City Media - Page 1335 of 1854 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1335

संविधान नागरिक समाज का महत्वपूर्ण ग्रंथ इसकी पवित्रता बनाए रखना हर नागरिक का कर्तव्य – रेखचंद जैन

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन शामिल हुए संयुक्त मोर्चा ( अनुसूचित जाति जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक मोर्चा ) के संविधान दिवस कार्यक्रम में

बाबा साहेब आंबेडकर की चित्र पर माल्यार्पण कर उपस्थित लोगों को संविधान अक्षुण्ण रखने की शपथ दिलाई |

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन आज संविधान दिवस के अवसर पर संयुक्त मोर्चा बस्तर संभाग ( अनूसूचित जाति जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक मोर्चा ) के द्वारा आयोजित संगोष्ठी में भाग लिया इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की संविधान नागरिक समाज का महत्वपूर्ण ग्रंथ है इसकी पवित्रता को बनाए रखना हर नागरिक का कर्तव्य है संवैधानिक मूल्यों को स्थापित करने के लिए हर नागरिक को लगातार कार्य करना चाहिए बाबा साहेब आंबेडकर के द्वारा दिए गए अधिकारों के साथ साथ हमें अपने कर्तव्य को भी याद रखना चाहिए यह दिन हमें आजाद नागरिक भावना का एहसास कराता है संविधान ही है जो हमें बोलने की लिखने की अपने विचार व्यक्त करने की और सबसे बड़ी जिंदा रहने का अधिकार देता है |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurant.jpg

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ संयुक्त मोर्चा के व्ही पी सोरी ,सोमन राम बघेल ,वसीम अहमद,पालन राम साहू, भूपेंद्र कोरा,रशीद पवार, एवं जोयल उपस्थित रहे |

सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने सुब्रतो ने लिखा कलेक्टर को पत्र

0

जगदलपुर । तकरीबन एक वर्ष पूर्व कलचा ग्राम में हुए सड़क दुर्घटना में 13 महिलाओं की मृत्यु का मुआवजा दिलाने भाजपा के नगरनार मंडल अध्यक्ष व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष ने कलेक्टर को पत्र प्रेषित किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत वर्ष कलचा ग्राम के 13 महिलाओं की उड़ीसा राज्य के कोटपाड़ में सड़क दुर्घटना से मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद शासन के द्वारा प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो लाख रूपए प्रदान किया गया था। नगरनार मंडल अध्यक्ष व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सुब्रतो विश्वास ने बताया कि ऐसे अन्य कुछ परिवार हैं जिनके परिजन में सड़क दुर्घटना में अपनी जान गवां चुके हैं उन्हें भी आर्थिक सहायता की जरूरत है। इनमें से राजेश नाग व सुभाष दास निवासी मारकेल शामिल हैं। सुब्रतो ने इन दोनों मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रूपए दिलवाने की मांग जिला कलेक्टर से की है।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurant.jpg

राजहरा खदान समूह के विभिन्न खदानों में स्पॉट टेंडर के नाम पर अधिकारीयों द्वारा किये जा रहे भ्रष्टाचार को तत्काल रोकने और इसमें शामिल भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की

0

आज एटक के महामंत्री कमलजीत सिंह मान,इंटुक के प्रदेश सचिव अभय सिंग, खदान मजदूर संघ भिलाई संबंद्ध भारतीय मजदूर संघ के उप महासचिव लखन लाल चौधरी ने मुख्य महाप्रबंधक राजहरा खदान समूह मिलाई इस्पात संयंत्र दल्ली राजहरा को ज्ञापन सौंपकर राजहरा खदान समूह के विभिन्न खदानों में स्पॉट टेंडर के नाम पर अधिकारीयों द्वारा किये जा रहे भ्रष्टाचार को तत्काल रोकने और इसमें शामिल भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की।

तीनों श्रमिक संगठन के नेताओं ने बताया कि राजहरा खदान समूह के विभिन्न खदानों में प्रबंधन द्वारा स्पॉट टेंडर के नाम पर अपने मनपसंद ठेकदारों को विभागीय दर से अधिक दर पर या फिर SOR दर पर कार्य दिलाने का खेल खेला जा रहा है जिससे एक तरफ जहाँ इस खेल में लिप्त अधिकारीगण संभवतः फायदा कमा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ कंपनी एवं आम कर्मी को नुकसान हो रहा है। इस आरोप के पीछे हम सभी अधोहस्ताक्षरकर्ताओं के पास पर्याप्त आधार हैं जो इस प्रकार से हैं-

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

हम सभी अधोहस्ताक्षरकर्ताओं को इस बात की जानकारी मिली है कि दिनांक 26.11.2021 को दोपहर दो बजे दल्ली यंत्रीकृत खदान में एक स्पॉट टेंडर (स्पिलेज मटेरियल हटाने हेतु किया जा रहा है। उक्त टेंडर की अवधि सिर्फ तीन माह की है। और इसमें 18 नये श्रमिकों की भर्ती होनी है।उक्त टेंडर में प्रबंधन द्वारा केवल 04 चिन्हित ठेकेदारों को ही आमंत्रित किया गया है, जबकि वर्तमान में राजहरा खदान समूह में और भी कई ठेकेदार हैं जो इस कार्य हेतु न केवल सक्षम हैं बल्कि इक्षुक भी हैं लेकिन टेंडर बनाने वाले अधिकारी, सुकान्तो मंडल द्वारा सभी ठेकेदारों को छोड़ कर ऐसे 04 चिन्हित ठेकेदारों को इस कार्य हेतु आमंत्रित किया गया है जो स्वयं कई तरह से विवादस्पद हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurant.jpg

उक्त ठेके के कार्य के लिए मैकेनिकल में पंजीकृत ठेकेदार की आवश्यकता बताई गयी है और इसके लिए जिन 04 ठेकेदारों को आमंत्रित किया गया है उनमे से एक हैं श्री सुब्रतो पंडा नामक ठेकेदार का फर्म, दूसरा है राजहरा इंजीनियरिंग वर्कस सहकारी समिति मर्यादित (REWSS), SAI Transport Bhilai एवं Sri Raju Jain का फर्म है। गौर करने वाली बात यह है कि सुब्रतो पंडा एवं Sri Raju Jain का फर्म सिविल के लिए पंजीकृत है और सुकान्तो मंडल महाप्रबंधक (CSWP) दल्ली यंत्रीकृत खदान द्वारा सुद्रतो पंडा एवं Sri Raju Jain के फर्म को इस कार्य हेतु प्रोविशनल तौर पर पंजीकृत किया गया है। दूसरी ठेका कंपनी REwss के ऊपर राजहरा यंत्रीकृत खदान के प्लांट में कंपनी के साथ धोखाधड़ी करने का सप्रमाणिक आरोप लगा हुआ है जो अपने आप में स्वयं सिद्ध है लेकिन इसके बावजूद इस कंपनी को अधिकारीयों द्वारा बुला बुला कर ठेका देना यही साबित करता है कि इस कंपनी के अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और भ्रष्टाचारी संस्था एवं उसके भ्रष्ट संचालक के साथ मिलीभगत करके कंपनी को चुना लगाने का कार्य कर रहे हैं जो की न केवल एक गंभीर अपराध है बल्कि कंपनी के अधिकारीयों की उक्त प्रवृत्ति गंभीर जांच का भी विषय बनता है। महोदय इस कार्य के लिए भिलाई के ठेकेदार को आमंत्रित करना और राजहरा के सक्षम ठेकेदारों को इससे बाहर रखना अपने आप में सुकान्तो मंडल एवं उक्त ठेका कार्य को स्वीकृति देने वाले अन्य अधिकारीयों की कंपनी के प्रति वफादारी एवं उनके कर्तव्यनिष्ठा पर प्रश्नचिन्ह खड़े करते हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

अतः हम सभी अधोहस्ताक्षरकर्ता आपसे यह मांग करते हैं के आज दिनांक 26.11.2021 को होने वाले इस स्पॉट टेंडर को तत्काल रद्द किया जावे और भविष्य में किसी भी स्पॉट टेंडर में अन्य ठेकेदारों को भी आमंत्रित किया जाये। जो कंपनी के पंजीकृत ठेकेदार है। और केवल अपने पसंदीदा ठेकेदारों का प्रवीजीनल पंजीयन के लिए देना सुकांतो मंडल की कंपनी के प्रति निष्ठा को दिखाता है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

जिला सोशल मीडिया निगरानी टीम की बैठक संपन्न, सोशल मीडिया, फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम आदि की कि जा रही निगरानी

0

नारायणपुर, 26 नवम्बर 2021- नारायणपुर जिले के विभिन्न संचार माध्यमों, सोशल मीडिया जिसमें फेसबुक, वॉटसअप, ट्वीटर, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम आदि की निगरानी के लिए गठित जिला स्तरीय सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम की बैठक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित किया गया। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज चंद्राकर, एसडीएम जितेंद्र कुर्रे, उप पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत खांडे, सहायक संचालक जनसंपर्क राहुल सिंह, सूचना विज्ञान अधिकारी के प्रतिनिधि मनोज उपस्थित थे।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज चंद्राकर द्वारा सोशल मीडिया तथा संचार के अन्य माध्यमों से फैलने वाली अफवाहों पर कड़ी निगरानी रखते हुए उनके रोकथाम के लिए विधि सम्मत कार्यवाही तथा बैठक में लिए गए निर्णयों का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने निर्देशित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि थाना स्तर पर एवं सभी शासकीय कार्यालयों में सोशल मीडिया, फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम आदि का निगरानी किया जाए। चंद्राकर ने कहा कि आम नागरिक भी सोशल मीडिया पर कोई आपत्ति जनक कन्टेन्ट मिलने पर जिला जनसम्पर्क विभाग के ईमेल एड्रेस पीआरओनारायइनपुर/जीमेलडॉटकॉम में अपनी शिकायत अथवा जानकारी भेज सकते हैं। बैठक में कुछ समस्याओं पर भी चर्चा की गई एवं विधि सम्मत कार्यवाही के लिए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

राजस्व विभाग की लापरवाही से नही मिला रेलवे में गई भूमि का मुवावजा

0

कलेक्टर से की फरियाद एक सप्ताह में नही मिला मुवावजा तो परिवार के साथ धरने में बैठने को तैयार

रेलवे में गई भूमि के मुआवजे को लेकर महिला किसान परेशान

बस्तर ब्लाक के ग्राम टाकरागुड़ा का

बस्तर ब्लाक मुख्यालय के ग्राम पंचायत भाटपाल की निवासी बूटकी कश्यप पति स्व सकरु राम कश्यप जिसकी भूमि पटवारी हल्का भाटपाल रकबा 357 रकबा1.46 हेक्टयरभूमि में भारत सरकार द्वारा रेलवे लाइन हेतु भूमि अधिग्रहित किया गया है। उक्त भूमि ग्राम पंचायत आड़ावाल के आश्रित ग्राम भरनी में स्थित है, राजस्व विभाग की लापरवाही के कारण भूमि स्वामी के स्थान पर अन्य किसान को मुआवजे की राशि का चेक वितरण किया गया था। आवेदक को मुआवजा न मिलने की स्थिति में जब उसने पता लगाया तो यह बात संज्ञान में आई की, उक्त रकबा, खसरे की मुआवजे की राशि को दूसरे के नाम से जारी किया गया है। आनन-फानन में विभाग ने अपनी गलती को स्वीकार करते हुए गलत किसान को जारी किए गए चेक को निरस्त करने हेतु आदेश जारी किया गया। किंतु 2017 का यह मामला आज भी परेशानी का सबब बना हुआ है । किसान बुटकी कश्यप ने 15/10/2018 को बागी अधिकारी राजस्व बस्तर के नाम आवेदन पत्र भी सौंपा है । तू किसी ने आज तक इस ओर ध्यान नहीं दिया ।पात्र किसान दर-दर भटकने को मजबूर हैं। राजस्व विभाग के कर्मचारियों के द्वारा लॉक डाउन का हवाला देकर किसान को लगातार गुमराह किया जा रहा है। किसान बुटकी कश्यप ने जिला कलेक्टर रजत बंसल से मांग की है कि रेलवे के लिए गई उसकी भूमि का मुआवजा का चेक भुगतान तत्काल करवाने की कृपा करें 1 सप्ताह के अंदर अगर भुगतान नहीं किया जाता है। तो परिवार के साथ धरने में बैठने को विवश हूँ जिसकी पूरी जवाबदारी संबंधित विभाग की होगी

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurant.jpg

सरपँच करेंगी कलेक्टर से शिकायत

ग्राम पंचायत भाटपाल की सरपंच रयो नारायण कश्यप ने कहा कि राजस्व विभाग की लापरवाही का भुगतान आखिर किसान को क्यों भुगतना पड़ रहा है। 2017 से लंबित यह प्रकरण आज भी लंबित है जल्द ही इस संबंध में कलेक्टर बस्तर रजत बंसल से मामले की वास्तविकता से अवगत कराया जाएगा।

इस अहंकार और उदासीनता के खिलाफ लड़े हमारे जनजागरण अभियान से जुड़े.

0

🟪 16 दिन तक समस्त ब्लॉकों में बूथ स्तर पर एक साथ चलाया जा रहा, केंद्र सरकार की विफलताओं और राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी कार्यों को जनजन तक पहुंचाया जा रहा है.

🟪 केंद्र की मोदी सरकार के विफलताओ दमनकारी नीति पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बढ़ती हुई महगांई के विरोध में नगरनार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने किया जनजागरण अभियान शुभारंभ.

🟪 पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेंडर, खाद्य तेल सहित आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में भारी वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन 14 नवम्बर से 29 नवम्बर 2021 तक रहेगा जारी.

🟪 पेट्रोलियम पदार्थों की महंगाई का असर हर क्षेत्र में, केंद्र सरकार को इससे कोई मतलब नहीं, सरकार आत्ममुग्ध होकर काम कर रही, जनता महंगाई से त्रस्त.

जगदलपुर..
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा, संसदीय सचिव विधायक रेखचन्द जैन की गरिमामय उपस्थिति में केंद्र सरकार की गलत नीतियों व उनकी विफलताओं और कांग्रेस की भूपेश सरकार की लोक जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से नगरनार ब्लॉक के बिरिंगपाल पंचायत में जनजागरण अभियान का आज शुभारंभ किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurant.jpg

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि सत्ता में आने से पहले महंगाई को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करने वाली भाजपा ने देश की अर्थव्यवस्था को खोखला कर दिया है केंद्र सरकार का मूल्यों पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है कांग्रेस जनता के साथ है और महंगाई को नियंत्रित करने केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन कर आवाज बुलंद कर रहे है बीते सात सालों में महंगाई ने नए रिकॉर्ड गढ़ दिए हैं गरीब और गरीब होता जा रहा है तथा अमीर की अमीरी बढ़ती जा रही है मुनाफाखोरी को सरकार की नीतियां बढ़ावा दे रही हैं वैश्विक महामारी कोरोना के कारण वैसे ही गरीबों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है ऊपर से उन पर महंगाई की मार यह केंद्र की मोदी सरकार की गरीब विरोधी मानसिकता को दर्शाता है आज इस दौर में देश का आमजन महंगाई से काफी परेशान,त्रस्त व दुखी है केंद्र की मोदी सरकार को अब गरीबों का क्या ध्यान है आप कब तक करेंगे अत्याचार, और हम कब तक सहेंगे महंगाई की मार, यह है देश की मोदी सरकार, पेट्रोलियम पदार्थों की महंगाई का असर हर क्षेत्र में पड़ा है केंद्र सरकार को इससे कोई मतलब नहीं रह गया है सरकार आत्ममुग्ध होकर काम कर रही है जनता महंगाई से त्रस्त है ।

संसदीय सचिव/विधायक रेखचन्द जैन ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि केंद्र की कार्पोरेट समर्थक भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को केवल उद्योगपतियों और कंपनियों के फायदे की चिंता है आम आदमी की परेशानी से कोई लेना-देना नहीं रोजमर्रा की जरूरत के सामानों की कीमत बेतहाशा बढ़ रही हैं अब सरकार ने रसोई गैस की कीमतों में भी बढ़ोतरी कर अपनी हिटलर नीति को उजागर किया है केंद्र सरकार आत्ममुग्ध होकर काम कर रही है जनता महंगाई से त्रस्त है केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए महंगाई बढ़ने के लिए मोदी सरकार की तानाशाही रवैया को जिम्मेदार ठहराया उन्होंने कहा कि केंद्र में जब से मोदी सरकार आई है देश की सारी व्यवस्थाएं पूरी तरह से चरमरा चुकी हैं दिन दूनी रात चौगुनी महंगाई बढ़ती जा रही है जिस पर अंकुश लगाने की क्षमता इनके हाथों से फिसलती जा रही है।

जनजागरण अभियान में यह रहे मजूद….
कार्यक्रम प्रभारी अनवर खान,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र साहनी, जनपद अध्यक्ष अनिता पोयाम,सरपंच रत्ना नाग,मुरली पोयाम,महेश राव,एस गुप्तेश्वर राव,सुशील मौर्य,हरिशंकर सिंह, सुखराम जाधव, बलदेव साहू,धरमदास नाग,खुरसो हेम सिंह ठाकुर,महेश सोनी,भालू राम मंडावी, उमेश सेठिया,रमेश ठाकुर, दिनेश,लक्ष्मी,गोदावरी, मुरली पोयाम,विजय बिसाई महेश द्विवेदी, प्रवीण पांडे,राजेन्द्र बघेल, रामनाथ, मनधर,गौरी शंकर व नगरनार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी/सेवादल/महिला कांग्रेस/युवक कांग्रेस/एनएसयूआई सहित अन्य प्रकोष्ठ/विभाग के पदाधिकारी/समन्वय समिति/सोशल मीडिया के प्रशिक्षित सदस्यगण नगर निगम/त्रिस्तरीय पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधि/सहकारी क्षेत्र के सदस्यगण वरिष्ठ कांग्रेसी एवं कार्यकताओं ने कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ केंद्र की मोदी सरकार के विरोध में कांग्रेस के राष्ट्र व्यापी इस अभियान में उपस्थित होकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा द्वारा संविधान दिवस मनाया गया

0

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के निर्देशानुसार तथा केबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय लोकप्रिय विधायक अनिला भेंडिया जी के मार्गदर्शन पर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी व नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी के नेतृत्व में आज दिनांक 26/11/2021 को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा के द्वारा संविधान दिवस मनाई गई।

सर्वप्रथम बाबा साहब अम्बेडकर जी के मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। संविधान की प्रति का वाचन किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

इस अवसर पर राजहरा नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी,ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष संगीता नायर,मंत्री मीडिया प्रभारी विवेक मसीह,प्रदेश सेवादल कार्यकारी अध्यक्ष संतोष पांडे, जिला महामंत्री काशीराम निषाद,जिला सचिव रवि जायसवाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े, युवा कांग्रेस जिला महामंत्री विधानसभा अध्यक्ष हरिश साहू,एन एस यू आई विधानसभा अध्यक्ष भरत देवांगन, एल्डरमैन जगदीश श्रीवास, जिला सचिव अल्पसंख्यक विभाग विलसन मैथ्यू, महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष चम्पा साहू, अल्पसंख्यक विभाग नगर अध्यक्ष मुमताज कुरैशी, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष पी एम सुहैल,नगर अध्यक्ष एन एस यू आई अशोक श्रीवास्तव ने सभा को सम्बोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक प्रभारी महामंत्री विवेक मसीह व आभार प्रदर्शन ब्लॉक प्रवक्ता जेबा कुरैशी ने किया।

कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी – जिला सचिव द्वेय युवराज साहू व के ईश्वर राव, प्रदीप बबलू,राजकुमार साहू, रामू शर्मा,विलियम भौरा,रूबी एंथोनी, फ्रांसिस कोलीन

एल्डरमैन – के वी अब्राहम, ममता पांडेय, जगदीश श्रीवास, पार्षदगण चंद्रप्रकाश चंदू सिन्हा,रुकसाना बेगम,रोशन पटेल,

ब्लॉक से – कचरमल जैन,वी डी कुरैशी,श्रीनिवास राव,सुरेश ठाकुर,नवीन कथूरिया, गुड्डन खान, प्रवीण शर्मा,जितेंद्र मेश्राम,हरिश खस, अजय बघेल, रमेश भगत, ताराचंद बघेल मनोज साहू,मेराज, मुकेश कुमार,पप्पू पंजवानी,प्रदीप सहारे,डोमेन्द्र सावलकर,बसंत साहू,अनिल कोम्बे,ओनु दत्ता,नासीर खान,तिलक गोयल |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

युवक कांग्रेस से – मनीष सेन,परितोष हंसपाल, अभिषेक राव,शुभम गुप्ता,आकाश राजपूत, श्रीनू राव,राहूल भुआर्य,अमरनाथ मण्डावी, नौशाद अंसारी,कमलेश बघेल,अश्विन डोंगरे,नितेश कश्यप,राकेश ठाकुर, वीरसिंह,राजेश

एन एस यू आई से – दिनेश यादव,रंजीत बघेल, अनिरुद्ध, आयुष दुबे, तरुण देशमुख, दीपक कुमार गणमान्य नागरिक एकनाथ सहारे जी, शिन्देजी, पारकर जी,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

ब्लाक कांग्रेस कमेटी दल्लीराजहरा द्वारा देश में बढ़ती मंहगाई एवं केंद्र सरकार की नाकामियों और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जन जागरण अभियान पदयात्रा निकाला गया

0

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के निर्देशानुसार केबिनेट मंत्री व लोकप्रिय क्षेत्रीय विधायक अनिला भेंडिया जी के मार्गदर्शन पर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी व नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी के नेतृत्व में ब्लाक कांग्रेस कमेटी दल्लीराजहरा के द्वारा दिनांक 24 नवम्बर दिन बुधवार को वार्ड नं 24,वार्ड नं 25 व वार्ड नं 21 में देश में बढ़ती मंहगाई एवं केंद्र सरकार की नाकामियों और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जन जागरण अभियान पदयात्रा निकाला गया।

नगरवासियों को केंद्र सरकार की जनविरोधी नीति वाले तीन काले कानून वाला कृषि बिल को किसानों व कांग्रेस सहित विपक्षी पार्टियों के भारी विरोध के बाद वापस लेने की जानकारी दी गई और बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार के बारे में बताया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस के भूपेश सरकार के 3 साल की उपलब्धियों को पाम्पलेट पुस्तक व पर्चा के माध्यम से बताया गया

जनजागरण अभियान पदयात्रा कार्यक्रम को राजहरा नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी,ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी,मंत्री मीडिया प्रभारी विवेक मसीह,प्रदेश सेवादल कार्यकारी अध्यक्ष संतोष पांडे, प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव रुकसाना बेगम,नगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस चम्पा साहू, एल्डरमैन जगदीश श्रीवास, जिला सचिव अल्पसंख्यक विभाग विलसन मैथ्यू, महामंत्री राधे मण्डावी,युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष हरीश साहू ने सभा को सम्बोधित किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurcineplex.jpg

कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक प्रभारी महामंत्री विवेक मसीह व आभार प्रदर्शन ब्लॉक प्रवक्ता जेबा कुरैशी ने किया।

कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी – प्रदीप बबलू,रामू शर्मा, विलियम भौरा,रूबी एंथोनी, फ्रांसिस कोलीन

एल्डरमैन – के वी अब्राहम, ममता पांडेय, जगदीश श्रीवास पार्षदगण – रुकसाना बेगम,रोशन पटेल,

ब्लॉक पदाधिकारी – कचरमल जैन,श्रीनिवास राव,सुरेश ठाकुर,नवीन कथूरिया, जितेंद्र मेश्राम,हरिश खस,अजय बघेल,रमेश भगत, ताराचंद बघेल,अमेश्वर सेन, मनोज साहू,पप्पू श्रीवास, पप्पू पंजवानी,प्रदीप सहारे,डोमेन्द्र सावलकर,कश्मीर सिंह चीमा,बसंत साहू,अनिल कोम्बे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

युवक कांग्रेस से – परितोष हंसपाल मोहम्मद मेराज, अभिषेक राव,कमलेश बघेल,अश्विन डोंगरे,नितेश कश्यप,राकेश ठाकुर, वीरसिंह,राजेश सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

HDFC BANK PARIVARTAN व वृत्ति संस्था द्वारा किसानों को एक्सपोजर विजिट गतिविधि के तहत राजनांदगांव कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) व उद्यानिकी महाविद्यालय में विजिट कराया गया

0

HDFC BANK PARIVARTAN व वृत्ति संस्था द्वारा 24 नवम्बर को डौंडी ब्लॉक के 15 गाँव से 30 किसानों को एक्सपोजर विजिट गतिविधि के तहत राजनांदगांव कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) व उद्यनिकी महाविद्यालय में विजिट कराया गया जिसमें किसानों को दिखाया गया कैसे अलग अलग तरीके से फसल लेकर हम अपने उत्पादन को बढ़ा सकते है कम पानी मे कैसे अच्छी से अच्छी फसल ले सकते और कैसे मिश्रित खेती करनी चाइए इसकी सम्पूर्ण जानकारी दिया गया। अभी वर्तमान में मशरूम उत्पादन के लिए जो गलत भ्रांतियां

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

फैलाई जा रही है उसको ध्यान रखते हुए कृषि विज्ञान केंद्र के मेश्राम सर द्वारा कैसे हम आज के समय मे मशरूम उत्पादन को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा दे सकते है कैसे आर्गनिक मशरूम का उत्पादन कर सकते हैं इस पर चर्चा कर सम्पूर्ण गातिविधि की जानकारी दिया गया । उद्यनिकी विभाग के सर के द्वारा कैसे सूखा जमीन पर फल के पोधे लगाया जा सकता उसके बारे में बताया और नर्सरी में कैसे किस माध्यम से पौधा तैयार किया जाता है उसकी सम्पूर्ण जानकारी दिया गया। जिसमें मुख्य रूप से वृत्ति संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर श्री ज्ञान दास जी , एग्रीकल्चर विशेषज्ञ राहुल राजपूत जी, MIS प्रवीण साहू जी, व विलेज कॉर्डिनेटर गोमती नागवंशी,नीता रावटे, डॉली कचलामे, दीपिका मसीह, खिलेंद्र, देवेंद्र पटेल,किसान उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurcineplex.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

महापौर सफिरा साहू ने नहीं सुनी, पार्षद धनसिंह की बात, दो दिवस के धरने के बाद वार्ड विकास के लिए साइकल से निकले धनसिंह रायपुर

0

6 महीने में दूसरी बार जनहित के मुद्दे लेकर साइकिल से निकले रायपुर

वार्ड विकास और जनहित के विषय को लेकर लगातार महापौर का ध्यान पत्र के माध्यम से सदन के अंदर और धरना प्रदर्शन के माध्यम से मीडिया के सहयोग से अपनी बात रखते लगातार लोकतांत्रिक तरीके से अपने वार्ड और भाजपा पार्षदों के वार्ड के साथ हो रहे भेदभाव का ध्यान महापौर की ओर लाने के बाद भी, महापौर के द्वारा जनहित के विषय पर किसी प्रकार का पहल नहीं किया गया ! दो दिवस के धरने के बाद आखिर आज 11:00 बजे भाजपा कार्यालय से धनसिंह नायक कर्मचारियों की माँग के समर्थन में ,जनहित के मुद्दे, वीड हार्वेस्टिंग खरीदी में भ्रष्टाचार की जांच ,डस्टबिन खरीदी घोटाला की जांच और वार्ड विकास को लेकर राज्यपाल महोदय को ज्ञापन देकर मुख्यमंत्री निवास के समक्ष धरना देने हेतु निकल पड़े |

भाजपा कार्यालय से माई दंतेश्वरी मंदिर में मत्था टेक आशीर्वाद लेकर यात्रा को प्रारंभ किया ! धनसिंह नायक पार्षद जो एक संघर्षशील हैं यही पीड़ा सभी भाजपा पार्षदों के वार्डो की है विकास कार्य में भाजपा पार्षदों के साथ लगातार हो रहे भेदभाव को उजागर करता है इस भूपेश की सरकार में एक वार्ड के छोटे से पार्षद को अपने वार्ड की छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर भी सोई सरकार को जगाने के लिए कभी पैदल 300 किलोमीटर और कभी साइकिल से 300 किलोमीटर तक जाना पढ़ रहा है!

धनसिंह नायक ने कहा यह सरकार के लिए बहुत ही शर्म की बात है की सरकार और निगम में बैठी महापौर–भाजपा पार्षद के वार्ड की मूलभूत समस्याओं को दूर नहीं कर सकती, ऐसे में यह जनता के साथ अन्याय कर रहे हैं |

नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने कहा कि सदन के अंदर बहुमत की दादागिरी चलती है ,आज 2 साल में सारे भाजपा के वार्डों के कार्य को या तो स्वीकृत नहीं कर रहे हैं या काम जो होनी है उसे बहुत ही धीमी गति से करवा कर परेशान किया जा रहा है भाजपा वार्डों में विकास मे सौतेला व्यवहार किया जा रहा है ! दलपत सागर की चकाचौंध ने नगर निगम के मूलभूत कार्य को नज़रअंदाज़ कर दिया है! पानी बिजली रोड सड़क सफ़ाई सब चौपट है परनिगम के ज़िम्मेदार प्रतिनिधि अपने मद में मदमस्त है !

भाजपा नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि लगातार सत्ता पक्ष के द्वारा विपक्ष के ऊपर तालिबानी हुकूमत और तानाशाह का जो प्रयोग किया जा रहा है भाजपा जनप्रतिनिधियों/कार्यकर्ताओ को परेशान करना पुलिस का भय दिखाना बंद करे कांग्रेस भाजपा के जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता जनता की आवाज बनकर हर मुश्किल का सामना करने के लिए तैयार हैं और जनहित के मुद्दे को लेकर सड़क से विधानसभा तक की लड़ाई लड़ी जाएगी ! धन सिंह नायक के साथ शहर सीमा तक भाजपा के नेता कार्यकर्ता साथ चले ! धन सिंह नाइट के साइकल यात्रा के दौरान उनको विदा करते हुए रूप सिंह मण्डावी रामाश्रय सिंह राजेंद्र बाजपेयी अविनाश श्रीवास्तव निर्मल पाणिग्रही राजपाल कसेर दिगंबर राव मोतीराम बघेल , ममता पोटाई,संग्राम सिंह राणा रोशन जहाँ ससीनाथ पाठक गणेश काले सुरेश कस्यप श्रीश मिश्रा अभिषेक तिवारी सूर्यभूषण सिंह अरुण नेताम लक्ष्मण झा पंकज आचार्य तेजपाल शर्मा सुप्रियो मुखर्जी राम कुमार मण्डावी अमरनाथ झा योगेश मिश्रा प्रेम सेठिया गजेंद्र पगारेआदि उपस्थित थे !

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurcineplex.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS