इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा छात्र विरोधी रवैया के विरुद्ध युवा कांग्रेस जिला सचिव गौरव अयंगर के नेतृव में छत्तीसगढ़ राज्यपाल महोदया और इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति के नाम शहिद गुंडाधूर के डीन के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया |
ज्ञापन कृषि विश्वविद्यालय द्वारा छात्रों की परीक्षा ऑफलाइन करने के आदेश के विरोध में दिया गया और मांग की गई कि जिस तरह इस वर्ष पढ़ाई ऑनलाइन करवाई गयी उसी तरह परीक्षा भी ऑनलाइन करवाई जाए क्योंकि ऑनलाइन पढ़ाई के चलते बहुत से छात्र पढ़ाई वंचित रह गए जिससे उनकी पढ़ाई अच्छी तरह से नही हुई इस तरह की परिस्थिति में छात्र परीक्षा की तैयारी सही तरीके से नही कर सके है जिससे उनका रिजल्ट खरब होने की संभवना बढ़ जाएगी छात्रों के हित को देखते हुए ऑनलाइन परीक्षा करने का निर्णय विश्वविद्यालय द्वारा लिया जाए ।
इस दौरान NSUI कार्य.अध्यक्ष अंकित सिंह,उस्मान रज़ा, विवेक रॉव, नीलम कश्यप, लोकेश चौधरी, हर्ष दास, मिथलेश कश्यप,दुशाल काले,हर्षवर्धन जैन,नीरज यादव,हर्ष साहू,आयज़,विजय देवांगन,रमेश,सुरेश,संतराम इत्यादी साथी उपस्थित थे ।
जगदलपुर 23 फरवरी 2022- चित्रकोट रोड पर ग्राम पल्लीचकवा में नवनिर्मित भव्य मन्दिर में भगवान श्री गणेश जी का दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव का आयोजन 25 और 26 फरवरी 2022 को किया जाएगा। जगदलपुर के विनोद कुमार जोशी द्वारा चित्रकोट रोड में ग्राम पल्लीचकवा में भगवान श्री गणेश जी की भव्य मंदिर का निर्माण किया गया है। इस दो दिवसीय तृतीय महोत्सव हेतु निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 25 फरवरी को श्री गणेश जी का अभिषेक, संकल्प, गणेश पूजा, पुन्याहवाचन, रक्षासूत्रधारण, शोभायात्रा, अग्नि प्रतिष्ठापन, हवन पूजा और प्रसाद वितरण होगा। दूसरे दिन 26 फरवरी को श्री गणेश जी का पंचामृत महाअभिषेक, पूर्णाहूति, महाआरती और महाभंडारा होगा। उक्त समस्त कार्यक्रम में सपरिवार उपस्तिथ होकर पूण्य लाभ प्राप्त करने की अपिल की है।
पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी का जौनपुर से था गहरा लगाव…
सन 1977-78 में पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी जी के साथ 14 दिनों तक वाराणसी जेल में थे बंद..
यूपी के जौनपुर चुनाव प्रचार के दौरान बस्तर सांसद दीपक बैज मिले वरिष्ठ कांग्रेसी लल्लन प्रसाद वर्मा जी व अयोध्या प्रसाद द्विवेदी जी से जो की सन 1977-78 में पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी जी के साथ संघर्षों में 14 दिनों तक वाराणसी जेल में थे श्री बैज ने उनसे मुलाकात कर उनसे मार्गदर्शन लिया।
जगदलपुर। जिला व सत्र न्यायालय ने मंगलवार को बलात्कार मामले में एक महत्वपूर्ण फैसले में सीएएफ पोखरण बटालियन आरक्षक पूरी को दस वर्ष की कठोर सजा सुनाई गई है।
सहायक लोक अभियोजक रेखा यादव ने बताया कि बस्तर जिले के बस्तर थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार 27अगस्त 2020 को नाबालिग युवती के साथ शादी का प्रलोभन देकर बलात्कार मामले में सीएएफ 19 पोखरण बटालियन के रुपेश कुमार पूरी के खिलाफ भारतीय दंड़ संहिता की धारा 376(2)ढ़ के तहत प्रकरण दर्ज कर जेल भेज दिया गया। विद्वान न्यायाधीश अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रवीण कुमार प्रधान ने सभी पक्षों की दलील सुनने के बाद 21 फरवरी 2022 को महत्वपूर्ण फैसले में अभियुक्त रूपेश कुमार पुरी को धारा 376 (2) (ढ) भा.द.सं. के आरोप में दोषसिद्धी पर दस वर्ष कठोर कारावास तथा 10,000/- रूपये (दस हजार रूपये) अर्थदण्ड से दण्डादिष्ट किया जाता है। अर्थदण्ड की राशि अदा नहीं करने पर अभियुक्त को पांच माह का कठोर कारावास की सजा अलग से भुगतना पड़ेगा। ज्ञात हो कि पूर्व में आरक्षक रुपेश कुमार पूरी ने तीन माह तक (27 अगस्त से 28 नवंबर) न्यायिक अभिरक्षा में जेल में था और उसे जमानत मिल गई थी।
आरक्षित पदों पर सामान्य और पिछड़ा वर्ग की के चुनाव, राज्यपाल को शिकायत
राज्यपाल ने कहा- राज्य सहकारी निर्वाचन आयोग करें कार्रवाई
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्राथमिक जिला वनाेपज समितियों के जिला यूनियन के प्रतिनिधियों के चुनाव में अनुसूचित जनजाति के पदों पर अनारक्षित और पिछड़ा वर्ग के लोगों की नियुक्ति कर दी गई है। ऐसा 128 समितियों में किया गया है। विशेष कर बस्तर के दंतेवाड़ा और कांग्रेस, सरगुजा के सूरजपुर, कवर्धा और राजनांदागांव जिले में ऐसी गड़बड़ी की गई है। मामले में शिकायत के आधार पर राज्यपाल अनुसुईया उइके ने राज्य सहकारी निर्वाचन आयोग से आरक्षित पदों पर नियुक्ति को संज्ञान में लिया और इस पर आवश्यक कार्रवाई करने कहा है।
छत्तीसगढ़ में प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों से जिला प्रतिनिधि के सदस्य के रूप में हुए चुनाव राज्य सहकारी निर्वाचन आयोग के देखरेख में कराया गया। चुनाव में यह नियम है की जिन जगहों में पचास प्रतिशत से अधिक मतदाता आदिवासी वर्ग के होंगे वहां से आदिवासी वर्ग का प्रतिनिधि ही जिला प्रतिनिधि चुना जाएगा। आदिवासी क्षेत्रों में अनारक्षित और पिछडा वर्ग के 128 प्रतिनिधि बनाए गए है। इसमें 128 आदिवासी वर्ग के लोगो को चुना जाना था। मामले में बताया गया है कि आरक्षित वर्ग के पद के निए चुनाव अधिकारी ने नामांकन कैसे भरवाया, यह जांच का विषय है।
बालोद में सेवानिवृत्त अधिकारी बना प्रतिनिधि
एक अधिकारी बालोद वनोपज से 2019 में सेवानिवृत हुए बीआर नेताम को प्रतिनिधि बना दिया गया है। प्राथमिक वनोपज समिति के प्रतिनिधि बनने के लिए तेंदूपत्ता तोडाई करना अनिवार्य बताया गया है। नेताम अभी कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी भी है। बनाए गए प्रतिनिधि को शेयर होल्डर होना अनिवार्य किया गया है, लेकिन कई प्रतिनिधि शेयर होल्डर भी नहीं है।
प्ररीक्षण करा रहे हैं- कुजूर
राज्य सहकारी निर्वाचन आयोग के आयुक्त सुनील कुजूर ने इस संबंध में बताया कि प्रतिनिधियों के चुनका परीक्षण कराया जा रहा है। परीक्षण के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
अब तक ७ लाख सदस्य बनाने की जानकारी राजीवभवन को मिली
रायपुर। राजधानी रायपुर और यहां बने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मुख्यालय राजीवभवन से कांग्रेस सभी राज्य स्तारीय गतिविधियां संचालित की जाती है, लेकिन सरकार में आने के बाद राजधानी के रायपुर शहर का संगठन सदस्यता के मामले में कमजोर साबित हो रहा है। रायपुर जिले में करीब सवालाख नए सदस्य बनाने थे अब तक आधे से भी कम बने हैं। जबकि छोटे से जिले धमतरी और सरगुजा में सदस्यता अभियान मजबूती से चल रहा है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश में चल रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा कर सभी जिला अध्यक्षों से सदस्य की जानकारी जल्द भेजने कहा है। प्रदेश में १ नवंबर से चल रहे सदस्यता अभियान में कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन को अब तक ७ लाख सदस्य बनाए जाने की जानकारी जिलों से भेजी जा चुकी है।
पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुए राजीव भवन में बनाए गए कंट्रोल रूम से जिले वार समीक्षा की। उन्होंने सभी जिलों के अध्यक्षों से तय समय के पहले सदस्यों की पूरी जानकारी देने कहा है। उन्होंने कंट्रोल रूम के प्रभारियों से भी कहा है कि सभी जगहों से सदस्यों की पूरी सूची मंगाने कहा है। बताया गया है कि पीसीसी ने सदस्यता अभियान के लिए ५३ हजार से अधिक सदस्यता बुक तैयार कराए थे। इनमें से ५१ हजार बुक जिलों और बूथ कमेटियों को वितरित किए गए थे। सभी जिलों में सदस्यता बंक जमा कर सदस्यों की पूरी जानकारी कांग्रेस मुख्यालय को भेजने कहा गया है। प्रदेश में १० लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया गया था। तीन माह में अब तक करीब ७ लाख सदस्य बनाने की जानकारी दी गई है। पीसीसी के द्वारा ३१ मार्च तक चलने वाले सदस्यता अभियान के बाद सभी सदस्यों की जानकारी एआईसीसी को भेजी जाएगी। समीक्षा बैठक में प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, महामंत्री अमरजीत चावला, नरेश गढ़पाल, सतीष चौरसिया, साक्षी सिरमौर, पूजा देवांगन, किरण सिन्हा, चंद्रवती साहू, सोमेन चटर्जी, एमएल देवांगन, सरबजीत सिंह ठाकुर उपस्थित थे।
सरगुजा, धमतरी आगे, नारायणपुर और बलरामपुर पीछे
बैठक में सदस्यता अभियान को लेकर पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने जिले वार सीमक्षा में पाया कि सदस्य बनाने के मामले में सरगुजा, धमतरी काफी आगे रहा यहां पर तय समय में सदस्यों की जानकारी भेजी गई है। इसके अलावा महासमुंद जिले का प्रदर्शन भी काफी अच्छा रहा। समीक्षा में यह पाया गया कि बस्तर के जिलों में भी सदस्यता अभियान तेजी से चल रहा है। यहां पर नारायणपुर जिले का प्रदर्शन काफी कमजोर है। वहीं बलरामपुर और जशपुर जिले में भी कम सदस्य बनाए गए हैं। जिला अध्यक्षों से कहा गया है कि तय समय में इसे पूरा करें।
रायपुर शहर और ग्रामीण आपेक्षानुसार प्रगति नहीं
सदस्यता अभियान के लिए रायपुर शहर और ग्रामीण क्षेत्र सदस्य बनाने की शुरूआत होने के बाद इसकी गति काफी धीमी होने पर पीसीसी अध्यक्ष ने इसे बढ़ाने कहा है। रायपुर शहर में पिछली बार ६० हजार सदस्य बनाएं गए थे। इसबार यहां पर सवा लाख सदस्य बनाने २३०० बुक इश्यू कराई गई थी, इनमें से १९०० बुक जमा कर दी गई है। अब तक ५१ हजार सदस्य बनाए हैं। वहीं डिजिटल अभियान के तहत करीब ढाई हजार सदस्य बनाए गए हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में भी लगभग इसी प्रकार की स्थिति है। शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ने बताया कि डिजिटल सदस्यता अभियान शुरू होने के बाद इसमें तेजी आएगी और तय समय में सवा लाख सदस्य बनाने का टारगेट हैं।
देश के नवा रायपुर प्रभावित किसान पिछले 52 दिनों से कर रहे आंदोलन कर रहे किसानों को समर्थन देने के लिए जल्द छत्तीसगढ़ आएंगे किसान नेता राकेश टिकैत। दरअसल नया रायपुर के प्रभावित किसान मंगलवार को दिल्ली में राकेश टिकैत और योगेंद्र यादव से मुलाकात की और उन्हें छत्तीसगढ़ आने का निवेदन किया। जिसके बाद राकेश टिकैत ने अपने छत्तीसगढ़ प्रभारी को आंदोलन से जुड़ी हुई हर अपडेट देने की दिए दिशानिर्देश।
नया रायपुर में आंदोलन करे किसान नेता रूपन चंद्राकर ने कहा कि कल हम दिल्ली में राष्ट्रीय किसान नेता आदरणीय राकेश टिकैत के साथ और योगेंद्र यादव से अपनी किसानों की मुद्दे को गंभीरता से रखा भी गया हमारे द्वारा और उनके द्वारा गंभीरता से सुना भी गया और उन्होंने हमारे छत्तीसगढ़ के निवेदन को स्वीकार है और बहुत जल्दी आएंगे।
बाइट किसान नेता रूपन चंद्राकर, किसान नेता , नवा रायपुर प्रभावित किसान
अमेठी के तिलोई विधानसभा क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के cm भूपेश बघेल जी को आमसभा को संबोधित करना था, तकनीकी कारणों से वहाँ पहुँचकर भी हेलिकॉप्टर लैंड नहीं हो पया, जिसका cm भूपेश बघेल ने खेद व्यक्त करते। मोबाइल फोन के माध्यम से तिलोई की सम्मानित जनता को संबोधित कर कांग्रेस पार्टी के संदेश को जनता तक पहुँचाने की कोशिश की।
मेघावी बच्चों को प्रमाण पत्र व प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई
कोविड प्रोटोकॉल को अमल करते हुये किया गया छोटा सा कार्यक्रम
किरंदुल – लौह नगरी किरंदुल में शिक्षा का आधार स्तंभ कहे जाने वाले, नगर के प्रथम शिक्षण संस्था बी.आई.ओ.पी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 56 वां वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि एनएमडीसी परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक (उत्पादन) विनय कुमार एवं विशिष्ट अतिथि परियोजना के उप महाप्रबंधक (कार्मिक) बी.के माधव थे। मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वंदना के पश्चात विद्यालय के प्राचार्य अरुमोय विश्वास द्वारा विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।
प्राचार्य महोदय ने कहां कि कोविड महामारी के कारण बच्चों के शिक्षा में बहुत बाधाएं आई, परंतु हमारे विद्यालय के शिक्षकों की मेहनत एवं बच्चों के लगन, दृढ निश्चय के कारण हमारा विद्यालय इस वर्ष शत प्रतिशत परीक्षा फल देने में सफल रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि महोदय ने भी विद्यार्थियों को सदैव अपनी प्रतिभा को निखारते हुए नित नए आयाम चूमते रहते हुए, आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। तत्पश्चात 2020-21 में उच्चतम अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में नाम दर्ज करने वाले मेधावी छात्र छात्राओं मुख्य अतिथि के कर कमलों से प्रमाण पत्र व प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। विशिष्ट अतिथि बी.के. माधव ने बच्चों के 100 प्रतिशत रिजल्ट एवं विद्यालय के निरंतर प्रगति की भूरी भूरी प्रशंसा की। तथा विद्यालय को हमेशा हर कदम पर सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर छोटा सा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रखा गया था।
खैरागढ़। ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस राजनांदगांव के जिला अध्यक्ष एवं खैरागढ़ विधानसभा से चर्चित प्रबल दावेदारी कर रहे उत्तम सिंह ठाकुर ने खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विभिन्न जनोपयोगी एवं जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभिन्न उपलब्धियों को सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से जन जन तक पहुंचाने का कार्य सतत रूप से गत माह से कर रहे हैं।
सिंह ने कहा कि भूपेश सरकार के बनते ही किसानों के कर्जा माफ, बिजली बिल हाफ, 2500 रुपये समर्थन मूल्य में धान खरीदी, धनवंतरी जैनेरिक दवा योजना अंतर्गत सस्ती दवाये, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना, रैली-कोसा की खरीदी, राइस मिलिंग राशि 40 से 120 आदि योजानाओं और उनके क्रियान्वयन को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से खैरागढ़ विधानसभा के सभी स्थानों पर प्रस्तुत करवाया जा रहा है ।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
उक्त योजनाओं के प्रचार प्रसार करते हुए उन्होंने धुवांधार दौरा भी किया । इसी दौरान उनके द्वारा आम जनता से वो कहते हुए दिखे की , वर्तमान में कानून का राज कायम है। अभी तक जो भी जनप्रतिनिधि हुए हैं, उन्होंने कोई भी काम नहीं किया है। जनता से झूठ ही बोला गया है। बीते कई महीनों से वह अपने समर्थकों के साथ खैरागढ़ के विधानसभा समस्त क्षेत्रों में दौरा किये हैं जैसे ― नादिया, इरीमकसा, पेंडरवानी, लालपुर छुईखदान, गोपालपुर, खपरी, साल्हेवारा , रामपुर, भांजी डोंगरी, भदेरा, गोलरडीह राहुद, धनगांव, मडौदा, चिंगली, सोनपुरी व भीमपुरी , सराईपतेरा, नचनिया, भाजी डोंगरी, साल्हेवारा, देवपुरा घाट, मोहगांव, पैलीमेटा, गंडई व लिमो बुदेली, साल्हेकला, कुटेली कला, उदयपूर , बाजार अतरिया बकरकट्टा, रामपुर, साल्हेवारा नर्मदा, केबोथी, शेरगढ़, बफरा, जोरातराई नादिया, इरीमकसा, पेंडरवानी, लालपुर , दनिया, उदान, तेंदूभाटा, जोम, मैन्हर, सीताडबरी , छुईखदान , गंडई , खैरागढ़ के समस्त सुदुरवनांचल के इलाकों से लेकर नगर तक में व्यापक जनसंपर्क किया है। इस दौरान क्षेत्र में उन्हें आमजनता से अपार स्नेह एवं आमजन के समर्थन के साथ कांग्रेस पार्टी के डिजिटल सदस्यता अभियान को काफी मजबूती मिली है।
उत्तम सिंह ठाकुर ने भाजपा पर कसा तंज ―
सिंह ने क्षेत्र की जनता से कहा, की छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार सभी वर्ग की जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न योजनाओं की सौगात प्रदेश की जनता को दी है। जीसका लाभ पूरे प्रदेश की जनता उठा रही है। काँग्रेस पार्टी में सभी वर्गों का पूरा सम्मान और ख्याल किया जाता है। हमारी सरकार के आते ही वर्तमान में कानून-व्यवस्था में बेहतर सुधार हुवा है। गरीब, मजदूर और किसानों को उनका हक मिल रहा है। किसानों के मुद्दे पर उन्होंने कहा ― किसानों को मुख्यमंत्री बघेल ने सबसे बड़ी राहत देते हुए उन्हें खेती किसानी में बीमा योजना, समय पर खाद उपलब्ध करवाना, किसानों को समय पर बारदाना दिलवाना , उन्नत कृषि की तकनीक , न्याय योजना का लाभ , गोधन योजना , भूमिहीन किसान योजना, राजीव युवा मितान क्लब योजना , पौनी पसारी योजना, एवं गौमाता के लिए रोका छेका , पशुधन योजना, संचालित है।
आप सभी जानते हैं कि भाजपा सरकार के कार्यकाल विपक्ष की सभी योजनाओं में अन्न , किसान , मवेशियों के लिए बनाई गई गौशालाएं एवं योजना सभी छलावा साबित हुई थी। जिसे आपने पन्द्रह साल के उनके राज में देख ही लिया है।
भाजपा के समय में मवेशियों के लिए भूसा-चारा तक का इंतजाम नहीं हो पा रहा था। उन्होंने कहा, अब तक भाजपा के जो भी जनप्रतिनिधि यहां रहे हैं, उन्होंने क्षेत्र का नहीं बल्कि अपना स्वंय का विकास पहले किया है।
पाठकों हम बता दें कि उत्तम सिंह ठाकुर काफी पढ़े-लिखे , मिलनसार , एवं खैरागढ़ विधान सभा सहित पूरे जिले में एक सफल कृषक के रूप में जाने जाते हैं। उनका चाल-चरित्र दूसरों से कहीं बेहतर है। क्षेत्र में वह लगातार युवाओं, महिलाओं और बड़े बुजुर्गों से मिलकर उनसे उनकी समस्याओं का तुरन्त निराकरण कर रहे हैं। जहां पर छत्तीसगढ़ सरकार की संपूर्ण योजनाओं का प्रचार प्रसार करके आशीर्वाद ले रहे हैं।
खैरागढ़ विधानसभा से जनता का मिला जनसमर्थन―
वहीं खैरागढ़ विधानसभा से उन्हें जनता का अपार जनसमर्थन भी मिल रहा है। भूपेश बघेल की योजनाओं के प्रचार के दौरान इस विधानसभा से दावेदारी कर रहे उत्तम सिंह ठाकुर को क्षेत्र की जनता ने कहा कि बाकी तो स्वार्थी निकले आपसे उम्मीद की आस है आप हमारे सारथी जरूर बनेंगे।
उक्त सभी ग्रामो के कार्यक्रमों में प्रमुख रुप से युवा कांग्रेस के जिला महासचिव रवि साहू, वरिष्ठ कांग्रेसी भक्कू खान, खैरागढ़ विधानसभा युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ज़फर उल्लाह खान, कौशलेन्द्र सिंह, खैरागढ़ शहर कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री मनोहर सेन, अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिला सचिव आकाश मेश्राम, बलदाऊ सोनी, अमन मेश्राम, इमरान खान, मनीष साहू, राजा सिन्हा व क्षेत्र कांग्रेसी कार्यकर्त्ता व क्षेत्रवासी उपस्थित थे।