City Media - Page 1226 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1226

किरंदुल परियोजना अस्पताल में नवजात शिशु गहन चिकित्सा केंद्र का शुभारंभ

0

इंटक के 30 सूत्रीय मांग पत्र की प्रमुख मांग आज पूरी हुई, परियोजना द्वारा अन्य मांगों पर भी त्वरित कार्यवाही की अपेक्षा करते हैं :- ए.के. सिंह

किरंदुल – नेशनल मिनिरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक सुमित देव के5 फरवरी को किरंदुल आगमन पर मेटल माइंन वर्कर्स यूनियन (इंटक) के अध्यक्ष विनोद कश्यप एवं सचिव ए.के. सिंह के नेतृत्व में परियोजना के कर्मचारियों एवं नगर परिवार के हितों के लिए 30 बिंदुओं का मांग पत्र श्रम संघ द्वारा सीएमडी को सौंपा गया था। जिसमें से नवजात शिशु गहन चिकित्सा की अत्यावश्यक सेवा का शुभारंभ परियोजना चिकित्सालय किरंदुल में 27 फरवरी को किया गया। इसके अतिरिक्त नगर में सर्व सुविधा युक्त रेस्टोरेंट्स एवं स्थानीय सड़कों की मरम्मत आदि मांगों को त्वरित रूप से स्वीकृति प्रदान करते हुए। अतिशीघ्र पूर्ण करने पर मेटल माइन वर्कर्स यूनियन शाखा किरंदुल द्वारा सीएमडी सुमित देव को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।ल यूनियन के अध्यक्ष विनोद कश्यप सचिव ए.के. सिंह ने एनएमडीसी के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कर्मचारियों एवं नगर परिवार के हित में मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन द्वारा सदैव ही अपनी मांगों को मुखर होकर रखा जाएगा। तथा इनकी इन प्रमुख मांगों की तरह ही अन्य मांगों पर भी त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा हमारी श्रम संघ रखती है।

रेत माफिया के हौसले इतने बुलंद है कि नहीं थम रहा अवैध खनन

0

अंतागढ़, शिवसेना नेता रामनारायण उसेंडी, राजकुमार कुमरा, राजेंद्र यादव, रमेश गोटा एवं अन्य शिवसेना नेताओं ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि एक और प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल द्वारा प्रदेश में अवैध रेत उत्खनन रोकने, रेत माफिया की कमर तोड़ने की बात करते हैं ।दूसरी ओर प्रदेश में रेत माफिया के हौसले इतने बुलंद है कि उसके द्वारा खुलेआम सत्ता के संरक्षण में अवैध रेत के कार्य को रोकने हेतु ड्यूटी कर रहे पुलिस के जवान के साथ चाकूबाजी की जा रही है। पत्रकारों पर हमले किए जा रहे हैं। समाजसेवियों से मारपीट की जा रही है। नेताओं को धमकियां दी जा रही है। सत्ता के संरक्षण में रेत माफिया नदियों से प्रतिबंध के बाद भी बड़ी बड़ी मशीन के माध्यम से रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है ।जिसमें उस क्षेत्र के पुलिस, प्रशासन स्थानीय विधायक का रेत माफिया के कार्यों से कमीशन बंधा होता है। जिसके कारण रेत माफिया को ना पुलिस कुछ बोलती है, ना ही प्रशासन और ना ही क्षेत्रीय विधायक। आखिर अवैध रेत उत्खनन। रेत माफिया द्वारा नदियों में लगी भी बड़ी-बड़ी मशीनों की शिकायत करने जनता जाए तो किसके पास जाए।

दूसरी ओर रेत माफिया चोरी की रेत को रेत उपभोक्ता को सोना के दाम पर बेचकर रेत उपभोक्ताओं का खुलेआम शोषण कर रहे हैं। पूरे प्रदेश में रेत उपभोक्ताओं का शोषण रोकने एवं अवैध रेत उत्खनन, नदियों में बिना अनुमति के लगी बड़ी-बड़ी मशीनों को हटाने की मांग को लेकर शिवसेना द्वारा स्थानीय पुलिस, प्रशासन, अधिकारियों को ज्ञापन सौंप कर आंदोलन किया जा रहा है। किंतु रेत माफिया के हाथों अपने जमीर बेच चुके अधिकारियों द्वारा कोई कार्यवाही नहीं किया जा रहा है ।उल्टे शिवसेना कार्यकर्ताओं को धमकी दिया जा रहा है। शिव सैनिकों को डराने धमकाने का कार्य किया जा रहा है। शिवसेना इसका विरोध करती है एवं सरकार से मांग करती है कि क्षेत्र में हो रहे रेत के अवैध खनन रोका जाए। बिना अनुमति के नदियों में लगे बड़े-बड़े मशीनों को हटाया जाए। एवं रेत उपभोक्ताओं को उचित दर पर रेत उपलब्ध कराया जाए। अन्यथा शिवसेना आम जनता को साथ लेकर जन आंदोलन प्रारंभ करेगी।

मधोता शिव मंदिर में महाशिवरात्रि महोत्सव की तैयारी जोरों पर

0

बस्तर न्यूज़ –बस्तर विकास खंड के मधोता शिव मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि वार्षिक महोत्सव की घड़ी आ चुकी है। जोरो से महोत्सव की तैयारी की जा रही है। जो मधोता में महाशिवरात्रि महोत्सव की तैयारी में शिव मंदिर के पुजारी जम्मू सिंह ठाकुर ने बताया कि महाशिवरात्रि की तैयारी सप्ताह भर से की जा रही है। बाहरी जो श्रद्धालु आएंगे उनके लिए प्रसाद व्यवस्था विश्राम करने की व्यवस्था उनके द्वारा की जा रही है जिससे श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना करना ना पड़े दिव्यांग जनों के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है इसकी तैयारी की जा रही है ।

बस्तर विधायक लखेस्वर बघेल वरिष्ठ कार्यकर्ता के सुपुत्र के विवाह कार्यक्रम समारोह में शामिल नव युगल को आशीर्वाद दिया

0

बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेस्वर बघेल जी ने ग्राम पंचायत टलनार में अपने वरिष्ठ कार्यकर्ता शेरसिंह सेठिया जी के सुपुत्र के विवाह कार्यक्रम समारोह में शामिल होकर नव युगल को सुखद दाम्पत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं व आशीर्वाद दिया समस्त परिवार के लिए यह शुभ बेला मंगलकारी हो |

जिसमें मौजूद रहे बालक राम जोशी, सरपंच आयतु राम, जानकी राम भारती, एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे |

सतनामी समाज के पदाधिकारियों ने बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जी से सौजन्य भेंट कर दंतेवाड़ा आने दिया न्यौता

0

सतनामी समाज के पदाधिकारियों ने बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल जी से मिलकर सौजन्य भेंट किया एवं दंतेवाड़ा आने के लिए न्यौता दिया |

समाज प्रमुखों ने बस्तर विधायक जी का आभार व्यक्त किया और कहा कि हमारे समाज के लोगों के लिए यह एक अच्छी भवन का निर्माण हुआ है हम पूरे समाज के तरफ से आपको धन्यवाद ज्ञापित करते है आने वाले पीढ़ियों के लिए यह बहुत ही अच्छी रूपरेखा होगी |

जिसमें मौजूद रहे सतनामी समाज जिलाध्यक्ष एम आर आदिले, कुर्रे साहब,डी आर, राय एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे |

आरटीओ कार्यालय में हुज्जतबाजी के आरोप से फरार चल रहे भाजपा नेता गिरफ्तार

0

नगर मंडल सहित चार गिरफतार, दर्जनों कार्यकर्ता फरार

जगदलपुर। पिछले एक साल पूर्व आरटीओ कार्यालय में हुज्जतबाजी के महिनों बाद बस्तर पुलिस ने भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी की। इस मामले में अब कांग्रेस पार्टी पर बदलापुर की राजनीति करने का आरोप लग रहा है। इस मामले में बस्तर की कोतवाली पुलिस ने नगर मंडल अध्यक्ष सहित चार नेताओं को गिरफ्तार किया है वहीं घटना में शामिल एक दर्जन नेताओं के फरार होने की जानकारी सामने आई है।

भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष सूरेश गुप्ता, नगरनार मंडल अध्यक्ष सुब्रतो विश्वास सहित अन्य लोगों के खिलाफ तत्कालीन आरटीओ कौशल की नाम पट्टिका पर कालिख पोत दी और गाली-गलौज सहित अन्य फरार चल रहे थे। इन सबके बीच रविवार सुबह पुलिस नगर मंडल अध्यक्ष सूरेश गुप्ता,रवि कश्यप,रघु सेठिया,मनोहर दत्त तिवारी सहित चार भाजपाई गिरफ्तार हो गये। भाजपा के इन नेताओं की गिरफ्तारी के बाद इस प्रकरण में शामिल सुब्रतो विश्वास, संग्राम सिंह राणा,राजेश शर्मा वगैरह वगैरह दर्जनों नेतागण फरार हो गए हैं या तगड़ी नाकेबंदी नहीं किया गया।

इतने माह क्यों पुलिस देते रही अभ्यदान

कोतवाली पुलिस में जब एफआईआर दर्ज कराई है तो पुलिस क्यों अभयदान देते रही वह भी चर्चा का विषय है क्योंकि गरीबों के घर शिकायत के बाद ही वह धमक जाती है और गैरजिम्मेदाराना व्यवहार करने से भी नहीं चूकते हैं जिसके कारण कई पुलिस भी संदेह के दायरे में हैं। महिनों खुल्ला छुट रहने के कारण कई लोगों के हौसले बुलंद हैं।

एट्रोसिटी के तहत मामला, हाईकोर्ट में याचिका खारिज

पुलिस सूत्रों ने बताया कि नगर मंडल अध्यक्ष सूरेश गुप्ता ने प्रकरण दर्ज होने के बाद स्थानीय न्यायालय से लेकर हाईकोर्ट तक जमानत याचिका दायर किया किन्तु उनकी जमानत याचिका खारिज हो गया जिसके बाद भी पुलिस थाने के सामने धरना प्रदर्शन करते रहे।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने पल्स पोलियों की दवा पिलाकर किया अभियान का शुभारंभ

0

“दो बूंद जिंदगी की” अभियान के चलते आज देश पोलियो मुक्त हो गया – रेखचंद जैन

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने शहर के अंबेडकर वार्ड स्थित तिरंगा चौक में बच्चों को पल्स पोलियों दवा पिलाकर किया अभियान का शुभारंभ

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने आज जगदलपुर के अंबेडकर चौक में बच्चों को पल्स पोलियों की दवा पिलाकर राष्ट्र व्यापी अभियान का शुभारंभ किया इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा उन्होंने कहा की आज पल्स पोलियों अभियान के बदौलत भारत ने पोलियो जैसी बिमारी पर काबू पाने में कामयाब हुआ है उन्होंने अपील की की अपने बच्चों को पोलियों की खुराक देने के लिए केंद्रों पर लेकर आएं जिससे की इस बिमारी को जड़ से खत्म किया जा सके लोगों की जागरूकता के कारण ही आज हमारे देश में पोलियों अभियान सफल हो सका है तथा विगत वर्षों में पोलियों का कोई भी मामला सामने नहीं आया है

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ संयुक्त संचालक परिवार एवं स्वास्थ्य विभाग डा आनंद राम गोटा, टीकाकरण अधिकारी सी मैत्री एवं पी डी बस्तिया समेत स्वास्थय विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे

जौनपुर में दहाड़ रहा है बस्तर का शेर, भाजपा के मंसूबे ढेर…बस्तर सांसद दीपक बैज ने किया धुंआधार चुनाव प्रचार

0

जौनपुर का कॉंग्रेस के प्रति उत्साह बता रहा है कि परिवर्तन तय – सांसद बैज

जगदलपुर। संसद में जनता के लिए जूझने वाली बस्तर की आवाज उत्तर प्रदेश में गूंज रही है। जनता के दिल में जगह बना रही है। अमिट छाप छोड़ रही है। लोग प्रभावित होकर कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। कांग्रेस की नीतियों पर भरोसा व्यक्त कर रहे हैं। कांग्रेस को विजयी बनाने जागरूक हो रहे हैं। बस्तर के जुझारू युवा सांसद दीपक बैज ने जौनपुर सदर विधानसभा के कॉंग्रेस प्रत्याशी नदीम जावेद के पक्ष में ग्राम पंचायत मखमेलपुर में धुंआधार प्रचार किया व कॉंग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों जीत दिलाने अपील की।

इस अवसर पर सांसद बैज ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि केंद्र में बैठी मोदी सरकार ने सिर्फ और सिर्फ जनता को लूटने का काम किया है। आज केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों से पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की बढ़ती महंगाई से जनता पूरी तरह से त्रस्त हो चुकी है। युवा बेरोजगारी से त्रस्त है। व्यापारी वर्ग आर्थिक मंदी झेल रहा है। समाज का प्रत्येक वर्ग इनकी जनविरोधी नीतियों से बुरी तरह से त्रस्त हो चुका है। आज देश में बेरोजगारी, महंगाई और अपराध चरम पर हैं। इन्होंने नोटबंदी की जिसके कारण देश में कई उद्योग चौपट हो गए हैं। लोगों को रोजगार से हाथ धोना पड़ा है।केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते देश का बंटाधार हो गया। चुनाव आते ही केंद्र सरकार को जनता की फिक्र सताती है पर इनकी जुमलेबाजी व छलावा को जनता भलीभांति समझती और जानती है। इसका जवाब यही जनता इनको अपने मतों से जरूर देगी। सांसद बैज ने कहा कि कांग्रेस हमेशा आम जनता की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी।

इस दौरान शकील रिजवी, दुर्गेश राय, सुशील मौर्य, महेश कश्यप, केदार ढेक, आशीष मिश्रा, प्रवीण राणा, जितेंद सिन्हा, निलय कश्यप (नानू), जाहिद हुसैन, सौरभ तिवारी, मोना पाढ़ी, संस्कार श्रीवास्तव, भँवर मौर्य, मुकुंद ठाकुर, शेख वसीम, रामनाथ जोगी एवम अन्य मौजूद रहे।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुरुर में पल्स पोलियों अभियान का शुभारंभ

0

बालोद–विकास खंड गुरूर में राष्ट्रीय पल्स अभियान का शुभारंभ संगीता सिन्हा विधायक महोदया, प्रभात ध्रुवे अध्यक्ष जनपद पंचायत, तोषण लाल साहू जनपद उपाध्यक्ष, राजश्री साहू सभापति, सुमित राजा राजपूत संयुक्त महामंत्री ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुरुर एवम् यादेश्वर साहू उपस्थित रहे जिला प्रशासन के निर्देशानुसार खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ.के बाबेस्वर निगरानी में आवश्यक कार्य योजना बनाया गया है जिनमे 147 बूथ 4 जोन 18 पर्यवेक्षक एवम् 4 जोनल अधिकारी नियुक्त किया गया है जो सतत् निगरानी निरीक्षण व रिपोर्टिंग कार्य करेंगे विकास खंड गुरूर में अनुमानित लक्षित समुह के बच्चे 10076 को आज पोलियो दवा पिलाई जाएगी |

बूथ स्तर पर महिला पुरुष ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन द्वारा कार्य संपादित किया जाता है जिनमे जनप्रतिनिधियों एवं जनसमुदाय की भागीदारी सुनिश्चित की जाती है। अपील किया जाता है कि पोलियो की दवा पूर्ण सुरक्षित है 0 से 5 वर्ष के सभी बच्चों को पोलियों बूथ पर ले जाकर दवाई अवश्य पिलाएं उक्त अवसर योगेश साहू विकास खंड कार्य क्रम प्रबन्धक के आर उर्वशा विकास खंड प्रशिक्षण अधिकारी, संजय मेश्राम वैक्सीन प्रबन्धक, विक्की देवांगन AG 3 रोशन सुधाकर पद्मावती महिला पर्यवेक्षक एवम् उर्वशी साहू मितानिन उपस्थित रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is gangu.jpg

लूट की घटना कर पिछले कई सालो से फरार आरोपी को पकड़ने में पुलिस को मिली सफलता

0

आरोपी वर्ष 2015 से लूट की घटना कर फरार था।

पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस आीक्षक संजय महोदवा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस दिनेश सिन्हा के निर्देशन में क्षेत्र मे स्थायी वारंटियो एवं जुआरिया के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही के क्रम मे आज दिनांक 30-01-2022 को थाना प्रधारी थाना निरीक्षक नीलेश पाण्डेय के हमराह पुलिस टीम द्धारा थाना खैरागढ़ के अपराध क्रमांक 438@15 धार 394 भादवि का आरोपी कृष्णा बारले पिता दयालु बारले उम्र 30 साल साकिन भोलेश्वर नगर थाना कलमना नागपुर जो घटना दिनांक से ही फरार था ।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

जिसके विरुद्ध माननीय कोर्ट के दाण्डिक प्रकरण क्रमांक 239@15 के तहत स्थाई वारंट निकाला गया था को आज दिनांक 25-02-2022 को पुलिस टीम द्धारा उसके जिला बालोद से गिरप्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आदेशानुसार जेल भेजा गया। इस सरहानीय काम मे थाना मे पदस्थ प्र0आ0 90 गन्नू लाल साहू आर0 660 डुलेश्वर साहू आर0 1269 विजेन्द्र कुमार की अहम भूमिका रही।

This image has an empty alt attribute; its file name is gangu.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS