City Media - Page 1118 of 1862 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1118

स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ समाज का निर्माण करता है हर व्यक्ति का उत्तम स्वास्थ्य हमारी सरकार की प्राथमिकता- रेखचंद जैन

0

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने स्वास्थय जागरूकता अभियान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने खुद भी करवाया बीपी एवं शुगर का जांच

मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान की सफलता के बाद मलेरिया मुक्त अभियान पर जोर

जिले के सभी सातों ब्लाकों में छंटवें चरण में मलेरिया, टीबी ( क्षय रोग ) मोतियाबिंद एवं चर्मरोग का किया जाएगा परिक्षण

शहरी क्षेत्र में होगा बीपी एवं शुगर का परिक्षण एवं उपचार

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग रेखचंद जैन ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता अभियान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जिसमें मलेरिया टीबी ( क्षय रोग ) मोतियाबिंद सहित चर्म रोगों का परिक्षण एवंमलेरियाकटीपांचवें चरण में कुल सर्वे 2,83,984 जिसमें 769 पाज़िटिव पाए गए पाजिविटि दर 0.27% रहा छंटवें चरण में सातों विकासखंड के लिए लक्ष्य 9,29,272 के परिक्षण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसके लिए 685 टीमों का गठन किया गया है टीम सदस्यों की संख्या 3380 है जो कि 1,84,670 घरों में स्वास्थय परिक्षण एवं उपचार करेंगी |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के सुपोषण अभियान की सफलता के बाद अब मलेरिया और टीबी को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है स्वास्थय एवं शिक्षा हमारी सरकार की प्राथमिकता है स्वस्थय व्यक्ति ही स्वस्थ समाज का निर्माण करता है हर व्यक्ति का उत्तम स्वास्थ्य हमारी सरकार की प्राथमिकता |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के महापौर श्रीमती सफीरा साहू साथ नगर निगम की सभापति श्रीमती कविता साहू शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय, गौर नाथ नाग, पार्षद सूर्या पानी विक्की निषाद इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह संयुक्त संचालक स्वास्थ डॉ गोटा, डॉ टेकाम, डॉ मैत्रेय, डॉ जान,पी डी बस्तिया, डॉ एफ आर खान समेत स्वास्थय सलाहकार बसंत पंडा अनिल बड़कस सहित स्वास्थय विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे |

बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जी ने ग्राम पंचायत भैंसगांव को दिया कई विभिन्न कार्यों की सौगात

0

🟥बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल जी ने ग्राम पंचायत भैंसगांव को दिया कई विभिन्न कार्यों की सौगात

♦️ग्राम पंचायत भैंसगांव के ग्रामीणों के द्वारा विगत दिनों में अपनी गांव की समस्याओं से विधायक जी को अवगत कराया था बघेल जी अपने संज्ञान में लेते हुए तत्काल निराकरण करते हुए आज विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन किया है |

♦️जिला खनिज संस्थान न्याय DMFT योजनातर्गत से रूपशिला माता मंदिर मरम्मत कार्य ग्राम पंचायत भैसगांव में 5.00 लाख रूपये का भूमिपूजन किया

♦️जिला खनिज संस्थान न्यास DMFT योजनांतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण के लिए ग्राम पंचायत भैसगांव में 19.90 लाख रूपये का भूमिपूजन किया है

♦️जिला खनिज संस्थान न्यास DMFT योजनांतर्गत ग्राम पंचायत भैसगांव में प्राथमिक शाला भवन निर्माण के लिए 12.84 लाख का भूमिपूजन किया है

♦️ग्रामवासियों ने इतना सौगात पाकर विधायक जी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया बघेल जी ने कहा की हमारी सरकार निरंतर विकास की गति को बढ़ावा दे रही है और सभी ग्राम पंचायतों को एक आदर्श ग्राम पंचायत बनाने की प्रयास कर रहे है और अभी तक हमनें कई विभिन्न ग्राम पंचायत को आदर्श ग्राम बनाने के लिए चिन्हित कर उसकी आवंटन राशि डालकर निर्देश दिया है की क्षेत्र के साथ-साथ ग्राम पंचायत की ओर भी हमनें अग्रसर बढ़ने की कवायद बड़ा दी है ताकि ग्राम क्षेत्र भी विकास की नई रुपरेखा पर अपनी मुलभुत सुविधा प्राप्त कर सकती है |

जिसमें मौजूद जिला पंचायत सदस्य गणेश बघेल जनपद सदस्य बैद्यनाथ मौर्य बीरसिंह बघेल, मंगलू मौर्य, सुखचंद कश्यप, लैखन भारती, देवली भारती, कमलदई बघेल, राजेश कुमार, जितेंद्र तिवारी,जनपद सीईओ राठौर, एवं स्टॉफगण, व समस्त कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे

अखंड महामंत्र कीर्तन यज्ञ कार्यक्रम में शामिल हुए संसदीय सचिव एवं विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन

0

श्री नारायण सेवा समिति द्वारा लक्ष्मी नारायण मंदिर पनारापारा जगदलपुर में आयोजित अखंड महामंत्र कीर्तन यज्ञ कार्यक्रम में शामिल हुए संसदीय सचिव एवं विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन !

भजन कीर्तन कार्यक्रम में शामिल होकर ने पूजा अर्चना करके समूचे बस्तर और छत्तीस गढ़ के लिए सुख शांति एवं समृद्धि तथा खुशहाली के लिए मंगल कामना की साथ ही हरे रामा हरे कृष्णा का महा मंत्र का जाप किया |

इस कार्यक्रम में संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ मदन दुबे अतिरिक्त शुक्ला हेमू उपाध्याय, विजय सिंह, अमरनाथ सिंह, एवं अन्य लोग उपस्थित रहे.

जंबो कूलर की हवा में उड़ा भाजपा का जेल भरो आंदोलन- कांग्रेस विधि विभाग

0

विलासिता पूर्ण प्रदर्शन कर आंदोलन शब्द का भाजपाइयों ने उड़ाया मजाक- प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग

उत्तर प्रदेश में भी ऐसा ही आदेश जारी हुआ है उसपर भी आंदोलन करेंगे भाजपाई

जनहित के मुद्दों से दूर भाजपा छत्तीसगढ़ में जहां मुद्दा विहीन हो गई है वहीं आंदोलन शब्द को भी मजाक बनाते सभा स्थल में जंबो कूलरो की घेरा लगाकर कूलर की हवा में बैठ भाजपाइयों की नौटंकी से साफ हो गया की भाजपा को जनहित से कोई सरोकार नहीं है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी (विधि विभाग) के उपाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव एवं महामंत्री ऋषि तिवारी ने कहा कि भाजपा को आंदोलन और संघर्ष शब्द की परिभाषा ही नहीं मालूम इसीलिए अपने ही सरकार के जारी आदेश और बेतुके मुद्दों पर नौटंकी कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने धरना प्रदर्शन के नाम पर राजनीति करने वालों से आंदोलन से संबंधित जानकारी ही मांगी है उनके आवाज को दबाने का कोई प्रयास नहीं किया गया है अपनी पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के आदेश की अज्ञानता के कारण छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार पर भाजपा मिथ्या आरोप लगाते हुए विधवा विलाप कर अपने विलासिता पूर्ण नौटंकी कर रहे हैं। भाजपा तो धार्मिक निजी मांगलिक आयोजनों के लिए भी अनुमति की अनिवार्यता नियम लागू की थी वे लोग लोकतंत्र में आंदोलन जैसे शब्द के लिए भद्दा मजाक कर रहे है यदि भाजपाइयों को आंदोलन धरना प्रदर्शन करना ही है तो गैस के बढ़े दामों, युवाओं को रोजगार देने के नाम पर मोदी सरकार की वादा खिलाफी पेट्रोल डीजल में बेतहाशा वृद्धि से आम जनता महंगाई की मार झेल रही है, ट्रेन बंद करने की अविवेकपूर्ण नीति जैसे जनमुद्दों पर करने का साहस करें।

पोलग,लखापुरी,मडानार माता मेला कार्यक्रम में हुए शामिल विधायक चंदन कश्यप

0

भानपुरी..।कोंडागांव जिले के ग्राम पोलग,लखापुरी,मडानार में छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष व नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप माता मेला और जात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए और सभी देवी देवता से क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए कामना की। साथ ही विधायक चंदन कश्यप ने ग्रामीण की मांग तो तत्काल पूरा करते हुए पोलग माता कार्ला कोटि मंदिर बनाने के लिए 2.लाख,पानी टैंकर और हैण्ड पम्प देने का घोषणा किया और सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी साथ ही 20 तारीख को मर्दापाल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का आगमन हो रहा है आप सभी मर्दापाल आकार आप लोगो मुख्यमंत्री जी से मिलकर अपनी समस्याओं को अवगत करा सकते है। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुखराम पोयम,विधायक प्रतिनिधि वरुण सेठिया,सरपंच जागेश्वरी सोढ़ी,रतिराम सोढ़ी,पदम मांझी, समुंद चालकी गुड्डू राम,लछिंधर,सुंदरलाल, फरसू,रामलाल, श्यामलाल, गंदू,अन्य जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित थे।’

डीजे में गाने का फरमाइश पूरी न करने पर डीजे बजाने वाले पर ग्रामीण युवक द्वारा धारदार चाकू से हमला कर घायल किया

0

घटना गुंडरदेही ब्लॉक से 5 किलोमीटर दूर ग्राम कलंगपुर का है जो ग्राम खलारी निवासी कुंदन साहू डीजे बजाने कलंगपुर नेमीचंद के यहां गया था। जहा दल्ली राजहरा से ग्राम कलंगपुर बाराती आये थे। बाराती स्वागत में डीजे साउंड से परघनी स्वागत कर नाचते गाते आ रहे थे। तभी नेमी निषाद के घर के सामने रात्रि 08.00 बजे पहुंचे थे। बताया जा रहा हैं की उसी समय डेविड ठाकुर द्वारा गौरी गौरा साउंड बजाओ कहकर बोलने लगा। दूल्हा पक्ष द्वारा गौरी गौरा जसगीत बजाने से साफ मना किया था। गौरी गौरा पार बजाने से दूल्हे राजा को देव चढ जाता है।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

इस कारण बजाने से मना किये थे। गौरी गौरा पार नहीं बजाने की बात पर से डेविड ठाकुर द्वारा आक्रोशित होकर मां बहन की अश्लील गाली देते हुए गौरी गौरा पार बजाने बोल रहा हूं। तुम लोग बजा नहीं रहे हो। डेविड ठाकुर डीजे वाहन में चढकर जानबूझकर डीजे साउंड सामान को लात से मारकर तोड कर नुकसान किया है, और डीजे बजा रहे कुंदन लाल साहू को आज तुम्हें जान से मार दूंगा कहते हुए अपने पास में रखे धारदार चाकू से कुंदन लाल साहू के पीठ में लगातार चार जगह चाकू मारकर घायल कर दिया और वहा से भाग गया। साथ ही उसके साथी को सिर में हल्का चोट आया हैं, घटना के बाद कुंदन लाल साहू को घायल अवस्था में उपचार हेतु गुण्डरदेही सामूदायिक स्वास्थ केंद्र अस्पताल में भर्ती किया गया जहा उसका इलाज चल रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%A5%E0%A5%81%E0%A4%B0.jpg

जामड़ी पाटेश्वर धाम मामले में 12 गांव के ग्रामीण आदि वासी समाज ने संत राम बालक दास जी को दिया समर्थन

0

12 गांव के बैठक में आदिवासी समाज ने की घोषणा हम नहीं छोड़ेंगे सनातन हिंदू धर्म संत श्री राम बालक दास जी के प्रति जताया समर्थन, दिनांक 15 मई को ग्राम बड़े जोगिरा में श्री जामली पाटेश्वर धाम क्षेत्र के 12 गांव की बैठक बुलाई गई जिसमें संपूर्ण आदिवासी समाज के प्रमुख जन उपस्थित रहे ग्राम बड़ेजुगेरा, रुपुटोला, लोहारटोला, केरी, केरिजुगेरा, चिखली, बरडीह, भंवरमला, झिंकाटोला,करियाटोला, अडमागोंदी, तुमड़ीकसा, लमती, जरहालमती समेत विभिन्न गांव के
सैकड़ों की संख्या में लोगों ने उपस्थिति दी इस बैठक में ,तोएगोंदी गांव ,,जिन्होंने क्षेत्र को बिना पूछे 46 साल से चली आ रही सेत पूजा का उल्लंघन करके श्री जामड़ी पाट में जीव हत्या की ,,उनको बुलाया गया था पर समाज की अवहेलना करते हुए तोएगोंदी से बैठक में कोई भी नहीं आया, अतः 12 गांव ने सर्वसम्मति से ग्राम तोएगोंदी को अगली बैठक में आवश्यक रूप से उपस्थिति देकर समाज को सही बात बताने का लिखित सूचना दिया गया

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

वहीं दूसरी ओर समस्त जामड़ी पाटेश्वर धाम क्षेत्रवासी आदिवासी समाज ने एक स्वर से कहा कि हम सदा से राम, कृष्ण, गणेश, दुर्गा, देवी देवता को मानने वाले रहे हैं रामायण, भागवत, सत्यनारायण कथा, का आयोजन करने वाले रहे हैं और ऐसे ही रहेंगे हमारे आने वाली पीढ़ी भी ऐसी ही रहेगी हम हिंदू थे हिंदू हैं हिन्दू ही रहेंगे, साथ ही सभी ने कहा कि श्री जामडी पाटेश्वर धाम को या संत श्री राम बालक दास जी को किसी प्रकार की क्षति पहुंचाने का प्रयास किसी ने किया तो उनका मुंह तोड़ जवाब क्षेत्रवासी देंगे और 1 मई को जामडी पाटेश्वर धाम में जो जबरदस्ती जीव हत्या करके इस स्थान को अपवित्र किया गया इस घटना में केवल 1 गांव तोएगोदी शामिल है बाकी पूरे क्षेत्रवासी इस घटना से अनभिज्ञ भी थे और साथ ही इसमें कोई भी सम्मिलित नहीं था और इस घटना में कुछ बाहरी लोग भी सम्मिलित हुए थे उनकी जांच की जाए और उन पर दंडात्मक कार्यवाही की जाए ऐसी मांग पत्र एसडीएम के नाम भी तैयार की गई

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

और यह प्रमाणित भी किया गया कि जिस तरह पहाड़ी पर स्थित श्री जामडी पाटेश्वर बाबा का स्थान हजारों साल से स्थापित है वैसे ही जिस स्थान पर श्री राज योगी बाबा जी ने 40 वर्ष तपस्या की जहां आज जामडी पाटेश्वर आश्रम है वह स्थान भी हजारों वर्ष प्राचीन है यहां पर जलदेवी का स्थान है जहां हर समय पानी रहता है इसे ”मरदेल”के नाम से जाना जाता रहा है अतः यहां पर 1975 से राजयोगी बाबा जी ने कब्जा किया ऐसा दुष्प्रचार करना सरासर गलत है यह आदिवासियों के द्वारा पूजित अति प्राचीन स्थान है और पूरे इलाके के आदिवासियों के द्वारा ही 1975 में यहां राजयोगी बाबा को स्थान दिया गया है तब से सदा उनका सभी गांव वालों के द्वारा सेवा किया गया है और आगे भी यहां पर राम बालक दास जी के साथ पूरा क्षेत्रीय आदिवासी समाज रहेगा

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%A5%E0%A5%81%E0%A4%B0.jpg

एनएसयूआई ने फूंका रमन का पुतला

0

भारत माता का अपमान करने का आरोप

रायपुर। एनएसयूआई ने सोमवार पूरे प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का पुतला दहन किया गया। रमन ने राजनांदगांव में हुए एक कार्यक्रम के दौरान मंच के नीचे जमीन पर भारत माता की तस्वीर को रख कर अपमानित किया। राजधानी में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे के नेतृत्व में अंबेडकर चौक में पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला दहन कराया गया।

प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने कहा, भारत माता को जमीन पर रख कर अपमानित किया गया और यह भारतीय जनता पार्टी के लोग जो अपने आप को राष्ट्रीय भक्त कहते हैं। यह सभी के सामने आ गया है कि वे किस प्रकार भारत माता का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा, यदि वे आने वाले समय में भी माफी नहीं मांगेंगे तो, हम उग्र आंदोलन करेंगे। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष अमित शर्मा, राष्ट्रीय संयोजक हनी बग्गा, प्रदेश महासचिव हेमंत पाल, जिलाध्यक्ष शांतनु झा, पूर्व मीडिया चेयरमैन तुषार गुहा, पूर्व जिला महासचिव प्रशांत गोस्वामी, निखिल बंजारी मौजूद थे।

एनजीओ कलिंगा सोशल वेलफेयर की टीम ने एक बार पुनः बचाई गौ माता की जान

0

किरंदुल – लौह नगरी किरंदुल में समाज सेवा कार्य में लगी कालिंगा सोशल वेलफेयर की टीम सदैव से ही नगर में आम जनता के लिए समाज सेवा का कार्य करने के साथ-साथ बेजुबान पशुओं के लिए भी वरदान से साबित हो रही है। नगर में कहीं भी कोई पशु आपातकालीन स्थिति में हो तो तत्काल नागरिकों द्वारा एनजीओ प्रमुख रवि दुर्गा को संपर्क किया जाता है। कलिंगा सोशल वेलफेयर के अध्यक्ष तत्काल अपनी टीम के साथ पहुंच कर पशुओ के हर संभव मदद कर उन्हें जीवन दान देती आ रही है। विगत दिनों नगर के नेहरू कॉलोनी के समीप 3 दिनों से गौ माता गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ी हुई थी। उसके शरीर में काफी गहरी चोट थी जिसकी सूचना वहां की वार्ड पार्षद गायत्री साहू ने कलिंगा सोशल वेलफेयर को दी एनजीओ अध्यक्ष रवि दुर्गा ने तत्काल अपनी टीम के साथ वेटनरी स्टाफ को लेकर उक्त स्थल पर पहुंचे जहां उन्होंने गौ माता का इलाज करवाया। गौ माता के शरीर में गंभीर रूप से कीड़े लग गए थे। डॉक्टर ने उसे साफ कर मलमपट्टी किया। गौ माता पहले की अपेक्षा अभी काफी अच्छी स्थिति में है। जल्दी वहां पूर्ण रूप से स्वस्थ हो जाएगी। इस नेक कार्य के लिए वेटरनरी स्टॉप सुखलाल लेकाम, संतोष सिन्हा, एनजीओ के सदस्य आशीष और राहुल करमाकर का विशेष सहयोग रहा। एनजीओ के इस नेक काम के लिए वार्ड वासियों ने उन्हें तहे दिल से धन्यवाद किया।

लौह नगरी किरंदुल में बौद्व समाज विकास समिति द्वारा धूमधाम से मनाई गई बुद्ध जयंती

0

किरंदुल – लौह नगरी किरंदुल में बौद्ध समाज विकास समिति के तत्वावधान में भगवान बुद्ध की जयंती धूमधाम से मनाई गई । इस अवसर पर किरंदुल नगर के बसस्टैंड के समीप एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के अधिशासी निदेशक आर गोविंद राजन, उपमहाप्रबंधक (कार्मिक) बी के माधव, उप महाप्रबंधक (विधुत) एच एन गुणावत, वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक) सिद्दी बाबू, श्रमिक संघ एसकेएमएस के अध्यक्ष के साजी, श्रमिक संघ इंटक के अध्यक्ष विनोद कश्यप , उप महाप्रबंधक (सिविल) के पी बंसोड़ , एनएमडीसी एससीएसटी कर्मचारी कल्याण समिति अध्यक्ष राजकुमार औयमी, वरिष्ठ नागरिक के ए पापाचन्द, पूर्व पालिकाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, ने भगवान गौतमबुद्ध की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । इस दौरान परियोजना अधिशासी निदेशक आर गोविंद राजन एवं परियोजना कार्मिक प्रमुख बी के माधव ने सभी नागरिकों को शुभकामनाये प्रेषित करते हुए भगवान गौतम बुद्ध जी के बतलाए गए सत्य के मार्ग पर चलने का आव्हान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रमिक संघ एटक के अध्यक्ष के साजी एवं श्रमिक संघ इंटक के अध्यक्ष विनोद कश्यप ने सभी को शुभकामनाए प्रेषित की । इस दौरान बौद्व समाज विकास समिति के द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों को समृति चिन्ह एवं गौतम बुद्ध की प्रतिमा प्रदान कर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के अंत मे समिति के तत्वाधान में खीर का वितरण किया गया ।इस दौरान समिति के बी आर डांगे, हेमन्त लावहात्रे, प्रज्ञान घोरमोड, आनंद सीताप राव, राहुल महाजन,विशेष रुप से मौजूद रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS