भानपुरी। शासकीय राशन दुकान मुंडागांव में मृतकों के नाम से राशन डकार लिये जाने की शिकायत करते हुए ग्रामीणों ने इस संबंध में सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मिली शिकायत के अनुसार बस्तर जिले के बस्तर ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत मुंडागांव की राशन दुकान स्व सहायता समूह के द्वारा चलाई जा रही है जिसमें सरपंच के पति समिति के अध्यक्ष व सेल्समैन द्वारा राशन की कालाबाजारी की जा रही है। इसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा कई बार की गई लेकिन लीपापोती करके मामला ठंडा किया जाता है।
ग्राम मुंडागांव राशन दुकान में जगदलपुर की टीम सहायक अधिकारी दिव्या रानी, फूड इंस्पेक्टर पायल वर्मा व जांच दल को शिकायत मिलने पर पहुंची तो राशन दुकान में राशन स्टॉक में नहीं पाया गया । ग्रामीणों ने शिकायत में बताया कि मृतक हितग्राहियों के नाम से चावल नवंबर व दिसंबर 2021 का कालाबाजारी किया गया। इसी तरह पोष्टिक आहार चना हितग्राहियों को नहीं मिलता है। 28 जून को लगभग 40 हितग्राहियों को चना एवं केरोसिन नहीं दिया गया। और जून माह में भी आंगनबाड़ी व स्कूल का कूपन का चावल भी नहीं दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि विक्रेता द्वारा कई बार ऐसा किया जाता है हितग्राहियों को अंगूठा लगाकर राशन नहीं है आने पर दे दूंगा कह कर उन्हें गुमराह किया जाता है। कुछ दिन के बाद हितग्राहियों को कहता है कि आगे से चावल कम भेज रहे हैं।
इस संबंध में ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की कि हितग्राहियों का चावल, चना, केरोसिन कहां जा रहा है। राशन दुकान मुंडागांव से ग्रामीण त्रस्त हैं।
शासकीय उचित मूल्य दूकानदार/विक्रेता विभिन्न समस्याओं से जुझते हुए भी सरकार के निर्देश का पालन कर बेहतर कार्य कर छत्तीसगढ़ सरकार के देश में मान बढ़ाया है!और छत्तीसगढ़ पीडीएस भारत के अलावा दूनिया के अनेक देश के लिए माडल बना है ! किंतू छत्तीसगढ़ सरकार 2004 से आज तक एक पैसा का मार्जिन राशि में वृद्धि नहीं किया है और न विक्रेता को कोई सुविधा प्रदान किया है जो राशन दुकानदारों के प्रति न्याय नहीं है!आशा के साथ प्रार्थना है आप के माध्यम से राज्य के छब्बीस हजार राशन विक्रेता /तौलवाहक एक लाख तीस हजार राशनदूकान संचालक परिवारों का हित हो जाये इस उम्मीद से हम सभी दूकानदारो का निम्नांकित मांग आप के माध्यम से सरकार से दिलाने की कृपा करें दूकानदार आप के अभारी रहेंगे !
1. चावल, में 30रु मार्जिन राशि है शक्कर,चना में 5 रुपए नमक गेहूं बेगारी प्रथा से वितरण कार्य छत्तीसगढ़ सरकार करा रही है जो उचित नहीं है इसलिए सभी राशन सामग्री वितरण कमीशन (मार्जिन) राशि 250 रुपया प्रति क्विंटल प्रदान किया जाये ! 2. कार्य एजेंसी लायसेंस अन्य राज्यों के समान स्थाई हो और विक्रेता को 30000 तौलवाहक को कलेक्टर दर मान्यदेय प्रदान किया जाये ! 3. छत्तीसगढ़ राज्य के पी डी एस देश व विदेश के लिए मांडल है सरकार ने राष्ट्रपति से एवार्ड प्राप्त किया है और माना गया है 100% करप्शन मुक्त है पीडीएस बाऊजुद ECAct की धारा 3/7 गैरजमानती है कठोर है!जो दूकानदारो के लिए शोषण का कारण है! इसे जमानती करते हुए शिथिल जमानती किया जाये जिससे दुकानदारों का शोषण में सुधार हो ! 4. राशन दुकान के भंडारण एवं वितरण में हेंडलिंग लास होती है जिसे भरपाई दुकानदार कर नहीं सकता नतीजा आनलाइन स्टाक भौतिक में दे पाना संभव नहीं होता है जिससे दूकानदार पर विभिन्न समस्या होती है इसलिए 5% छतीपुर्ती दिलाई जाए ! 5. बारदाना पी डी एस से छत्तीसगढ़ सरकार लेती है कठोर आदेशानुसार पर बारदाना का भुगतान नही किया गया है सिघ्र छत्तीसगढ़ सरकार से भुगतान दिलाई जाए ! एवं सलंग्न 9 बिंदू के मुख्य मांग भारत सरकार से आल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन ने किया है जिसका पुर्ण समर्थन छत्तीसगढ़ राज्य के 13 हजार राशन दुकानदार करते हैं फेडरेशन के सदस्य छत्तीसगढ़ राज्य है इसलिए छत्तीसगढ़ राज्य सरकार एवं भारत सरकार से प्रार्थना है हमारी मांग पुरी करें अन्यथा हम बहोत निराशा जनक मन से छत्तीसगढ़ राज्य में 4 जुलाई को सभी ब्लॉक स्तरीय 11 जुलाई जिला स्तरीय 18 जुलाई 2022 को प्रदेश स्तरीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री जी के नाम सौपा जायेगा और 2 अगस्त 2022 को दिल्ली के रामलीला मैदान में देश भर के 5 लाख 80 हजार राशन दुकानदार के साथ धरना प्रदर्शन कर संसद घेराओ करेगी
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बस्तर ने बस्तर विश्वविद्यालय के कुलपति से मिलकर स्नातक /स्नातकोत्तर की परीक्षा परिणाम में हो रही देरी को लेकर ज्ञापन सौंपा एवं शीघ्र परीक्षा परिणाम घोषित करने की मांग की |
अभाविप बस्तर जिला संयोजक वरूण साहनी ने बताया कि बस्तर विश्वविद्यालय से सम्बंधित महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी हैं किन्तु स्नातक के परीक्षा परिणाम अभी तक घोषित नहीं हुये हैं| ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ के अंतर्गत आने वाले सभी महाविद्यालय एवं केंद्रीय विश्वविद्यालय में भी प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी हैं बस्तर के प्रतिभावान छात्र जो अपने आगे की पढाई ऐसे संस्थानों में करना चाहते हैं परिणाम में देरी की वजह से उनकी शिक्षा प्रभावित ना हो | ज्ञापन देने के दौरान नगर मंत्री यश ध्रुव, तीरथ कश्यप, संजय मुखर्जी, शिवयानी जैन, शिवानी एवं अन्य उपस्थित थे |
जगदलपुर । किसी के कार्यों को रोकना मेरा मकसद नहीं बल्कि अपने कार्यों को करते जाना मेरी प्राथमिकता रहता है, पूराने अच्छे कार्यों को करते जाएंगे। वहीं बस्तर मेरे लिए अछूता नहीं है क्योंकि यहीं मेरी प्राथमिक शाला हैं। बस्तर जिले के नवपदस्थ कलेक्टर चंदन कुमार पत्रकारों से मुखातिब हो रहे थे।
ज्ञात हो कि 2011 के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रजत कुमार बंसल दक्षिण बस्तर के सुकमा व उत्तर बस्तर के कांकेर जिले में कलेक्टर रह चुके हैं और मध्य बस्तर के जगदलपुर जिले के बस्तर जिले में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के पद पर शोभायमान रहे।
कलेक्टर चंदन कुमार ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि 2013 में जब बतौर एसडीएम पदस्थ था तो जो प्राथमिकता थी वह अलग थी और 2022 में जनता की प्राथमिकता अलग-अलग है । जनता की भावनाओं के अनुसार कार्य करते जाना चाहिए। बस्तर जिला मेरे लिए नया नहीं है किंतु चुनौतियां कम नहीं है कलेक्टर चंदन कुमार ने आगे कहा कि मीडिया कर्मी शासन-प्रशासन की कमी-खामी को उजागर करते रहते हैं और उनके द्वारा जो तथ्य सामने लाते हैं उसको सकारात्मक रूप से लेना चाहिए। तत्कालीन कलेक्टर रजत बंसल द्वारा कराए जाने वाले कार्यों को बंद करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि किसी की लकीरें मिटाने में नहीं खुद के कार्यों की लकीरें बढ़ाने में मैं विश्वास करता हूं। इस पत्रकार वार्ता के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित व्यास व नगर पालिक निगम के आयुक्त दिनेश नाग भी मौजूद थे।
दल्ली राजहरा। बालोद जिले में सियासी उठापटक के लिए सबसे अधिक चर्चित दल्ली राजहरा की जनता को राजनीतिक नजरिये से काफी जागरूक माना जाता है। यहां की जनता हर स्तर के चुनाव में अपनी राय परिस्थितियों और गुणदोष के आधार पर व्यक्त करती है। दल्ली राजहरा कांकेर लोकसभा और डोंडी लोहारा विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा है। दल्ली राजहरा नगरपालिका क्षेत्र है और सबसे ज्यादा चर्चा नगरपालिका की राजनीति की ही होती है। दल्ली राजहरा नगरपालिका की राजनीति इन दिनों फिर उबाल पर है। विवादों के दायरे में आये नगरपालिका उपाध्यक्ष ने इस्तीफा दे दिया है।भाजपा पार्षद दल गुटबाजी के झूले में वैसे ही झूल रहा है, जैसे भाजपा की नाव गुटबाजी के तूफान में हिचकोले खा रही है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि दल्ली नगरपालिका में भाजपा का गांव कैसे बसेगा? भाजपा अपना उपाध्यक्ष कैसे बनवा पायेगी? आखिर दल्ली राजहरा नगर पालिका का उपाध्यक्ष कौन बनेगा? कहा जा रहा है कि नगर पालिका में कांग्रेस और भाजपा नेताओं की साठगाँठ, शहर के विकास को रोकने एवं भ्रष्टाचार का आरोप लगा और इस सिलसिले में उपाध्यक्ष द्वारा इस्तीफा देने से सियासी सरगर्मी बढ़ गई। नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव के समय से ही भाजपा पार्षदों की भूमिका संदिग्ध हो गई थी। भाजपा के 13 पार्षद और एक निर्दलीय पार्षद के समर्थन के बावजूद भाजपा अपने पार्षदों को संगठित करने में विफल रही | जिसके परिणाम स्वरूप भाजपा को अध्यक्ष चुनाव में 12 वोट मिले थे। भाजपा नेताओं ने 3 पार्षदों पर भीतरघात का आरोप लगा कर उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया था | जिसमें भाजपा के खेमे में से उपाध्यक्ष बने संतोष देवांगन भी शामिल थे। ढाई साल में नगर पालिका में भाजपा विपक्ष की भूमिका में सक्रिय नजर नहीं आयी।
कहा जाता है कि कुछ अवसरवादी सेटिंगबाज नेता और कुछ पार्षद नगर पालिका में ठेकेदारी के लिए अपने सम्मान व पार्टी के सम्मान को गिरवी रखने से भी बाज नहीं आये। नगर पालिका में अढ़ाई साल तक विपक्ष की भूमिका दिखाई नहीं दी लेकिन अब पालिकाउपाध्यक्ष संतोष देवांगन द्वारा अपने पद से इस्तीफा देने के बाद सियासी तापमान बढ़ गया है। उपाध्यक्ष के इस्तीफे के घटनाक्रम के मद्देनजर सियासी गलियारों में चर्चा है कि भाजपा और कांग्रेस द्वारा सेटिंग कर कार्य करने का खुला आरोप लगाया गया। इसके बाद एक कांग्रेस पार्षद ने उपाध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाने हेतु हस्ताक्षर अभियान चला कर अपनी दावेदारी ठोक दी। इस कांग्रेस पार्षद के समर्थन में भाजपा के भी कुछ पार्षद विशेष और नेता भी सक्रिय हो गये। नगर पालिका के ठेके में हिस्सेदारी के लिए सियासी सेटिंग की चर्चा कई जुबानों पर है। भाजपा अपनी गुटबाजी में उलझी हुई हैं भाजपा का एक गुट सेटिंग स्पेशलिस्ट नेताओं के प्रभाव में आकर कांग्रेस के साथ मिल कर विद्रोह कर उपाध्यक्ष के खिलाफ लामबंध हो गया है तो दूसरा गुट इसका विरोध कर रहा हैं। उसका कहना हैं कि भाजपा का उपाध्यक्ष तय होने पर ही वर्तमान उपाध्यक्ष को हटाया जाये। मगर आपसी गुटबाजी से यह मुमकिन नहीं लग रहा हैं। इधर कांग्रेस में भी गुटबाजी की कोई कमी नहीं है। नगर पालिका अध्यक्ष की कुर्सी पर कांग्रेस काबिज है। अध्यक्ष अपनी पसंद का उपाध्यक्ष चुनवाने की कोशिश करते हैं तो कांग्रेस की गुटबाजी सामने आ सकती है। सत्ताधारी पार्टी में उपाध्यक्ष को लेकर दूसरा गुट सक्रिय है जोकि अध्यक्ष से नाराज दिखता है ऐसे में क्या होगा, क्या अध्यक्ष नाराज गुट को साधने में सफल होते हैं इस पर जिज्ञासा का माहौल बना हुआ है।
बस्तर …. छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के नेतृत्व में बस्तर ब्लॉक के ग्राम पंचायत पिपलावंड में ग्रामीणों ने स्थानीय मुद्दा कई वर्षों से लंबित गांव के लोगों ने गिट्टी क्रेशर खदान को लेकर विरोध कर रहे हैं। इस समस्या समस्या को लेकर छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारियों को बुलाकर उनके सामने अपनी समस्या बताएं गांव वालों ने गांव वालों ने कहा की कुछ हमारे आदिवासी भाइयों पर फर्जी तरीके से एफ आई आर करवाया गया है इस पर भी निष्पक्ष जांच करने की गांव के लोगों ने छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज से मांग रखी इस अवसर पर प्रदेश के उपाध्यक्ष राजाराम तोड़ेम जिला, अध्यक्ष दशरथ कश्यप, जिला उपाध्यक्ष महेश कश्यप , जिला युवा प्रभाग उपाध्यक्ष बबलू बघेल, जिला सचिव नील कुमार बघेल ,बस्तर ब्लॉक अध्यक्ष नकक्षडी कश्यप ,सुखदेव मंडावी , जनपद सदस्य अंतू कश्यप ,हरबंधु बघेल ,ललित बघेल एवं गांव के पुजारी सिरहा पटेल और बड़ी संख्या में रहे ग्रामवासी मौजूद रहे।
जगदलपुर। विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से 8 बीमार एवं जरूरतमंदों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 6 लाख 75 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के स्वेच्छानुदान मद से जिन लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई उनमें पैर की गंभीर बीमारी से पीड़ित बलराम पवार को 50 हजार रुपए, सुभाष वार्ड निवासी पैंक्रियाज की गंभीर बीमारी से पीड़ित नीलमणि साहू को 1 लाख रुपए, स्व रोजगार हेतु पूनमचंद बनपेला को 25 हजार रुपए, किडनी की गंभीर बिमारी से पीड़ित रमीज खान को 3 लाख रुपए एवं सड़क दुघर्टना में गंभीर रूप से घायल हो कर लकवाग्रस्त हुए मनीष सिंह ठाकुर को 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
इस अवसर पर विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संवेदनशीलता के कारण आज प्रदेश में गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को लगातार आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। खूबचंद बघेल स्वास्थ योजना के तहत 5 लाख रुपए तक का इलाज नि: शुल्क किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विशेष आर्थिक सहायता योजना के तहत गंभीर बीमारी में 20 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता के कारण ही आज गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।
इस अवसर पर आर्थिक सहायता प्राप्त करने वाले हितग्राहियों ने कहा कि प्रदेश की संवेदनशील कांग्रेस सरकार के कारण ही आज वे आर्थिक सहायता प्राप्त कर पा रहे हैं। इस हेतु वे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा विधायक रेखचंद जैन का आभार व्यक्त करते हैं।
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ सदर वार्ड के पार्षद इमरान खान, मनोनीत पार्षद अमरनाथ सिंह, कांग्रेस विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, वरिष्ठ पत्रकार विकास तिवारी उपस्थित रहे।
🔅 दो मामलो में तीन आरेापियों पर थाना कोतवाली, दरभा एवं सायबर सेल की कार्यवाही
🔅 दोनो मामलो में 06 लाख 80 हजार रूपये की हुई थी ठगी
🔅 तीनो आरोपी बिहार, (जिला नालंदा) के निवासी
🔅 02 लाख 89 हजार नगद बरामद
उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। टेलीफोनिक फ्राॅड के मामले में उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के द्वारा रूचि लेकर विशेष अभियान चलाकर आरोपियो की पतासाजी एवं विवेचना किया जा रहा है। इसी तारतम्य में दो अलग-अलग मामले जिसमें सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर एवं सीम बंद होने की बात कहकर दुबारा चालु करने हेतु वेरिफिकेशन के नाम पर ठगी करने वाले 02 गिरोह के तीन आरोपियो पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को बडी सफलता मिली है। ज्ञात हो कि बस्तर जिले में टेलीफोनिक फार्ड के बढते मामलो को देखते हुए उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) केशलुर ऐश्वर्य चन्द्राकर, उप पुलिस अधीक्षक नोडल सायबर सेल गीतिका साहू के पर्यवेक्षण में टीम गठित कर आपराधिक प्रकरणो का अनुसंधान किया जा रहा है।
🔅 (1) प्रकरण (सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी) :-
जून 2022 के दौरान मामले के प्रार्थी गणेश राम कश्यप निवासी पाथरी जो कलेक्टर कार्यालय जगदलपुर में सहायक ग्रेड 03 के पद हेतु आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया था। उक्त अभ्यर्थी को अज्ञात आरोपी द्वारा मोबाईल फोन के माध्यम से अपने आप को जिला कलेक्टर कार्यालय जगदलपुर का स्टाॅफ होना बताकर अभ्यर्थी को सहायक ग्रेड-03 की नौकरी दिलाने के नाम पर कुल 20 हजार रूपये की मांग कर राशि अपने खाते में डलवाकर प्रार्थी को फर्जी नियुक्ति आदेश जारी कर ठगी किया गया था ठगी के संबंध में प्रार्थी को ज्ञात होने पर प्रार्थी गणेश राम कश्यप के रिपोर्ट पर संबंधित काॅलर मोबाईल धारक एवं खाता धारक के विरूð थाना कोतवाली में ठगी (धारा 420 भादवि0 66(डी) आईटी एक्ट) का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया। दौरान अनुसंधान के मामले में आरोपी के बैंक खातों के विश्लेषण एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही के उपस्थिति की जानकारी बिहार में मिलने पर, निरीक्षक किशोर केंवट, दिनेश यादव के नेतृत्व में टीम गठित कर बिहार रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा जिला नालंदा में संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिनसे पूछताछ करने पर जिसने अपना नाम चन्दन कुमार निवासी नालंदा बिहार का होना बताए जिनसे पुछताछ करने पर इसकेे द्वारा प्रार्थी गणेश राम कश्यप को मोबाईल फोन के माध्यम से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 20 हजार रूपये ठगी करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से घटना कारित मोबाईल, लैपटाप, नगद राशि एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज बरामद कर जप्त किया गया है। मामले में आरोपी चंदन कुमार को गिरफ्तार कर जगदलपुर लाया गया है। आरोपी द्वारा छ.ग. के अन्य जिलों में भी अपराध कारित करना स्वीकार किया गया है जिस संबंध में जानकारी लिया जा रहा है !
🔅 तरीका वारदात:-
आरोपी चन्दन कुमार के द्वारा गुगल सर्च इंजन पर ‘‘छत्तीसगढ़ रिक्वायरमेंट’’ की साईट पर जाकर रिकु्रटमेंट जिसमें छत्तीसगढ शासन एवं अलग-अलग जिलो के शासकीय नौकरी के विज्ञापन एवं वैकंेसीं जिसमें अभियर्थी की जानकारी रहती थी जहा से अभ्यर्थी की जानकारी लेकर दिये हुए मोबाईल नंबर पर सम्पर्क कर सम्बंधित अभ्यर्थी को सरकारी नौकरी दिलाने और चयनित होने का झांसा देकर अभ्यर्थी से अपने खाते में रूपये-पैसे डलवाया जाता था।
🔅 बरामद सम्पत्ति:-
आरोपी चंदन कुमार के कब्जे से मोबाईल 01 नग, लैपटाप 01 नग, नगद राशि 1 लाख 40 हजार रूपये, डेबिट कार्ड 8 नग, भर्ती एवं नियुक्ति से संबधित आवश्यक दस्तावेज बरामद कर जप्त किया गया है।
🔅 नाम आरेापी :- चंदन कुमार पिता नवीन प्रसाद उम्र 24 निवासी उगावां थाना आस्थावां जिला नालंदा (बिहार)
🔅 (2) प्रकरण ( सीम बंद होने एवं वेरिफिकेशन के नाम ठगी):-
मार्च 2022 में प्रार्थी प्रकाश पाण्डेय उप निरीक्षक सी.आर.पी.एफ. कामानार कैम्प को अज्ञात आरोपी द्वारा मोबाईल फोन के माध्यम से काॅल करके उसका जीयो सिम बंद होने की बात कहते हुए सीम को दुबारा एक्टीवेट करने हेतु वेरिफिकेशन के नाम पर प्रार्थी को अपने मोबाईल पर ‘‘क्वीक सपोर्ट’’ ऐप डाउनलोड करने बोला गया जब प्रार्थी के द्वारा क्वीक सपोर्ट ऐप डाउनलोड करने के पश्चात् मोबाईल बैकिंग के माध्यम से 10 रूपये का रीचार्ज करने बोला गया रिचार्ज करने के तत्काल बाद प्रार्थी के खाते से अलग-अगल किश्तों में कुल 06 लाख 40 हजार रूपये आरोपियो द्वारा राशि आहरित कर ठगी किया गया था। ठगी के संबंध में प्रार्थी को ज्ञात होने पर प्रार्थी प्रकाश पाण्डेय के रिपोर्ट पर संबंधित काॅलर मोबाईल धारक के विरूð थाना दरभा में अपराध क्रमांक 28/2022, धारा 420 भादवि0 66(डी) आईटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया। दौरान अनुसंधान के मामले में आरोपियो के बैंक खातों के विश्लेषण एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही के उपस्थिति की जानकारी (जिला नालंदा) बिहार में मिलने पर, निरीक्षक किशोर केवट, दिनेश यादव के नेतृत्व में टीम गठित कर बिहार रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा जिला नालंदा बिहार में संदेह के आधार पर दो व्यक्तियो को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिनसे पूछताछ करने पर जिन्होनें अपना-अपना नाम नीरज कुमार एवं चन्द्रकांत कुमार दोनो निवासी जिला नालंदा बिहार का होना बताए जिनसे पुछताछ करने पर इनके द्वारा प्रार्थी प्रकाश पाण्डेय को मोबाईल फोन के माध्यम से जीयो सीम बंद होने पर, सीम एक्टीवेंशन के लिए, जीओ सर्विस प्रोवाईडर बनकर क्वीक सपोर्ट ऐप डाउनलोड कराकर कुल 06 लाख 40 हजार रूपये की ठगी करना स्वीकार किए।
🔅 तरीका वारदात:-
आरोपीगण से पूछताछ पर बताया गया कि उनके द्वारा प्राथी एवं अन्य पीडित पक्ष को सीम बंद होने का झांसा देकर दुबारा सिम चालू करने हेतु वेरिफिकेशन करने अथवा अन्य समस्याओ के निराकरण करने का झांसा देकर रिमोट एक्सेसिंग ऐप जैसे क्वीक सपोर्ट, ऐनी डेक्स, टीम व्यूवर, गुगल फार्म जैसे ऐप डाउनलोड करने के लिए बोला जाता था जैसे ही कोई व्यक्ति उक्त अनवांटेड ऐप को संचालित करता है वैसे ही पीडित की सभी जानकारी आरोपियो के पास चला जाता है और उनके द्वारा पीडित के खाते से राशि अपने खातो में आहरित कर लिया जाता था।
🔅 जप्त सामाग्री:-
लैपटाॅप – 02 नग
टैबलेट – 01 नग
मोबाईल – 17 नग
पैनड्राईव – 03 नग
डोंगल – 02 नग
माउस – 01 नग
सीम – 22 नग
नगद राशि – 1 लाख 49 हजार रूपये
एमटीएम कार्ड – 01 नग
🔅 नाम आरेापी :- (1) चन्द्रकांत कुुमार पिता अशोक प्रसाद, उम्र 21 वर्ष, निवासी- नोआवाॅ, थाना अस्थावाॅ, जिला नालंदा (बिहार) (2) नीरज कुमार पिता सुनिल मिस्त्री, उम्र 28 वर्ष, निवासी – कपॅसियावा थाना हिलसा जिला नालंदा (बिहार)
🔅 महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी:- निरीक्षक – एमन साहू, शिशुपाल सिन्हा, दिनेश यादव, किशोर केंवट उप निरी. – रनेश सेठिया प्र.आर. – मौसम गुप्ता, अनिल कन्नौजे आरक्षक – गौतम सिन्हा, धर्मेन्द्र ठाकुर, कृष्णा सावडे, सुशील कुमार नाग, रवि कुमार बघेल, दीपक कुमार
किरंदुल – पूरे भारतवर्ष में 1 जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे के रूप में मनाया जाता है। देश के महान चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉ विधान चंद्र राय को सम्मान व श्रद्धांजलि अर्पित करने यह दिवस मनाया जाता है। डॉक्टर के सम्मान में इस दिवस को मनाने हेतु लौह नगरी किरंदुल के श्रमिक संघ इंटक द्वारा एनएमडीसी परियोजना अस्पताल के डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर इंटक के अध्यक्ष विनोद कश्यप एवं सचिव एके सिंह अपने पूरी टीम के साथ परियोजना अस्पताल पहुंचे। इस अवसर पर इंटक के अध्यक्ष विनोद कश्यप ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी मनोज वी लाल को बधाई एवं शुभकामना संदेश लिखित पत्र सौंपते हुए, मानव कल्याण के लिए चिकित्सकों के योगदान की सराहना की। श्रमिक संघ इंटक के सचिव ए.के. सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा मनुष्य के जन्म से लेकर जीवन के प्रत्येक पड़ाव में चिकित्सकों का अतुल्य योगदान रहता है। कोरोना काल में चिकित्सकों का जो योगदान रहा, उसकी प्रशंसा के लिए कोई शब्द ही नहीं है। डॉक्टर को ईश्वर स्वरूप माना जाता है। आप सभी ने इसे चरितार्थ किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी मनोज वी लाल, डॉ रजनीश शाह ने संबोधित करते हुए लोगों की सेवा में सदैव तत्पर रहने की बात कही। और सभी से सहयोग की अपेक्षा की। साथ ही उन्होंने समस्त पैरामेडिकल स्टाफ की भी सराहना की। इस अवसर पर डॉ मनीषा लाल, डॉ. राजन प्रधान, डॉ. एम के चौधरी सहित समस्त चिकित्सक गण, श्रमिक संघ के राजेंद्र यादव, राकेश लाल, त्रिलोक बांधे, लोहिदास, दिनेश साहू, रवीश तिवारी, मनीष गुप्ता एवं अस्पताल के कर्मचारी उपस्थित थे।
♦️बस्तर विधायक ने कहा की यह विदाई समारोह नहीं है यह कार्यक्रम तो एक अच्छे कार्य करने के लिए यह समान समारोह रखा है बस्तर कलेक्टर रजत बंशल जी ने बस्तर की रीती नीति को संजोये कर रखा और एक अच्छी पहचान दिलाते हुए आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र होने के नाते एक बादल एकड़मी से सभी वर्गों को जोड़ने की प्रयास किया और बस्तर को ऐतिहासिक सांस्कृतिक प्राकृतिक रूप में अंतर्गत समृद्ध चलाते हुए कहा कि बस्तर की इस समृद्ध से पूरे विश्व को अलग पहचान दिलाया इसे जनजातीय राजधानी के रूप में विकसित किया जा सकता हैं विश्व के सभी लोग जिस जीवन शैली को अपना रहे हैं उसी जीवन शैली के साथ यंहा के आदिवासी युगों से विकास कर रहे है यंहा की भाषा – बोली को विविधता और प्रकृति से जुड़कर रहने की कला के संरक्षण बंशल जी ने हमेशा से जोर दिया है |
♦️बस्तर कलेक्टर रजत बंशल जी ने कहा की बादल मे इतना भाऊक कर दिए सब साथी लोग मै उस बात को मै वापस लिया और बस्तर कभी जीवन मे मिलने के हिसाब से आएंगे और विशेष रूप से मै यह एक बात बोलना चाहूंगा की हमारे पीछे हमें मजबूती देने वाले बस्तर विधायक जी रहे खासतौर पे मेरे मार्गदर्शक रहे आदिवासी संस्कृति को लेकर काम जो भी थोड़ा बहुत कर पाए बस्तर विधायक जी के मार्गदशक पे रहा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का भी स्पष्ट निर्देश रहा की बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जी से उन्हा की संस्कृति रीती नीति भाषा बोली अनेक कार्यों की जानकारी लेने के लिए रहा है विधायक जी हमारा लगातार मार्गदर्शन दिए भले सर फ़्रंट लाइन मे नहीं आये लेकिन लगातर सर के मार्गदर्शन पर चलकर यह बादल एकडमी संपन्न हुआ और विधायक जी के मंशा अनुरूप गिरोला कार्यक्रम के दौरान पुजारी,गायता,पटेल, मोहरिया, के लिए मुख्यमंत्री जी द्वारा घोषणा हुआ यह भी निश्चित तौर पर एक अच्छी पहल रही है |
♦️जिसमें मौजूद रहे बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल,बस्तर कलेक्टर रजत बंशल, बस्तर आई जी पी सुंदरराज जी,जिला पंचायत सीईओ रोहित व्यास, बस्तर SDM ओमप्रकाश वर्मा, नगर निगम आयुक्त दिनेश नाग, तहसीलदार पुष्पराज पात्र,ग्रामीण जिलाध्यक्ष बलराम मौर्य,नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू,बालक राम जोशी, दिनेश यदु, ईश्वर खम्बारी, रतन राम कश्यप, बालेश दुबे, क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस जन एवं सरपंच जनप्रतिनिधि गण अधिकारी एवं समस्त कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे |