जिला बालोद (छ.ग.) गिरफ्तार कर भेजा जेल आरोपी के कब्जे से एक लोहे का चाकू एवं एक नग सैमसंग कंपनी का स्कीन टच मोबाईल बरामद किया गया
विवरण मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी महेन्द्र कुमार कुमेटी ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 15.10.22 को दोपहर लगभग 03.00 बजे इसका चचेरा भाई मोहित कुमार को देशी शराब भट्टी राजहरा से वापस आ रहा था मोटर सायकल का पेट्रोल खत्म होने से शराब भट्ठी जाने वाला रोड पर खड़ा था उसी समय कोई अज्ञात व्यक्ति आया और वाद विवाद कर जान से मारने की नियत से मोहित कुमार कुमेटी के छाती के नीचे व अन्य जगहों में चाकू से मारकर चोट पहुंचाया है तथा उसके मोबाईल को लूट कर भाग गया है।
मोहित कुमार कुमेटी को इलाज हेतु शहीद अस्पताल राजहरा से रिफर करने पश्चात मेडिकल राजनांदगांव मे भर्ती किया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर दिनांक को अपराध कमांक 362 / 22 धारा 394,294,307 भादवि पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया, प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर जिला बालोद व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बोनीफास एक्का के मार्गदर्शन में आरोपी की पता तलाश किया गया पता तलाश दौरान मुखबीर की सूचना पर आरोपी धनेश्वर कुमार ठाकुर पिता योगेश ठाकुर उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम मटेवा थाना अर्जन्दा जिला बालोद को उसके सकुनत से अभिरक्षा मे लेकर कड़ाई से पुछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार करने पर आरोपी के कब्जे से एक नग लोहे का चाकू तथा आहत से लूटे गये सैमसंग कंपनी का स्कीन टच मोबाईल को जप्त कर दिनांक 22.10.22 के 18.30 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी कार्यवाही में थाना राजहरा से निरीक्षक वीणा यादव, सउनि नंदकिशोर सिन्हा, प्रधान आरक्षक ईश्वर चन्द्राकर, आरक्षक धर्मेन्द्र सेन, संजय चेलक, मनोज साहू की सराहनीय भूमिका रही ।
दल्लीराजहरा नगर पालिका परिषद में केंद्र सरकार द्वारा प्रदत्त 14 वे 15 वे वित्त की राशि के खर्च की जांच कराई जायेगी जांच दल में डौंडी तहसीलदार विनय देवांगन,आर.ई.एस के एस.डी.ओ विनय भेड़िया,सब इंजीनियर संतोष पासी, पी.एच.ई.के एस.डी.ओ. नितिन ठाकुर,उप कोषालय दल्ली राजहरा अधिकारी टी.आर.पिस्दा को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है ।
नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा के उपाध्यक्ष संतोष देवांगन द्वारा लगातार नगर पालिका परिषद में होने वाले भ्रष्टाचार की शिकायत की जा रही थी। टेंडर प्रक्रिया में भारी सेटिंग बाजी एवं धांधली एवं गुणवत्ता हीन कार्य को लेकर भी शिकायत की गई थी। इसके खिलाफ संतोष देवांगन द्वारा चक्का जाम करने की चेतावनी दी गई थी एवं जिलाधीश को भी शिकायत किया गया था इसके पश्चात सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा टीम गठित कर 14 वे एवं 15 वे वित्त की राशि के उपयोग की जांच कर करने हेतु टीम गठित की व एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया हैै
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
दूसरी ओर दल्ली राजहरा की आम जनता के आंखों के सामने खुलेआम गुणवत्ता हीन कार्यों को नगर पालिका द्वारा कराया जा रहा है अधिकारियों द्वारा इस पर रोक कब लगाई जाती है एवं इसकी रिपोर्ट कब प्रस्तुत किया जाता है। सत्ता का प्रभाव अधिकारियों की जांच रिपोर्ट में कितना दूध का दूध पानी का पानी कर पाता है यह तो आने वाला समय ही बताएगा पर शहर के विकास में भ्रष्टाचार का दाग को धोने में नगर पालिका अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की आंख कब खोल पाएगा इसका इंतजार रहेगा ।इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनके द्वारा फोन नहीं उठाया गया।
भूमि का मुआवजा मिलने से खुश भेजापदर के बीस ग्रामीणों ने संसदीय सचिव रेखचंद जैन के नेतृत्व में किया कांग्रेस प्रवेश
रेखचंद जैन ने सभी ग्रामीणों का मुंह मीठा कराकर किया स्वागत
2013 में इंद्रावती नदी पर बने पुल के लिए अधिग्रहित भूमि का मुआवजा 8 साल बाद संसदीय सचिव जैन के प्रयासों से मिला
जगदलपुर. आठ साल से अपनी जमीन की क़ीमत मांगते भटक रहे ग्रामीणों का दिल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ऐसा जीता कि सारे ग्रामीण उनके मुरीद बन गए और मुख्यमंत्री बघेल एवं अपने विधायक रेखचंद जैन पर भरोसा जताते हुए कांग्रेस में शामिल हो गए. सन 2013 में इंद्रावती नदी पर पुल निर्माण के लिए जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भेजापदर के अनेक ग्रामीणों की जमीन अधिग्रहित की गई थी. पुल बनकर तैयार हो गया और आठ साल बीत गए, लेकिन संबंधित ग्रामीणों को मुआवजा नहीं दिया गया. ग्रामीण अपनी जमीन की रकम पाने के लिए लगातार सरकारी दफ़्तरों और जनप्रतिनिधियों की चौखट पर दस्तक देते – देते परेशान हो चले थे. उनकी फरियाद किसी ने नहीं सुनी. ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन को अपनी पीड़ा सुनाई. जैन ने मामले से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अवगत कराया. बघेल ने तुरंत एक्शन लेते हुए अधिकारियों को मुआवजा भुगतान के लिए प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए. अंततः भेजापदर के सभी प्रभावित ग्रामीणों को मुआवजा राशि के चेक ऐन दीपावली के पहले दे दिए गए. चेक मिलने से इन ग्रामीणों की ख़ुशी का पारावार नहीं रहा. इंसाफ दिलाकर मुख्यमंत्री श्री बघेल और विधायक श्री जैन ने ग्रामीणों का दिल जीत लिया. ये ग्रामीण श्री बघेल और श्री जैन की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल होने अपने विधायक के पास पहुंच गए.
ये लोग शामिल हुए कांग्रेस में ग्राम भेजापदर के कांग्रेस प्रवेश करने वाले ग्रामीणों में महेंद्र, कुंवर, जगत, विद्या, कमलू, तुलाराम, नरसिंह, धनर, मोनो, बलदेव, खेमराज, सेवतो, मुक्ता, सोमारी, फुरनी, नीलम, निरंजन, राजू, श्याम सुंदर आदि शामिल हैं. इस अवसर पर विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वयं एक किसान पुत्र हैं और किसानों की तकलीफ को अच्छे से समझते हैं. भेजापदर को मुआवजा दिलाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संवेदनशीलता दिखाते हुए फौरी कार्रवाई की. उनके निर्देश पर भूमि मुआवजा राशि प्रदान की गई है. मुआवजा राशि प्राप्त होने से ग्रामीणों का कांग्रेस सरकार पर विश्वास कायम हुआ है और वे कांग्रेस की रीति नीति के अनुसार कार्य करने के लिए आज कांग्रेस प्रवेश कर रहे हैं. कांग्रेस प्रवेश करने वाले ग्रामीणों ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं विधायक रेखचंद जैन के प्रयासों से उन्हें वर्षों से अटकी हुई मुआवजा राशि मिली है. कांग्रेस सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर हम सभी कांग्रेस प्रवेश कर रहे हैं. इस अवसर पर नगर निगम की सभापति कविता साहू, एमआईसी सदस्य उदयनाथ जेम्स, विक्रम डांगी, दयाराम कश्यप, राजेश राय,पंचराज सिंग, सुशीला बघेल, लैखन बघेल, गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, अवधेश झा, कुलदीप भदौरिया, संतोष सिंह, एस नीला, धर्मेंद्र चौहान, धर्नुजय दास, महेन्द्र बघेल, शोभाराम बघेल, विक्की निषाद, इदरीश रिजवी मौजूद थे.
ऋण में डूबे प्रदेश में जनता से लेकर कर्मचारी तक बेहाल ।
दीपावली त्योहार को 2 दिन बचे हैं और छत्तीसगढ़ सरकार की नाकामी की वजह से राज्य के कर्मचारियों और अधिकारियों को अब तक वेतन नहीं मिल पाया है , जिसकी वजह से कर्मचारियों में नाराजगी और मायूसी है । उक्त बातें भाजपा प्रदेश महामंत्री और प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कही है ।
कश्यप ने कहा कि देश के सबसे बड़े त्योहार दीपावली के लिए सभी तरफ उत्साह का माहौल है , लेकिन छत्तीसगढ़ सहित बस्तर संभाग में अभी तक कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है , त्योहार के समय वेतन न मिलने से कर्मचारियों के परिवार पर आर्थिक संकट आ पड़ा है । लेकिन राज्य सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है ।
कश्यप ने कहा कि राज्य सरकार संवेदनशून्य हो चुकी है , ऐसी सरकार जो अपने प्रदेश की जनता का सुख दुख न समझ सके उसे पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार ही नहीं है । सरकार जल्द से जल्द कर्मचारियों का वेतन जमा कर ताकि सभी लोग खुशी खुशी त्योहार मना सकें ।
श्री केदार ने कहा है कि भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ कर्मचारियों को लगभग 5500 करोड़ रुपये के लाभ से वंचित किया है ! वर्ष २०१९ से कर्मचारियों को केन्द्र द्वारा घोषित महंगाई भत्ता नहीं दिया गया , और कर्मचारियों के आंदोलन के बाद जब महँगाई भत्ता 5 प्रतिशत बढ़ा कर दिया गया तो इससे पूर्व के तीन साल का महंगाई भत्ता से उन्हें वंचित कर दिया ! भाजपा की सरकार में में इस राशि को GPF में जमा कर दिया जाता था , जो कि रिटायरमेंट के समय कर्मचारियों को एक बढ़ी राशि के रूप में काम आता था ! इसी प्रकार आवास भाड़ा भत्ता सातवें वेतनमान अनुसार मिलना चाहिए, परंतु छत्तीसगढ़ सरकार ने यहाँ पे भी कर्मचारियों का गला दबाया है और प्रति मास तीन हज़ार रूपये का नुक़सान कर लगभग कर्मचारियों का डेढ़ हज़ार करोड़ रुपया का नुक़सान किया है ! इसका सबसे ज़्यादा नुक़सान पेंशनधारियों को हो रहा है , जो अपनी आवाज़ उठाने असमर्थ है !
कोरोना काल में माता- पिता खोने वाले विद्यार्थियों के संग मनाई दीवाली
विधायक कार्यालय में जुटे बच्चों ने मिठाई खाई, फोड़े पटाखे
जगदलपुर.जिन मासूमों के सिर से मां,- बाप का साया उठ चुका है, जिनकी जिंदगी बेमानी हो गई है, खुशियों से जिनका नाता टूट चुका है, उन मासूमों की दुनिया एक बार फिर बाल सुलभ चपलता और उमंग से भर उठी. कुदरत ने नन्हें दिलों को जो जख्म दे रखे हैं, उन ज़ख्मों की टिस यकबयक काफूर हो गई. सारे जहां की खुशियां जैसे उनके कदमों में पनाह मांगती सी लग रही थीं. एक ओर जहां इन मासूमों के होठों फुलझड़ी जैसी मुस्कान से हंसी ठिठोली और
वर्ष 2020 व 2021 में वैश्विक कोरोना आपदा का दंश समूची मानव जाति ने झेला है। इसकी पीड़ा आप से ज्यादा किसी ने नहीं भोगा है क्योंकि आपने अपने माता या पिता को खोया है जिसकी कमी जीवन भर रहेगी। जगदलपुर विधायक होने के नाते मैं आप सभी को आश्वस्त करता हूं कि आज से आप सभी मुझे अपना अभिभावक समझें और किसी भी प्रकार की दिक्कत- परेशानी हो तो सीधे मुझ तक आएं। मुझे आप अपना चाचा या मामा या बड़ा भाई मानें। शनिवार को विधायक कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में यह बात संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने कही। कोरोना काल के संस्मरणों को याद करते विधायक ने कहा कि मैंने समस्त पीड़ितों को यथासंभव सहयोग करने का प्रयास किया है। इस कार्य में सहयोग देने के लिए जैन ने कांग्रेस संगठन, पदाधिकारियों, अधिकारियों, संघ- संगठनों का शुक्रिया भी अदा किया। संसदीय सचिव समेत उपस्थित अतिथियों ने संक्षिप्त सम्बोधन दिया। अभिभावकों की ओर से सेवानिवृत खाद्य संचालक श्याम लाल देवांगन ने विधायक जैन की पहल की प्रशंसा करते उन्हें इस प्रकार के कार्यक्रम के लिए साधुवाद दिया। अन्य परिजनों ने भी विधायक की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते कहा कि दुखों का जो पहाड़ उनके परिवार पर टूटा है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता लेकिन इस कार्यक्रम से जैन ने जो अपनत्व दिया है, वह जीवन भर याद रहेगा। कार्यक्रम में जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के वे बच्चे सम्मिलित हुए जिन्होंने कोरोना से अपने पिता या माता को खोया है। अपने रिश्तेदारों व परिजनों के साथ आए बच्चों ने मिठाई खाई और परिसर में पटाखे भी फोड़े।
बॉक्स कोटा से लाए गए थे विद्यार्थी कार्यक्रम के दौरान संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने महतारी दुलार योजना प्रारंभ करने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त करते कहा कि कोरोना काल में उनकी संवेदनशीलता की प्रशंसा राज्य के समस्त जन कर रहे हैं। कोटा राजस्थान एवं दूसरे राज्यों में कोचिंग ले रहे विद्यार्थियों व श्रमिकों को लाने समेत रेमडीसिविर इंजेक्शन उपलब्ध कराने में मुख्यमंत्री की भूमिका को रेखांकित करते उनकी जमकर सराहना की गई। बॉक्स महतारी दुलार योजना की दी जानकारी इस दौरान मौजूद जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान ने राज्य सरकार द्वारा संचालित महतारी दुलार योजना की जानकारी देते बताया कि कोरोना से माता या पिता या दोनों को खोने वाले बच्चों की स्कूली शिक्षा को आसान बनाने का जिम्मा राज्य सरकार ने लिया है। जगदलपुर खंड शिक्षा अधिकारी मान सिंह भारद्वाज ने बताया कि जगदलपुर विकासखंड के लगभग 50 बच्चों को योजना में सम्मिलित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ श्रीमती संगीता जैन, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, एमआईसी सदस्य उदयनाथ जेम्स, राजेश राय, सुशीला बघेल, विक्रम सिंह डांगी, पार्षद पंचराज सिंह, दयाराम कश्यप, सरपंच संघ अध्यक्ष लैखन बघेल, हेमू उपाध्याय, गौरनाथ नाग, अवधेश झा, अनिल जैन, कुलदीप सिंह भदौरिया, विक्की निषाद, एस नीला, धर्मेंद्र चौहान, धनुर्जय दास, महेंद्र बघेल, इदरीस रिजवी, सीएसी शरद श्रीवास्तव, पंकज जोशी, प्रवीण श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता आदि मौजूद थे।
थाना बालोद क्षेत्र अंतर्गत एक पीड़ित परिवार ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि पीड़िता की नबालिक पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसलाकर भगा कर ले जाने से थाना बालोद में अपराध क्रमांक 440/22 धारा 363 भादवि दर्ज किया गया है।
मामले की गंभीरता एवं महिला व बच्चों से सबंधित गंभीर अपराध होने पर पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज बी. एन. मीणा के निर्देशन पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद हरीश राठौर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद श्री प्रतीक चतुर्वेदी व थाना प्रभारी बालोद के द्वारा एक विशेष टीम तैयार कर पश्चिम बंगाल टीम को रवाना किया गया था।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
गठित टीम के द्वारा नबालिक पीड़िता को आरोपी श्रीवास दास पिता श्री नानी गोपाल दास उम्र 22 साल निवासी निमदाह थाना पुर्वस्थली जिला पुर्वी वर्धमान (पश्चिम बंगाल ) के कब्जे से बरामद कर पीड़िता से पुछताछ करने पर बताये कि आरोपी के द्वारा 02-03 वर्षो से फ्री फायर गेम मोबाईल के माध्यम से खेलते थे जिसमें आरोपी के द्वारा अपने झांसा में लेकर पीड़िता का नम्बर प्राप्त कर अपने चिकनी चुकड़ी बातों में लेकर पीड़िता को ले जाने पश्चिम बंगाल से बहला फुसलाकर एवं शादी का प्रलोभन देकर भगा कर ले गया था, व पीड़िता के साथ शादी कर लगातार शारीरिक संबंध बनाना बताये है। प्रकरण में धारा 366,376 (2) (ढ), भादवि धारा 4,5 (ट), 6 पास्को एक्ट जोड़ी गई है।
पुरे प्रकरण में विवेचना एवं आरोपियों के पतासाजी में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक श्री नवीन बोरकर, सउनि कांताराम घि
लेन्द्र, आरक्षक, मनीष राजपुत, रूपेश चौरे व महिला आरक्षक संध्या ठाकुर की सराहनीय भूमिका रही है।
दिनांक 22.10.2022 पुुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज ,दुर्ग बद्री नारायण मीणा के आदेश पर पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश सिंह राठौर के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर ,उप पुलिस अधीक्षक सायबर सेल राजेश बागडे के पर्यवेक्षण पर व एसडीओपी बालोद प्रतीक चर्तुवेदी के पर्यवेक्षण व सायबर सेल प्रभारी दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में साइबर जागरूकता अभियान में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत 72 नग गुम मोबाईल हैण्डसेट सायबर सेल टीम द्वारा दीगर राज्य एवं दिगर जिलों से रिकवर किया गया।
पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ जितेन्द्र कुमार यादव के द्वारा पुलिस कार्यालय बालोद में 72 नग गुम मोबाईल हैण्डसेट उनके वास्तविक मालिक को सुपुर्द किया गया।
कुल 72 नग मोबाईल किमती 7,50,000 रूपये (सात लाख पचास हजार) लगभग। पूर्व मे भी बालोद पुलिस द्वारा गुम मोबाईल वितरण कार्यक्रम के माध्यम से आज दिनांक तक कुल 509 नग गुम मोबाईल बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी को किया गया है सुपु़र्द बालोद पुलिस द्वारा गुम मोबाईल के आवेदनो में कार्य किया जा रहा हैं।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
सामुदायिक पुलिसिंग के तहत जिला बालोद में गुम मोबाईल के संबध में पुलिस कार्यालय सायबर सेल ,थाना/चौकी से आवेदन प्राप्त हुआ था। जिसमें कार्यवाही करते हुए सायबर सेल टीम बालोद द्वारा गुम मोबाईल हैण्डसेट कम्पनी मोटो, सैमसंग, विवो, ओप्पो, रियलमी, इनफिनिक्स एन्ड्रायड मोबाईल फोन को टेªस कर दीगर राज्य बिहार एवं अन्य जिलों रायपुर ,कांकेर , दुर्ग ,राजनांदगांव, कबीरधाम ,धमतरी ,खैरागढ़ छुईखदान गड़ई से उसे रिकवर किया गया। जिसमे 72 नग मोबाईल हैण्डसेट को आज दिनांक 22.10.2022 को पुलिस कार्यालय सिवनी बालोद में सभी 72 आवेदकों को उनका गुम मोबाईल सेट प्रदाय किया गया। पूर्व मे भी पुलिस अधीक्षक बालोद के द्वारा 437 नग गुम मोबाईल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिक को सुपुर्द किया जा चुका है।
गुम मोबाईल कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ जितेन्द्र कुमार यादव के द्वारा सभी मोबाईल प्राप्तकर्ताओं को बधाई के साथ ही साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों को विस्तार पूर्वक बताते हुए । ठगी से बचने के गुर सुझायें। ठगी के बाद रिपोर्ट का समय अहम होता है आर्थिक ठगी के नुकसान से बचने के लिए पुलिस द्वारा सोषल मिडिया के माध्यम से चलाये जा रहे साइबर कवच अभियान से जुड़कर सतर्क रहने का सुझाव दिया गया। और बालोद पुलिस के Facebook Page – Balod Police CG (https://www.facebook.com/profile.php?id=100084291996671) से जुड़ कर साइबर क्राईम जागरूकता अभियान में शामिल होकर स्वयं एंव दूसरो को भी साइबर ठगी व अपराध से बचने जागरूक करने अपील किया गया। गुम मोबाईलों को रिकवर करनें में सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक श्री दिलेश्वर चंद्रवंशी ] उनि श्री अमित तिवारी , प्रधान आरक्षक भुनेष्वर मरकाम, प्रधान आरक्षक रूमलाल चुरेन्द्र, प्रधान आरक्षक प्रेमसिंह राजपूत, आरक्षक विवेक शाही आरक्षक पूरन प्रसाद देंवागन, आरक्षक विपिन गुप्ता, आरक्षक राहुल मनहरे , आरक्षक संदीप यादव, आरक्षक आकाश दुबे , आरक्षक मिथलेश यादव ,आरक्षक योगेश पटेल , आरक्षक गुलजारी साहू , आरक्षक योगेश गेडाम ,आरक्षक राहुल गजपाल ,आरक्षक च्नद्रशेखर यादव का सराहनीय भूमिका रहा।
दल्ली राजहरा – दल्ली राजहरा नगर का होनहार क्रिकेट खिलाड़ी समर्पित ठाकुर का चयन कूच बिहार ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता 2022 के लिए छत्तीसगढ़ अंडर 19 टीम में हुआ। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड बीसीसीआई द्वारा आयोजित कूच बिहार ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) की अंडर 19 टीम से प्रतिनिधित्व करेंगे।
ज्ञात हो कि समर्पित ठाकुर भिलाई इस्पात संयंत्र भिलाई व राजहरा माइंस राजहरा की टीम से खेलते हैं वर्तमान में बीएसपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 10 भिलाई में कक्षा 12 वी में अध्यनरत हैं और बीएसपी क्रिकेट ग्राउंड में अभ्यास करते वे अच्छे तेज गेंदबाज और बल्लेबाज हैं और कोच राजा गोपालन, राजा बनर्जी, परमजीत सिंह, मोहन दास, गोपाल राव, सुरेश रेड्डी, आनंद माधव, हरप्रीत सिंह भाटिया, ऐश्वर्य मौर्य, विवेक मसीह से समय समय पर क्रिकेट के गुर सीखते हैं।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
एलआईसी एजेंट व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सुरेश कुमार ठाकुर व अनिता ठाकुर के छोटे पुत्र हैं।
उनके CSCS अंडर 19 क्रिकेट टीम में चयन पर नगर में हर्ष व्याप्त है। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक बांबेश्वर, पालिका अध्यक्ष शीबू नायर, मंत्री मीडिया सचिव विवेक मसीह, संस्कार ठाकुर,चार्ली वर्गीस, विनोद मिश्रा,ज्ञानेंद्र सिंह, अशोक सिंह, साजू जोसेफ, एम एल साहू,रामाधीन प्रसाद, जिला सयु महामंत्री विजय जोगदंड, रूबी एंथोनी जिला महामंत्री अल्पसंख्यक कांग्रेस, पार्षद सोनी मनोज पिंटू दुबे, अशोक ठाकुर, सुरेश ठाकुर, दिनेश ठाकुर, राजेश ठाकुर अमित ठाकुर , महेश ठाकुर,राकेश ठाकुर, विनय बलबीर, विनय सिंह, महेश सिंह, मनोज सिंह, दीपक सिंह ने बधाई दी।
दो शिक्षण संस्थाएं जगतू माहरा और धरमू माहरा को समर्पित
महिला पॉलिटेक्निक धरमपुरा का नामकरण धरमू माहरा के नाम पर
मल्टीपर्पस हायर सेकंडरी स्कूल जगदलपुर अब कहलाएगा जगतू माहरा उच्चतर माध्यमिक शाला
जगदलपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप अब बस्तर की शिक्षण संस्थाओं का नामकरण इस आदिवासी अंचल की महान विभूतियों के नाम पर किया जा रहा है. इसी क्रम में धरमपुरा में संचालित महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज का नामकरण धरमू माहरा के नाम पर तथा बहु उद्देश्यय शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला का नामकरण जगतू माहरा के नाम पर किया गया.
इस अवसर पर आयोजित समारोह में बस्तर जिले के प्रभारी तथा उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव एवं क्षेत्रीय विधायक रेखचंद जैन तथा अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे. समारोह को संबोधित करते हुए सांसद दीपक बैज ने कहा कि बस्तर का इतिहास गौरवशाली विरासत, संस्कृति और महान विभूतियों से समृद्ध है. छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इतिहास के पन्नों को पलटते हुए विरासत और विभूतियों को सामने लाकर उनसे नई पीढ़ी को अवगत कराने का काम कर रहे हैं. जगतू माहरा और धरमू माहरा ने बस्तर की विरासत को संरक्षित रखने और यहां के जल, जंगल एवं जमीन की सुरक्षा के लिर अतुल्य योगदान दिया है. इन दोनों महान विभूतियों के नाम पर शिक्षण संस्थाओं का नामकरण किया जाना निश्चय ही स्तुत्य प्रयास है. श्री बैज ने कहा कि अब आज की पीढ़ी इन दोनों महा पुरुषों से प्रेरणा लेकर अपना भविष्य संवारेगी तथा बस्तर के विकास में सहभागी बनेगी. मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि हमारे पुरखों ने बस्तर की विरासत को संजोए रखने में अविस्मरणीय योगदान दिया है. हम सभी का कर्तव्य है कि हम उन महा पुरुषों के आदर्शो को आत्मसात करते हुए बस्तर का मान बढ़ाने में सहभागी बनें. संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने भी विचार रखे. इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं, नागरिक एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे.
आकंठ भ्रष्टाचार और लापरवाही में जुटी इस नगर सरकार, जिसका नेतृत्व सफीरा साहू और कविता साहू कर रही हैं ,को कुंभकर्णी नींद से जगाने के लिए भाजपा पार्षददल का आंदोलन- संजय पाण्डेय नेता प्रतिपक्ष
शहर मे बढ़ते आवारा कुत्तों के उचित रोकथाम, रोका छेका में अमल करने, शहर की सड़कों को मवेशी विहीन बनाने ,कांजी हाउस मे पानी,हरादाना और गोठानो मे शेड निर्माण करने हेतु भाजपा पार्षद दल के नेतृत्व में वरिष्ठ भाजपाईयों की उपस्थिति में भाजपा ने आज निगम कार्यालय के सम्मुख “धरना प्रदर्शन” किया ! विदित हो कि विगत 10 दिन पहले 11 अक्टूबर को भाजपाइयों ने इसी संबंध में एक ज्ञापन देकर नगर निगम का घेराव किया था तथा अपनी माँगो के संबंध में अल्टीमेटम देते हुए इसे पाँच दिवस के अंदर दुरुस्त करने व्यवस्था करने की बात कही थी ! परंतु नगर निगम ने लापरवाहीपूर्वक कोई भी कार्य सुधार हेतु नहीं किया जिससे व्यथित होकर भाजपाइयों ने आंदोलन का सहारा लेकर धरना प्रदर्शन शुरू किया है ! धरना के अंत में दोपहर साढ़े तीन बजे महापौर की अनुपस्थिति में नगर निगम आयुक्त श्री दिनेश नाग को धरना स्थल में “स्मरण पत्र- ज्ञापन” सौंपा गया ! आज के धरना प्रदर्शन में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार के साथ साथ निगम की सरकार भी पूरी तरह से फ़ेल है ! सरकार की सबसे महती योजना गोठान है, शाम होते ही शहर के सारे मवेशी रोड में आ जाते हैं जिससे रोज दुर्घटनाएँ हो रही है ,इसे रोकने में निगम पूरी तरह से फ़ेल है ! पूर्व महापौर किरण देव ने कहा कि दिल्ली के बाद डेंगू से लोग दर्जनों की संख्या में मृत हो रहे हैं तो वह शहर जगदलपुर है ! करोड़ों रुपया ख़र्च करते हुये नगर निगम सफ़ाई का ढोंग कर रहा है , बदले में लोगों को डेंगू,मलेरिया और टायफाइड जैसी गंभीर बीमारी दे रहा है ! डस्टबिन ख़रीदी पर भी पूर्व महापौर ने गंभीर प्रश्न उठाए ! भाजपा के जिलाध्यक्ष रूप सिंह मन्डावी ने कहा है कि भाजपा पार्षदों का यह आंदोलन चरणबद्ध तरीक़े से चलेगा और जनता में इनके भ्रष्टाचार और उनकी लापरवाही को उजागर करता रहेगा ! उन्होंने जनता से आह्वान किया कि ऐसे भ्रष्ट महापौर को उखाड़ फेंकने जनता सामने आए और भाजपा के साथ जुड़कर आंदोलन में सहयोग करें !
नगर निगम के नेताप्रतिपक्ष संजय पांडे ने कहा है कि आकंठ भ्रष्टाचार और लापरवाही में जुटी इस नगर सरकार, जिसका नेतृत्व सफीरा साहू और कविता साहू कर रही हैं को कुंभकर्णी नींद से जगाने के लिए भाजपा पार्षददल आंदोलनरत है ! शहर का एक मात्र कांजी हाउस में न साफ़ पानी है, ना दाना है, और ना हरा चारा है ! गोठान के नाम पर जो बाँस बल्लियों से शेड बनाए गए थे वो बरसात में धराशायी हो गया है ! रोका छेका काग़ज़ों में है , शहर में शाम ढलते ही मवेशी रोड में अपना आवास बना लेते हैं, जिसके कारण मवेशी और जनसामान्य दुर्घटनाग्रस्त हो रहा है ! नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती आबादी के पीछे महापौर पूरी तरह ज़िम्मेदार है ! गत आठ वर्षों से जब से नगर निगम में कांग्रेस की सरकार है डागहाउस के नाम पर बजट में वादे किए जाते हैं परंतु वादों के बाद उनका ध्यान सिर्फ़ अपनी चमचमाती कारों, चमचमाते कार्यालय के कक्ष तक सीमित हो जाती है! हॉस्पिटल से रेबीज़ के इंजेक्शन ग़ायब हो गए हैं !
नगर मंडल के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा है कि भाजपा का यह आंदोलन चरणबद्ध तरीक़े से तब तक चलता रहेगा जब तक नगर निगम इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं करता ! सफ़ाई के नाम से करोड़ों ख़र्च करने वाले नगर निगम में इनके स्वयं की कांग्रेसी पार्षद श्वेता बघेल व्यस्त रोड में कचरे का ढेर इसलिए डाल देती है क्योंकि वह सफ़ाई व्यवस्था से त्रस्त है ! नगर निगम के ढोल की पोल इनके कांग्रेसी पार्षद स्वयं खोल रहे हैं ! नगर निगम अपने मूल कार्यों सेअलग हटकर भ्रष्टाचार में लिप्त है, जबकि निगम के कर्मचारी पिछले दो महीने से तनख़्वाह नहीं मिलने के कारण अत्यंत परेशान है! उन्होंने आंदोलन का स्वरूप और विस्तृत किए जाने की बात कही ! धरना स्थल को विद्या शरण तिवारी,, धनसिंह नायक, दिगंबर राव, दयावती देवांगन, बी जयराम नवीन ठाकुर, दीप्ति पांडे, लक्ष्मी कश्यप, राममूर्ति पांडे, नरसिंह राव आलोक अवस्थी ,संग्राम राणा राणा आदि ने भी संबोधित किया ! धरना प्रदर्शन को सफल बनाने शिवनारायण पाण्डेय,योगेंद्र पण्डेय ,मोतीराम बघेल, त्रिवेणी रंधारी ,ममता पोटाई ,नीलम यादव, बृजेश सिंह भदौरिया,वेदप्रकाश पण्डेय,अविनाश श्रीवास्तव, शशिनाथ पाठक,रोशन सिसोदिया,गीता नाग,सुधा मिश्रा, अतुल कौशल,नरेंद्र पाणिग्रही, रिंकु पाण्डेय,दीपक त्रिवेदी ,संतोष त्रिपाठी ,रूपेश जैन, लक्ष्मण झा, बीबी चंदा बनो ,सी.एच. भारती ,राजेन्द्री महाराणा,योगेश ठाकुर,श्रीश मिश्रा,दीपक तिवारी ,,वीरेंद्र जोशी,तारा गुप्ता,योगेश शुक्ला,रवि कश्यप,कृष्णा राय,रमन चौहान ,रमेश नायडू ,संतोष बाजपाई,प्रेम यादव,प्रकाश झा, अभिषेक तिवारी,आंनद झा ,रितेश सोनी,पंकज आचार्य ,संतोष नाग, आलेख राज तिवारी ,आदित्य दीक्षित, आशु आचार्य , योगेश मिश्रा,तेजपाल शर्मा ,सुप्रियो मुखजी,राज पाण्डेय, शेखर शर्मा, मनीष निसाद, अज्जू निशाद,सैयद रोफ़ी हुसैन आदि उपस्थित थे ! आभार प्रदर्शन आरेंद्र सिंह आर्य और धरना का संचालन राजपाल कसेर ने किया !