73 वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में उत्कृष्ट पुरस्कार लेकर घर जा रही नर्स को ट्रक ने रौंदा घटनास्थल पर पहुंचकर विधायक प्रतिनिधि हरीश पारख जी के सहयोग से परिजनों को सूचना देकर पार्थिव शरीर को विधायक प्रतिनिधि हरीश पारख जी के मदद से घर पहुंचाया गया |

73 वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में उत्कृष्ट पुरस्कार लेकर घर जा रही नर्स को ट्रक ने रौंदा घटनास्थल पर पहुंचकर विधायक प्रतिनिधि हरीश पारख जी के सहयोग से परिजनों को सूचना देकर पार्थिव शरीर को विधायक प्रतिनिधि हरीश पारख जी के मदद से घर पहुंचाया गया |

♦️ दिनेश यदु ने कहा कि आज का दिन सम्पूर्ण देश में गर्व, राष्ट्रप्रेम व कर्तव्यों के बोध का भाव संचारित करता है मौलिक अधिकारों द्वारा वैधानिक संरक्षण प्रदान करने वाले इस दिवस में हम सभी संविधान संरक्षण के कर्तव्य निर्वहन का प्रण लेकर गणतंत्र दिवस के उद्देश्यों को सार्थक बनाएं
♦️ दिनेश यदु जी उसके पश्चात जेल निरीक्षण करने पहुंचे जंहा उनको जेल में बंधक बंधुओं द्वारा उत्कृष्ट स्मृति चिन्ह भेंट किया गया दिनेश यदु जी ने सभी का आभार व्यक्त किया
🔹 जय हिंदुस्तान, जय संविधान

रायपुर 27 जनवरी। आगामी बजट सत्र में छत्तीसगढ़ विधान सभा के प्रश्नों की सूचनाएं आनलाईन ली जायेंगी । इस हेतु नवीन वेब एप्लीकेशन तैयार कराया गया है । उक्त वेब एप्लीकेशन के माध्यम से सदस्यों द्वारा सुगमतापूर्वक आनलाईन प्रश्नों की सूचनाएं प्रस्तुत की जा सके, इस हेतु विधान सभा सचिवालय में 28 जनवरी को प्रशिक्षण आयोजित है जिसमें सदस्यों के साथ उनके निज सहायक भी उपस्थित रह सकेंगे । किन्ही कारणों से किसी सदस्य एवं उनके निज सहायक भौतिक रूप से उपस्थिति नहीं हो पाते है तो वे उक्त प्रशिक्षण में आनलाईन सम्मिलित हो सकेंगे । विदित हो कि 20 जनवरी को उक्त वेब एप्लीकेशन के माध्यम से उत्तर प्रस्तुत करने संबंधी प्रशिक्षण शासन के समस्त विभागों हेतु आयोजित किया गया था तथा विभागों को प्रश्नों का उत्तर भेजने में असुविधा न हो इसलिए एक डमी सत्र का भी आयोजन किया गया है, जिसमें विभागों को 27 जनवरी, 2022 को प्रश्नों की सूचनाएं आनलाईन भेजी जायेगी तथा विभागों से उनके उत्तर 31 जनवरी तक प्राप्त किये जायेंगे । इसी प्रकार सदस्यों के लिए भी प्रशिक्षण के तौर पर दिनांक 29 जनवरी से 01 फरवरी, 2022 तक प्रश्नों की सूचनाएं आनलाईन प्राप्त की जाएगी ।

जगदलपुर।
संजय गाँधी वार्ड की पार्षद द्वारा 40 गरीब परिवारों से प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की धन उगाही मामले को लेकर सड़क की लडा़ई लड़ रही भारतीय जनता पार्टी का अनिश्चितकालीन धरना लगातार छठवें दिन भी जारी रहा। कांग्रेसी पार्षद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने व गरीब पीडि़त परिवारों को न्याय दिलाने बोधघाट थाना के सामने भाजपा के बेमियादी धरना में राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम भी शामिल हुए। पूर्व मंत्री केदार कश्यप भी धरने में मौजूद थे।
भाजपा के राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने कहा कि गरीबों के नाम राजनीति करने वाली कांग्रेस हमेशा गरीबों का उत्पीड़न करती है। मौजूदा घटना कांग्रेस के चाल,चरित्र व चेहरे को उजागर कर रहा है। कांग्रेस की निर्वाचित पार्षद गरीब परिवारों से धन उगाही व ठगी कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्षद के पीछे बहुत सारे कांग्रेसी बड़े नेता इस संगठित लूट में शामिल है ! पीडि़त परिवार न्याय की गुहार लगा रहे है मगर पुलिस प्रशासन एफआईआर तक दर्ज नहीं कर रहा है। विडम्बना है कि प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दो दिन बस्तर में मौजूद थे और मुख्यमंत्री की उपस्थिति के बाद भी 40 गरीब परिवारों को न्याय नहीं मिला। यह कांग्रेस शासन व मुख्यमंत्री की संवेदनहीनता को दर्शाता है। यह दुर्भाग्यपूर्ण व शर्मनाक है।
पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि असंवेदनशील सरकार की कारगुजारियाँ जनता देख रही है। इतने गंभीर मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ठोस न्यायपूर्ण कदम उठाने के बजाय प्रकरण को टालने का प्रयास करते दिखायी दिये। सांसद और विधायक की चुप्पी से स्पष्ट है कि वह भी इस कृत्य में शामिल हैं ! पुलिस प्रशासन पर राजनीतिक दबाव स्पष्ट रुप से नज़र आ रहा है।
नगर मंडल के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा है कि आज पीड़ितों को न्याय माँगते बारह दिन और भाजपा का अनिश्चितकालीन धरना का छठा दिन है ,परंतु पुलिस न जाने कौन सी जाँच कर रही है ! पीड़ित पक्ष भी सामने और भ्रष्टाचारी भी सामने हैं ! सारे बयान, सारे शपथ पत्र और सारे ऑडियो वीडियो सबूत हैं,परंतु पुलिस की जाँच कब पूर्ण होगी ये रहस्यमय है !
आज के धरने में सांसद रामविचार नेताम, प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप ,श्रीनिवास मिश्रा,रामाश्रय सिंह ,संजय पांडेय,सुरेश गुप्ता ,दिगंबर राव मोती राम बघेल धनसिंह नायक आलोक अवस्थी,ममता पोटाई,दीपिका सोरी अविनाश श्रीवास्तव मनोज पटेल रिंकू पांडे संतोष त्रिपाठी डॉ श्रेयांश जैन राकेश तिवारी गीता नाग मिना विश्वकर्मा राधा बघेल ममता राणा कृष्णा राय अलका राजेश श्रीवास्तव श्रीवास्तव,आनंद मोहन मिश्रा सपन देवांगन महेश कश्यप संग्राम सिंह राणा सुरेश कश्यप शशिनाथ पाठक कमल पटवा संतोष बाजपेई योगेश शुक्ला लक्ष्मण झा राजा यादव राजकुमार मंडावी संजय चंद्राकर सतीश बाजपाई आदर्श ठाकुर मनोज पटेल,विनीत शुक्ला अमरनाथ झा गणेश कॉले,संतोष बाजपाई आशतोस प्रसाद आचार्य आलेख राज तिवारी राज पांडेय,सूरज मिश्र ,राज बाजपेई लोकेश राव,भुवनेश ध्रुव सुरेश कश्यप, मान राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम , पूर्व मंत्री एवं प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप ,श्रीनिवास मिश्रा, रामाश्रय सिंह , संजय पांडे , सुरेश गुप्ता, दिगंबर राव ,मोती राम बघेल, धनसिंह नायक ,आलोक अवस्थी, दीपिका सोरी, अविनाश श्रीवास्तव, मनोज पटेल ,रिंकू पांडे ,संतोष त्रिपाठी ,डॉ श्रेयांश जैन, राकेश तिवारी ,दिगंबर राव ,ममता पोटाई, गीता नाग ,मिना विश्वकर्मा ,राधा बघेल, ममता राणा ,कृष्णा राय, अलका ,राजेश श्रीवास्तव, आनंद मोहन मिश्रा ,सपन देवांगन ,महेश कश्यप ,संग्राम सिंह राणा ,सुरेश कश्यप ,शशि पाठक ,वीरेंद्र जोशी, कमल पटवा ,संतोष बाजपेई, , मनोज बघेल ,बुधराम जाने, पितांबर भारती ,झरना बघेल, राजकुमारी हरिजन,सविता जाने ,सविता जाने, कस्तूरबा भारती, रानी सिंह ,सोमारी दुर्गा, सुशीला दीप ,सरस्वती तांडे, श्यामली सुभद्रा ,दुर्गा, फूलदेई कश्यप, चंद्रकला ,मनी बघेल, भानु भारती, सिमरन ,पूरण बघेल ,अंजना भारती एवं अन्य सैंकड़ों की संख्या में उपस्थित थे !

रायपुर 27 जनवरी । प्रदेश कांग्रेस ने डिजिटल सदस्यता अभियान संभागीय प्रशिक्षण शिविर के लिये तारीखों की घोषणा कर दी है।
पार्टी कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार नियुक्त चीफ एनरोलर, जोन अध्यक्षों का संभागीय प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम संभागवार निर्धारित की गयी है जिसमें 30 जनवरी बस्तर संभाग राजीव भवन जगदलपुर में दोपहर 12 बजे, 31 जनवरी को दुर्ग संभाग राजीव भवन दुर्ग में दोपहर 12 बजे, 1 फरवरी को बिलासपुर संभाग कांग्रेस भवन बिलासपुर में दोपहर 12 बजे, 2 फरवरी को सरगुजा संभाग राजीव भवन अंबिकापुर में दोपहर 12 बजे, 3 फरवरी रायपुर संभाग राजीव भवन रायपुर में दोपहर 12 बजे होगी।
प्रशिक्षण शिविर में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारीद्वय डॉ. चंदन यादव, सप्तगिरी शंकर उल्का, डिजिटल मेंबरशिप के ट्रेनर विशाल मीणा, डिजिटल सदस्यता अभियान के प्रदेश समन्वयक पीयुष कोसरे, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री डॉ. थानेश्वर पाटिला, प्रदेश सेवादल के मुख्यसंगठक अरूण ताम्रकार, प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्णचंद पाढ़ी, प्रदेश कांग्रेस आई.टी. सेल के अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा तथा एनएसयुआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

आज गोदावरी प्लांट प्रभावित सरपंच संघ SDM से मुलाकात पर अपनी समस्या पर चर्चा किये चर्चा के दौरान जनपद सदस्य संजय बैस राजा राम तारम राजेश चुरेन्द्र ने सरपंच संघ और प्रशासन के बीच मध्यस्ता किये | आवेदन के माध्यम से प्रशासन को अवगत कराया गोदावरी पावर प्लांट अनापत्ति प्रमाण पत्र लेते समय हमें प्रत्येक ग्राम पंचायत में विकास की राशि एवम रोजगार देने की बात कही गयी थी जो कि माइनिंग अधिनियम में भी है किन्तु आज पर्यन्तक तक सिर्फ हमे आश्वासन ही मिला है | हम सरपंच संघ और क्षेत्र के लोगो के साथ हमेशा सौतेला व्यवहार ये प्लांट करते आ रही है सरपंच संघ के लोगो ने चेतावनी दिए है कि हमारी मांगो को शीघ्र नही मानने पर प्लांट का घेराव 3 फरवरी को और 4 फरवरी को चक्काजाम करने की चेतावनी दिए है |

आवेदन देने के समय सरपंच संघ के अध्यक्ष गणेश स्वेता सरपंच , शिवराम सिन्द्रामे, गौतम कोराम, बसन्ती ठाकुर, हरीश चन्द भंडारी, सुंदर सिंग यामले, गोकुल प्रसाद भुआर्य, धनश्याम सिंग, गुनेन्द्र, कुमारी बाई भुआर्य, सावित्री जगनायक, टिकेंद्री ठाकुर, महेशरी आलेंद्र उपस्थिति रहे |


बस्तर पुलिस का जनता के प्रति समर्पित जिम्मेदारी फिर सामने आई है। नए बस स्टैंड परिसर में कल एक महिलायात्री का पर्स टिकिट बुकिंग एजेंट डमरू को मिला जिसमे 2हजार नगद के साथ एक चांदी का झुमका था। डमरू द्वारा इसे चौकी प्रभारी बस स्टैंड के पास जमा करा दिया गया।चौकी प्रभारी ने इसकी सूचना अपने अधिकारियों को देकर मामले की पतासाजी प्रारम्भ की। दूसरे दिन साधना नेताम नामक नर्स जो बिश्रामपूरी केशकाल में कार्यरत है। उन्होंने चौकी पहुंच कर अपने गुम पर्स के बारे में बताया। चौकी के अधिकारी ने समान की पुष्टि उस महिला के सामने कर उस पर्स को महिला के सुपुर्द कर दिया। सारे मामले को सुलझाने में चौकी प्रभारी कान्तोपाणी और सभी स्टाफ़ की भूमिका सराहनीय रही।

BSF में 10th + आईटीआई पास अभ्यर्थियों के लिए 2788 कांस्टेबल पदों पर भर्ती निकली है जिसमे महिला एवं पुरुष दोनों आवेदन कर सकते है |
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (Central Industrial Security Force) द्वारा सहायक उप निरीक्षक (ASI) के 647 पदों पर भर्तियां की जा रही है।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें –



26 जनवरी को राष्ट्रीय पर्व के दिन शुष्क दिवस मनाया जाता है. इस दिन मदिरा की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध होता है | आम दिनों में शराब की जो कीमत होती है, उससे दोगुने दाम पर मदिरा प्रेमियों को शराब मुहैया कराई जाती है .
दिनांक 26.01.2022 को आरोपी-रविप्रकाश, पिता-देवसिंग अमादिया, जाति-महार, उम्र-32 वर्ष, साकिन-मानपुर चौक, खम्हारटोला, वार्ड क्र. 01, दल्लीराजहरा, थाना – दल्लीराजहरा, द्वारा अवैध रूप से मदिरा धारण एवं विक्रय तथा परिवहन की सूचना पर कार्यवाही करते हुए 208 पाव देशी मदिरा प्लेन का अवैध धारण करते हुये पाए जाने पर विधिवत रूप से कार्यवाही करते हुए जप्त मदिरा कब्जे में लेकर आरोपी के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क, 34 (2), 59–क के तहत गैरजमानती अपराध कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल निरूद्ध किया गया।

सचिव सह आबकारी आयुक्त निरंजन दास एवं प्रबंध संचालक ए.पी. त्रिपाठी सर उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता एस.एल.पवार तथा कलेक्टर बालोद मार्गदर्शन में जिला बालोद के टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुये एस. आर भाण्डेकर आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त- दल्लीराजहरा तथा नेहा सिंह परिवीक्षाधीन आबकारी उपनिरीक्षक बालोद एवं अतुल देवांगन परिवीक्षाधीन आबकारी उपनिरीक्षक द्वारा अवैध मदिरा धारण, विक्रय एवं परिवहन पर सतत् कार्यवाही करते हुये आज दिनांक 26.01.2022 को जिला बालोद (छ.ग.) में अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

उक्त कार्यवाही में भोजराम रत्नाकर आबकारी मुख्य आरक्षक, हरिशंकर मिश्रा आबकारी मुख्य आरक्षक, रामधीन सार्वा, मिलाप मण्डावी, देवप्रसाद पटेल, तथा ताम्रध्वज ठाकुर, आबकारी आरक्षक, एवं कुलदीप ठाकुर वाहन चालक उपस्थित रहे।
नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण संपन्न – गोपी साहू अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा
लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा ने समस्त नगर वासियों क्षेत्र वासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी |
लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडी लोहारा के कर कमलो से नगर पंचायत डौंडीलोहारा में ध्वजारोहण संपन्न, गणतंत्र दिवस नगर पंचायत डौंडीलोहारा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया |

महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया मंत्री कार्यालय में विद्या शर्मा उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के मुख्य अतिथि एवं लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा की अध्यक्षता और हस्तीमल जी सांखला महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी बालोद गोपाल प्रजापति अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा अनीता साहू उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा प्रकाश राव शर्मा अध्यक्ष जनभागीदारी एकलव्य महाविद्यालय डौंडीलोहारा सम्मानित पार्षद साथी झुमुक कोसमा, अशोक चनाप, शोहदरा देवांगन, ममता शर्मा, कान्हा सिंह टाक युवा नेता मंत्री कार्यालय सचिव नेताम सर धर्मेंद्र नायक एवं अन्य कर्मचारी जनप्रतिनिधि आम नागरिक गण की उपस्थिति में ध्वजारोहण संपन्न |

विवेकानंद चौक में किरण देवी लोढा के मुख्य अतिथि और लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा की अध्यक्षता एवं हस्तीमल जी सांखला महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी बालोद संयुक्त महामंत्री ताराचंद जी लोढा के उपस्थिति में ध्वजारोहण संपन्न इस कार्यक्रम में पार्षद साथी ममता शर्मा, अंबिका निषाद, अनीता साहू, यूथ कांग्रेस के तिलोक सोनी, कमलेश सिंह टाक, उत्तम जैन, मिश्री लाल लोढा, मोनू लोढा, विकास जैन, शैल टाक और नगर के गणमान्य नागरिक एवं व्यापारी बंधु विवेकानंद चौक में सम्मिलित हुए |

राष्ट्रगान समिति द्वारा इकबाल अरोरा के मुख्य अतिथि में अध्यक्षता नरेंद्र कुमार लूकंड़ व लोकेश्वरी साहू के विशेष आतिथ्य में राष्ट्रगान समिति के सभी सदस्यों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में काली मंदिर चौक पर ध्वजारोहण संपन्न |
लोकेश्वरी गोपी साहू के मुख्य अतिथि में कार्यक्रम की अध्यक्षता शोभा सिंह राजपूत वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद एवं अशोक चनाप पार्षद वार्ड क्रमांक 1 के उपस्थिति और टिकरापारा के समस्त माता बहने आम नागरिक बंधुओं की उपस्थिति में लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा के कर कमलों द्वारा ध्वजारोहण संपन्न |
कार्यालय नगर पंचायत डौंडीलोहारा में अध्यक्ष लोकेश्वरी गोपी साहू ध्वजारोहण की इस गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्या शर्मा उपाध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा एवं विशेष अतिथि हस्तीमल जी सांखला महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी बालोद ,गोपाल प्रजापति जी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा गुलाब भंसाली मीडिया प्रभारी और मुख्य नगरपालिका अधिकारी राकेश प्रधान एवं सभी पार्षद साथियों व एल्डरमेन और नगर पंचायत के अधिकारी कर्मचारी स्वच्छता दीदियों के उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया इस कार्यक्रम में पूरे 15 वार्ड के सभी सम्माननीय पार्षद साथी अशोक चनाप, शोभा राजपूत अंबिका निषाद ममता शर्मा मनी बघेल माया ठाकुर शोहदरा देवांगन रहमत कोसमा झुमुक कोसमा सुभद्रा टांडेकर, नगर पंचायत स्टॉप सब इंजीनियर भानु प्रकाश घोष पंकज चंद्राकर अमित श्रीवास्तव राम यश पटेल महेंद्र साहू पुरुषोत्तम चंद्राकर गोविंद उइके सुभाष श्रीवास्तव राम गुलाल सिन्हा महेंद्र बघेल नीलकंठ ठाकुर प्रकाश ठाकुर दीपक यादव लक्ष्मी तिवारी और हमारे स्वच्छता समूह के दीदी बहने एवं आंगनबाड़ी के कार्यकर्ता साहिका ध्वजारोहण कार्यक्रम में उपस्थित रही |
बाजार चौक डौंडीलोहारा मे लोकेश्वरी गोपी साहू और विद्या शर्मा उपाध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा एवं समस्त पार्षद साथियों अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न कराया गया उक्त जानकारी नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोपी साहू जी ने दी डौंडीलोहारा नगर के गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न चौक चौराहों में ध्वजारोहण कार्यक्रम में नगर के वरिष्ठ गणमान्य नागरिक तमाम जनप्रतिनिधि गण माताएं बहने के उपस्थिति में पूर्ण श्रद्धा के साथ गणतंत्र दिवस सौहार्दपूर्ण खुशनुमा माहौल में मनाया गया |
इसके साथ ही कार्यालय नगर पंचायत डौंडीलोहारा, माननीय मंत्री अनिला भेड़िया कार्यालय, विवेकानंद चौक, टिकरापारा गांधी चौक, बाजार चौक, काली मंदिर चौक एवं स्कूलों शासकीय प्राथमिक, मिडिल इंग्लिश, हिंदी मीडियम स्कूल में ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ |