City Media - Page 1232 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1232

जौनपुर में आकर्षण का केंद्र बने बस्तर टाइगर दीपक बैज…

0

(अर्जुन झा)

जगदलपुर। अपने क्षेत्र और प्रदेश से लेकर देश की जनता के लिए दहाड़ने वाले बस्तर के यंग टाइगर दीपक बैज का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है। अपने नाम के अनुरूप जब यह दीपक जगमगाता है तो उम्मीद की रोशनी फैल जाती है। संसद में हर सत्र में जनता के हक की आवाज़ बुलंद करने वाले बस्तर सांसद जुझारू जननेता दीपक बैज उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में जौनपुर इलाके में कांग्रेस प्रत्याशी के प्रचार की कमान मजबूती से सम्हाले हुए हैं। बस्तर सांसद दीपक बैज ने मेहरावा व हड़ाई में धुआंधार प्रचार किया।

उन्होंने कॉंग्रेस प्रत्याशी नदीम जावेद के समर्थन में डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया। सांसद दीपक बैज की प्रचार शैली लोगों को बहुत प्रभावित कर रही है। भारी जनसमर्थन मिल रहा है। बस्तर सांसद दीपक बैज ने उत्तर प्रदेश में जौनपुर सदर विधानसभा के कॉंग्रेस प्रत्याशी नदीम जावेद के समर्थन में सुबह से लेकर शाम तक मेहरावा व ग्राम हड़ाई में धुंआधार प्रचार किया। साथ ही मेहरावा व ग्राम हड़ाई में डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर कॉंग्रेस प्रत्याशी नदीम जावेद को प्रचंड बहुमत से विजयी करने ज्यादा से ज्यादा वोट देने की अपील की। सांसद बैज की प्रचार शैली से प्रभावित जौनपुर सदर विधानसभा के ग्राम हड़ाई में बिन्द समाज के लोगों ने अपना पूर्ण समर्थन देते हुए उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर सांसद बैज ने ग्राम हड़ाई व मेहरावा में आयोजित नुक्कड़ सभा में छेत्र की जनता को कॉंग्रेस की रीति- नीति से अवगत कराया। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने की अपील की। दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा गरीबों मजलूमों की लड़ाई लड़ी है,चाहे किसानों की बात हो या नौजवान की बात हो, हर जगह कॉंग्रेस ने जनहित की लड़ाई लड़ने का काम किया है। किसान के साथ न्याय किया है, मजदूर के साथ न्याय किया है। महिलाओं, बेटियों, नवजवानों के साथ न्याय किया है। कांग्रेस का हाथ, जन जन के साथ है। जौनपुर में वे बच्चे तक जो वोट नहीं दे सकते, वे भी कांग्रेस को वोट देने के नारे लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरा भरोसा है कि जौनपुर सदर से कांग्रेस की प्रचंड बहुमत से जीत होगी।

इस दौरान शकील रिजवी, दुर्गेश राय,महेश कश्यप, केदार ढेक, प्रवीण राणा, आशीष मिश्रा, जितेंद सिन्हा, निलय कश्यप (नानू), सौरभ तिवारी, मोना पाढ़ी, संस्कार श्रीवास्तव, भँवर मौर्य, मुकुंद ठाकुर, शेख वसीम, रामनाथ जोगी तथा अन्य मौजूद रहे।

एसपी ने विश्वप्रसिद्ध ऐतिहासिक मावली माता मेला की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा, कहा आम नागरिक निर्भीक होकर मेला का आनंद लें

0

आज दिनाँक 22/02/2022 को एसपी गिरिजा शंकर जायसवाल ने प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विश्वप्रसिद्ध ऐतिहासिक मावली माता मेला सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायज़ा लिया, इसके अंतर्गत मंच सुरक्षा, मेला सुरक्षा, पार्किंग एवं सड़क सुरक्षा व्यवस्था सहित सीसीटीवी कैमरों की डिप्लॉयमेंट का अवलोकन किया। जायसवाल ने मेला स्थल में तैनात जिला पुलिस बल, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल और आईटीबीपी के सभी अधिकारी/कर्मचारियों से मिलकर उन्हें आम नागरिकों की सुरक्षा और सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखने के निर्देश दिए। मावली माता मेला सुरक्षा व्यवस्था जायज़ा लेने के बाद एसपी जायसवाल ने पैदल ही मेला स्थल का निरीक्षण किया तथा इस दौरान उन्होंने गन्ना रस पीने का आनंद लिया। मावली माता सुरक्षा व्यवस्था जायज़ा लेने के दौरान एसपी जायसवाल के साथ एएसपी नीरज चंद्राकर, डीएसपी अनिल कुर्रे, आरआई दीपक साव और थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग उपस्थित रहे।

एसपी जायसवाल ने बताया कि मावली माता मेला अबूझमाड़ की धार्मिक – सांस्कृतिक विरासत की एक झाँकी है। यह मेला अबूझमाड़ की जनता के लिए ख़ुशियों का पर्व लेकर आता है, जिसे न सिर्फ़ अबूझमाड़ वरन देश – विदेश के भी लोग एन्जॉय करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जिला मुख्यालय नारायणपुर में आयोजित होने वाली मावली माता मेला इस वर्ष दिनाँक 23/02/2022 से 27/02/2022 तक चलेगी। मेला की सुरक्षा के लिए तीन लेयर में पुलिस और केंद्रीय बल के लगभग 300 जवानों को तैनात किया गया है, ताकि आगंतुक निर्भीक होकर इस ऐतिहासिक मेला का आनंद ले सकें।

एसपी जायसवाल के निर्देश पर मावली माता मेला स्थल में अस्थाई पुलिस चौकी तथा हेल्प डेस्क बनाया गया है। आम जनता किसी भी प्रकार के असुविधा होने अथवा आकश्मिक स्थिति में मावली माता मेला कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 94791-94213, 94791-94299 अथवा 07781-252236 में फ़ोन करके सुरक्षा और सहयोग प्राप्त कर सकते हैं।

नया रायपुर का किसान आंदोलन पहुंचा दिल्ली, टिकैत से मिलकर बनेगा प्रदर्शन की रूपरेखा, टिकैत ने किसानों का आमंत्रण किया स्वीकार, कहा चर्चा से बात नहीं बनी तो जरूर आएंगे

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ का किसान आंदोलन पिछले 50 दिनों से चल रहा है। सरकार ने किसानों की आठ में से छह मांगों को मान लिया है, फिर भी किसान इससे असहमत हैं। अब किसानों का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली पहुंच गया है। वहां पर राष्ट्रीय किसान नेता राकेश टिकैत से मिलकर आगे की रणनीति बनाने में जूटे हैं। किसानों ने टिकैत को आंदोलन के संबंध में बताया और उन्हें छत्तीसगढ़ में चल रहे आंदोलन में आने का न्यौता दिया। उन्होंने इसे स्वीकार करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार से इस संबंध में चर्चा करेंगे। किसानों के प्रतिनिधि मंडल को टिकैत अपने गांव आमंत्रित किया और कहा कि वहां पर आगे की रणनीति पर विचार करेंगे।

छत्तीसगढ़ के नया रायपुर प्रभावित किसानों का तीन सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली पहुंच गया है। इनमें नवा रायपुर किसान कल्याण समिति के अध्यक्ष रूपन चंद्राकर, सचिव कामता रात्रे और प्रवीण सेवकन शामिल है। छत्तीसगढ़ के किसान नेता दिल्ली में एक किसान सम्मान समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे है। कार्यक्रम में किसान नेता राकेश टिकैत भी उपस्थित थे। वहां पर उनसे मुलाकात हुई। इस दौरान योगेंद्र यादव और डॉ. सुनीलम भी मौजूद थे। इस दौरान किसान प्रतिनिधियों ने नया रायपुर प्रभावित किसानों के सभी मुद्दों पर चर्चा किया। साथ ही राकेश टिकैत से किसानों के समर्थन में रायपुर आने का आग्रह भी किया। समिति के अध्यक्ष रूपन चंद्राकर ने बताया कि टिकैत ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के मुखिया से चर्चा कर सभी मांगों में सहमति बनाने पर चर्चा करेंगे। चर्चा से हल नहीं निकला तो आंदोलन में शामिल होने जरूर आएंगे। टिकैत ने उन्हें रात को इस सबंध में और चर्चा के लिए बुलाया है।

इन मांगों पर बनी थी सहमति

रायपुर प्रभावित किसानों के आंदोलन के चलते राज्य सरकार ने उनकी आठ में से छह मांगों को मान लिया है। इसमें नई राजधानी परियोजना क्षेत्र में जहां ग्रामीण बसाहट है वहां आवासीय पट्टा दिए जाने, देय वार्षिक की ऑडिट आपत्ति का निराकरण करने, प्राधिकरण की निविदा सेवाओं में 60 प्रतिशत कर्मचारी प्रभावित गांवों के युवाओं को लिए जाने, विस्थापितों एवं भूमिहीनों को पट्टा दिए जाने, नई राजधानी परियोजना क्षेत्र अंतर्गत रोजगार एवं व्यवसाय के लिए निर्मित परिसंपत्ति, जिसमें 7 दुकानें, 4 हॉल, 12 गुमटी और 71 चबूतरों का आवंटन प्रभावित क्षेत्र के लोगों को लागत मूल्य पर लॉटरी के माध्यम से करने और 27 गांवों में जमीन की खरीदी-बिक्री के लिए अनापत्ति से मुक्त किए जाने की सहमति बनी थी। किसान नेताओं ने साफ किया है कि सभी मांग मानने तक आंदोलन जारी रहेगा।

इन दो मांगों नहीं हुआ निर्णय

किसानों ने वर्ष 2005 से लगे भूखंड क्रय-विक्रय पर प्रतिबंध और ग्राम पंचायत कार्यरत रहते हुए नगरीय क्षेत्र की वर्ष 2014-2015 को जारी अधिसूचना को निरस्त करने की मांग की है। इन मांगों को उपसमिति ने विधि विभाग से राय लेने के बाद इसके संबंध में निर्णय का आश्वासन दिया है।

05 वर्ष की नाबालिग बच्ची के साथ अनाचार के मामले में आरोपी युवक को 20 साल सश्रम कारावास की सजा

0

*   थाना बालोद के अपराध क्रमांक 405/2021 के आरोपी को हुई 20 साल सश्रम कारावास की सजा।

*   दिनांक 25.11.2021 को थाना बालोद में हुई थी रिर्पोट दर्ज।

*   थाना बालोद द्वारा संवेदनशीलता से 48 घंटा में किया गया अभियोग पत्र पेश।

*   अभियोग पत्र पेश होने के 87 दिवस के भीतर आरोपी की दी न्यायालय ने सजा।

*   धारा 363,323,भादवि एवं धारा 4 पाक्सो एक्ट के तहत हुई सजा।

*   05 वर्ष की नाबालिक बच्ची के साथ आरोपी ने किया था अनाचार।

महिलाओं एवं बच्चो से संबधित अपराधो को लेकर हमेशा संवेदनशील रही बालोद पुलिस के द्वारा दिनांक 25.11.2021 को थाना बालोद क्षेत्र के एक ग्राम़ की एक प्रार्थिया मॉ द्वारा अपने 05 वर्ष की नाबालिग पुत्री के साथ हुई अनाचार की रिपोर्ट पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 405/2021 धारा 363, 366क, 376 कख, 323,307 भादवि एवं 4, 5ड, 6 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्व किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक बालोद सदानंद कुमार के द्वारा 05 वर्ष के बच्ची के साथ हुई अनाचार के मामले में आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी एवं विवेचना पूर्णकर जल्द से जल्द संबधित न्यायालय में अभियोग पत्र पेष करने हेतु निर्देषित किया गया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद के निर्देषन और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक मनीष शर्मा नेतृत्व में विषेष टीम गठित कर प्रकरण के आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर 48 घंटे के भीतर अभियोग पत्र न्यायालय में पेष किया गया। माननीय विषेष पाक्सो सत्र न्यायालय बालोद द्वारा मामले की गभीरता को देखते हुए प्रकरण को फास्ट ट्रेक सुनवाई में सम्मिलित किया गया। सुनवाई के दौरान कोरोना के बढते संक्रमण के कारण न्यायालयिन कार्य में बाधा उत्पन्न होने के बावजूद भी माननीय न्यायालय द्वारा 87 दिवस के भीतर आरोपी के विरू़द्ध आरोप सिद्ध पाया गया तथा धारा 363,323,376 (कख) भादवि एवं धारा 4 पाक्सो एक्ट के तहत 20 साल सश्रम कारावास की सजा से दण्डित किया गया। बालोद पुलिस की तत्परता एवं पुलिस अधीक्षक बालोद सदानंद कुमार की संवेदनषीलता से बालको के विरूद्ध लैंगिग अपराध से संरक्षण अधिनियम 2005 (पाक्सो) के आरोपी को अपराध घटित होने के 90 दिवस के भीतर आरोपी को सजा दिला कर पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

उक्त प्रकरण के आरोपी एवं अभियोग पत्र पेष करने में थाना प्रभारी बालोद मनीष शर्मा ,निरीक्षक पदमा जगत ,सउनि धरम भूआर्य , आरक्षक पूनमचंद ,आरक्षक छननु बंजारे , सायबर सेल से पूरन देंवागन की सराहनीय भूमिका रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is khiladi.jpg

जंगल से लकड़ी चोरी करने वालों की अब खैर नहीं, वन अमला लगातार गश्ती कर लकड़ी चोरों को पकड़ने में लगे

0

जगदलपुर – बस्तर वनमण्डल के वन माचकोट परिक्षेत्र अंतर्गत वन अमला द्वारा लगातार गश्ती कर जंगल से लकड़ी चोरी करने वालों को पकड़ रहे है। इसी अभियान के तहत दिनांक 22.02.2022 को वनमण्डलाधिकारी बस्तर वनमण्डल जगदलपुर स्टायलो मण्डावी के दिशा-निर्देश एवं उप वनमण्डलाधिकारी जगदलपुर सुषमा जे नेताम के मार्गदर्शन में परिक्षेत्र अधिकारी माचकोट संजय रौतिया के नेतृत्व में वन अमला द्वारा ग्राम-बम्हनी निवासी जगन्नाथ पिता बलराम जाति-कोष्टा के घर में सर्च वारंट लेकर तलाशी लिया गया। जिसमें मौके से बीजा स्लीपर 01 नग = 0.091 घ.मी. तथा बीजा हाथ चिरान 05 नग = 0.050 घ.मी. काष्ठ जप्त कर पी.ओ.आर. क्रमांक 16723/03 दिनांक 22.02.2022 जारी कर वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

कार्यवाही के दौरान परिक्षेत्र सहायक धनपुंजी लच्छुराम मरकाम, परिक्षेत्र सहायक माचकोट बुधसनराम बघेल, परिक्षेत्र सहायक पुसपाल खेमबती कश्यप, वनपाल नरहरी कश्यप, हीरालाल धुव एवं वनरक्षक हेमकांत पाण्डे, हितेश बघेल, सुनील बघेल, वाहन चालक समलू राम मौर्य एवं अन्य वन कर्मचारी तथा सुरक्षा श्रमिक उपस्थित रहे।

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के संस्थापक हीरा सिंह मरकाम की मूर्ति को खंडित किये जाने को लेकर गोंडवाना समाज ने किया विरोध प्रदर्शन

0

खैरागढ़ – गुरसियां के हाट-बाजार परिसर में स्थापित की गई गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के संस्थापक दिवंगत हीरा सिंह मरकाम की मूर्ति को किसी बदमाश ने क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त हो गया। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी द्वारा संस्थापक सदस्य व पूर्व विधायक स्व हीरा सिंह मरकाम की प्रतिमा गुरसिंया में पिछले सप्ताह स्थापित की गई थी। गुरूवार की रात किसी अज्ञात बदमाश ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया।

असामाजिक तत्व के द्वारा खंडित कर क्षतिग्रस्त करने वाले के विरोध में प्रदेश उपाध्यक्ष संतराम छेदीया के सानिध्य में खैरागढ़ में विरोध प्रदर्शन कर सड़क में उतरे गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के लोग एवं साथ ही कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ़्तारी नहीं हो जाती तब तक विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे एवं 28.02.2022 को उग्र प्रदर्शन किया जायेगा | प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि हीरा सिंह मरकाम प्रदेश के साथ साथ सम्पूर्ण देश के गोंडवाना समाज के लिए हक़ की लड़ाई लड़े और इस प्रकार उनका अपमान बर्दाश्त नहीं किया जायेगा उन्ही के बताये मार्ग पर आज समाज अपने अस्तित्व में है | प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि जिसने भी मूर्ति को खंडित किया है उसका यदि हाथ भी लेकर आया तो उसे समाज की ओर से एक लाख का ईनाम देने की बात कही है |  

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is khiladi.jpg

कंप्यूटर ग्रेजुएट युवक ने स्वयं के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन को बेच दिया किन्तु उसकी चाल रही नाकाम पुलिस ने चंद घंटों के अन्दर किया गिरफ्तार

0

फर्जी दस्तावेज तैयार कर नया खसरा सृजन कर जमीन को बिक्री कर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

आरोपी चेतन वर्मा तत्कालिक पटवारियों के अधिनस्थ मासिक वेतन पर सहायक के रूप में कार्य करते हुए दिया घटना को अंजाम

एम.सी.ए. तक पढ़े लिखे आरोपी को थाना ठेलकाडीह पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए धर दबोचा गया ।

कंप्यूटर ग्रेजुएट युवक ने स्वयं के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन को बेच दिया किन्तु उसकी चाल रही नाकाम पुलिस ने चंद घंटों के अन्दर किया गिरफ्तार मामला थाना ठेलकाडीह, जिला राजनांदगांव का है |

आवेदक तिलक वर्मा पिता गरीब दास वर्मा उम्र 29 साल निवासी वार्ड न. 05 मोतीपुर राजनांदगांव ने थाना ठेलकाडीह में लिखित आवेदन पेश किया कि ग्राम तिलईभाठ निवासी चेतन वर्मा के द्वारा षडयंत्र पूर्वक जमीन के फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन का विक्रय किये जाने के संबंध में कि खसरा क्रमांक 68/3 रकबा 1.098 हेक्टेयर भूमि ग्राम तिलईभाठ पटवारी हल्का नंबर 18 की भूमि को दिनांक 28.10.2020 को 6,80,000 रूपये में प्रार्थी के द्वारा खरीदा गया था । जिसका राजस्व विभाग में नामांतरण के पश्चात् भूमि का कब्जा लेने के लिये गया, तब मौके पर ज्ञात हुआ कि उक्त खसरा नंबर की भूमि मौके पर विद्यमान नहीं है, जिससे प्रार्थी को यह स्पष्ट हुआ कि ऑनलाईन रिकार्ड में छेड़छाड़ कर आरोपी द्वारा प्रार्थी के साथ धोखाधड़ी किया गया । जिसकी रिपोर्ट पर प्रथम दृष्टया भा0द0वि0 की धारा 420,467, 468, 471,34 भादवि0 की अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपीगण के विरूद्ध थाना ठेलकाडीह में अपराध क्रमांक 58/2022 धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़ दिनेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्षन में थाना प्रभारी ठेलकाडीह सतीश पुरिया के नेतृत्व में उक्त प्रकरण की जॉच करने विशेष टीम का गठन कर आवेदक एवं गवाहों का विस्तृत कथन लेकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा उक्त खसरा नंबर के मूल स्वामी से पूछताछ कर विस्तृत कथन लेने पर ज्ञात हुआ कि खसरा नं0 68 केवल 53 डिसमील की मूल भूमि है जिसका 68/1 व 68/2 ही बटांकन हुआ है। तीसरा बटांकन कभी नहीं हुआ है । इस संबंध में पटवारी से राजस्व विभाग से संबंधित दस्तावेज प्राप्त करने पर यह ज्ञात हुआ कि विवादित खसरा नं0 68/3 रकबा 1.098 हेक्टेयर केवल ऑनलाईन भुईयां पोर्टल रिकार्ड में दर्ज है, परंतु मेनुवल रिकार्ड पर इसका कोई रिकार्ड नहीं है । जानकारी प्राप्त करने के पश्चात् तत्काल आरोपी चेतन वर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने यह बताया कि वह विभिन्न पटवारियों के अंदर उनके निर्देशन में राजस्व विभाग से संबंधित समस्त कार्य मासिक वेतन पर करता था । उसी दौरान मेनुवल रिकार्ड को ऑनलाईन रिकार्ड दर्ज करते समय उक्त खसरा नंबर का सृजन कर अपने नाम पर उक्त खसरा नंबर का स्वामित्व दर्शित किया था । मौके पर उक्त खसरा नंबर की भूमि नहीं होना बताया और उक्त विवादित खसरा नंबर के दस्तावेज उपलब्ध कर जप्त कराया । आरोपी के द्वारा धोखाधड़ी कर जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसे असली बताकर प्रार्थी तिलक वर्मा को 6,80,000 रूपये में बिक्री कर धोखाधड़ी करने का सबूत पाये जाने से आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है । प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों का जानकारी राजस्व विभाग से प्राप्त की जा रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is khiladi.jpg

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सतीष पुरिया, सउनि सी0आर0 आर्य, प्र0आर0 1695 रमेश कोरेटी, आर. 1097 बिजेश कुमार, 1191 सुरेन्द्र सिन्हा की भूमिका महत्वपूर्ण रही ।

भूपेश सरकार भ्रष्टाचार के रिकार्ड बनाने में मस्त :- विक्रम ध्रुवे

0

दल्ली राजहरा / डोंडी भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे ने भूपेश पर कहा कि वे पार्टी के सीनियर नेताओ पर ध्यान दें और उनके मंत्रि मंडली के मित्रो के व्यवहार और भ्रष्टाचार से कांग्रेस के सारे लोग दुखी हैं जिसकी चर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों चौक चौराहे पर करते हुए सुनाई पड़ते है। भूपेश सरकार आम आदमी और आम कार्यकर्ता अफसरों एवं रिश्वतखोरों से परेशान है। कहीं भी कोई सुनवाई नहीं है ना ही शासन में न हीं प्रशासन में। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के करीबी लोग सट्टा जुआ और दारू बेचने में लिप्त है। ध्रुवे ने कहा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के विधायकगण अपने ही परिवार के लोगों को स्वेच्छानुदान की राशि का लाभ दे रहे हैं अब आप ही बता दें छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार है कि नहीं?

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

एक और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार अपने आप को किसानों किसानों और आम जनता उनकी सरकार कहती है वही रायपुर में प्रदेश भर के किसान नेता राकेश टीकेट से मिलने की बात कर रहे हैं। इससे यह साबित होता है कि छत्तीसगढ़ में किसान भी कांग्रेस की भूपेश सरकार से खुश नहीं है या छत्तीसगढ़ की चिंता में स्थिति है ध्रुवे ने कहा भाजपा में नए और पुराने नेताओं का बहुत सम्मान है कांग्रेस अपने बारे में सोचें |

This image has an empty alt attribute; its file name is khiladi.jpg

आमचो बस्तर आमचो पुलिस एवं सामुदायिक पुलिस कार्यक्रम के तहत ग्राम उसरीबेड़ा में खेलकूद प्रतियोगिता कराया गया

0

दिनांक 21/02/2021 को आमचो बस्तर आमचो पुलिस एवं सामुदायिक पुलिस कार्यक्रम के तहत थाना लोहंडीगुड़ा क्षेत्र के ग्राम उसरीबेड़ा हाई स्कूल ग्राउंड में थाना लोहंडीगुड़ा पुलिस द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता कराया गया।

जिसमें 5kmएवं10km मैराथन दौड़ , 100 मीटर दौड़ 1600मीटर दौड़ 800 मीटर दौड़ , बोरा दौड़ , कुर्सी दौड़,चम्मच दौड़ ,रस्सा खींच वॉलीबॉल, कबड्डी, गोला फेक खेल का आयोजन किया गया।

जिसमें महिला पुरुष बच्चे ग्रामीण बडी संख्या में खेल में भाग लिए जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस उमहानिरीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा सर द्वारा पुरस्कार वितरण कर एवं प्रतिभागी को प्रोत्साहित किया गया इस कार्यक्रम में एसडीएम लोहंडीगुड़ा संजय विश्वकर्मा सर, sdop लोहंडीगुड़ा पंकज ठाकुर सर, लोगन्दीगुड़ा थाना प्रभारी तामेश चौहान, तहसीलदार अर्जुन श्रीवास्तव एवं जनप्रतिनिधिगण व ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित हुए थे।

उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ट पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मीणा ने भाग लेने वाले बच्चों से बातें की उन्हें खेल का महत्व बतलाया खेल के साँथ सांथ रोजगार उन्मुखी भविष्य निर्माण करने बुराइयों से दूर रहने तथा स्वस्थ समाज निर्माण करने हेतु प्रेरित किया।

पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंकज ठाकुर ने बतलाया कम्यूनिटी पुलिसिंग के तहत खेल के माध्यम से हम आपके और नजदीक आ रहे है। खेल शरीरिक और मानसिक विकास करता है जो सभ्य समाज निर्माण में बहुत मदत करता है। आगामी भविष्य में ऐसे कार्यक्रम अपने अनुभाग में होते रहेंगे और बस्तर पुलिस सदैव आपके सांथ रहेगा।

वन विभाग में 50 आईएफएस अधिकारियों के तबादले, आईएफएस भट्ट मंत्रालय से वन विभाग वापस भेजे गए रायपुर

0

भारतीय वन सेवा के 50 अधिकारियों का तबादला राज्य शासन ने किया है। इनमें अधिकांश अधिकारियों को पदोन्नति के बाद नया प्रभार दिया गया है। वहीं डेढ़ दर्जन से अधिक डीएफओं के तबादले किए गए हैं। जिन अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। उनमें मंत्रालय में पिछले कई वर्षाें से पदस्थ की प्रतिनियुक्ति वापस लेते हुए आशीष कुमार भट्ट अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक सचिव, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी एवं स्कूल शिक्षा अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) बनाया गया है। कौशलेन्द्र कुमार अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन अनुसंधान प्रशिक्षण को कार्यकारी संचालक राज्य वन विकास निगम, एके विश्वास अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी को राज्स वन अनुसंधान प्रशिक्षण संस्थान रायपुर, एसएसडी बड़गैय्यां अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक को संयुक्त वन प्रबंधक मुख्यालय रायपुर, राजेश कुमार पाण्डेय मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी एवं क्षेत्रीय संचालक उदंती-सीतानदी टायगर रिजर्व को मुख्य वन संरक्षक ईको टुरिज्म रायपुर, एसएस कंवर मुख्य वन संरक्षक राज्स वन विकास निगम को मुख्य वन संरक्षक कार्य आयोजना बिलासपुर, सुरेश प्रसाद पैकरा मुख्य वन संरक्षक कार्ययोजना कांकेर को क्षेत्रीय संचालक उदंती-सीतानदी टायगर रिजर्व रायपुर, बीपी सिंह मुख्य वन संरक्षक अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक को मुख्य वन संरक्षक प्रशासन अरण्य भवन, नवा रायपुर, राजेश कुमार चंदेले वन संरक्षक, अरण्य भवन, नवा रायपुर को मुख्य वन संरक्षक बिलासपुर, अनुराग श्रीवास्तव प्रभारी मुख्य वन संरक्षक सरगुजा को मुख्य वन संरक्षक सरगुजा वन वृत्त, नाविद शुजाउद्दीन प्रगारी मुख्य वन संरक्षक, बिलासपुर वृत्त को वन संरक्षक अरण्य भवन, नवा रायपुर, एस जगदीशन वन संरक्षक, अरण्य भवन, नवा रायपुर को प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (व.प्रा.) एवं क्षेत्रीय संचालक, अचानकमार टायगर रिजर्व, बिलासपुर, डॉ. के मैथियो वन संरक्षक वन संरक्षक कार्या प्रमु.व.सं. अरण्य भवन को वन संरक्षक एलिफेंट रिजर्व सरगुजा, प्रभात मिश्रा वन संरक्षक वन मुडल दुर्ग को क्षेत्रीय महाप्रबंधक, छ.ग.राज्य वन विकास निगम, रायपुर , एम मर्सिबेला डीएफओ संचालक जंगल सफारी को वन संरक्षक, संचालक जंगल सफारी, नवा रायपुर, मनोज कुमार पांडेय प्रभारी वन संरक्षक रायपुर को क्षेत्रीय महाप्रबंधक, छ.ग. राज्य वन विकास निगम, बिलासपुर, अमिताभ बाजपेयी उप वन संरक्षक, गुख्य कार्यपालन अधिकारी, कैम्पा, नवा रायपुर को संयुक्त गुख्य कार्यपालन अधिकारी, कैम्पा, नवा रायपुर, रामअवतार दुबे वनमंडलाधिकारी, मुंगेली वनमंडल, मुंगेली को वन संरक्षक, कार्य आयोजना, बिलासपुर, बीएस ठाकुर डीएफओ केसकाल को प्रभारी वन संरक्षक रायपुर, बी. विवेकानंद रेड्डी प्रभारी वन संरक्षक एवं अपर संचालक राज्य वन वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्स्थान रायपुर, को प्रतिनियुक्ति पर राज्य वन विकास निगम |

डेढ़ दर्जन डीएफओ इधर उधर

विवेकानंद झा डीएफओ मनेंद्रगढ़ को डीएफओ बलरामपुर, मनीवासगन एस. डीएफओ धरमजयगढ़ को उप महाप्रबंधक छत्तीसगए़ राज्य वनोपज संघ नया रायपुर, सतोविशा समाजदार डीएफओ धमतरी को उप वन संरक्षक वन प्रबंधन सूचना प्रणाली नवा रायपुर, सुश्री स्टायलो मंडावी डीएफओ बस्तर को रायगढ़, गुरूनाथन एन. डीएफओ राजनांदगांव को प्रभारी वन संरक्षक एवं प्रभारी वन संरक्षक एवं अपर संचालक, छ.ग. राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, रायपुर, प्रणय मिश्रा मंडलाधिकारी, रायगढ़ को प्रतिनियुक्ति छग राज्य वन विकास निगम, गणवीर धम्मवीर डीएफओ दुर्ग को संचालक कांगेर घाटी जगदलपुर, दुलेश्वर प्रसाद उप वन संरक्षक, रायपुर को डीएफओ जगदलपुर, रमेश कुमार जांगड़े उप महाप्रबंधक राज्य लघु वनोपज रायपुर को डीएफओ केशकाल, जाधव श्रीकृष्णा एएनएस डीएफओ जशपुर को डीएफओ भानूप्रतापपुर, पीएम अरविंद डीएफओ कांकेर को छग वन विकास निगम, मनीष कश्यप वन मंउलाधिकारी भनुप्रतापपुर को डीएफओ सूरजपुर, जितेंद्र कुमार उपाध्याय डीएफओ अनुसंधान एवं विस्तार बिलासपुर को डीएफओ जशपुर, जाधव सागर रामचंद्रा राज्य वन विकास निगम रायपुर को डीएफओ सुकमा, वरूण जैन उप वन संरक्षक सूचना प्रणाली रायपुर को उप संचालक उदंती-सीतानदी अभ्यारण्य गरियाबंद, आयुष जैन उप संचालक उदंती-सीतानदी अभ्यारण्य गरियाबंद को डीएफओ बालाेद, शशिगानंदन के. छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास रायपुर को वनमंडलाधिकारी, पश्चिम भानुप्रतापपुर,अभिषेक जोगावत संभागीय प्रबंधक, राज्य वन विकास निगम को वनमंडलाधिकारी, धरमजयगढ़ आलोक कुमार बाजपेयी मंडल प्रबंधक, औद्योगिक वृक्षारोपण मंडल, कोरबा को वनमंडलाधिकारी, कांकेर, थेजस एस. संभागीय प्रबंधक, छ.ग. राज्य वन विकास निगम, नवा रायपुर को वनमंडलाधिकारी, नारायणपुर ,शशि कुमार मंडल प्रबंधक बारनवापारा को वनमंडलाधिकारी, दुर्ग पदस्थ किया गया है।

शमा फारूखी हटाई गई

दिनेश कुमार पटेल मंडल प्रबंधक, सरगुजा परियोजना छग, राज्य वन विकास निगम को डीएफओ मरवाही वन मंडल, गणेश यू.आर. सहायक वन संरक्षक, मुंगेली को वनमंडलाधिकारी, मुंगेली, उप वन संरक्षक शमा फारूकी वनमंडलाधिकारी, कटघोरा को कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरण्य भवन, नया रायपुर में संलग्न किया गया है। प्रेमलता यादव वनमंडलाधिकारी, जांजगीर-चांपा को कटघोरा, लक्ष्मण सिंह प्रभारी वनमंडलाधिकारी, बलरामपुर को छग राज्य वन विकास निगम, पुष्पलता टंडन उप वनमंडलाधिकारी, डोंगरगढ को वनमंडलाधिकारी, अनुसंधान एवं उप वन संरक्षक विस्तार वनमंडल, रायपुर, लोकनाथ पटेल कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक रायपुर को वनमंडलाधिकारी, मनेन्द्रगढ़ और सलमा फारूखी प्रभारी वनमंडलाधिकारी, अनुसंधान एवं विस्तार वनमंडल को वनमंडलाधिकारी, राजनादगांव पदस्थ किया गया है।

MOST POPULAR

HOT NEWS