खोटलापाल ग्रामीण सचिवालय के नियमित खुलने से लोगो मे राहत
जनपद सीईओ बस्तर ने किया ग्रामीण सचिवालय की व्यवस्था पर जताया संतोष
जिला कलेक्टर बस्तर के निर्देश पर चल रहे ग्रामीण सचिवालयों का लाभ ग्रामीणों को मिलना आरम्भ हो गया है।जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ग्रामीणों को काफी भटकना पड़ता था ।लेकिन नियमित रूप से सचिवालयों में अधिकारियों के आने से लोगो का काम स्थल में ही हो रहा है। जनपद पंचायत बस्तर के ग्राम पंचायत खोटलापाल ग्रामीण सचिवालय में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयभान सिंह राठौर के द्वारा औचक निरीक्षण में ग्रामीण सचिवालय की व्यवस्था पर खुशी जाहिर की ज्ञात हो कि सचिवालय के नोडल अधिकारी बीआरसी बस्तर राजेन्द्र सिंह ठाकुर के द्वारा नियमित रूप से सरपँच सचिव व ग्रामीणों की बैठक लेकर इसके उद्देश्यों की न केवल जानकारी देते है
इसके लाभ की बात भी बताई जाती थी।यही कारण है कि जाति प्रमाण पत्र को लेकर लोगो मे उत्साह देखने को मिल रहा है ।पटवारी,सरपँच, सचिव स्थल में ही आवेदनों को पूर्ण करने में सहयोग कर रहे हैं। इस अवसर पर नोडल अधिकारी राजेन्द्र सिंह ठाकुर,शैलेन्द्र तिवारी, सीएसी योगेश बघेल,कृष्ण ठाकुर,सचिव दिलीप कश्यप, पटवारी नितीश देवांगन,लच्छनी कहन्ती,शियाराम कौशल्या कश्यप,भारतराम , शान्ति,सोमारु पटेल,पंडा राम,धनुर्जय ठाकुर सहित काफी सँख्या में पालक उपस्थित थे।
बोनस पर सेल प्रबंधन के अड़ियल रवैए के खिलाफ सीटू के झंडे तले आज सुबह 5:30 बजे माइंस ऑफिस चौक पर एकत्रित कर्मचारियों ने सेल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, तथा 45 मिनट तक रोड जाम किया । इस बीच दल्ली माइंस जाने वाली बस भी कर्मचारियों को लेकर वही रुकी रही । कर्मचारियों का गुस्सा बहुत ज्यादा था, कर्मचारियों ने सेल प्रबंधन को खूब खरी-खोटी सुनाई तथा विचार व्यक्त किया कि सेल प्रबंधन को कर्मचारियों अधिकारियों में इस तरह का भेदभाव नहीं करना चाहिए अगर प्रबंधन अपने रवैए में बदलाव नहीं करता तो खदानों को अनिश्चितकालीन के लिए बंद किया जाएगा ।
उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए यूनियन के अध्यक्ष प्रकाश क्षत्रिय ने कहा कि सभी पीएसयू में सेल प्रबंधन का रवैया कर्मियों के प्रति सबसे ज्यादा नकारात्मक रहता है। वेज रिवीजन में हमने इसकी बानगी देखी है और अब बोनस में भी बंपर मुनाफे के बावजूद सेल प्रबंधन कर्मियों को प्रोत्साहन देने में भेदभाव कर रहा है। लगभग 4 गुना मुनाफा होने के बावजूद यूनियनों ने केवल 3 गुना बोनस की मांग की थी जिस पर भी प्रबंधन ने दुर्गा पूजा के पहले किसी भी तरह का निर्णय न लेते हुए कर्मचारियों की भावनाओं को आहत किया है। जो बर्दाश्त करने के लायक नहीं है ।ये कर्मचारियों का अपमान है। इसलिए कर्मचारियों और यूनियनों को एकजुट होकर सेल प्रबंधन के इस रवैया के खिलाफ हड़ताल सहित सीधी कार्रवाई में जाने के लिए बाध्य होना पड़ेगा । इस बीच प्रदर्शन के असर को देखते हुए खदानों के विभिन्न विभागों में कर्मचारियों ने स्वस्फूर्त काम बंद कर दिया है ।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
दल्लीराजहराआज दिनांक 28सितंबर को लौह अयस्क खदान समूह में दुर्गा पूजा के पहले बोनस नहीं मिलने पर कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। आक्रोशित कर्मचारियों ने आज प्रथम पाली में लौह अयस्क खदान के दल्ली प्लांट एवं राजहरा प्लांट में बोनस के लिए हो रही अनावश्यक देरी के कारण उत्पादन ठप कर दिया।
प्रबंधन द्वारा एनजेसीएस की दो-दो मीटिंग होने के बावजूद भी बोनस की राशि तय न होने के कारण कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। उसी आक्रोश का परिणाम है कि आज माइंस में उत्पादन ठप कर दिया गया। कर्मचारियों का कहना है कि त्यौहार बीतने के बाद बोनस का क्या महत्व रहेगा। हमें समय पर बोनस मिलना चाहिए और बोनस भी प्रॉफिट जिस हिसाब से हुआ है उसी के अनुपात में मिलना चाहिए। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर प्रबंधन जल्द ही बोनस नहीं देता है तो अनिश्चित काल के लिए भी उत्पादन ठप कर देंगे।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
श्रीमान पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व नगर पुलिस अधीक्षक श्री मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में चोरियों पर त्वरित कार्यवाही एवं आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी करने संबंधी दिशा निर्देश प्राप्त होने परः-
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी दिनांक 24-09-2022 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि मैं अपनी खेती किसानी के लिए औराटोला खार खेत में किलोस्कर कंपनी का पांच हॉर्स पावर का मोटर पंप लगाया हूं । इस वर्ष बरसात अधिक होने से मोटर पंप को नाला से निकलाकर खेत मेड में रखा था जिसे दिनांक 22/09/222 के शाम 05 बजे देखा था, जो दिनांक 23/09/2022 को सुबह करीबन 05/30 बजे खेत देखने गया था, तो मेड पार में रखे पांच हार्स पावर का मोटर पंप नही था, घर आकर पिताजी को बताया कि मोटर पंप खेत मेड में नही है । जिसे आसपास पता तलाश किया, पता नही चला है । मेरे खेत से लगा अनिल कुमार भैसारा के खेत में भी लगे, किलोस्कर कंपनी का पांच हॉर्स पावर का मोटर पंप भी नही है, कोई अज्ञात चोर द्वारा मेरा किलोस्कर कंपनी का पांच हॉर्स पावर का मोटर पंप पुरानी इस्तेमाली कीमती 5,000 रूपये एवं अनिल कुमार भैसारा का किलोस्कर कंपनी का पांच हॉर्स पावर का मोटर पंप पुरानी इस्तेमाली कीमती 5000 रूपये कुल जुमला कीमती 10,000 रूपये को चोरी कर ले गया है। कि रिपोर्ट पर अपराध सदर धारा कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
• विवेचना दौरान थाना डौण्डी पुलिस द्वारा अलग-अलग टीम बनाकर आरोपियों की पता तलाश की गई जिसपर दल्लीराजहरा तथा डौण्डी के कबाड़ी काम करने वाले 11 संदेहियों को अभिरक्षा में लेकर बारिकी से पुछताछ करने पर पता चला कि सभी कबाड़ी काम करने वाले गांव-गांव में जाकर कबाड़ी खरीदते थे एवं रेकी करते थे। उसी दौरान औंराटोला में खेत मेड़ पर किलोस्कर कंपनी का दो पानी पंप को देखकर सभी आरोपीगण एवं विधि से संघर्षरत अपचारी बालक ने दिनांक 22-09-2022 को रात्रि में चोरी का प्लान बनाकर राजहरा से पीकप वाहन क्रं CG 19 PD 3635 को किराये मे लेकर सभी रात्रि में चोरी कर दोनों मोटर पंप को दल्लीराजहरा में आरोपी आशीष नेताम के बाड़े में रखकर खरीददार ढुंढ रहे थे, जिन्हे बारिकी से पुछताछ करने पर सभी आरोपीगणों ने अपराध करना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी यशवंत मण्डावी एवं आशीष नेताम के कब्जे से दो नग किलोस्कर कंपनी का पांच हॉर्स पावर का मोटर पंप जप्त किया गया। एवं आरोपीगणों को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय एवं विधि से संघर्षरत अपचारी बालक को किशोर न्यायबोर्ड बालोद पेश किया गया।
• प्रकरण में चोरी गये माल मशरुका एवं आरोपी पतासाजी में उपनिरीक्षक कैलाशचंद्र मरई थाना प्रभारी, सउनि डी.एल. रावटे, प्र.आर. ज्ञानेश चंदेल, प्र.आर. विष्णु तारम, आर. युगल किशोर लोहले, खिलावन सिन्हा, षमनेश साहु, जशवंत नेताम, जानेश्वर करचाल, संजीव बारले, बिरेन्द्र भुआर्य, सुरेश गावड़े की सराहनीय भूमिका रही। नाम आरोपीगणः- 1) यशवंत उर्फ अशु मण्डावी पिता- धर्मेन्द्र मण्डावी जाति- देवार उम्र 26 साल पता- वार्ड नं. 06 भण्डारीपारा डौण्डी थाना – डौण्डी जिला – बालोद (छ0ग0) 2) आशीष नेताम पिता- पुसऊराम नेताम जाति- देवार उम्र 26 वर्ष सा0- वार्ड नं. 22 जे0डी0 आफिस के पीछे दल्लीराजहरा,थाना – दल्लीराजहरा जिला – बालोद (छ0ग0) 3) बिरेन्द्र सरमोंगरी पिता- स्व0 सुकालु उर्फ कोलवा उम्र 32 वर्ष पता- वार्ड नं-03 पटेल कालोनी दल्लीराजहरा थाना- दल्लीराजहरा जिला – बालोद (छ0ग0) 4) मंगलू नेताम पिता- स्व0 जफ्फार नेताम उम्र 39 वर्ष वार्ड नं-22 मछली मार्केट, दल्लीराजहरा थाना- दल्लीराजहरा जिला – बालोद (छ0ग0) 5) धनराज नेताम पिता- बोंड़रा नेताम उम्र 21 वर्ष पता- वार्ड नं-03 पटेल कालोनी दल्लीराजहरा थाना- दल्लीराजहरा जिला – बालोद (छ0ग0) 6) महेश नेताम पिता- स्व0 चमरू नेताम उम्र 22 वर्ष पता वार्ड नं-22 मछली मार्केट, दल्लीराजहरा थाना- दल्लीराजहरा जिला – बालोद (छ0ग0) 7) दीपक वैष्णव पिता- गोपाल वैष्णव उम्र 21 वर्ष पता- वार्ड नं- 05 डिपोपारा डौण्डी 8) रज्जु कुमार कृषाण पिता- रामचंद उम्र 22 वर्ष पता- वार्ड नं- 06 भण्डारीपारा डौण्डी 9) सोहन कुमार कोमा पिता- गोकुलराम कोमा उम्र 19 वर्ष पता- वार्ड नं- 06 भण्डारीपारा डौण्डी 10) लीलाधर नायक पिता- टिल्लुराम नायक उम्र 21 वर्ष पता पता- वार्ड नं- 06 भण्डारीपारा डौण्डी 11) विधि से संघर्षरत अपचारी बालक • बरामद मशरुकाः- 1दो नग किलोस्कर कंपनी का पांच हॉर्स पावर का मोटर पंप कीमती करीबन 10000/- रुपये 2) चोरी में प्रयुक्त पीकप वाहन क्रं. CG 19 PD 3635 कीमती 400000/- कुल जुमला 410000/- रुपये
गुरुनानक उच्चतर मा. विद्यालय दल्ली राजहरा में निःशुल्क नेत्र जाँच का आयोजन गुरुनानक शिक्षण समिति के तत्वाधान में सतलाल ऑप्टिकल के विशेष सहयोग से सम्पन्न हुआ, जिसमे कक्षा 9 वी से कक्षा 12 वी तक के 150 विद्याथियों के नेत्र की निःशुल्क जाँच की गयी. शिक्षण समिति के इस अभिनव प्रयास से शाला परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है
कि समिति बच्चों की शिक्षा के साथ साथ उनके स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक है इस कार्यक्रम में गुरुनानक शिक्षण समिति के सचिव स. गुरुमेल सिंह रंधावा जी, स. कुलदीप सिंह कहलो जी, विक्रमजीत सिंह पन्नू व् अमृतपाल सिंह का विशेष सहयोग रहा. विद्यालय परिवार की ओर से प्राचार्या श्रीमती बी. दास प्रधान पाठक बी. करवाडे और श्रीमती अदिति आईच, श्रीमती पी. यादव, उदयभान, बादल गुप्ता, किरण, पी. ज्योति श्रीमती मनीषा कौमार्य, श्रीमती अंजली यादव, श्रीमती रोशनी, श्रीमती पूजा, अंजली साहू, लालिमा, उपस्थित रहे कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग प्रदान कर रहे सतलाल ऑप्टिकल के संचालक कपिल कथुरिया द्वारा अपने पिता स्व. प्रवीण कथूरिया की स्मृति में बच्चों को निशुल्क चश्मा प्रदान करने का की घोषणा , इस कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए गुरुनानक शिक्षण समिति द्वारा सतलाल ऑप्टिकल के संचालक कपिल कथूरिया के प्रति आभार प्रकट किया।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
मृतकों को सरकार दे 25-25 लाख रु मुआवजा राशि – केदार कश्यप
जगदलपुर :- पिछले कुछ दिनों से बस्तर ब्लॉक अंतर्गत राजपुर में उल्टी दस्त के कारण 3 लोगों की असामयिक मृत्यु हो गई जिसकी सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। केदार कश्यप जी ने कहा की सरकार की लापरवाही से रेगड़गट्टा में अज्ञात कारणों से 60 से अधिक लोगों की मृत्यु हुई है ठीक वैसे ही सरकार की लापरवाही से राजपुर में पिछले कुछ दिनों में 3 से लोगों की मौत हो गई है, बस्तर जिले के आदिवासी क्षेत्रों में लगातार डेंगू, डायरिया, टायफाइड जैसे बीमारियां फैल रही हैं। सरकार के जेम्मेदार मंत्री बस्तर दौरे पर सिर्फ समीक्षा करने आते हैं, क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।
मृतकों को सरकार दे 25-25 लाख रु मुआवजा राशि- केदार कश्यप कश्यप ने कहा कि सरकार की लापरवाही से राजपुर में हुए 3 मौत का सरकार 25- 25 रुपए की मुआवजा राशि दे और क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करें, साथ में जिला पंचायत सदस्य निर्देश दीवान, जनपद सदस्य भोला कश्यप, उमाकांत कश्यप, लुढ़का राम, गंभीर मौर्य, प्रवीण सांखला, रामप्रसाद मौर्य, ओमप्रकाश कश्यप, हीरालाल कश्यप, जद्दू कश्यप,भद्ररु मौर्य, सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ग्रामवासी उपस्थित रहे।
बालोद: डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम जाटादाह में सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत | बताया जा रहा हैं की युवक मोटर साईकिल से जा रहा था वही सीसी रोड निर्माण कार्य में लगे ट्रैक्टर की चपेट में आने से दुर्घटना हुई | सूत्रों के अनुसार मृतक व्यक्ति बालोद शहर का कपड़ा व्यवसायी नेमीचंद जैन उम्र 54 वर्ष बताया जा रहा है दुर्घटना में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है उसका नाम पता नहीं चल पाया है मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी नीरज वर्मा ने बताया कि ” ग्राम पंचायत जाटादाह द्वारा सीसी रोड निर्माण कार्य कराया गया था . जिसकी साइड फिलिंग के लिए ट्रैक्टर से मुरम मंगाया जा रहा था |
कार्य पंचायत द्वारा किया जा रहा था कि अन्य ठेकेदार द्वारा यह जांच का विषय है इस संबंध में जानकारी हेतु सरपंच और सचिव से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन स्विच ऑफ मिला घटना की सूचना मिलते ही उसके परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे. परिजन और स्थानीय लोगों का ट्रैक्टर मालिक के साथ विवाद होने की भी बात सामने आई है. ट्रैक्टर किसका है, इस बात का अब तक पता नहीं लग पाया है. सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचायत द्वारा ट्रैक्टर को उपयोग में लाया गया था. जिसके बाद जनपद पंचायत के अधिकारी ने रोजगार सहायक को घटनास्थल पर रवाना किया. पुलिस मौके पर पहुचं घटना की जांच कर रही हैं . ट्रैक्टर ड्राइवर मौके से फरार हो गया ट्रैक्टर में मुरूम भरा हुआ है. जिस ड्राइवर द्वारा ट्रैक्टर चलाया जा रहा था, उसके पास लाइसेंस था भी या नहीं, यह जांच का विषय बना हुआ है.
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
बीजापुर :- जिले के भैरमगढ़ नगर पंचायत में एंटी करप्शन की रेड पड़ी है । विशेष सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत में पदस्थ इंजीनियर द्वारा ठेकेदार से रिश्वत मांगे जाने की शिकायत के बाद एंटी करप्शन ने कार्यवाही किया है ।
एंटी करप्शन ने रेड मारकर सभी दस्तावेजों को खंगालने में जुट गई है । वहीं एंटी करप्शन के अधिकारियों ने कार्यालय के चैनल गेट को बंद दिया है, बाहर से किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नही दिया जा रहा है । पूरे मामले का खुलासा होना अभी बाकी है ।
स्वास्थ्य विभाग ने गांवों में शिविर लगाकर किया ग्रामीणों का ईलाज
जगदलपुर. बीजापुर जिले के अंदरूनी गांवों में अज्ञात बीमारी फैलने तथा दर्जनों ग्रामीणों की मौत हो जाने की खबर को प्रशासन ने सिरे से ख़ारिज कर दिया है. स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि संबंधित गांवों में सालभर के भीतर सिर्फ 12 लोगों की मृत्यु हुई है, वह भी अधिक उम्र एवं सामान्य बीमारियों से. विभाग की टीम ने गांवों में शिविर लगाकर ग्रामीणों का उपचार भी किया. उल्लेखनीय है कि बीजापुर और नारायणपुर जिलों के नदी पार स्थित नक्सल प्रभावित दुर्गम गांवों में अज्ञात बीमारी फैलने से दर्जनों लोगों की मौत हो जाने तथा पाचसों लोगों के प्रभावित होने की खबरें मीडिया में आई थीं. बीजापुर जिला प्रशासन ने मसले को गंभीरता से लिया. कलेक्टर के निर्देश पर बीजापुर के मुख्य जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने भैरमगढ़ के खंड चिकित्सा अधिकारी को गांवों में टीम भेजकर ग्रामीणों का ईलाज करने तथा सच्चाई का पता लगाने की हिदायत दी. इसके बाद भैरमगढ़ के बीएमओ ने कथित प्रभावित गांवों में 20 स्वास्थ्य कर्मियों की टीम भेजी. टीम ने ग्राम हितापाल, बैल, उतला, मर्रामेटा, ताकिलोड में घर घर जाकर मौतों के बारे में पता लगाया. तब जानकारी मिली कि सन 2021से अब तक इन गांवों में महज 12 लोगों की ही मृत्यु हुई है और मृतक ज्यादा उम्र के थे तथा लंबे अरसे से बीमार चल रहे थे. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन गांवों में तीन दिनों तक शिविर लगाकर कुल 610 ग्रामीणों का इलाज किया एवं उन्हें दवाई दी. ये ग्रामीण एनीमिया, ब्लड प्रेशर, सेलूलाइटिस, कमर दर्द,. बुखार, सस्पेक्टेड टीबी आदि रोगों से ग्रसित मिले. विभाग के मुताबिक अज्ञात बीमारी फैलने की बात से ग्रामीणों ने इंकार किया. नारायणपुर का सच क्या ? नारायणपुर जिले के धुर नक्सल प्रभावित गांवों में भी अज्ञात बीमारी फैलने और अनेक ग्रामीणों की मृत्यु की खबर आई थी, लेकिन वहां की सच्चाई नारायणपुर जिला प्रशासन ने अब तक सामने नहीं लाई है. यह भी पता नहीं चल पाया है कि संबंधित गांवों तक नारायणपुर जिले की स्वास्थ्य टीम पहुंच पाई भी है या नहीं ? इस जिले के रेगावाया तथा पीडियाकोट गांव में क्रमशः 10 तथा 7 ग्रामीणों की मौत की खबर आई थी. वहीं बीजापुर जिले के भैरमगढ़ की स्वास्थ्य विभाग की टीम पेठागांव भी पहुंची थी, जहां से तीन ग्रामीणों की मौत की खबर आई थी. विभाग के अनुसार मृतकों के जो नाम बताए गए थे, वे इस गांव के ही नहीं थे.
दल्लीराजहरा- अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ नई दिल्ली व भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ छत्तीसगढ़ का एक दिवसीय त्रैवार्षिक प्रादेशिक अधिवेशन बैकुंठपुर में संपन्न हुआ, जिसमें प्रदेशभर के सभी संभागो से आई प्रमुख प्रतिनिधि बहनों ने राज्य सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुये कहा कि चुनाव पूर्व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को न्यूनतम देने के संकल्प की घोषणा करने वाली वर्तमान राज्य सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से किये गये इस वायदे को भुल गई है, जिससे अब आंगनबाड़ी कर्मचारियों के समक्ष निर्णायक आंदोलन करने के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचा।
अधिवेशन में पारित प्रस्ताव में सरकार को चेतावनी देते हुए कहा गया कि न्यूनतम देने के वायदे को तत्काल पूरा करे अन्यथा प्रदेशभर में जंगी आंदोलन छेड़ दिया जायेगा।अधिवेशन की कार्यवाही का ब्यौरा प्रेस को जारी करते हुये भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने बताया कि अधिवेशन का उद्घाटन भामसं की प्रदेश अध्यक्षा शोभा सिंहदेव ने किया और कहा कि प्रदेश में आंगनबाड़ी बहनों का व्यापक पैमाने पर शोषण हो रहा है, समय पर न तो वेतन का भुगतान हो पा रहा है और न ही अन्य जरूरी मदो की राशि ही दी जाती है। ऊपर से कार्य का इतना बोझ सरकार ने डाल रखा है कि बहनों की स्थिति दिन-प्रतिदिन दिहाड़ी मजदूरों से भी बद्तर हो गई है। अधिवेशन में संगठन सत्र व आंदोलन सत्र में व्यापक विचार-विमर्श होकर जहाॅ संगठन विस्तार की योजना बनी वही आंदोलन की रणनीति को भी अंतिम रूप दिया गया।अधिवेशन के समापन सत्र में छत्तीसगढ़ उद्योग प्रभारी और मजदूर नेता राधेश्याम जायसवाल ने आंगनबाड़ी बहनोें के आंदोलनो का जिक्र करते हुए कहा कि बहने सत्त संघर्ष करते हुये अभी इस मुकाम पर पहुंची है, किन्तु अभी भी लंबे संघर्ष की आवश्यकता है ताकि उन्हे सरकारी कर्मचारी का दर्जा मिलने सहित अन्य मांगे पूरी हो सके और इसके लिये अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ का नेतृत्व ही सबसे सफल है क्योंकि इस संगठन का कार्य देशभर के सभी राज्यों में है। उन्होने छत्तीसगढ़ प्रदेश में कथिपय छूटभैये संगठनो की चर्चा करते हुए कहा कि इनका उद्देश्य केवल बहनों के मध्य चंदा एकत्रित कर उसे डकारने का काम रह गया है।अधिवेशन में चुनाव सत्र भी हुआ, जिसमें आगामी तीन वर्षो के लिये नई कार्यसमिति का गठन किया गया, जिसमें भिलाई की गुरमीत कौर को प्रदेश अध्यक्ष सूरजपुर की सुमनमती केराम को कार्याकारी अध्यक्ष तथा कोरिया जिले की संतोषी राजवाड़े को प्रदेश महामंत्री का दायित्व दिया गया।
अधिवेशन में चुने गये अन्य पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष सोनिया मरावी कबीरधाम, फुलेश्वरी साहू बालोद, मीना सोनी कोरबा, रेणु गुप्ता कुसमी बलरामपुर, का नाम शामिल है। इसी तरह संयुक्त महामंत्री का दायित्व अंजली पटेल कोरबा को दिया गया जबकि मंत्री पद पर श्रीमती टेकेश्वरी कुंवर रायगढ़, माधुरी एच बालोद, रमा सिंह बैकुंठपुर, धनमेत सिंह कुशराम सूरजपुर तथा कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी चंदा राजवाड़े तथा कार्यालय मंत्री बबीता साहू दुर्ग को बनाया गया। इसी प्रकार कार्यसमिति में फुलासो एक्का, श्यामा यादव, मिथलेश विश्वकर्मा, हेमीन भगत, करमखलको, चित्ररेखा गणवीर, रामकली मरकाम तथा श्रीमती हेमलता कंवर का निर्वाचन संपन्न हुआ। भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।