• धारा 34 1 ) क, ख आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
• आरोपी के पास से 18 पौवा देशी प्लेन शराब 3340 एमएल कीमती 1,440 रूपये एवं शराब बिकी का रकम 500 रू को जप्त किया गया
श्रीमान पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश राठौर जिला बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक बोनीफास ईक्का के मार्गदर्शन में अवैध शराब एवं जुआ सट्टा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना राजहरा में दिनांक 20.10.2022 को मुखबीर सूचना के आधार पर थाना राजहरा स्टाफ के द्वारा कुसुमकसा से बालोद मार्ग जानकी पेट्रोल पंप के बाजू आरोपी के चाय ठेला में आरोपी वसीम खान पिता रसीद खान उम्र 39 वर्ष साकिन तालाब पारा वार्ड क्र. 13 कुसुमकसा थाना राजहरा जिला बालोद के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब जुमला 3340 एमएल कीमती 1,440 रूपये एवं शराब बिक्री का रकम 500 रू कुल जुमला कीमती 1940 रूपये को जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 34 ( 1 ) क ख आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
उक्त अभियान कार्यवाही में थाना राजहरा से सउनि सूरज साहू, प्रधान आरक्षक ईश्वर चंद्राकर, आरक्षक संजय चेलक एवं आरक्षक रविशंकर बंजारे की सराहनीय भूमिका रही।
आरोपी का नाम :
आरोपी वसीम खान पिता रसीद खान उम्र 39 वर्ष साकिन तालाब पारा वार्ड क्र. 13 कुसुमकसा थाना राजहरा जिला बालोद
जप्त संपत्ति
18 पौवा देशी प्लेन शराब जुमला 3,340 एमएल शराब कीमती 1,440 रूपये एवं शराब बिक्री का रकम 500 रू कुल जुमला कीमती 1940 रूपये।
संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से मिले 60 लाख रूपए
इंद्रावती नदी में पुल निर्माण के लिए अधिग्रहित की गई थी जमीन
जगदलपुर. इंद्रवती नदी पर पुल निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण के आठ साल बाद भूमि स्वामियों को मुआवजा मिल पाया. लंबे समय से संघर्ष करते आ रहे ग्रामीणों को जगदलपुर के विधायक एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैनका साथ मिला और संघर्ष फलीभूत हुआ. जैन के प्रयासों से भेजापदर के दस ग्रामीणों को 62 लाख 54 हजार 108 रुपए की मुआवजा राशि प्रदान की गई.
वर्षों से लंबित मांग पूरी होने पर भेजापदर के वरिष्ठ नागरिक शोभाराम ने कांग्रेस प्रवेश किया शोभाराम ने कांग्रेस प्रवेश करते हुए कहा कि वे साथी कृषकों के साथ भूमि मुआवजा के लिए पिछले आठ सालों से लगातार संघर्ष कर रहे थे. पूर्व की भाजपा सरकार में उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई. पुल बनाने के लिए भूमि अधिग्रहित कर ली गई थी और मुआवजा नहीं दिया जा रहा था. वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं विधायक जगदलपुर व संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से आज उन्हें एवं साथी कृषकों को मुआवजा की राशि मिल गई है. संवेदनशील सरकार के कार्यों से खुश होकर मैं कांग्रेस प्रवेश कर रहा हूं. भेजापदर की सुकना पिता सुधु को 2 लाख 17 हजार 518 रूपए, सहदेव पिता बोडा को 10 लाख 38 हजार 199 रूपए, सुखराय पिता बुधु को 6 लाख 15 हजार 720रूपए, कमलसाय पिता गोमिंग एवं खेमराज पिता गोमिंग को संयुक्त रूप से 8 लाख 20 हजार 960 रूपए, सोभाराम पिता ऊसे, डोबतु पिता सहदेव, बोडे पिता सुदरु एवं बोटो पिता सुदरु को संयुक्त रूप से 19 लाख 67 हजार 97 रूपए एवं दयमंती पति बामदेव को 15 लाख 94 हजार 614 रुपए के चेक प्रदान किए गए. संसदीय सचिव श्री जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वयं किसान पुत्र हैं और किसानों की तकलीफ को समझते हैं. इसीलिए उन्होंने बिना देरी किए मुआवजा राशि प्रदान करने के निर्देश दिए. किसानों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं विधायक रेखचंद जैन का आभार माना है. इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष वीरेन्द्र साहनी, सरपंच संघ के अध्यक्ष लैखन बघेल, सरपंच भेजापदर बुधसन कश्यप, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय वरिष्ठ नेता एवं मनोनीत पार्षद सुरेन्द्र झा, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, सांसद प्रतिनिधि धनुर्जय दास, विजय दास, लक्ष्मण सेठिया समेत ग्रामीण उपस्थित थे.
इस दौरान छ ग चैम्बर के बालोद जिला मंत्री अमित कुकरेजा, दल्ली राजहरा इकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार सोनी, उपाध्यक्ष झूमरलाल जी छाजेड़, मंत्री कैलाश छाजेड़ उपस्थित थे ।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने किया डेढ़ करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन
जगदलपुर.क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने नगरनार अंचल में 1 करोड़ 46 लाख 92 हजार रुपए के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया.
जैन ने ग्राम पंचायत धनपूंजी में 17 लाख 54 हजार ,चोकावाड़ा में 42 लाख 08 हजार, कस्तूरी में 41 लाख 04 हजार रुपए, भेजापदर में 18 लाख 26 हजार, उपनपाल में 16 लाख रुपए एवं करनपुर में 12 लाख रुपए के माता गुड़ी जीर्णोद्धार कार्य, सीसी रोड, नाली, शौचालय निर्माण, पुरातत्व स्थल जीर्णोद्धार, व्यवसायिक परिसर, सामुदायिक भवन, उचित मूल्य दुकान सह गोदाम निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया. ग्राम पंचायत धनपूंजी में सीसी रोड निर्माण जानकीराम बाड़ी से आम बगीचा तक 6 लाख 34 हजार, सीसी रोड निर्माण एनएच से सुंदर घर तक 150 मीटर, 1.5 मीटर पुलिया लागत 5 लाख 20 हजार रुपए, दंतेश्वरी मात गुड़ी जीर्णोद्धार 3 लाख, महामाई माता गुड़ी जीर्णोद्धार 3 लाख रुपए, ग्राम पंचायत चोकावाडा में सीसी रोड सह नाली निर्माण आवासपारा बुटिराम घर से सुखराम घर तक 212 मीटर 8 लाख 87 हजार रुपए, सीसी रोड निर्माण आवासपारा ईश्वर घर से राम दुकान तक 9 लाख रुपए, शौचालय निर्माण लागत 2 लाख 13 हजार रुपए, महामाया देव गुड़ी जीर्णोद्धार कार्य 3 लाख रुपए, पुरातत्व स्थल जीर्णोद्धार कार्य देवड़ा मंदिर 19 लाख 08 हजार रुपए, ग्राम पंचायत कस्तूरी में व्यवसायिक परिसर निर्माण कार्य 5 दुकान निर्माण लागत 12 लाख 13 हजार रुपए, सामुदायिक भवन निर्माण लागत 5 लाख 95 हजार रुपए, शौचालय निर्माण लागत 2 लाख 13 हजार रुपए, सीसी रोड निर्माण बेथल चर्च से झण्डीगुडी तक 250 मीटर लागत 8 लाख 83 हजार रुपए, मावली माता गुड़ी जीर्णोद्धार कार्य 3 लाख, कोदई माता गुड़ी जीर्णोद्धार कार्य 3 लाख, डोडसा माता गुड़ी जीर्णोद्धार कार्य 3 लाख रुपए, गंगादेई माता गुड़ी जीर्णोद्धार कार्य 3 लाख रुपए, भेजापदर में भंडारिन गुड़ी जीर्णोद्धार कार्य 3 लाख रुपए, माता गुड़ी जीर्णोद्धार कार्य 3 लाख रुपए, मां तेलगिन माता गुड़ी जीर्णोद्धार कार्य 3 लाख रुपए, प्राशा से चंपा तालाब तक 250 मीटर सीसी रोड 7 लाख 85 हजार रुपए, चर्च से माता गुड़ी तक 45 मीटर सीसी रोड निर्माण 1 लाख 41 हजार रुपए, ग्राम पंचायत उपनपाल में कोदई माता गुड़ी जीर्णोद्धार कार्य 3 लाख रुपए, तेलगिन माता गुड़ी जीर्णोद्धार कार्य 3 लाख रुपए, उचित मूल्य दुकान निर्माण लागत 10 लाख रुपए, ग्राम पंचायत करनपुर में सुकलि माता गुड़ी रामपाल जीर्णोद्धार कार्य 3 लाख रुपए, भैरव मंदिर जीर्णोद्धार कार्य 3 लाख रुपए, परदेशिन माता गुड़ी जीर्णोद्धार कार्य 3 लाख रुपए, ठकुराइन माता गुड़ी जीर्णोद्धार कार्य 3 लाख रु. का भूमिपूजन किया. इस अवसर पर विधायक श्री जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप हर ग्राम पंचायत में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है. मुख्यमंत्री के निर्देश पर विधानसभा क्षेत्र में 100 से अधिक माता गुड़ियों के जीर्णोद्धार के लिए राशि स्वीकृत की गई है. माता गुड़ी हमारी आस्था का केंद्र है एवं आदिवासी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए माता गुड़ी जीर्णोद्धार कार्य किया जा रहा है. इस हेतु बस्तर आदिवासी विकास प्राधिकरण एवं जिला खनिज न्यास निधि से राशि स्वीकृत की गई है.इसके अलावा ग्राम पंचायतों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए भी काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में ग्रामीण क्षेत्रों का जो विकास रुका हुआ था, हमारी सरकार में अब वह विकास तेज हो गया है. उन्होंने ग्रामीणों को निर्माण कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने का अनुरोध किया.
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ ब्लाक अध्यक्ष विरेन्द्र साहनी सरपंच संघ के अध्यक्ष लैखन बघेल शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग हेमू उपाध्याय वरिष्ठ नेता एवं मनोनीत पार्षद सुरेन्द्र झा, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा सांसद प्रतिनिधि धनुर्जय दास, वरिष्ठ नेता विजय दास, वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सेठिया युवा नेता संजय मसीह, सरपंच धनपूंजी नीलांबर बघेल,उप सरपंच विजय बिसाई,चोकावाडा सरपंच बैधनाथ नाग,उप सरपंच डमरूधर बघेल,कस्तूरी सरपंच राजेन्द्र बघेल,उप सरपंच देवी सिंह राणा,भेजापदर सरपंच बुधसन कश्यप उपनपाल सरपंच श्रीमती कामिनी नागेश उप सरपंच वासूदेव गोयल करनपुर में मां हिंगलाज माता मंदिर के प्रधान पुजारी लोकनाथ पुजारी,कैलाश ठाकुर समेत पंचायतों के जनप्रतिनिधियों समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे
बरती जाएगी पारदर्शिता, शासन के कड़े रुख से ढीले पड़े अधिकारी
स्थानांतरण में निःशक्त और महिला वर्ग का रखा जाएगा विशेष ध्यान
जगदलपुर.छत्तीसगढ़ के प्रायः सभी जिलों में शिक्षकों की पदोन्नति, पदस्थापना और तबादले में हुई गड़बड़ियों को लेकर शासन के कड़े रुख के बाद जिला शिक्षा अधिकारियों के तेवर ढीले पड़ गए हैं. अब इन सभी प्रक्रियाओं को पूरा करते समय पूरी पारदर्शिता बरतने की बात कही जाने लगी है. वहीं तबदले में महिला वर्ग और निःशक्त शिक्षकों का विशेष ध्यान रखे जाने पर भी जोर दिया जा रहा है. उल्लेखनीय है कि राज्य के कई जिलों में शिक्षक शिक्षिकाओं की प्रधान पाठक पद पर पदोन्नति में अधिकारियों द्वारा भारी भर्राशाही और मनमानी की जाने की खबरें सामने आने के बाद शासन ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है. राज्य में जिला स्तर पर पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण की गई है. बस्तर शिक्षा जिले में भी जिला स्तर पर 1200 शिक्षक – शिक्षिकाओं को पदोन्नत किया गया है. पदोन्नति उपरांत इन शिक्षकों को जहां तहां पोस्टिंग दे दी गई है. चर्चा है कि बस्तर में भी इस प्रक्रिया को पूर्ण करते समय कायदों का ध्यान नहीं रखा गया है. कुछ पीड़ित शिक्षकों ने मामले की शिकायत उच्च स्तर पर की है. विभिन्न जिलों से लगातार मिल रही शिकायतों के बाद शासन ने पदोन्नति, पदस्थापना और तबादले में शिक्षक शिक्षिकाओं की काउंसिलिंग अनिवार्य रूप से करने के निर्देश जारी किए हैं. इसी आधार पर संचालक लोक शिक्षण ने इन विभागीय प्रक्रियाओं के लिए कुछ गाइड लाइन तय किए हैं, जिन्हें अमल में लाना जरुरी है. अब योग्यता अनुसार संबंधित शिक्षक शिक्षिकाओं को आमने सामने बिठाकर उनकी काउंसिलिंग की जाएगी. उनके दावे आपत्तियों का निराकरण यथा संभव तुरंत किया जाएगा, तबादले और पदस्थापना में महिला व निःशक्त शिक्षक शिक्षिकाओं को ज्यादा दूर की शालाओं में ना भेजने, वरिष्ठता क्रम का पूरा ध्यान रखने, पति पत्नी को एक ही जगह पदस्थ करने जैसे तथ्यों का पूरा ध्यान रखा जाएगा. पदोन्नति, पदस्थापना और तबादले तथा युक्तियुक्तकरण की समूची प्रक्रिया को पारदर्शिता पूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाएगा. ऐसा करने से निश्चय ही भ्रष्टाचार पर विराम लगेगा. डीईओ की पेशी 28 को पदोन्नति, पदस्थापना और तबादले को लेकर प्राप्त शिकायतों के आधार पर संचालक लोक शिक्षण ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को उनके द्वारा जारी संबंधित आदेशों की प्रति तथा शिक्षकों के आवेदनों के साथ अपने कार्यालय में तलब किया है. संचालक कार्यालय में पेशी की यह प्रक्रिया आज 21अक्टूबर से शुरू हो रही है. पहले दिन रायपुर और दुर्ग संभाग के जिला शिक्षा अधिकारियों को उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है. वहीं बस्तर और सरगुजा संभाग के जिला शिक्षा अधिकारियों की पेशी 28 अक्टूबर को सुबह 11बजे से होगी.
हिंदुस्तान स्टील एंप्लाइज यूनियन सीटू राजहरा के नेतृत्व में लौह अयस्क खदान समूह राजहरा में कार्यरत सुरक्षा गार्डों की मांगों को लेकर पिछले 7 दिनों से जारी भूख हड़ताल आज प्रबंधन के लिखित एवं ठोस आश्वासन के बाद समाप्त की गई । इस अवसर पर कर्मियों ने रंग गुलाल एवं मिठाई के साथ पटाखे फोड़ते हुए इस भूख हड़ताल का समापन किया ।
भूख हड़ताल समापन अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक बांबेश्वर, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े, मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया के प्रभारी सचिव विवेक मशीह, जिला महामंत्री सुरेश ठाकुर, एवं पार्षद स्वप्निल तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान सीटू के कार्यकारी अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि हमारी अधिकांश मांगों पर 18 तारीख को ही सहमति बन चुकी थी लेकिन कुछ बिंदुओं पर असहमति होने के कारण हड़ताल जारी थी, आज प्रबंधन ने 1:00 बजे मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय में बैठक आयोजित की, जिसमें सीजीएम (माइंस एवं रावघाट) समीर स्वरूप, जीएम इंचार्ज आर सी बेहरा, जीएम टीए एस के श्रीवास्तव, डीजीएम कार्मिक विकास चंद्रा, प्रबंधक कार्मिक जे एस बघेल, अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारी संतराम साहू तथा यूनियन की ओर से अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिमैया, सचिव प्रकाश सिंह क्षत्रिय, कार्यकारी अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह, सुरक्षा गार्ड प्रतिनिधि गिरीश कुमार सिंह एवं भोज राम साहू उपस्थित रहे।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
इस बैठक में प्रबंधन और यूनियन के बीच एक लिखित सहमति बनी, जिसके अनुसार खदान में ठेका श्रमिकों के लिए लागू ₹100 प्रतिदिन माइंस एलाउंस एवं ₹90 प्रति नाइट शिफ्ट एलाउंस सुरक्षा गार्डों को भी दिए जाने के संबंध में खदान प्रबंधन ने एक प्रस्ताव बनाकर उच्च प्रबंधन को प्रेषित कर दिया है जिस पर जल्द अनुमोदन प्राप्त करने का प्रयास किया जा रहा है अनुमोदन पश्चात इन भत्तों का भुगतान सुरक्षाकर्मियों को कर दिया जाएगा । दूसरी मांग सेंट्रल वेज के संबंध में तय किया गया कि सभी संबंधित विभागों के साथ बैठक कर इस मांग पर सकारात्मक निराकरण किया जाएगा ।
संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा गार्डों की संख्या बढ़ाए जाने की मांग पर प्रबंधन ने कहा कि वर्तमान ठेका की शर्तो एवं प्रावधानों का परीक्षण कर इस मुद्दे का भी सकारात्मक हल निकाला जाएगा । इस लिखित सहमति में यूनियन ने स्पष्ट किया कि उक्त समस्याओं का निराकरण जल्द से जल्द हो ताकि औद्योगिक शांति और सकारात्मक वातावरण में श्रमिक काम कर सकें। इस तरह दोनों पक्षों में लिखित हस्ताक्षर युक्त सहमति बनने के बाद भूख हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की गई। इस अवसर पर यूनियन के सचिव प्रकाश क्षत्रिय ने स्पष्ट किया कि यदि प्रबंधन मांगों पर बनी सहमति पर आनाकानी का रवैया अपनाता है, तो हम पुनः आंदोलन में जाने से पीछे नहीं हटेंगे ।
इस अवसर पर उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष समेत कांग्रेस पार्टी के तमाम पदाधिकारियों ने आंदोलनकारी सुरक्षा गार्डों को जीत के लिए बधाई दी और कहा कि उनके द्वारा आगे भी सीटू के श्रमिक हित के आंदोलनों में बराबर सहयोग प्रदान किया जाएगा। समापन अवसर पर बडी संख्या में सुरक्षा गार्डों के अलावा यूनियन के पदाधिकारी विजय शर्मा, रामाधीन, जे गुरूवुलु, सुजीत मंडल, चार्ली वर्गिस, मान सिंह कनवर, विनोद मिश्रा, आदि उपस्थित रहे। ज्ञानेन्द्र सिंह कार्यकारी अध्यक्ष सीटू राजहरा।
दिनांक 20.10.2022 दिपावली पर्व के मद्देनजर आज दिनांक 20.10.2022 से 26.10.2022 तक सदर बाजार बालोद में सुबह 09.00 बजे रात्रि 11.00 बजे तक चारपहिया बड़ी वाहने एवं छोटी वाहनों पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी।
बुधवारी बाजार आने वाले आम जनता के लिए पार्किंग स्थल कन्या शाला स्कूल, बजरंग अखाड़ा, बाल मंदिर स्कूल, पशू चिकित्सालय ऑफिस, जनपद पंचायत, पुराना नगर पालिका में वाहन पार्किंग के लिए निर्धारित किया गया है।
आम नागरिकों से निर्धारित पार्किंग स्थलों में वाहन पार्किंग करने एवं व्यपारीयों से अपने दुकानों के सामने पार्किंग के पर्याप्त स्थान रखने की अपील किया गया।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर, श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर एवं उप पुलिस अधीक्षक । राजेश बांगड़े यातायात के मार्गदर्शन में एवं यातायात प्रभारी दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में अगामी दिपावली पर्व दिनांक 22.10.2022 से 26.10.2022 तक के मद्देनजर बालोद शहर अंदर दिनांक 20.10.2022 से 26.10.2022 तक शहर के मुख्य बाजार एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र घड़ी चौक, सदर बाजार, बुधवारी बाजार एवं मधुचौक में चारपहिया वाहनों के प्रवेश के समय प्रातः 09.00 बजे से रात्रि 11.00 बजे तक निषेध किया गया है। बुधवारी बाजार आने वाले आम जनता के लिए मो.सा. पार्किंग स्थल कन्या शाला स्कूल, बजरंग अखाड़ा, बाल मंदिर स्कूल, पशू चिकित्सालय ऑफिस, जनपद पंचायत, पुराना नगर पालिका पार्किंग के लिए निर्धारित किया गया है। सदर बजार आने वाले सभी आम नगारिक अपने वाहन को घड़ी चौक के पास वन विभाग कार्यालय, पुलिस कॉलोनी, सी मार्ट में पार्किंग करेंगे। कला केन्द्र की तरफ मिठाईयॉ खरीदने आने वाले सभी वाहन को बस स्टैण्ड बालोद में पार्किंग करेंगे। सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान में फटाखा खरीदने आने वाले सभी आम नगारिक अपने वाहन को सी मार्ट में पार्किंग करेगे। दल्ली चौक सहकारी बैंक में आने वाले सभी आम नगारिक अपने वाहन को सी मार्ट बालोद में पार्किंग करेंगे। प्रतिबंधित क्षेत्र में चारपहिया वाहन खड़ी करते पाएं जाने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
व्यपारीयों को दिनांक 20.10.2022 से 26.10.2022 तक प्रातः 09.00 से पुर्व एंव रात्रि 11.00 बजे के बाद सदर बाजार क्षेत्र में मालवाहक वाहनो से समानो के लोडिंग अनलोडिंग करने हेतु निर्देषित किया गया है। व्यापरियों से अनुरोध किया गया कि अपने दुकानों के सामने चारपहिया वाहनों की पार्किंग न करने दे एवं दुकानों में सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगावे साथ ही एक कैमरा का फोकस रोड़ की तरफ करे ताकि किसी भी प्रकार की घटना दुर्घटना होने की स्थिति में उपयोगी साबित हो सकें। जिला एवं पुलिस प्रशासन बालोद आम नागरिकों से अपील किया गया कि निर्धारित पार्किंग स्थलों में ही अपने वाहनो की पार्किंग किया जाए एवं व्यपारियों/दुकानदारो के द्वारा अपने दुकानो, व्यवसाय के सामने अनाधिकृत रूप से सामान फैलाकर व्यवसाय नहीं करे एवं व्यपारियों/दुकानदारो को अपने दुकानो के सामने पार्किंग के लिए पर्याप्त जगह रखने की हिदायत दी गयी। सभी व्यपारी एवं आम जनता से अपील है कि दिपावली पर्व पर बाजार व्यवस्था एवं पार्किंग व्यवस्था बनाने हेतु जिला एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। नोटः- दीपावली पर्व पर सुगम यातायात व्यवस्था हेतु कन्या शाला स्कूल, बजरंग अखाड़ा, बाल मंदिर स्कूल, पशू चिकित्सालय ऑफिस, जनपद पंचायत, पुराना नगर पालिका, घड़ी चौक के पास वन विभाग कार्यालय, पुलिस कॉलोनी, सी मार्ट बस स्टैण्ड बालोद, में पार्किंग स्थल बनाया गया है।
अल्प समय के लिए नियुक्त विकास खंड शिक्षा अधिकारी के रूप में बस्तर विकासखंड में पदस्थ विकास खंड शिक्षा अधिकारी बली राम कश्यप को जिला शिक्षा अधिकारी के रूप में जयपुर जिला में पदस्थ करने पर विकास खंड शिक्षा कार्यालय के कर्मचारियों के द्वारा जिला मुख्यालय विजयपुर में पहुंचकर उसको देखकर उन्हें बधाई प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी इस अवसर पर बली राम बघेल ने कहा किअल्प समय मे बस्तर में किया गया कार्य सदैव याद रहेगा। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य बसन्त टाटी,मध्यान्ह भोजन नोडल अधिकारी शैलेन्द्र तिवारी,छात्र वृति नोडल भोला मरकाम, कुलधर मौर्य, रविन्द्र उसेंडी, भागीरथी दर्रो, नंद कुमार मारकोंड़ा,अरब खान,इंदु ठाकुर, उपस्थित थे।
जगदलपुर राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत धरमु माहरा शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक धरमपुरा में इंडक्शन प्रोग्राम के तहत प्राचार्य डॉ. पीयूष लोटीया, एसओएस विभाग के वरिष्ठ व्याख्याता संजय त्रिवेदी, अरूणेश आत्मपुज्य, संतोष कुमार, ईशान साहु तथा समस्त स्टाफ की उपस्थिति में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत नव प्रवेशित छात्राओं को एनएसएस प्रभारी श्रीमती सुषमा देवागंन के द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई । साथ ही छत्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना की पुस्तिका का वितरण किया गया । इस कार्यक्रम में छात्राओं के लिए आत्मरक्षा विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया था ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शोतोकॉन कराटे-डो एसोसिएशन के अध्यक्ष, मुख्य प्रशिक्षक रेन्शी सरजीत सिंह बख्शी थे । उन्होंने छात्राओं के आत्मरक्षा तथा मार्शल आर्ट से संबंधित जिज्ञासाओं व सवालों के जवाब विस्तृतपूर्वक देते हुए हुए उन्हें आत्मरक्षा के महत्व को बताते हुए छात्राओं को इस कला को सीखने के लिए प्रेरित किया ।
किसान प्रतिनिधियों ने 22 को रेल रोको आंदोलन किया स्थगित
स्थानीय प्रशासन के प्रस्ताव पर रेल मंडल स्टेशन का करते नाम तयःडीआरएम
सांसद प्रतिनिधि ध्रुवे स्टेशन के पानी बिजली यात्री प्रतिक्षालय समस्याओं पर किया चर्चा
दल्ली से दूर्ग चलने वाली डेमों ट्रेन सप्ताह के सातों दिन चलाने सौपा ज्ञापनः व्यापारी संघ
दल्लीराजहरा/डौण्डी,19 अक्टुबर l दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे मंडल प्रबंधक (डीआरएम) संजीव कुमार स्पेशल सैलून लेकर दल्लीराजहरा रावघाट के अंतर्गत बने स्टेशन व स्थानीय रेल्वे विभाग में चल रहे परियोजनाओं के कार्यों का निरक्षण करने पहुचे इसी दौरान सल्हाईटोल रेल्वे स्टेशन का नाम संशोधित कर डौण्डी के नाम पर स्टेशन रखने की मांग व प्रभावित किसानों व भाजपा के जनप्रतिनिधि व्दारा एक माह पूर्व में सल्हाईटोला का नाम संशोधित कर डौण्डी नही किये जाने पर 22 अक्टुबर को डौण्डी के रेल्वे स्टेशन में रेल रोको आंदोलन करने का रायपुर रेल मंडल को अल्टिमेटम दिया था इस संबध में डीआरएम संजीव कुमार दल्लीराजहरा प्रभावित किसानों के प्रतिनिधि जीवन धनकर अघनू तारम सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे मंडल अध्यक्ष मनीष झा नगर पंचायत अध्यक्ष सोमेश सौरी को दल्लीराजहरा स्टेशन में मिलने का समय दिया और उनकी बातों को गंभीरता से सुनने के बाद कहा की स्टेशन का नाम संशोधन का मामला गृहमंत्रालय के अंतर्गत आता है ।
साथ ही यह भी कहा की आप लोगों के पूर्व में दिये गये आवेदन अनुसार सल्हाईटोला के नाम से इस परियोजना के अंतर्गत स्टेशन बना है,अधिग्रहित भूमि भी डौण्डी के किसानों व नगर डौण्डी की है । उन्होने यह भी कहा की किसी भी नये रेल लाइन परियोजना का निर्माण भारत के किसी भी क्षेत्र में किया जाता जाता है उसके अंतर्गत रेल्वे स्टेशन का नाम तय होने की एक प्रक्रिया होती है । जिसकी जबाबदारी उस क्षेत्र के स्थानीय प्रशासन व उस क्षेत्र के जिला प्रशासन का दायित्व होता है ।उसी के अनुसार रेल्वे स्टेशनों का नाम रेल मंडल तय करता है। रावघाट रेल लाइन का निर्माण होने के पश्चात इस परियोजना में दल्ली राजहरा से यात्री रेलगाड़ी का स्टापेज स्टेशन गुदुम था डौण्डी में यात्री गाड़ी का स्टापेज व स्टेशन के नाम के संबध में पूर्व में कोई प्रस्ताव स्थानीय प्रशासन नही दिया था जनता की मांग पर बाद में यात्री गाड़ी का यहां की जनता को आवागमन की सुविधा संबध में नया स्टेशन प्रारंभ करने का नाम सल्हाईटोला स्थानीय प्रशासन के अपर कलेक्टर से 15 अगस्त 2015 को प्रस्ताव रेल मंडल को प्राप्त हुआ था। रेल्वे ने इसी के आधार पर स्टेशन का नाम सल्हाईटोला रखा था । यह मामला गृह मंत्रालय का है। आप लोगो स्टेशन का नाम संशोधित करने के लिए गृह मंत्रलाय से संर्पक करिये जहां तक रहा रेल् मंडल की भूमिका डीआरएम संजीव कुमार ने इस संबध में पुरी मदद का अश्वासन प्रतिनिधियों को दिये है डीआर एम की बातों से अश्वस्त हो कर प्रभावित किसान प्रतिनिधि मंडल ने 22 अक्टुबर को रेल रोको आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया है। साथ विक्रम ध्रुवे मंडल अध्यक्ष मनीष झा नगर पंचायत अध्यक्ष सोमेश सौरी जीवन धनकर ने स्टेशन की समस्या पानी बिजली यात्री प्रतिक्षालय के संबध में अपनी बात रखी साथ ही नगर के व्यापारी गण ने डी आर एम सजीव कुमार से भेट कर दल्लीराजहरा से दूर्ग की और जाने वाली यात्री रेल गाड़ी को सप्ताह के 7 दिन चलाने ज्ञापन सौपा व अंतगढ़ से रायपुर जाने वाली यात्री गाड़ी को बिलासपुर तक बढाने की मांग भी किया है। जिस पर डीआरएम ने कहा की यात्री सुविधाओ में वृध्दि ट्रेनों की सुरक्षा परिचालन क्षमता में बढोतरी ट्रेनों की सुरक्षा यात्रियों की सुरक्षा व सुविधाओं को बेहतर करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है ।तत्पश्चात डी आर एम ने रेल्वे अधिकारियों रेल्वे युनियन के पदाधिकारियों स्टेशन मास्टर के साथ बैठक कर विभाग में चल रहें परियोजनाओं के कार्यों के संबध में जानकारी ली व दिशा निर्देश भी दिये है।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें