City Media - Page 1077 of 1864 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1077

संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से गोंचा पर्व के लिए एनएमडीसी के सीएसआर मद से तीन लाख रुपए की आर्थिक सहायता मिली

0

संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं एन एम डी सी के अधिकारियों ने भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ एवं बस्तर के कुशल मंगल एवं सुख शांति समृद्धि की कामना की

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग रेखचंद जैन के प्रयासों से 360 घर अरण्यक ब्राह्मण समाज को भगवान जगन्नाथ जी के रथयात्रा तथा बस्तर गोंचा महापर्व के लिए नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कारपोरेशन के सी एस आर मद से 3 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के निर्देश पर उन्होंने नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड जो की बस्तर जिले में स्टील प्लांट का निर्माण कर रही है को सामाजिक नैगमिक दायित्व ( सी एस आर मद ) से बस्तर के विश्व प्रसिद्ध गोंचा पर्व एवं भगवान जगन्नाथ के रथयात्रा के लिए 3 लाख रुपए की राशि प्रदान करने का आग्रह किया था जिसे एन एम डी सी के अधिकारियों ने संवेदनशीलता के साथ तत्काल स्वीकृति प्रदान की है बस्तर गोंचा पर्व अपने विशिष्ट पहचान रखता है भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद से इस वर्ष रथयात्रा पूर्ण आस्था और विश्वास के साथ संपादित हो रहा है पिछले दो वर्षों से कोरोनावायरस संक्रमण के कारण रथयात्रा पूर्ण रूप से नहीं हो पाया था पर भगवान जगन्नाथ जी के आशिर्वाद से इस वर्ष कोरोनावायरस संक्रमण पर काबू पा लिया गया है |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ पार्षद इमरान खान विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा एनएमडीसी की सीजीएम जी प्रियदर्शिनी जीएम विनोद पांडेय एजीएम यशवंत देवांगन 360 अरण्यक ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष ईश्वर नाथ खंबारी ,बनमाली पानीग्राही,हेमंत पाण्डे, उमाशंकर पाढी, चिंतामणि पाण्डे एवं समाज के लोग उपस्थित रहे |

अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपी गिरफ्तार

0

दिनांक 02.07.2022 जिला बालोद (छ0ग0) थाना-  देवरी  जिला मोहित साहू पिता इन्द्रजीत साहू उम्र 42 वर्ष साकिन गहिरानवागां, थाना देवरी,जिला बालोदविवरण- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना देवरी पुलिस को ग्राम भ्रमण के दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि मोहित साहू ग्राम गहिरावागांव अपने दुकान में अधिक मात्रा में शराब रखकर शराब बिकी कर रहा है |

की सूचना पर थाना देवरी पुलिस के प्र.आर. 1373 रामप्रसाद गजबिहे हमराह स्टाफ आरक्षक क. 1008 अजय सिन्हा, आरक्षक क. 336 विनोद कुमार, आरक्षक क. 508 राकेश देवांगन, म.आरक्षक क. 611 मीरा मण्डावी एवं गवाहों के मौका स्थल पर आरोपी मोहित साहू पिता इन्द्रजीत साहू उम्र 42 वर्ष साकिन गहिरानवांगांव, थाना देवरी, जिला बालोद (छ.ग.) का जामा तलाशी लिया गया, शराब से संबंधित वस्तु नही मिला बाद आरोपी के मकान का तलाशी लिया गया

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

मकान तलाशी दौरान किचन रूम की तलाशी लेने पर मिटटी से बना चूल्हाके उपर सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में रखे 91 पौवा देशी प्लेन शराब, प्रत्येक में पौवा में 180 एम.एल. शराब भरा, जुमला 16380 एम.एल. कीमती 7280/- रूपये को आरोपी के कब्जे से बरामद कर समक्ष गवाहों के मुताबिक जप्ती पत्रक के माध्यम से जप्त किया गया जाकर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर, गिरफ्तारी की सूचना आरोपी के परीजन को दिया जाकर आरोपी का यह कृत्य अपराध धारा सदर 34 (2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से थाना देवरी में अपराध कमांक 107/2022 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

चेन्नई में कटा नीना रावतीया का केक….

0

बस्तर सांसद दीपक बैज ने अपने कार्यकर्ताओं सहित चेन्नई के स्टेट गेस्ट हाउस में बीजापुर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नीना रावतीया के जन्मदिन पर केक काट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।।।

तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा के अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने राजस्थान में हुए कन्हैया लाल के आरोपी को की फांसी की सजा देने की मांग

0

तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा के अध्यक्ष तोरण लाल साहू एवम संघ के सदस्य ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम अनुविभागीय दंडाधिकारी को पत्र सौंपकर राजस्थान के उदयपुर में आतंकवादियों के द्वारा दुकान में घुसकर कन्हैया लाल के निर्मम हत्या किए जाने के विरोध में आतंकवादियों को फांसी की सजा देने की मांग की है । समाज के द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार जिस प्रकार उदयपुर राजस्थान के व्यवसायी कन्हैया लाल ने आतंकवादियों के धमकी को देखकर राजस्थान सरकार से सुरक्षा की मांग की थी। किंतु उन्हें सरकार की ओर से किसी भी प्रकार की सुरक्षा प्रदान नहीं किया गया ।

जिसका फायदा इन मुस्लिम आतंकवादियों ने उठाया तथा कन्हैया लाल की दुकान में घुसकर धारदार हथियार से निर्दयता पूर्वक कई वार किए तथा उनकी गला काटकर उनकी हत्या कर दी। इन हत्यारों ने अपने इस कृत्य का वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन के द्वारा उन आतंकवादियों को सोशल मीडिया के माध्यम से पकड़ा गया । इन आतंकवादियों के कृत्य से पूरा देश विचलित है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

तथा दल्ली राजहरा के नगरवासी एवं साहू समाज भी विचलित है। अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि इन हत्यारों को फास्टकोर्ट के माध्यम से तत्काल फांसी की सजा दी जाए । ताकि भविष्य में इस तरह की कृत्य का पुनरावृत्ति ना हो। विज्ञप्ति सौंपने वाले में अध्यक्ष तोरण लाल साहू गोविंद राम साहू, राधेश्याम साहू ,राजेश कुमार साहू , श्याम लाल साहू, राजकुमार साहू,द्वारिका साहू, श्रीमती सत्या साहू श्रीमती अंजू साहू, श्रीमती वीणा साहू , विमला साहू, राधा साहू श्रीमती द्रौपदी साहू नीरा साहू, माहेश्वरी साहू, यानेश्वरी साहू, बिमला साहू, रमेश्वर कुमार साहू , राजकुमार साहू, जीवन लाल साहू गजेंद्र साहू ,घनाराम साहू, सुखीत राम साहू, खूब लाल साहू, रामसिंह साहू, विष्णु साहू, देवमन साहू, पुरुषोत्तम साहू, विजय साहू,श्यामदास साहू, गोकुल साहू, कमलनारायण साहू, हिरेंद्र साव,नवीन साहू, सुनील साहू, संजय साहू,छन्नू साहू, देवेंद्र साहू,रोमन साहू,गंगाधर साहू, चंदन साहू,जीवन साहू, शिव प्रसाद साहू एवं समाज के अन्य सदस्य लोग भी उपस्थित थे।

बैंक खाता खुलवाते समय पॉलिसी ली थी 20 लाख 86 हजार का हुआ भुगतान

0

भानपुरी। भारतीय स्टेट बैंक भानपुरी ने अपने खातेधारक की आकस्मिक मौत होने पर दो बीमा क्लेम की राशि 20 लाख 86 हजार रुपए नामिनी को सौंपा।

भारतीय स्टेट बैंक के खाता धारियों को दुर्घटनाग्रस्त आकस्मिक मृत्यु या अन्य घटनाओं पर बीमा के माध्यम से हितग्राही के आश्रित परिवार को बीमा राशि दिया जाता है. विगत दिनों जगदलपुर के अंतर्गत ग्राम महाराणा प्रताप वार्ड के निवासी सोमारू राम मौर्य लंबी बीमारी 14 जनवरी 2022 से पीड़ित होने से उनका निधन हुआ था ।बीमा योजना के तहत एसबीआई लाइफ इंश्योरेन्स व जनरल इंश्योरेंस भारतीय स्टेट बैंक भानपुरी के द्वारा किया गया था ।

भारतीय स्टेट बैंक भानपुरी के द्वारा हितग्राही का बीमा किया गया था। उनके आकस्मिक निधन होने पर पत्नी श्रीमती फूलों मौर्य को 2086000 रुपए बचत खाते में बीमा के द्वारा प्राप्त हुआ. उनके बीमा राशि बैंक जगदलपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक अवश कुमार सतपति , भानपुरी शाखा प्रबंधक मोहम्मद शेख आदिल एवं उपस्थिति में हितग्राही के आश्रित उनके पत्नी को राशि एवं बीमा की जानकारी बैंक स्टेटमेंट के माध्यम से अवगत कराया गया. और उन्हें उनकी राशि की जानकारी शाखा प्रबंधक के द्वारा दी गई ।

इस अवसर पर शाखा प्रबंधक मोहम्मद शेख आदिल ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक में 100,200, 500 व 1000 रुपए का सालाना बीमा पालिसी कराने का विकल्प रहता है।बैंक से संबंधित हितग्राहियों का भारतीय स्टेट बैंक के द्वारा एवं ग्राहक सेवा केंद्र के माध्यम से हितग्राहियों का बीमा कराया जाता है।जिसमें 2 से 20 लाख तक बीमा होता है सामान्य तौर में बीमा करते हैं लेकिन दुर्घटना में मौत होने के बाद क्लेम नहीं करते हैं।भारतीय स्टेट बैंक भानपुरी के द्वारा हितग्राही का बीमा किया गया था। उनके आकस्मिक निधन होने पर पत्नी फूलों मौर्य को 2086000 रुपए बचत खाते में बीमा के द्वारा प्राप्त हुआ.

दो बाइक में भिड़ंत 2 युवकों की मौके पर ही मौत, मृतकों की नही हो पाई है शिनाख्त, पुलिस जांच में जुटी

0

भानपुरी । शनिवार की दोपहर को हेलमेट ना पहनकर बाइक चलाना दो युवकों को इस तरह से भारी पड़ा कि उन्हें अपनी जान गांवना पड़ा, यातायात पुलिस के साथ ही शासन की ओर से लगातार अभियान चलाकर लोगों में जागरूकता चलाई जा रही है कि अपनी जान को बचाने के लिए हेलमेट का उपयोग करने की बात कही जाती है, वही भानपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम नंदपुरा के जंगल में 2 बाइको में भिड़ंत हो गए, इस घटना में 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जानकारी के अनुसार मृतक मैनू पिता खटकुडी बनियागांव निवासी जबकि दूसरा मृतक बंशीलाल पिता मंधर निवासी अज्ञात है।

घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुँच जांच में जुट गई है, मामले के बारें में जानकारी देते हुए भानपुरी थाना प्रभारी राजेश मरई ने बताया कि दोपहर को सूचना मिली कि नंदपुरा और बनियागाँव के बीच एक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 2 लोगों के घायल होने की सूचना मिली, जिसके बाद जब टीम पहुँची तो देखा कि दोनों बाइक सवार की मौत हो चुकी थी, वही बताया जा रहा है कि शायद दोनों बाइक सवार काफी रफ्तार में होने के साथ ही हेलमेट भी नही पहने हुए थे, जिससे सड़क हादसा होने के कारण दोनों के सिर में ही चोट लगा जिससे कि मौके पर ही दोनों की मौत हो गई, फिलहाल शव को पीएम घर ले जाया गया है, वही परिजनों की तलाश की जा रही है,

आतंकी जिहादी के विरोध में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रदेश के आवाहन पर एक दिवसीय बस्तर जिला ग्रामीण बंद

0

बस्तर:राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया लाल जी ने धमकी के भय से स्थानीय प्रशासन से सुरक्षा मांगी थी सुरक्षा नहीं मिलने के कारण यह घटना हुआ किंतु जिसका फायदा दो आतंकी जिहादि युवकों ने उठाया , हिंदू टेलर कन्हैया लाल जी की निर्ममता से हत्या कर दी गई और कट्टर पंथियों द्वारा हत्या का वीडियो भी बनाया गया और वीडियो को वायरल किया गया, उक्त वीडियो में देश के माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी का भी इसी तरह हत्या करने का धमकी दिया गया। जिससे पूरे भारतवर्ष में हिंदू समाज आक्रोशित होकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के तत्वाधान में क्षेत्र जिला ग्रामीण स्तर में नगर में इसका विरोध प्रदर्शन किया गया और एक दिवसीय छत्तीसगढ़ बंद का आवाह्नन किया गया जगह जगह हिंदू समाज एवं अनुषांगिक संगठन अपने अपने स्तर में पुतला दहन एवं ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम से सौंपा गया ऐसे मुस्लिम कट्टरपंथियों के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो और सभी हिंदू समाज का एक ही मांग है फांसी हो ऐसे कट्टरपंथियों को चिन्हित कर उनको समय से पहले उनके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

विहिप मीडिया प्रभारी रोहन जी ने कहा जिन अरब देशों ने भाजपा प्रवक्ता के पैगम्बर संबंधी बयान को लेकर तूफान खड़ा किया था, अभी तक इस हत्याकांड पर उनकी प्रतिक्रिया क्यों नहीं आई ? यह संतोष का विषय है कि इस हत्याकांड को लेकर भारत का हिन्दू समुदाय दुखी तो है , लेकिन उसने अभी तक कोई हिंसक प्रतिक्रिया नहीं की है । इस हत्याकांड से प्रेरित होकर महाराष्ट्र के अमरावती में हत्या हुई है,और रायपुर में भी एक युवक को हत्या करने की धमकी मिली है, ऐसी निर्दय घटनाओं पर आखिर कब तक हिन्दू समाज निंदा करता रहेगा।इन हत्यारों को जल्द से जल्द ऐसी भयंकर सजा मिलनी चाहिए कि जो सारी दुनिया के लिए सबक बन जाए ।

विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष लकी धर बघेल विहिप जिला मंत्री हरि साहू ,विभाग मंत्री रवि ब्रह्मचारी जी जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष अनिल अग्रवाल जी, जिला सहसंयोजक रामचंद्र पुजारी जिला सहसंयोजक खिरेंद्र दास ,नगरनार प्रखंड अध्यक्ष कैलाश ठाकुर प्रखंड सह मंत्री सुनील शेट्टी बजरंगी, बन्नो सिंह ठाकुर जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम जिला गौ रक्षा प्रमुख पीलाराम सोनी कश्यप नानगुर प्रखंड अध्यक्ष मानसाय बघेल बस्तर प्रखंड अध्यक्ष जागेश बघेल प्रखंड मंत्री सिकंदर कश्यप ,बस्तर नगर अध्यक्ष विवेक शुक्ला सुखदेव मंडावी सर्व आदिवासी समाज जिला महासचिव निलकुमार बघेल, बकावण्ड प्रखंड अध्यक्ष बेंजामिन बघेल प्रखंड मंत्री सूरज चंदेल प्रखंड मीडिया प्रभारी नरेंद्र सेठिया मालगांव ग्राम अध्यक्ष हेमराज कश्यप भगवान महेंद्र सेठिया हेमंत सेठिया जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र पानीग्राही जोगेंद्र चंद्राकर महेंद्र कश्यप हेमराज चंद्राकर बबलू कश्यप दामो कश्यप तोकापाल प्रखंड अध्यक्ष मनोज जोशी प्रखंड मंत्री अनिल सेठिया नगर संयोजक घनश्याम नाग सुमित गुप्ता नरेंद्र मिश्रा धनपति सेठिया तरुण ठाकुर राजा नागेश राम कृष्णा प्रीतेश अंगद बबलू गुप्ता बस्तानार प्रखंड संयोजक बलराम मंडावी संग्राम पदामी एवं बस्तर जिला के सभी विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल एवं अनुसंगिक संगठन और समस्त हिंदू समाज आज के इस एकदिवसीय बंद में सभी का सहयोग मिला समस्त हिंदू समाज सनातन समाज को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल एवं हिंदू समाज आभार व्यक्त करता है।

वाहन चोरी कर बिक्री के लिए ग्राहक तलासते चोर गिरफ्तार

0

आरोपी पूर्व मे भी मोबाइल चोरी के प्रकरण मे पकड़ा गया था जिसे बालोद पुलिस द्वारा विधिवत गिरफ्तार किया गया था साइबर सेल टीम एवं थाना गुंडर देही की सयुक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक राजेश बागडे एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुण्डरदेही एस.एस.मौर्य के पर्यवेक्षण में चोरी के आरोपी को पकड़ने मे सफलता मिली है मामले का विवरण इस प्रकार है की प्रार्थी घनश्याम साहू निवासी मोंगरी ने दिनांक 24’.06.2022 को थाना गुण्डरदेही आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इनके वाहन होण्डा स्कूटी एक्टीवा क्रमांक सीजी 08 ए.यू 0430 को घर के कोठा में दिनांक 23.06.2022 को रखे थे ।

दिनांक 24.06.2022 को सुबह देखने पर स्कूटी वहां नही थी। कोठा के सामने दरवाजा में ताला लगा था, पीछे दरवाजा मे अंदर से संकल लगा था, कोई अज्ञात चोर द्वारा पीछे दरवाजा से चोरी कर ले गया है, कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 141/22 धारा 457, 380 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। विवेचना के दौरान जरिये मुखबीर सूचना मिला कि एक व्यक्ति स्कूटी लेकर बिक्री हेतु चैनगंज रेल्वे फाटक के पास ग्राहक ढूंढ रहा है कि सूचना तस्दीक पर गवाह के बताये स्थान पहुचकर चोरी गये होण्डा स्कूटी एक्टीवा क्रमांक सीजी 08 ए.यू 0430 को गामन कुमार के कब्जे से बरामद किया गया आरोपी को अभिरक्षा मे थाना लाकर पुछताछ किया गया जो ग्राम लोण्डी मे खिलुराम साहू के घर के सामने खडी टीव्हीएस एक्सल वाहन क्रमांक सीजी 24 एफ 8378 को रात्रि 12 से 01 बजे के करीब चोरी कर मोटर सायकल से इधर उधर घुम रहा था,

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

दिनांक 23.06.2022 को रात्रि मे ग्राम मोंगरी मे आकर छत की ओर से घर मे प्रवेश कर स्कूटी व घर की चाबी निकालकर कोठा मे रखे स्कूटी एक्टीवा क्रमांक सीजी 08 ए.यू 0430 को कोठा के अंदर से बंद दरवाजा को अंगुली से खोलकर स्कूटी को चोरी कर टीव्हीएस एक्सल 100 मोटर सायलक क्रमांक सीजी 24 एफ 8378 को ग्राम मोंगरी के तालाब के पानी मे छिपाकर रखना बताया जिसे आरोपी निशानदेही पर दिनांक 30.06.2022 को तालाब के पानी से निकालकर जप्ती कर आरोपी के खिलाफ ईस्तगाशा क्रमांक 02/2022 धारा 41 (1$4) जा.फौ/379 भादवि कायम कर आरोपी को उक्त दोनो प्रकरण मे गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है। आरोपी गिरफ्तारी एवं चोरी गये वाहन बरामदगी मे, प्रभारी साइबर सेल निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी प्रभारी थाना गुंडरदेही निरीक्षक राकेश ठाकुर, सउनि संजीवन साहू, सउनि बिजु डेनियल प्रधान आरक्षक रुमलाल चुरेन्द्र , आरक्षक पूरन देवांगन ,आर. राकेश सलाम, वरूण कुर्रे, भीखम मंडावी का विशेष योगदान रहा। नाम आरोपी गामन कुमार पिता भईयाराम नायक उम्र 24 वर्ष साकिन लोण्डी थाना व जिला बालोद छ0ग0 आरोपी से जप्त वाहन होण्डा स्कूटी एक्टीवा क्रमांक सीजी 08 ए.यू 0430 किमती 60,000 रूपये टीव्हीएस एक्सल वाहन क्रमांक सीजी 24 एफ 8378 किमती 20,000 रूपये

आदिवासी महिला को जनपद के भीतर मारने पर उतावला हुआ पंचायत सामाग्री खरीदी पर दबाव डालने वाला व्यापारी,अब सरपंच संघ ने पुलिस से ठोस कार्यवाही की मांग

0

डौंडी- दल्लीराजहरा निवासी एक व्यापारी अजय अग्रवाल जो कि अनेक पंचायतों में विकास कार्यों का सामाग्री खरीदी करने का दबाव पिछले वर्षों से बनाते आ रहा है। जहां ग्राम पंचायत के कुछ सम्बंधित सरपंचों द्वारा उनके दुकान से ग्राम विकास की सामाग्री खरीदी की जा रही थी, मगर वह मूल्य अधिक लेने लगा । जिस पर ग्राम पंचायत चिखली की आदिवासी महिला सरपंच ने उक्त व्यापारी अजय अग्रवाल पर आरोप लगाते हुए बताया कि वे 6 हजार की सामाग्री को 12 हजार की दर पर देकर पंचायत के ऊपर दबाव बनाते है कि अगर दर नही दिया तो आरटीआई लगाकर तुम्हारा खेल बिगाड़ देंगे।

बात यही पर नही रुकती यह व्यापारी इस महिला सरपंच से गाली गलौज भी करता है। हद तो तब होती है जब जनपद पंचायत के भीतर यह व्यापारी ग्राम पंचायत चिखली के आदिवासी महिला को मारने के लिए उतावला हो जाता है जिसकी पुष्टि महिला सरपंच ने करते हुए मीडिया को बताया कि उन्होंने इसकी लिखित शिकायत दल्लीराजहरा थाना से की थी मगर अभी तक कोई कार्यवाही नही की गई। अब उक्त व्यापारी के इस दबंगई से सरंपच संघ बेहद भड़के हुए है इस बाबत कल शुक्रवार को जनपद पंचायत डौंडी में क्षेत्र के सरपंचों की बैठक आहूत कर कड़ी कार्यवाही की मांग रखते हुए डौंडी थाना प्रभारी को सरपंच संघ द्वारा मांगो का ज्ञापन सौपकर एफआईआर दर्ज कराई गई है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

दिए गए लिखित ज्ञापन में सरपंच संघ ने कहा है कि दल्लीराजहरा के व्यापारी अजय अग्रवाल द्वारा पंचायतों के सरपंचों को बेवजह परेशान करने तथा वाट्सएप स्टेटस माध्यम से धमकी देने के विरुद्ध उक्त व्यापारी पर कार्यवाही की जावे। संघ ने कहा है कि जनपद पंचायत डौंडी अंतर्गत ग्राम पंचायत आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में आता है जहां के सभी सरपंच आदिवासी वर्ग से आते है। जहां यह सरपंच गण जनता की भावनाओं के अनुरूप पंचायतों का कार्य निर्बाध रूप से करते आ रहे हैं। जहां दल्लीराजहरा निवासी अजय अग्रवाल व्यापारी द्वारा पंचायतों के जनप्रतिनिधियों के ऊपर दबाव बनाते हुए सामाग्री नही करने पर सूचना अधिकार तहत पंचायतों के अधिलेख की मांग व ग्राम पंचो को भड़काने का कार्य किया जाता है। उनसे सामान खरीदी करने पर वह दोहरा दर पर बिल प्रस्तुत कर राशि की मांग जाती है एवं पुनः सामान खरीदी का दबाव बनाया जाता है। तथा वाट्सएप स्टेटस के माध्यम से पंचायतों के नाम लिखकर सरपंच सचिवो का दुष्प्रचार कर रहा है। ऐसे व्यापारी पर उचित कार्यवाही की मांग सरपंच संघ अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिन्द्ररामे के लेटर पेड़ पर क्षेत्र के अनेक सरपंचों द्वारा हस्ताक्षर की जाकर मांगो की प्रतिलिपि जिला कलेक्टर बालोद, जिला पुलिस अधीक्षक बालोद, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला जनपद पंचायत बालोद, मुख्य कार्यपालन अधिकारी डौंडी जनपद पंचायत को सूचनार्थ दी गई है।

जाते हो जान ए जाना, आखिरी सलाम लेते जाना…

0

(अर्जुन झा)

जगदलपुर। बस्तर कलेक्टर रजत बंसल की बस्तर से विदाई पर उनके प्रति सम्मान का भाव बस्तर की परंपरा के अनुरूप व्यक्त किया जा रहा है। वे इसके हकदार हैं क्योंकि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने अपने दायित्ब निर्वाह के सबसे अहम पहलू जन संवाद को भरपूर अहमियत देते हुए शासन के प्रति जनता का विश्वास बढ़ाने में बेहद रुचि दिखाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के मुताबिक पारदर्शी, सक्रिय, जनोन्मुखी प्रशासन देने के लिए जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में केम्प करके रात गुजारी। जनता से निरंतर रूबरू हुए और जनता की समस्याओं का समाधान करने के साथ साथ जन भावनाओं के अनुरूप विकास की अवधारणा को आगे बढ़ाया। भूपेश बघेल सरकार का यही तो ध्येय है कि जनता की भावना के अनुरूप विकास हो। यह सरकार जनता पर अपने फैसले नहीं थोपती बल्कि जनता जो चाहती है, सरकार उसे लोकदेवता का आदेश मानती है। बस्तर कलेक्टर रहते हुए रजत बंसल ने मुख्यमंत्री की नीतियों के अनुरूप विकास और विश्वास का अध्याय लिखा है। उनके बाद बस्तर के प्रशासनिक प्रमुख चंदन कुमार से भी यही उम्मीद है कि वे रजत बंसल के काम को आगे बढ़ाएंगे। चंदन कुमार भी असीम संभावनाओं के प्रतीक हैं। यहां अवसर बंसल की विदाई का है तो कहना होगा कि पदस्थापना और नवीन पदस्थापना एक प्रक्रिया है। नई चुनौतियों का सामना करना ही कार्यसंस्कृति का पर्याय है। बस्तर की चुनौतियों पर खरे उतरे बंसल को बलौदाबाजार के विकास की जिम्मेदारी दी गई है। यह कहा जा रहा है कि विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत प्रशासनिक फेरबदल किया गया है तो हमारी दृष्टि में यह पूर्ण सत्य नहीं है। फिर भी इसे अर्द्ध सत्य के तौर पर देखें तो बलौदाबाजार भाटापारा जिले में चुनौती है और यह भी हो सकता है कि इस चुनौती पर खरे उतरने की चुनौती बंसल को मिली है। बलौदाबाजार सीट पर जनता कांग्रेस ने बाजी मारी तो भाटापारा में भाजपा ने। ये दोनों सीटें सत्ताधारी दल के पास नहीं हैं तो यहां सरकार की भावना के अनुसार पर्याप्त विकास में कमी महसूस की जा रही है। बंसल में कसौटी पर रजत साबित हुए बंसल को अब स्वर्ण साबित होने का अवसर मिला है, यह सकारात्मक सोच भी तो विचार करने के योग्य हो सकती है। बस्तर से विदा ले रहे रजत बंसल को अशेष शुभकामनाओं के साथ बस्तर का सलाम।

इस भावना के साथ बस्तर उन्हें विदा कर रहा है कि

“जाओ कहीं भी सनम, तुम्हें इतनी कसम, हमें याद रखना…”

MOST POPULAR

HOT NEWS