City Media - Page 1065 of 1865 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1065

बस स्टैंड,कोंडागांव में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा कोंडागांव ने सी एम ओ, नगर पालिका कोंडागांव को किया शिकायत

0

भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर मंडल अध्यक्ष रौनक पटेल के द्वारा बस स्टैंड में व्याप्त विभिन्न प्रकार की असुविधा एवं अव्यवस्थाओं को लेकर नगर पालिका सीएमओ को शिकायत पत्र दिया एवं मांग की है कि जल्द से जल्द बस स्टैंड में व्याप्त अव्यवस्थाओं को सुधार किया जाए क्योंकि देखा गया है कि बस स्टैंड में बस,ऑटो, अन्य सभी वाहनों को यत्र तत्र अव्यवस्थित रूप से खड़ा कर दिया जाता है जिससे बस स्टैंड में चारों और अव्यवस्था का आलम व्याप्त होता है एवं बस स्टैंड में जो दुकानदार अपनी दुकान से अपनी जीविका उपार्जन का कार्य कर रहे हैं उनको भी अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है और साथ ही साथ वाहनों की व्यवस्था को ठीक करने हेतु यदि वाहन मालिकों को बोला जाता है तो दुकानदारों के साथ बस बुकिंग एजेंटों द्वारा अभद्र व्यवहार एवं गाली-गलौच भी किया जा रहा है।

उक्त संपूर्ण शिकायत को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के शहर मंडल के अध्यक्ष रौनक पटेल एवं अन्य सहयोगी जन नगर पालिका परिषद कोंडागांव पहुंचे।

सांसद दीपक बैज के जन्मदिन पर छ ग प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा शुभकामनायें दी

0

माननीय दीपक बैज जी सांसद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति एवम कर्मचारी हितैषी के जन्मदिन के अवसर पर छ ग प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजय परिहार , अनिल बड़कस संभागीय अध्यक्ष, रीमा दानी ,लक्ष्मी ताडिया अध्यक्ष महारानी प्रकोष्ठ, रोजलिन बेचक अध्यक्ष किलेपाल, रूपेश सिंह उपाध्यक्ष, राजेश तिवारी , नीरज मामडीकर ने उनके उज्वल भविष्य के साथ जन्मदिन की शुभकामनाएं दी जिस पर सांसद महोदय जी आभार प्रकट किया ।

अनुसूचित क्षेत्र के निवासियों को उनके संवैधानिक अधिकार का मिले लाभ:- कमिश्नर श्याम धावड़े

0

कमिश्नर ने दंतेवाडा के अनुसूचित जनजाति समाज प्रमुखों से किया संवाद

जगदलपुर 14 जुलाई 2022/ कमिश्नर श्याम धावड़े ने कहा कि बस्तर संभाग अनुसूचित क्षेत्र है यहाँ के निवासियों को शासन के सभी योजनाओं का लेने का संवैधानिक अधिकार है। समाज प्रमुख ग्रामसभा के माध्यम से जाति प्रमाण पत्र के लिए शासन द्वारा किए सरलीकरण से प्रकरणों का निराकरण करवाने में सहयोग करें। उक्त बातें कमिश्नर ने दंतेवाड़ा के जिला कार्यालय में आयोजित अनुसूचित जनजाति के समाज प्रमुख से संवाद के अवसर पर कही।

बैठक में कमिश्नर ने दंतेवाड़ा कलेक्टर विनीत नंदनवार द्वारा समाज प्रमुखों से सीधे संवाद के लिए बनाए व्हाटसअप ग्रूप की सराहना किए। उन्होने कहा कि इस ग्रूप के माध्यम से समाज प्रमुख जिले के समस्याओं के सम्बंध में सीधे कलेक्टर के संज्ञान में ला सकते है।

बैठक में मुख्यमंत्री के भेंट- मुलाक़ात के दौरान प्राप्त आवेदनों का निराकरण और घोषणाओं का क्रियान्वयन के साथ-साथ सामाजिक प्रास्थिति प्रमाण पत्र के निर्माण-वितरण तथा त्रुटिसुधार के कार्य,वनाधिकार मान्यता पत्र प्राप्त हितग्राहियों को शासन की योजना का लाभ देने और देवगुडी- मातागुडी के विकास के सम्बंध में कमिश्नर धावड़े ने समाज प्रमुखों से चर्चा किए। दंतेवाड़ा जिले के गोंड, कोया,हल्बा, कंवर, उराँव, दोरला और ध्रुवा समाज के प्रतिनिधी बैठक में उपस्थित थे। इस अवसर पर कलेक्टर विनीत नंदनवार व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आकाश छीकारा, वनमंडलाधिकारी संदीप बलगा,अपर कलेक्टर संजय कन्नौजे, संयुक्त संचालक कृषि ध्रुव, डिप्टी कमिश्नर माधुरी सोम सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कमिश्नर ने कहा कि वनाधिकार मान्यता पत्र धारक या सामुदायिक पट्टा के हितग्राही को ज़मीन का उपयोग आजीविका उपार्जन के रूप करें। एफआरए के ज़मीन पर अधिक-अधिक फलदार वृक्ष का पौधारोपण करें। कमिश्नर ने कहा यदि एफआरए ज़मीन पर स्थित जंगल की कटाई किया जाता है तो उसके ख़िलाफ़ कार्यवाही किया ज़ाएगा। देवगुड़ी के जीर्णोद्धार कार्य में परिसर क्षेत्र में सभी ग्रामवासी अपने पूर्वजों के नाम में पौधों का रोपण करें।देवगुडी-मातागुडी के ज़मीन को देवस्थल को कैफ़ियत कालम में दर्ज कर राजस्व रिकार्ड में अद्यतन कर समाज प्रमुखों या बैगा-पुजारी को कॉपी दिया जाए। मृतक स्थलों या पुरातन स्थल को संरक्षित किया जाए।बैगा,सिरहा, गुनिया, माँझी, चालकी आट पहरिया , बाजा मुहरिया को राजीव गांधी भूमिहीन कृषक योजना को सात हजार राशि देने का जानकारी लेकर योजना का लाभ देने के निर्देश दिए।जिले में वनाधिकार मान्यता पत्र के दस हजार से अधिक का वितरण किया गया है जिस पर कमिश्नर ने ऋणपुस्तिका का वितरण, केसीसी कार्ड बनाने, भूमि सुधार सहित अन्य विकास कार्य करने के निर्देश दिए। वन अधिकार पत्र में हितग्राही के साथ साथ परिवार के सदस्यों का नाम भी दर्ज करवाए। कमिश्नर श्री धावड़े ने जिले में कृषि कार्य को प्रोत्साहित करने, कृषक पंजीयन बढ़ाने और केसीसी कार्ड अधिक से अधिक बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में राशन कार्ड की स्थिति, खाद-बीज वितरण, मनरेगा के तहत कार्यों की प्रगति, पौधारोपण की स्थिति का संज्ञान लेकर आवश्यक निर्देश दिए। सर्पदंश के मामलों में मरीज़ का इलाज नज़दीकी अस्पताल में करवाने के निर्देश दिए।

कमिश्नर ने कहा कि जिले के स्कूलों में ड्रौपआऊट बच्चों के लिए समाज प्रमुख अपने समाज के बच्चों को स्कूल में पूरी पढ़ाई करवाएं। सभी आश्रम छात्रवास में पढ़ाई- आवासीय सुविधा का समाज प्रमुख भी निगरानी रखे। शिक्षा विभाग और आदिवासी विकास विभाग को स्कूलों में निशुल्क पाठ्यपुस्तक, गणवेष वितरण कार्य को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कमिश्नर ने कहा कि कौशल विकास के तहत प्रशिक्षण के उपरांत रोजगार के अवसर मिले ऐसे प्रशिक्षण दे जिले में पोकलेन संचालक, सोलर पंप सुधार, सबमर्शिबल पम्प सुधार करने वाले और राजमिस्त्री जैसे कार्यों के लिए युवाओं को प्रशिक्षण आजीविका मिशन के तहत किया जाए।

सट्टा खिलाने वाले 08 आरोपियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

दिनांक 14.07.2022 सट्टा लिखने वाले आरोपियो के खिलाफ थाना गुरूर पुलिस एवं सायबर सेल बालोद व की संयुक्त कार्यवाही 02. सट्टा खिलाने वाले 08 आरोपियो को गुरूर पुलिस ने किया गिरफ्तार । 03. आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 10490 रू व सट्टा पट्टी को किया गया मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि, श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जितेंद्र कुमार यादव के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक राजेश बागड़े के पर्यवेक्षण में एवं निरीक्षक भानु प्रताप साव थाना प्रभारी गुरूर एवं निरीक्षक दिलेश्वर चन्द्रवंशी सायबर सेल प्रभारी बालोद के नेतृत्व मे अवैध जुंआ सट्टा एवं अवैध शराब ब्रिकी रोकथाम रेड कार्यवाही हेतु टीम गठित कर थाना गुरूर एवं सायबर सेल बालोद द्वारा

विभिन्न स्थानोें पर जाकर रेड कार्यवाही कर सट्टा पट्टी नामक जुआ खिलाते आरोपियों को पकड़ा गया। आरोपी 01 किशुन सिन्हा पिता डेरहा राम सिन्हा उम्र 52 साल निवासी कन्हारपुरी के कब्जे से 1400रू, 02 लालचंद ठाकुर पिता बनवाली राम ठाकुर उम्र 27 साल निवासी शांतिनगर – 1350रू 03 ओमशंकर सरथी पिता संतराम सारथी उम्र 25 साल निवासी गुरूर -650रू 04. शिवकुमार साहू पिता राजूराम उम्र 26 साल निवासी शांतिनगर -700रू 05. हिमांचल राम पिता बालाजी कदम उम्र 46 साल निवासी कोचेरा – 800रू 06. राजू ठाकुर पिता पुनाराम उम्र 45 साल निवासी दानीटोला – 2150रू 07. शंकर मण्डावी पिता इन्द्रदेव मण्डावी उम्र 25 साल निवासी कोलियामार -1620 रू 08. हिमांशु लावत्रे पिता लोचन लावत्रे उम्र 22 साल निवासी अम्बेडकर चौक गुरूर – 1820 रू कुल जुमला 10490 रू को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

आरोपियों का कृत्य अपराध सदर धारा 4(क) जुआ एक्ट का घटित करना पाये से अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। उक्त प्रकरण की कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक, भुुजबल साहू, धनेश्वर साहू, प्र0आर0 हरिशंकर सिंह एवं सायबर सेल बालोद से प्रधान आरक्षक प्रेम सिंह राजपूत, भुनेष्वर मरकाम, आरक्षक विवेक षाही, राहूल मनहरे, आकाश दुबे, विपिन गुप्ता, प्रवीण सोनी, गिवेन्द्र नेताम, महिला आरक्षक अनिता साहू का सराहनीय योगदान रहा ।

गिरफ्तार आरोपी:- 01 किशुन सिन्हा पिता डेरहा राम सिन्हा उम्र 52 साल निवासी कन्हारपुरी 02 लालचंद ठाकुर पिता बनवाली राम ठाकुर उम्र 27 साल निवासी शांतिनगर 03 ओमशंकर सरथी पिता संतराम सारथी उम्र 25 साल निवासी गुरूर 04 शिवकुमार साहू पिता राजूराम उम्र 26 साल निवासी शांतिनगर05 हिमांचल राम पिता बालाजी कदम उम्र 46 साल निवासी कोचेरा06 राजू ठाकुर पिता पुनाराम उम्र 45 साल निवासी दानीटोला 07 शंकर मण्डावी पिता इन्द्रदेव मण्डावी उम्र 25 साल निवासी कोलियामार 08 हिमांशु लावत्रे पिता लोचन लावत्रे उम्र 22 साल निवासी अम्बेडकर चौक गुरूर

देवगुड़ियों की जीर्णोद्धार हेतु लगातार क्षेत्र का दौरा करके विभिन्न ग्राम पंचायतों को दे रहे हैं लाखों की सौगात

0

बस्तर विधायक जी ने ग्राम पंचायत एकटागुडा मे आज विरनता मातागुड़ी का भूमिपूजन किया और कहा की जिस तरह से अभी प्रत्येक ग्राम पंचायत मे देवगुड़ीयों को निर्माण हो रहा है गुड़ी मे आसीन माताओ का भी विधि विधान से पूजा पाठ होना चाहिए प्रत्येक दिन और इससे युवाओ एवं माता बहनों और गांव के प्रमुख लोगों को भी इसमें विशेष ध्यान देना चाहिए |

बस्तर विधायक जी के अनुशंसा पर ग्राम पंचायत एकटागुडा मे नवीन भवन प्राथमिक शाला का भी आज विधायक जी द्वारा शुभारंभ किया गया और स्कूल बच्चों को जीवन मे आगे बढ़ने की सलाह दी और कहा की आज के विद्यार्थियों के जीवन की शैली में जो परिवर्तन आया है वह सबसे अधिक संस्कारों का है आज का विद्यार्थी मेधावी, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बहुत अधिक रुचि रखता है लेकिन सुसंस्कारित नहीं है अच्छे संस्कारों की कमी के कारण उठना, बैठना, बोलना, बड़ों का आदर सत्कार, माता-पिता, गुरुजनों के सम्मान में रुचि नहीं रखता इन सबका कारण माता-पिता के समय अभाव एवं संयुक्त परिवार का कम होना है प्रत्येक माता पिता यह उम्मीद करते है कि उनका बच्चा बेहतर शिक्षा ग्रहण करे, अच्छे संस्कार स्कूल में शिक्षक भी सिखाएं विषय ज्ञान के लिए विद्यार्थी उत्तरदायित्व हैं लेकिन संस्कारों, वास्तविक प्रयोगशाला तो घर एवं परिवार हैं जहां बच्चों के व्यवहार एवं संस्कारों का वास्तविक प्रयोग होता है |

जिसमें मौजूद रहे जेल संदर्शक सदस्य दिनेश यदु, रतन कश्यप, मंडी उपाध्यक्ष आयतु राम, ब्लॉक अध्यक्ष शिवराम बिसाई,बुदरू राम, आयरन कश्यप, नरसिंह कश्यप,बृज राम,मोहन झाली,बासुदेव बघेल,राजेश कुमार, भादू राम भारती नित्या चंद्राकर,यशोदा कश्यप, सुखराम कश्यप,एवं पुजारी, पटेल, ग्रामवासी व समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

बड़ा हो के देश का सिपाही बनूंगा… विभोर का जवाब सुनकर मंत्री लखमा भावविभोर

0

जगदलपुर। बस्तर की सरल सहज व्यावहारिक संस्कृति के प्रतीक राज्य के वरिष्ठ मंत्री कवासी लखमा अपने मिलनसार स्वभाव के लिए पहचाने जाते हैं। आज उन्होंने पत्रकार बिरादरी के कार्यक्रम में जब एक छोटे बच्चे को देखा तो उस पर स्नेह की बरसात करने से खुद को नहीं रोक सके। यह छोटा पत्रकार कौन है, कहते हुए मंत्री कवासी लखमा ने उस बच्चे पर वात्सल्य उड़ेल दिया। बस्तर जिला पत्रकार संघ के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए मंत्री कवासी लखमा ने आज कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों की भीड़ में एक छात्र को देख कर उससे बातचीत शुरू की। नाम पूछने के बाद जब उस बच्चे के पत्रकार पिता के बारे में संघ अध्यक्ष सुरेश रावल ने जानकारी दी तब मंत्री श्री लखमा ने पूछा कि बड़े होकर तुम क्या बनना चाहते हो तो बालक ने जवाब दिया कि मुझे पुलिस बनना है। जवाब सुन कर मंत्री जी ने उसे शाबासी दी और आगे बढ़ गए। बालक विभोर राज दास निर्मल स्कूल का विद्यार्थी है। उसके पिता स्वरूप राज दास एक अखबार के जिला ब्यूरो प्रमुख हैं।

नाबालिग लडकी को भगा ले जाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी को भेजा जेल

0

थाना राजहरा क्षेत्रांतर्गत नाबालिग लड़की के दिनांक 03.06.2022 को लापता होने, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर ले जाने की रिपोर्ट पर धारा 363 भादवि का अपराध पंजीबध्द कर अपहृता एवं अज्ञात आरोपी के पता तलाश सायबर तकनीक के माध्यम से किया जाकर दिनांक 12.07.2022 को आरोपी मुकेश कुमार रात्रे पिता शिव कुमार रात्रे उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम हरदीकला टोना थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर छ0ग0 के कब्जे से अपहृता को बरामद कर पुछताछ कथन पर आरोपी द्वारा पीड़िता को शादी करने,

पत्नि बनाने का प्रलोभन देकर अपने साथ भगा ले जाकर जबरदस्ती कई बार शारीरिक संबंध बनाने से प्रकरण में धारा 366, 376(2)(ढ), भादवि, 4,5(ठ),6 पाक्सो एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया, प्रकरण की विवेचना एवं गिरफ्तारी कार्यवाही में थाना राजहरा से निरीक्षक अरूण कुमार नेताम, सउनि नंदकिशोर सिन्हा, आरक्षक एसकुमार तारम, सायबर सेल बालोद से आरक्षक मिथलेश यादव की सराहनीय भूमिका रही।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

नहर में डूबने से डेढ़ वर्षीय बालक की मृत्यु

0

अर्जुंदा – अर्जुंदा आवास पारा के पास स्थित नहर के बाजू में कला मंच पर खेल रहा डेढ़ वर्षीय बालक रिहान्स यादव पिता लेखराम यादव की नहर में डूबने से मृत्यु हुई बताया जा रहा है की अर्जुंदा वार्ड क्रमांक 01 में तकरीबन 10:00 बजे बच्चा मंच के सामने खेल रहा था तभी अचानक वह वहां से गायब हो गया और उनके परिवार वाले इधर-उधर खोजने लगे नहीं मिलने पर 11:00 बजे के आसपास थाना अर्जुंदा को सूचित किया गया ।

उसके बाद थाना अर्जुंदा के द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए इस पर खोज बिन चालू किया गया नहर में पानी के तेज बहाव को देख आशंका करते हुए नहर में भी उनको ढूंढना चालू किया गया तकरीबन 2 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत मटिया ढूंढने पर नहीं मिला किंतु पुलिस जवान और ग्रामीण हार उसके बाद और आगे गए और उनकी कोशिश सफल रहीअर्जुंदा से 5 किलोमीटर दूर ओड़ सकरी में तकरीबन 4 :15 बजे बच्चे मृत अवस्था में पाया गया पुलिस मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

सुलभ में भी ‘वो’ सुलभ नहीं, स्वच्छता अभियान में रोड़ा बन रहा सुलभ

0

अमरेश झा, कोंडागांव

कोंडागांव :- सरकार द्वारा लोगों की सुलभता के लिए सार्वजनिक स्थानों पर सुलभ शौचालय का निर्माण करवाया गया है, परंतु कोंडागांव जिला मुख्यालय के ग्राम पंचायत मसोरा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर नारायणपुर तिराहे पे निर्मित सुलभ शौचालय को अब तक आम जनों के लिए खोला नहीं जा सका है जिससे वंहा से गुजरने वाले यात्रियों एवं वंहा के दुकानदारों को प्रसाधन की उचित सुविधा नहीं मिल पा रही है। खासकर रोजाना गुजरे रहे कामकाजी महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बड़ी बात यह है कि इस क्षेत्र में रायपुर, जगदलपुर एवं नारायणपुर मार्ग से आने – जाने वाले यात्रियों को अपने अपने गंतव्य की ओर बस पकड़नी होती है जिससे इस एरिया में रोजाना लोगों की भीड़ लगी रहती है। नारायणपुर तिराहा होने के कारण यहां सार्वजनिक शौचालय का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। मगर इसे बंद किया हुआ है। कोई व्यक्ति यहां आता है तो उसे शौचालय के लिए बाहर जाना पड़ता है। एक स्थानीय ग्रामीण ने बताया कि इसे बने तो लगभग वर्ष बीतने वाला है परंतु आज पर्यन्त तक इसे खोला नही गया है। वंही कुछ बस कंपनियों के परिचालकों ने कहा की यात्रा कर रही महिलाओं को इसके बंद रहने से बड़ी असुविधा का सामना करना पड़ता है जब यात्रियों एवं दुकानदारों को खुले में ही अपना काम करना पड़ता है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान की भी धज्जियां उड़ रही है। अब तक इस मामले में पंचायत के जनप्रतिनिधि भी ध्यान नहीं दे रहे हैं।

झूम उठा बस्तर, गूंज उठी शहनाई,अंधियारे में दीपक की लौ जगमगाई…

0

(अर्जुन झा)

जगदलपुर। हजारों साल नरगिस अपनी बेनूरी पे रोती है, मुश्किल से होता है चमन में दीदावर पैदा..! बस्तर की वादियों में ऐसी ही नरगिस का नूर जिस दीदावर का मुंतजिर था, वह उसे मिल गया है। इस दीदावर का नाम है दीपक बैज। बस्तर के नूर को धरती की जन्नत की हूर बना देने की जिद पूरी करने का हौसला रखने वाले बस्तर सांसद दीपक बैज का आज सावन के पहले दिन जन्मदिवस है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उन्हें अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस का वाइस चेयरमैन बनाकर जन्मदिन पर अनमोल उपहार दे दिया है। झूम उठा बस्तर, गूंज उठी शहनाई,अंधियारे में दीपक की लौ जगमगाई… ऐसा माहौल दिखाई दे रहा है। बस्तर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के कई दशक के कब्जे को बेदखल करने वाले दीपक बैज बस्तर के ऐसे यंग टाइगर हैं जो राजनीति के जंगल में राजसी शान के साथ चहलकदमी करते हैं और बस्तर के साथ ही छत्तीसगढ़ के हक में, आदिवासी समाज से लेकर देश के किसान, मजदूर, युवा, महिला, बुजुर्ग, बच्चों की खातिर जब जहां जैसी जरूरत होती है, आक्रामक तेवर भी दिखाते हैं। राजनीति के जंगल में जैसे शेर की जरूरत होती है, वे सारे गुण दीपक के व्यक्तित्व में समाहित हैं इसलिए उनके कृतित्व का जादू बस्तर की पगडंडियों से लेकर देश की संसद तक देखा जा सकता है। दीपक बैज संसद में बहस के दौरान तार्किक तरीके से आक्रामक तेवर दिखाकर अपनी ओर ध्यान आकर्षित करने में निपुण हैं। वे छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार की नीतियों को देश की सबसे बड़ी पंचायत में रेखांकित करते हैं, परिभाषित करते हैं। छत्तीसगढ़ राज्य की नीतियों और कार्यक्रम को उभरते हुए केंद्र सरकार को इनसे जनता के हित में सीखने का आग्रह करते हैं। वे पूरी मुखरता के साथ संसद में छत्तीसगढ़ और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का प्रतिनिधित्व करते हैं।

यहां खास बात यह है कि दीपक बैज संसद में वह भावना प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करते हैं, जिसकी अपेक्षा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को केंद्र सरकार से होती हैं। जहां सौम्यता की जरूरत है तो वहां आक्रामकता कैसी? दीपक का काम है प्रकाश देना। दीपक विनम्रता के साथ बस्तर और छत्तीसगढ़ की जरूरतों पर प्रकाश डालते हैं और केंद्र के मंत्रियों से जनता के हित में योजनाओं की मंजूरी हासिल कर लेते हैं। जिस तरह कभी फिरोज गांधी, चंद्रशेखर और अटलबिहारी वाजपेयी जैसे युवा नेता आम जनता से लेकर गंभीर राष्ट्रीय मसलों पर बेबाकी से तथ्यात्मक बात रखा करते थे, आज उसी परंपरा को दीपक बैज आगे बढ़ा रहे हैं। बस्तर के लिए दीपक जो कर रहे हैं, उसका सपना तो बस्तर सदा सदा से देख रहा था। अब बस्तर का सपना साकार हो रहा है। राज्य सरकार के स्तर पर बस्तर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की प्राथमिकता में है और केंद्र सरकार के स्तर पर बस्तर की बेहतरी के लिए जो हो सकता है, उसके लिए दीपक बिना रुके, बिना थके जुटे हुए हैं। रायपुर से जगदलपुर फोरलेन सड़क की मंजूरी वे केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से दिलवा चुके हैं। रेलमंत्री और नागरिक उड्डयन मंत्री से भी बस्तर के लिए वे निरंतर प्रयास करते हुए संवाद स्थापित कर रहे हैं। बस्तर में रेल सेवा की बहाली और वायुसेवा का विस्तार दीपक का वह काम है, जो अपेक्षित था। अब उनकी कोशिश है कि रायपुर से बस्तर तक सीधी रेलसेवा जल्द शुरू हो। बस्तर को भरोसा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन में सांसद दीपक बैज बस्तर की इस बड़ी जरूरत को जल्द पूरा कराएंगे।

MOST POPULAR

HOT NEWS