City Media - Page 1332 of 1854 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1332

दिल्ली में फिर एक बार, बस्तर के शेर की दहाड़…

0

(अर्जुन झा) जगदलपुर – संसद के शीत सत्र के पहले ही दिन बस्तर लोकसभा क्षेत्र के युवा सांसद दीपक बैज ने सदन के भीतर और बाहर नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा संभाला। संसद के शीतकालीन सत्र की आज हंगामेदार शुरुआत हुई। कांग्रेस ने कृषि कानूनों के मुद्दे पर सरकार को जमकर घेरा। कांग्रेस संसदीय दल के तीन कृषि कानूनों की वापसी, समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी, किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों के परिवार को मुआवजा की मांग के साथ ही केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के इस्तीफे के मुद्दे पर केंद्र सरकार का कड़ा विरोध करते हुए गांधी प्रतिमा के सामने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान बस्तर सांसद दीपक बैज ने तीखे तेवर दिखाते हुए मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। गौरतलब है कि पिछले सत्र में भी बस्तर सांसद दीपक बैज ने किसानों के मुद्दे पर सरकार पर जमकर निशाना साधा था। नगरनार स्टील प्लांट के निजीकरण के मामले में भी उन्होंने बस्तर और छत्तीसगढ़ के हित में प्रभावी तरीके से आवाज बुलंद की थी। वर्षों बाद बस्तर की दहाड़ दिल्ली में गूंज रही है। किसानों के हक में बस्तर सांसद दीपक बैज की आक्रामकता दिल्ली में आकर्षण का विषय बन रही है।

लोकसभा शीतकालीन सत्र – बस्तर सांसद दीपक बैज ने संभाला एक बार फिर संसद के भीतर और बाहर मोर्चा

0

लोकसभा के शीतकालीन सत्र का पहला दिन जोरदार हंगामे के साथ शुरू हुआ

कांग्रेस के संसदीय दल ने तीन काले कृषि कानून, MSP पर गारंटी कानून,शहीद किसानों को मुआवजा, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के इस्तीफे के मुद्दे पर केंद्र सरकार का कड़ा विरोध करते हुए गाँधीजी की प्रतिमा के सामने धरना प्रदर्शन किए |  

बस्तर सांसद दीपक बैज ने संभाला एक बार फिर संसद के भीतर और बाहर मोर्चा |

कांग्रेस के जोरदार हंगामे के कारण शीतकालीन सत्र का पहला दिन दोपहर 2 बजे के बाद लोकसभा की कार्ययवाही फिर शुरू हुई लेकिन 30 नवंबर सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurant.jpg

नगर निगम ने नहीं किया बिजली बिल का भुगतान, अब शहर के कई मार्गों में नहीं है बिजली

0

अँधेरे में हो सकती है कोई अप्रिय घटना, ज़िम्मेदार होगा कौन?

जगदलपुर

शहर के कई मार्गों में विगत कई दिनों से खम्बों में बिजली नहीं होने की वजह से राहगीरों और वार्डवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. पीड़ित राहगीरों और वार्डवासियों की माने तो वो दिन अब दूर नहीं जब अँधेरे का फायदा उठाकर शहर में कोई अप्रिय घटना हो सकती है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शहर के नया पारा, एअरपोर्ट मार्ग सहित कुछ अन्य स्थलों में विगत कुछ दिनों से खम्बों में बिजली नही है. गौरतलब हो कि शहर के कई बिजली खम्बे निगम के अंतर्गत आते हैं, जिनके बिजली बिल का भुगतान निगम को करना होता है और कई वर्षों से भुगतान नहीं होने की वजह से अब यह राशि करोड़ों में पहुँच गयी है, जिसके कारण बिजली विभाग द्वारा बिजली काट दी गयी है. यही नहीं, सूत्र बताते हैं कि नया पारा इलाके में रात के बजाय दिन में खम्बों की लाइट जल रही थी.

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurant.jpg

पीड़ित राहगीरों और वार्डवासियों का कहना है कि बिजली नहीं होने की वजह से महिलाओं और बच्चों पर जान-माल का खतरा मंडरा रहा है जिससे निश्चित ही आगामी दिनों में इन पर अप्रिय घटना हो सकती है जिसे नाकारा नहीं जा सकता.

इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी लेने के लिए निगम व बिजली विभाग के सम्बंधित अधिकारियों से संपर्क साधने की कोशिश की गयी लेकिन खबर प्रकाशित होने तक उनसे संपर्क नही हो सका.

दल्लीराजहरा नगरपालिका ने चलाई अतिक्रमण मुहिम

0

दल्लीराजहरा – नायाब तहसीलदार की उपस्थिति में सड़क किनारे बढ़े दुकानों को समेटने नगर पालिका ने दुकानदारों को चेतावनी दी | नगर पालिका ने आज सोमवार को शहर में सड़क किनारे अतिक्रमण कर रास्ता जाम करने वाले दुकानदारों को हटाया। दुकानदारों द्वारा इस प्रकार रोड पर सामान रखने से आवागमन बाधित होता है और दुर्घटना घटने की आशंका बनी रहती है उसे देखते हुए नायाब तहसीलदार की उपस्थिति में नगरपालिका द्वारा अतिक्रमण मुहिम चलाई गई | मुहिम शुरू होते ही दुकानदार अपना-अपना सामान समेटने लगे। नायाब तहसीलदार के साथ नगरपालिका कर्मचारी व पुलिस वाले भी मौजूद थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is mathurant.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

तीन जुआरियों पर कोतवाली पुलिस ने की कार्यवाई

0

जगदलपुर

बस्तर पुलिस को नयापारा में मकान में चल रहे जुआ के फड़ पर रेड कार्यवाही कर 03 जुआड़ियों पर कार्यवाही करने में सफलता हासिल हुई है. ज्ञात हो थाना सिटी कोतवाली को सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ जुआड़ी आसना में ताश के पत्तो पर रूपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है, सूचना पर टीम तैयार कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था, उक्त टीम के द्वारा दर्शित स्थल पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया । रेड कार्यवाही के दौरान 03 जुआड़ी जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़े गये जिनके फड़ एवं पास से 12,000/-रूपये नगद एवं ताश के पत्ते बरामद किया गया. जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम विनय कुमार साहा, हेमंत कवि एवं शैलेंद्र बघेल बताए एवं पूछताछ करने पर आरोपियों के द्वारा रुपये-पैसे का दाम लगाकर जुआ खेलना स्वीकार किया गया है. उक्त 03 आरोपियों के विरूद्व सार्वजनिक जूआ एक्ट धारा 13 के तहत अपराधिक प्रकरण पंजीबद्व कर गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया है.

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurant.jpg

ससदीय सचिव रेखचंद से प्रभावित होकर कांग्रेस मे जुड रहे उड़ीसा से भी लोग

0

ओडिशा के कोटपाड़ में सरपंच सहित 250 बीजेडी कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए

जगदलपुर

जनमानस में अपनी विशेष छाप छोड़ चुके जगदलपुर के वर्तमान विधायक की लोकप्रियता अब सिर्फ जिले मे ही नही बल्कि समीपवर्ती राज्य उड़ीसा मे बरकरार हो गयी है़। जिसका खासा प्रमाण कल कोटपाड़ मे कांग्रेस द्बारा आयोजित एक सम्मेलन मे देखने को मिला।

श्री जैन के ओजस्वी भाषण एवं मिलनसार कार्यशैली से प्रभवित होकर लगभग कोटपाड़ विधानसभा से तीन सौ लोगो ने कांग्रेस की सदस्यता ली। दरअसल श्री जैन अक्सर कोटपाड़ के विभिन्न आयोजन मे हिस्सा लेने जाते रहे है़. जिनसे युवाओ मे उनकी एक विशेष पैठ बन चुकी है़। हर कोई अपने नेता के रूप मे सहज और मिलनसार व्यक्ति को देखना चाहता है़। श्री जैन ने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार और भूपेश बघेल की कई नीतियो के बारे मे विस्तार से उन्हे बताया। जैन ने ये भी बताया की किस तरह पंद्रह साल से छत्तीसगढ़ मे भी कांग्रेस ने संघर्ष किया, कितने अत्याचार सहे लेकिन अंतत: सत्य की जीत हुई और आज प्रदेश मे कांग्रेस की सरकार है़ और सभी बर्ग के लोग काफी खुशहाल जिंदगी बसर कर रहे हैं |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurant.jpg

इस दौरान तारप्रसाद वाहिनिपति, भुजबल मांझी, मीनाक्षी वाहिनिपति, मुना त्रिपाठी, प्रकाश महंती, शंकर राव, बपुन त्रिपाठी, मानी प्रसाद पटनायक उपस्थित रहे.

बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा के नेतृत्व में जनजागरण पदयात्रा अभियान बस्तर विधानसभा क्षेत्र के बोरपदर पहुंची

0

जगदलपुर। बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा के नेतृत्व में जनजागरण पदयात्रा अभियान बस्तर विधानसभा क्षेत्र के बोरपदर पहुंची जहां कांग्रेसियों के द्वारा जोशिला स्वागत किया गया। उनके साथ बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल भी पहुंचे। बकावंड ब्लाक के बोरपदर से बेड़ाउमर गांव, किंजोली, मूली, बोरीगांव, मटनार, करपावंड में कांग्रेसियों ने बाजे-गाजे के साथ स्वागत किया। श्री लखमा ने पदयात्रा के दौरान केंद्र सरकार की नाकामियों को जन-जन पहुंचाने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी। उन्होंने सभा को संबोधित करते कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार बनी है तब से आदिवासी क्षेत्रों का विकास दोगुनी गति से हो रहा है। जब कि केन्द्र सरकार की गलत नीतिओं के कारण बस्तर वासियों को मंहगाई झेलना पड़ रहा है। प्रदेश के मुखिया ने कई लाभकारी योजनाएं चलाई है। बस्तर के वनोपज से बनने वाले खाद्य पदाथोंर् की अलग पहचान बनी है। चिराग योजना से बस्तर की महिलाओं को रोजगार का भरपूर अवसर मिलेगा। जनजागरण पदयात्रा अभियान में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष करपावंड उत्तम नाइक, बस्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गणेश बघेल, फतेसिंह परिहार, जानकीराम सेठिया, चंपा ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि जगमोहन बघेल, बकावंड जनपद पंचायत अध्यक्ष

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurant.jpg

सुखदेई बघेल, शोभाराम मारकंडे, कविता साहू, विक्रम डांगी, जानकी राम भारती, अर्जुन पाण्डेय, रामया राम मौर्य, नोज गुप्ता, विजय दास, गोपाल, जयमन देवांगन, गणेश भारती, कुपुर कमलेश पाठक, आयतुराम भारती, शोभामनी दास, डमरूधर बघेल व ग्रामीण और कार्यकर्ता शामिल थे। विधायक लखेश्वर बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ गोबर खरीदने वाली पूरे विश्व में पहली सरकार है। बीते दिनों में भूपेश बघेल ने पंचायत व्यवस्था को मजबूती प्रदान करते हुए पंचायत पदाधिकारियों का मानदेय बढ़ाने की घोषणा की है। शिक्षाकर्मियों का दो वर्ष पूर्ण होने पर संविलियन किया गया। वहीं केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केन्द्र सरकार के द्वारा की गई महंगाई, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा में नाकामी, नोटबंदी, ये सभी मोदी सरकार की नाकामियों को दर्शाता है। पदयात्रा में शामिल जिलाध्यक्ष बलराम मौर्य ने प्रदेश सरकार के 3 सालों की उपलब्धियों को बताते हुए ग्रामीणों को लोकहित योजनाओं से रूबरू कराया और कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जो कहा सो किया। उन्होंने केन्द्र सरकार पर हल्ला बोलते हुए प्रदेश सरकार के सफलताओं के साथ केंद्र सरकार के द्वारा की गई महंगाई, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा में नाकामी, नोटबंदी जीएसटी, निजीकरण आदि सभी मोदी सरकार की झूठी बातों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा।
सुरेश रावल, मीडिया सलाहकार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कोंडागाँव दौरा – करोड़ों की सौगात के साथ जिले में राजस्व बंदोबस्त प्रारंभ कराने सार्थक पहल

0

कोंडागांव। आज एक बार फिर कोंडागांव जिले में पधार रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जिलावासियों को अपेक्षा है की जिले के सर्वांगीण विकास का पथ प्रशस्त करते लोगों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए करोड़ों की सौगात देने के सांथ-सांथ कोंडागांव जिला में राजस्व बंदोबस्त कराने की जन अपेक्षित मांग पर बंदोबस्त कराने के किए गये अपने घोषंणा को एक तय समयावधि में पूरा कराने हेतु सार्थक पहल प्रारंभ करवायेंगे। स्मरणींय है कि पिछले 26-27 जनवरी को जब मुख्यमंत्री कोंडागांव जिला मुख्यालय और जिला अंतर्गत बडेराजपुर ब्लाक के कोंगेरा पधारे थे तब कोंडागांव विधानसभा के विधायक एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम एवं केशकाल विधानसभा के विधायक व बस्तर विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष संतराम नेताम सहित जनप्रतिनिधियों समाज प्रमुखों ने जिले में 1927के बाद से बंदोबस्त न हो पाने से होने वाली समस्याओं की तरफ ध्यान आकर्षित करते जिले में बंदोबस्त कराने की मांग प्रमुखता से उठाया था। जिसे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ी गंभीरता से लेते हुए जनसभा में बंदोबस्त कराने की घोषंणा किया था। मुख्यमंत्री के द्वारा घोषंणा करने के बाद आम जन को राजस्व विभाग के अमले को यह उम्मीद जाग्रृत हुई थी कि जिले में बंदोबस्त हो जायेगा और पिछले कयी दशकों से बंदोबस्त न हो पाने के भोग रहे अभिशाप से मुक्ति मिल जायेगा। मुख्यमंत्री द्वारा की गयी घोषणाएं समय के सांथ धीरे धीरे पूरी होने लगी और जिलावासियों को सौगात मिलने लगी पर बंदोबस्त कराने का बड़ा और पेचिदा काम आरंभ नहीं हो पाया और समस्याऐं यथावत बनी हुई हैं जिसके चलते लोगों के उम्मीद की आश बस मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर ही टिकी हुई है की वो ही चाहेंगे तभी हमारे जिले का बंदोबस्त हो पायेगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurant.jpg

बंदोबस्त न हो पाने से समस्या ही समस्या

कोंडागांव जिला का 1927 के बाद बंदोबस्त नहीं हो पाया ।जिसके चलते जिले की 1927 की भौगोलिक स्थिती और वर्तमान स्थिती परिस्थिति में जमीन आसमान का अंतर आ गया है। जमीन का पूरा रिकार्ड अस्त व्यस्त जीर्ण शीर्ण हो गया है अनेकों जगह का नक्शा ही अपना अस्तित्व खो चुका है। जिसके चलते पटवारी भूस्वामी की जमीन का सीमांकन करने एवं प्रतिवेदन दे पाने में खुद को असमर्थ पाते हैं। जिसके चलते जमीन को लेकर लंबे समय चल रहे विवादों का निराकरण नहीं हो पा रहा है। 1927 में जंहा पर बड़े झाड़ जंगल छोटे झाड़ जंगल और श्मसान घाट तालाब था वंहा पर आज घनी बस्ती आबाद हो चुकी है ।पुराने रिकार्ड के चलते आज लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। छोटे झाड़ जंगल बड़े झाड़ जंगल श्मसान तालाब दर्ज जिस जमीन पर लोग पिछले कयी दशक से रह रहे हैं वंहा का न भू स्वामी हक मिल पा रहा है और न आवास योजना एवं अन्य योजना का लाभ मिल पा रहा है।इस तरह से देखने में आ रहा है की बंदोबस्त न हो पाने से जिले की जनता और राजस्व अमला के सामने समस्या ही समस्या पैदा हो रहा है जिसका वैकल्पिक कोई इलाज भी नहीं है।

आसान काम नहीं है बंदोबस्त

1999 के पूर्व अविभाजित मध्यप्रदेश में एक अलग से बंदोबस्त विभाग ही था जिसे तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मितव्ययिता के नाम से अचानक बंद कर दिया गया। उस समय कोंडागांव जिला की बजाय तहसील का दर्जा प्राप्त था और कोंडागांव का बंदोबस्त हो पाता उसके पूर्व ही बंदोबस्त विभाग ही बंद हो गया।

2017 में वनग्राम से राजस्व ग्राम घोषित गांव का आज तक नहीं हो पाया बंदोबस्त

बंदोबस्त का काम बहुत ही सावधानी भरा और पेचिदा होता है बंदोबस्त विभाग खत्म कर दिये जाने के कारंण अब बंदोबस्त का काम भी वर्तमान राजस्व अमले को ही करना पड़ रहा है। राजस्व विभाग का अमला पहले से ही स्टाफ की कमी भोगते काम के बोझ में दबा हुआ है जिसके पास अपना नियमित काम निपटाने के लिए ही समय नहीं रहता। छत्तीसगढ़ में 2017 में वनग्राम को राजस्व ग्राम घोषित कर दिया गया। जिनका आज तक सही ढंग से बंदोबस्त नहीं हो पाया है क्योंकि हवाई सर्वे से प्राप्त नक्शे को प्रमाणिंत करने पटवारी को मौके तक जाकर देख परखकर अभिलेख दुरूस्त करना होता है जो सहज सरल नहीं होता।

कोंडागांव जिले के 500 से अधिक गांव के बंदोबस्त के लिए जरूरी होगा स्टाफ का

कोंडागांव जिला का बहुप्रतीक्षित बंदोबस्त का काम कराना वर्तमान स्टाफ से करा पाना संभव नहीं होगा। जिले के 500से अधिक गांव का सुव्यवस्थित ढंग से बंदोबस्त करते हूं अभिलेख तैयार करने के लिए जिला से लेकर फिल्ड तक काम करने के लिए प्रर्याप्त स्टाफ की जरूरत होगा जिन्हें बकायदा प्रशिक्षंण देकर बंदोबस्त में लगाना पड़ेगा तभी अपेक्षानुरूप ठिक ठाक ढंग से बंदोबस्त हो पायेगा नहीं तो बंदोबस्त हो जाने की कल्पना महज लोक लुभावन चुनावी घोषणापत्र की भांति ही दिवास्वप्न बनकर रह जायेगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कोंडागांव पधार रहें हैं और जिला के लोगों को उम्मीद है की प्रदेश की राजनीति में खास स्थान रखने वाले कोंडागांव विधानसभा के विधायक एवं कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और केशकाल विधानसभा के दबंग विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संतराम नेताम एवं पार्टी संगठन के प्रभावी पदाधिकारीगंण अपने जिले का बंदोबस्त कराने की जरूरत को प्रभावी ढंग से मुख्यमंत्री के समक्ष रखकर उनके द्वारा बंदोबस्त कराने को लेकर किये गये घोषंणा को साकार कराने के लिए सार्थक पहल प्रयास करेंगे और मुख्यमंत्री से भी उम्मीद है की वो अपनी घोषंणा को असली जामा पहनाते पूरा कर जिलावासियों के दशकों की समस्या को दूर करेंगे।

HDFC BANK PARIVARTAN व वृत्ति संस्था द्वारा बीज वितरण किया गया

0

HDFC BANK PARIVARTAN व वृत्ति संस्था द्वारा 28 नवम्बर को डौंडी ब्लॉक के 15 गाँव के 45 किसानों को फसल विविधीकरण (Crop Diversification) गतिविधि के तहत गेंहू,मक्का व चना का बीज वितरण किया गया जिससे किसान धान की फ़सल को छोड़ कर दूसरी फ़सल की ओर प्रेरित हो सके इससे पानी (Water) की खपत कम होगी और किसानों की आय भी बढ़ेगी. इससे न केवल भूमि की गुणवत्ता बनी रहेगी बल्कि फसल की पैदावार भी अच्छी होगी । वृति संस्था के एग्रीकल्चर एक्सपर्ट राहुल राजपुत जी द्वारा किसानों को बताया गया कि खेत को कैसे तैयार करना हैं और बीज का रोपण किस पध्दति से होगा कब कौन से खाद का उपयोग कैसे करना है और फ़सल से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी दी गयी साथ में किसानों को ऑर्गेनिक खेती के माध्यम से यह फसल करने के लिए तैयार किया गया। जिसमें मुख्य रूप से वृत्ति संस्था के प्रमुख प्रोजेक्ट मैनेजर श्री ज्ञान दास जी , एग्रीकल्चर विशेषज्ञ राहुल राजपूत जी, MIS प्रवीण साहू जी, व विलेज कॉर्डिनेटर गोमती नागवंशी,नीता रावटे, डॉली कचलामे, दीपिका मसीह, खिलेंद्र, देवेंद्र पटेल,किसान उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is mathurant.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

केंद्र की मोदी सरकार के दमनकारी व बेताहाशा बढ़ती हुई महंगाई के विरोध में जनजागरण अभियान का आज 15 वां दिन

0

🟥 दक्षिण ब्लॉक के मोतीलाल नेहरू, उत्तर ब्लॉक के बालाजी, प्रताप देव सहित सदर वार्ड में केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोल.

🟥 मंहगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल 15 वें दिन भी जारी रहा, केंद्र सरकार की विफलताओं और राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा

🟥 रसोई गैस,खाद्य सामग्री सहित पेट्रोलियम पदार्थों की कमरतोड़ महंगाई का असर हर क्षेत्र में, केंद्र सरकार को इससे कोई मतलब नहीं, सरकार आत्ममुग्ध होकर काम कर रही, जनता महंगाई की मार झेल रही – राजीव शर्मा

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा जी, महापौर सफीरा साहू,ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश नाग,राजेश चौधरी सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों,वरिष्ठ कांग्रेसी व कार्यकर्ताओं की गरिमामय उपस्थिति में केंद्र सरकार की गलत नीतियों व उनकी विफलताओं और कांग्रेस की भूपेश सरकार की लोक जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज दक्षिण ब्लॉक के मोतीलाल नेहरू, उत्तर ब्लॉक के बालाजी, प्रतापदेव सहित सदर वार्ड में जनजागरण पदयात्रा कर सदस्यता अभियान भी निरन्तर जारी है शर्मा ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ हुँकार भरी और भाजपा सरकार की विफलताओं और मंहगाई की मार झेल रहे प्रदेशवासियों को राज्य सरकार की उपलब्धि एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurant.jpg

जनजागरण अभियान में उत्तर/दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी/सेवादल/महिला कांग्रेस/युवक कांग्रेस/एनएसयूआई सहित अन्य प्रकोष्ठ/विभाग के पदाधिकारी/नगर निगम के निर्वाचित/मनोनीत जनप्रतिनिधिगण वरिष्ठ कांग्रेसी एवं कार्यकताओं ने कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ केंद्र की मोदी सरकार के विरोध में कांग्रेस के राष्ट्र व्यापी इस अभियान में उपस्थित होकर अपनी सहभागिता दर्ज की।

MOST POPULAR

HOT NEWS