City Media - Page 1154 of 1862 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1154

मुख्यमंत्री ने कहा- खैरागढ़ की जीत, सरकार के साढ़े तीन साल का कामकाज पर मुहर

0

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन को सबसे ज्यादा नुकसान, खतरे में राजनीतिक भविष्य

रायपुर। खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस को मिली जीत के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, कांग्रेस सरकार ने साढ़े तीन साल में जो काम किए हैं, उस पर मतदाताओं ने मुहर लगाई है। उन्होंने खैरागढ़ की जनता को धन्यवाद देने के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पिछले चुनाव में 31 हजार वोट मिले थे, उपवुनाव में 87 हजार वोट मिले हैं। करीब 56 हजार वोट ज्यादा मिले हैं। जनता ने स्पष्ट आदेश दिया है कि छत्तीसगढ़ सरकार के साढ़े तीन साल के कामकाज पर खैरागढ़ की जनता ने मुहर लगाई है।

मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा, सरकार के किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, वनाधिकार पट्टा और लघु वनोपज की खरीदी, बिजली बिल हॉफ और शहरी क्षेत्रों में चल रही योजनाओं को हाथों-हाथ लिया है। खैरागढ़ में कुल मतदान को 53 प्रतिशत वोट कांग्रेस को मिला है। चार उपचुनाव साढ़े तीन साल में हुए है। इनमें दंतेवाड़ा, चित्रकूट, मरवाही की चुनौती पूर्ण सीट और अब खैरागढ़ में जीत मिली है। किसी राज्य में चार उपचुनाव हुए सभी में जीत हासिल की है। मुख्यमंत्री ने कहा, आज तक देवव्रत सिंह के इर्द गिर्द राजनीति घूमती रही। निचले स्तर पर संगठन मजबूत नहीं था, लेकिन उसके बाद भी जीते हैं। सभी उपचुनाव जीतना अपने आप मे महत्वपूर्ण है। हमारे चुनाव संचालक और संगठन के कार्यकर्ताओं ने काफी मेहनत यहां पर की है।

डॉ. रमन को ज्यादा नुकसान

मुख्यमंत्री ने कहा कि खैरागढ़ चुनाव में डॉ. रमन सिंह को ज्यादा नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि डॉ. रमन ने कहा था कि खैरागढ़ मेरी मातृभूमि है। यहां के लोगों से पारिवारिक और निजी संबंध हैं। उन्होंने इस चुनाव को सेमीफायनल बतया था, इसमें बूरी तरह से हार मिली है। उनका राजनीतिक भविष्य अब खतरे में है।

मुद्दा हो सकता जिला बनाने की घोषणा

उन्होंने कहा कि जिला बनाने की घोषणा एक मुद्दा हो सकता है, लेकिन सरकार के फैसले और योजनाओं का सकारात्मक परिणाम आया है। लोगों ने शासन की योजनाओं को हाथों हाथ लिया है। डॉ. रमन ने 9 जिले बनाए थे, इसमें से केवल मुंगेली जिले में ही उन्हें जीत मिली।

2023 में भी यही परिणाम अपेक्षित

मुख्यमंत्री ने कहा, भाजपा ने इसे सेमीफाइनल कहा है, वो सेमीफाइनल में बुरी तरह परास्त हुई। अब 2023 में भी यही परिणाम अपेक्षित है। इतनी बड़ी खाई को पाटकर सामने निकलना ये महत्वपूर्ण है। 2023 में कितनी मेहनत करनी होगी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को पता चल गया। भाजपा अफवाहें फैलाती है। भाजपा ने खैरागढ़ में अफवाह फैलाया था कि अगर जिला बना तो मनरेगा बंद हो जाएगा।

विधायक का बेटा भी कानून से उपर नहीं

प्रदेश में बढ़ रही गुंडागर्दी की घटनाओं को लेकर एक सावल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि घटनाए घटती है। अपहरण, मारपीट, अवैध और गांजा तस्करी जैसे मामलों में पुलिए कार्रवाई कर रही है। चाहे वह विधायक प्रकाश नायक का बेटा हो या मुख्यमंत्री का पिता सब पर पुलिस कार्रवाई करती है।

क्या अगले चुनाव में सभी विधानसभाओं को जिला बनाएगी-रमन

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने कहा, चुनाव से यह साफ हो गया है कि अब आने वाले विधानसभा चुनाव में क्या कांग्रेस 90 विधानसभा सीटों के 90 इलाकों में नए जिले बनाने की घोषणा करेगी। क्या यह फिर से विधानसभा चुनाव में नए जिले बनाने का वादा करेंगे। क्योंकि कांग्रेस घोषणा पत्र की बात को लेकर तो जनता के बीच जा नहीं सकती, क्योंकि घोषणा पत्र के वादे तो अधूरे हैं।

खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस की जीत:यशोदा ने कोमल को 20 हजार वोटों से दी शिकस्त; जोगी कांग्रेस जमानत जब्त

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ की खैरागढ़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने बाजी जीत ली है। कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने 20 हजार 167 मतों से भाजपा प्रत्याशी कोमल सिंह जंघेल को हरा दिया है। इस जीत के साथ 90 सीटों वाली छत्तीसगढ़ विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों की संख्या 71 हो गई है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) की टिकट से खैरागढ़ उपचुनाव में अपनी किस्मत आजमाने वाले नरेंद्र सोनी की जमानत जप्त हो गई है। उनसे ज्यादा वोट निर्दलीय उम्मीदवार चरण साहू को मिले हैं। कांग्रेस की यशोदा वर्मा को 87879 और भाजपा के कोमल सिंह जंघेल को 67703 वोट प्राप्त हुए हैं।

कांग्रेस उम्मीदवार यशोदा वर्मा पहले राउंड से ही बढ़त बनाए हुए थीं। यह सिलसिला जो शुरू हुआ, वह आखिरी राउंड तक कायम ही रहा। हालांकि बीच में भाजपा प्रत्याशी ने इस अंतर को जरूर कम करने का प्रयास किया, लेकिन वोटों का मार्जिन इतना ज्यादा हो गया कि जीत उनके हाथों से 10वें राउंड के बाद ही खिसक गई। इस बात का अहसास भाजपा समर्थकों को भी हो गया था। कांग्रेस की बढ़त देखते हुए पहले ही मतगणना स्थल से लौटना शुरू कर दिया था।

दूसरी ओर कांग्रेस खेमे में ढोल और नाच के साथ जश्न का माहौल अंगड़ाई ले रहा था। इसका नजारा खैरागढ़ से लेकर रायपुर तक दिखाई देना शुरू हो गया है। 15वें राउंड की मतगणना पूरी होने तक राजनांदगांव प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत भी पहुंच गए। उन्होंने सबसे पहले राम दरबार मंदिर में हनुमान जी की पूजा-अर्चना और आरती की। वहीं दूसरी ओर कार्यकर्ता ‘भूपेश है तो भरोसा है’ के नारों के साथ मुख्यमंत्री का मुखौटा लगाए सड़क पर निकल पड़े।

हार स्वीकार, जिला बनाने की घोषणा का असर-भाजपा

राजनांदगांव के बीज निगम परिसर में हो रही मतगणना के दौरान पूरे समय भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल अंदर ही बैठे रहे। 18 राउंड पूरा होने के बाद कोमल बाहर निकले तो अपनी हार स्वीकार करने के साथ। कहा कि जनता का जो निर्णय है, वह स्वीकार है। हालांकि उन्होंने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने शराब, साड़ी और रुपयों के बल पर चुनाव लड़ा, लेकिन हमारे कार्यकर्ता पूरी दम से डटे रहे। कांग्रेस ने जिला बनाने के साथ जो घोषणाएं की, उसका असर हुआ है। अब हम लोग उसके पूरा होने का इंतजार करेंगे।

बस और ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर जन हानि नहीं हुआ

0

भानपुरी । राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर थाना भानपुरी की ग्राम फरसागुड़ा में कांकेर ट्रेवल्स की बस और ट्रैक्टर भिड़ित हुआ। ‌

जगदलपुर से रायपुर की ओर कांकेर ट्रेवल्स की बस जा रही थी सामने से ट्रैक्टर आ रही था दोनों वाहन तेज रफ्तार से था  अनियंत्रित होकर जोरदार टक्कर मारी ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बचा। कोई जनहानि नहीं हुआ।

पुलिस एवम साइबर टीम की ताबड़तोड़ कार्यवाही

0

सायबर सेल टीम एवं थाना बालोद की संयुक्त रेड कार्यवाही ।(01) आरोपी के कब्जे से डाट पेन, सट्टा पट्टी नगदी 1120 रूपये एवं (02) आरोपी से देषी प्लेन मदिरा 27.000 बल्क लीटर (150 पौवा ) किमती 12000 रूपये के साथ कुल 02 आरोपी गिरफ्तार किया गया है। अवैध कारोबार करने वाले पर बालोद पुलिस की कड़ी कार्यवाही रहेगी जारी पुलिस अधीक्षक बालोद गोवर्धन राम ठाकुर के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम के निर्देशन में एवं एसडीओपी श्री प्रतीक चतुर्वेदी ,उप पुलिस अधीक्षक सायबर सेल श्री राजेश  बागड़े के पर्यवेक्षण व सायबर सेल प्रभारी दिलेश्वर चंद्रवंशी  नेतृत्व में सायबर सेल टीम को अवैध कारोबार जैसे शराब, जुआ, सट्टा, खिलाने वालो के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु रवाना किया गया था

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

जिसमें थाना बालोद में 02 प्रकरण पर कार्यवाही किया गया। प्रकरण क्रमांक

(01)- थाना बालोद का अपराध क्रमांक 190/2022 धारा -34(2) आबकारी एक्ट दिनांक 16.04.2022 । नाम आरोपी – राजेष सोनवानी पिता- पवन कुमार सोनवानी उम्र 37 वर्ष पता -पाण्डेय पारा थाना बालोद जिला बालोद । जप्त शराब- देषी प्लेन मदिरा 27.000 बल्क लीटर (150 पौवा ) किमती 12000 रूपये प्रकरण क्रमांक

(02)- थाना बालोद का अपराध क्रमांक 191/2022 धारा 4 (क) जुआ एक्ट दिनांक 16.04.2022। नाम आरोपी – अनिल जसुजा पिता- जीवत जासुजा उम्र 43 वर्ष पता-जवाहर पारा थाना बालोद जिला बालोद ।जप्त राशि- 1120 रू नगदी।उक्त कार्यवाही में सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक श्री दिलेश्वर चंद्रवंशी  सउनि आत्माराम धनेलिया, प्रधान आरक्षक भुनेश्वर मरकाम, आरक्षक विवेक शाही, आरक्षक पुरन देवांगन, आरक्षक विपिन गुप्ता, आरक्षक राहुल मनहरे ,आरक्षक आकाश दुबे , आरक्षक भोप सिंह, आरक्षक भागीरथी की सराहनीय भूमिका रहा।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल से अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते दो गिरफ्तार

0

बालोद:- इन दिनों पुरुर पुलिस अपराधियों के पीछे हाथ धोकर पड़ गई हैं। पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर को एक और बड़ी सफलता मिली हैं। पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा के परिवहन पर बड़ी कार्यवाही की गई हैं। उड़ीसा से मध्यप्रदेश मोटर साईकिल से गांजा का परिवहन कर रहे 2 आरोपीयों से पुलिस ने 3 लाख 60 हजार कीमत का 18 किलो गांजा जब्त किया हैं। घटना में इस्तेमाल की गई बिना नम्बर प्लेट के मोटर साईकिल को भी जब्त किया गया हैं जिसमे अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी के रोकथाम हेतु दुर्ग रेंज आईजी ओपी पाल के निर्देश प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक गोवर्धन राम ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम के मार्गदर्शन में डीएसपी राजेश कुमार बागड़े के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी गुरूर रोहित मालेकर व प्रभारी पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर उप.निरीक्षक शिशिर पाण्डेय के नेतृत्व में पुरुर सहायता केन्द्र पुरूर की टीम गठित कर विशेष अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थ गांजा के परिवहन संबंधी प्रकरण मे सफलता हासिल की हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

उप. निरीक्षक शिशिर पांडे ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं अवैध शराब परिवहन के रोकथाम हेतु संदिग्ध वाहनों की चेकिंग एवं चालानी कार्यवाही हेतु एनएच-30 मार्ग स्तिथ ग्राम जगतरा में आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग एवं चालानी कार्यवाही की जा रही थी। कार्यवाही के दौरान लगभग 10 बजकर 30 मिनट को चारामा की ओर से बिना नम्बर की मोटर सायकल मे सवार दो व्यक्ति आये जिन्हें रोका गया। उनके पास एक ग्रे एवं नीले रंग का बड़ा ट्रैवल बैग रखा था।दोनो व्यक्तियों से दौरान गोलमोल जवाब दे रहे थे एवं जल्दी जाने तत्पर लग रहे थे। बैग चेक कराने कहने पर भागने का प्रयास करने लगे। जिन्हे हमराह स्टाफ के मदद से घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिनसे नाम पता पूछने पर वाहन चालक अपना नाम लवकेश तिवारी पिता राजेन्द्र प्रसाद तिवारी (31वर्ष) व दूसरा व्यक्ति रामलाल पिता मायाराम जैसवाल (29वर्ष) बताया। दोनों मध्यप्रदेश के अनूपपुर निवासी हैं। जिनका पुलिस स्टाफ द्वारा तलाशी लेने पर ग्रे एवं नीले रंग का बड़ा ट्रैवल बैग में कुल 4 पैकेट मादक पदार्थ गांजा रखा मिला। जिसे मिलाकर पैकेटों को फाड़कर एक साथ मिलाकर 1 बोरी में भरकर तौल करने पर कुल 18 कि.ग्राम गांजा जिसकी कीमत 3 लाख 60 हजार रूपये को जब्त कर आरोपीगणों को गिरफ्तार किया गया है एवं अपराध क्रमांक 210/2022 धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त कार्यवाही में प्रभारी पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर उप.निरीक्षक शिशिर पाण्डेय आर. लिखन साहू, छोटू सोनकर, गुणेश यादव, विवेक सिन्हा, डोमेन्द्र रावटे, का सराहनीय योगदान रहा

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

दिल दहला देने वाली घटना, आरोपी पति ने पत्नी और उसके प्रेमी पर किया चाकू से प्राण घातक हमला

0

थाना रनचिरई पुलिस द्वारा आरोपी को 04 घण्टे में किया गिरफ्तार।दिनांक 15.04.2022 को थाना रनचिरई को जरिये फोन सूचना मिला कि ग्राम सकरौद में तुलसीराम कोसरे के घर एक महिला व एक पुरूष पर आरोपी द्वारा प्राण घातक हमला कर भाग गया है कि सूचना पर तत्काल रनचिरई थाना प्रभारी उप निरीक्षक यामन कुमार देवांगन हमराह स्टाफ के घटनास्थल पर पहुंचे, जहां पहुंचकर देखे कि तुलसीराम कोसरे के घर में मटिया (पी) निवासी मुरलीधर सिन्हा मृत अवस्था में पड़ा था तथा ग्राम लखोली निवासी तारणी गेण्ड्रे गंभीर रूप से घायल अवस्था थी, जिसे 108 एम्बुलेन्स बुलाकर ईलाज हेतु तत्काल अस्पताल भेजा गया। प्रकरण में साक्षियों तथा आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि घायल महिला तारणी गेण्ड्रे का विवाह 07 वर्ष पूर्व लखोली निवासी लक्ष्मण गेण्ड्रे के साथ सामाजिक रिति रिवाज से हुआ था। उन दोनों का 02 बच्चे 03 वर्ष व 08 माह की है। विगत 01 वर्ष

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

से तारणी गेण्ड्रे का प्रेम प्रसंग मटिया (पी) निवासी मुरलीधर सिन्हा से चल रहा था। करीब 01 माह पूर्व इसके पति लक्ष्मण गेण्ड्रे को प्रेम प्रसंग के संबंध में जानकारी होने पर अपनी पत्नी तारणी गेण्ड्रे और उसके प्रेमी मुरलीधर सिन्हा को कई बार समझाईष दिया परंतु इसका दोनों के उपर कोई असर नहीं हुआ और तारणी अपने प्रेमी के साथ भाग कर दिनांक 14.04.2022 को अपने जीजा सकरौद निवासी तुलसीराम कोसरे के घर आकर रात रूकी थी, जिसकी जानकारी आरोपी पति लक्ष्मण गेण्ड्रे को होने पर अपनी पत्नी व उसके प्रेमी की हत्या की योजना बनाकर दिनांक 15.04.2022 के सुबह 05.30 बजे सकरौद पहुंचा, जहां दरवाजा खटखटाने पर मुरलीधर सिन्हा के द्वारा दरवाजा खोलते ही आरोपी के द्वारा अपने पास पूर्व से रखे धारदार चाकू से मुरलीधर सिन्हा के उपर ताबड़तोड ़ हमला कर दिया, जिसकी आवाज सुनकर तारणी गेण्ड्रे बीच बचाव करने आई, तो उसे भी हत्या करने के नियत से उसे भी धारदार हथियार से मारकर घायल कर दिया।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

प्रकरण में प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना रनचिरई पुलिस के द्वारा अपराध क्र0 39/2022 धारा 302, 307, 450 भादवि पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। मामला अत्यधिक गंभीर प्रकृति का होने पर पुलिस अधीक्षक गोवर्धन राम ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम, के दिषा निर्देष एवं मार्गदर्षन पर उप पुलिस अधीक्षक श्री राजेष बांगड़े के पर्यवेक्षण पर तत्काल आरोपी के धर पकड़ हेतु निरीक्षक भानुप्रताप साव, थाना प्रभारी गुण्डरदेही, निरीक्षक कुमार गौरव, थाना प्रभारी अर्जुन्दा, निरीक्षक दिलेष्वर चंद्रवंषी, सायबर सेल प्रभारी, उप निरीक्षक यामन कुमार देवांगन, थाना प्रभारी रनचिरई के नेतृत्व में 04 टीमो ं का गठन कर त्वरित कार्यवाही की गई। इसके फलस्वरूप बालोद पुलिस के द्वारा प्रकरण के आरोपी लक्ष्मण गेण्ड्रे को 04 घण्टे के अंदर पकड़कर पुलिस हिरासत में लिया गया। प्रकरण में आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपनी पत्नी तारणी गेण्ड्रे के द्वारा दिये गये धोखे तथा 02 बच्चों को छोड़कर चले जाने से वह अत्यधिक नाराज था और इसी के चलते उसने धोखे की सजा देने के लिए हत्या की योजना बनाकर घटना को अंजाम दिया। प्रकरण में आरोपी से घटना में प्रयुक्त किये गये धारदार चाकू, खुन लगे आरोपी के कपड़े एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को मेमोरेण्डम कथन के आधार पर जप्त किया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png

आरोपी को गिरफ्तार कर दिनांक 16.04.2022 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। आरोपी का नाम – लक्ष्मण गेण्ड्रे पिता बीरबल गेण्ड्रे, उम्र 28 वर्ष, ग्राम लखोली, थाना सिटी कोतवाली, जिला राजनांदगांव (छ0ग0) विषेष योगदान -निरीक्षक भानुप्रताप साव थाना प्रभारी गुण्डरदेही, निरीक्षक कुमार गौरव थाना प्रभारी अर्जुन्दा, निरीक्षक दिलेवर चंद्रवंषी सायबर सेल प्रभारी,

उप निरीक्षक यामन कुमार देवांगन थाना प्रभारी रनचिरई, स0उ0नि0 कमलेष साहू, स0उ0नि0 धनीराम ठाकुर, आरक्षक रवि कुमार साहू, मनोज कुमार चौहान, नागेष्वर साहू, गौकरण यादव, उत्तम यादव, राकेश साहू, महिला आरक्षक विन्तेश्वरी साहू, सायबर सेल बालोद से प्रधान आरक्षक भुनेश्वर रकाम, आरक्षक विपिन गुप्ता, राहुल मनहरे, विवेक शाही, संदीप यादव, आकाश दुबे।

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

जोगी कांग्रेस का बस्तर से वर्चस्व समाप्त! आम आदमी पार्टी से जुड़े प्रदेश महासचिव, युवा शहर अध्यक्ष सहित सैकड़ो कार्यकर्ता

0

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव नरेंद्र भवानी, यूथ विंग अध्यक्ष सूर्यपाल शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रभारी संजीव झा के समक्ष किया आप प्रवेश

अरविंद केजरीवाल के काम की राजनीति से प्रभावित होकर बस्तर जिला से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश सयुंक्त महासचिव व कोंडागांव ज़िला प्रभारी नरेंद्र भवानी, अजित जोगी युवा मोर्चा जगदलपुर शहर अध्यक्ष सूर्यपाल शर्मा समेत सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने आप प्रदेश प्रभारी संजीव झा के समक्ष सदस्यता ग्रहण की -तरुणा साबे बेदरकर

छत्तीसगढ़ । आम आदमी पार्टी की काम की राजनीति और लगातार छत्तीसगढ़ में आप आदमी पार्टी के बढ़ते जनाधार को देखते हुए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश संयुक्त महासचिव नरेंद्र भवानी, सूर्यपाल शर्मा शहर अध्यक्ष अजित जोगी युवामोर्चा और रमेश गोयल सहित अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओं सहित आमआदमीपार्टी पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी व बुराड़ी से विधायक संजीव झा की उपस्थिति में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। जिसकी आधिकारिक जानकारी आम आदमी पार्टी बस्तर की जिला अध्यक्ष तरुणा साबे बेदरकर ने प्रेस नोट जारी करके दी है।

तरुणा साबे बेदरकर ने बताया कि पंजाब चुनाव जीतने के बाद से ही छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय नेताओं का आना जाना लगा हुआ है। इसी कड़ी में विगत 11 तारीख से छत्तीसगढ़ के प्रवास में माननीय विधायक बुराड़ी और प्रदेश प्रभारी छत्तीसगढ़ संजीव झा है और 15 तारीख को कोंडागांव में संजीव झा का सभा का कार्यक्रम रखा गया था। इस सभा में सामाजिक संगठनों के प्रमुख और राजनीतिक संगठनों के जुड़े प्रमुख लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। आम आदमी पार्टी की बढ़ती जनाधार व लोकप्रियता को देखकर राष्ट्रीय दलों के लोगों द्वारा षड्यंत्र नीति आरंभ कर दी गई है और शिक्षा, स्वास्थ्य, रोज़गार और भ्रष्टाचार समाप्त करने की बात करके लगातार जाती धर्म व अन्य भ्रामक विषयों पर जनता को उलझाने के प्रयास में लगे हुए हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश महासचिव जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ नरेंद्र भवानी लगातार जनता के मुद्दे पर बस्तर के अंदर आवाज़ बुलंद करते आये हैं, अब उन्होंने अरविंद केजरीवाल मॉडल को स्वीकार करते हुए आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं, जिस पर सभी को सहृदय बस्तर जिला व छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी उनका स्वागत करती हैं। उन्होंने उम्मीद जताते कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में जनता रणनीतिक बदलाव और भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग में अपना बहुमूल्य योगदान देंगे साथ ही साथ अपनी व्यक्तिगत स्वार्थ से परे जनता के हित मे सरकार बनाने हेतु कार्य करेंगे।

अपने पूरी टीम के साथ घर घर तक पहुंचाऊंगा अरविंद केजरीवाल जी का संदेश -नरेंद्र भवानी

इधर आम आदमी पार्टी में शामिल होने पर नरेंद्र भवानी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि केजरीवाल की नीति को घर घर तक पहुंचाते हुए अच्छी शिक्षा, अच्छा स्वास्थ्य और मुलभुल सुविधाओं को जनता तक पहुंचाने वाली सरकार बनाने हेतु ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी में शामिल करेंगे।

आप मीडिया सेल
जिला बस्तर, छत्तीसगढ़

बस्तर की राजनीति में झितरु दादा जैसा कोई नहीं- क़वासी लखमा

0

बस्तर की माटी ने कई जनप्रतिनिधि दिए हैं पर जैसी सादगी और ईमानदारी झितरु दादा में थी वह आज के जमाने में ढूंढने से नहीं मिलेगी उक्त बातें शनिवार को बस्तर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मूली में प्रदेश के उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने अविभाजित मध्य प्रदेश शासन में चार बार विधायक व आबकारी मंत्री रहे स्व झितरुराम बघेल का प्रतिमा का अनावरण करते हुए मुख्य अतिथि के आसंदी से कही लखमा ने मूली के बाजार स्थल पर मूर्ति का अनावरण किया और बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष एवं विधायक बस्तर लखेश्वर बघेल के इस प्रयास की सराहना की लखमा ने कहा कि बस्तर की राजनीति में झितरु दादा ने सादगी की मिसाल पेश की उन्होंने बस्तर क्षेत्र विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए हैं

विधायक लखेश्वर बघेल ने कहा कि झितरु दादा हमेशा क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देते थे और बस्तर के लोगों की समस्या और मांगों को लेकर आवाज भी बुलंद किया संगठन के कई पदों में रह कर बस्तर में कांग्रेस के नींव को मजबूत किया आज उनकी बदौलत है की हमनें अच्छे कार्य कर रहे है और उनकी मार्गो पर चलकर एक ऐसे इतिहास रचने जा रहे है जो की यह एक ऐसे व्यक्ति जो की अपनी शासन काल में भी लोगों एवं कार्यकर्ताओ को सहजकर रखा था

बस्तर सांसद दीपक बैज ने कहा कि झितरु दादा हमेशा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरक बने रहेंगे और आने वाले समय में उनकी जन्मदिवस और पुण्यतिथि पर जरूर उनको याद करते हुए सेवा सत्कार होती रहनी चाहिए ताकि दादा की कमी किसी को ना हो पाए

इस दौरान मौजूद रहे विधायक जगदलपुर रेखचन्द जैन , विधायक चित्रकूट राजमन बेंजाम, क्रेड़ा अध्यक्ष मिथलेश स्वर्णकार, उमाशंकर शुक्ला ,जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्य्क्ष बलराम मौर्य ,दिनेश यदु,जानकी राम सेठिया ,ब्लॉक अध्यक्ष शिवराम बिसाई , गणेश बघेल ,उत्तम नाइक,फतेसिंह परिहार ,सुशील मौर्य,धनुरजय, दिलीप सेंगर ,जानकी राम भारती,गोपाल तिवारी ,जगमोहन बघेल ,चम्पा ठाकुर , सुखदेई बघेल ,आशीष मिश्रा , कविता साहू ,रुकमणि कर्मा , अनिल पांडे,श्याम कुमारी धुव ,भृगु तिवारी ,रियाज खान, मधुनिषाद ,अनिल परिहार ,शंकर बघेल , बुदरू राम,श्रवण कुमार,अर्जुन पांडेय, विक्रम सिंह, हेमू उपाध्याय,रतन कश्यप,मनोहर लूनीया,मानसिंह, महेंद्र बघेल, नित्या चंद्राकर, विजय,जितेंद्र तिवारी, राजेश कुमार, मोहनीश नाग,तुलसी राम, मजहर खान, मोना पाडी, बृज, आयतु राम,मिठू राम,एवं गांव की माता बहनें व समस्त कार्यकर्त्तागण ग्रामवासी उपस्थित रहे

बंगीय समाज के स्थापना दिवस एवं बंगाली नववर्ष समारोह में शामिल हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन

0

1429वें बंगाली नववर्ष ( पोईला बोइसाख ) एवं बंगीय समाज के 39 वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन

समाज के विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के विजेता एवं उप विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की बंगीय समाज का बस्तर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है बंगीय समाज के 39 वें स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा की जिन उद्देश्यों से बंगीय समाज की स्थापना की गई थी आज आप सभी की एकजुटता और समाज के प्रति समर्पण देखकर लगता है की समाज के गठन का उद्देश्य सफल रहा आप सभी ने मुझे अपना जनप्रतिनिधि चुना है आपके समाज के लिए जब भी जो भी सहयोग होगा उसके लिए मैं हमेशा तत्पर रहुंगा

1429 वें बंगाली नववर्ष जिसे पोइला बोइसाख भी कहा जाता है की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा की माता लक्ष्मी एवं माता काली से आराधना करते हैं की यह नववर्ष आप सभी के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि लेकर आए तथा हम सभी निरोग रहें

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ जगदलपुर बंगीय समाज के अध्यक्ष मनोरंजन राय,पुलक भट्टाचार्य,राणा घोष, रामप्रसाद, माणिक वेदज्ञ, अमित दास, दिलिप बनिक, नारायण चंद्र डे,इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह सहित बंगीय समाज के पदाधिकारियों समेत सम्मानित सदस्य उपस्थित रहेे।

बस्तरीन तेलगींन माता क्रिकेट प्रतियोगिता बड़े देवड़ा कार्यक्रम के समापन में पहुंचे बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल

0

बस्तर विधायक ने कहा की सभी प्रतियोगीयों को बधाई एवं शुभकामनायें सभी खिलाड़ियों ने इस हिस्से के भागीदार बने खेल एक खिलाडी भावना से खिलाड़ी के लिए खेल भावना का होना बहुत ही आवश्यक है खेल से जंहा शारीरिक विकास होता है वही बौद्धिक विकास भी होता है और खिलाड़ियों को यह भी आवश्यक है की हमारे पूर्वजों के समय से खेले जा रहे है खेल कबड्डी, खो-खो ऐसे विभिन्न खेल है जो की हमारे अपनों को याद दिलाती है ऐसे खेलों का भी आयोजन करना चाहिए ताकि आने वाले पीढ़ी को भी ऐसे खेलों का अनुभव हो और आप सभी को पुनः बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की

आप सभी को ज्ञात हो की यह आयोजन बड़े देवड़ा में कई वर्षों से चली आ रही है इस बार कई टीमों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था अंतः में आखिर दो टीमों के बीच फ़ाइनल मैच खेला काफ़ी रोमांचक रहा खिलाड़ियों ने बहुत ही शालीनता पूर्वक खेलते हुए खेल का प्रमाण दिया है वही इसमें धनपुर और मगनार के मध्य खेला गया मगनार के खिलाड़ियों बहुत ही अच्छा खेलते हुए 15 ओवर के मैच को 12 ओवर में तब्दील में बदल दी धनपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 100 रन बनाये वही मगनार की टीम ने लछय का पीछा करते हुए मात्र 12 ओवर में ही पूरा कर लिया इस मैच धुरंदर बल्लेबाज व मेन ऑफ़ द मैच एवं मेन ऑफ़ द सीरीज दुलसिंग रहे जो की पुरे मैच में 91 रन बनाकर प्रथम पंक्ति में रहे

जिसमें मौजूद रहे जिला पंचायत सदस्य धनुरजय, सरपंच विघनेस्वर, गोपाल कश्यप,जगम राम, अनत राम,मगरू बघेल, भगवान बघेल,कमलू भारती, रुपसिंहपुजारी,नरसिंह,कुलधर,टीकाराम,मीनू, हेमसागर,तुलाराम बैध, धनानंद,सोशल मिडिया प्रतिनिधि राजेश कुमार, एवं समस्त कार्यकर्त्तागण मौजूद रहे

MOST POPULAR

HOT NEWS