City Media - Page 1041 of 1865 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1041

बीएसपी प्रबंधन और एल एम सी कमेटी के चेयरमैन डीएवी स्कूल में बच्चों की सुरक्षा प्रति नहीं है गंभीर, भारतीय मजदूर संघ

0


डीएवी स्कूल के संबंध में लगातार मिल रही पालकों की शिकायत पर आज भारतीय मजदूर संघ का एक प्रतिनिधिमंडल डीएवी स्कूल निरीक्षण में पहुंचा । पालकों की शिकायत थी कि स्कूल में टायलेट की स्थिति बहुत ही ख़राब है साफसफाई का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखा जाता है, बच्चों के क्लासरूम में छत से कभी भी प्लास्टर गिरने का खतरा बना रहता है, बच्चों के क्लासरूम में दीवारें पूरी तरह से सीपेज के कारण गिली है जिससे दीवारों पर कभी भी करेंट आने का खतरा बना हुआ है, स्कूल में जगह जगह पानी भरा हुआ है जिससे बच्चों के साथ कभी भी गंभीर दुर्घटना हो सकती है।


स्कूल के निरीक्षण में प्रतिनिधिमंडल के सामने बहुत सी बातें निकल कर सामने आई कि पालकों की शिकायत बिल्कुल सही है कि टायलेट की स्थिति बहुत ही ख़राब है एक टायलेट तो पूरी तरह से उपयोग के लायक़ नहीं है टायलेट में छत का प्लास्टर गिर गया है बिजली के तार लटक रहें हैं इससे ये बात पता चलती है कि गन्दे टायलेट के कारण स्कूल समय में बच्चे टायलेट नहीं जातें हैं और पूरे समय यूरीन रोककर रखते हैं जिससे यूरीन इंफेक्शन का खतरा बना रहता है और संघ को जानकारी मिली है कि स्कूल की एक बच्ची यूरीन इंफेक्शन से पीड़ित हों चुकी है। संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जब बच्चों के क्लासरूम और लाइब्रेरी का निरीक्षण किया तो स्थिति डराने वाली थी क्लासरूम में छत का प्लास्टर कभी गिर सकता है और अभी जो लगातार बारिश होने के कारण दीवारें पूरी तरह गीली है जिसमें करेंट आने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है जगह जगह क्लासरूम में पानी भरा हुआ है कुल मिलाकर स्कूल के टायलेट और क्लासरूम की स्थिति चिंताजनक है। और स्कूल पूरी तरह क्षतिग्रस्त है बच्चों के लिए सुरक्षित नहीं है। संघ को जानकारी मिली है कि अभी कुछ दिनों पूर्व डीएवी प्रायमरी स्कूल के एक क्लासरूम में बच्चे जहां बैठते हैं उनके बैंच में छत से प्लास्टर गिर गया था अच्छी बात ये हुई कि उस समय वहां पर कोई बच्चा उपस्थित नहीं था। स्कूल में पीने के पानी की स्थिति भी ठीक नहीं है। एक पुराने १००० लीटर की टंकी लगी हुई है जो कि जर्जर स्थिति में है। साथ ही स्कूल प्रबंधन द्वारा अभी हाल ही में पानी के लिए आर.ओ लगाया है जिसमें इसी जर्जर और टूटे टंकी का पानी आता है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home


निरीक्षण उपरांत ईन सभी बिन्दुओं पर संघ के प्रतिनिधिमंडल ने डीएवी स्कूल की प्राचार्या से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि स्कूल के बिल्डिंग के मरम्मत और बिल्डिंग से संबंधित सभी कार्य कराने की जिम्मेदारी बीएसपी प्रबंधन की है ये बीएसपी प्रबंधन और डीएवी स्कूल के साथ हुए अनुबंध में लिखा हुआ है। डीएवी स्कूल द्वारा बीएसपी प्रबंधन को 2020 से ही टायलेट की मरम्मत या नये टायलेट के निर्माण कराने लिखित पत्र दिया जाता रहा है और स्कूल के छतों से गिर रहे प्लासटरो के मरम्मत के लिए भी लिखा गया है और साथ ही एल एम सी कमेटी की बैठकों में प्रमुखता से ईस विषय को लिखित रूप से रखा जाता रहा है।
संघ की जानकारी अनुसार एल एम सी कमेटी के चेयरमैन तपन सूत्रधार है और उनके अनुशंसा से ही एल एम सी पालक सदस्यों की नियुक्ति की गई है अब प्रश्न उठता है कि एल एम सी कमेटी के चेयरमैन और उस समय के मुख्य महाप्रबंधक खदान ने ईतने संवेदनशील मुद्दे पर तत्काल कार्यवाही क्यों नहीं किया जबकि ये बात बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुडा मामला है इससे एल एम सी कमेटी और उनके सदस्यों स्कूल में पढ़ रहे बच्चों के प्रति गैर जिम्मेदाराना व्यवहार को सामने लाता है l


उस समय के मुख्य महाप्रबंधक खदान और एल एम सी कमेटी के चेयरमैन के द्वारा स्कूल में बच्चों की सुरक्षा के लिए एक ठेका टायलेट और बिल्डिंग मरम्मत का नहीं निकला गया जबकि उनके कार्यकाल में ऐसे बहुत से उदाहरण है जिसमें अपने चहेते ठेकेदार को ठेका देने के लिए बहुत बार स्पाट टेंडर किया गया है।
संघ के प्रतिनिधिमंडल ने ईस विषय को भी उठाया कि एल एम सी कमेटी के पालक सदस्यों की नियुक्ति एल एम सी के चेयरमैन द्वारा किस आधार पर किया जाता है।इसका क्या मापदंड है। संघ की मांग है कि एल एम सी कमेटी के पालक सदस्यों में एक बीएसपी कर्मचारी और एक नान बीएसपी को रखा जावे। जिससे पारदर्शिता बनी रहें और डीएवी स्कूल में पढ़ रहे नान बीएसपी के बच्चों का भी प्रतिनिधित्व एल एम सी कमेटी में हो सकें क्योंकि पुर्व का अनुभव बहुत ही कटु रहा है बीएसपी और नान बीएसपी के पालकों के लिए जब एल एम सी कमेटी के चेयरमैन और पालक सदस्यों ने नियम विरुद्ध स्कूल में फीस बढ़ाने के लिए अपनी सहमति दे दी थी जिसका भारतीय मजदूर संघ ने पुरजोर विरोध किया तब जिला शिक्षा अधिकारी के हस्तक्षेप के बाद एल एम सी कमेटी ने फीस कम किया। इसलिए एल एम सी कमेटी में ऐसे पालक प्रतिनिधि रहें जो पालकों का प्रतिनिधित्व करे न कि स्कूल का अथवा बीएसपी प्रबंधन का।
निरीक्षण और चर्चा के उपरांत संघ का प्रतिनिधिमंडल ईस निष्कर्ष पर पहुंचा है कि डीएवी स्कूल में बच्चों और पालकों के हित के लिए बना एल एम सी कमेटी कभी भी बच्चों और स्कूल से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से नहीं लिया जिसके बहुत से उदाहरण है
संघ की मांग है कि बीएसपी प्रबंधन तत्काल डीएवी स्कूल में नये टायलेट निर्माण का ठेका निकालें और स्कूल बिल्डिंग में क्लासरूम में छत से गिर रहे प्लासटर के लिए एक ठेका निकालें और इन ठेकों को भी उन्हीं पद्धति से निकाले जिन पद्धति से पूर्व में स्पाट टेंडर किया जाता रहा है। साथ टाउनशिप के एक सिविल विभाग के अधिकारी को डीएवी स्कूल के बिल्डिंग मरम्मत और अन्य सिविल कार्य की देखरेख के लिए अधिकृत किया जावे। अन्यथा संघ बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर कड़े कदम उठाने के लिए बाध्य होगा।
भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप जिला मंत्री मुश्ताक अहमद, केन्द्रीय अध्यक्ष एम पी सिंग, राजहरा शाखा अध्यक्ष किशोर कुमार मायती, सचिव लखन लाल चौधरी, संगठन सचिव विनोद कुमार आरडे, उपाध्यक्ष संजय यादव उपस्थित थे।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा ने विभिन्न वार्डों  व बूथों में आजादी की गौरव यात्रा एवं तिरंगा पदयात्रा निकाली

0

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के निर्देशानुसार केबिनेट मंत्री व लोकप्रिय क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनिला भेंडिया जी के मार्गदर्शन पर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी व नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी  दल्लीराजहरा के द्वारा आजादी की 75 वीं वर्षगांठ हीरक जयंती के अवसर पर विधानसभा स्तरीय 75 किलोमीटर पदयात्रा 09 अगस्त से 14 अगस्त तक के कार्यक्रम के तहत आज दल्ली राजहरा के विभिन्न वार्डों  व बूथों में आजादी की गौरव यात्रा तिरंगा पदयात्रा के रूप में निकाली जावेगी।

आज दिनांक 10/08/2022 को ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय  से  आजादी की गौरव यात्रा वार्ड नं 01, 07,06,23 व 08  में  निकाली गई। पदयात्रा में मुख्य रूप से  ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक बांबेश्वर, नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर,  विवेक मसीह, संतोष पाण्डेय, रतिराम कोसमा, रूकसाना बेगम, रवि जायसवाल, विजय जोगदंड, प्रमोद तिवारी, जगदीश श्रीवास, सुरेश ठाकुर, रोशन पटेल, स्वप्निल तिवारी, बृजमोहन सिंह नेताम, विजय लक्ष्मी, सूरज विभार, चिन्नामल गुंडू, श्रीनिवास राव, जेबा कुरैशी, मैमूना परवीन बेगम, परितोष हंसपाल,भरत देवांगन, विलियम भौरा, चंदू सिन्हा, मुमताज कुरैशी, अनिल कोम्बे, रूबी एंथोनी, रामू शर्मा, रमेश भगत,बसंत साहू,अजय बघेल, जितेन्द्र मेश्राम,जसविंदर सिंह गिल, विकास मित्तल, आदित्य रामटेके, के आशीष दास, शुभम गुप्ता,  हेमंत पटेल, चंदन ठाकुर, अनिरुद्ध धम्मा,मुकेश देवांगन, सोनू सेन, आनंद भास्कर, आयुष दुबे, दीपक कुमार, हर्ष दामले, मुकेश सहित बड़ी संख्या कांग्रेसजन रैली में शामिल  हुए।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home


मूसलाधार बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 30 बंद रहा

0

मारकंडी नदी काकडी घाट में बाढ़ आने के कारण रास्ता बंद

रायपुर -जगदलपुर मार्ग बंद होने के कारण सोनारपाल -बालेगा के पास दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार

भानपुरी। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर जगदलपुर -रायपुर मार्ग सोनारपाल चपका मोड़ के पास मार्ग में पानी भर जाने के कारण रास्ता मारकंडी नदी काकडी घाट पुल के दोनों तरफ रास्ता बंद रहा। सोनारपाल -बालेगा में वाहनों की लंबी कतार लगी रही। दोपहर को पानी कम होने के कारण रास्ता साफ हुआ।

लगातार मूसलाधार बारिश होने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर जगदलपुर- रायपुर रोड के सोनारपाल -बालेगा के पास मारकंडी नदी काकडी घाट में पुल के पास दोनों तरफ पानी भर जाने के कारण रास्ता बंद। बताया जा रहा है 3 दिनों से बारिश होने के कारण 9 अगस्त रात सुबह से बड़ा पुल की दोनों तरफ सोनारपाल चपका मोड़ तक पानी भरा हुआ है। दूसरी और बालेगा के पास तक पानी भर जाने के कारण दोनों तरफ वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है भारी बारिश होने के कारण रास्ता भी नजर नहीं आ रहा है।दोपहर को पानी कम होने के कारण रास्ता साफ हुआ जिससे वाहनों का आवागमन जारी रहा।

“पोदला उरसकना” अभियान का हुआ समापन, पौधे लगाने किया गया जागरुक

0

फरसगांव :- कोंडागांव जिले के बड़े डोंगर थाना पुलिस ने 09 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर दन्तेश्वरी मंदिर प्रांगण में पौधारोपण कर पुलिस प्रशासन के द्वारा शुरू किए गए पोदला उरसकना अभियान का समापन किया है। वही थाना प्रभारी ओंकार दीवान ने बताया विश्व आदिवासी दिवस पर पौधारोपण कर जल, जंगल जमीन बचाने का संकल्प लेकर फलदार एंव छायादार पौधे लगाए गए हैं और पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए ग्रामीणों को जागरुक किया गया।

इस दौरान बड़ेडोंगर इस दौरान थाना प्रभारी ओंकार दीवान, उप निरीक्षक अलील चंद, सहायक उप निरीक्षक मनमोहन जैन, सुदर्शन मजूमदार, उमेश मंडावी, प्रधान आरक्षक ऋतुराज सिंह, पवन मंडावी, मनु मरकाम, मनीराम मरकाम, महाराणा प्रताप भूवार्य, आरक्षक नुमेन्द्र भूवार्य, मोहन गोरे, सुखमन नेताम, विशनाथ नेताम, ओंकार देहारी, सहायक आरक्षक सोमनाथ नेताम, जयराम नाग, नारायण शार्दूल, उपसरपंच राधे श्रीवास, मुरली प्रधान ग्राम प्रमुख, गणेश यादव, किशोर सेठिया सहित अन्य उपस्थित रहे ।

कोंडागांव में निकला शिव भक्तों का जत्था,झूमते नजर आए पीसीसी चीफ मोहन मरकाम

0

कोंडागांव :- जिला मुख्यालय के कोपाबेडा में स्थित प्राचीन महाकालेश्वर शिव मंदिर में हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी सावन मास के चौथे सोमवार को महाकालेश्वर की शाही पालकी श्मशान घाट की परिक्रमा कर भक्तों के जयकारों के साथ वापस मंदिर परिसर पहुंची इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त हर-हर महादेव के जयकारे लगाते रहे वही डीजे की धुन पर भक्त नाचते व -गाते नजर आए। खास बात रही कि कावड़ यात्रा के दौरान पीसीसी चीफ मोहन मरकाम भी भक्ति में सराबोर हो झूमते नजर आए, बता दें की रायपुर मार्ग में स्थित नारंगी नदी का जल भर के काँवरिया व नदी के नजदीक में स्थित शमसान घाट की परिक्रमा कर यह पालकी निकाली जाती है जो पूरे नगर का भ्रमण करते हुए पूरे 6 किलोमीटर की पदयात्रा करते हुए पालकी वापस मंदिर परिसर पहुँचती जहां भक्तों द्वारा जगह जगह पर कावरियों का सेवा करते नजर आते है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा नवीन प्रदेशाध्यक्ष के रूप में अरुण साव की नियुक्ति के बाद से प्रदेश का सियासी पारा गरमाया

0

कोंडागांव/केशकाल:- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा द्वारा 9 अगस्त को छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के स्थान पर नवीन प्रदेशाध्यक्ष के रूप में बिलासपुर लोकसभा के सांसद अरुण साव को नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद से प्रदेश का सियासी पारा गरमाया हुआ है। इस सम्बंध में केशकाल विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संतराम नेताम ने वीडियो जारी करते हुए भाजपा शीर्ष नेतृत्व पर आदिवासियों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया है।

विधायक संतराम नेताम का कहना है एक ओर जहां पूरे विश्व मे 9 अगस्त को आदिवासी दिवस मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा छत्तीसगढ़ के आदिवासी एवं कुशल राजनीतिज्ञ प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय को हटा कर अरुण साव को नवीन प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। विष्णुदेव साय को इस तरह से पदमुक्त करना आदिवासी समाज का अपमान है। इससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा स्वयं को आदिवासियों की हितैषी जरूर बताती है लेकिन साफ जाहिर हो रहा है कि भाजपा ने सदैव आदिवासियों के साथ अन्याय किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की यह नियुक्ति आदिवासी समाज के अहित में हुई है।

बरसते पानी मे कांग्रेस ने आज 09 अगस्त क्रांति दिवस पर माड़िया चौक जगदलपुर से आज़ादी की गौरव यात्रा का किया आगाज़…

0

🇨🇮 आज़ादी के हीरक महोत्सव पर 09 अगस्त से 14 अगस्त 2022 तक चलेगी कांग्रेस की 75 किमी की विधानसभा स्तरीय पदयात्रा…

🇨🇮 पदयात्रा में राज्य के उद्योग/आबकारी व बस्तर प्रभारी मंत्री कवासी लखमा हुए शामिल…

🇨🇮 विभिन्न जाति, धर्म, समुदाय व हर वर्ग सहित कांग्रेस के जांबाज़ कार्यकर्ता आज़ादी की इस गौरव यात्रा में बने सहभागी…

🇨🇮 बरसात हो या पानी तूफान हो या आंधी. आजादी की गौरव यात्रा में हर कार्यकर्ता बना गांधी…

जगदलपुर.९.८.२०२२
➡️ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आव्हान व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा आज़ादी के हीरक महोत्सव पर 09 से 14 अगस्त तक विधानसभा स्तरीय “आज़ादी की गौरव यात्रा” आज माड़िया चौक जगदलपुर से बरसते पानी में शहीद महापुरुष अमर रहे के गगनभेदी नारों के साथ प्रारम्भ हुई पदयात्रा में राज्य के उद्योग/आबकारी व प्रभारी मंत्री कवासी लखमा सम्मिलित हुए।

➡️ प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में अगस्त क्रांति के नाम से मशहूर भारत छोड़ो आंदोलन का करीब तीन-चार साल का दौर अत्यंत महत्त्वपूर्ण होने के साथ पेचीदा भी था। यह आंदोलन देशव्यापी था जिसमें बड़े पैमाने पर भारत की जनता ने हिस्सेदारी की और अभूतपूर्व साहस और सहनशीलता का परिचय दिया उसी तर्ज पर आज़ादी की गौरव यात्रा भी महत्वपूर्ण है और इसमें भी बड़े पैमाने पर देश के आमजनमानस की भूमिका महत्वपूर्ण व मिल का पत्थर साबित होगी। भारत छोड़ो आंदोलन देश की आजादी के लिए एक निर्णायक मोड़ था। विभिन्न स्रोतों से आजादी की जो इच्छा और उसे हासिल करने की जो ताकत भारत में बनी थी, उसका अंतिम प्रदर्शन भारत छोड़ो आंदोलन में हुआ। आंदोलन में इस बात पर निर्णय किया गया कि आजादी की इच्छा में भले ही नेताओं का भी साथ था लेकिन उसे हासिल करने की ताकत निर्णायक रूप से जनता की थी और हीरक महोत्सव पर आजादी की इस गौरव यात्रा में भी जनता की निर्णायक भूमिका होगी।

➡️ कार्यक्रम प्रभारी/विधायक रेखचन्द जैन व बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि आज़ादी की गौरव यात्रा आज प्रथम दिवस पर उत्तर ब्लॉक के विभिन्न वार्डो जिसमे अब्दुल कलाम वार्ड, गुरु घासीदास वार्ड, माता सन्तोषी वार्ड, महेंद्र कर्मा वार्ड, विवेकानंद वार्ड, चन्द्रशेखर आज़ाद वार्ड, श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड से होकर माड़िया चौक पहुँची। उन्होंने आगे कहा कि देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई है, एक विचारधारा धर्म, जाति, संप्रदाय के लोगों को आपस में बांट रही है जबकि कांग्रेस पार्टी ऐसी विचारधारा के लोगों को साथ लेकर चलती है जो सभी वर्ग विशेष के लोगों को आपस में जोड़ने व भाईचारा के साथ आपसी समन्वय स्थापित करना जिनका मुख्य उद्देश्य रहा है। आज़ादी की गौरव यात्रा में विभिन्न जाति, धर्म सम्प्रदाय के लोगों के साथ पदयात्रा के दौरान पड़ने वाले मंदिर, मस्जिद, गिरिजाघर, गुरूद्वारे सहित समस्त धार्मिक स्थलों पर सज्दा कर प्रत्येक वर्ग के सम्मान के साथ आर्शीवाद लेकर उन्हें पार्टी की विचारधाराओं से जोड़ा जावेगा। 09 अगस्त हम भारतवासियों के जीवन का ऐतिहासिक दिवस है, अगस्त क्रांति देश की जनता की उस इच्छा की अभिव्यक्ति थी जिसमें उसने यह ठान लिया था कि हमें आजादी चाहिए और हम आजादी ले कर रहेंगे आज हम सभी उन स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों की भावनाओं का अनुसरण कर देश मे फैल रही वैमनस्यता व मतभेदों को भुलाकर साम्प्रदायिक ताकतों से लड़ने के उद्देश्य से “आज़ादी की इस गौरव यात्रा” में सहभागी बनकर देश मे फैल रही आपसी वैमनस्यता को दूर करने का प्रयास कर यात्रा के माध्यम से एक सन्देश दे रहे है।

आज़ादी की इस गौरव यात्रा में प्रदेश/जिला/ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, सेवादल, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस,एनएसयूआई सहित अन्य प्रकोष्ठ/विभाग के पदाधिकारी/समन्वय समिति/सोशल मीडिया के प्रशिक्षित सदस्यों,नगर निगम/त्रि-स्तरीय पंचायत/सहकारिता क्षेत्र के सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ कांग्रेसी व कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

छग का तेलंगाना से संपर्क टूटा सुकमा कोंटा में फिर बाढ़ का खतरा

0

गोदावरी के बैकवाटर से शबरी उफान पर

कोंटा के निचली बस्तियों में घुसा पानी

इंद्रावती भी उफान पर शिविरों में प्रभावितों ने ली पनाह

जगदलपुर/कोटा/बीजापुर – 72 घंटे से हो रही लगातार मुसलाधार बारिश से आम जनजीवन जहां अस्तव्यस्त है तो वहीं संभाग की बडिया नदी उफान पर है जिससे कई इलाकों में बाढ़ के हालात बने हुए है। इंद्रावती नदी खतरे के निशान से उपर बह रही है। निचली बस्तियों में निवासरत परिवारों को पनारापारा भगत सिंह स्कूल, उत्कल भवन सहित अन्य कई राहत शिविरों में पनाह दिया गया है। उधर गोदावरी के बैकवाटर से शबरी एक बार फिर रौद्र रूप धारण कर चुकी है जिससे कोंटा में फिर बाढ़ का खतरा बना हुआ है। पुरानापारा बस्ती को खाली कराने का फरमान भी जारी किया जा चुका है। बीजापुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, नारायणपुर में भी कई गांव का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट चुका है। भद्राचलम के पास वीरापुरम के समीप सड़क पर पांच फीट से उपर पानी बहने से छग का तेलगना से संपर्क टूट चुका है। जगदलपुर से हैदराबाद चलने वाली बस सेवा भी पूरी तरह बाधित हुई है।

जगदलपुर से करीब 30 से 40 किमी दूर रायपुर की तरफ नेशनल हाईवे में पानी भर गया है। इस मानसून में भानपुरी में पहली बार ऐसे हालात बने हैं। जिससे आवागमन पूरी तरह से ठप्प था जो अब खुल गया है।

पुल के ऊपर से बह रहा था पानी, बस हो गई पार

इधर, बारिश की वजह से जगदलपुर-बीजापुर एनएच163 से होकर बहने वाली तुमनार नदी उफान पर है। सोमवार को पुल के ऊपर से बारिश का पानी गुजर रहा था। इसी बीच एक यात्री बस चालक की बड़ी लापरवाही देखने को मिली। बस में सवार करीब 50 से ज्यादा यात्रियों की जान जोखिम में डालकर चालक बस को पार करवा दिया। बस में बैठे यात्रियों ने इसका विरोध किया। जिसके बाद पुलिस ने बांगापाल थाना में बस को खड़ा करवा लिया है। इन जिलों में अब भी हो रही बारिश

बस्तर संभाग में लगातार बारिश हो रही है। बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा और बस्तर जिले में मानसून की झड़ी लगी हुई है। लगातार हो रही बारिश से कई नदी-नाले उफान पर हैं। बताया जा रहा है कि सुकमा और बीजापुर जिले के कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। सभी जिलों में प्रशासन भी अलर्ट है। शबरी और गोदावरी नदी का बढ़ा जलस्तर

सुकमा के कोंटा में भी लगातार बारिश हो रही है। जिससे शबरी नदी उफान पर है। छत्तीसगढ़ को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से जोड़ने वाले एनएच30 में कोंटा से 2 किमी की दूरी पर सड़क जलमग्न हो गई है। विरापुरम पुल के पास सड़क पर करीब ढाई फीट बाढ़ का पानी भर गया है। जिससे आवागमन बंद है। बताया जा रहा है कि, मंगलवार सुबह 8 बजे तक शबरी का जलस्तर 12.300 मीटर दर्ज किया गया। जबकि, तेलंगाना के भद्राचलम में गोदावरी का जल स्तर 38.70 फीट दर्ज हुआ है। कोटा में फर्स्ट वानिंग लेवल 13.500 मीटर है। बीजापुर में पोजेर पुल टूटा

बीजापुर जिले में सोमवार को पोंजेर नाला पर बने पुल के ऊपर से पानी गुजर रहा था। वहीं मंगलवार की सुबह नाला का पानी थोड़ा कम हुआ है। बहाव के चलते पोंजेर नाला पर बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। यहां बड़ी वहानों की आवाजाही पर ब्रेक लगा है।

तेंदूपत्ता ठेकेदार को गिरफ्तार करने दिगर प्रांतो में सुकमा पुलिस की दबिश

0

ठेकेदार हुआ अण्डरग्राउण्ड, अग्रिम जमानत के जुगाड़ में जुटे

कोंटा पुलिस ने साधी चुप्पी

जगदलपुर – सुकमा वन मंडल के कोटा परिक्षेत्र में सैकड़ों संग्राहकों का भुगतान नहीं किए जाने के मामले में कोंटा पुलिस ने गुलाम खान, बहादुर खान, खलिल खान एवं अन्य दो ठेकेदार के खिलाफ दर्ज किया एफआईआर। अब सुकमा पुलिस की टीम उन ठेकेदारों को गिरफ्तार करने के लिए उड़ीसा सहित दिगर प्रांतों में दबिश दी। वन विभाग की टीम मलकानगिरी से तेंदूपत्ता वापस सुकमा लाने कर रही है मशक्कत। वन विभाग तेंदूपत्ता खरीदी सतर्कता बरती होती तो आज पुलिस को दिगर प्रांतों में ठेकेदार को गिरफ्तारी के लिए मशक्कत नहीं करनी पड़ती।

ज्ञातव्य हो की संग्राहकों के 80 लाख से अधिक की राशि बकाया मामले में तेंदूपत्ता के तीन ठेकेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया जा चुका है। प्रकरण दर्ज होते हुए ठेकेदार फरार हो चुके है। अब पुलिस उन ठेकेदारों के तलाश को लेकर मशक्कत कर रही है।

पुलिस को दिया चकमा हुआ फरार :

विशेष सूत्रों से एवं वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिन तीन ठेकेदारों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है जिसमें से एक ठेकेदार को मलकानगिरी से ही पकड़कर 7 अगस्त को कोंटा लाया गया था ऐसी खबर है कि बहादुर खान जो पुलिस को चकमा देकर फरार हो चुका है। उधर पुलिस का कहना है कि अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। कोंटा प्रभारी से संपर्क कर उक्त फरार ठेकेदार के संबंध में जानने का प्रयास किया गया लेकिन संबंधी थाना प्रभारी द्वारा फोन रिसीव नहीं होने कारण विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है। थाना प्रभारी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहा है।

विभाग की उदासिनता पुलिस के लिए सिरदर्दः

कोंटा वन परिक्षेत्र में अवैध ढंग से फड़ संचालित कर तेंदूपत्ता खरीदी एवं अवैध परिवहन कर हजारों बोरा हरा सोना शबरी पर उड़ीसा भेजने का मामला प्रकाशित किया गया था। वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी गई थी लेकिन ठेकेदारों से सांठगांठ के कारण काली करतूत जारी रही।

विभाग दो माह पूर्व सक्रियता दिखाई होती तो आज दिगर प्रांत उड़ीसा वन विभाग को तेंदूपत्ता लाने की जहमत उठानी नहीं पड़ती। विभाग की उदासिनता से सरकार की हुई किरकिरी का खामियाजा अब पुलिस विभाग को भुगतना पड़ रहा है। खबर है कि पुलिस भी तेंदूपत्ता से भरे वाहनों को शबरी पार कराने में मददगार रही है जिसका ठेकेदारों ने भरपूर फायदा उठाया है।

430 बोरा हरा सोना सुकमा के लिए रवाना :

उड़ीसा के मलकानगिरी से जब्त किये गये 3 हजार १ सौ बोरा तेंदूपत्ता में से 430 बोरा तेंदूपत्ता सुकमा के लिए रवाना कर दिया गया है। शेष हरा सोना लाने दो एसडीओ सहित 7 वन विभाग के कर्मचारी एवं पुलिस जवान मलकानगिरी में डटे हुए है। खबर है कि ठेकेदार के करीबी वहां के राजनीतिक दलों से संपर्क कर ग्रामीणों को आगे कर तेंदूपत्ता सुकमा लाने को लेकर अवरोध उत्पन्न करने लगे है। ऐसी खबर है कि ठेकेदार के करीबियों के कारण नया खेल शुरू किया है।

ठेकेदार को बक्शा नहीं जायेगा,होगी गिरफ्तारी:

सुकमा पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने बताया कि गरीब आदिवासियों की राशि का भुगतान करने वाले ठेकेदार को बक्शा नहीं जायेगा।

उन्होंने बताया कि ठेकेदार के गिरफ्तारी को लेकर एसडीओपी कोंटा के नेतृत्व में एसआईटी गठन की गई है। एसडीओपी के नेतृत्व में टीम गठित कर दिगर प्रांतों को ठेकेदार को गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उन्होंने कहा कि ठेकेदारों की गिरफ्तारी शीघ्र होगी।

इंद्रावती-शबरी उफान पर फिर बाढ़ का खतरा

0

गंगामुण्डा लबालब, घरों में घुसा पानी

बस्तर अंचल के कई नदी नाले उफान पर

जगदलपुर – बस्तर में शनिवार से लगातार हो रही बारिश से जन जीवन अस्तव्यस्त हो गया है वहीं बस्तर अंचल के कई छोटे नदी-नाले उफान पर आ गये है। इंद्रावती-शबरी का लगातार जलस्तर बढ़ने से एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडारने लगा है। जगदपुर शहर के गंगामुण्डा एवं दलपत सागर लबालब होने से कई घरो में पानी घुसा। जिला प्रशासन एलर्ट हो गया है। दंतवाड़ा-सुकमा बीजापुर जिले में भी कई गांव का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट चुका है। सुकमा पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने बताया कि पुसपाल थाना क्षेत्र में कीडरवार का एक ग्रामीण बाढ़ में फंस गया था जिसे रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। सभी जिले में प्रशासन एलर्ट मोड पर है।

MOST POPULAR

HOT NEWS