City Media - Page 572 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 572

बाप से थी रंजिश, गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया मासूम बेटे को

0
  •  अपहरण कर 40 किमी दूर परपा ले जाकर की हत्या बालक के अपहरण व हत्या के मामले दो युवकों को पकड़ा लोहंडीगुड़ा पुलिस ने

लोहंडीगुड़ा पिता से चली आ रही रंजिश में उसके नौ वर्षीय बेटे का पहले अपहरण कर लिया गया, फिर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया हैl

बस्तर जिले के चित्रकोट मार्ग पर स्थित लोहंडीगुड़ा थाने से लगभग 150 मीटर दूर उसरीबेड़ा के गौतम वर्मा परिवार में दुखद घटना घटित हुई है। वर्मा परिवार के एक बालक का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई है। लोहंडीगुड़ा पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को गिरफतार किया है। बस्तर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि उसरीबेड़ा निवासी गौतम वर्मा से रंजिश के चलते गौतम के 9 वर्षीय बेटे वेद वर्मा का पड़ोसी निलेश कुशवाहा ने मंगलवार को घर के पास से अपहरण कर लिया था। उसके बाद वेद वर्मा को परपा थाने से कुछ दूर डोंगरी की झाड़ियों में ले जाकर उसकी गला घोटकर व गला रेत कर हत्या कर दी गई और शव को फेंक दिया गया।बुधवार को सुबह परपा पुलिस ने झाड़ियों से शव को बरामद कर अपहरण में शामिल दो युवकों निलेश कुशवाहा व हंसराज को गिरफतार कर लिया है। दूसरी तरफ उसरीबेड़ा के सूत्र का कहना है कि वेद वर्मा के पिता गौतम वर्मा ने अपहरणकर्ता एक युवक के साथ कुछ दिनों पहले अभद्रता की थी। इस वजह से आरोपी युवक वर्मा परिवार से रंजिश रखता था तथा वर्मा परिवार को सबक सिखाने के लिए वेद के अपहरण और हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है।

घटना के विरोध में बंद रहा उसरीबेड़ा

बालक वेद वर्मा की हत्या से अंचल में सनसनी फैल गई है और आक्रोश भी व्याप्त है।उसड़ीबेड़ा में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना के विरोध में उसरीबेड़ा के व्यापारियों ने अपने – अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखा। सारे व्यापारी वर्मा परिवार के शोक में शामिल हुए। इस घटनाक्रम के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है कि पिता से चल रही रंजिश के बदले पुत्र को सजा क्यों दी गई। लोग हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाने की मांग कर रहे हैं। क्षेत्रीय सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए बालक वेद को श्रद्धांजलि दी है।.  बैज ने कहा है कि पूरी कांग्रेस दुखी वर्मा परिवार के साथ खड़ी है। चित्रकोट के विधायक विनायक गोयल ने भी इस घटना को दुखद और निंदनीय बताते हुए वर्मा परिवार के प्रति सहानुभूति प्रकट की है।

हवाई सैर का लुत्फ़ उठा सकेंगे बीजापुर के मेधावी विद्यार्थी

0
  • हवाई सैर का लुत्फ़ उठा सकेंगे बीजापुर के मेधावी विद्यार्थी
  • बीजापुर कलेक्टर अनुराग पाण्डेय ने की शानदार पहल

जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के 9वीं, 11वीं कक्षा में अध्ययनरत एवं स्पोर्ट्स के मेघावी विद्यार्थियों को कराई हवाई यात्रा कराई जाएगी। यह शानदार पहल बीजापुर के कलेक्टर अनुराग पाण्डेय ने की है।

कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में यह बात कही। मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की समीक्षा बैठक लेकर विकास कार्यों में तेजी लाने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु आवेदन की तिथि 13 फरवरी से 22 मार्च तक है, जिसके लिए स्कूलों और कॉलेजों में व्यापक प्रचार कर सेना में भर्ती होकर देश की सेवा में योगदान देने युवाओं को प्रेरित करने कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए। 9वीं, 11वीं एवं स्पोर्ट्स के मेधावी विद्यार्थियों को जिला प्रशासन के अभिनव पहल पर हवाई यात्रा का सफर कराया जाएगा ताकि विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति जागरूकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सके और बोर्ड परीक्षाओं में भी बेहतर परिणाम मिल सके। कलेक्टर ने विकास कार्यो की विभागवार समीक्षा करते हुए राशनकार्ड नवीनीकरण, दूरस्थ एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पहुंचाये जा रहे राशन एवं नव निर्मित आंगनबाड़ी के कार्यो की जानकारी ली। जनसमस्या निवारण शिविर में प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में समुचित निराकरण के निर्देश दिए। कार्यालयों में रखे गये निष्प्रयोज्य युक्त सामग्रियों को नियमानुसार नीलामी कर कार्यालय को साफ-सुथरा और कबाड़मुक्त रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आदिवासियों के मौलिक सभ्यता एवं संस्कृति तथा उनके रिति रिवाजों एवं परंपराओं के संरक्षण के लिए आर्थिक सहायता हेतु प्रस्ताव पर अनुमोदन किया है।सीईओ जिला पंचायत हेमंत नंदनवार ने शिविर में अधिकारियों को शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए निर्देश दिए। उन्होने शासन की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर शिविर में ग्रामीणों को विभागीय योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। शिविर में ग्रामीणों को टीबी, मलेरिया एवं सिकल सेल जैसे बीमारियों की जांच करने, कृषि विभाग द्वारा मृदा परिक्षण कर किसानों को जानकारी देने की बात कही। उज्ज्वला योजना, आयुष्मान कार्ड एवं सुरक्षा बीमा योजना के साथ शासन की सभी योजनाओं का हितग्राहियों को लाभ दिलाने के उद्देश्य से कार्य करने का निर्देश दिए।बैठक में सीईओ जिला पंचायत हेमंत रमेश नंदनवार, संयुक्त कलेक्टर पवन कुमार प्रेमी, डिप्टी कलेक्टर जागेश्वर सिंह कौशल, एसडीएम विकास सर्वे, दिलीप उईके, जिला शिक्षा अधिकारी बलीराम बघेल, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग केएस मसराम सहित जिले के अधिकारी.कर्मचारी उपस्थित थे।

10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले डीएवी और निर्मला स्कूल के बच्चों के लिए डौन्डी परीक्षा केंद्र जाने हेतु बीएसपी प्रबंधन बस की व्यवस्था करें, सांसद प्रतिनिधि मुश्ताक अहमद

0
  • सांसद प्रतिनिधि और भारतीय मजदूर संघ के नेता मुश्ताक अहमद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आज एसडीएम
  • दल्ली राजहरा को ज्ञापन सौंपकर 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए पूर्व की तरह राजहरा में ही परीक्षा केंद्र बनाए जाने हेतु आग्रह किया है। सांसद प्रतिनिधि ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि आगामी 17 फरवरी से 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही है किंतु ईस बार पूर्व की तरह डीएवी स्कूल के बच्चों को निर्मला स्कूल और निर्मला स्कूल के बच्चों को डीएवी स्कूल परीक्षा केंद्र नहीं दिया गया है जोकि पालकों और बच्चों दोनों के लिए ही चिंताजनक है ईस बार दोनों स्कूलों के बच्चों को एकलव्य स्कूल डौंडी परीक्षा केंद्र दिया गया है जोकि कही से भी सही प्रतीत नहीं होता है क्योंकि जब दल्ली राजहरा में परीक्षा संपन्न कराने के लिए प्रर्याप्त संसाधन उपलब्ध है तो फिर यहां के बच्चों को डौडी परीक्षा केंद्र देना सही नहीं है। राजहरा नगर के दोनों ही स्कूलों में हर वर्ग के बच्चे पढ़ते हैं इनमें बहुत से बच्चे ऐसे भी हैं जो सरकार द्वारा प्राप्त अनुदान से पढ़ते हैं उनके लिए संभव नहीं है कि वो गाड़ी किराए पर लेकर बच्चे को परीक्षा दिलाने ले जा सकें यहां एक बात और भी जाननी जरूरी है कि एकलव्य स्कूल डौडी के मेंन रोड़ पर नहीं है जिससे बच्चों को परेशानी हो सकती है।और आने जाने वाली कठिनाइयों के अलावा बच्चों के समय की बर्बादी भी हो रही है उसे परीक्षा केंद्र पहुंचने के समय से बहुत पहले घर से निकलना होगा। इसलिए एसडीएम राजहरा को ज्ञापन सौंपकर आग्रह किया है कि विषय की गंभीरता को देखते हुए ईसपर तत्काल कार्यवाही की जावे जिससे परीक्षा केंद्र को पूर्व की तरह राजहरा में रखवाया जाए जिससे बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले बच्चों और पालकों को राहत मिल सके। साथ ही यह भी निवेदन है कि समय सीमा की कमी को देखते हुए अगर परीक्षा केंद्र में बदलाव नहीं हो पाता है तो बीएसपी प्रबंधन से बातचीत कर सभी बच्चों के लिए डौडी परीक्षा केंद्र जाने आने के लिए बस की व्यवस्था करवाई जावें। ईस ज्ञापन की प्रतिलिपि – मुख्य महाप्रबंधक खदान राजहरा खदान समूह को भी दिया गया है जिसमें बच्चों के लिए बस की व्यवस्था करने में आसानी हो सके।

 

 

रेखचंद जैन से जोशीले अंदाज में मिले राहुल गांधी

0
  •  रेखचंद ने ग्राम तारा में किया राहुल गांधी का स्वागत

जगदलपुर सोमवार को सूरजपुर जिले के तारा में राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो न्याय यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत से अभिभूत कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जगदलपुर के पूर्व विधायक रेखचंद जैन से जोशीले अंदाज में मिले।

राहुल गांधी ने जगदलपुर के पूर्व विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव रेखचंद जैन से आत्मीयता के साथ एवं जोश भरे अंदाज में भेंट की। दोनों नेताओं ने एक दूसरे का कुशलक्षेम भी पूछा।राहुल गांधी की आत्मीयता से जैन अभिभूत हो उठे। तारा में राहुल गांधी का स्वागत करने वालों में पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, पूर्व शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, पूर्व नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्री शिव डहरिया, पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, पूर्व सांसद खेलसाय सिंह, पूर्व विधायक पारसनाथ रजवाड़े समेत सैकड़ों प्रदेश व स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा ग्रामीण शामिल थे। यह सभी न्याय यात्रियों का स्वागत करने दोपहर बाद से ही ग्राम तारा में एकत्रित हो गए थे। दोपहर पश्चात लगभग चार बजे जैसे ही राहुल गांधी का काफिला तारा पहुंचा, उनके स्वागत में डटे नेता व कार्यकर्ता उमड़ पड़े थे। इसी कड़ी में जगदलपुर के पूर्व विधायक जैन ने भी अपने सहयोगियों परमजीत सिंह जसवाल, हेमू उपाध्याय, संतोष सिंह आदि के साथ राहुल गांधी का स्वागत किया।

डीएवी स्कूल प्रबंधन और बीएसपी प्रबंधन द्वारा अनुचित तरीके से फीस वसूलने पर हुए विवाद पर अब 15 फरवरी को एसडीएम ने बुलाई बैठक, मुश्ताक अहमद

0

राजहरा खदान समूह के सांसद प्रतिनिधि और भारतीय मजदूर संघ के नेता मुश्ताक अहमद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी बताया कि विगत दिनों भारतीय मजदूर संघ का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम सुरेश कुमार साहू से उनके कार्यकाल में मिला और उन्हें सबसे पहले भारतीय मजदूर संघ की नववर्ष की डायरी भेंट किया तत्पश्चात चर्चा में सांसद प्रतिनिधि ने उनसे जल्द से जल्द बीएसपी प्रबंधन और डीएवी प्रबंधन के साथ बैठक कर बच्चों के फीस के विषय में निर्णय लेने का अनुरोध किया क्योंकि सभी पालकगण असंमजस की स्थिति में है स्कूल प्रबंधन और बीएसपी प्रबंधन द्वारा स्थिति को स्पष्ट नहीं किया जा रहा है जबकि ईस संबंध में मेरे द्वारा सर्वप्रथम एक शिकायत पत्र 09-09-2023 को बीएसपी प्रबंधन और आपके कार्यलय में दिया गया था जिसमें पालकों का हस्ताक्षर युक्त शिकायत पत्र भी दिया गया था उसके बाद 11-09-2023 को पुनः एक पत्र लिखा गया था जिसमें बच्चों को प्रवेश पत्र देने से मना किया जा रहा था जिनके फीस जमा नही हुए हैं जिसपर आपके हस्तक्षेप के बाद किसी तरह बच्चों को परीक्षा में बैठने दिया गया किंतु बच्चों को जिस तरह से मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया है उसकी अभी तक जांच चल रही है जोकि खेदजनक है।इसी संबंध में 22-09-2023 को पुनः एक स्मरण पत्र बीएसपी प्रबंधन, जिला शिक्षा अधिकारी,और आपके कार्यलय को लिखा गया और जिसपर कार्यवाही करते हुए आपने त्रिपक्षीय बैठक भी आयोजित किया पर बीएसपी प्रबंधन की तरफ से कोई भी जिम्मेदार अधिकारी उस बैठक में उपस्थित नहीं हुए जोकि चिंता का विषय है। उसके बाद मेरे द्वारा पुनः 10-10-2023 को आपके कार्यलय में पत्र लिखकर बीएसपी प्रबंधन से लिखित जानकारी मांगी गई थी जिससे सारे विषयों का पटाक्षेप हो सकता था किंतु उस बैठक में बीएसपी प्रबंधन और डीएवी स्कूल प्रबंधन द्वारा जो जवाब दिया गया वो कहीं से भी सही नहीं था जो पुछा गया उस विषय को छोड़कर औचित्य विहीन जानकारी प्रदान किया गया इससे ऐसा प्रतीत होता है कि बीएसपी प्रबंधन जो कि डीएवी स्कूल को राजहरा में स्कूल चलाने का जो ठेका दी हुई उसे सही तरीके से क्रियान्वित करने में सक्षम नहीं और स्कूल सही तरीके से चल नहीं रहा है।ईसके लिए बीएसपी प्रबंधन जिम्मेदार है क्योंकि शिक्षा स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं क्षेत्र में उपलब्ध कराना ईनकी नैतिक जिम्मेदारी है जिसमें यह मुंह नहीं मोड़ सकते है इन्हीं शर्तों पर इन्हें ईस क्षेत्र में माइनिंग करने की अनुमति दी गई थी किंतु आज बीएसपी प्रबंधन पूरी तरह से क्षेत्र का क्षेत्र की जनता का शोषण करने में लगीं हुई है जोकि चिंता जनक है जिसपर एसडीएम को संज्ञान में लेते हुए कड़ी कार्रवाई करनी होगी जिससे नगर के लोगों को उनका अधिकार मिल सकें और यहां के गरीब आदिवासी के बच्चो के साथ न्याय हो सकें। चर्चा में मुश्ताक अहमद ने एसडीएम सुरेश कुमार साहू को कहा कि पिछली बैठक में ईस बात को पूरे प्रमाण के साथ हमने रखा था कि बीएसपी प्रबंधन ने सीएसआर मद से नान बीएसपी के बच्चों के लिए सत्र 2022-23 के लिए 2 करोड़ 3 लाख रुपए और सत्र 2023-24 के लिए 2 करोड़ 70 लाख रुपए डीएवी इस्पात सीनियर सेकेंडरी स्कूल दल्ली राजहरा के लिए दिया गया है। ऐसा प्रतीत होता है कि बीएसपी प्रबंधन के कुछ अधिकारी उस पैसे का बंदरबांट करने में लगे हुए और नगर की ग़रीब आदिवासियों का हक मारना चाहतीं हैं। पिछली बैठक में मुख्य महाप्रबंधक खदान ने कहा था कि यह पैसा अनुबंध के तहत दिये जाने वाले राशि का भुगतान है जिसपर संघ ने उनसे ईसी बात को लिखकर देने को कहा था संघ का स्पष्ट मानना है कि ईस पूरे प्रकरण में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है इसलिए सही जानकारी नहीं दी जा रही है इसलिए संघ को अब पूरे प्रकरण की शिकायत पूरे प्रमाण के साथ लोकपाल में करनी होगी जिससे सीएसआर मद में हो रहे भ्रष्टाचार का खुलासा हो सकें। अंत में एसडीएम सुरेश कुमार साहू ने कहा ईस संबंध में बैठक 15-02-2024 को रखीं गई है जिसमें बीएसपी से संबंधित सभी शिकायतों का निराकरण कर लिया जावेगा।

संघ के प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से मुश्ताक अहमद,एम पी सिंग, संतोष देवांगन, संजय यादव, देवा साहू एवं संघ के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति थी

 

जारी रहेगी तानाशाही और जुल्म के खिलाफ कांग्रेस की जंग :दीपक बैज

0
  • भारत जोड़ो न्याय यात्रा केंद्र सरकार के खिलाफ सत्याग्रह : सचिन पायलट
  • भाजपा को केंद्र की सत्ता से उखाड़ फेंकने तैयार हो जाएं कार्यकर्ता : महंत
    -अर्जुन झा-
    जगदलपुर बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज सोमवार को केंद्र व राज्य की भाजपा सरकारों पर बेहद आक्रामक तेवर में नजर आए। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने भी भाजपा पर जमकर हमला बोला।
    आज पीसीसी चीफ व सांसद बस्तर दीपक बैज ने सरगुजा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव व भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर चर्चा की। इस दौरान प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित वरिष्ठ कांग्रेसजन व कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की तानाशाही और जुल्म के खिलाफ कांग्रेस की जंग लगातार जारी रहेगी। भाजपा दमन की नीति अपनाकर विपक्ष के नेताओं के खिलाफ ईडी, इन्कम टैक्स विभाग और सीबीआई जैसी स्वायत्त संस्थाओं को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है।  बैज ने कहा कि लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। तानाशाही का आलम यह है कि मोदी सरकार बिना विपक्ष के सरकार चलाने की जिद पर जिद पर अड़ी है। इसलिए विपक्ष के नेताओं को चुन चुनकर निशाना बनाया जा रहा है। दीपक बैज ने कहा कि केंद्र सरकार के गलत फैसलों की वजह से देश तबाही की ओर बढ़ रहा है। देश की अर्थ व्यवस्था चरमरा गई है। महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ रखी है। बेरोजगारी के कारण युवा निराशा और हताशा के दौर से गुजर रहे हैं। किसान आत्महत्या करने मजबूर हैं, महिलाओं के खिलाफ हिंसा बढ़ गई है। देश के लोगों में मोदी सरकार के प्रति जबरदस्त आक्रोश है। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार पर हमला बोलते हुए दीपक बैज ने कहा कि झूठे वादों और घोषणाओं के दम पर सत्ता में आई भाजपा ने प्रदेश के किसानों, युवाओं, महिलाओं, मजदूरों और अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों के साथ विश्वासघात किया है। जनता खुद का ठगा सा महसूस कर रही है। दीपक बैज ने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव के लिए कमर कसकर जुट जाने का आह्वान किया। सचिन पायलट ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी द्वारा निकाली गई भारत जोड़ो न्याय यात्रा आजाद भारत में केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ सत्याग्रह है। इस यात्रा को व्यापक जन समर्थन मिल रहा है। राहुल जी की यह यात्रा मील का पत्थर साबित होगी। डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता ऊर्जावान हैं और जोश से भरे हुए हैं। आप सभी केंद्र की भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए अभी से डट जाएं।

बालाजी मंदिर का 23वां वार्षिक महोत्सव 19 फरवरी से, कल मंडपाच्छादन

0
  •  पांच दिवसीय महोत्सव के पहले दिन निकलेगी भव्य शोभायात्रा
  • अयोध्या के रामलला की तरह सज्जित होगी प्रतिमा
    जगदलपुर  बालाजी मंदिर जगदलपुर का 23वाँ वार्षिक महोत्सव19 फरवरी से प्रारंभ होगा। 19 से 23 फ़रवरी के मध्य 5 दिवसीय महोत्सव पूरी भव्यता के साथ मनाया जाएगा।
    19 फ़रवरी को सुप्रभातम नित्य आराधना के साथ वार्षिकोत्सव का शुभारंभ होगा। आंध्रप्रदेश से पधारे विद्वान पंडितों के सानिध्य में वेद परायण, मंगला शासनम्, विश्वक्सेन आराधना, भगवत पुण्य वचनम्, रक्षासूत्र बंधन, रूत्विका वरण प्रधानम्, अंकुरार्पण विधान के साथ यज्ञशाला की आराधना संपन्न होगी। पहले दिन मंदिर परिसर स्थित यज्ञशाला में वास्तु योगेश्वर, ब्रम्ह मंडप आराधना और अग्नि प्रतिष्ठापना की जाएगी। गरूड़ स्तंभ में पताका प्रतिष्ठा, ध्वजारोहण, गज्जलु विधान के बाद काष्ठ निर्मित रथ की विशेष पूजा संपन्न होगी। बालाजी भगवान सहित माता  देवी एवं माता भूदेवी की उत्सव प्रतिमाओं को रथारूढ़ कर शहर में भगवान बालाजी की शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु लगभग 4 बजे बालाजी मंदिर से निकल कर मां दंतेश्वरी मंदिर, मेनरोड, स्टेट बैंक चौक, चाँदनी चौक, संजय बाज़ार होते हुए वापस बालाजी मंदिर पहुंचेंगे। बस्तर ज़िला आंध्र समाज के अध्यक्ष एम. जयंत नायडू एवं मंदिर कमेटी के अध्यक्ष ए वीरराजू ने पत्रवार्ता में बताया कि, 20 फ़रवरी को महा अभिषेक और श्रीनिवास कल्याणम् विधान संपन्न होगा। 21 फ़रवरी को सैकड़ों की संख्या में दंपति पूजा में बैठ कर भगवान सत्यनारायण की कथा सुनेंगे। महोत्सव के चौथे दिन 22 फ़रवरी को सुहागन महिलाओं के लिए विशेष तौर पर कुमकुम पूजा विधान संपन्न होगा। आख़िरी दिन 23 फ़रवरी, शुक्रवार को 11 बजे महाआरती के पश्चात महा भंडारा प्रारंभ होगा। टेंपल ट्रस्ट के उपाध्यक्ष रविभूषण राव एवं आंध्र समाज के सचिव सुब्बाराव ने बताया कि मंदिर प्रांगण में स्थित दशावतार की मूर्ति की सज्जा वार्षिकोत्सव के दौरान अयोध्या में स्थापित  रामलला की प्रतिमा के सदृश्य की जाएगी, जो कि श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेगा। पत्रवार्ता के दौरान  बालाजी टेंपल ट्रस्ट के एम. कृष्णा राव नायडू, के. आदिनारायण राव, आंध्र समाज के उपाध्यक्ष द्वय सेनापति ईश्वर राव, इंटी श्रीनिवास आदि उपस्थित थे।
    बताया गया कि 14 फ़रवरी को होगा मंडपाच्छादन, 20 फरवरी, भीष्म एकादशी पर होने जा रहे श्रीनिवास कल्याणम के परिप्रेक्ष्य में 14 फरवरी की सुबह,9.30 बजे मंडपाच्छादन विधान एवं हल्दी कूट संपन्न होगा। देव विवाह के इस स्वांग में भगवान बालाजी के साथ माता श्री देवी, भूदेवी के विवाह के इस पहले रस्म में वधु पक्ष की भूमिका निभा रहे श्रीनिवास पटनायक एवं वर पक्ष की भूमिका निभा रहे राधामोहन दास दंपति सहित टेंपल ट्रस्ट के न्यासी विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे।

एकलव्य विद्यालय दरभा के छात्रावास अधीक्षक और प्राचार्य हटाए गए

0
  • दोनों की लापरवाही को लेकर धरने पर बैठे थे छात्र
  •  सहायक आयुक्त अमित भाटिया ने की कार्रवाई
    लोहंडीगुड़ा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय दरभा के संचालन में लापरवाही बरतने वाले अधीक्षक व प्राचार्य पर गाज गिरी है। प्राचार्य मिलाप सिंह ठाकुर को पद से मुक्त करते हुए उनके स्थान पर सालिग राम पचौरी को नियुक्त किया गया है। वहीं अधीक्षक पद से पदलाम सिंह बैस को हटाते हुए प्रधान पाठक स्तानिसलय तिग्गा को कार्य करने हेतु आदेशित किया गया है।


मालूम हो कि एकलव्य विद्यालय दरभा के छात्र सोमवार को धरमपुरा मार्ग पर स्कूल और छात्रावास की समस्याओं को लेकर धरने पर बैठे थे। मामले की जानकारी मिलते ही सहायक आयुक्त आदिवासी विकास अमित भाटिया मौके पर पहुंचे। फौरी एक्शन लेते करते हुए अमित भाटिया ने अधीक्षक व प्राचार्य को तत्काल उनके दायित्व से मुक्त कर दिया है। वहीं अधीक्षक के निलंबन की कार्यवाही के लिए बस्तर कमिश्नर को पत्र भेज दिया गया है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर मिलने से खिल उठे हितग्राहियों के चेहरे

0
  • किराएदार के रूप में रहते आए लोगों के पक्के घर के सपने हुए पूरे
    जगदलपुर देश के प्रत्येक परिवार के सिर पर पक्की छत हो इस सोच को सकार करने के लिए केंद्र शासन की महति योजना प्रधानमंत्री आवास योजना का सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस कड़ी में छत्तीसगढ शासन की संवेदनशील पहल पर एएचपी के तहत आम आदमी के आवास का सपना साकार करने किरायेदारों के रूप में रह रहे नगरीय निकाय क्षेत्र के परिवारों को उनका स्वयं का अपना आवास मात्र लागत मूल्य पर उपलब्ध कराया जा रहा है।
    योजना के क्रियान्वयन एवं जनमानस को योजना का लाभ देने नगर निगम द्वारा प्रक्रिया कर आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों के आधार पर पात्र हितग्राहियों को आज 12 फ़रवरी को नगर निगम के वीर सावरकर भवन में जिला चयन समिति द्वारा 200 पात्र हितग्राहियों को 160 आवास आबंटन किए गए।

वर्तमान में निर्मित 160 मकान को ही आवंटन किया गया है। कुछ दिनों पश्चात शेष बचे आवासों का भी आवंटन किया जाएगा। आवंटन के दौरान महापौर सफीरा साहू , पीङब्लूडी सभापति यशवर्धन राव, नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे, पार्षद नरसिंग राव, राजपाल कसेर, अपर कलेक्टर सीपी बघेल, एसडीएम कौशिक , नगर निगम आयुक्त हरेश मांडवी, नोडल अधिकारी अअजित तिग्गा, अमर सिंह कश्यप उपस्थित थे। वीर सावरकर भवन में आयोजित एएचपी मकानों का आवंटन लाटरी के माध्यम से 200 पात्र हिग्राहियों को 160 आवास का तथा 60 से ऊपर वाले 14 हितग्रहियो को पहली प्राथिमिकता में रखा गया। 4 विकलांग लोगो को आबंटन किया गया। क्षेत्रों के रहवासी परिवारों हितग्राहियों के स्वयं के आवास का सपना सकार हुआ। छत्तीसगढ़ शासन की इस अभिनव योजना का लाभ लेकर आज वर्षो से किराये में निवासरत परिवार भी अपने स्वयं के आवास का सपना सकार कर रहे है। अपने स्वयं का आवास पाकर सभी हितग्राहियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

हर व्यक्ति न्याय मिलते तक जारी रहेगा सफर : दीपक बैज

0
  •  30वें दिन भारत जोड़ो न्याय यात्रा कोरबा पहुंची

जगदलपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने सोमवार को प्रातः भारत जोड़ो न्याय यात्रा के कैंप कोरबा में ध्वजारोहण किया। इस दौरान पीसीसी चीफ और बस्तर के सांसद दीपक बैज ने कहा कि आज हमारी यात्रा सीतामढ़ी चौक,कोरबा से चल कर शिवनगर, सूरजपुर में रात्रि विश्राम करेगी। सभी को न्याय का हक मिलने तक हमारा सफर जारी रहेगा। उनके साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संचार विभाग के अध्यक्ष,राज्यसभा सांसद जयराम रमेश भी थे। यह जानकारी पीसीसी चीफ के मीडिया प्रभारी एवं वरिष्ठ प्रवक्ता विकास तिवारी ने दी।

MOST POPULAR

HOT NEWS