जगदलपुर शहर के बोरपदर क्षेत्र में बाड़ा अंदर खड़ी बोरिंग बोरवेल गाडी से ड्रिलिंग राड को चोरी करने वाले 04 आरोपियों को पकड़ने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। ज्ञात हो कि दिनांक 25.01.2022 को प्रार्थी ओंकार पाण्डे के बाड़ा अंदर खड़ी बोरवेल गाड़ी में रखी ड्रिलिंग राड 30-35 नग कीमती 1,75,000/-रूपये को किसी अज्ञात चोर द्वारा बाड़ा के दिवाल को छेंद कर, चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अप0क्र0-25/2022 धारा 457,380,34 भादवि0 कायम कर, अनुसंधान में लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्र सिंह मीणा एवं अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित किया गया।
विवेचना दौरान उक्त टीम द्वारा तुरंत घटनास्थल पहुंचकर आरोपी का पतासाजी कर, मुखबीर तैनात किया गया। मुखबीर सूचना पर संदेही लच्छुराम कश्यप निवासी बोरपदर को हिरासत में लेकर पुछताछ पर बताया कि अपने साथी खेमेश्वर ठाकुर, राजुराम कश्यप के साथ मिलकर घटना दिनांक को बाड़ा अंदर से दिवाल को सब्बल से छेंद कर, बोरवेल के लोहे का ड्रिलिंग राड को अलग-अलग तिथि में चोरी किये जिसे जवाहर लाल सुर्यवंशी निवासी बोरपदर के आटो क्रमांक-c g 17 k g 0332 से ले जाकर राड़ को आडावाल के कबाड़ी दुकान में बेचे और राजु कश्यप के घर में रखे 05 नग लोहे के ड्रिलिंग राड कीमती 25,000/-रूपये, एवं आटो व लोहे का सब्बल को विधिवत् जप्त कर आरोपियों लच्छु राम कश्यप,राजुराम कश्यप, खेमश्वर ठाकुर एवं जवाहर लाल सुर्यवंशी के विरूद्ध उपरोक्त अपराध धारा कारित करना पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
नाम आरोपीः-
1. लच्दुराम कश्यप पिता माहरूराम कश्यप उम्र 25 साल निवासी ग्राम बोरपदर 2. राजुराम कश्यप पिता माहरू राम कश्यप उम्र 19 साल नि0 ग्राम बोरपदर 3. जवाहर लाल सुर्यवंशी पिता पंचराम सुर्यवंशी उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम बोरपदर 4. खेमेश्वर ठाकुर उर्फ छोटु पिता प्रितम सिंह ठाकुर उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम बोरपदर।
मामले के अनुसंधान में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले पुलिस अधिकारी:
निरीक्षक एमन साहू, उपनिरीक्षक होरीलाल नाविक, पीयूष बघेल सउनि0 नरहरि वैष्णव, प्रआर0 बरतुराम सोरी, बबलुराम ठाकुर एवं आरक्षक युवराज सिंह ठाकुर एवं आशीष सिंह ठाकुर।
दल्लीराजहरा: शासकीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने जनभागीदारी समिति द्वारा महाविद्यालयीन विकास शुल्क लिये जाने के विरोध में प्राचार्य को सौपा ज्ञापन।
विद्यार्थियों ने बताया नगर के वार्ड क्रमांक 7 स्थित शासकीय नेमीचंद जैन महाविद्यालय में हर साल नियमित एवं अनियमित विधार्थियो से जनभागीदारी समिति द्वारा महाविद्यालय विकास शुल्क लिया जाता है किन्तु महाविद्यालय में गत पांच वर्षो से किसी भी प्रकार का कोई विकास कार्य नहीं हुआ। तथा इस वर्ष भी अनियमित विधार्थी से जनभागिदारी समिति महाविद्यालय विकास के नाम पर शुल्क लिया जा रहा। जिसके विरोध में शुल्क माफ करने प्राचार्य को ज्ञापन सौपा गया।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
उक्त महाविद्यालय में नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों विद्यार्थी महाविद्यालय में प्रवेश लिया जाता है। जिसमें अनियमित व नियमित दोनो विद्यार्थी शामिल होते है। महाविद्यालय में विज्ञान संकाय, वाणिज्य संकाय, कला संकाय के स्नातक व स्नातोकोत्तर संचालित है। जिसमें अधिकांश अनियमित विधार्थी कॉलेज की परीक्षा दिलाते है, जिनसे महाविद्यालय के विकास कार्याे के नाम पर राशि वसूल की जा रही हैं। वही अनियमित विधार्थियो के कॉलेज का ऑनलाईन फार्म 1610 रुपये में भरा जाता है। जो नियमित विधार्थी से 500 रुपये अधिक है, विधार्थियो ने आगे कहा कि अनियमित विधार्थी कॉलेज सिर्फ फार्म जमा करने व परीक्षा देने जाते हैं, वही हम नियमित विधार्थी की तरह कॉलेज के संसाधनों का उपयोग भी नहीं करते, इसके बावजूद महाविद्यालय विकास कार्याे के नाम पर अनाप शनाप शुल्क लिया जाना जो कि अनुचित हैं। छात्रों द्वारा विगत पांच वर्षो में जमा की गई शुल्क की विस्तृत जानकारी मांगी गई यदि जवाब सार्थक नहीं मिलने पर विद्यार्थियों द्वारा उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है।
प्रतिवर्ष महाविद्यालय विकास के नाम पर जनभागीदारी समिति द्वारा राशि ली जाती है। इसके अलावा कई अन्य महाविद्यालयिन गतिविधि के लिए विद्यार्थियों से अलग से शुल्क लिया जाता है। इसके बावजूद कॉलेज केम्पस के भीतर विकास के नाम पर अब तक कोई भी ठोस कार्य नहीं कराया गया । वही वर्षो पुरानी भवन जो कि हालात बद से बदतर हो चुकी है। कभी भी बड़ा हादसा होने की संभावना बनी हुई है। वाहन व साईकिल पार्किंग के लिए उचित स्टैण्ड नहंी बनाया गया । प्रेक्टिकल लैब में सामान कि कमी,शौचालय का मरम्मत नही किया जा रहा है। छात्र दुषित पानी पीन को मजबूर है स्वच्छ पीने कि पानी कि व्यवस्था नहीं, कॉलेज का आईडी कार्ड नहीं बनाया जाना, विभिन्न खेल सामाग्री का अभाव, रेडक्रास यूनिफार्म उपलब्ध नहीं सहित अन्य अतिआवश्यक कार्य नहीं कराया जा रहा है।
इस संबंध मंे प्राचार्य अरूण कुमार से चर्चा करने पर उन्होने बताया कि विद्यार्थियों द्वारा शुल्क माफ करने ज्ञापन सौपा गया है जिसकों लेकर समिति के साथ बैठक किया गया था। आगामी मार्च अप्रेल माह की बैठक में जो निर्णय होगा विद्यार्थी हित में किया जाएगा।
तहसील साहू संघ राजहरा द्वारा स्थानीय साहू सदन में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष स्व अर्जुन हिरवानी जी को उनके आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए तहसील साहू संघ के अध्यक्ष तोरनलाल साहू ने कहा कि स्व अर्जुन हिरवानी जी बहुत ही सहज, सरल, विनम्र,मृदुभाषी स्वभाव व कुशल नेतृत्व के धनी थे।वे जिला साहू संघ बालोद के प्रथम अध्यक्ष के रूप में निस्वार्थ भाव से सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए सामाजिक संगठन को मजबूत बनाने व समाज को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाये । उन्होंने समाज में नशामुक्ति उन्मूलन व धर्मांतरण को रोकने हेतु भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।स्व हिरवानी जी का अचानक हुए निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। उनकी कमी हमेशा महसूस होती रहेगी।तहसील साहू संघ राजहरा को भी उनका मार्गदर्शन एवम सहयोग हमेशा ही मिलता रहा है।तहसील साहू संघ उनके द्वारा किये गए समाज हित के कार्यो को सदैव स्मरण कर उनके आदर्शों पर चलने का प्रयास करता रहेगा एवम उनके आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए सादर श्रद्धासुमन अर्पित करता है एवम माँ कर्मा एवम ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता है।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
इस अवसर पर उपाध्यक्ष गोविंद साहू, राधा साहू,सचिव राधेश्याम साहू, संगठन सचिव राजेश साहू, न्याय प्रकोष्ठ संयोजक श्यामलाल साहू, उप संयोजक हरख राम साहू, किशोर कुमार साहू,सचिव निर्मलदास साहू,सह संगठन सचिव संतराम साहू, सहसचिव रेखुराम साहू, संयुक्त सचिव विजय साहू, द्वारिका साहू,परीक्षेत्रीय अध्यक्षगण खूबलाल साहू, रामसिंह साहू,संतोष कुमार साहू, विष्णु साहू, जीवराखन लाल साहू, जीतराम साहू, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष नवीन साहू, अंजू साहू संगठन सचिव जिला साहू संघ,सचिव महिला प्रकोष्ठ द्रोपती साहू,अध्यक्ष महिला रेखा साहू, राजकिशोर साहू,अनेक साहू ,राजकुमार साहू,देवेंद्र साहू पदाधिकारीगण व सदस्यगण उपस्थित थे।
दुर्ग – पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर 3 युवकों से 15 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है | युवकों ने आरोपी को रुपये तो दे दिए किन्तु जब आरक्षक भर्ती के रिजल्ट में युवकों का नाम नहीं आया तो उन्होंने आरोपी से रुपये वापस करने की मांग की जिससे आरोपी द्वारा रुपये वापस देने के नाम पर घुमाने लगा तो युवकों ने आरोपी के खिलाफ ठगी किये जाने को लेकर थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी |
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम रेंगाकठेरा निवासी मिलेश चतुर्वेदी (24) ने रविवार को उसके दो अन्य साथी केवल कुमार बांधे और कुंदन कुमार से ठगी करने की शिकायत की है। उसने शिकायत में बताया कि पुलिस आरक्षक की भर्ती के लिए तैयारी कर रहे थे। इसी बीच दिसंबर 2020 को फरसगांव जिला कोंडागांव निवासी दीपेन्द्र कुमार नाग (35) से उनकी मुलाकात हुई जिसने खुद को पुलिस का बहुत बड़ा अधिकारी कांकेर में पदस्थ होना बताया और यह भी कहा कि उसने बहुत सारे युवकों की पुलिस में नौकरी लगवाई है और वह उन तीनों युवकों की नौकरी लगवाने में मदद कर सकता है | जिससे वे तीनों युवक आरोपी के झांसे में आ गए और तीनों से 8, 5 और 2 लाख रुपये ले लिए |
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
जब पुलिस भर्ती का रिजल्ट आया तो उसमे उन तीनों युवकों का नाम नहीं था उन्होंने आरोपी दीपेन्द्र कुमार नाग को कॉल किया किन्तु फ़ोन बंद आया जिसके बाद वे तीनों उसके घर पहुंचे और अपने रुपये वापस मांगने लगे किन्तु आरोपी द्वारा आज कल करते हुए 8 माह से टालमटोल कर रहा है जिसे देखते हुए युवकों ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई |
मुस्कान अभियान के तहत् गुम अपहृता को गुरूर पुलिस द्वारा किया दस्तयाब ।
02. पीड़िता को बहला फुसलाकर भगा ले जाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार
कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
दिनांक 27.01.2022 को थाना गुरूर क्षेत्र अंतर्गत स्थित एक ग्राम की प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि इनकी नाबालिग लडकी को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रार्थी के वैध सरंक्षण से बहला फुसलाकर भगा ले गया है कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 34/2022 धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना कार्यवाही मे लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते कायमी पश्चात पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम के निर्देशन मे एवं उप पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार बागडे के पर्यवेक्षण मे निरीक्षक डी0 चंद्रवंशी के नेतृत्व मे टीम तैयार किया गया। टीम द्वारा हर संभव पता तलाश किया जा रहा था कि मुखबीर से सूचना प्राप्त होने पर अपहृता (गोपनीय) को आरोपी ईश्वर पटेल पिता घनश्याम पटेल उम्र 22 वर्ष साकिन वार्ड क्र. 13 बोरतरा थाना गुरूर जिला बालोद (छ.ग.) के कब्जे से ग्राम चरोटा थाना भखारा जिला धमतरी में बरामद कर दस्तायाब सुमार किया गया है। अपहृता के द्वारा अपने कथन मे आरोपी द्वारा शादी का प्रलोभन देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाना बताने से प्रकरण मे धारा 366,376(2)(ढ), भादवि.4,5(ठ)6 पाक्सो एक्ट 3 (2)vक संशोधित धारा 3 (क) (ब-फ )एसीएस. टी एक्ट जोडा जाकर आरोपी ईश्वर पटेल पिता घनश्याम पटेल उम्र 22 वर्ष साकिन वार्ड क्र. 13 बोरतरा थाना गुरूर जिला बालोद (छ.ग.) को दिनांक 30.01.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा में बहुत तेजी से लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है | कोरोना के मामले इसी तरह बढ़ते रहे तो लॉकडाउन जैसी स्थिति निर्मित होने में समय नहीं लगेगा | नगर के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी तेज रफ़्तार से कोरोना अपने लपेटे में ले रहा है |
दल्लीराजहरा वार्ड एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में 29 एवं 30 जनवरी को मिले कोरोना पॉजिटिव की संख्या इस प्रकार रही –
विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
जगदलपुर, 30 जनवरी 2022 – शहीद दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति महात्मा गांधी को जगदलपुर स्थित संभागायुक्त कार्यालय और कलेक्टर कार्यालय में श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। कमिश्नर कार्यालय में उप संभागायुक्त माधुरी सोम ने राष्ट्रपति महात्मा गांधी के चित्र में माल्यार्पण किया। यहां उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों ने राष्ट्रपिता को मौन श्रद्धांजलि अर्पित की। कलेक्टोरेट स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष संयुक्त कलेक्टर गोकुल रावटे सहित उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों ने पुष्प अर्पित कर महात्मा गांधी के विचारों और कार्यों का स्मरण करते हुए सदैव सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की शपथ ली।
छत्तीसगढ़ / रायपुर । जनसभा के अध्यक्ष डॉ. अरुण पाण्डेय् ने भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) को पत्र लिखकर दूरसंचार कंपनियों को 28 दिन के बदले 30 दिन के प्लान दिया जावे ऐसा निर्देश देने का अनुरोध किया कहा है। इस तरह देशभर के ग्राहकों के रिचार्ज करने में 1 माह की कमी होगी जिसका लाभ प्रत्यक्ष रूप से देश के दूरसंचार ग्राहकों को मिलेगा।
28 दिन के प्लान अनुसार 13 माह का एक वर्ष होता है – डॉ. अरुण पाण्डेय्
जनसभा के अध्यक्ष डॉ. अरुण पाण्डेय् ने कहा कि दूरसंचार कंपनियों के 28 दिन के प्लान के अनुसार ग्राहकों को वर्ष में 13 माह हो जाते हैं इस प्रकार टेलीकॉम इंडस्ट्री में 13 माह का एक वर्ष हो जाता है। जिसके कारण देशभर के ग्राहकों को एक अतिरिक्त माह के रिचार्ज का बोझ बढ़ जाता है। इस तरह कम्पनियां खुलेआम अपने ग्राहकों से लूट कर रही हैं, जिसपर लगाम कसना आवश्यक है।
इनकमिंग सेवाओं को अवरुद्ध ना करें कम्पनियां, ग्राहकों को दिलवाया जाए मुआवज़ा – डॉ. अरुण पाण्डेय्
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) को लिखे पत्र में जनसभा के अध्यक्ष डॉ. अरुण पाण्डेय् ने उनसे अनुरोध किया हैकि देश भर के ग्राहकों के हित को ध्यान रखते हुए दूरसंचार कंपनियों को निर्देशित किया जावे कि मोबाइल कम्पनियां 30 दिनों की वैद्यता वाली प्लान घोषित करने व इसके अनुरूप ही अन्य टैरिफ व कॉम्बो वाऊचर बनाने निर्देशित किया जावे। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि ग्राहकों की इनकमिंग सेवाओं को अवरुद्ध ना किया जावे ऐसी योजना बनानी होगी। साथ ही लाइफ़ टाईम इनकमिंग का वादा करके मुकरने वाली कंपनियों पर कार्यवाही करते हुऐ लाइफ टाइम रीचार्ज़ करने के बाद ठगे गए ग्राहकों को उचित मुआवज़ा कम्पनियों द्वारा दिया जावे, इस ओर ध्यानाकर्षण करें।
कांग्रेस परिवार ने गरिमा व सादगी व के साथ मनाई अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी शहीद दिवस.
स्वतंत्रता संग्राम के महानायक को शत् शत् नमन, राष्ट्रीय और उसकी स्वतंत्रता के लिए महात्मा गांधी का योगदान अहम था आपकी त्याग,तपस्या और बलिदानों का यह देश हमेशा ऋणी रहेगा – राजीव शर्मा
जगदलपुर.३०.१.२०२२ 🇨🇮 बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर के द्वारा आज राजीव भवन में महात्मा गांधी शहीद दिवस गरिमा और सादगी के साथ मनाई गई।
🇨🇮 महात्मा गांधी शहीद दिवस पर कांग्रेस डिजिटल सदस्यता अभियान के सन्दर्भ में संभाग मुख्यालय जगदलपुर के राजीव भवन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी डॉ चंदन यादव जी, सप्तगिरि शंकर उल्का जी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम जी सहित प्रदेश पदाधिकारियों के द्वारा सर्वप्रथम उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और संभाग स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया।
छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी डॉ चंदन यादव और सप्तगिरि शंकर उल्का जी ने महात्मा गांधी शहीद दिवस पर उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि गांधी चेतना के चिंतन थे और चिंतन के चिंता थे वह मानते थे कि जिस देश या समाज के पास चिंतन और चेतना नहीं वज्ञान और सेवा का देश या समाज नहीं बन सकता।
प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने महात्मा गांधी शहीद दिवस पर अपने विचार व्यक्त कर कहा कि गांधी इस पूरी धरती का स्वाभिमान थे वे सेवा की साधना थे वह ईश्वर, देवता, अवतार कुछ नहीं थे वह तो इंसान और इंसानियत के नए संस्करण थे उन्होंने शस्त्र की ताकत को सत्य की ताकत के सामने झुका दिया, गांधी को समझा नहीं गया इसलिए गांधी को माना नहीं गांधी को मारकर राजनीति से हमने नीति को मार डाला धर्म से धर्म के आदर्श की हत्या कर दी, चरखे से उसका कर्म और हाथों से पैदा होता स्वाभिमान छीन लिया और इंजीनियरिंग कॉलेजों, मैनेजमेंट संस्थाओं, चिकिप्सा महाविद्यालयों,स्कूलों, कॉलेजों सब जगहों बेरोजगारों की ऐसी भीड़ खड़ी कर दी जिसके पास काम नही जिसके पास स्वालम्बन नही।
जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते बताया कि देश की आजादी के महानायक मोहनदास करमचंद गांधी को आज ही के दिन शहीद किया गया था 30 जनवरी भारत के इतिहास का अहम दिन है आज ही के दिन सन 1948 की शाम में बिरला हाउस में नाथूराम गोडसे ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी थी उनकी उम्र उस समय 78 वर्ष की थी आपका जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था आपने अपनी शुरुआती शिक्षा गुजरात से हासिल की और मुंबई यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की गांधी जी ने वकालत की पढ़ाई करने के लिए 4 सितंबर 1888 को लंदन गए,सन 1893 में गांधी जी एक साल के एग्रीमेंट पर दक्षिण अफ्रीका गए वहां उन्होंने देखा कि भारतीयों के साथ बहुत ही अपमानजनक व्यवहार किया जा रहा है तथा वह खुद भी भेदभाव के शिकार हुए गांधी जी 1916 में भारत लौटे अपना पूरा जीवन भारत के स्वतंत्रता संग्राम को समर्पित कर दिया स्वतंत्रता संग्राम में चंपारण आंदोलन उनकी पहली उपलब्धि थी जिसे 1918 में शुरू किया गया था।
संसदीय सचिव/रेखचन्द जैन ने कहा कि आज हमें यह याद है कि देश की आजादी के महानायक मोहनदास करमचंद गांधी को नाथूराम गोडसे ने मारा था यदि वह नहीं मार पाया तो उनके दर्शन हो शायद यही वजह थी कि हत्या से पहले वह भी उनके आगे नतमस्तक हुआ था लेकिन हमने क्या किया साल के 2 दिन उनकी प्रतिमा या समाधि पर फूल चढ़ाकर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली वह एक ऐसे महान नेता थे जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति तक दे डाली आज हमारा भारत देश युग युग तक उनका ऋणी रहेगा महात्मा गांधी ने देश की स्वतंत्रता को हासिल करने के लिए ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ 1930 में सिविल अवज्ञा आंदोलन चलाया जी से दांडी यात्रा के नाम से जाना जाने लगा उसके बाद उन्होंने 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन चलाया और जिसे उनके जीवन का सबसे सफल और सबसे बड़ा आंदोलन कहा जाता है अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी ने इस देश को संवारने में अपनी पूरी जिंदगी गुजार दी आज इस देश में जो अमन और शांति है वह इन्हीं की ही देन है ऐसे कई विषम परिस्थितियों में भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और इस देश को अंग्रेजी हुकूमत से आजाद कराया जिसके कारण हम और आप खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं।
महापौर सफीरा साहू ने बताया कि राष्ट्र और उसकी स्वतंत्रता के लिए महात्मा गांधी का योगदान बहुत अहम था वह एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने अहिंसा का पाठ भारत ही नहीं पूरी दुनिया को पढ़ाया और भारत में राष्ट्र की एकता का निर्माण करने का काम किया जिसे अंग्रेजों ने तोड़ा था 1947 में भारत को स्वतंत्रता मिलने के बाद बापू राजनीति से दूर रहे और लोगों के बीच सामंजस्य शांति और भाईचारा पर काम करना शुरू किया।
जिला महामंत्री (प्रशासन) अनवर खान एवं पदाधिकारियों ने कहा कि गांधी प्रकृति भी थे पुरुष भी नैतिक भी और नेतृत्व में नीति वान भी संयम उनकी साधना थी नियम उनकी नैतिकता थी और यह उनका लोक व्यवहार था गांधी एक लोकसत्ता है यदि गांधी की लोकसत्ता सुरक्षित रखनी है तो गांधी को कंप्यूटर की किसी वेबसाइट या इंटरनेट की खिड़की में बंद करने के बजाए मैदान में उतारना होगा ईसा जिस तरह से पुनर्जीवित हो उठे थे उसी तरह हमें अपनी चेतना में गांधी को भी पुनर्जीवित करना होगा।
पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप अपराधियों को बचाने कांग्रेसी के इशारे पर कर रही है काम
आज पीड़ित परिवारों का प्रतिनिधिमंडल रायपुर में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से मुलाकात कर प्रधानमंत्री आवास के नाम पर की गई ठगी के विषय पर जानकारी दी और विगत 15 दिनों से पीड़ित परिवारों को मानसिक प्रताड़ना आर्थिक प्रलोभन और भविष्य में परिवार की सुरक्षा की चिंता भी जाहिर की |
पीड़ितों ने पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता और पुलिस का 16 तारीख से अबतक सहयोगात्मक रवैया रहा है, 22 तारीख के धरने में डीएसपी ललिता मेहर के द्वारा भी लगातार अपराधियों के पक्ष में बात रखी गई, और पीड़ितों को ही भय दिखाने का प्रयास किया गया, ऑडियो वीडियो को निराधार बताया शपथ पत्र में दिए गए बयान के आधार पर भी f.i.r. नहीं लिखी गई, पीड़ितों ने बताया कि पुलिस के द्वारा लगातार हमारे मनोबल को तोड़ने का प्रयास करते हुए यह खबर हम तक करवाई जा रही है कि आप लोग यहां टेंट लगाकर बैठने से कुछ नहीं होगा |
अपराधियों को बचाने में पुलिस लगी हुई है कोमल सेना कांग्रेस की पार्षद है कांग्रेस के सारे बड़े नेता सांसद और जिला प्रशासन का भी नाम लिया है ऑडियो वीडियो पूरे शहर में वायरल है प्रत्येक हाथों में है हम अपने मोबाइल को नियमतः जांच करवाने को भी तैयार हैं इसके बावजूद हमें परेशान करते हुए कड़ाके की ठंड में बैठने को मजबूर किया जा रहा है यदि हम धरने से हटते हैं तो निश्चित ही हम गरीब परिवारों के ऊपर किसी भी प्रकार की अनहोनी होगी,हमे आर्थिक क्षति पहुचाई जाएगी हो सकता हमे वहाँ से पलायन भी करना पड़े, पूरा पीड़ित परिवार पुलिस के रवैया से भय के वातावरण में है कृपया हमें न्याय दिलाएं |
कल धरना स्थल पर पूर्व कैबिनेट मंत्री आदिवासी नेता विक्रम उसेंडी पहुंचे और उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर सभी को आश्वस्त किया आपके अधिकारों की लड़ाई आप को न्याय दिलाने के लिए भारतीय जनता पार्टी का पूरा परिवार हर स्तर पर लड़ाएगा आपको किसी भी स्थिति में न्याय दिलाकर ही रहेगा आपके साथ भाजपा का पूरा परिवार हमेशा खड़ा है |
डॉ रमन सिंह से मुलाकात करवाने नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे और आशु आचार्य गए हुए थे पीड़ित परिवारों से प्रतिनिधिमंडल में राजकुमारी बेसरा, सिमरन, कलावती सेठिया, राजकुमारी, हरिजन, झरना बघेल, बाल मति ने की मुलाकात |