ज पर सभी जांच बीपी ,शुगर, रक्त की अन्य जांच के साथ ही सामान्य व मौसमी बिमारियों की जांच कर नि:शुल्क दवाईयां उपलब्ध कराई जा रही है। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी शहनाज़ बेगम, अमाना बेगम, पूर्व पार्षद कैलाश नाग, योगेश पानीग्राही, गागरू राम, कमलसाय, राजेंद्र त्रिपाठी सहित अन्य उपस्थित थे।

नव पदस्थ संभागायुक्त जीआर चुरेन्द्र ने कार्यभार ग्रहण किया, अधिकारी-कर्मचारियों को बेस्ट वर्किंग तथा पूरी कर्मठता के साथ कार्यों का संपादन करने को कहा

0

जगदलपुर, 18 नवम्बर। नव पदस्थ संभागायुक्त शजीआर चुरेन्द्र ने आज 18 नवम्बर को सुबह संभागयुक्त कार्यालय जगदलपुर में पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान कलेक्टर एवं प्रभारी संभागायुक्त रजत बंसल ने नव पदस्थ संभागायुक्त चुरेन्द्र को विधिवत कार्यभार सौंपा। इस अवसर पर कलेक्टर श्री बंसल एवं अधिकारी-कर्मचारियों ने श्री चुरेन्द्र को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। नव पदस्थ संभागायुक्त ने कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात अधिकारी-कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया एवं बस्तर संभाग को अग्रणी बनाने हेतु कार्यालय एवं संभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारियों के साथ टीम भावना के साथ काम करने की बात कही। उन्होंने कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को शासकीय कार्यों का समय पर सम्पादन करने हेतु बेस्ट वर्किंग तथा पूरी कर्मठता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर सुश्री रेना जमील, उपायुक्त श्रीमती माधुरी सोम, बीएस सिदार एवं जदुबीर राम तथा संयुक्त संचालक कोष, लेखा एवं पंेशन दीवाकर सिंह राठौर सहित अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।


संभागायुक्त ने कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात अपने कार्यालय में उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों से उनके कार्यों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कार्यों के सफल सम्पादन हेतु आवश्यक सुझाव दिए तथा निरंतर अपने क्षमताओं का विकास करते हुए कार्य करने को कहा। श्री चुरेन्द्र ने अधिकारी-कर्मचारियों को कार्यालय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने तथा सभी कार्यों को व्यवस्थित ढंग से करने के निर्देश दिए। सभी अधिकारी-कर्मचारियों को दैनिक कार्य विवरणी बनाने को कहा। जिससे कार्यलय की कार्य संस्कृति का पता चल सके। उन्होंने शाखा लिपिक को सभी नस्तियों को अपडेट रखने तथा नस्तियों की परिशिष्ट विवरणिका तैयार करने को कहा। श्री चुरेन्द्र ने कहा कि संभागायुक्त कार्यालय संभाग के सभी कार्यालयों की धूरी ह,ै इसलिए कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने बेहतर कार्यों से मिशाल प्रस्तुत करें। जिससे की अन्य कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी भी सीख ले सकें। उन्होंने कहा कि बस्तर संभाग में अधिकारी-कर्मचारियों के पास बेहतर कार्य करने की अपार संभावना हैं। संभाग आयुक्त ने अधिकारी-कर्मचारियों के कार्य क्षमता को बढ़ाने की आवश्यकता बताते हुए इसके लिए तीन-चार माह के अंतराल में प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित करने की बात भी कही।

कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद मोहन मंडावी ने डीएफओ की पाटेश्वर धाम पर कार्यवाही को वर्तमान में धार्मिक उन्माद बढ़ाने वाला बताया

0

बालोद – छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौण्डी लोहारा विकासखण्ड के वन्य क्षेत्रस्थान में स्थित जामडी पाटेश्वर संस्थान के द्वारा किये गए वन भूमि पर मन्दिर निर्माण स्थल व अन्य विकास कार्यो को हटाने व इसके लिए जामडी पाटेश्वर धाम के संचालक संत रामबालकदास को नोटिस देने की कार्यवाही ने हाल ही में बालोद जिला में एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। बालोद

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

जिले की डीएफओ सतोविसा समाजदर की एक विभागीय कार्यवाही ने जिले के राजनीतिक नेताओ सहित आमजन के बीच माहौल को गर्मा दिया है। बालोद डीएफओ ने प्रदेश सहित देश के कई अन्य राज्यो के हिन्दू धर्म मे आस्था रखने वाले लोगो का ध्यान अपनी कार्यवाही से खींचा है। व यह कार्यवाही अब खबरो में धीरे धीरे स्थान बनाने लगा है। वही इससे जुड़े आलानेताओ की भी प्रतिक्रिया आ रहा है। कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद मोहन मंडावी ने

डीएफओ की इस कार्यवाही को वर्तमान में धार्मिक उन्माद बढ़ाने वाला बताया व कहा कि वर्षो से बने हुए मन्दिर व संतो के रहवास स्थल पर लाखों लोगों की आस्था है। व देवी देवताओं की प्रतिमा विराजमान है। आज संस्थान को अवैध बताकर नोटिश जारी किया जाना सही नही है। जबकि प्रदेश शासन के कई प्रमुख विभाग के द्वारा वहां पर्यटन को बढ़ावा देने व धार्मिक आस्था के केंद्र बने जामडी पाटेश्वर को विकसित करने लाखो रुपये के कार्य भी संपादित किये है। फिर आज नोटिश देना उसको अवैध बताना बेहद निंदनीय है। इस सम्बंध में दिशा की बैठक में जिला कलेक्टर व डीएफओ से बात कर इसका हल निकाला जाएगा और बात नही बनी तो प्रदेश के बड़े विभागीय अधिकारियों से बात किया जाएगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-12.png

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह सहित प्रदेश के कई पूर्व मंत्री व कई आला नेताओ की आस्था का केंद्र है। यह जामडी पाटेश्वर धाम इसमें लाखो की संख्या में धर्मप्रेमी भक्त इस संस्थान से जुड़े हुए है। यहां प्रतिवर्ष बड़े बड़े धार्मिक आयोजन भी सम्पन्न होते है। जिसमे देश के कई बड़े साधु संत व धर्माचार्य ,शंकराचार्य का आगमन होते रहता है। आरएसएस के मुख्य सरसंघ चालक मोहन भागवत का भी आगमन इस संस्थान में हुआ है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-10.png

भारत वर्ष के अदुतीय पंचमुखी हनुमान मंदिर का निर्माण भी विगत कई वर्षों से यहां जारी है। जिसका निचला तल का निर्माण पूर्ण हो चुका है। वही दूसरे ऊपरी तल का निर्माण किया जा रहा है। जिसमे भी हजारों लोगों का आर्थदान लगा हुआ है।

This image has an empty alt attribute; its file name is shankar-1024x682.jpg

वर्षो से बने मन्दिर व आज की स्थिति में बड़े पैमाने पर संस्थान के द्वारा संचालित सीता रसोई,विद्यालय,गौपालन केंद्र इस वन्य क्षेत्र में स्थित परिसर में बने हुए व लगातार वहां धार्मिक आयोजन किये जाते है।मध्यप्रदेश,महाराष्ट्र,छत्तीसगढ़, उड़ीसा,उत्तरप्रदेश जैसे राज्यो में भी इस संस्थान से जुड़े सदस्य शामिल है। जो समय समय पर यहां आते है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-2-831x1024.png

वन संरक्षित क्षेत्र में बने सभी निर्माण को वन विभाग ने अवैध बताते हुए 4 हेक्टेयर भूमि को खाली करने धारा 80 (क) के तहत नोटिश जारी किया है। इस सम्बंध में जानकारी अनुसार सितम्बर में संस्थान को पहला नोटिस जारी किया गया था वही अभी 7 नवम्बर को दूसरा नोटिस दिया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

बहरहाल बालोद डीएफओ सतोवीसा समाजदार की एक विभागीय कार्यवाही से आने वाले समय मे यह जामडी पाटेश्वर संस्थान का मामला आगे भी नई दिशा तय करेगा जिसमे लोगो की निगाह बनी रहेगी |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

MOST POPULAR

HOT NEWS