City Media - Page 1029 of 1866 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1029

कवासी लखमा बलौदाबाजार में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए

0

गरजते व बरसते वर्षा के बीच विश्व आदिवासी दिवस मनाने आये विभिन्न जिलों के लोगो मे उत्साह देखते ही बना।

आदिवासी दिवस के अवसर पर लोक संस्कृति की शानदार प्रस्तुति की गयी। कार्यक्रम में अमरजीत भगत खाद्य एवं संस्कृति मंत्री, भुपेन्द्र ध्रुवंशी, जनकराम, सुरेंद्र शर्मा, शैलेश नितिन त्रिवेदी, राकेश कुमार वर्मा, हितेंद्र ठाकुर, चित्तवर, कमलेश, सुभाष, सविता, शिव कुमार, सहदेव, टेकसिंह, बंसीलाल, गेंदराम, प्रतापसिंह, ब्रिजराम, राजेन्द्र,राकेश, लखनलाल, श्यामलाल, शिव, सुंदरलाल एवं विभिन्न जिलों से आये नागरिक।

मंहगाई पर कांग्रेस का नुक्कड़ सभा हल्लाबोल

0

अमरेश झा

कोंडागांव – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशानिर्देश पर कोंडागांव जिला/ब्लॉक/शहर कांग्रेस के नेतृत्व में मंहगाई के खिलाफ नुक्कड़ सभा हल्लाबोल कार्यक्रम कोंडागांव बाजार स्थल में रखा गया जहां पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रमिला मरकाम, जिला कांग्रेस प्रवक्ता शिल्पा देवांगन, मंडी बोर्ड के उपाध्यक्ष बिरस साहू,जिला कांग्रेस महामंत्री गीतेश गाँधी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष झूमूकलाल दिवान ने अपने व्यक्तव्य में केंद्र सरकार कों जमकर कोसा और बताया की किस तरह झुठ बोलकर सत्ता हासिल करने में महारथ हासिल की है भाजपा चुनाव के पहले कहती कुछ और है चुनाव जीत जाने के बाद करती कुछ और है यूपीये सरकार के दौरान तत्कालीन विपक्ष में बैठी भाजपा कों मंहगाई दिखती थी उस दौर ने मंहगाई डायन हुआ करती थी पर आज मंहगाई डार्लिंग हो गयी है।हल्लाबोल कार्यक्रम में मौजूद पीसीसी प्रमुख मोहन मरकाम ने कहा भाजपा जुमलेबाजों की पार्टी है आज की मंहगाई में घर चलाना मुश्किल हो गया है माननीय नरेंद्र मोदी जी को मंहगाई का पता नहीं चलता माननीया निर्मला सीतारमण जी कों पता नहीं चलता क्या पता उनका परिवार इस मंहगाई से खुश हो पर देश की जनता आज की इस बढ़ती मंहगाई को बर्दास्त नहीं कर सकती कांग्रेस की सरकार में रसोई गैस का दाम 410 रुपए था आज 1150,खाद्य तेल सरसों तेल हमारी सरकार में 70 रुपए थी आज 215 रुपए है पेट्रोल 57 डीजल 40 रुपए में मिला करता था आज 105 रुपए लीटर हो गए हैं मिट्टी तेल मिल नहीं रहा जनता को क्या मोदी जी इसी अच्छे दिन लाने की बात कह रहे थे चुनावी रैलियों अगर यहीं हैं अच्छे दिन तो हमें पुराने दिन लौटा दो मोदी जी देश की जनता आपके अच्छे दिन कों सहन नहीं कर पा रही है मंहगाई से जान जा रही है अगर आपसे देश नहीं सम्भल रहा तो आप स्तीफा दे दो मोदी जी देश चलाना आपके बस की बात नहीं ज़ब से केंद्र में भाजपा की सरकार बैठी है जीडीपी लगातार गिरती जा रही है क्या यहीं है आपकी उपलब्धि आप कहते हैं 70सालों में कांग्रेस ने क्या किया आप आज जिन चीजों कों बेच रहे हैं उन सभी चीजों कों बनाने वाली सरकार कांग्रेस की सरकार है इसके साथ ही केंद्र सरकार कों आड़े हांथों लेते हुए जमकर कोसा व बाजार परिसर में घूम घूम कर केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस के शासन काल व आज भाजपा के कार्यकाल में मंहगाई दर में तुलनात्मक पॉम्पलेट बाजार स्थल पे घूमकर सभी लोगों कों बांटा साथ ही मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आज महंगाई चौपाल के माध्यम से जनता ने किया प्रस्ताव पारित किया जिसमें जनता के माध्यम से केंद्र की मोदी सरकार से मांग किया गया है कि पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क की दर को घटाकर 2014 से पहले की तरह दरों,क्रमशः 9.20₹ और 3.20₹ प्रति लीटर पर लाया जाए ताकि पेट्रोल-डीजल सस्ते हो सके….पीएनजी और सीएनजी की कीमतों को कम करने व रसोई गैस के घरेलू सिलेंडर रिफिल को ₹500 में उपलब्ध कराने की मांग करते हैं….केंद्र की मोदी सरकार के हिटलरशाही नीतियों के खिलाफ पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बढ़ती हुई महगांई के विरोध में कांग्रेसियों ने हाट बाज़ारो में पहुंच चर्चा कर हल्ला बोला….हम कीटनाशकों, उर्वरको,कृषि उपकरणों और बीजों पर जीएसटी से पूर्ण छूट की मांग करते है….एक तरफ देश की गरीब जनता महंगाई की मार झेल रही है दूसरी तरफ बेरोजगारी बढ़ रही है बहोत हुई महंगाई की मार, बस करो मोदी सरकार, कांग्रेस का आंदोलन प्रदर्शन निरन्तर अपने उफान पर…केंद्र की कार्पोरेट समर्थक भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को केवल उद्योगपतियों व उनके कंपनियों के फायदे की चिंता, आम आदमी के परेशानी से कोई लेना-देना नहीं….एक तरफ देश में करोड़ों शिक्षित युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं व दूसरी तरफ केंद्र सरकार के कई विभागों में करीब 10 लाख पद खाली पड़े हैं….हमारी मांग है कि सरकार जल्द से जल्द महंगाई कम करने के अपने वादों को पूरा करें, साथ ही रोजगार को लेकर युवाओं से किए वादे भी निभाए और बेरोजगारों के लिए रोजगार का प्रबंध करें।आज के नुक्कड़ सभा हल्लाबोल कार्यक्रम में पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, जिला कांग्रेस अध्यक्ष झूमूकलाल दिवान,जिला महामंत्री गीतेश गाँधी,मंडी बोर्ड उपाध्यक्ष बिरस साहू,शाकंभरी बोर्ड सदस्य अनुराग पटेल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुखबती मरकाम,शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष तबस्सुम बानो,विधायक प्रतिनिधि बुधराम नेताम,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भारत देवांगन,मिडिया विभाग प्रमुख रितेश पटेल,कपिल चोपड़ा,अमित गुप्ता,प्रवक्ता शिल्पा देवांगन, प्रीति भदौरिया,मंडल अध्यक्ष ब्रिज सोढ़ी, संजय करन,नंदू दिवान,मंछा भारती, सुकुमार सहा, सुकमु कोर्राम लखमू कोर्राम, सर्वेश सेठिया, गीतेश बघेल सहित जनप्रतिनिधियों के साथ क्षेत्र के कार्यकर्ता पदाधिकारी भारी संख्या में मौजूद रहे।

संयुक्त खदान मजदूर संघ के सचिव कमलजीत सिंह मान ने डिप्टी सी. एल. सी. से जल्द चुनाव कराने की मांग की

0


संयुक्त खदान मजदूर संघ द्वारा दिनांक 16 अगस्त को डिप्टी चीफ लेबर कमिश्नर रायपुर श्री राम कृष्णा पुरोहित से मुलाकात की गई, तथा उनसे माइंस के श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं एवं तीनों माइंस में यूनियन की मान्यता चुनाव को जल्द से जल्द कराने मांग की गई, जिस पर डिप्टी सी.एल.सी. साहब ने माइंस में तत्काल चुनाव करवाये जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि जल्द ही माइंस में चुनाव के लिए प्रबंधन से चर्चा की जाएगी और आने वाले दिनों में जल्द चुनाव कराया जाएगा।

वर्तमान में देखा जा रहा है कि श्रमिकों की समस्याओं पर प्रबंधन निर्णय लेने में आनाकानी करता है, जिससे नियमित कर्मचारियों एवम् ठेका श्रमिकों की समस्याओं का न्यायपूर्ण निराकरण नहीं हो पा रहा है। नियमित कर्मचारियों के बहुत सारे मुद्दे लंबित हैं एवं उनकी समस्या बनी हुई है। विशेषकर ठेका श्रमिकों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। प्रबंधन ठेका श्रमिकों की समस्याओं के संबंध में प्रबंधन और यूनियन के बीच हुए समझौते को भी समय पर लागू नहीं करता है।

यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि प्रबंधन द्वारा जो टेंडर होते हैं, उन टेंडरों में ठेका श्रमिकों को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं का स्पष्ट उल्लेख नहीं रहता, जिसके कारण ठेका श्रमिकों को सुविधाओं का उचित लाभ नहीं मिलता, अतः जो भी टेंडर होते हैं उसमें श्रमिकों को प्रदत्त सुविधाओं का स्पष्ट उल्लेख होना चाहिए। डिप्टी सी.एल.सी. साहब ने कहा की टेंडर में सभी शर्तों का उल्लेख स्पष्ट होना चाहिए यह बात प्रबंधन को कह दिया जाएगा। आने वाले समय में जो भी टेंडर होंगे, उसमें सभी शर्तों को साफ-साफ लिखे जाने का अनुदेश दिया जावेगा।
डिप्टी सी. एल. सी. साहब के साथ चर्चा में यूनियन के सचिव कमलजीत सिंह मान, कार्यकारी अध्यक्ष दान सिंह चंद्राकर एवं संगठन सचिव तोरण लाल साहू उपस्थित थे
तोरण लाल साहू
संगठन सचिव
संयुक्त खदान मजदूर संघ
दल्ली राजहरा

मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का आज महंगाई चौपाल, जिसमें जनता ने किया प्रस्ताव पारित

0

🟥 *मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का आज महंगाई चौपाल, जिसमें जनता ने किया प्रस्ताव पारित….पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क की दर को घटाकर 2014 से पहले की तरह दरों,क्रमशः 9.20₹ और 3.20₹ प्रति लीटर पर लाया जाए ताकि पेट्रोल-डीजल सस्ते हो सके….पीएनजी और सीएनजी की कीमतों को कम करने व रसोई गैस के घरेलू सिलेंडर रिफिल को ₹500 में उपलब्ध कराने की मांग करते हैं….केंद्र की मोदी सरकार के हिटलरशाही नीतियों के खिलाफ पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बढ़ती हुई महगांई के विरोध में कांग्रेसियों ने हाट बाज़ारो में पहुंच चर्चा कर हल्ला बोला….हम कीटनाशकों, उर्वरको,कृषि उपकरणों और बीजों पर जीएसटी से पूर्ण छूट की मांग करते है….एक तरफ देश की गरीब जनता महंगाई की मार झेल रही है दूसरी तरफ बेरोजगारी बढ़ रही है बहोत हुई महंगाई की मार, बस करो मोदी सरकार, कांग्रेस का आंदोलन प्रदर्शन निरन्तर अपने उफान पर….केंद्र की कार्पोरेट समर्थक भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को केवल उद्योगपतियों व उनके कंपनियों के फायदे की चिंता, आम आदमी के परेशानी से कोई लेना-देना नहीं….एक तरफ देश में करोड़ों शिक्षित युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं व दूसरी तरफ केंद्र सरकार के कई विभागों में करीब 10 लाख पद खाली पड़े हैं….हमारी मांग है कि सरकार जल्द से जल्द महंगाई कम करने के अपने वादों को पूरा करें, साथ ही रोजगार को लेकर युवाओं से किए वादे भी निभाए और बेरोजगारों के लिए रोजगार का प्रबंध करें….*जगदलपुर २२.८.२०२२बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा आयोजित महंगाई चौपाल में जनता ने सर्वसम्मति से निम्नलिखित प्रस्ताव पारित किए, हम केंद्र सरकार की गलत नीतियों की निंदा करते हैं जिसके कारण देश में महंगाई चरम स्तर तक पहुंच गई है और विशेषकर खाद्य पदार्थों और दिन प्रतिदिन उपयोग की आवश्यक घरेलू वस्तुओं पर बढ़ाई गई जीएसटी के कारण जन सामान्य को व्यापक स्तर पर पीड़ादायक स्थिति में पहुंचा दिया है यह भारत के इतिहास में पहली बार हुआ है कि कार्पोरेट करो के दर में तो कमी की गई लेकिन निम्न और मध्यम वर्ग को आयकर में कोई राहत नहीं दी गई हम जन सामान्य कीमत पर सरकार द्वारा अपने मित्र पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने वाली भेदभाव पूर्ण नीति की आलोचना करते हैं। देश में पेट्रोलियम पदार्थ सहित अन्य उत्पादों व आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों में हो रही बेतहाशा वृद्धि के विरोध में जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा जी, संसदीय सचिव/विधायक रेखचन्द जैन जी, महापौर सफीरा साहू जी सहित प्रदेश/जिला/ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पदाधिकारियों के गरिमामय उपस्थिति में जिला मुख्यालय के हाट बाजारों में पहुंच आमजन से चर्चा की व केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ हल्ला बोला व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाया, महंगाई की मार झेल रही जनता ने भी पूर्ण समर्थन देकर में अपनी सहभागिता दर्ज की।*🟪 *जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि सत्ता में आने से पहले महंगाई को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करने वाली भाजपा ने देश की अर्थव्यवस्था को खोखला कर दिया है केंद्र सरकार का मूल्यों पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है कांग्रेस जनता के साथ है और महंगाई को नियंत्रित करने केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन कर आवाज बुलंद करती रहेगी बीते सात सालों में महंगाई ने नए रिकॉर्ड गढ़ दिए हैं गरीब और गरीब होता जा रहा है तथा अमीर की अमीरी बढ़ती जा रही है मुनाफाखोरी को सरकार की नीतियां बढ़ावा दे रही है वैश्विक महामारी कोरोना के कारण वैसे ही गरीबों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है ऊपर से उन पर महंगाई की मार यह केंद्र की मोदी सरकार की गरीब विरोधी मानसिकता को दर्शाता है आज इस दौर में देश का आमजन महंगाई से काफी परेशान,त्रस्त व दुखी है केंद्र की मोदी सरकार को अब गरीबों का क्या ध्यान है आप कब तक करेंगे अत्याचार, और हम कब तक सहेंगे महंगाई की मार, यह है देश की मोदी सरकार, पेट्रोलियम पदार्थों की महंगाई का असर हर क्षेत्र में पड़ा है केंद्र सरकार को इससे कोई मतलब नहीं रह गया है सरकार आत्ममुग्ध होकर काम कर रही हो जनता महंगाई से त्रस्त है ।* 🟣 *संसदीय सचिव/विधायक रेखचंद जैन ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि केंद्र की कार्पोरेट समर्थक भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को केवल उद्योगपतियों और कंपनियों के फायदे की चिंता है आम आदमी की परेशानी से कोई लेना-देना नहीं, रोजमर्रा की जरूरत के सामानों की कीमतें बेतहाशा बढ़ रही हैं अब सरकार ने रसोई गैस की कीमतों में भी बढ़ोतरी कर अपनी हिटलर नीति को उजागर किया है केंद्र सरकार आत्ममुग्ध होकर काम कर रही है जनता महंगाई से त्रस्त है केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए महंगाई बढ़ने के लिए मोदी सरकार की तानाशाही रवैया को जिम्मेदार ठहराया उन्होंने कहा कि केंद्र में जब से मोदी सरकार आई है देश की सारी व्यवस्थाएं पूरी तरह से चरमरा चुकी हैं दिन दूनी रात चौगुनी महंगाई बढ़ती जा रही है जिस पर अंकुश लगाने की क्षमता इनके हाथों से फिसलती जा रही है।*🟣 *महापौर सफीरा साहू ने भी केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरे देश में अफरा-तफरी मची हुई है बड़े-बड़े उद्योगपति मौके का फायदा उठाकर मुनाफाखोरी में लगे हैं और केंद्र की मोदी सरकार उनके इशारे पर चल रही है दुर्भाग्य है इस देश का जिसकी कमान राजघराना के हाथों में है जो अपने निजी स्वार्थ के लिए देश की अर्ध/आर्थिक व्यवस्था को कमजोर करने में लगे है मोदी जी शर्म करो उद्योगपतियों की कठपुतली बनना बंद करो।* 🟣 *जिला महामंत्री अनवर कहा ने केंद्र सरकार की नाकामियों का उजागर किया और कहा कि महंगाई लोगो के लिए अभिशाप बन गई है केंद्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ बढ़ती हुई मंहगाई का विरोध किया, केंद्र की मोदी सरकार हर साल दो करोड़ शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था बताएं कि कितनों को रोजगार मिला भाजपाइयों को कांग्रेस सरकार के साढ़े 3 साल और भाजपा के 15 साल का तुलनात्मक अध्ययन करना चाहिए उन्हें राज्य की जमीनी हकीकत का सही आकलन मिल जाएगा।*विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के प्रदेश/जिला/ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी/सेवादल/महिला कांग्रेस/युवक कांग्रेस/एनएसयूआई सहित अन्य प्रकोष्ठ/विभाग के पदाधिकारी/समन्वय समिति/सोशल मीडिया के प्रशिक्षित सदस्यगण नगर निगम/त्रिस्तरीय पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधि/सहकारी क्षेत्र के सदस्यगण वरिष्ठ कांग्रेसी एवं कार्यकतागण बढ़ी संख्या में उपस्थित थे।

बस्तर पुलिस के द्वारा क्यो किया गया लोगो को सम्मानित

0

बस्तर पुलिस जहा एक तरफ अपराधिक तत्वो पर लगातार कार्यवाही कर रही है वही दूसरी तरफ आम जनता के साथ समन्वय स्थापित कर आम जनता को देश प्रेम की भावना से जोड़कर राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रही है। इसी कड़ी में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर बस्तर पुलिस के द्वारा आम जनता के लिए थाना सिटी कोतवाली परिसर में एक सेल्फी जोन का निर्माण किया गया था और उक्त सेल्फी जोन में खिचाए गये फोटोग्राफ में से 03 सर्वश्रेष्ठ फोटोग्राफ को पुरस्कृत किये जाने की योजना थी।

उक्त कार्यक्रम अन्तर्गत कोतवाली पुलिस को कई फोटोग्राफ प्राप्त हुए थे जिसमें पुलिस के आला-अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ताओ की गठित कमेटी के द्वारा 03 सर्वश्रेष्ठ फोटोग्राफ का चयन कर आज 03 प्रतिभागियो को सम्मानित किया गया है। उक्त सम्मान कार्यक्रम नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार एवं थाना प्रभारी सिटी कोतवाली एमन साहू के द्वारा उक्त चयनित तीन प्रतिभागियो को जिसमें प्रथम पुरस्कार श्री बसंत मेघानी, द्वतीय पुरस्कार कमाक्षी साहू एवं तृतीय राहुल पाण्डे को ट्राफी एवं आर्कषक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त सात्वंना पुरस्कार के रूप में श्री जावेद खान एवं अनिल राव को भी ट्राफी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है। सम्मानित प्रतिभागियो के द्वारा बस्तर पुलिस के द्वारा किये गये कार्यक्रम से प्रसन्न होकर आभार प्रकट कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया है।

भालुकोन्हा में हुए अंधे कत्ल का खुलासा।

0

सायबर सेल टीम व थाना अर्जुंदा पुलिस के 22 दिनो की कडी मेहनत के बाद अंधे कत्ल के अज्ञात आरोपी को पकड़ने में मिली बडी सफलता। आरोपी से घटना में प्रयुक्त चाकू व डण्डा , किया गया जप्त। धारा 302 ताहि के तहत् आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल। जिला दुर्ग , बालोद व थाना अर्जुन्दा क्षेत्र के करीबन 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरा का खंगाला गया। मामले का संक्षिप्त इस प्रकार है कि दिनांक 29.07.2022 को सूचना मिला कि ग्राम भालूकोन्हा में संध्या राजपूत नामक महिला को मारकर हत्या कर दिये है कि सूचना तस्दीक पर घटना स्थल मृतिका संध्या राजपूत के मकान के छत पर संध्या राजपूत चित हालत में पीला चादर ढका हुआ छत के उपर पड़ी थी तथा मृतिका के शव के आस-पास ख्ुान के गहरे निषान थें, चादर के बाहर मृतिका के दोनो पंजे दिख रहे थे। थ्ैस् युनिट दुर्ग व पंचानो के साथ पंचनामा कार्यवाही किया गया है। पंचनामा कार्यवाही के दौरान मृतिका संध्या राजपूत को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या करने की नियत से उसके सिर व बाये आंख के उपर वजनदार वस्तु से मारकर व गला को धारदार हथियार से रेतकर गंभीर चोट पहुंचाकर हत्या कर दिया था,

जिस पर थाना अर्जुंदा में मर्ग क्रमांक 26/2022 धारा 174 जा.फौ. कायम कर मामला हत्या का प्रतीत होने से अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक-111/2022 धारा 302 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया है। विवेचना के दौरान थाना अर्जुंदा के पुलिस व साइबर सेल की टीम द्वारा घटना स्थल ग्राम भालुकोन्हा में रहकर करीबन 300 से अधिक लोगो से पूछताछ तकनीकी साक्ष्यो के आधार पर संदेहियो पर लगातार निगाह रखा जा रहा था। जिला दुर्ग बालोद सिटी तथा भालुकोन्हा पहुंचने के रास्ते में पड़ने वाले 200 से अधिक सीसीटीव्ही कैमरो के फुटेज लिया गया, तथा संदेहियो के आने जाने के रास्ते के सीसीटीव्ही के फुटेज की भी बारिकी से जांच की गई।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

लगातार 22 दिनो के अथक प्रयास से थाना अर्जुंदा व साइबर सेल टीम की मदद् से ग्राम भालुकोन्हा के विकास कुमार यादव के नंबर का संदेह घटना दिनांक के घटना समय में अधिक समय तक चलने से संदेह के आधार पर थाना अर्जुंदा पुलिस टीम व साइबर सेल द्वारा विकास कुमार यादव से कड़ाई से पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया। जो पूछताछ पर बताया कि घटना दिनांक 28-29.07.22 के दरम्यानी रात मृतिका संध्या राजपूत के साथ मेल जोल था मृतिका द्वारा आरोपी को बार बार घर आने के लिए दबाव बनाती थी नही आने पर उसे मानसिक रूप से परेषान करती थी आरोपी को फसा देने की धमकी देने से आरोपी क्षुब्ध होकर आक्रोष में आकर मृतिका की हत्या करने के उद्देष्य से अपने घर में रखे सब्जी काटने के चाकू तथा घर के बाहर रोड में पडे लकडी के बेठ को लेकर मृतिका के घर के पीछे दीवाल से मृतिका के छत में प्रवेष कर छत में लेट कर मोबाइल देख रही मृतिका संध्या राजपूत को जान से मारने की नियत से मृतिका के सिर पर लडकी के बेठ से वार कर तथा सब्जी काटने के चाकू से मृतिका के गले को रेतकर गंभीर चोट कारित कर मृतिका की हत्या कर मृतिका के शव के उपर पीले रंग का चादर डालकर आरोपी अपराध में उपयोग में लाये चाकू व लडकी के बेठ को खरखरा नहर नाली के शाखा नाली के किनारे फेक दिया था, तथा अपराध के समय पहने कपडे शर्ट को दिनांक 29.07.22 को गुण्डरदेही बस स्टैण्ड जाकर बस स्टैण्ड के पीछे वेल्डिंग दुकान के खाली जगह दीवाल किनारे जला दिया था, जिसे आरोपी के निषादेही पर जप्त किया गया है। आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने तथा आरोपी के पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से आरोपी विकास कुमार यादव पिता गोपीचंद यादव, उम्र-20 वर्ष, साकिन भालूकोन्हा, थाना अर्जुन्दा,जिला बालोद को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

पुलिस अधीक्षक जिला बालोद श्री जितेंद्र कुमाद यादव के निर्देशन , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर के पर्यवेक्षण व अनुविभागीय अधिकारी गुण्डरदेही श्री सोनसाय मौर्य, उप पुलिस अधीक्षक श्री राजेश बागडे के मार्ग दर्शन पर ग्राम भालुकोन्हा में मृतिका संध्या राजपूत के घर के छत में किये अंधे कत्ल के अज्ञात आरोपी को पकड़ने में प्रभारी साइबर सेल दिलेष्वर चन्द्रवंशी , थाना अर्जुंदा थाना प्रभारी उप निरी0 षिषिर पाण्डेय, थाना प्रभारी सुरेगांव उप निरी0 अमीत तिवारी, थाना प्रभारी रनचिरई उप निरी0 यामन देवांगन , थाना अर्जुंदा सउनि रमेष सिन्हा, प्र0आर0 विकास सिंह, साइबर सेल प्र0आर0 भुनेष्वर मरकाम, प्रेमसिह राजपूत ,रूमलाल चुरेन्द्र ,आर0 राहुल मनहरे, संदीप यादव, पूरन देवांगन ,विपिन गुप्ता, विवेक शाही ,मिथलेष यादव ,आकाष दुबे ,अनिता साहू व थाना अर्जुंदा आर0 भूपत मानिकपुरी, आर0 कमलेष रावटे, तेजराम साहू, भालेष्वर देवांगन ,थाना गुण्डरदेही आर0 दमन वर्मा का विषेष योगदान रहा। जप्त सामाग्रीः- 01 नग स्टील का चाकू, 01 नग लकडी का बेठ, आरोपी विकास कुमार यादव के शर्ट का अधजला अवषेषनाम आरोपीः- विकास कुमार यादव पिता गोपीचंद यादव, उम्र 20 साल, साकिन भालुकोन्हा, थाना अर्जुंदा, जिला बालोद छ0ग0

लूट की नियत से मोटरसाइकिल साइकिल सवार पर प्राण घातक हमला

0

डौंडी- दल्लीराजहरा से डौंडी जाने वाली मुख्य मार्ग पर चिखली मोड़ पर शुक्रवार शाम 7:30 बजे ठेमा खुर्द निवासी जनक लाल कावर अपने बाईक से घर की ओर लौट रहा था कि रास्ते मे लूटपाट की नीयत से ताक में बैठे अज्ञात युवकों द्वारा उनके सिर पर प्राणघातक हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। जिसे उसी मार्ग पर जा रहे कोंडेकसा के एक युवक ने डौंडी 108 को फोन कर सूचना दी ।

सूचना मिलते ही 108 मौका स्थल पहुँच घायल व्यक्ति को डौंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जिसका प्राथमिक उपचार करते हुए सिर पर पट्टी कर बालोद जिला अस्पताल रेफर किया गया। जनकलाल कि सिर पर गंभीर चोट को देखते हुए बालोद जिला अस्पताल ने उन्हें राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। इससे पूर्व डौंडी अस्पताल के डॉक्टर रस्तोगी द्वारा गंभीर रूप से घायल जनकलाल डंडे से वार करना बताया गया है जिसकी सूचना उन्होंने थाना को दे दी गई।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

खबर है कि आदिवासी डौंडी ब्लाक के उक्त मार्ग ज्यादातर सुनसान रहता है जहाँ लोगों की आवाजाही बाईक से ही होती रहती है। बाईक सवारों के पास रुपयों होने और इसे लूटने का प्लान कुछ अज्ञात नसेड़ी युवकों द्वारा पिछले कई महीनों से बनाया जा रहा है। उनके निशाने पर ज्यादातर माइंस व बीएसपी कर्मी रहते है आसपास के ग्रामीणों द्वारा भी इसी मार्ग से आना-जाना किया जाता है सुनसान राह की इसी का फायदा अज्ञात असमाजिक बदमाशों द्वारा उठाया जा रहा है।

सूचना आयोग की गंभीर अनियमितता – अपीलार्थी की उपस्थिति बगैर सुनवाई कर आदेश किया पारित

0

सूचना आयोग में अपीलार्थी को बिना सूचना और अपीलार्थी की उपस्थिति के बगैर छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग द्वारा सुनवाई कर आदेश पारित करने का मामला प्रकाश में आया है। शासकीय जे. योगानन्दम, छत्तीसगढ़ महाविद्यालय के भौतिक शास्त्र विभाग के पूर्व प्राध्यापक व विभागाध्यक्ष डॉ. एम.एम तिवारी द्वारा एक मामले में दितीय अपील दायर की गयी थी लेकिन न तो उन्हें अपील की सुनवाई की तिथि के बारे में कोई सूचना प्राप्त हुई न ही वे आयोग में द्वितीय अपील की सुनवाई में उपस्थित हुए । उन्हें आयोग द्वारा उनकी अपील पर पारित आदेश भी प्राप्त नहीं हुआ था । अपनी अपील के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से उनके द्वारा सूचना आयोग से सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी। सूचना आयोग से प्राप्त जानकारी से ही यह तथ्य उजागर हुआ कि उनकी जानकारी के बिना ही 4 अक्टूबर 2021 को सुनवाई हो गयी थी तथा आयोग द्वारा पारित आदेश में उन्हें उपस्थित दर्शाया गया है । उनके द्वारा अपनी अपील में उठाये गए बिंदुओं का भी आदेश में उल्लेख नहीं है। डॉ. तिवारी का कहना है कि विभागाध्यक्ष रहते उन्होंने एम.एससी. भौतिक शास्त्र की प्रथम सेमेस्टर 2017-18 की परीक्षा में हुई अनियमितताओं के संबंध में महाविद्यालय के प्राचार्य को सितंबर 2018 में पत्र प्रेषित कर जांच व कार्यवाही करने निवेदन किया गया था। लेकिन उनकी शिकायतों पर कोई कार्यवाही नहीं की गई । उनके द्वारा प्राचार्य को की गई शिकायतों के संबंध में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल,पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय के कुलपति व यूजीसी को भी जानकारी प्रेषित की थीं लेकिन कोई कार्यवाही न हुई ।तदुपरांत उन्होंनेअपनी शिकायतों के संबंध में विभिन्न स्तरों पर सूचना के अधिकार के तहत जानकारियां मांगना प्रारंभ की। इसी संबंध में एक प्रकरण में प्रथम अपीलीय अधिकारी(अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा) द्वारा उनके द्वारा मांगी गई जानकारी दिए जाने के आदेश के बावजूद जानकारी न दिए जाने के कारण मामला द्वितीय अपील में पहुंचा । सूचना आयोग से प्राप्त जानकारी में
भी नोट शीट व उपस्थिति पत्रक में उनकी उपस्थिति के कहीं कोई हस्ताक्षर नहीं है। सूचना आयोग द्वारा उनकी द्वितीय अपील के संबंध में जनसूचना अधिकारी को प्रेषित पत्र में स्पष्ट उल्लेख है कि आयोग को भेजे जाने वाले जवाब की प्रति रजिस्टर्ड डाक से अपीलार्थी को भी प्रेषित की जाए,लेकिन जन सूचना अधिकारी से भी उन्हें कोई पत्र या जानकारी प्रेषित नहीं की गयी। इस प्रकार सूचना आयोग द्वारा एक तरफा निर्णय लेकर द्वितीय अपील में आदेश पारित करते हुए प्रथम अपीलीय अधिकारी के आदेश को इस आधार पर अपास्त कर दिया कि प्रथम अपीलीय अधिकारी ने जनसूचना अधिकारी का पक्ष जाने बिना ही आदेश पारित किया था। विडंबना यह है कि सूचना आयुक्त द्वारा प्रथम अपीलीय अधिकारी के आदेश को जिस आधार पर अपास्त किया है सूचना आयुक्त ने स्वयं उस आधार का पालन नहीं किया तथा अपीलार्थी की अनुपस्थिति में उसका पक्ष सुने-जाने बिना ही आदेश पारित कर दिया गया ।

प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती को सदभावना दिवस मनाया

0

कोरर –शासकीय हाई स्कूल कोकानपुर में 20 अगस्त को भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती को सदभावना दिवस मनाया गया,इस अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष हेमन्त ध्रुव, विशिष्ट अतिथि जनभागीदारी समिति अध्यक्ष राघवेंद्र राजपूत, एवं पालक शिक्षक समिति अध्यक्ष अनिता जैन के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
पालकों को सर्वप्रथम कक्षा नवमी व दसवीं का मासिक परीक्षा परिणाम से अवगत कराया गया। संस्था के प्राचार्य चन्द्र शेखर महलवार ने बताया कि जिला दण्डाधिकारी डॉक्टर प्रियंका शुक्ला, व जिला शिक्षा अधिकारी भुवन जैन के निर्देशानुसार आंकलन के पश्चात कमजोर बच्चों के लिए अतिरिक्त कक्षा गणित, विज्ञान, अंग्रेजी विषय की ली जा रही है। भारत रत्न , पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी का जन्म दिवस 20 अगस्त सदभावना दिवस के रूप में मनाया जाता है ।
हेमन्त ध्रुव ने बताया कि स्वर्गीय राजीव गांधी के द्वारा पंचायती राज व्यवस्था क्यो लागू किया गया। राजीव गांधी पंचायती राज व्यवस्था, संचार क्रांति के जनक थे उनकी दूरदृष्टिता से भारत देश लगातार तरक़्क़ी की राह पर अग्रसर था। मुख्य अतिथि के द्वारा सभी को शपथ दिलाया गया और संस्था के छात्रों को खूब मन लगा कर अच्छे अंक प्राप्त करने का आशीर्वाद दिया ।
राघवेंद्र राजपूत ने बच्चों के द्वारा कार्यक्रम संचालन करने की तारीफ की।
शाला नायक छमेन्द्र जैन ने मंच संचालन किया, इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के जयश्री कावड़े, अनामिका साहू, हलाली कुदराम, डोगेन्द्र सिंह कश्यप तथा सभी छत्र छात्राओं का सहयोग रहा।

मंगर डोंगरी को करेंगे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित – सांसद बैज

0

आज बस्तर सांसद दीपक बैज ने विकासखंड लोहंडीगुड़ा के अंतर्गत ग्राम मिचनार-2 में मंगर डोंगरी के नाम से विख्यात (मिचनार हिल) को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया। कुछ दिनों पूर्व सांसद बैज ने अपने कार्यकर्ताओं एवं ग्रामिणजनो के साथ मंगर डोंगरी (मिचनार हिल) का दौरा किया था आज पुनः सांसद दीपक बैज ने प्रशासनिक अधिकारीयों को लेकर

मिचनार -2 के मंगर डोंगरी पहुंचे और अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा (मिचनार हिल) बेहतर रूप से पर्यटन स्थल के रूप में विस्तृत करना है। ताकि स्थानीय ग्रामीणों को भी रोजगार मिल सके साथ ही पास में स्थित गौठान को मॉडन गोठन के रूप में तब्दील करने की बात कही। इस दौरान मुख्य रूप से जनपत सी.ई.ओ प्रणव दीवान, बिजली विभाग के अधिकारी, राजस्व विभाग,एस डी ओ, इंजिनियर व ग्राम पंचायत सरपंच एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS