चैनगंज रोड़ ,इंटा फैक्ट्री के सामने गुण्डरदेही की घटना
पुलिस द्वारा जारी सी सी टी वी फुटेज से हुई थी आरोपियों की पहचान
घटना में प्रयक्त वाहन ,व अपहृत रकम की गई ,जप्त
थानां गुण्डरदेही में दिनांक 4 जून के 16:30 बजे चावड़ा इंटा फैक्टरी के सामने तीन अज्ञात दुपहिया वाहन सवार व्यक्तियों द्वारा रजौली थानां रंचिराई निवासी डोमेन्द्र सिन्हा पिता किसुन लाल सिन्हा 32 साल को रोककर उससे 6 हजार रुपये छीन लिए ,थे ,प्रार्थी की रिपोर्ट पर थानां गुण्डरदेही अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही थी।घटना के बाद आरोपीगण अपनी बाइक से गुण्डरदेही से होकर भागे थे ,आरोपियों की पता तलाश के दौरान धमतरी चौक ब अर्जुन्दा चौक में लगे कैमरे को बारीकी से चेक कर उसका फुटेज प्राप्त फुटेज प्राप्त किया गया। फुटेज में आरोपी घटना कारित कर राजनांदगांव अर्जुन्दा रॉड की ओर भागते दिखाई दिए ,आरोपियों की पता तलाश हेतु फुटेज जिले में ,सरहदी थानों ,में एवम सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित किये गए थे |
जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान देवेंद्र कुमार ठाकुर , महेंद्र उर्फ मोंटू एवम खोमेशवर उर्फ खोम निवासी बालोद के रूप में की गई थी ,आरोपी देवेंद्र को बालोद के जुर्री पारा उसके निवास पर दबिश देकर छीने रकम बरामद कर गिरफ्तार किया गया था,घटना का मुख्य आरोपी,मोंटू व सहयोगी खोम फरार थे ,जिनको कापसी मे पकड़ा गया, आरोपी महेंद्र उर्फ मोंटू के कब्जे से घटना में प्रयुक्त वाहन मोटर सायकल CG 24 M 9012 व रकम जप्त की गई है,दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड में भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी —-
1) महेंद्र उर्फ मोंटू पिता डोमन ठाकुर उम्र 20 साल निवासी वार्ड 1 न 15 निवासी कुंदरू पारा बालोद। 2)खोमेश्वर ठाकुर उर्फ खोम पिता सरजुराम ठाकुर उम्र 33 साल निवासी वार्ड नं 15 कुन्दरू पारा।
पूर्व में गिरफ्तार आरोपी
3) देवेंद्र कुमार ठाकुर पिता स्व रमेश ठाकुर उम्र 22 साल वार्ड नं 15 जुर्री पारा बालोद थानां -बालोद
जप्त सम्पति—-
घटना में प्रयुक्त वाहन मोटर सायकल क्र CG 24 M 9012 व अपहृत मशरूका 2000 ₹
बालोद – पुलिस की नौकरी दिलाने के नाम पर दो पुलिसवालों सहित चार लोगों ने बालोद जिले के युवक से 4 लाख की ठगी का मामला सामने आया है जिसमें ठगी का शिकार हुआ युवक सितेन्द्र कुमार पिता डोमन लाल साहू, उम्र 27 वर्ष, पता ग्राम झलमला की शिकायत पर दो पुलिस कर्मी सहित चार लोगों के खिलाफ शिकायत की है | आरोप है कि युवक से चार लाख 2017 से नौकरी लगवाने के नाम से लिया गया है लेकिन आज तक न पैसा वापस हआ न नौकरी मिली।
किस प्रकार युवक झांसे में फंसा
पीड़ित युवक का कहना है स्नातक,आई.टी.आई.व कम्प्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा धारी हैं। मेरी पत्नी भूमिका साहू की मोना राजपूत बहुत घनिष्ठ सहेली है सन् 2017 में दिवाली के समय मोना राजपूत का पति युगल देवांगन जो पुलिस में कार्यरत है, ने मेरी पत्नी भूमिका को कहा, एन.एम.डी.सी.नगरनार, जिला बस्तर (छ0ग0) में नौकरी लगा देंगे। मेरे चाचा यतेन्द्र देवांगन जो जगदलपुर में पुलिस में है तथा बचेली में लेक्चरर के पद पर कार्यरत श्रीमति अजरा दयाल पति संजय दयाल, संजय दयाल निवासी ग्राम बचेली, जिला दन्तेवाड़ा (छ0ग0) जो कि,एन.एम.डी.सी.नगरनार, जिला बस्तर में ठेकेदारी का काम करता है, मेन्टेनेंस सहायक के पद पर नौकरी लगा देंगे कहकर लगातार युगल देवांगन एवं उसकी पत्नि मोना राजपूत के प्रभाव में आकर नौकरी लगाने के नाम पर रकम देने को तैयार हो गया।
नकद व चेक से दिया था पैसा आरोपियों को
दिनांक 19.12.2017 को युगल देवांगन (पुलिस कर्मचारी) पीड़ित युवक के ग्राम झलमला, तहसील/जिला बालोद (छ0ग0) आया. मेरे द्वारा उसे 4,00,000/- (चार लाख रूपये),जिसमें से 2,50,000/- (दो लाख पचास हजार रूपये) नगद तथा 1,50,000/- (एक लाख पचास हजार रूपये) अपने खाते एक्सिस बैंक शाखा झलमला, जिला बालोद (छ0ग0) के अकाउन्ट नम्बर का चेक के माध्यम से अदा किया था । उक्त चेक में राशि व दिनांक का उल्लेख था, जिसे यतेन्द्र देवांगन (पुलिस) द्वारा विनायक वेल्डिंग वर्क्स के नाम से आहरण किया है । युगल देवांगन (पुलिस कर्मचारी) द्वारा नगद 2,50,000/- (दो लाख पचास हजार रूपये) नगद तथा 1,50,000/- (एक लाख पचास हजार रूपये) चेक प्राप्त करने के बाद अपने चाचा यतेन्द्र देवांगन पुलिस कर्मचारीको मोबाईल से कॉल किया तो उसने जगदलपुर में अपने निवास स्थान पर बुलाया तो पीड़ित युवक जागृत लाल गंजीर पिता स्व0 चिन्ता राम गंजीर, निवास ग्राम तमोरा (जिला बालोद) के साथ जगदलपुर गये नगद रकम एवं चेक देते समय मेरे पिता डोमन लाल साह एवं जागृत लाल साहू एवं पीड़ित की पत्नी भूमिका ग्राम झलमला में उपस्थित थे। दिनांक 19.12.2017 को जगदलपुर युगल देवांगन के कार से गये वहां पर उनके चाचा यतेन्द्र देवांगन, संजय दयाल एवं उसकी पत्नि श्रीमति अजरा दयाल उपस्थित थी, जिन्होने युगल देवांगन से पूछा कि, पूरा 4,00,000/-रूपये रकम प्राप्त हो गया है तो युगल देवांगन ने कहा, हां तो यतेन्द्र देवांगन,संजय दयाल, अजरा दयाल ने कहा कि, 06-08 महिने के अंदर तुम्हारी नौकरी लग जायेगी।
फर्जी नियुक्ति पत्र
चुनाव के पहले नियुक्ति पत्र की फोटो कापी भेजी युवक ने बताया लगभग 01 वर्ष बीत जाने के पश्चात भी उक्त व्यक्तियों द्वारा एन.एम.डी.सी.नगरनार में नौकरी नहीं लगायी गयी तब मेरे द्वारा लगातार प्रयास करने पर व पैसे वापिस मांगने पर छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2019 से पूर्व मुझे नियुक्ति पत्र की फोटो कापी उपलब्ध करायी गयी, जिसके बाद कहा गया कि चुनाव के बाद मेडिकल होने के बाद नियुक्ति हो जायेगी। परन्तु चुनाव के बाद भी नौकरी नहीं लगाया गया, तब मेरे द्वारा नौकरी लगाने के नाम पर मांगे गये रकम को वापिस करने बोलने पर लगातार घुमा रहे है और न ही नौकरी लगा रहे है । नौकरी लगाने के नाम पर मेरे साथ षडयंत्र पूर्वक धोखाधड़ी कर रहे है | धोखाधड़ी करने वालों के मोबाईल से बातचीत की रिकार्ड मेरे पास उपलब्ध है। नौकरी लगाने के नाम पर षडयंत्र पूर्वक धोखाधड़ी करने वाले युगल देवांगन (पुलिस कर्मचारी) निवासी वी चौक बोरसी दुर्ग जिला दुर्ग (छ0ग0), यतेन्द्र देवांगन (पुलिस कर्मचारी), निवासी जगदलपुर वर्तमान में पुलिस थाना बकावण्ड, जिला बस्तर (छ0ग0) में पदस्थ है । संजय दयाल एवं श्रीमति अजरा दयाल पति संजय दयाल निवासी ग्राम बचेली, जिला दन्तेवाड़ा के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज करने मांग की गई थी जिस पर अब इस केस जांच पड़ताल के बाद पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करेगी |
ज्ञात हो कि बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में आज पर्यान्त तक खेल अकादमी का गठन नहीं हो पाया है। जिसके कारण संभाग के कई खेलों के होनहार खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने से वंचित रहना पड़ रहा है। बस्तर संभाग में खेल अकादमी खोले जाने से बस्तर के युवाओं को अपने खेल को अच्छे से प्रदर्शित कर बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ का राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कला दिखाने का मौका मिलेगा। वर्तमान में जगदलपुर में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेल मैदान का निर्माण भी हो रहा है जिसके कारण जल्द से जल्द खेल अकादमी खोला जाना आवश्यक है साथ ही बस्तर संभाग के बी.पी.ई.डी. पाठ्यक्रम खोला जाना आवश्यक है बी.पी.ई.डी पाठ्यक्रम खोले जाने खेलकूद के क्षेत्र में रोजगार का अवसर प्राप्त होगा इस हेतु युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव व सांसद प्रतिनिधि जिला बस्तर सुशील मौर्य ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मांग रखी |
आज सुकमा जिले के विभिन्न मुद्दों को लेकर युवा कॉंग्रेस प्रदेश महासचिव व बस्तर जिला प्रभारी दुर्गेश राय ने माननीय मुख्यमंत्री जी से मुलाकात कर सुकमा जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन व ब्लड बैंक वैन एवँ दोरनापाल व छिंदगढ़ ग्राउंड के उन्नयन कार्य की अनुशंसा मुख्यमंत्री के समक्ष रखी |
ज्ञात हो कि सुकमा जिले के दोरनापाल-विकासखंड कोंटा,छिंदगढ़-विकासखंड में खेल ग्राउंड की उन्नयन की आवश्यकता है दोरनापाल ग्राउंड में हेलीपैड होने के कारण तकरीबन 13 वर्षों से कोई खेल नहीं हो पाया यह खेल का मैदान |
जगरगुंडा,चिंतलनार,एर्राबोर,कोंटा,सुकमा,उड़ीसा,आंध्रप्रदेश एवं तेलंगाना के निकट होने से अंतरराजकीय टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता रहा है इस हेतु दोरनापाल ग्राउंड एवं छिंदवाड़ा ग्राउंड के उन्नयन के कार्य हेतु मुख्यमंत्री जी से अनुशंसा की साथ ही जिला अस्पताल सुकमा में सीटी स्कैन मशीन एवं रेडियोलॉजिस्ट ना होने से सुकमा जिले के मरीज दूसरे प्रदेश में सीटी स्कैन कराने जाते हैं आदिवासी क्षेत्र होने के कारण बहुत से ऐसे मरीज जो आर्थिक स्थिति के कारण सीटी स्कैन कराने से वंचित हो जाते हैं एवं जांच के अभाव में उनकी जान चली जाती है सुकमा में ब्लड बैंक ना होने के कारण सही समय में मरीजों को खून की उपलब्ध नहीं हो पाती है खासकर सुकमा जिले में हीमोग्लोबिन की कमी से महिलाओं को प्रसव के समय में परेशानी होती है इस क्षेत्र में जागरूकता की कमी होने के कारण बहुत से लोग रक्त देने में संकोच करते हैं। ब्लड बैंक वैन की सुविधा होने से सुकमा के आसपास के क्षेत्र से पुलिस कैंप के जवान एवं नौजवान
आसानी से रक्तदान कर सकते हैं जिससे आपातकाल में जरूरतमंद को आसानी से रक्त उपलब्ध कराया जा सके सुकमा जिले में एक भी शिशु रोग विशेषज्ञ न होने से यहां के बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी दूर नहीं हो पाती है जिससे बच्चों की जान का खतरा बना रहता है मजबूरी में परिजन को दूसरे शहर इलाज हेतु जाना पड़ता है। जिस तरह से विगत 1 वर्षों से कोरोना का प्रकोप बढ़ा है उससे मरीजों तथा उनके परिजनों का सुकमा जिले से दूसरे प्रदेश एवं शहर में भी जाना बंद हो गया है आने वाले समय में कोरोना के तीसरे फेस एवं ब्लैक फंगस की आशंका जताई जा रही है जिससे दूसरे प्रदेश में राज्य के अन्य जिलों की सीमाएं बंद कर दी गई है इससे आने वाले समय में जिले के मरीज के लिए स्थिति और भी भयावह हो सकती है इस हेतु युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव व बस्तर जिला प्रभारी दुर्गेश राय ने माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से मिलकर उन्हें अवगत कराया |
आज बीजापुर के सिलगेर में पिछले कई दिनों से आंदोलनरत ग्रामीणों से मुख्यमंत्री मा0 भुपेश बघेल ने वर्चुअल के माध्यम से बात की जिसमे ग्रामीणों ने आंदोलन के मामले को लेकर मुख्यमंत्री के सामने खुल कर अपनी बात रखी और सभी तथ्यों से मा0 मुख्यमंत्री को अवगत कराया और अपनी पीड़ा व्यक्त की इसके साथ ही ग्रामीणों ने गांव में विकास के लिए भी अपनी बात रखी। जिसे सुन कर मुख्यमंत्री ने कहा ये घटना दुःखद है। इस मामले को लेकर सरकार गंभीर है इस तरह घटना नही होनी चाहिए जांच में आप सहयोग करें। आप लोगों से बातचीत आगे भी जारी रहेगी इसके साथ मा0 मुख्यमंत्री ने प्रभावित गांव के विकास हेतु करोड़ो रूपये की राशि स्वीकृत कर वर्चुअल के माध्यम से भूमि पूजन किया जिसमे बिजली पानी,सड़क,स्कूल,अस्पताल,छात्रावास इस तरह के कई विकास कार्यो का मा0 मुख्यमंत्री ने वर्चुअल के मध्यम से भूमिपूजन किया।
ज्ञात हो कि सिलगेर में पिछले 25 दिनों से अधिक ग्रामीणों का आंदोलन जारी रहा जिसे मा0 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के निर्देश पर सरकार ने साँसद व विधायक संहित 9 सदस्यी जांच दल ग्रामीणों से बातचीत करने के लिए गठित किया। यह जांच दल धरना स्थल में जाकर ग्रामीणों से चर्चा कर मा0 मुख्यमंत्री को रिपोर्ट सौंप चुकी है और लगातार जांच दल ग्रामीणों के प्रतिनिधियों के सम्पर्क में है आज उसी का नतीजा है कि ग्रामीणों ने धरना को अस्थाई रूप से समाप्त किया और लगभग 1 घंटे से ज्यादा मा0 मुख्यमंत्री से वर्चुअल के माध्यम से चर्चा की |
इस दौरान बस्तर साँसद दीपक बैज,बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी,जिला पंचायत अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,लालू राठौर,अजय सिंह ठाकुर जिला प्रशासन के अधिकारी सहित कुछ प्रमुख जनप्रतिनिधि व समाज प्रमुख एवं आंदोलन कर रहे ग्रामीणों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे |
परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल हीरो HF Deluxe लाल काला रंग का कमाल CG-24-N-5194 जप्त कीमती 30000/रूपये कल जुमला कीमती 34000/रूपये।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय के दिशा निर्देश प्राप्त कर टीम तैयार कर जिले में चलाये जा रहे अवैध शराब के मुहिम में आज दिनांक 12.06.2021 को अवैध शराब परिवहन करते देशी प्लेन मदिरा 50 पौवा शराब कुल जुमला 9000 ML कीमती 4000/ रूपये जप्त एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल HF Deluxe लाल काला रंग का कमांक CG-24-N-5194 जप्त पुरानी कीमती करीबन 30000/रूपये कुल जुमला कीमती 34000/रूपये को जप्त करने में सफलता मिली।
दिनांक 12.06.2021 को जरिये मुखबिर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति एक मोटर सायकल में एक काला रंग के बैग में अवैध रूप से अधिक मात्रा में शराब रखकर आमदी से मशरूम फार्म हाउस देवकोट की ओर आ रहे है। कि सूचना पर चौकी कंवर पुलिस स्टाफ मौके पर पहुचकर रेड कार्यवाही कर एक काले लाल रंग की एच एफ डिलक्स मोटर सायकल क0 CG 24 N 5194 को रोक कर चेकिंग करने पर मोटर सायकल के पीछे बैठे व्यक्ति एक काला रंग के बैग में अवैध रूप से शराब परिवहन करते पकडा गया। जिन्हे पकडकर पूछताछ करने पर मोटर सायकल चला रहे व्यक्ति ने अपना नाम अश्वनी कुमार साहू पिता नंद कुमार साहू उम्र 36 वर्ष साकिन निपानी थाना बालोद तथा मो0सा0 के पीछे एक काला रंग के बैग में अवैध रूप से शराब रखकर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम जीवन लाल बांधे पिता मनराखन लाल बांधे उम्र 42 वर्ष साकिन निपानी थाना बालोद जिला बालोद (छ.ग.) का होना बताया तलाशी लेने पर मोटर सायकल के पीछे बैठे जीवन लाल बांधे पिता मनराखन लाल बांधे उम्र 42 वर्ष साकिन निपानी थाना बालोद जिला बालोद (छ.ग.) के कब्जे से एक काला रंग के बैग में 50 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक शीशी में 180 ML भरी हुई कुल जुमला 9000 ML कीमती 4000/ रूपये बरामद होने पर आरोपीयो के कब्जे से 50 पौवा देशी प्लेन शराब कुल जुमला 9,000 ML कीमती 4000/ रूपये एवं मो0सा0 एच एफ डिलक्स मोटर सायकल कo CG 24 N 5194 कीमती 30,000/रूपये कुल जुमला 34000/रूपये को जप्त किया गया।
प्रकरण में आरोपियों 1. अश्वनी कुमार साहू 2. जीवन लाल बांधे के विरूध्द चौकी कंवर थाना गुरूर में अपराध कमांक 180/21 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर आरोपीयो को गिरफ्तार कर विवेचना में लिया गया। उक्त कार्यवाही में उप.निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, सउनि अनित राम यादव, प्र.आ. 214 श्रीराम उईके आर. 85 सुनील बघेल, आर. 388 जयप्रकाश चेलक का सराहनीय योगदान रहा।
पार्षद एन.एस.यू.आई के दमदार छात्र नेता विजय सलाम रायपुर पहुच कर स्वास्थ्य एवं पंचायत मंत्री टीएस सिंह देव से मुलाकात की एव कोरोना काल में लोगो को बेहत्तर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करा कर अन्य राज्यों से बेहतर ढंग से. भीषण आपदा को निपटने में आगे रहे और छत्तीसगढ़ बहुत जल्दी पुनः सामन्य स्थिति में आ गई जिसके लिए धन्यवाद ज्ञापित किया एव मुलाकात के दौरान विजय ने छेत्र के स्वास्थ्य एवं पंचायत संबंधित चर्चा की और कई मुद्दों में ज्ञापन सौपा विजय ने ज्ञापन के माध्यम से छेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं में तेजी लाने स्टॉप की कमी दूर करने नारायणपुर एक अभुझमाड़ छेत्र होने के चलते टिका को घर घर पहुंच कर लोगो को जागरूक करने को लेकर अभियान चलाने की बात कही और घर घर टिका सर्वे करवाने की मांग की |
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री सुश्री लता उसेंडी ने जिला भाजपा कार्यालय मे प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश की कांग्रेस सरकार के ढाई साल के कार्यकाल पर अपनी प्रतिक्रिया देते कहा की भूपेश के राज मे ढाई साल मे छतीसगढ बदहाल आज छतीसगढ मे अराजकता का माहौल निर्मित हैं हर तरफ भय व भष्ट्राचार व्याप्त है कांग्रेस ने जिस वादो के बल पर राज्य की सत्ता हासिल की थी आज वो अपने वादो को पुरा करने मे नाकाम साबित हुई है न ही राज्य के शत प्रतिशत किसानो का कर्जा माफ हुआ न ही बोनस मिला वही शराब बन्दी की बात करने वाली सरकार शराब को अपना कमाई का जरिया बनाये हुई है ,किसानो का एक एक दाना खरीदने का वादा करने वाली भूपेश सरकार गिरदावरी कर किसानो को आर्थिक चोट पहुँचाने का काम कर रही है ढाई साल से बेरोजगार अपनी बेरोजगारी भत्ता का इन्तज़ार करते बैठे हुये है,वही महिला अस्मिता की बात करने वाली सरकार के राज मे महिलाओं के साथ आये दिन कोई न कोई घटनाएं घटित हो रही है और सरकार मुकदर्शक बन तमाशा देख रही है बस ये सरकार ढाई ढाई साल के खेल मे उलझी हुई है ये सरकार सिर्फ और सिर्फ अपने झूठे वादो के पुलिंदो पर टिकी हुई है वही उसेंडी ने आगे कहा की प्रदेश मे विकास कार्य ठप्प पढ़े हुए हैं सिर्फ और सिर्फ ट्रांसफर उद्योग चला रही है भूपेश सरकार जँहा एक ओर केन्द्र की मोदी सरकार प्रदेश सरकार को हर संभव मदद कर रही है लेकिन प्रदेश की सरकार कोरोना से लड़ने के बजाये अपनी आपसी लड़ाई मे व्यस्त है ,जिसका नुकसान प्रदेश की जनता को भुगतना पढ़ रहा है इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष बृजमोहन देवांगन भाजपा नेता गौतम गोलछा, रतन दुबे,संदीप झा,जैकी कश्यप,मरण शील,संतनाथ उसेंडी,सुदीप झा,अभिषेक बेनर्जी, संजय तिवारी,निरपेन देवनाथ,राहुल पटेल,आकाश ठाकुर,बिट्टू अंगीरा,रीता मंडल,प्रमिला प्रधान,अनिता कुरेटी,केसर निषाद,भगवती,पुष्प लता मांझी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता मौजूद थे ।
दिनांक 11.06.2021 को पुलिस थाना कोतवाली में प्रार्थिया/पीड़िता ने थाना उपस्थित आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 11.06.2021 को रात्रि में संदीप नाम का व्यक्ति प्रार्थिया के रूम में जाकर, जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया और चिल्लाने की कोशिश करने पर मुंह बंद कर दिया था और छत से कुद कर भाग गया हैै कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 171/2021 धारा 376 भादवि0 दर्ज कर विवेचना मे लिया गया।
पुलिस अधीक्षक दीपक झा, अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाष शर्मा के मार्गदर्षन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में उपनिरीक्षक गुनेश्वरी नेरटी, उपनिरीक्षक संजय वट्टी, हमराह आरक्षक प्रकाश नायक, महिला आरक्षक पुनम नाग के टीम द्वारा प्रथम सुचना पत्र दर्ज होने उपरांत तत्काल मौके पर पहुंचकर आसपास पता तलाश कर, आरोपी संदीप तिवारी पिता लल्लन तिवारी निवासी प्रतापगंज पारा जगदलपुर को पकड़ा गया। जिससे पुछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 376 भादवि0 का घटित करना पाये जाने से आरोपी को विधिवत् गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
कोराना काल में जनता के प्राण बचाने के बजाय शराब बेचती रही राज्य सरकार
बेरोजगार युवा, किसान, भूमिहीन परिवार बने झूठे वायदे के शिकार
जगदलपुर। पूर्व मंत्री एवं भाजपा के राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने कहा है कि कांग्रेस के ढाई साल के कुशासन में शांति का टापू कहलाने वाला छत्तीसगढ़ अब अपराधगढ़ में बदल गया है। मौजूदा कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को अराजकता और अत्याचार का पर्याय बना दिया है। यहां रोज औसतन 7 बलात्कार की घटनाएं हो रही है। शासन के ही आंकड़े के अनुसार बीते 02 वर्ष में छत्तीसगढ़ में 1828 हत्या, 1281 हत्या के प्रयास, 4939 बलात्कार, 12862 चोरी, 133 डकैती और 855 लूटपाट के मामले दर्ज हुए है। इनके अलावा पता नहीं कितने आपराधिक मामले ऐसे होंगे जो दर्ज नहीं हो पाये है।जानलेवा कोरोना महामारी से प्रदेश की जनता को बचाने केन्द्र सरकार से मिली जीवन रक्षक वैक्सीन में 30 प्रतिशत से अधिक टीके को बर्बाद करने का कलंक भी इस कांग्रेस सरकार के माथे पर है।
आज भाजपा जिला कार्यालय में पत्रवार्ता को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद नेताम ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार का आधा कार्यकाल खत्म हो चुका है। ढाई साल का यह कालखण्ड प्रदेश की जनता से किये गये सभी वायदे को तोड़ने, विश्वासघात व अराजकता के काले अध्याय के रूप में जाना जायेगा। पूर्ण शराबबंदी करने के लिये पवित्र गंगाजल की कसम खाने वाली कांग्रेस सरकार कोरोना महामारी के समय भी शराब की होम डिलिवरी कराने से बाज नहीं आई। दो दिन पूर्व महासमुंद में एक ही परिवार के 6 सदस्यों द्वारा आत्महत्या करने की हृदयविदारक घटना शराब के वजह से हुई है।किसी भी सरकार के लिए इससे शर्मनाक बात और क्या हो सकती है।
नेताम ने कहा कि किसानों की कर्जमाफी का झूठा वादा प्रदेश के किसानों के आत्महत्या का कारण बन रहा है।केन्द्र से किसानों को मिलने वाली सम्मान निधि को राज्य सरकार जानबूझ कर रोक रही है।भूमिहीन परिवारों को पट्टा देने के वायदे से भी यह सरकार मुकर गयी। एक लाख शासकीय नौकरी का वायदा करने के बाद भी इस दिशा में कोई पहल नहीं हो रही।यहां तक क छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में भी अराजकता चरम पर है। युवाओं को ढाई हजार रूपये बेरोजगारी भत्ता देने का चुनावी वायदा भी कांग्रेस सरकार भुला चुकी है। प्रदेश में 5 हजार युवाओं को अब तक नौकरी से निकाला जा चुका है।
राज्यसभा सांसद नेताम ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में छत्तीसगढ़ की जनता की जान बचाने के बजाय कांग्रेस सरकार राजनीति ही करती रही। एक तरफ जहां केन्द्र से भेजे गए टीके बर्बाद हुये, वहीं टीकाकरण को लेकर किया गया दुष्प्रचार छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ने का बडा़ कारण बना। टीकाकरण में भी आरक्षण का नियम लागू करने का अजीबो-गरीब मामला भी प्रदेश की जनता ने देखा है। मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री के आपसी राजनीतिक टकराव के चलते छत्तीसगढ़ देश में कोविड से प्रभावित दूसरे नम्बर का राज्य बन गया था।
नेताम ने कहा कि ढाई साल के कार्यकाल में कांग्रेस ने बस्तर क्षेत्र को कुछ नहीं दिया बल्कि बस्तर का नाम ही विलोपित करने का कुचक्र रचती रही। बस्तर विश्वविद्यालय का नाम बदलने की घटना निंदनीय है। जो बस्तर अपने नैसर्गिक सौंदर्य आदिवासी संस्कृति, खनिज संपदा, विशेष तीज-त्यौहार के लिए समूचे विश्व में प्रसिद्ध है, ऐसे बिरले बस्तर का नाम मिटाने का षडयंत्र कांग्रेस रच रही है।
आज प्रेसवार्ता के दौरान प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी, पूर्व विधायक संतोष बाफना, बैदुराम कश्यप, लच्छूराम कश्यप, राजाराम तोड़ेम, पूर्व जिलाध्यक्ष विद्याशरण तिवारी, योगेन्द्र पाण्डे, श्रीनिवास मिश्रा, रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पाण्डे, संजय पाण्डे, आलोक अवस्थी, राजेन्द्र बाजपेयी, दीपिका सोरी, अविनाश श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।