City Media - Page 1451 of 1853 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1451

कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद मोहन मंडावी का जनसंपर्क अभियान के तहत कुसुमकसा परिक्षेत्र में आगमन हुआ

0

कुसुमकसा (दल्ली राजहरा):- कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद मोहन मंडावी का जनसंपर्क अभियान के तहत डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के कुसुमकसा परिक्षेत्र में ग्राम पंचायत अरमुरकसा ,चिपरा एवं कुसुमकसा आगमन हुआ ।इस दौरान सांसद मोहन मंडावी ने तीनों ग्राम पंचायतों में वृक्षारोपण कर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव पंचायती राज संगठनों की मजबूती के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास की अवधारणा के साथ कार्य करती है । छत्तीसगढ़ प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नीति एवं नियत ठीक नहीं होने के कारण केंद्र सरकार द्वारा अनुसूचित जाति, जनजाति ,पिछड़ा वर्ग एवं ग्रामीण क्षेत्रों की विकास की योजनाओं एवं कार्यक्रमों को प्रदेश में संचालित एवं क्रियान्वित नहीं किया जा रहा है।

सभा को जिला भाजपा के महामंत्री प्रमोद जैन जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष देवलाल ठाकुर, भाजपा नेता जिला पंचायत सदस्य होरीलाल रावटे, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र माहला एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष विक्रम धुर्वे ने भी संबोधित किया।इस अवसर पर ग्राम वासियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने शाल श्रीफल भेंट कर सांसद मोहन मंडावी एवं अतिथियों का सम्मान करते हुए ग्राम पंचायतों की ओर से ग्रामीण विकास से संबंधित मांग पत्र सौंपा , जिस पर सांसद मोहन मंडावी ने सहमति व्यक्त करते हुए प्राथमिकता के आधार पर उक्त मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया । सांसद मोहन मंडावी के साथ प्रमुख रूप से अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल खोबरागड़े, जिला भाजपा के पूर्व महामंत्री देवेंद्र जायसवाल ,डौंडीलोहारा मंडल के अध्यक्ष‌ रूपेश सिन्हा, किसान मोर्चा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नागेंद्र चौधरी, बालोद जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष कासिम कुरैशी, राकेश दि्वेदी महामंत्री भाजपा दल्ली राजहरा मंडल, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भूपेंद्र श्रीवास, शशिकांत निषाद ,नगर पंचायत चिखलाकसा के उपाध्यक्ष अब्दुल तौशीन , व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रभारी भरत भाई पटेल, किसान मोर्चा के अध्यक्ष मितेंद्र वैष्णव उपस्थित थे। कुसुमकसा आगमन के दौरान सांसद मोहन मंडावी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ देवेंद्र माहला के निवास पहुंचे जहां परिवार जनों ने आत्मीय स्वागत किया।

ग्राम पंचायत कुसुमकसा के सरपंच शिवराम सिंन्र्दामें ,उप सरपंच दीपक यादव, प्रकाश गुणधर, पूर्व सरपंच अमाय नागवंशी,ओमेश्वरी धनकर ,देव लाल पिस्दा, राजेंद्र मंडावी,हरि ठाकुर,पुसऊ राम, पुष्पजीत बैस, मोती लाल जैन,‌कमलू सिंन्हा, दिनेश जैन, कृष्णकांत साहू ,शशि उइके, निर्मला जगनायक,हेमिन चंद्राकर ,आशमा बेगम, गोदावरी यादव। ग्राम पंचायत चिपरा की सरपंच श्रीमती कुमारी बाई भूआर्य,उप सरपंच जयप्रकाश पिस्दा,उदयराम रावटे , कुमार सिंह कौशिक,शकुंतला चावरें, सविता कोमा, कुमारी बाई कुरपाल, दशरथ राणा पूर्व सरपंच , मेहतर पिस्दा ग्राम पटेल हलाल खोर भुआर्य, नाथूराम सिवाना, पति राम यामले ,नाथूराम सिन्हा ,पुनाराम खरे, गोपाल साहू आदि ने सांसद मोहन मंडावी का स्वागत कर कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की ।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से अंबेडकर वार्ड निवासी अमाना बेगम को मिली आर्थिक सहायता

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से अंबेडकर वार्ड निवासी अमाना बेगम को इलाज हेतु 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से प्रदान की गई |

विदित हो की विगत दिनों अंबेडकर वार्ड निवासी अमाना बेगम ने विगत दिनों अपने इलाज हेतु आर्थिक सहायता की मांग को लेकर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन से मुलाकात की थी जिसपर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने संवेदनशीलता के साथ माननीय मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने हेतु निवेदन किया गया था |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

जिस पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए अमाना बेगम के इलाज हेतु आर्थिक सहायता 50 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की जिसे आज विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने आज प्रदान किया |

अंबेडकर वार्ड निवासी अमाना बेगम ने परिजनों सहित प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन का आभार व्यक्त करते हुए कहा की इस विपरीत परिस्थितियों में जिस तरह से प्रदेश सरकार ने उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की है वह इसके लिए आभार व्यक्त करते हैं |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ महापौर श्रीमती सफीरा साहू नगर निगम जगदलपुर की सभापति कविता साहू एम आई सी सदस्य यशवर्धन राव, विक्रम सिंह डांगी, पार्षद कोमल सेना उपस्थित रहे |

ठेला से रिफाइंड तेल का कार्टुन चोरी कर फरार चोरों को कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया

0

पुलिस थाना कोतवाली में धर्मेश सिंग लालबाग हाउसिंग बोर्ड जगदलपुर ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 01.08.2021 को जामा मस्जिद के सामने रोड पर स्कुटी सवार दो व्यक्ति ने ठेला से एक कार्टुन जिसमें 16 पैकेट फार्चुन रिफाइंड तेल कीमती 2680/-रूपये को चोरी कर ले गया कि रिपोर्ट पर दिनांक 02.08.2021 को थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 236/2021 धारा 379,34 भादवि0 दर्ज कर विवेचना मंे लिया गया।

जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्र सिंह मीणा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में उपनिरीक्षक होरीलाल नाविक, हमराह स्टाफ सउनि प्रेम पानीग्राही एवं आरक्षक भुपेन्द्र नेताम के टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर, आसपास के लोगों से पुछताछ कर, घटनास्थल आसपास लगे सीसीटीव्ही फुटेजों के माध्यम से संदेहियों का पहचान कर, चोरों का पता तलाश किया गया। उक्त टीम द्वारा पतातलाष कर संदेही संजु झाली पिता खगपति झाली उम्र 27 साल नि0 नयामुण्डा तिरंगा चैक जगदलपुर एवं अपचारी बालक से पूछताछ करने पर घटना दिनांक को ठेला से एक कार्टुन जिसमें 16 पैकेट फार्चुन रिफाइंड तेल, कीमती 2680/-रूपये को घटनास्थल से चोरी करना स्वीकार किये। जिसे मेमोरण्डम कथन के आधार पर चोरी गये सम्पत्ति को विधिवत् आरोपी एवं अपचारी बालक के कब्जे से एक कार्टुन जिसमें 16 पैकेट फार्चुन रिफाइंड तेल, कीमती 2680/-रूपये को विधिवत् जप्त किया गया। आरोपी एवं अपचारी बालक के विरूद्ध उपरोक्त अपराध धारा कारित करना पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

आरोपी से बरामदः- एक कार्टुन जिसमें 16 पैकेट फार्चुन रिफाइंड तेल, कीमती 2680/-रूपये।

नाम आरोपीः- संजु झाली पिता खगपति झाली उम्र 27 साल नि0 नयामुण्डा तिरंगा चैक जगदलपुर एवं विधि विरूद्ध अपचारी बालक।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

बच्चों को नियमित मास्क पहनने सेनेटाइजर का उपयोग की सलाह के साथ मनाया गया प्रवेश उत्सव

0

शिक्षक बच्चो की गुणवक्ता को लेकर रखें पूरा ध्यान

अधिकारी नियमित अवलोकन करें, लापरवाह शिक्षको पर करे कार्यवाही

नगर पंचायत बस्तर में विकासखंड स्तरीय साले प्रवेश उत्सव का हुआ आयोजन

लंबे अंतराल के बाद राज्य शासन ने स्कूलों को कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए शाला संचालन की अनुमति प्रदान की है ।उक्त निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए नियमित रूप से शालाओं का संचालन किया जाए। इसकी विधिवत शुरुआत विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव मना कर किया गया। माँ सरस्वती के छाया चित्र में दीपप्रज्वलित कर कार्यक्रम आरम्भ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने अपनी बात को रखते हुए शिक्षकों एवं अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में कोविड-19 के इस दौर में हम बच्चों को कैसे सुरक्षित रखकर शालाओं में अध्यापन कार्य कराएं ,इसको लेकर मंचासीन अतिथियों ने नियमित सभी बच्चों को मास्क पहनने सेनेटाइजर का उपयोग करने की हिदायत दी। कार्यक्रम को पूर्व विधायक अनुराग कश्यप जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप अध्यक्ष मनीराम कश्यप जिला पंचायत सदस्य गणेशराम बघेल रामानंद मिश्रा ने संबोधित किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

पुस्तक एवं गणवेश का वितरण हुआ

नव प्रवेश इन बच्चों को तिलक लगाकर जहां उनका स्वागत कर आरती उतारी गई वही इस दौरान अतिथियों के द्वारा पुस्तक एवं गणवेश का वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर निर्देश फतेसिंह परिहार,निर्देश दिवान,अचल बाचपेई,मोहन मौर्य,,बैद्यनाथ मौर्य, बीरेन्द्र पांडेय,चम्पा ठाकुर, डोमाय मौर्य, शालिनी सेमसन, रानिया राम मौर्य, अनिल परिहार,जितेंद्र पटेल,सीताराम बघेल,हेमबती कश्यप,डाइट प्राचार्य सुषमा झा, जनपद सीईओ,आर के कर,एपीओ राजेन्द्र पांडेय, जय नारायण पाणिग्रही, बीईओ मोतीराम कश्यप, बीआरसी राजेन्द्र सिंह ठाकुर एबीईओ सुशील तिवारी, दिनेश साहू, सहित बड़ी सँख्या में शिक्षक पालक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शैलेंद्र तिवारी ने किया ।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

पति की प्रताड़ना से तंग पत्नी ने पति के खिलाफ थाने में दर्ज कराई शिकायत

0

महामाया – पत्नी पर चरित्र संदेह को लेकर पति द्वारा मानसिक व् शारीरिक रूप से प्रताड़ित किये जाने का मामला सामने आया है | घटना मलकुंवर थाना महामाया क्षेत्र की है | जैसा कि पीडिता ने घटना की जानकारी थाने में दी, मैं सुना बाई सोरी  पति शीतल राम सोरी उम्र 35 वर्ष निवासी मलकुंवर थाना महामाया  जिला बालोद  की निवासी हूं । मेरा विवाह वर्ष 2012 में शीतल राम सोरी निवासी मलकुंवर थाना महामाया जिला बालोद से  हिन्दु रीति रिवाज से संपन्न हुआ था । शादी के एक साल बाद मेरे पति मेरे चरित्र के उपर शक संदेह कर गाली गलौच, मारपीट और अपमानित करता था । मेरे दो बच्चे है यह समझकर मै अपने पति को गाली गलौच, मारपीट, प्रताड़ना को सहती रही लेकिन मेरे पति में कोई सुधार नही आया । मेरे पति का प्रताड़ना दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहा था और दिनांक 11.08.2013 से 15.07.2021 तक लगातार मेरे चरित्र पर शक संदेह कर गाली गलौच, मारपीट, क्रूरता पूर्वक व्यवहार कर मुझे अपमानित कर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया है । दिनांक 06.02.2021 को मेरे पति द्वारा गाली गलौच, मारपीट करना, गला दबाने से शहीद अस्पताल दल्लीराजहरा में ईलाज भी करवाई थी । पति द्वारा इस प्रकार लगातार किये जा रहे मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना को लेकर अपने पति के खिलाफ पुलिस थाना महामाया में एफआईआर दर्ज करवाई गई है जिसे लेकर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है |  

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस द्वारा 5 अगस्त को दिल्ली संसद घेराव में जिले के युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता होंगे शामिल….

0

बालोद/दल्ली – बालोद जिला युवा कांग्रेस के प्रभारी महासचिव परितोष हंसपाल जी से प्राप्त जानकारी अनुसार ,भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष बी.वी श्रीनिवास के आव्हान पर देश भर से युवा कांग्रेस कार्यकर्ता 5 अगस्त को दिल्ली संसद का घेराव करेंगे ।
बढ़ती मेहेंगाई , पेगासस जासूसी , अन्नदाताओं की मांगो को ले कर छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचन्द्र कोको पाढ़ी जी के नेतृत्व में विभिन्न जिलाध्यक्षों की अगुवाई में सभी पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता 3 को संसद घेराव हेतु दिल्ली रवाना होंगे ।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

इसी कार्यक्रम हेतु बालोद जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े जी के अगुवाई में बालोद जिले के तीनों विधानसभा अध्यक्षों द्वारा अपने सभी शहर एवम ब्लॉक युवा काँग्रेस के पदाधिकारी एवम कार्यकर्ताओं को 3 अगस्त को दिल्ली संसद घेराव में शामिल किया जाएगा ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में निर्मला स्कूल के शत प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण – प्राचार्या

0

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीबीएसई) द्वारा 12वीं के रिजल्ट जारी कर दिए है जिसमें निर्मला इंग्लिश मीडियम स्कूल के शत प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। विज्ञान संकाय से नीरज कुमार कौशिक एवं वाणिज्य संकाय से ईशा मोरियानी ने 95% अंक प्राप्त कर शाला में प्रथम स्थान प्राप्त किया , द्वितीय स्थान पर एबिन विनोद 94.4 प्रतिशत तृतीय स्थान पर दर्शन पटेल 92.6% अंक अर्जित किये।

इसी के साथ अंजलि साहू,टीशा कुकरेजा,राहुल परेरा वाणी जैन,स्नेहा जैन ने भी 90% से अधिक अंक प्राप्त करने में सफल हुए। निर्मला स्कूल के प्राचार्य सिस्टर स्वपना वर्घिस ने बताया कि इस वर्ष स्कूल से कुल 99 छात्रों ने 12वीं की परीक्षाएं दी सभी छात्रों ने अच्छे अंकों के साथ सफलता अर्जित की है।प्राचार्य ने बताया कि इस साल कोरोनावायरस के कारण फिजिकल एग्जाम ना लेते हुए सीबीएसई ने 30 30 40 फार्मूले के तहत रिजल्ट घोषित किये जिसमें छात्रों के प्रैक्टिकल प्रोजेक्ट एवं असाइनमेंट के मार्क्स को भी जोड़ा गया, इस पूरे कोरनोकाल मे शिक्षकों के द्वारा ऑनलाइन शिक्षा के माध्यम से छात्रों को हर विषय मे मार्गदर्शन दिया जिसके परिणामस्वरूप ही सभी छात्रों ने अच्छे अंक अर्जित किये। निर्मला स्कूल की प्रबंधक सि सचिता फ्रांसिस, उप प्राचार्या सि अभ्या फ्रांसीस ने सभी शिक्षकों को बधाई प्रेषित किया एवं सभी छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने प्रदेश सरकार द्वारा आज 02 अगस्त से शालाओं में शुरू किये जा रहे अध्ययन-अध्यापन के आदेश को लेकर किया कटाक्ष

0

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने आगामी 02 अगस्त से प्रदेश में शालाओं में अध्ययन-अध्यापन शुरू करने संबंधी प्रदेश सरकार के आदेश में विसंगतियों पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि प्रदेश सरकार ने स्थानीय व्यवस्था के आधार पर प्राथमिक कक्षाओं, आठवीं, 10वीं और 12वीं की कक्षाओं के संचालन की अनुमति तो दी है, लेकिन यह नहीं बताया है कि इन कक्षाओं के विद्यार्थी स्कूल पहुँचेंगे कैसे? कश्यप ने कहा कि प्राथमिक कक्षाओं के छात्रों को बुलाए जाने, लेकिन माध्यमिक कक्षाओं के छात्रों को नहीं बुलाए जाने के पीछे प्रदेश सरकार की मंशा समझ से परे है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रदेश शासन के इस संबंध जारी अज़ीब-ओ-ग़रीब आदेश ने सभी को उलझाकर रख दिया है। सबसे बड़ा सवाल तो यही है कि कोरोना की तीसरी लहर की आशंकाओं के दृष्टिगत एकाएक स्कूल खोलने के इस आदेश के निहितार्थ क्या हैं? फिर कक्षा पहली से 12वीं तक सिर्फ़ चार कक्षाओं के छात्रों को शाला आने से क्यों रोका जा रहा है? विद्यार्थियों को लाने-ले जाने के लिए शालाओं को वाहन परिचालन की अनुमति नहीं देने में सरकार ने कोरोना संक्रमण फैलने का तर्क तो दिया है लेकिन ये विद्यार्थी शालाओं तक पहुँचेंगे कैसे, यह नहीं बताया है। ज़ाहिर है, दूरदराज़ के विद्यार्थी सार्वजनिक वाहनों से स्कूल पहुँचेंगे तो फिर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कैसे होगा और क्या तब कोरोना संक्रमण के फैलने की आशंका नहीं रहेगी? श्री कश्यप ने कहा कि इसकी ज़िम्मेदारी पालकों पर डालकर प्रदेश सरकार अपनी ज़िम्मेदारी से मुँह चुरा रही है। क्या कोरोना की आशंकाओं और उसकी रोकथाम के लिए सिर्फ़ पालक ही ज़िम्मेदार हैं? उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के इस आदेश ने छात्रों-पालकों के साथ-साथ स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों को भी उलझा रखा है। इससे प्रदेश सरकार के कन्फ़्यूज़्ड होना ज़ाहिर होता है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि केरल में अभी 22 हज़ार कोरोना संक्रमितों के मिलने की ख़बर सामने आई है। महाराष्ट्र, तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश में तेज़ी से यह संक्रमण फैलने की ख़बर है। इसका अर्थ यही है कि कोरोना अभी पूरी तरह ख़त्म नहीं हुआ है और उसकी तीसरी लहर की आशंका मुहाने पर दस्तक दे रही है। ऐसी परिस्थिति में भी प्रदेश सरकार ने पहले मोहल्ला क्लास शुरू की और अब वह स्कूल खोलने जा रही है। उन्होंने ने कहा कि प्रदेश सरकार सिर्फ़ तुग़लक़ी फ़ैसले ले रही है और उससे जुड़े अन्य सभी पहलुओं को नज़रंदाज़ कर रही है। मोहल्ला क्लास के नाम पर प्रदेश के अनेक सरकारी-ग़ैर सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों को बुलाया जा रहा है! क्या यह उन विद्यार्थियों के जीवन से खिलवाड़ नहीं है? श्री कश्यप ने तंज कसा कि लगभग चार माह पहले भी प्रदेश सरकार ने एकाएक स्कूल खोलने का फरमान जारी किया था और तब राजनांदगाँव में काफी संख्या में शिक्षकों के कोरोना की चपेट में आने के बाद प्रदेश सरकार को अपना वह आदेश वापस लेकर स्कूलों को बंद करना पड़ा था। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपने ग़लत फ़ैसलों के प्रतिकूल परिणामों से भी सबक नहीं ले रही है और एक बार फिर ऐसे समय में ख़तरों को न्योता देने पर उतारू है, जब कोरोना की तीसरी लहर से बच्चों के प्रभावित होने की सबसे ज़्यादा आशंका जताई जा रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

दल्ली के आदित्य रामटेके को मिली बालोद जिला युंका के सोशल मीडिया की जिम्मेदारी…. प्रदेशाध्यक्ष और जिलाध्यक्ष का जताया आभार …..

0

दल्ली राजहरा – 31 जुलाई की देर शाम युवा कांग्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश सोशल मीडिया चेयरमैन अनूप वर्मा द्वारा प्रदेशाध्यक्ष कोको पाढ़ी जी की अनुशंसा से बालोद जिला युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया संयोजक के रूप में दल्ली राजहरा निवासी आदित्य रामटेके को नियुक्त किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

ज्ञात हो कि छोटी उम्र से ही आदित्य द्वारा कांग्रेस पार्टी से जुड़े बैनर , पोस्टर डिज़ाइन करना और शीर्ष नेतृत्व द्वारा डाले गए पोस्ट को सोशल मीडिया में शेयर किया जाता था !

इसी कार्यशैली से प्रभावित हो कर उन्हें ये ज़िम्मेदारी सौंपी गई है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

नियुक्ति पर आदित्य ने प्रदेशाध्यक्ष कोको पाढ़ी जी , सोशल मीडिया राष्ट्रीय सैयोजक के.के शास्त्री , सोशल मीडिया छत्तीसगढ़ चेयरमैन अनूप वर्मा जी , जिलाध्यक्ष प्रशांत बोकड़े जी , प्रदेश संयोजक सौरभ पवार जी का आभार व्यक्त किया और कार्यशैली से प्रभावित करने का भरोसा दिलाया ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

नियुक्ति जारी होते ही कांग्रेसजनों द्वारा बधाई जी जाने लगी ,
बधाई देने वालों में युवा कांग्रेस जिला प्रभारी महासचिव परितोष हंसपाल , जिला उपाध्यक्ष मनीष सेन , मो.यमन , तीनो विधानसभा अध्यक्ष विनोद टावरी , हरीश साहू , टिकेश्वर सार्वा , ब्लॉक अध्यक्ष , सभी महासचिव , संयुक्त महासचिव , सचिव एवम कार्यकर्ताओं ने बधाई प्रेषित की ।।

जिले में रोको अउ टोको अभियान का हुआ समापन, कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने संस्था के कार्य को सराहा

0

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर

जिले में कोरोना रोकथाम और जन जागरूकता हेतु जिले में बीते दिनों यूनिसेफ, मीडिया कलेक्टिव फॉर चाइल्ड राइट्स, साथी समाजसेवी संस्था, करूणा फाउंडेशन तथा जिला प्रशासन नारायणपुर के संयुक्त तत्वाधान में प्रारंभ किये गये रोको अउ टोको अभियान का आज समापन हुआ। इस अवसर पर कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने संबोधित करते हुए कहा संस्था द्वारा संचालित इस अभियान से जिले में मास्क पहनना, सामाजिक दूरी छह फीट रखना, साबुन से हाथ धोना और भीड़-भाड़ वाली जगह से बचने के लिए जागरूक निर्मित हुई है, जो की सराहनीय है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी अगर जिला प्रशासन के सहयोग की आवश्यकता होगी, तो जिला प्रशासन हर संभव मदद करने को तैयार है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री यू.उदय किरण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज चंद्राकर विशेष रूप से उपस्थित थे।

बता दें कि यूनिसेफ, मीडिया कलेक्टिव फॉर चाइल्ड राइट्स, जिला प्रशासन नारायणपुर एवं साथी संस्था करुणा फाउंडेशन संस्था नारायणपुर के संयुक्त तत्वाधान में अभियान की शुरूआत 5 जुलाई को हुई थी। अभ्यिान के तहत् प्रचार वाहन द्वारा आसपास के गांवों में जाकर लोगों को कोरोना वायरस से बचने के उपाया, मास्क पहनना, सामाजिक दूरी रखना, साबुन से बार-बार हाथ धोना और भीड़-भाड़ वाली जगह से बचने के लिए जागरूक किया गया। इसके साथ ही कोरोना वायरस के लक्षण दिखायी देने पर तत्काल जांच करवाने और अपने आप को अन्य लोगों से अलग करने की समझाईश दी गयी। रोको अउ टोको अभियान के तहत् 18 वर्श से अधिक उम्र के सभी लोगों को कोरोना वायरस का टीका लगवाने के लिए भी प्रेरित किया गया और लोगों को बताया गया कि टीका लगाने से किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होती है। कोरोना वायरस का टीका पूरी तरह सुरक्षित है। जिले में जिला अस्पताल सहित मुख्य स्वास्थ्य केन्द्रों में टीकाकरण केन्द्र बनाये गये हैं। जहां लोग अपने साथ आधार कार्ड, मतदाता परिचय, लायसेंस, पेनकार्ड आदि लेकर निःशुल्क टीकाकरण का लाभ उठा सकते हैं। रोको अउ टोको अभियान के समापन अवसर पर साथी समाजसेवी संस्था के प्रतिनिधि करूणा फाउंडेशन के प्रतिनिधि व सदस्य उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS