City Media - Page 1064 of 1865 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1064

मिशन 2024 के लिए भाजपा का लोकसभा प्रवास योजना का हुआ गठन,बस्तर लोकसभा प्रवास योजना के संयोजक शिवनारायण पाण्डे बने

0

बस्तर लोकसभा प्रवास योजना के संयोजक शिवनारायण पांडे, सह संयोजक नरसिंह राव बने।

▪️ सोशल मीडिया की जिम्मेदारी नरेंद्र और आनंद के हाथों में

▪️ मिशन 2024 की ओर कार्य करेगी यह टीम

▪️ केंद्रीय स्तर की रहेगी इस ओर फोकस

जगदलपुर:-भारतीय जनता पार्टी ने देश भर के 144 महत्वपूर्ण लोकसभा सीटों पर पार्टी को मजबूत करने के लिए लोकसभा प्रवास योजना का गठन किया है। साथ ही बीते लोकसभा और विधानसभा चुनाव में मिली हार की स्थिति को जीत में बदलने के लिए इस ओर कार्य करने की तैयारी में जुटी हुई है।

केंद्रीय स्तर की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री देश के 144 लोकसभा सीटो पर प्रवास कर प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। मोदी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देंगे।प्रत्येक मंत्री एक लोकसभा सीट में 3 दिनों का प्रवास करेंगे। साथ ही केंद्रीय मंत्री अपने प्रभार लोकसभा क्षेत्र की निगरानी भी रखेंगे।

इस प्रवास योजना में बस्तर लोकसभा को भी रखा गया है। लोकसभा प्रवास योजना के अंतर्गत बस्तर लोकसभा के संयोजक के तौर पर बस्तर के वरिष्ठ भाजपा नेता शिवनारायण पांडे को जिम्मेदारी दी गयी है,वही सह संयोजक नरसिंह राव को बनाया गया है।

मिशन 2024 के लिए इस अभियान के तहत संगठन सोशल मीडिया के जरिये भी जनता तक केंद्र सरकार की उपलब्धियों को पहुँचाने का प्रयास कर रही है.जिसके लिए इस टीम में सोशल मीडिया का दायित्व नरेंद्र पाणीग्राही सहित आनंद झा व अन्य के कंधों पर सौपी है।

लोकसभा स्तर पर पार्टी के हाईकमान ने कुछ इस प्रकार नियुक्तियां का रोड मैप तैयार किया है. लोकसभा प्रभारी, लोकसभा संयोजक, पूर्णकालिक कार्यकता, सोशल मिडिया टीम, मिडिया टीम, कानूनी टीम, केंद्र सरकार की 12 योजनाओं के लिए टीम का गठन होगा.

इस लोकसभा प्रवास योजना में कोर कमेटी में बस्तर संभाग के अनेको नेताओ को रखा गया है एवम जिले के प्रभारी व सह प्रभारी की नियुक्ति भी की गई है। साथ ही अनेको जिले के भाजपा अध्यक्ष भी शामिल हैं।

बस्तर लोकसभा प्रवास योजना में मीडिया टीम में आलोक अवस्थी, अजय सरस्वती, अमर झा , लीगल टीम में गोपाल दीक्षित,रूपेश जैन, शैलेन्द्र जोशी को रखा गया है। केंद्र सरकार की योजनाओं के लिए भी टीम का गठन किया गया है जिसमे प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए राजपाल कसेर, सुधा मिश्रा, उज्ज्वला योजना में बी. पुष्पा राव,रीता राव,आयुष्मान भारत मे राकेश तिवारी,नरसिंह रेड्डी, जल जीवन भारत में लक्ष्मी कश्यप,गणेश नागवंशी, स्वच्छ भारत अभियान में अनिल लुंकड, सोनामनी पोयाम,सामाजिक सुरक्षा में अभिषेक बेनर्जी,त्रिवेणी रन्धारी,मातृ वंदना योजना में दीपिका शोरी,अनिल अग्रवाल, श्रम योगी मन धन में शेखर शर्मा, शुभेंदृ भदौरिया , वम नेशन,वन राशन कार्ड योजना में मनीष पारख, जसकेतु उसेंडी को रखा गया है। इस योजना में अनेको जिले के भाजपा सदस्यों की नियुक्ति की गई है।

सुरक्षा गार्ड के ठेके में ठेकेदार नहीं दे रहा सुरक्षा उपकरण,बी एम एस

0


आज खदान मजदूर संघ का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्य महाप्रबंधक खदान से भेंट कर खदान के ठेका श्रमिकों के समस्याओं के समाधान के लिए चर्चा की और राजहरा खदान में चल रहे सुरक्षा गार्ड के ठेके में ठेकेदार द्वारा ठेके के शर्तों का पालन नहीं करने की शिकायत की और ईस पर तत्काल समुचित कार्यवाही करने का आग्रह किया।


खदान मजदूर संघ भिलाई संबद्ध भारतीय मजदूर संघ के उपाध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने बताया कि राजहरा खदान समूह में चल रह Arrangement of Private Security Guards in Schools and Public building of Bhilai Township and Mines Township of BSP. P.O. -4270011621 ठेका के अंतर्गत निविदा में उल्लेखित नियमों व शर्तों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है और राजहरा नगर प्रशासक विभाग मूक दर्शक बना हुआ है। विदित हो कि राजहरा माइंस अंतर्गत विभिन्न स्थलों पर सुरक्षा हेतु प्राइवेट गार्ड की नियुक्ति की गई है। इस ठेका कार्य के लिए जब निविदा आमंत्रित की गई थी, तब निविदा के शर्तों में स्पष्ट उल्लेख था कि सुरक्षा गार्डो को क्या क्या सुरक्षा उपकरण दिया जाना है, किन्तु ठेकेदार द्वारा निविदा शर्तों का पालन नहीं किया जा रहा है। ठेकेदार सुरक्षा समाग्री के नाम पर कोई समान नहीं दे रहा है।


गार्डो को बरसात के पूर्व रेनकोट व गमबूट दिया जाना था, जो आज तक नहीं दिया गया है। हर छ: माह में सेफ्टी शू दिया जाना था, मगर एक वर्ष पूरा होने को है और अभी तक मात्र एक बार सेफ्टी शू दिया है। इसी प्रकार लाठी व टार्च भी नहीं दिया गया है। साथ ही सुरक्षा गार्डों से जिस पोस्ट में ड्यूटी करवानी है वहां सुरक्षा गार्डों के लिए ड्यूटी पोस्ट ठेकेदार को बनाना है
गार्डो के बैठने के लिए वहां उचित व्यवस्था करनी है जोकि निविदा के शर्तों में स्पष्ट उल्लेख किया गया है। किन्तु ठेकेदार द्वारा आज तक एक भी ड्यूटी पोस्ट पर किसी भी प्रकार की व्यवस्था नहीं की गई है,और नगर प्रशासक विभाग ठेकेदार पर किसी भी तरह की कार्यवाही नहीं करके उसमें अपनी सहमति देते नजर आते हैं।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home


जिससे सुरक्षा गार्डो को ड्युटी के दरम्यान काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, और बरसात आदि मौसम में गार्ड अपने ड्युटी स्थल पर नहीं रह पाते क्योंकि ठेकेदार द्वारा उनके लिए किसी तरह ड्यूटी पोस्ट नहीं बनाया गया है। जिससे आये दिन चोरी की घटनाएँ हो रही है। और बी.एस.पी. प्रबंधन ठेकेदार को अपना मौन सहमति देता नजर आ रहा है। सुरक्षा गार्डो को ठेकेदार द्वारा वेतन पर्ची तक नहीं दिया जाता है । जिससेे सुरक्षा गार्डो में आक्रोश व्याप्त है। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि राजहरा टाउनशिप के अधिकारी सुरक्षा गार्ड के ठेका में ठेकेदार से निविदा की शर्तों का पालन कराने में पूरी तरह असफल है या फिर ठेकेदार को जानबूझकर फायदा पहुंचाया जा रहा है।


जबकि इस पूरे ठेके का संचालन राजहरा टाउनशिप के अधिकारियों के द्वारा किया जाता है।कौन गार्ड किस पोस्ट में ड्यूटी करेगा, सुरक्षा गार्डो का ड्युटी चार्ट उनके
हाजिरी को प्रमाणित करके ठेकेदार के वेतन भुगतान के लिए राजहरा टाउनशिप के अधिकरियों के द्वारा ही भेजा जाता है। मगर जब सुरक्षा गार्डो की समस्या की समाधान के लिए यूनियन नगर प्रशासक विभागसे चर्चा करना चाहता है, तब ये अपने आप को इस ठेके से अलग बताते हैं। इससे ऐसा लगता है कि नगर प्रशासक
के अधिकारी इस ठेका में सिर्फ और सिर्फ ठेकेदार का पेमेंट भुगतान करने के लिए कार्य कर रहे हैं। कंपनी की साख, निविदा की शर्त, सुरक्षा के मापदंडों से इन्हें कुछ लेना देना नहीं है। 11.10.2021 से यह ठेका प्रारम्भ हुआ हैतब से लगातार सुरक्षा गार्डो कीसमस्याओं का समाधान होता नहीं दिख रहा है। कुछ सुरक्षा गार्डो से 12-12 घंटे कार्य कराया जाता था, संघ के शिकायत करने पर 8 घंटे ड्यूटी करवाया जा रहा है।

ठेकेदार द्वारा पिछले ठेके का बोनस भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। उसके बाद भी ठेकेदार का अंतिम भुगतान हो जाता है जो बीएसपी प्रबंधन की कार्यशैली को दर्शाता है। कई बार नगर प्रशासक विभाग कोशिकायत करने के बाद भी आजतक बोनस की राशि नहीं मिल पाई है जोकि काफी शर्मनाक है। नगर प्रशासक के अधिकारियों द्वारा इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। संघ को ऐसी जानकारी मिली है कि ठेकेदार और टाउनशिप के अधिकारियों द्वारा निविदा में तय सुरक्षा गार्डों की गिनती में भी गड़बड़ी की जा रही है।
ड्युटी पोस्ट में सुरक्षा गार्डो की ड्युटी नहीं लगायी जा रही है। जिससे चोरी की घटनायें लगातार हो रही है
और कम सुरक्षा गार्डो से ड्युटी करवाने के बाद भी अधिकारियों द्वारा ठेकेदार पर किसी तरह की पैनाल्टी
नहीं लगायी जा रही है। राजहरा खदान समूह में यह एक ऐसा ठेका है, जिसमें नियमित सुरक्षा गार्ड एक माह में 26 दिनों की ड्युटी करते हैं और रिलिवर गार्डो से एक माह में लगभग 30 से 35दिन कार्य करवाया जाता है। जो ठेकेदार और टाउनशिप के अधिकारियों की कार्य शैली को दर्शाता है। एक तरफ सुरक्षा के मापदंडों का पालन ठेकेदार द्वारा नहीं किया जा रहा है, राजहरा खदान में लगातार चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है और नगर प्रशासक विभाग कुंभकर्णी नींद में सोया हुआ है। इससे ऐसा लगता है कि बीएसपी प्रबंधन के अधिकारियों की मेहरबानी के कारण निविदा के शर्तों का पालन ठेकेदार नहीं कर रहा है। मुश्ताक अहमद ने बताया कि प्रबंधन को बार बार लिखित शिकायत करने बाद भी किसी तरह की कार्यवाही नहीं की जाती है अगर इस लिखित शिकायत के बाद बीएसपी प्रबंधन कोई ठोस कार्रवाई नहीं करती है तो संघ इस पूरे ठेके की विजिलेंस जॉच करवाने के लिए बाध्य होगा। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी बी.एस.पी. प्रबंधन की होगी।प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप केन्द्रीय अध्यक्ष एम पी सिंग, राजहरा शाखा के अध्यक्ष किशोर कुमार मायती, सचिव लखन लाल चौधरी,शिव कुमार नायक, संतोष देवांगन,विमल यदु आदि लोग उपस्थित थे।

संयुक्त खदान मजदूर संघ ( एटक) के महासचिव श्री कमलजीत सिंह मान ने मुख्य महाप्रबंधक से कैशलेस स्कीम रिवार्ड की राशि देने की मांग

0

संयुक्त खदान मजदूर संघ के अध्यक्ष श्री कमलजीत सिंह मान ने अपने कमेटी के सदस्यों के साथ मुख्य महाप्रबंधक (खदान एवं राव घाट) से की लौह अयस्क खदान समूह में कैशलेस सप्ताहिक रीवार्ड राशि के रूप में कर्मचारियों को चांदी का सिक्का देने की मांग पत्र अनुसार लौह अयस्क समूह में उत्पादन के आधार पर कर्मचारियों के लिए कैशलेस रिकॉर्ड स्क्रीन शुरू कराई गई थी । इस स्कीम के तहत कर्मचारियों को सर्वप्रथम कैशलेस रिवार्ड स्क्रीम की राशि का कार्ड प्रदान किया गया था।

दूसरी बार नियमित कर्मचारियों को 2 ग्राम सोने का सिक्का एवं 35 ग्राम चांदी का सिक्का प्रदान किया गया था । साथ ही ठेका श्रमिकों को भी चांदी का सिक्का दिया गया था । वर्तमान में कैशलेस रिवार्ड स्कीम के तहत लगभग ₹66लाख रुपए की समान का भुगतान कर्मचारी को प्रबंधन द्वारा करना है । प्रत्येक कर्मचारियों के लिए लगभग ₹5000 की से अधिक की राशि प्रबंधन द्वारा रखी गई है। परंतु अभी तक प्रबंधन ने इस पर कोई निर्णय नहीं लिया है। अतः सयुक्त खदान मजदूर संघ यह मांग करता है कि कैशलेस रिवॉर्ड स्कीम के तहत प्रत्येक नियमित व ठेका कर्मचारियों को चांदी का सिक्का प्रदान किया जाए।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी एवम डिप्टी डायरेक्टर एनवीबीडीसी रायपुर द्वारा प्रभावित गांव में जाकर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाया गया

0

दरभा विकासखंड में मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर के चतुर्वेदी एवम डॉ राव डिप्टी डायरेक्टर एनवीबीडीसी रायपुर के द्वारा लगातार निरीक्षण कर समय पर प्रभावित गांव में जाकर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाया गया, बेहतर उपचार कर मरीजों को स्वस्थ किया गया ।

आज दिनाक 15/07/2022 को मामडपाल में स्वास्थ्य के सम्बन्ध में लोगों से घर घर जाकर भेट की एवं स्वास्थ्य से सम्बंधित जानकारी साझा की गई |

स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को मच्छरदानी शतप्रतिशत वितरण के निर्देश दिए एवम RFS की गति तेज करने को कहा।

JE टीकाकरण एवम जांच की जानकारी ली गई एवम कर्मचारियों को मुख्यालय में रहने के कड़े निर्देश दिए खंड चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए गए की प्रत्येक कर्मचारियों का निरीक्षण स्वयं करके अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही करे ।

अपने भ्रमण मैं अधिकारियों ने पाया कि दरभा विकासखंड में JE एवम मलेरिया की स्थिति सामान्य है।

बस्तर में भाजपा के सूखे पर सावन की फुहार…

0

(अर्जुन झा)

बकावंड। बस्तर में भाजपा के सूखे खेत में सावन की हल्की सी फुहार ने भाजपा के मुरझाये चेहरे पर उम्मीद की किरण चमका दी है। कहते हैं कि ओस की बूंदों से धरती नम नहीं होती लेकिन जब यही ओस किसी फूल पर गिरती है तो मोती सी चमकती है। विधानसभा, लोकसभा, नगरीय निकाय, पंचायती राज जैसे हर चुनाव में पिटने के बाद अब बस्तर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के लिए अच्छी खबर आई है। भाजपा चाहेगी कि बस्तर में ऐसी अच्छी खबर का और विस्तार हो। अक्सर ऐसा होता है कि जब बुरा वक्त आता है तो आता ही चला आता है और जब अच्छा वक्त आने का इशारा मिलने लगता है तो यही सिलसिला शुरू हो जाता है। खबर है कि विचारधारा से प्रभावित होकर बस्तर विधानसभा के मालगाँव में केंद्रीय राज्य मंत्री विश्ववैश्वर टुडू की उपस्थिति में कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए, जिसमें ग्राम पंचायत उलनार से सरपंच कुंती कश्यप, उपसरपंच योगेंद्र पानीग्राही, बेडाउमर गांव से कामलोचन, नीलम कश्यप, चैन राम आदि हैं। किसी राजनीतिक दल के ग्रामीण कार्यकर्ता नाराज होते हैं तो समझा जा सकता है कि सरपंच से नाराज होंगे लेकिन जब सत्ता की ग्रामीण इकाई माने जाने वाले सरपंच सत्ताधारी दल का मोह छोड़कर उस विपक्षी दल का दामन थामने लगें, जो खुद कमजोर दिख रहा हो तो यह बहुत कुछ संकेत दे जाता है। दावा करने वाले तो यह भी दावा कर रहे हैं कि यह तो शुरुआत है। आने वाले समय में कांग्रेस के सावन का मौसम पतझर में बदल सकता है। यह जमीनी हकीकत है कि एक रोज की वर्जिश में कोई बस्तरकेसरी नहीं बन सकता। कांग्रेस ने 15 साल लगातार व्यायाम किया तब उसे बस्तर की सभी बारह सीटें जीतने की ताकत मिली। लोकतंत्र में सभी के बराबर अधिकार हैं। जो जनता के हक में जितना ज्यादा संघर्ष करेगा, वह उतना ही मजबूत होगा। अब भाजपा के संघर्ष का दौर है। उसे भी वैसी ही मेहनत करनी होगी, जैसी कांग्रेस ने की। भाजपा मैदानी कोशिश कर रही है। अब तक उसे ऐसी सफलता का इंतजार था, जैसी बस्तर विधानसभा क्षेत्र में शुरुआत हुई है। इस बदलाव का क्या कारण है, कांग्रेस को इस पर ध्यान देना होगा। किसी सरपंच के चले जाने से कांग्रेस का कुछ खास नुकसान नहीं होने वाला। लेकिन यह याद रखना चाहिए कि बुढ़िया मर गई, उसका अफसोस नहीं लेकिन मौत ने घर देख लिया। जो बदलाव निचले स्तर पर होते हैं वे ज्यादा दूर कर असर के सूत्रधार बन जाते हैं। भाजपा के लिए खुशखबरी है तो कांग्रेस के लिए यह खबर सचेत करने वाली है।

शिक्षा सचिव ने पढ़ाया गणित और विज्ञान प्राचार्य सहित । शिक्षकों पर कड़ी कार्यवाही, यथासमय प्राचार्य भी लेवें क्लास

0

रायपुर । 15 जुलाई । शासकीय हाई स्कूल मंदिर हसौद के प्राचार्य को शाला समय पर संचालित नहीं कराने, 16 जून से शाला अध्ययन अध्यापन कार्य प्रारंग नहीं कराने, निर्धारित शैक्षणिक कलेंडर व निर्धारित सिलेबस अनुसार पठन पाठन नहीं कराये जाने, विदयार्थियों को निर्धारित समय पर निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरित नहीं कराकर अवितरित पाठ्यपुस्तकें शाला में उम्प रखने, शासन दवारा निर्धारित प्रारूप में प्रार्थना सभा का आयोजन नहीं कराये जाने व समय सीमा की जानकारी नहीं होने तथा शिक्षकों

द्वारा विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकों के बदले या उसके अभाव में गाईड से पढ़ाने की अमानक पद्धति(शॉर्ट कट) अपनाने, प्रयोगशाला सुचारपूर्वक प्रारंभ नहीं कराने तथा शाला परिसर में व्याप्त गंदगी पर कड़ी फटकार मिली है। राज्य के शिक्षा सचिव डॉ. ने भारतीदासन द्वारा अपने औचक निरीक्षण में मंदिर हसौद के प्राचार्य प्रेमशीला एक्का को इस अनुशासनहीनता के लिए 2 वेतन वृद्धि रोकने का आदेश दिया गया । व्याख्याता (एल.बी.) द्वारा समय-सीमा में पाठ्यपुस्तक निगम से प्राप्त निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें विद्यार्थियों को वितरित नहीं करने के कारण 1 वेतन वृद्धि रोकने का आदेश दिया गया ।

इसके अलावा निर्धारित समय से देरी से स्कूल में उपस्थित नहीं होनेवाले मंदिर हसौद स्कूल के 7 शिक्षक, 1 लिपिक तथा 2 भृत्यों (प्रमिला वर्मा, एस. के. वर्मा, मालारानी मिश्रा, स्मृति सिंह, मेधा कुसर, हेमलता दीवान, ओकारेश्वर सोनवारी, संगीता ढीढी, हरिराम धृतलहरे तथा भूपेन्द्र कुमार) को आधे दिन का वेतन काटने का नोटिस भी दिया गया ।

विगत दिनों शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मंदिर हसौद तथा शासकीय हायर सेकेडरी स्कूल परसदा का सघन निरीक्षण किया गया । उन्होंने न केवल दोनों स्कूलों के विद्यार्थियों को इत्मीनान से विज्ञान और गणित पढ़ाया, बल्कि उनकी दक्षता का आंकलन भी किया, भविष्य में मेडिकल, इंजीनियरिंग तथा प्रशासनिक क्षेत्र में कैरियर्स गढ़ने के लिए अभी से रणनीतिपूर्वक अध्ययन और तैयारी करने के टिप्स भी दिया । शिक्षा सचिव ने अपने सामने अवितरित निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें भी विद्यार्थियों में वितरित करायीं । दूसरे गाँव से भर्ती होने आये 2-3 ग्रामीण छात्रों का तत्काल एडमिशन कराया । दासन ने स्कूल में लैब व स्मार्ट क्लास का मुआयना करते हुए प्रारंभ से ही क्लास के समानांतर ही प्रायोगिक कार्य संचालित करने की हिदायत दी ताकि विद्यार्थी विज्ञान केंद्रित विषयों की जटलिताओं को आत्मसात करने में अधिक दक्ष हो सकें ।

आदिवासी युवा छात्र संगठन ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बेसोली के समस्याओं को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

0

जगदलपुर :- आदिवासी युवा छात्र संगठन के पदाधिकारियों ने गुरुवार को बस्तर ब्लॉक के बेसोली स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का निरीक्षण कर बस्तर कलेक्टर चंदन कुमार को ज्ञापन सौंपा। आदिवासी युवा छात्र संघठन के जिला सचिव पूरन सिंह कश्यप, सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग के मीडिया प्रभारी भुनेश्वर बघेल ,हिमांशु नाग ने विद्यालय का निरीक्षण किया । और वहां के समस्याओं से बस्तर कलेक्टर चंदन कुमार को मुलाकात कर अवगत कराया। आदिवासी युवा छात्र संगठन के सचिव पूरन सिंह कश्यप ने बताया कि हमने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बेसोली (भानपुरी ) का गुरुवार को छात्र पदाधिकारियों के साथ निरीक्षण कर बच्चों से वहां की समस्याएं सुने। जिसमें प्रमुख समस्या विद्यालय परिसर में वाटर फील्टर की आवश्यकता ।बालक- बालिका छात्रावास भवन परिसर में पेयजल की आवश्यकता आदि है। बालक – बालिका छात्रावास परिसर में आयरन युक्त पानी पीने को मजबूर है वहां के अध्यनरत विद्यार्थी । इन सभी समस्याओं से आज बस्तर कलेक्टर चंदन कुमार को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया। छात्रहित को ध्यान मे रखते हुए उन्होंने तत्काल एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बेसोली (भानपुरी) में समाधान करने का आश्वासन देते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया ।

इस दौरान पूरन सिंह कश्यप ,ओमस्वर कश्यप , रोमांसु नाग, दुलारू बघेल ,रोहित कश्यप आदी उपस्थित थे।

कावड़ यात्रा में शिव भक्त कावड़ियों की सुरक्षा स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्था के लिए दिया ज्ञापन

0

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि सावन माह में भारत वर्ष में कावड़ियों द्वारा कावड़ यात्रा कर भगवान शिव की पूजा की जाती है। इसी तर्ज पर बस्तर जिले में यह यात्रा प्रथम बार प्रारंभ हो रही है ।कावड़ यात्रा का विवरण दिनांक 18/07/22, दिन सोमवार श्रावण कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि कांवर यात्रा हेतु मां दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण प्रातः 9 बजे 300-500 शिव भक्त कावड़िया एकत्र होंगे । तत्पश्चात महादेव घाट, जगदलपुर में जलपुजन कर यह यात्रा जगदलपुर से 25 किमी दूर देवड़ा शिवालय झाड़ेश्वर महादेव मंदिर पहुंच कर जलाभिषेक , प्रसाद वितरण कर समापन का विवरण दिया गया । प्रशासन से कावड़ियों के लिए सुरक्षा, स्वास्थ्य हेतु पुलिस व एम्बुलेंस की व्यवस्था करने के लिए कहा गया।

विश्व हिन्दू परिषद् बजरंगदल ने इस ऐतिहासिक कावड़ यात्रा में सभी सनातनी समाज व हिन्दू संगठनों को सम्मिलित होने को कहा है। कावड़ियों के लिए 500 कावड़ की तैयारी में बजरंगदल जुट गया है।

ज्ञापन देने विश्व हिन्दू परिषद् जिला कार्यकारी अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, जिला गौ रक्षा प्रमुख मुन्ना बजरंगी, नगर संयोजक घनश्याम नाग , नगर मंत्री विष्णु ठाकुर , नगर सह संयोजक रोहन घोष , शिव भक्त विनोद पांडे उपस्थित थे।

कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा में मासिक बैठक

0

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी,जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के निर्देशानुसार व कैबिनेट मंत्री व लोकप्रिय क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनिला भेंडिया जी के मार्गदर्शन पर दिनांक 14 जुलाई को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक छत्तीसगढ़ समन्वय समिति के भवन में रखी गई थी। आगामी संगठन चुनाव के संदर्भ में चर्चा किया गया,आज़ादी के 75 वें अमृत महोत्सव हीरक जयंती पर विधानसभा स्तरीय 75 किलोमीटर पदयात्रा निकालीं जायेगी है पदयात्रा राजहरा शहर से भी गुजरेगी उसके रूट चार्ट पर चर्चा किया गया, मासिक बैठक में संगठनात्मक चर्चा की गई, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नये नियम के अनुसार ब्लॉक में नये पदाधिकारियों की नियुक्ति कर नई कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया, आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मण्डल, सेक्टर और बूथ कमेटी को मजबूती प्रदान करने के लिए मण्डल, बूथ व सेक्टर में हर माह बैठक करने का निर्णय लिया गया।

स्वागत भाषण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर ने दिया। बैठक को बालोद जिला DRO विवेकानंद पाठक व दल्ली राजहरा BRO महमूद अली ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आगामी कांग्रेस पार्टी के संगठन चुनाव में सब मिलजुल कर अपनी सहभागिता दे सर्वसम्मति आपसी सामंजस्य से चयन करे। ठक को जिला अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर, पूर्व विधायक डोमेन्द्र भेंडिया, नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर,मंत्री प्रतिनिधि पीयूष सोनी,प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष शिरोमणि माथुर, जिला उपाध्यक्ष संगीता नायर, जिला महामंत्री रतिराम कोसमा,दक्षिण मण्डल अध्यक्ष संतोष पांडेय ने भी संबोधित करते हुए अपने विचार रखे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

कार्यक्रम का संचालन उत्तर मण्डल अध्यक्ष विवेक मसीह ने किया व आभार प्रदर्शन एल्डरमैन प्रमोद तिवारी ने किया। DRO विवेकानंद पाठक व BRO महमूद अली पूर्व विधायक डोमेन्द्र भेंडिया, मंत्री प्रतिनिधि पीयूष सोनी का शॉल श्री फल पुष्प गुच्छ व तिलक लगाकर सम्मान किया गया। कांग्रेस पार्टी की सदस्यता अभियान में सबसे अधिक ऑनलाइन सदस्य बनाने पर शीबू नायर, संगीता नायर, अशोक बाम्बेश्वर, रवि जायसवाल, युवराज साहू, काशीराम निषाद,सुदामा शर्मा का व सबसे अधिक ऑफलाइन सदस्यता अभियान में बुक के माध्यम से सबसे अधिक सदस्य बनाने पर विवेक मसीह का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर जसपाल सिंह भाटिया, उन्नीकृष्णन नायर, भूपेंद्र दिल्लीवार, तिलक मानकर, नवीन कथूरिया, मोहन साहू, श्रीनिवास राव, जितेंद्र मेश्राम, सुरेश ठाकुर,जोगेंद्र ठाकुर, रूबी एन्थोनी, चम्पा साहू, जेबा कुरैशी, प्रदीप बाघ, ताराचंद बघेल,ईश्वर लाल सोनवानी, पप्पू पंजवानी, रामू शर्मा, प्रवीण शर्मा,राजेंद्र नागेश, रंजीत ठाकुर, मनोज पाटील,योगेश यादव,फ्रांसिस कोलिन, अजय बघेल, बसंत साहू, हीरालाल पवार, योगराज ठाकुर, पार्षदगण रोशन पटेल, सूरज विभार, स्वप्निल तिवारी, जनक निषाद, चंदू सिन्हा, बृजमोहन सिंह नेताम,विजय लक्ष्मी श्रुति यादव,एल्डरमैन के व्ही अब्राहम, जगदीश श्रीवास,महेन्द्रन अप्पू, ममता पांडेय, जिला पदाधिकारी काशीराम निषाद,रामजतन भारद्वाज,के ईश्वर राव, रवि जायसवाल,पूर्व पार्षद नर्मदा सहारे,रुक्मणी किशोर, के जया लक्ष्मी, सुमित्री निषाद,सरिता पटेल,योगेश्वरी यादव,चिन्ना मल गुंडू मोर्चा अध्यक्षगण विलियम भौरा, मुमताज कुरैशी, नितेश बाम्बेश्वर,जागेश्वर यादव युवक कांग्रेस व एन एस यू आई पदाधिकारीगण परितोष हंसपाल,मनीष सेन,भरत देवांगन, जावेद खान,विकास जैन मित्तल,हर्ष रामटेके, सुदामा शर्मा,नीरज कुमार, हेमंत पटेल,धर्मदीप रौनक साहू, आयन अहमद,अब्दुल फैजान, नदीम रज़ा,अजय बघेल, सचिन मेश्राम, उमेश मेश्राम,शत्रुघन निषाद,सुरेंद्र मोंगराज श्याम कोठारी, हरबंस जैसवाल,मनोज साहू, विक्की रामटेके, हरिश साहू, भूपेश सहारे,कौशल्या सेन,रीता शर्मा, ईश्वरी मानिकपुरी, मैमून परवीन, रूबी खान, मधु बारले, अनिता यादव, सरोज देवांगन, रीना कोला, तामेश्वरी, उर्वशी, गुलाब बाई, दिलेश्वरी,उषा, टेमीन, पार्वती, सावित्री चौहान, मनिबाई, अंजुम बानो, सीमा पचभिये, हेमिन भुआर्य,अंजू बाई संतोषी, नेमित, हर्षा चावरे, नेमिन रजक, हितकुमारी राजपूत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

एनडीए की राष्ट्रपति पद की आदिवासी प्रत्याशी द्रौपती मुर्मू के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया

0

दल्ली राजहरा / डौंडी स्थानीय विधायक एवम महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया से उनके निज निवास में मुलाकात कर भाजपा नेताओ ने आदिवासी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विक्रम धुर्वे की अगुवाई में एनडीए की राष्ट्रपति पद की आदिवासी प्रत्याशी द्रौपती मुर्मू के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया है। इस अवसर पर भाजपा नेताओं में आदिवासी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विक्रम धुर्वे, आदिवासी नेता होरी लाल रावटे , जिला मंत्री जयेश ठाकुर, जिला मंत्री अनीता कमेटी , मंडल अध्यक्ष मनीष झा, मंडल अध्यक्ष रूपेश सिन्हा,

आदिवासी नेता तथा नगर पंचायत अध्यक्ष शोमेश सोरी ,नगर पंचायत अध्यक्ष भिखी मसिया , नगर पंचायत उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम , मंडल महामंत्री दारा सिंह भौसार्य, वरिष्ट भाजपा नेता भरत भाई पटेल, पार्षद विमला जैन, पार्षद कुंती देवांगन, पार्षद सुनिता गुप्ता, पार्षद संगीता साहू, पार्षद लीला डरसेना, पूर्व पार्षद नीतू कुरेटी, युवा मोर्चा अध्यक्ष संजू मानकर, युवामोर्चा नेता ब्रिजमण यादव, भाजयुमो नेता आशीष गुप्ता , ओम कुमार ,आयुष कुमार ,प्रवीण कुमार सहित अनेक भाजपा नेतागण उपस्थित रहे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

भाजपा नेताओं ने मंत्री अनीलाभेंडिया से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू के समर्थन में मतदान हेतु आग्रह करते हुए कहा कि भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में यह स्वर्णिम अवसर आ रहा है जब जनजातीय वर्ग के सदस्य को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है। यह पल संविधान निर्माता बाबा साहेब के समता मूलक समाज के स्वप्न के साकार होने जैसा है। भाजपा नेताओं ने मंत्री अनीला भेंडिया से कहा की आगामी 18 जुलाई को भारत के राष्ट्रपति का चुनाव होना है।

राष्ट्रपति चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की ओर से द्रोपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया गया है। उन्हें वाईएसआर कांग्रेस, बीजू जनता दल, शिवसेना सहित कई अन्य कई ऐसे दलों का भी समर्थन मिला है, जो एनडीए के सदस्य नहीं है। यह समर्थन इस बात को रेखांकित करता है कि हमारा संविधान सभी के प्रतिनिधित्व की अप्रतिम व्यवस्था करता है। आज विभिन्न दलों ने समर्थन देने का जो फैसला किया है. यह द्रोपदी मुर्मू, को जनजातीय समाज से आने वाली देश की पहली महिला राष्ट्रपति होने के गौरव से सुशोभित करेगा । हम समाज के सभी वर्गों के प्रतिनिधि के रूप में छत्तीसगढ़ के सभी सांसदों और विधायकों से आगामी दिनांक 18 जुलाई को होने वाले मतदान में अपनी अंतरात्मा की आवाज से द्रोपदी मुर्मू को आपका अमूल्य मत देने का आग्रह करते हैं और आशा करते हैं आप हम सभी के इस आग्रह को स्वीकार कर देश को पहली जनजाति महिला राष्ट्रपति देने का गौरव प्राप्त होगा।

MOST POPULAR

HOT NEWS