08 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस – प्रशस्ति पत्र सम्मान
आज दिनांक 08.03.2022 को पुलिस कार्यालय बालोद में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर पुलिस अधीक्षक महोदय गोवर्धन ठाकुर, डीएसपी नवनीत कौर, डीएसपी राजेश बागड़े, डीएसपी एस.एस मौर्य, रक्षित निरीक्षक मधुसूदन सिंह नाग, महिला सेल प्रभारी पदमा जगत, रीडर 1 नंदकुमार साहू, व जिला बल बालोद की महिला अधिकारी/कर्मचारी सम्मिलित हुए, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम के अवसर पर जिले में सराहनीय कार्य करने वाली सभी महिला अधिकारी/कर्मचारी को पुलिस अधीक्षक व आला अधिकारियों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही महिलाओं पर होने वाले अपराध जागरूकता, महिलाओं के कानूनी अधिकार, समानता का अधिकार, सामाज परिवार में उनकी भूमिका की सराहना करते हुए महत्त्वपूर्ण जानकारियां साझा कर देश एवं समाज हित कार्यों में सहयोग करने आगे बढ़ने हेतु मोटिवेट कर सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी गई।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
आज महिला दिवस के अवसर पर जनपद सदस्य संजय बैस ने कुसुमकसा के महिलाओ का घर घर जाकर शाल श्रीफल देकर सम्मान किये | सम्मान की प्रथम पंक्ति में गिरजा देवी शर्मा जिन्हें मानस कोकिला के सम्मान से पूरे छतीसगढ़ में नवाजा गया और कुसुमकसा का नाम रोशन किये उनका सम्मान किया गया | सम्मान की कड़ी गीता गुप्ता जी का भी सम्मान किया पूरे जीवनकाल कुसुम में सेवा दिए इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए गांगुली मैडम जी का सम्मान शाल और श्रीफल देकर किये उन्हें सेवा भाव के नाम से जाना जाता है सम्मान कुसुमकसा की प्रथम महिला सरपंच फुलबत्ति रावटे जी का भी सम्मान अपने साथियों के साथ किये कुसुम की सबसे बुजुर्ग महिला कंशा बाई साहू जिन्होंने संघर्ष भरे जीवन को चुनोउती मानकर अपने परिवार को खड़ा किया |
सम्मान की अंतिम कड़ी में नर्स पुष्पा सपाटे जी का सम्मान किये सम्मान के बाद संजय बैस ने कहा कि ये महिलाएं हमारे गाँव की गौरव है इनका सम्मान करके मैं अपने आप को धन्य समझ रहा हु महिलाएं इस आदर्श समाज मे अपने काबलियत के दम पर लोहा मनवा रही है इनका सम्मान आज ही कि दिन न होकर निरन्तर होना चाहिये इस सम्मान समारोह में डॉ नसीम खान विनोद सोनी योगेंद्र सिंह कमलकांत साहू कमलेश सिन्हा जी उपस्तिथ रहे |
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
छ्ग विधानसभा में पेश आर्थिक सर्वेक्षण में छ्ग की GDP, देश की GDP से 3% आगे,पर प्रदेश कर्मचारियों को देने वाले मंहगाई भत्ते केंद्र से 14% पीछे: शालेय शिक्षक संघ किया अपील कि 31%DA ,पुरानी पेंशन और वेतन विसंगति दूर करने की मांग पूरा कर छ्ग सरकार भी जीत सकती है कर्मचारियों का दिल
9 मार्च को छत्तीसगढ़ सरकार अपना बजट पेश करने वाली है, सरकार के द्वारा केंद्र के समान31% DA न देने से, सातवे वेतनमान के अनुरूप HRA न देने से ,केंद्रीय वेतनमान न देने से व्याप्त वेतन विसंगतियों के दूर न होने से,घोषणापत्र में उल्लेखित पुरानी पेंशन जैसी मांग के पूर्ण न होने से अब तक प्रदेश के कर्मचारियों को नजरअंदाज करने का ठप्पा वर्तमान सरकार पर लगते जा रहा है।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
कर्मचारी इस बात से भी नाखुश हैं कि उनकी मांग पूर्ति के सम्बंध में हमेशा प्रदेश के मुखिया की ओर से आर्थिक स्थिति का हवाला देकर टाल दिया जाता रहा है किंतु छ्ग शासन ने स्वयं आज विधानसभा में प्रदेश का आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत करते समय दावा किया है कि छ्ग का आर्थिक विकास दर, देश के आर्थिक विकास दर से कही आगे है। ऐसे में प्रदेश के समस्त कर्मचारियों की मांग को प्रमुखता से रखते हुए छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने इस बार के बजट में कर्मचारियों की बहुप्रतीक्षित मांग 31% DA, पुरानी पेंशन,सातवे वेतनमान के अनुरूप HRA, व वेतन विसंगतियों को दूर करने केंद्रीय वेतनमान की मांग की है।
प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने कहा कि स्वयं मुख्यमंत्री जी पहला बजट किसानों का व दूसरा बजट कर्मचारियों के लिए होगा कहा था किंतु अब तीन वर्ष का बजट निकल चुका है,अभी तक प्रदेश के कर्मचारियों की उपेक्षा की गई है,केंद्र के समान मंहगाई भत्ता न देने मात्र से ही प्रत्येक कर्मचारी को प्रति माह 4000 से 8000 का आर्थिक नुकसान हो रहा है। इसी तरह राजस्थान,झारखंड,महाराष्ट्र,मध्यप्रदेश जैसे राज्य पुरानी पेंशन को पुनः बहाल करने की प्रतिबद्धता कर चुके हैं ऐसे में छ्ग में भी इस बजट में पुरानी पेंशन बहाल किया जाना चाहिए।
प्रांतीय महासचिव धर्मेश शर्मा और प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं बालोद जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने कहा कि सातवे वेतनमान के अनुरूप HRA न देने से,तथा वेतन में व्याप्त विसंगतियों को दूर न करने प्रत्येक कर्मचारी को बड़ी आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है। प्रदेश के समस्त कर्मचारी आशान्वित हैं कि इस बार माननीय मुख्यमंत्री जी कर्मचारियों को निराश नहीं करेंगे।
प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी,प्रांतीय उपाध्यक्ष सुनील सिंह,डॉ.सांत्वना ठाकुर,विष्णु शर्मा,सहसचिव सत्येंद्र सिंह,सन्गठन मंत्री विवेक शर्मा,जितेंद्र गजेंद्र,राजेश शर्मा, घनश्याम पटेल,अतुल अवस्थी,अजय वर्मा,जिलाध्यक्षगण प्रहलाद जैन,शिवेंद्र चंद्रवंशी, सन्तोष मिश्रा,दिनेश राजपूत, कुलदीप सिंह,शैलेष सिंह, प्रदीप पांडेय, रवि मिश्रा, संतोष शुक्ला, विनय सिंह, हिमन कोर्राम, दीपक वेंताल, भोजराज पटेल,भानु प्रताप डहरिया,यादवेंद्र दुबे, उपेंद्र सिंह,जोगेंद्र यादव,विनय सिंह, सर्वजीत पाठक, ओमप्रकाश खैरवार,कैलाश रामटेके,कृष्णराज पांडेय,पवन दुबे,सुशील शर्मा,करनैल सिंह,श्री मती शशि कठोलिया,अब्दुल आसिफ खान,विक्रम राजपूत गौतम शर्मा, शर्मा,मारुति शर्मा,अमित सिन्हा,द्वारिका भारद्वाज,दिनेश साहू,खेमन साहू आदि प्रांतीय,जिला व ब्लाक पदाधिकारियों ने अपील की है मुख्यमंत्री जी इस बार प्रदेश के कर्मचारियों को 31% Da, पुरानी पेंशन,सातवे वेतनमान अनुरूप HRA, वेतन विसंगति दूर करने केंद्रीय वेतनमान जैसी घोषणा इस बजट में करके हमें सौगात प्रदान करें।
जगदलपुर – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रीय मानवाधिकार व अपराध नियंत्रण ब्यूरो (नई दिल्ली) के बस्तर इकाई ने राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष की अनुशंषा पर अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया. महिलाओं के समर्पण, उपलब्धियों और कामयाबी को इस दिन पर्व के रूप में मनाया जाता है. ब्यूरो द्वारा पूरे देश में इस दिन महिलाओं का सम्मान किया जाता है.
बस्तर संभाग अध्यक्ष जगमोहन सोनी ने बताया कि नारी शक्ति के बगैर समाज का विकास अछूता है. आज के इस विकास के दौर में पुरुषों के साथ समकक्ष कंधे से कन्धा मिलाकर महिलाएं चल रही हैं. महिलाएं आज प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रही है चाहे फिर वो शिक्षा का क्षेत्र हो या फिर राजनीति, उद्यमिता, प्रशासनिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहीं हैं और अपने देश का नाम रौशन कर रहीं हैं. बस्तर की महिलाएं भी इससे पीछे नहीं हैं. इनमें से अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कुछ महिलाओ का आज ब्यूरो की ओर से राष्टीय अध्यक्ष डॉ. रणधीर कुमार और प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल सिंह की अनुशंषा पर सम्मान किया गया.
जानकारी देते हुए बस्तर संभाग मीडिया प्रभारी रवि राज पटनायक ने बताया कि संस्था के द्वारा मानवाधिकार से जुड़े प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता से सम्बंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं जिसमें महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, महिला सुरक्षा, बच्चों से सम्बंधित अधिकार, शिक्षा के अधिकार, अपराध नियंत्रण सहित अन्य आयामों पर संस्था काम कर रही है. नीति आयोग से सम्बद्ध होने के कारण इस संस्था से उच्चतम न्यायालय के अनुभवी अधिवक्ताओं सहित देश के कई बुद्धिजीवी वर्ग से जुड़े लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होता रहता है और वे सभी इसके सक्रीय सदस्य हैं. रवि ने बताया कि बहुत ही जल्द संभाग के सभी जिलों में संस्था का विस्तार किया जायेगा और बस्तर के हित में संस्था सदैव कार्य करेगी.
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संस्था ने शहर के विकास सहित कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने वाली निगम सभापति कविता साहू का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया. शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वालीं प्राचार्य सुधा परमार का सम्मान किया जो कि अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए राज्यपाल से सम्मानित हो चुकी हैं. इसी क्रम में बेहतर पोलिसिंग करने और महिलाओं के विरुद्ध आपराधिक प्रकरणों पर विशेष जांच करने वाली एसआई गुनेश्वरी नरेटी का सम्मान किया गया. साथ ही उद्यमिता विकास के क्षेत्र में रज़िया शेख का सम्मान किया गया.
बस्तर… विकासखंड बस्तर के ग्राम पंचायत रोतमा के बागबाहर में प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान आयुष मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में आई.एन.ओ एवं सूर्या फाउंडेशन के साथ संयुक्त रूप से रोग मुक्त भारत अभियान के तहत यह कार्यक्रम करवाया गया जिसमें 300 लोग लाभान्वित हुए शिविर में मुख्य रूप से डॉ महेंद्र साहू, डॉक्टर नित्यानंद भोई, डॉ सौम्य रंजन पटनायक सूर्या फाउंडेशन अध्यक्ष आदरणीय अनंत विराधर व्यवस्थापक संजय मिश्रा, सरपंच ,बबलू राम कश्यप ,शोभाराम हीड़मों राम, बलिराम, एवं समस्त ग्रामीणों का सहयोग रहा।
उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस के द्वारा आपराधिक तत्वो पर कार्यवाही किया जा रहा है। जिस तारतम्य में आज अवैध रूप से शराब परिवहन कर रहे दो तस्करों पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। ज्ञात हो कि सूचना प्राप्त हुआ था कि कुछ तस्करो के द्वारा अवैध रूप से शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना पर उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अति. पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था।
🔅चांदनी चौक
उक्त टीम के द्वारा चाँदनी चैक क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर घेराबंदी कर पकड़ गया जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम कन्हैया लाल वाधवानी उर्फ कन्नु सिंधी निवासी नयामुण्ड़ा होना बताया। जिसकीे तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 10 नग एसी ब्लैक, 10 नग रायल ग्रीन एवं 10 नग सीजी फाईन प्रीमियर व्हीस्की कुल 30 नग क्वार्टर मात्रा 5.400 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया । जिसकी अनुमानित किमत 5800/- रूपये आंकी गयी है। मामले में आरोपी कन्हैया लाल वाधवानी के विरूद्ध थाना कोतवाली में 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है। मामलें में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
🔅 नाम आरोपी:-
कन्हैया लाल वाधवानी उर्फ कन्नु सिंधी पिता नानकु राम, उम्र 51 वर्ष, निवासी नयामुण्ड़ा, जगदलपुर, जिला बस्तर (छ.ग.)
🔅 पानारापारा
उक्त टीम के द्वारा पनारापारा क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर घेराबंदी कर पकड़ गया जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम संतोष बघेल निवासी पनारापारा होना बताया। जिसकीे तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 10 नग सीजी फाईन प्रीमियर व्हीस्की क्वार्टर मात्रा 1.800 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया । जिसकी अनुमानित किमत 1200/- रूपये आंकी गयी है। मामले में आरोपी संतोष बघेल के विरूद्ध थाना कोतवाली में 34(1) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है। मामलें में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
नाम आरोपी:-
संतोष बघेल पिता मंगल राम बघेल, उम्र 38 वर्ष, निवासी पनारापारा, जगदलपुर, जिला बस्तर (छ.ग.)
बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल जी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी माताओं, बहनों एवं बेटियों को दी बधाई |
उन्होंने कहा है कि समाज का वास्तविक विकास तभी संभव है, जब हम आधी आबादी के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएं और उन्हें आगे बढ़ने का सुरक्षित और पूर्ण अवसर प्रदान करें |
अटास वैश्विक स्तर पर अपने अपने देशों में स्काउटिंग में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त स्काउट/गाइड/रोवर/रेंजर की संस्था है। जो वर्तमान में विश्व के 40 देशों में लगभग 15000 सदस्यों के साथ कार्यकर रही है। अटास इण्डिया की छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई के तीसरे प्रादेशिक सम्मेलन का आयोजन हाल ही में रायपुर में किया गया था। अटास इण्डिया नेशनल कार्यकारिणी सदस्य देवेन्द्र साखरे, अटास इण्डिया के छत्तीसगढ़ राज्य समन्वयक सोमनाथ यादव एवं अटास छत्तीसगढ़ अध्यक्ष प्रेम प्रकाश शर्मा की उपस्थिति में अटास रायपुर समिट 2022 में सर्वसम्मति से जितेंद्र सिंह ठाकुर को कबीरधाम जिले का जिला समन्वयक बनाए जाने का निर्णय लिया गया। इसी गतिविधि की अगली कड़ी में दिनांक 04/03/2022 अटास कबीरधाम यूनिट के सदस्यों की बैठक संपन्न हुई।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
जिसमे अटास कबीरधाम यूनिट के पदाधिकारियों का चुनाव आपस में चर्चा कर किया गया जिसमें जिला अध्यक्ष – नीलम यदु, उपाध्यक्ष – अबूकादर आजमी, परमेश्वर डडसेना, सचिव युगल किशोर राहंगडाले, कोषाध्यक्ष इमरान उल्ला खान, सह सचिव- नितिन पाठक, आशुतोष साहू विशेष आमंत्रित सदस्य- प्रेम प्रकाश शर्मा, सतीश जैन, पप्पू घनश्याम यादव कार्यकारिणी सदस्य – डॉ धर्मेंद्र साहू दीपेश गुप्ता , रामकुमार गुप्ता, हसनैन तंवर, सदानंद शर्मा, आदेश चंद्राकर, रविंद्र मानिकपुरी को मनोनीत किया गया है।
उक्त जानकारी अटास कबीरधाम के सचिव युगल किशोर राहंगडाले ने दी।
खैरागढ़। आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। इस मौके पर राजनांदगांव के प्रोफेशनल कांग्रेस जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह ठाकुर ने सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य में महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में नए कीर्तिमान और उपलब्धियां स्थापित कर रही हैं। और यह सब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की वजह से संभव हो पाया है। हमारी छत्तीसगढ़ सरकार ने सामूहिक रूप से लैंगिक न्याय को बढ़ावा देने और महिलाओं और पुरुषों के बीच असमानता को खत्म करने का संकल्प लिया है। राज्य में महिला सशक्तीकरण को आगे बढ़ाने के लिए काम करने जो हमारी सरकार को अवसर मिला, यह हम सबके लिए सम्मान की बात है।
भारत सहित देश दुनिया के तमाम हिस्सों में आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन तमाम देशों में महिला सशक्तीकरण को लेकर चर्चा की जाती है। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में एक नया मुकाम हासिल करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया जाता है।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
बात अगर छत्तीसगढ़ की की जाए तो आज महिलाएं हर क्षेत्र में में पुरुषों के बराबर खड़ी नजर आती हैं। फिर चाहे वो कला का क्षेत्र हो या प्रशासनिक अमला हो, आज राजनांदगांव जिले से लेकर तहसील स्तर में विभिन्न विभागों में महिला अधिकारी पदस्थ होकर कार्यरत हैं । छत्तीसगढ़ में नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। महिला समूह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता , मितानिन, को प्रोत्साहित कर उन्हें सबल बनाने का प्रयास किया है। आज महिलाएं कुटीर उद्योग से लेकर विभिन्न उद्योग में शासन की योजनाओं का लाभ लेकर नए कृतिमान स्थापित कर रही हैं। ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हमारी अदम्य नारीशक्ति को मेरा सलाम! छत्तीसगढ़ हमारे राज्य की महिलाओं की कई उपलब्धियों पर गर्व करता है।
भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव की शुरूआत शुभ संदेश जियो और जीने दो से होगी । समिति ने प्रथम बैठक में मुख्य सलाहकार विजय चोपड़ा व कमल भंसाली को मनोनीत किया गया । सर्वप्रथम भगवान महावीर स्वामी के शुभ संदेश जियो और जीने दो के पथ पर आधारित साधर्मिक भक्ति , पीड़ित मानवता की सेवा , मूक पशु पक्षियों की सेवा के कार्यक्रम विभिन्न जैन संस्थाओं द्वारा किए जाएंगे । उक्ताशय की जानकारी अध्यक्ष महेन्द्र कोचर व महासचिव मनोज कोठारी ने दी । अध्यक्ष महेन्द्र कोचर ने आगे बताया कि 9 मार्च से 23 मार्च तक 15 दिनों में घुमन्तु गाय ,बैल , बछड़े , कुत्ते आदि को रोटियां , गुड़ अन्य पौष्टिक आहार का वितरण किया जावेगा । पक्षियों के लिए दाना गर्मी में पीने का पानी , छतों में रखने वाले सकोरे आदि की व्यवस्था की जावेगी । इसके अलावा रोड़ या अन्यत्र घायल पशु पक्षियों की देखभाल में सहभागिता करेंगे । महासचिव मनोज कोठारी व कोषाध्यक्ष गुलाब दस्सानी ने कहा कि सेवा , करुणा , मैत्री आदि भाव ही अहिंसा के रूप हैं । इस 15 दिनों में जैन समाज के अनेक युवा व महिला मण्डलों द्वारा विभिन्न स्थानों में आयोजन किये जावेंगे । मुख्य सलाहकार विजय चोपड़ा व कमल भंसाली ने बताया कि शीघ्र भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति का कार्यालय जैन मंदिर सदर बाजार रायपुर में आरम्भ किया जावेगा |