City Media - Page 1260 of 1857 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1260

बस्तर में हालात बदतर, जरूरत एक और भूमकाल की

0

भूमकाल आंदोलन की महत्ता पर ग्रामीणों को जागरूक करेगी सीपीआई,रेंगानार से चरणबद्ध कार्यक्रम की शुरूआत

बीजापुर। बस्तर के चर्चित भूमकाल विद्रोह के नायक रहे गुंडाधुर को याद करते सीपीआई 10 फरवरी को भूमकाल विद्रोह की वर्षगांठ तक गांव-गांव जनसंपर्क अभियान चलाएगी। इसकी शुरूआत मंगलवार को जिला मुख्यालय के करीबी गांव रेंगानार से हुई। सीपीआई के जिला सचिव कमलेश झाड़ी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भूमकाल विद्रोह के नायक गुंडाधुर की तस्वीर पर पुष्पार्पण कर आदिवासी हितार्थ उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कमलेश ने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत की दमनात्मक नीतियों के खिलाफ गुंडाधुर जब मुखर हुए थे, तो अंग्रेजों को भी पीछे हटने मजबूर होना पड़ा था। गुंडाधुर बस्तर और यहां के आदिवासियों के सच्चे सेवक और एक जननायक थे, जिनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। बस्तर में आज जो हालात है उससे महसूस होता है कि बस्तर में एक और भूमकाल की दरकार है। सत्तासीन सरकारें आदिवासियों को उनक ेजल-जंगल-जमीन से बेदखल करना चाहती है। यहां की वन, खनिज संपदाओं से बेदखल कर निजी हाथों में देना चाहती है। ऐसे तमाम ज्वलंत मुद्दे हैं, जिससे बस्तर और यहां का मूल आदिवासी जूझ रहा है, उन्हें इस भंवर से बाहर लाने आदिवासियों को एक बार फिर अपने संवैधानिक अधिकारों के लिए मुखर होने की जरूरत है, एक और भूमकाल करने की जरूरत है। कमलेश ने कहा कि बस्तर में सीपीआई ही इकलौती पार्टी है जो भूमकाल विद्रोह के नायक गुंडाधुर के सिद्धांतों पर चलती आई है और आगे भी चलती रहेगी। कार्यक्रम की रूपरेखा का जिक्र करते कमलेश ने कहा कि 10 फरवरी तक सीपीआई गांव-गांव जाएगी और आदिवासियों को भूमकाल विद्रोह के बारे में बताएगी। साथ ही जल-जंगल-जमीन के अपने अधिकारों के प्रति उन्हें जागरूक भी करेगी। इस चरणबद्ध कार्यक्रम का समापन 10 फरवरी को भूमकाल आंदोलन के वर्षगांठ पर किया जाएगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

बीजापुर में क्रेडा विभाग का कारनामा – अग्रिम भुगतान लेकर ड्यूल पंप देना भूल गया विभाग

0

जिला प्रशासन की भूमिका पर उठ रहे सवाल,एक साल से पंचायतों से गायब हैं लाखों के ड्यूल पम्प

14 वें वित्त की राशि में हेरफेर करने क्रेडा की मंशा पर फिरा पानी

गणेश मिश्रा – बीजापुर:– अक्षय उर्जा विकास अभिकरण बीजापुर में ड्यूल पंप स्थापना के नाम पर बड़े पैमाने पर करोड़ों रूपयों के हेर फेर की कोशिश का सनसजीखेज मामला प्रकाश में आया है। क्रेडा विभाग द्वारा पंचायतों में चौदहवें वित्त की राशि से लोगों को सोलर पंप के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराने ड्यूल पंप की स्थापना की जानी थी। कई पंचायतों में इस कार्य को पूर्ण भी कर लिया गया, परंतु जिले में ऐसे दर्जनों पंचायतें अभी भी शेष है, जहां पर पंचायतों से अग्रिम भुगतान प्राप्त करने के बावजूद पिछले एक साल से ज्यादा का वक्त बीत गया है, परंतु आज पर्यंत तक लाखों की लागत से स्थापित होने वाले सोलर ड्यूल पंपों का कोई नामों निशान नहीं हैं, इसका खुलासा तब हुआ जब एक पंचायत सचिव ने पंचायत के खाते में मौजूद राशि का निरीक्षण किया तो उनके खाते से 11 लाख 36 हजार रूपये गायब थे और ये पैसे ड्यूल पंप स्थापना के नाम से क्रेडा विभाग को भुगतान किए गए थे, बावजूद ड्यूल पंप पंचायत से नदारद है।

मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2020 दिसंबर महीने में जिले के प्रत्येक पंचायत से ड्यूल पंप स्थापना के नाम से पंचायत के चौदहवें वित्त की राशि क्रेडा विभाग के खाता क्रमांक 920010040885368 शाखा दंतेवाड़ा में प्रति ड्यूल पंप की राशि 5 लाख 68 हजार रूपए के हिसाब से पंचायतों में लगने वाले प्रत्येक ड्यूल पंप के पूरे पैसे क्रेडा विभाग को अग्रिम भुगतान कर दिया गया था, परंतु 2020 से लेकर आज पर्यंत तक उन पंचायतों में सोलर ड्यूल पंप की स्थापना ही नहीं की गई और क्रेडा विभाग द्वारा इन ड्यूल पंपों की स्थापना का कार्य विनायक टेडस दुर्ग को दिया गया था और इसी फर्म को भैरमगढ़ विकासखं में करीब 12 कार्य दिए गए थे, जिनमें से सभी कार्यों के अग्रिम भुगतान के बावजूद इन पंचायतों में आज पर्यंत तक सोलर ड्यूल पंप की स्थापना नहीं की गई। पूर्ण राशि अग्रिम लेने के बावजूद ग्राम पंचायत इतामपारा, मदपाल, बिरियाभूमि और हल्लूर में आज भी इन पंपों की स्थापना नहीं की गई, जबकि पुजारी कांकेर में चार ड्यूल पंपों की राशि क्रेडा को देने के बावजूद अब भी एक ड्यूल पंप पंचायत से गायब है।

सचिव के नोटिस से हुआ खुलासा

इस मामले में कार्यपालन अभियंता क्रेडा क्षेत्रीय कार्यालय दंतेवाड़ा को ग्राम पंचायत इतामपारा के सचिव द्वारा एक नोटिस भी भेजा गया है जिसमें उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा है कि इतामपारा में सोलर ड्यूल पंप की स्थापना हेतु क्रेडा को कार्य एजेंसी नियुक्त कर 11 लाख 36 हजार रूपए की राशि 8 दिसंबर 2020 को पीएफएमएस के माध्यम से विभाग के खाता क्रमांक 920010040885368 आईएफसी कोड यूटिआईबी 0003251 शाखा दंतेवाड़ा को आंतरित की गई है। राशि आंतरित होने के एक वर्ष बाद भी उस कार्य को विभाग द्वारा नहीं किया गया। जिसके चलते ग्राम सभा आयोजित कर उक्त कार्य को निरस्त करते हुए ग्राम विकास के हैंडपंप खनन कार्य में उस राशि का व्यय करने का प्रस्ताव पारित किया गया है। पंचायत के सचिव कोमल निषाद ने बताया कि कार्य के लिए अग्रिम भुगतान के बावजूद क्रेडा द्वारा उस कार्य को नहीं किया गया, इसलिए ग्राम सभा के माध्यम से उक्त कार्य को निरस्त कर विभाग से पंचायत द्वारा भुगतान किए गए 11 लाख 36 हजार रूपए की राशि वापस मांगी जा रही है।

इस पूरे मामले में क्रेडा के बीजापुर जिला प्रभारी मनीष नेताम ने बताया कि जिन पंचायतों में कार्य अपूर्ण है उन्हें जल्द पूर्ण किया जाएगा। अग्रिम भुगतान और कार्य पूर्ण ना करने के सवाल पर मनीष नेताम ने बताया कि निर्माण सामग्री नहीं होने के कारण कार्य को पूर्ण नहीं किया गया था, परंतु यहा पर सबसे बड़ा सवाल उठता है कि ग्रामीणों को शुद्ध पेजयल उपलब्ध कराने के लिए क्रेडा विभाग को पंचायतों के 14 वे वित्त की राशि अग्रिम भुगतान कर दी गई और उसी कार्य को आज पर्यंत तक पूर्ण ना करना विभाग की लापरवाही या जिला प्रशासन की ?

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

7 फरवरी को आवापल्ली में विराजेंगे बाबा रामदेव, 26 ब्राम्हणों के लिए किया जाएगा भोजन का विशेष कार्यक्रम

0

आवापल्ली में बाबा रामदेव मंदिर में पांच दिवसीय कार्यक्रम का होगा आयोजन

बीजापुर:– बीजापुर जिले के ऊसुर ब्लॉक के मुख्यालय आवापल्ली में बाबा रामदेव मंदिर आवापल्ली के पांच दिवसीय पूजा अर्चना एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन 03 फरवरी से संपन्न होगा 3 फरवरी को प्रातः 8:00 से 10 विधि स्नान मंडल स्थापना अनुष्ठान प्रारंभ होगा।वही 06 फरवरी को 2.15 बजे अग्नि स्थापना (हवन) और रात 08.15 बजे से जागरण व सुंदरकांड पाठ का आयोजन रखा गया है।इस कार्यक्रम के बाद 07 फरवरी के कलश यात्रा सुबह 9.15,मूर्ति स्थापना शाम 4.15, पूर्णाहूति एवम् आरती 5.15 के अलावा प्रसाद भंडारा का आयोजन शाम 05.15 के संपन्न होगा इलाके के भक्त जनों को बताते है कि कलयुग अवतारी रामदेव बाबा क्यों पूर्वजों के पुण्य कर्मों के आशीर्वाद से लाहोटी परिवार एवं बाबा रामदेव मंदिर समिति आवापल्ली के तत्वाधान में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें सभी भक्तों को आमंत्रित किया जा रहा है। आयोजित इस कार्यक्रम में 13 फरवरी 2022 को 26 ब्राह्मण जोड़ों का भोजन का विशेष कार्यक्रम भी रखा गया है।आयोजन कर्ता द्वारा भोजन के लिए 26 ब्राह्मण जोड़ों को बीजापुर से आवापल्ली तक आने के लिए वाहन की व्यवस्था भी रखा गया है 13 फरवरी को दोपहर बीजापुर से आवापल्ली तक वाहन के द्वारा ले जाया जाएगा इच्छुक ब्राह्मण जोंडो से भोजन के लिए आने वाले ब्राह्मण जोडों को अपना नाम लिखवाना होगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

नगर पंचायत उपाध्यक्ष कर रहे जनता की परेशानियों का हल, जनता हो रही है खुश नगर पंचायत उपाध्यक्ष के कार्य से

0

दल्ली राजहरा – कन्या माध्यमिक शाला चिखलाकसा में काफी दिनों के सार्थक प्रयास के बाद वार्ड क्रमांक 6 शिव वार्ड में स्थित कन्या माध्यमिक शाला में बोर खनन का कार्य किया गया जिसमें पूजा अर्चना कर मिठाई के साथ खुशी का माहौल रहा | शिक्षा कर्मचारी व नगर पंचायत चिखलाकसा के उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम सैय्यद ने बोर खनन का कार्य शुरू कराया |

जिसमे वार्ड पार्षद कुंती देवांगन, प्रधान पाठिका ससीकला देशमुख, नंदा भारद्वाज, सरोजनी डेविड, हेमंत गुप्ता, कमलेश्वरी साहू ने हर्ष व्यक्त किया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

बजट पर त्वरित प्रतिक्रिया…खाने को नहीं दाने अम्मा चली भुनाने – योगेश पानीग्राही

0

आकड़ों की बाजीगरी के सिवाए कुछ नहीं, गांव-गरीब, किसानों के साथ एक बार फिर छलावा

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ आईटी सेल के प्रदेश महासचिव एवं मीडिया प्रभारी योगेश पानीग्राही ने कहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जो बजट पेश किया है उस कहावत पर खरी उतरी है , खाने को नहीं है दाने और अम्मा चली भुनाने। वित्त मंत्री सीतारमण के बजट को गांव-गरीब, किसानों के साथ एक बार फिर छलावा बताते हुए पानीग्राही ने कहा कि आंकड़ों की बाजीगरी के सिवाए इस बजट में कुछ नहीं है।

मीडिया प्रभारी पानीग्राही ने कहा कि स्वयं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कहती हैं कि यह बजट 25 वर्षों के कार्यकाल को लेकर देश हितकारी बजट हैं किंतु यह कहना अतिश्योक्ति नहीं है कि जब पेट खाली हो तो पच्चीस साल तक किसका बाट जोहते रहेंगे। यह गांव, गरीब व किसानों को आदमयुग में ले जाने वाला बजट हैं जिसमें किसी भी व्यक्ति का आर्थिक रूप से भला नहीं हैं। लफ्फाबाजी के लिए मशहूर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्री लाखों -करोड़ों में ही बात करते हैं किंतु धरातल पर वह शुन्य साबित होता है। पानीग्राही ने कहा कि कोरोना काल में भी 20 लाख करोड़ रुपए देने की घोषणा की गई थी किंतु इसका प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से लाभ जनता को नहीं मिला।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

गाँव की महिलाओं ने अवैध शराब बेचने वाली महिला को पकड़वाने में की पुलिस की मदद

0

देवरी – देवरी थाना के अंतर्गत ग्राम भन्डेरा में 35 वर्षीय महिला रानी बाई विश्वकर्मा से बड़े पैमाने पर अवैध शराब जप्त की गई है | ग्राम की महिलाओं ने उक्त महिला को शराब बेचते हुए सुबह पकड़वाया है | कार्यवाही के लिए देवरी थाना ले जाया गया | प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 200 से अधिक पव्वा शराब बरामद हुई है | देवरी पुलिस की इस बड़ी कार्यवाही में ग्रामीणों का अहम भूमिका रहा है। आरोपी महिला को आबकारी एक्ट के धारा 34 (2) के तहत कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेस्वर बघेल ने दिया बस्तर नगर पंचायत को बड़ी सौगात

0

♦️छत्तीसगढ़ शासन विभाग नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग समतलीकरण एवं जिलाधिकारी लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम नगर पंचायत बस्तर जिसकी लागत राशि 19.45 लाख रुपये एवं व्यवसायिक परिसर निर्माण कार्य राजेंद्र प्रसाद वार्ड नगर पंचायत बस्तर 27.79 लाख रुपये की भूमिपूजन बस्तर विधायक जी द्वारा किया गया |

♦️ महात्मा गांधी वाचनालय नगर पंचायत बस्तर में लाईब्रिए का उद्घाटन किया गया जिसकी लागत राशि 4.96 लाख रुपये की है |

♦️ बस्तर नगर पंचायत के द्वारा बनाया गया यह लाइब्रेरी बहुत ही सराहनीय है इस समय भी इस तरह की एक बहुत बड़ी पहल बहुत जरूरी है नव जवानों को सदैव इस तरह के कार्य मे आगे आकर लोगों को जागरूक करना है और हमारी पुरातात्विक और बस्तर के जीणोद्धार के विषय मे जरूर अवगत होना चाहिए |

♦️ बस्तर विधायक जी ने मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं फ्री में इलाज के सपने होंगे साकार अब डॉक्टर मन आगे हमर दुवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया |

♦️ बस्तर विधायक जी बागमोहलई में वरिष्ठ कांग्रेसी लखेस्वर मंडावी जी के पिता जी की तबीयत खराब होने की सुने तो विधायक जी पहुंचकर उनकी स्वास्थ्य के बारे में जाना और उनसे मिलकर शॉल,फल,भेंट कर जल्द स्वस्त होने की कामना की |

♦️ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गणेश राम बघेल ,जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष प्रेम शंकर शुक्ला ,सांसद प्रतिनिधि आशीष मिश्रा ,दिलीप सिंह सेंगर ,महिला कांग्रेस जिला ग्रामीण अध्यक्ष चंपा ठाकुर ,जिला उपाध्यक्ष अंकित पारख,नगर पंचायत अध्यक्ष डोमाय मौर्य ,नगर पंचायत उपाध्यक्ष शालिना सैमसंन ,नेता प्रतिपक्ष अनिल परिहार , विधानसभा अध्यक्ष रियाज खान,भृगु तिवारी , अनूप तिवारी ,सीताराम बघेल ,सत्येंद्र तिवारी , नरसिंह नाग,लखेश्वर कश्यप,राम्या राम मौर्य, नवल कश्यप,भागरथी यादव , धर्मेन्द्र कश्यप , शैलेंद्र परिहार ,राज शेखर तिवारी, महेंद्र बघेल सोशल मीडिया प्रतिनिधि राजेश कुमार, जितेंद्र तिवारी,जनपद पंचायत सीईओ जाई भोम सिंह राठौर मुख्य खंड शिक्षा अधिकारी मोतीराम कश्यप ,बीआरसी राजेंद्र सिंह ठाकुर मध्यान भोजन नोडल अधिकारी शैलेंद्र तिवारी, नगरपालिका अधिकारी, हंसा ठाकुर ,आरईएस एसडीओ यामिनी देवगन, रोहित नाग माधुरी तिवारी ,तथा विभागीय अधिकारी उपस्थित थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

कोतवाली पुलिस द्वारा शहर में अलग-अलग जगह में गुम हुये दो मोटर सायकल को तत्काल ढुंढकर, प्रार्थी को वापस किया गया

0

पुलिस थाना कोतवाली में प्रार्थी मोहन यादव निवासी डोकरीघाट पारा जगदलपुर ने उपस्थित आकर मौखिक सूचना दर्ज कराया कि दिनांक 29.01.2022 को प्रार्थी अपना मोटर सायकल एच0एफ0 डिलक्स क्रमांक-C G 17 K S 7892 उत्कल भवन के पास खड़ा किया था। जो रात्रि 12ः00 से 12ः30 बजे के लगभग वापस आकर देखा मोटर सायकल वहाॅ पर खड़ा नहीं था। इसी प्रकार प्रार्थी मोईन अहमद निवासी तोंगपाल ने दिनांक 29.01.2022 को अपना मेस्ट्रो स्कुटी क्रमांक-C G 17 K S 6713 को बबलु सोनी के घर पास, प्रतीत आटो गैरेज के पास खड़ा किया। जो कुछ समय बाद वापस आकर देखा स्कुटी वहां पर नहीं था कि दोनो प्रार्थी से लिखित आवेदन प्राप्त किया गया।

जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में उपनिरीक्षक होरीलाल नाविक, रनेश सेठिया,पीयुष बघेल एवं सउनि0 नरहरि वैष्णव, प्रआर0 चोवादास गेंदलें एवं आरक्षक प्रकाश नायक के हमराह टीम के द्वारा तुरंत घटनास्थल के आसपास सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर पता तलाश एवं खोजबीन किया जा रहा था। जो खोजबीन के दौरान दिनांक 31.01.2022 को महादेवघाट पारा में मोटर सायकल क्रमांक-C G 17 K S 7892 तथा स्कुटी क्रमांक-C G 17 K M 6713 भैरमदेव वार्ड में लावारिस हालात में खड़ा हुआ मिला। जिसे थाना लाकर प्रार्थी को तलब कर, तस्दीक पष्चात् मोटर सायकल एवं स्कुटी को सुपुर्दनामा पर दिया गया। वाहन मिलने पर दोनो प्रार्थी ने समस्त थाना स्टाफ व बस्तर पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया।

गुम हुये मोटर सायकल जो प्राथी को वापस किया गया-

  1. मो. सा. एचएफ डिलक्स क्रमांक- CG17 ks7892
  2. मेस्ट्रो स्कुटी क्रमांक-c g 17 k M 6713
This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से पैर के गंभीर बिमारी से पीड़ित साकिर खान को मिली दो लाख की आर्थिक सहायता

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन के प्रयासों से शहर के युवा मोहम्मद साकिर खान को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई |

विदित हो की शहर के युवा मोहम्मद साकिर खान जो पैर के नसों की गंभीर बिमारी से पीड़ित होकर आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे थे | उन्होंने विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के माध्यम से प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से अपने इलाज हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करने का निवेदन किया था, जिसपर संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने संवेदनशीलता से दो लाख रुपए प्रदान किया जिसका चेक आज विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने प्रदान किया |

पैरों की गंभीर बिमारी से पीड़ित मोहम्मद साकिर खान ने दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्राप्त होने पर प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन का आभार व्यक्त करते हुए कहा की इस आर्थिक सहायता से अब वे अपना इलाज अच्छे से करवा सकते हैं | उन्होंने कहा की आर्थिक स्थिति ख़राब होने के कारण वे अपने पैरों की गंभीर बिमारी का इलाज नहीं करवा पा रहे थे पर अब प्रदेश की कांग्रेस सरकार के द्वारा मिली इस आर्थिक सहायता से वो बेहतर इलाज करवा कर फिर से अपने दैनिक जीवन को आसानी से जी सकते हैं |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की संवेदनशीलता से आज पैरों के गंभीर बिमारी से पीड़ित मोहम्मद साकिर खान को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है हमारी सरकार खूबचंद बघेल स्वास्थ योजना में गंभीर रूप से बिमारी का पांच लाख रुपए तक का इलाज करवा रही है |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, पार्षद सूर्या पाणी एवं बड़े मुरमा सरपंच मनधर कश्यप उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

प्रदेश में नई कोरोना गाइडलाइन प्रभावी होते हुए राहुल गांधी के कार्यक्रम की अनुमति किसने, कैसे और किनके इशारे पर दी?- भाजपा

0

रायपुर – भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि कोरोना गाइडलाइन की आड़ लेकर एक ओर जहाँ प्रदेश सरकार अपने ख़िलाफ़ उठ रही आवाज़ को दबाने के लिए धरना-प्रदर्शन और आंदोलनों पर रोक लगा रही है, वहीं अपने कांग्रेस-ख़ानदान की चाटुकारिता कर अपनी राजनीति चमकाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोरोना गाइडलाइन की धज्जियाँ उड़ा रहे हैं। मूणत ने कहा कि कोरोना संक्रमण की बढ़ती दर के बीच भी प्रदेश सरकार सियासी लफ़्फ़ाज़ी के लिए अपनी ही बनाई गाइडलाइन को कूड़ेदान के हवाले कर बैठी सरकार प्रदेश जनस्वास्थ्य के प्रति कितनी संज़ीदा है, यह उसके इस दोहरे मापदंड से साफ़ हो रहा है। रायपुर मे रोज मास्क के नाम पर लोगो को चलान देना पड़ रहा है वही राहुल की सभा मे मास्क व अन्य सावधानी का ध्यान कैसे होगा यह चिंता का विषय है । अगर करोना गाइडलाइन का उलघन होता है तो रायपुर वासी अपने को ठगा महसूस करेंगे ।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री मूणत ने सवाल किया कि जब प्रदेशभर में नई कोरोना गाइडलाइन प्रभावी है, धारा 144 लागू है, सभी तरह के जलसे, सभा, समारोहों पर रोक लगी हुई है, लोगों को अपने पारिवारिक व धार्मिक कार्यक्रमों के लिए सरकारी आदेशों का पालन करना अनिवार्य कर दिया गया है, तो फिर राजधानी में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आगामी 3 फ़रवरी के कार्यक्रम की अनुमति किसने, कैसे और किनके इशारे पर दी? मूणत ने कहा कि जब सरकार ही अपने बनाए क़ायदे-क़ानूनों की धज्जियाँ उड़ाने पर आमादा है तब आम आदमी को इन क़ायदों के सख़्त पालन के लिए बाध्य और दंडित करना प्रदेश सरकार के दोगलेपन की इंतिहा है। मूणत ने कहा कि कोरोना संक्रमण के ख़िलाफ़ जारी ज़ंग में प्रदेश की कांग्रेस सरकार का दुराग्रह प्राय: हर मौक़े पर सामने आया है और यह स्पष्ट हुआ है कि कोरोना को लेकर प्रदेश सरकार गाइडलाइन को अपनी राजनीतिक सुविधा के हिसाब से तोड़ने-मरोड़ने में क़तई नहीं हिचकती, जबकि आम आदमी पर क़ानून के डंडे का इस्तेमाल पूरी निर्ममता के साथ होता है। मूणत ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने ‘ख़ानदानी शहज़ादे’ की चाटुकारिता में प्रदेश को एक बार फिर कोरोना संक्रमण के भयावह दौर में ले जाने पर आमादा हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS