City Media - Page 1204 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1204

स्वास्थ्य विभाग के संभागीय संवर्ग के तृतीय श्रेणी के 178 पदों पर भर्ती के लिए चयन सूची जारी

0

बस्तर संभाग हेतु विशेष कर्मचारी चयन बोर्ड के माध्यम से तृतीय और चतुर्थ वर्ग के पदों पर भर्ती में आई तेजी

तृतीय और चतुर्थ वर्ग के 2113 पदों पर चल रही भर्ती की प्रक्रिया

जगदलपुर, 11 मार्च 2022/ बस्तर संभाग में तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विशेष कर्मचारी चयन बोर्ड के गठन से चयन प्रक्रिया में तेजी आई है। आज स्वास्थ्य विभाग के संभागीय संवर्ग के तृतीय श्रेणी के 178 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए चयन सूची जारी कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में विशेष कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 2113 रिक्त पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जा रही है।

कमिश्नर श्याम धावड़े ने बताया कि जिलों से विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की प्राप्त जानकारी के अनुसार 935 तृतीय श्रेणी के पद और 1178 चतुर्थ श्रेणी के पद शामिल हैं। इनमें स्वास्थ्य विभाग के 349 तृतीय वर्ग के पद एवं 179 चतुर्थ वर्ग के पदों पर भर्ती के लिए दस्तावेजों के सत्यापन के बाद वरीयता सूची जारी कर दी गई है। इसके साथ ही अन्य विभागों के 140 तृतीय श्रेणी के तथा 687 चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती के लिए दस्तावेजों के सत्यापन उपरांत अप्रैल में कौशल परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। चिकित्सा शिक्षा विभाग के 268 तृतीय और 312 चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती के लिए 13 मार्च को चयन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

नवा रायपुर के 27 गांवों के किसानों को रोकने तगड़ी बैरिकेडिंग, धारा-144 भी लागू

0

इधर किसान पीछे हटने के मूड में नहीं

नवा रायपुर के प्रभावित 27 गांवों के किसानों को रोकने दिल्ली जैसी तगड़ी बैरिकेडिंग

रायपुर: नवा रायपुर के प्रभावित किसान आंदोलन से पीछे हटने के मूड में नजर नहीं आ रहे हैं। 27 गांवों के किसानों ने आज मंत्रालय तक मार्च की घोषणा की। किसानों के इस ऐलान के बाद सरकार की चिंता बढ़ गई है। जिला प्रशासन ने आंदोलन स्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार ने मंत्रालय और आसपास के क्षेत्रों में धारा 144 घोषित कर दिया है।

बता दें कि नवा रायपुर विकास प्राधिकरण भवन के सामने पिछले 67 दिनों से किसान आंदोलन पर डटे हुए हैं. किसानों को रोकने के लिए नवा रायपुर की सड़कों पर दिल्ली किसान आंदोलन के दिनाें जैसी बैरिकेडिंग की गई है। राखी थाना चौक से मंत्रालय महानदी भवन और सचिवालय इंद्रावती भवन परिसर तक, पुलिस मुख्यालय चौक से मंत्रालय-संचालनालय भवन तक, शीतला मंदिर चौक से मंत्रालय- संचालनालय भवन तक और पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक से मंत्रालय- संचालनालय भवन तक 4 से अधिक लोगों के इकट्‌ठा होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। नवा रायपुर में कैपिटल कॉम्प्लेक्स की ओर जाने वाली सड़कों को बैरिकेड लगाकर रोक दिया गया है।

गुरुवार शाम कलेक्टर सौरभ कुमार और पुलिस अधीक्षक भी एनआरडीए भवन पहुंचे। आंदोलनकारी किसानों के प्रतिनिधिमंडल से चर्चा की। किसानों ने कहा, वे शुक्रवार को अपील आवेदन फॉर्म लेकर मुख्य सचिव को सौंपने मंत्रालय जाएंगे। अधिकारियों ने उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया। उनका कहना था कि बीच में ही कोई सक्षम अधिकारी किसानों से अपील फॉर्म लेकर सरकार तक पहुंचा देगा। किसानों को मंत्रालय तक नहीं जाने दिया जाएगा।

आंदोलनकारियों ने मुख्य सचिव के साथ किसान प्रतिनिधियों की बैठक कराने की मांग की। उनका कहना था, जहां पर किसानों को रोका जाए वहां पेयजल और छांव की व्यवस्था की जाए। नवा रायपुर बनाने के लिए हुए अधिग्रहण से प्रभावित गांवों के लोग 3 जनवरी से 8 मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। इनमें से अधिकांश मांगों पर पूर्ववर्ती सरकार के समय सहमति के बावजूद काम नहीं हुआ था। अभी सरकार कह रही है कि वे छह मांगों पर काम शुरू कर चुके हैं, जबकि किसान इसे अधूरा बता रहे हैं।

30 किसान नेताओं को शांति भंग का नोटिस

नई राजधानी प्रभावित किसान कल्याण समिति के अध्यक्ष रूपन चंद्राकर ने बताया, अधिकारी आंदोलन में शामिल 30 से अधिक लोगों पर धारा 107 और 116 यानी शांति भंग का नोटिस तामील कराने आए थे। इस पर प्रशासनिक अधिकारी मौन बने हुए हैं। इसका कारण नहीं बताया गया है।

बोधघाट परियोजना का अब तक नहीं बना डीपीआर

0

रमन ने उठाए सवाल, अध्यक्ष ने आधे घंटे की चर्चा स्वीकृत की

रायपुर। विधानसभा में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने सदन में बोधघाट परियोजना को लेकर सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने सरकार पर बोधघाट सिंचाई परियोजना पर गंभीर नहीं होने का आरोप लगाया, साथ ही निविदा प्रक्रिया की जानकारी मांगी। उन्होंने सवाल किया कि 22 हजार करोड़ की बोधघाट परियोजना का अभी तक डीपीआर नहीं बना है। यह डीपीआर कब बनेगा।

प्रश्नकाल में डॉ. रमन ने कहा कि सरकार इस परियोजना को लेकर दंभ भरती थी। अब तक न तो इसकी जनसुनवाई हुई, पर्यावरण, केंद्र और राज्य सरकार की भी अनुमति नहीं मिल पाई है। वन विभाग की एनओसी अभी तक नहीं मिली है। सवाल का जवाब सिंचाई मंत्री रविंद्र चौबे को देना था लेकिन सदन में उनकी अनुपस्थिति के कारण मंत्री उमेश पटेल ने डॉ, रमन सिंह के सवाल का जवाब दिया। उन्होंने बताया कि बोधघाट सिंचाई परियोजना के लिए प्रतिवेदन तैयार करने निविदा जारी नहीं की गई है। प्रोजेक्ट रिपोर्ट तेयार करने सर्वे भारत सरकार की एजेंसी व्योपकास से कराया जा रहा है, इसलिए डीपीआर बनाने को लेकर निश्चित समय सीमा बताया जाना संभव नहीं है। बोधघाट परियोजना का सर्वेक्षण और डीपीआर बनाने के लिए 4154.38 लाख की स्वीकृति की गई है।

समय सीमा बढ़ाई जा रही

रमन सिंह ने सवाल किया कि, योजना के लिए प्राथमिक सर्वे रिपोर्ट में क्या-क्या कमी है। जवाब में उमेश पटेल ने कहा कि 70 प्रतिशत सर्वे का कार्य पूरा हो गया है। फरवरी 2022 तक समय सीमा रखी गई थी, इसे और बढ़ाया गया है। उन्होंने आसंदी से इस विषय पर चर्चा कराए जाने की मांग की, जिस पर आसंदी ने विभागीय मंत्री की अनुपस्थिति के कारण प्रश्न पर आधे घंटे की चर्चा स्वीकृत की।

रेडी टू ईट को लेकर सदन में हंगामा, विपक्ष का आरोप, महिलाओं का रोजगार छीना जा रहा

0

मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष गर्भगृह में उतरा, निलंबित

रायपुर। विधानसभा में रेडी टू ईट को लेकर काफी हंगामा हुआ। भाजपा के विधायकों ने इसे महिलाओं से काम छीनने वाला बताकर इसकी जांच की मांग की। प्रदेश में आंगनबाड़ी में दिए जाने वाले भोजन को अब महिलाओं का समूह नहीं, बल्कि कुछ सेंट्रलाइज्ड एजेंसियां तैयार कर रही हैं, इसका ही विरोध भाजपा ने किया है। विपक्ष के विधायकों ने मांग रखी कि रेडी टू ईट का काम महिला स्व सहायता समूह को वापस दिलाया जाए। मंत्री अनिला भेंड़िया ने कहा, जांच की कोई जरूरत ही नही है, सुप्रीम कोर्ट के कहने पर कार्य किया जा रहा है। मंत्री के बायन के बाद विपक्ष के सभी सदस्य गर्भगृह में पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। गर्भगृह में आने से भाजपा के 13 विधायक स्वयंमेव हो गए। सदन की कार्रवाई 5 मिनट के लिए स्थगित की गई, बाद में इनका निलंबन वापस ले लिया गया।

प्रश्नकाल में भाजपा विधायक रजनीश कुमार सिंह और शिवरतन शर्मा पूछा कि इस मामले पर विधायक रजनीश सिंह ने सदन में सवाल उठाया के की क्या प्रदेश में रेडी-टूटी वितरण व्यवस्था में परिवर्तन किए जाने के लिए निर्देश दिए गए है इसका कैबिनेट में निर्णय लिया गया है यदि हो तो इसके संबंध में क्या निर्देश दिए है और यह व्यवस्था में लागू की जाएगी ? बीज निगम के साथ अनुबंध किया गया है। अनुबंध की प्रति उपलब्ध कराये क्या बीज निगम का अपना प्लांट है और वह प्लाट कार्यरत है इसका में कितनी महिला समूह का कार्य छीना जाएगा। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया ने कहा, कैबिनेट की बैठक में 22 नवंबर 2021 में निर्णय लिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य में वर्तमान में प्रचलित पूरक पोषण आहार व्यवस्था अंतर्गत ईट फूड निर्माण एवं वितरण का कार्य स्थानीय महिला स्व सहायता समूहों के स्थान पर अब राज्य कृषि विकास निगम द्वारा स्थापित यूनिट के माध्यम से किये जाने का निर्देश दिए गए हैं। यह यूनिट रायगढ़ जिले में कार्यरत है। नवीन व्यवस्था प्रक्रियाधीन होने के कारण महिला स्व सहायता समूहों की नियत संख्या बताया जाना संभव नहीं है। प्रदेश में 1 अप्रैल से यह व्यवस्था में लागू की जाएगी।

बीज निगम का 26 और कंपनी को 74 प्रतिशत शेयर

भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि एक निजी व्यक्ति को काम देने सुप्रीम कोर्ट का आड़ लेकर यह काम किया जा रहा है। बीज निगम के द्वारा पीबीएस फूड्स प्रायवेट लिमिटेड के साथ अनुबंध एवं शेयर होल्डर एग्रीमेंट में संयुक्त उपक्रम छत्तीसगढ़ एग्रो फूड कारर्पाेरेशन लिमिटेड का गठन किया गया है। कंपनी में बीज निगम दो संचालक ओर संयुक्त उपक्रम सीजी एग्रो के दो संचालक नईदिल्ली के शिशिर रावत और फरीदाबाद के सुरेंद्र सिंह हैं। इसमें बीज निगम का 26 और पीबीएस का 74 प्रतिशत शेयर है। उन्होंने कहा कि यि खुला भ्रष्टाचार है, इसकी जांच करानी चाहिए।

रायगढ़ कारखाना बंद, भौतिक सत्यापन कराएं

नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक और बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, रायगढ़ का कारखाना बंद पड़ा है। मंत्री से प्लांट का भौतिक सत्यापन कराने की मांग रखी। ग्रामीण महिलाओं ने लोन लेकर मशीन खरीदी है। इसके माध्यम से उद्योग चलाना सीख रही है उनसे काम छीनने की कोशिश हो रही है। सुप्रीम कोर्ट ने हायजिन फूड उपलब्ब्ध कराने और महिला समूहों को काम बंद करने नहीं कहा है। सरकार इसके बहाने 20 हजार महिला समूहों से काम छिनने का प्रयास कर रही है।

निर्माणी मजदूरो की समस्याओं को लेकर प्रदेशभर में भामस का जोरदार आंदोलन

0

भारतीय मजदूर संघ से सबद्ध छत्तीसगढ़ निर्माण मजदूर महासंघ द्वारा छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की प्रस्तावित नई योजनाओं में संशोधन सहित अन्य मांगो को लेकर आज प्रदेशभर के सभी जिला केन्द्रो में धरना प्रदर्शन, रैली निकालकर आंदोलन किया गया। आंदोलन के बाद मुख्यमंत्री व श्रममंत्री के नाम श्रम विभाग के माध्यम से 10 सूत्रीय मांग पत्र प्रेषित कर सरकार को चेतावनी दी गई कि श्रमिक समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जाये अन्यथा राजधानी रायपुर में सड़क की लड़ाई लड़ी जायेगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने बताया कि आज बालोद जिला मुख्यालय में बस स्टैंड धरना स्थल पर श्रमिकों का उत्साह देखते ही बनता था शासन के योजनाओं को बंद करने से पुरे जिले के श्रमिक आहत हैं।

मुश्ताक अहमद ने कहा कि ने कहा कि सरकार आज दिये गये मांग पत्र में मुख्य रूप से वर्तमान में प्रारंभ की गई मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना में आवश्यक संशोधन करने, बंद की गई विवाह योजना को पुनः प्रारंभ करने, नौनिहाल-मेधावी छात्रवृत्ति योजनाओं को अतिरिक्त लाभ के रूप में प्रोत्साहन राशि के तौर पर देने, पूर्व की भांति गंभीर बीमारी सहायता योजना को चालू करने, समस्त जिलों में पोर्टल पर लंबित आवेदन योजनाओं का तत्काल निराकरण करने, पंजीयन सरलीकरण एवं नवीनीकरण को पॉच वर्ष तक बढ़ाये जाने, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना को पंजीकृत हितग्राहियों के लिये इनकी देय राशि बोर्ड द्वारा देने, कौशल प्रशिक्षण प्रोत्साहन राशि को तत्काल देने तथा सिलाई मशीन, औजार कीट, साईकिल व सुरक्षा उपकरण आदि का वितरण शीघ्र प्रारंभ करने इत्यादि मांगों को लेकर प्रदेशभर के कार्यकर्ताओ ने आज अपने-अपने जिलों में श्रम विभाग कार्यालयों में हल्ला बोलकर आंदोलन किया तथा समस्याओ के शीघ्र निराकरण की मांग की।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

धरना स्थल पर उपस्थित श्रमिक साथियों को भवन एवं अन्य निर्माण मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष पीलू राम साहू ने भी संबोधित किया और कहा कि संघर्ष से ही परिणाम आयेगा।और हम सबको ईस लड़ाई को तब तक जारी रखनी है जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती है।

ईस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिले की प्रभारी श्रीमती अलका, पुर्व जिला महामंत्री यशोदा देशमुख, जिला अध्यक्ष पीलू राम साहू, नेम कुमार ,गेवल देशमुख, जिला कोषाध्यक्ष, हेमलता साहू और सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is radheshyam.jpg

चखना ठेला चलाने वाले व शराब पीने पिलाने की सुविधा मुहैय्या कराने वाले 03 व्यक्तियो के विरूद्ध पुलिस की कार्यवाही

0

आम जनों की शिकायत पर चखना ठेला चलाने वाले 03 व्यक्तियो के विरूद्ध कार्यवाही।

कॉलेज ग्राउण्ड के पिछे शराब पीने पिलाने की सुविधा मुहैय्या कराने वाले 03 व्यक्ति को थाना गुरूर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

बालोद – विगत कुछ दिनो से कॉलेज ग्राउण्ड के पीछे चखना सेंटर खोलकर शराबियों को शराब पीने पिलाने की सुविधा मुहैय्या कराने वालो के संबंध में आमजनों के द्वारा मिल रही शिकायत पर पुलिस अधीक्षक गोवर्धन राम ठाकुर के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर के निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी राजेश बागड़े के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी गुरूर निरीक्षक रोहित मालेकर के नेतृत्व में गठित टीम ने मौके पर जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किये जो अवैध रूप से शराबियो को शराब पीने पिलाने की सुविधा मुहैय्या कराने वाले आरोपी (01) सुबेलाल साहू पिता स्व. गुहारीराम साहू उम्र 57 वर्ष साकिन वार्ड क्र. 12 पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर गुरूर थाना गुरूर जिला बालोद को पकड़ा गया जिनके कब्जे से 01 पौवा देशी प्लेन शराब कुल 80 एमएल भरी हुई कीमती 40 रूपये (02) दूजराम सिप्पी पिता परमानंद सिप्पी उम्र 35 वर्ष साकिन वार्ड क्र. 14 शान्तिनगर गुरूर थाना गुरूर जिला बालोद को पकड़ा गया जिनके कब्जे से 01 पौवा देशी प्लेन शराब कुल 50 एमएल भरी हुई कीमती 60 रूपये (03) दयाराम गायकवाड़ पिता माखनराम गायकवाड़ उम्र 36 वर्ष साकिन वार्ड क्र.14 शान्तिनगर गुरूर गुरूर थाना गुरूर जिला बालोद को पकड़ा गया जिनके कब्जे से 01 पौवा देशी प्लेन शराब कुल 100 एमएल भरी हुई कीमती 50 रूपये को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध धारा 36(सी) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया तथा भविष्य चखना दुकान नही लगाने के संबंध में समझाईस दिया!

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

।। गिरफ्तार आरोपी ।।

सुबेलाल साहू पिता स्व. गुहारीराम साहू उम्र 57 वर्ष साकिन वार्ड क्र. 12 पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर गुरूर थाना गुरूर जिला बालोद

दूजराम सिप्पी पिता परमानंद सिप्पी उम्र 35 वर्ष साकिन वार्ड क्र. 14 शान्तिनगर गुरूर थाना गुरूर जिला बालोद

दयाराम गायकवाड़ पिता माखनराम गायकवाड़ उम्र 36 वर्ष साकिन वार्ड क्र. . 14 शान्तिनगर गुरूर गुरूर थाना गुरूर जिला बालोद

उक्त कार्यवाही में सराहनीय भुमिका:-

निरीक्षक रोहित मालेकर, सउनि लोकेश्वर गंजीर स0उ0नि धनेश्वर साहू म0प्र0आर0 नर्मदा कोठारी , आरक्षक, प्रवीण सोनी, चन्द्रशेखर यादव बेनीराम साहू का विशेष योगदान रहा।

पुरानी पेंशन पाकर कर्मचारी खुशी से झूम उठे…

0

कर्मचारी डीजे के धुन में खुशी से नाचते नजर आए, होली दीपावली जैसा माहौल

भानपुरी। पुरानी पेंशन इतिहासिक फैसला से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस फैसले से कर्मचारियों में खुशी की लहर बस्तर ब्लॉक की भानपुरी सहित अनेक के ग्रामों में कर्मचारियों ने डीजे की धुन में खुशी मनाई।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कर्मचारियों को होली का तोहफा देते हुए विधानसभा में पुरानी पेंशन योजना लागू करने की घोषणा की है इस फैसले से कर्मचारी काफी खुश नजर आ रहे हैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के फैसले से खुश होकर कर्मचारी ने बैंड बाजा डीजे की धुन में होली दिवाली एवं जैसे खुशी मनाते हुए बस्तर ब्लॉक के ग्राम भानपुरी , सोनारपाल ,बस्तर, मुंडागांव ,आमाबाल केसरपाल आदि ग्रामों में कर्मचारियों ने खुशी मनाई एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का भूपेश बघेल का आभार माना।

अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद, ग्राम पंचायत भानपुरी मे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया

0

भानपुरी। बस्तर ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत भानपुरी मे 10 मार्च को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। जंगल के जतन मे महिलाओं के भागीदारी विषय पर प्रकाश डालते हुये सामाजिक कार्यकर्ता जया ध्रुव ने सभा को संबोधन करते हुये बताया की न्यूयार्क की महिलाओं नेअसमानता ,अन्याय,अत्याचार व शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद कर एकजुटता का परिचय दिया 8 मार्च 1908 को बंधकता से आजाद होकर खुली हवा आजादी की सांसे ली और तब से अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है और इसका श्रेय उन मजदुर महिलाओं को जाता है जो अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद की थी।

इस कार्यक्रम में जया ध्रुव, शीला ध्रुव,सुनैना,बसंती ‌ध्रुव,गीतांजली ध्रुव ,विनिता, सुमन,वंदना ,रिषभ,कौशल ध्रुव हेमबती कश्यप,भुवन,चंदेनी कश्यप एवं सैकडो महिलायें उपस्थित थी।

शहर में चाकू लेकर घुमने वाले व्यक्ति एवं अलग-अलग क्षेत्रो में रहकर बदमाशी करने वालो के खिलाफ कोतवाली पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही

0

दिनांक 11.03.2022 को मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि कालीपुर अटल आवास में एक व्यक्ति लोहे का बना चाकू लेकर हो हल्ला करते लोगो को डरा धमका रहा है, कि सूचना पर उमनि. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा व अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में थाना कोतवाली से उपनिरीक्षक बी0पी0 जोशी हमराह स्टाफ प्रआर0 आरक्षक पुनीत शुक्ला, नकुल कश्यप एवं बबलु ठाकुर के साथ सूचना तस्दीक हेतु मौके पर रवाना किया गया। टीम द्वारा मौके पर पहॅुच कर मुखबीर के बताये अनुसार आसना चैक में एक व्यक्ति लोहे से बना चाकू पकड़ा मिला जिसे पकड़ कर पुछताछ करने पर अपना नाम राजा टांगरी पिता कन्हैया सेट्ठी उम्र 34 साल निवासी कालीपुर अटल आवास क्वा0नंबर जी-105 धरमपुरा जगदलपुर का रहने वाला बताया। जिसके पास से एक लोहे का बना एक चाकू मिला। आरोपी द्वारा अवैध रूप से चाकू रखना पाये जाने पर उक्त चाकू को गवाहो के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त किया गया व आरोपी का कृत्य धारा 25 आम्र्स एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

शहर के अविनाश इंटरनेशनल होटल धरमपुरा के पास पुलिस को देखकर लुकते छिपते दिखाई देने पर घेराबंदी कर संदेही जय सिंह बघेल पिता ठुटी बघेल उम्र 50 साल निवासी धरमपुरा न. 01 तरईपारा जगदलपुर को पकड़ कर धारा 41(1+4) 109जा.फौ. के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया।

शहर के आदतन अपराधी संजु लाल पिता स्व. मेवालाल उम्र 32 साल निवासी संतोषी वार्ड रामदेव मंदिर के पास थाना बोधघाट जगदलपुर के खिलाफ धारा 110 जा.फौ. के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यावाही किया गया।

कालीपुर अटल आवास धरमपुरा जगदलपुर में(1)कार्तिक सेट्ठी पिता बासु सेट्ठी उम्र 18 साल जाति मेहत्तर निवासी कालीपुर अटल आवास (2) रोहित सेट्टी पिता खुटी गनचा उम्र 19 साल जाति मेहत्तर निवासी कालीपुर अटल आवास के द्वारा लड़ाई झगड़ा करने पर धारा 107,116(3),151 जा.फौ. के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

मामले के अनुसंधान में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले पुलिस अधिकारी:-

निरीक्षक एमन साहू, उनि. बी.पी. जोशी, सउनि. पुरूषोतम नायडू,, प्र.आर. पुनीत शुक्ला, नकुल कश्यप, बबलु ठाकुर, आर. रवि सरदार , रवि ठाकुर , भुपेन्द्र नेताम, युवराज ठाकुर ।

आबकारी विभाग ने अन्य राज्य की शराब जप्त की, एक आरोपी गिरफ्तार

0

जगदलपुर – आबकारी विभाग को अन्य राज्य से 8 लीटर से अधिक की मात्रा में अंग्रेजी शराब को आरोपी समेत जप्त करने में सफलता मिली है. ज्ञात हो कि विभाग द्वारा निरंतर अवैध शराब की तस्करी पर कार्यवाई की जा रही है.

जानकारी देते हुए जिला आबकारी अधिकारी एलके गायकवाड़ ने बताया कि मुखबीर से सुचना प्राप्त हुई थी कि किलेपाल निवासी नीरज भारद्वाज पिता जोगेंद्र भारद्वाज द्वारा स्वयं के किराना दुकान से अंग्रेजी शराब का अवैध तरीके से विक्रय किया जा रहा है. टीम गठित कर उक्त दुकान में तलाशी ली गयी. तलाशी के दौरान एक कार्टून में रखे 45 नग मध्यप्रदेश का गोवा ब्रांड के पौवे जप्त किये गए जिसका वजन 8.1 लीटर और राशि 5400 रुपये है. आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2), 36 व 59(क) के तहत कार्यवाई करते हुए नयायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है.

टीम में आबकारी उप-निरीक्षक शिवेंद्र सिंह के साथ मुख्य आरक्षक सुरेश कुमार पुरैना, आरक्षक गंगाराम यादव, दुर्गा प्रसाद, अशोक मंडावी, सुदुराम कश्यप, देवेन्द्र ठाकुर, नगर सैनी संगीता कश्यप सहित शैलेश पांडे शामिल थे.

MOST POPULAR

HOT NEWS