City Media - Page 1048 of 1866 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1048

भाजपा ने विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति, देखे किसे मिली अहम जिम्मेदारी

0

मिशन-23 के तहत प्रदेश भाजपा ने 90 विस क्षेत्रों के लिए प्रभारियों की सूची तैयार कर ली है। इसकी घोषणा एक-दो दिन में कर दी जाएगी। प्राप्त जानकारी के के अनुसार अंबिकापुर में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव और पाटन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पटखनी देने क्रमश: ज्योतिनंद दुबे, सच्चिदानंद उपासने रणनीति बनाएंगे। शुक्रवार को प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने प्रदेशाध्यक्ष, महामंत्री के साथ बैठक कर सूची को हरी झंडी दी। पुरंदेश्वरी ने प्रशिक्षण शिविर में इसकी जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि जो जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि जो लोग, यह जिम्मेदारी नहीं लेना चाहते वे बता दें, जबरदस्ती नहीं है, नया नाम तय कर लिया जाएगा। जो सदस्य तैयार हैं उन्हें हर माह अपने प्रभार वाले विधानसभा क्षेत्र में जाकर 10-10 दिन गुजारना होगा। यह चुनाव की घोषणा तक जारी रहेगा। कार्यकर्ताओं के घर रहना,

सभी कार्यकर्ताओं नेताओं से चर्चा, इलाके के प्रबुद्धजन, किसानों युवाओं से चर्चा कर भाजपा की रीति नीति, 15 साल में हुए विकास, मोदी सरकार की खूबियां बतानी होगी। इस दौरे की रिपोर्ट हर माह संगठन महामंत्री को देना अनिवार्य है। ये दौरे, सूची घोषित होने के तत्काल बाद शुरू कर दिए जाए। इससे पहले ही संगठन के लिए बुरी खबर है। तयशुदा नामों से कई नेताओं ने अपना काटने के संकेत, प्रदेश नेतृत्व को दिया है। ऐसे में सूची जारी करने में कुछ विलंब हो सकता है। अब तक यह नामों के अनुसार कोरवा के प्रभारी ओपी चौधी, खरसिया निर्मल सिन्हा, रायपुर ग्रामीण अभिषेक सिंह, डौंडी लोहारा प्रदीप गांधी, पाटन सच्चिनदानंद उपासने, दुर्ग ग्रामीण पुरंदर मिश्रा, दुर्ग शहर राजीव अग्रवाल, राजिम दीपक महस्क, कवर्धा लखनलाल बेमेतरा जयंती पटेल प्रमुख हैं।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

सरगुजा संभाग : भरतपुर-सोनहल भारत सिंह सिसोदिया ,मनेद्रगढ़ प्रबोध मिंज ,बैकुठपुर अनुराग सिंह देव ,प्रेमनगर राजा पाण्डेय , भटगांव मनोज शर्मा ,प्रतापपुर गौरीशंकर अग्रवाल , रामानुजगंज अनिल सिंह मेजर , सामरी नरेश नंदे ,लुण्ड्रा रामकृपाल साहु , अम्बिकापुर ज्योतिनंद दुबे , सीतापुर रामलखन सिंह पैकरा , जशपुर रमन अग्रवाल , कुनकुरी रामकिशुन सिंह, पत्थलगांव राजेश शर्मा, बिलासपुर संभाग: लैलूंगा लखनलाल देवांगन,रायगढ़ विजय शर्मा,सारंगढ़ छत्तर सिंह नायक, खरसियां निर्मल सिन्हा,धर्मजयगढ़ अशोक चावलानी,रामपुर कैलाश साहु,कोरबा ओ पी चौधरी, कटघोरा दिनेश सिंह,पाली तानाखार हर्षिता पाण्डेय, कोटा प्रशांत सिंह, तखतपुर विशेषवर पटेल, बिल्हा गुलाब सिंह चंदेल,बिलासपुर मोती लाल साहु, बेलतरा प्रदीप नामदेव, कार्तिकेश्वर स्वर्णकार,मरवाही संजय अग्रवाल,लोरमी रामकुमार भट्ट, मुंगेली शंकरलाल अग्रवाल,, अकरतला ब्रजेश गुप्ता, जांजगीर-चांपा सत्यानंद राठिया, सक्ती गुरूपाल सिंह भल्ला, चंद्रपुर राजेश सिंह, जैजैपुर विवेक रंजन सिन्हा,पामगढ़ किशोर राय

रायपुर संभाग: सराईपाली कमल गर्ग, बसना संदीप शर्मा, खल्लारी संतोष उपाध्याय, महासमुंद प्रफुल्ल विश्वकर्मा, बिलाईगढ़ गुलाब सिंह टेकरिया, कसडोल अशोक पांडेय, बलौदाबाजार माती राम चंद्रवंशी ,भाठापारा सूर्यकांत राठौर, रायपुर ग्रामीण अभिषेक सिंह, रायपुर नगर पश्चिम प्रीतम दिवान,रायपुर उत्तर पूनम चंद्राकर,धरसीवां प्रहलाद रजक,आरंग अनिल पाण्डेय, अभनपुर ओमप्रकाश यदुवंशी, राजिम दीपक न्हसके, बिन्द्रानवागढ़ राकेश यादव, सिहावा कमलचंद्र भजदेव,धमतरी नीलू शर्मा दुर्ग संभाग: सजारी बालोद केदार गुप्ता, डोंडीलोहारा प्रदीप गांधी, गुंडरदेही जगदीश रोहरा, पाटन सच्चिदानंद उपासने, दुर्ग ग्रामीण मुरदर मिश्रा, दुर्ग शहर राजीव अग्रवाल, अहिवारा रामकुमार साहु, भिलाई नगर चंदूलाल साहु, वैशाली नगर विकास महंतो, साजा अजय राव, बेमेतरा जयंती पटेल, नवागढ़ तोखन साहु, पंडरिया लाभचंद बाफना, कवर्धा लखन लाल साहु, खैरागढ़ सियाराम साहु, डोंगरगढ़ विरेन्द्र साहु, राजनांदगांव संजय श्रीवास्तव, डोंगरगांव सावला राम डाहरे, खुज्जी कोमल जंघेल, मोहलामानपुर यज्ञदत्त शर्मा बस्तर संभाग: अंतागढ़ गौतम गोलछा, भानुप्रतापपुर इंदर चोपड़ा,कांकेर कमलेश ठोकने, केशकाल टेकेश्वर जैन, कोण्डागांव श्रीनिवास राव मद्दी, नारायणपुर भरत मटियारा, बस्तर आलोक सिंह ठाकुर, जगदलपुर ब्रम्हानंद नेताम, चित्रकोट नवीन विश्वकर्मा, दंतेवाड़ा जी वैकटेश्वर राव, बीजापुर धनीराम बारसे, कोन्टा सुधीर पाण्डेय, आशोक साहु।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में कोरोना की छाया नहीं होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

0

जगदलपुर। विगत तीन वर्षों से जारी कोरोनावायरस का कहर इस वर्ष75वां स्वतंत्रता दिवस आजादी के अमृत महोत्सव के रुप में भी छाया रहेगा। विभागीय प्रदर्शनी सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होगा किंतु बस्तर जिले में गरिमापूर्वक से स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा।

कलेक्टर चंदन कुमार ने आज जिला कार्यालय के प्रेरणा कक्ष में आयोजित बैठक में इसकी तैयारियों के लिए विभागों को दायित्व सौंपा। कलेक्टर ने इस समारोह के पूर्व ही हर घर झंडा अभियान के लिए लोगों को जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा लालबाग मैदान में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली जाएगी। अंतिम रिहर्सल 13 अगस्त को सुबह 9 बजे लालबाग मैदान में की जाएगी।

एनएमडीसी किरन्दुल परियोजना द्वारा ग्रामीणों को टेन्ट सामग्री का किया गया वितरण

0

किरन्दुल – नैगमिक सामाजिक दायित्व के अंतर्गत एनएमडीसी किरन्दुल परियोजना की ओर से कुआकोण्डा तहसील के पेंटा, लेन्ड्रा एंव डोरीरास, (माहराहाउरनार ग्राम पंचायत) ग्रामों को सार्वजनिक कार्यों के लिए टेंट सामग्री बांटी गई। एनएमडीसी किरन्दुल परियोजना के उप महाप्रबंधक (कार्मिक) बी. के. माधव, उप महाप्रबंधक (सिविल) लखबीर सिंह एवं मो. असदुल्लाह ने उक्त ग्रामों के ग्रामीणों को कुर्सीयां, बाल्टियां, छोटे-बडे गंज, ड्रम, दरी, परात एवं साउंड सिस्टम आदि वितरित किया गया। बी. के. माधव ने कहा, कि गांव के सामाजिक कार्यों में उक्त टेंट सामग्री उनके लिए महत्वपूर्ण होगी। किरन्दुल परियोजना सदैव क्षेत्रिय विकास हेतू प्रतिबद्ध है।

अदानी के कर्मचारियों द्वारा अनिचित कालीन हड़ताल

0

आज दिनांक 2/08/2022 को साल्हि मोड़ NH 43 पर अदानी के कर्मचारियों के द्वारा अनिचित कालीन हड़ताल पर बैठे हुए है इस महीने से पता चला है की इसी महीने के 10/08/2022 से अडानी माइंस बंद होने वाली है जिससे सभी कर्मचारी अपने जीवन यापन और रोजी रोटी व भरण पोषण को ध्यान देते हुए कर्मचारियों मे फैला आक्रोश , भूपेश सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए व अडानी माइंस को चालू रखने के लिए अपनी मांगो को पूरा व सरकार पर नराजगी जताते हुए बैठे धरना प्रदर्शन पर |

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत एनएमडीसी किरन्दुल परियोजना ने हर घर तिरंगा अभियान का किया आगाज

0

किरन्दुल – भारत के सबसे बड़े लौह अयस्क उत्पादक एनएमडीसी के किरन्दुल परियोजना द्वारा भारत सरकार की आजदी का अमृत महोत्सव पहल के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया गया। इस अवसर पर परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक विनय कुमार द्वारा परियोजना के वरिष्ठ अधिकारियों को राष्ट्रीय ध्वज सौंपा एवं सभी को 13 से 15 अगस्त, 2022 के दौरान अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया। अपने संबोधन में विनय कुमार ने आजादी का अमृत महोत्सव पहल के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान का महत्व परियोजना के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ साझा किया। इस अवसर पर उप महाप्रबंधक (कार्मिक) बी.के. माधव ने राष्ट्रीय ध्वज के महत्व को निम्नलिखित कविताश के माध्यम से व्यक्त किया।

“केसरिया बल भरने वाला सदा है सच्चाई
हरा रंग है हरी हमारी धरती है अंगड़ाई,
कहता है ये चक्र हमारा कदम नहीं रुकेगा
हिन्द देश का प्यारा झंडा ऊँचा सदा रहेगा,
शान नहीं ये झंडा है ये अरमान हमारा
ये बल पौरुष है सदियों का ये बलिदान हमारा,
हिन्द देश का ये झंडा घर-घर में लहराएगा
हिन्द देश का प्यारा झंडा ऊँचा सदा रहेगा”

अंत में मुख्य महाप्रबंधक विनय कुमार ने एनएमडीसी परिवार से पुनः आग्रह किया कि वह आगे बढ़कर अपने घरों पर तिरंगा फहराने में पूरे दिल से भाग लें।

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अधिवेशन में बस्तर के कार्यकर्ता हुए सम्मानित, संभागीय मीडिया प्रभारी ने दी जानकारी

0

जगदलपुर/नई दिल्ली

राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अधिवेशन दिल्ली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं कानून मंत्री, रामदास आठवले, विशिष्ठ अतिथियों में सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता, एम. एम.कुमार, एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया, विक्रमजीत बैनर्जी, डॉ मनोज गोरकेला, एडवोकेट जनरल उत्तराखंड, मानवाधिकार कार्यकर्ता, उच्च न्यायालय के अधिवक्ता, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रणधीर कुमार, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल सिंह एवं विभिन्न सम्मानित जनों द्वारा मानवाधिकार के विशेष बातों पर सभी को चर्चा एवं प्रशिक्षण दिया गया।

इस अधिवेशन में संपूर्ण भारत से अलग-अलग स्थानों से सभी पदाधिकारियों ने अपनी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम में बस्तर संभाग से संभाग अध्यक्ष जगमोहन सोनी को बस्तर में बाल अधिकार व स्वास्थ विभाग पीड़ित को न्याय दिलाने में सफल होने पर राष्ट्रीय मानवाधिकार उत्कृष्ट कार्यकर्ता के पुरस्कार से सम्मानित किए गए अथवा बस्तर संभाग से युवा प्रदेश अध्यक्ष बलराज साहू, दंतेवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ साहा, एक्टिव मेंबर श्रीनिवास सोनी, एक्टिव मेंबर महेश कोराम को सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में सम्मानित किया गया।

जानकारी देते हुए संभागीय मीडिया प्रभारी रवि राज पटनायक ने बताया कि बस्तर संभाग के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मानवाधिकार की रक्षा के लिए कृतसंकल्पित हैं, दिल्ली में हुए अधिवेशन के बाद सबका मनोबल और बढ़ा है।

छत्तीसगढ़िया व्यंजन को बढ़ावा देने दंडामी लग्जरी रिसोर्ट चित्रकूट में 7-8 अगस्त को होगा जश्न-ए-जायका

0

पर्यटन मंडल का अभिनव पहल मानसून फूड फेस्टिवल

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा छत्तीसगढ़िया व्यंजन को बढ़ावा देने 23 जुलाई से मानसून फुड फेस्टिवल जश्न ए जायका इसकी शुरुआत चार पर्यटन स्थलों में हुई है और इसी तारतम्य में दंडामी रिसोर्ट चित्रकूट में 7-8 अगस्त को होगा।
छत्तीसगढ़ के बस्तर के पर्यटन अधिकारी राम नारायण तिवारी ने बताया कि छत्तीसगढ़िया व्यंजन को बढ़ावा देने छत्तीसगढ़ सरकार के पर्यटन विभाग की पहल पर मानसून फूड फेस्टिवल का आयोजन भारतीय वन सेवा के अधिकारी व पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक अनिल साहू की विशेष निगरानी में छत्तीसगढ़ में चार स्थानों पर किया जा रहा है जिसके तहत् बस्तर की नियाग्रा कहे जाने वाले चित्रकोटट के दंडामी माड़िया रिसोर्ट में छत्तीसगढ़िया व्यंजन पर आधारित व्यंजनों का स्टाल लगाया जा रहा है। पर्यटन मंडल द्वारा आयोजित इस मानसून फुड फेस्टिवल में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील किया गया है। पर्यटन अधिकारी तिवारी ने बताया कि फुड फेस्टिवल में छत्तीसगढ़ के व्यंजनों का स्टाल लगाया जायेगा जिसमें स्थानीय स्तर पर बनाए जाने वाले व्यंजनों के प्रति भी लोगों का दिलचस्पी बढ़े, बाहरी पर्यटक छत्तीसगढ़िया व्यंजन के बारे में अधिक से अधिक जानकारी हासिल कर सके और इसका लुत्फ उठा सके।

मानसून फूड फेस्टिवल जश्न-ए-जायका 7-8 अगस्त को

0

(अर्जुन झा)

पर्यटन मंडल की अभिनव पहल

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल में बदलाव की बयार बह रही है। मंडल नव प्रयोग कर पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। राज्य सरकार ने पर्यटन मंडल और पर्यटकों के बीच नजदीकी बढ़ाने बहुत से अहम फैसले लिए हैं, जिनका सकारात्मक परिणाम सामने आना शुरू हो गया है। पर्यटकों की संख्या में भारी बढ़ोत्तरी हुई है। पर्यटन मंडल की कोशिश है कि अधिक से अधिक संख्या में पर्यटकों को आकर्षित किया जाय ताकि पर्यटन को बढ़ावा मिले। पर्यटन से स्थानीय व्यवसाय को भी प्रोत्साहन मिलता है। इसी कड़ी में पर्यटन मंडल द्वारा छत्तीसगढ़िया व्यंजन को बढ़ावा देने 23 जुलाई से मानसून फूड फेस्टिवल जश्न ए जायका की शुरुआत चार पर्यटन स्थलों में की गई है। इसी तारतम्य में दंडामी रिसोर्ट चित्रकूट में 7-8 अगस्त को जश्न ए जायका का आयोजन किया गया है।

छत्तीसगढ़ के बस्तर के पर्यटन अधिकारी राम नारायण तिवारी का कहना है कि छत्तीसगढ़िया व्यंजन को बढ़ावा देने छत्तीसगढ़ सरकार के पर्यटन विभाग की पहल पर मानसून फूड फेस्टिवल का आयोजन भारतीय वन सेवा के अधिकारी व पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक अनिल साहू की विशेष निगरानी में छत्तीसगढ़ में चार स्थानों पर किया जा रहा है, जिसके तहत् बस्तर की नियाग्रा कहे जाने वाले चित्रकोटट के दंडामी माड़िया रिसोर्ट में छत्तीसगढ़िया व्यंजन पर आधारित व्यंजनों का स्टाल लगाया जा रहा है। पर्यटन मंडल द्वारा आयोजित इस मानसून फूड फेस्टिवल में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गई है। पर्यटन अधिकारी तिवारी ने बताया कि फेस्टिवल में छत्तीसगढ़ के व्यंजनों का स्टाल लगाया जायेगा जिसमें स्थानीय स्तर पर बनाए जाने वाले व्यंजनों के प्रति भी लोगों का दिलचस्पी बढ़े, बाहरी पर्यटक छत्तीसगढ़िया व्यंजन के बारे में अधिक से अधिक जानकारी हासिल कर सकें और इसका लुत्फ उठा सके।

ट्रक व मोटरसाइकिल की भिड़ंत से बाप बेटे की मौत

0

ग्राम मालीघोरी निवासी लोकेश तिवारी उम्र 37 साल अपने पुत्र दक्ष उम्र 5 साल के साथ बालोद के स्कूल से छुट्टी करा कर मोटरसाइकिल से घर आ रहे थे राजनांदगांव की ओर से से आ रहे 12 चक्का ट्रक भारी वाहन जो जूझारा नाला के पास चपेट में आने से मौके पर ही बाप बेटे की दर्दनाक मौत हो गई मौके से ट्रक ड्राइवर फरार हो गया बालोद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बालोद ले गए बताया जा रहा है कि आए दिन यहां पर दुर्घटनाएं होती रहती है पर अब तक जिला प्रशासन के द्वारा यहां पर दुर्घटना को रोकने के कोई उचित व्यवस्था नहीं कराई गई है जिससे यहां पर कईयों की भी जान जा चुकी है इस जगह को लोग डेंजर जोन के नाम से भी जाना जाता है

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्लीराजहरा के द्वारा पंडित रविशंकर शुक्ल व पूर्व केंद्रीय मंत्री छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता शहीद विद्याचरण शुक्ल जी की जयंती मनाई

0

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के निर्देशानुसार केबिनेट मंत्री व लोकप्रिय क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनिला भेंडिया जी के मार्गदर्शन में ब्लाक कांग्रेस कमेटी दल्लीराजहरा के द्वारा अविभाजित मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित रविशंकर शुक्ल व पूर्व केंद्रीय मंत्री छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता शहीद विद्याचरण शुक्ल जी की जयंती मनाई गई। तथा महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाल गंगाधर लोकमान्य तिलक जी की पुण्यतिथि मनाई गई सर्वप्रथम बाल गंगाधर तिलक,पंडित रविशंकर शुक्ल व शहीद विद्याचरण शुक्ल के तैलचित्र पर माल्यार्पण, तिलक व पुष्पांजलि कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया तथा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धाजली दी गई और उनके द्वारा देश प्रदेश हित में किये गए कार्यों को स्मरण किया गया।

सभा को ब्लाक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर,नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर,उत्तर मण्डल कांग्रेस अध्यक्ष विवेक मसीह,जिला महामंत्री रतिराम कोसमा,एल्डरमैन प्रमोद तिवारी, जिला इंटक अध्यक्ष भूपेंद्र दिल्लीवार,राजकुमार साहू ने लोकमान्य तिलक जी,रविशंकर शुक्ल जी व विद्या जी की जीवनी पर प्रकाश डाले। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सुरेश ठाकुर ने किया व आभार प्रदर्शन महामंत्री श्रीनिवास राव ने किया। इस अवसर पर ब्लॉक उपाध्यक्ष जसपाल सिंह भाटिया,आई एल सोनवानी, जिला अल्पसंख्यक महामंत्री रूबी एंथोनी,महामंत्री शकील खान, रामू शर्मा,कोषाध्यक्ष नवीन कथूरिया,एल्डरमेन के व्ही अब्राहम, जगदीश श्रीवास,पार्षद स्वप्निल तिवारी,चंद्रप्रकाश बोरकर,पूर्व पार्षद रमेश भगत,योगराज ठाकुर,अनिल कोम्बे सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

MOST POPULAR

HOT NEWS