डौंडी – शराब ने रिश्तों की पहचान ही खत्म कर दी है. गांव की गलियों में खुलेआम अवैध शराब बिक रही है | शराब के नशे में धुत पत्नी ने अपने ही पति को डंडे से पीट-पीट मार डाला | पति – पत्नी के बीच हुए मामूली विवाद में शराबी पत्नी अपने गुस्से को काबू नहीं कर पाई और पति मन्नू नेताम को डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी | प्राप्त जानकारी के अनुसार डौंडी थाना क्षेत्र के ग्रामपंचायत सिंघोला के आश्रित ग्राम कंजेली में दिनांक 01 नवम्बर 11 बजे पति पत्नी में विवाद हुवा और पत्नी ने पति को मौत के घाट उतार दिया गांव के लोग खेत गए हुये थे और घर के लोग भी नही थे जिसके चलते मामला देर शाम ग्रामीणों को पता चला गांव में बैठक हुई तो पत्नी ने हत्या की घटना को कबूल लिया जिसके बाद देर शाम 7 ग्रामीण डौंडी थाने पहुँचे ओर जानकारी दी सूचना पर डौंडी पुलिस मौके पर पहुच पंचनामा कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी महिला सोनबाई नेताम से पूछताछ कर रही है ।
परिवार में 4 लोग थे, जिसमें पति-पत्नी औऱ दो बच्चे. बेटी बाहर रहकर पढ़ाई कर रही है. वहीँ वारदात के वक्त बेटा भी घर में नहीं था. दोनों भाई बहन काम से बाहर गए हुए थे. अब दोनों भाई बहन मां-बाप के बिना हो गए हैं. मां हत्या के आरोप में जेल चली गई है, जबकि पिता की मौत हो गई.
अवैध शराब ने पत्नी को शराबी बना दिय़ा. ऐसे में एक हंसता खेलता परिवार समाप्त हो गया | शराब के कारण ऐसे ही परिवार तबाह होते रहेंगे | क्या प्रशासन ऐसे ही तमाशा देखता रहेगा ???
अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में निरंतर विकास, प्रशासनिक सुविधाओं का विस्तार, अंतिम छोर तक मूलभूूत संसाधनो की पहुँच और ग्रामीणों की संपन्नता सुनिश्चित करने शासन का प्रयास विगत दो वर्षों मेें सफल रहा है। बस्तर क्षेत्र और सुकमा वासियों की मुस्कान इस बात का प्रमाण है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कैबिनेट मंत्री श्री कवासी लखमा के कुशल मार्गदर्शन से सुकमा जिला विकास के पथ पर अग्रसर है, जिससे निश्चित ही जिलेवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और सम्पन्न्ता आई है। प्रदेश के मुख्या किसानों और आदिवासियों के दर्द को, उनके जीवन के संघर्ष को भली भाँति जानते है, इसलिए सरकार बनने के बाद सबसे पहला फैसला मुखमंत्री श्री बघेल ने किसान भाईयों के हित में लिया। शाासन की मंशा हमेशा से ही आदिवासी जनता और उनके जल, जंगल, जमीन का संरक्षण और विकास रहा है, जिसके लिए निरंतर आदिवासी हित में नीतियाँ बनाई जा रही है। गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के साथ ही गढ़बो नवा बस्तर और गढ़बो नवा सुकमा के संकल्प को पूरा करने का काम किया जा रहा है।
आज छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सुकमा में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रेखचंद जैन, संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन ने सुकमावासियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए यह बाते कहीं। उन्होंने कहा की आज प्रदेश में 52 प्रकार के लघु वनोपज की खरीदी समर्थन मूल्य पर की जा रहीं है, तेंदूपत्ता संग्राहकों को 4 हजार रुपए प्रति मानक बोरे का पारिश्रमिक दिया जा रहा है, जो पहले केवल 2500 थी। इसके साथ ही बस्तर क्षेत्र के निवासियों की सुविधा के लिए नगद पारिश्रमिक भुगतान को शासन ने मंजूरी दी। सुकमा जैसे अतिसंवेदनशील क्षेत्र में निवास करने वाली जनता की मांग को पूरा करने के लिए शासन संकल्पित होकर कार्य कर रहा है, जिसके फलस्वरुप आज यहाँ बेहतर शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य, बेहतर सड़क, वनोपज का सही दाम, मूलभत सुविधाओं का लाभ वनवासियों को मिल रहा हैं।
शबरी ऑडिटोकरयम में आयोजित कार्यक्र में जैन ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी का अवलोकन किया और कहा कि शासन की जनहितैषी योजनाओं का लाभ अधिकाधिक लोगों को सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्होंने वन विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत विभाग, आदिवासी विभाग, सवास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग और मतस्य विभाग द्वारा शासकीय योजनाओं के प्रचार और उपलब्धियों को दर्शाने लगाई गई प्रदर्शनी के साथ ही जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाए गए फोटो प्रदर्शनी का अवलोन किया।
इस दौरान जिला कांग्रेस महामंत्री हेमू उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी, सुकमा नगर पालिका अध्यक्ष जगन्नाथ साहू बस्तर जिला विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा नगरनार ब्लाक अध्यक्ष विरेन्द्र साहनी,इंटुक जिलाध्यक्ष नितिश शर्मा, अनिल जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, जिला पंचायत सदस्य गण एवं कलेक्टर विनीत नन्दनवार, एसपी सुनील शर्मा एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ की परम्परा और संस्कृति को मिल रही देश भर में पहचान- हरीश कवासी
इस अवसर पर राज्य स्थापना दिवस की बधाई देते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हरीश कवासी ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य का गठन 35 वर्षों के कठिन आंदोलन का परिणाम है। पृथक राज्य के गठन से प्रदेश की संस्कृति, कला और बोली को पहचान मिली। जिसके उद्देश्य को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कुशल मार्गदर्शन ने साकार किया है। बस्तर की परम्परा, आस्था और संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए देवगुड़ी का विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंत्री कवासी लखमा की सोच, सुकमा जिले का विकास, यहाँ के निवासियों को खुशहाल जीवन देने की रही है, जिसे वे पूर्ण कर रहे हैं। सुकमा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हुआ है, जिन जगहों पर डॉक्टर नहीं पहुँच पाते थे, शिक्षक नहीं पहुँच पाते थे, आज वहाँ अस्पताल का निर्माण कर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो रही है, स्कूलों की स्थापना से बच्चों को शिक्षा मिल रही है। डॉक्टर आज किस्टाराम और गोलापल्ली में जाकर सेवाएं दे रहे है। सलवा जुडूम के दौरान बंद हो गए थे, अब जगरगुण्डा जैसे अतिसंवेदनशील क्षेत्र के बच्चें भी उच्च प्रशासनिक पदों पर काबिज होगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल के नेतृत्व में गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के संकल्प और प्रदेश के विकास से ही देश में लोगों का मान सम्मान बढ़ा है, हर समाज का विकास हो रहा है।
शासन की मंशानुरुप, जिलेवासियों के विकास के लिए जिला प्रशासन कर रही कार्य-कलेक्टर
कलेक्टर विनीत नन्दनवार ने अपने संबोधन में विगत ढाई वर्षों के दौरान सुकमा जिले में हुए विकास कार्यों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जिले के आदिवासी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु सभी ग्राम पंचायतों में देवगुढ़ी निर्माण एवं जिर्णोद्धार का कार्य किया गया है। जिले में वर्षों से बन्द पड़े स्कूलों का पुनः संचालन कर शिक्षादूत के माध्यम से शिक्षा प्रदाय की जा रही है। वनों पर निर्भर रहने वाले ग्रामीणों के अधिकारों को सुदृढ़ करने व्यक्तिगत वन अधिकार के साथ ही सामुदायिक वन अधिकार एवं सामुदायिक वन संसाधन पत्र प्रदान किया गया है। जिले के अंदरुनी क्षेत्रों के ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ प्रदान करने सुविधा शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिससे अब तक 21 हजार 681 ग्रामीणों को आधार कार्ड, राशन कार्ड, पेंशन, स्वास्थ्य कार्ड आदि सुविधाएं प्राथमिकता के तौर पर उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही उन्हांेने स्वास्थ्य एवं सुपोषण के क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों के बारे में भी बताया।
जगदलपुर। किसी भी पार्टी की रीढ़ उसका संगठनात्मक ढांचा होता है और इसके लिए सदस्यता अभियान इंडियन नेशनल कांग्रेस (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर प्रारंभ हुआ है। राष्ट्रीय नेतृत्व सोनिया गांधी के निर्देश पर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा भी किया गया। इस दौरान शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सदस्यता अभियान के संबंध में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को विस्तार से जानकारी दी। शर्मा ने बताया कि सदस्यता अभियान 1 नवंबर 2021 से 31मार्च 2022 तक चलाया जाएगा।कांग्रेस पार्टी का सदस्यता अभियान बुथ स्तर पर होगा जिसमें सभी वर्गों को प्राथमिकता से स्थान दिया जायेगा। शर्मा ने पार्टी पदाधिकारियों से वन टु वन जानकारी ली तथा उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया।
सदस्यता अभियान कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव यशवर्धन राव, निगम सभापति कविता साहू, एमआईसी सदस्य उदयनाथ जेम्स, सुषमा कश्यप, पार्षद यशवंत ध्रुव, सुशीला बघेल आईटी सेल प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही, विकलांग प्रकोष्ठ अध्यक्ष महेश ठाकुर ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान महापौर सफीरा साहू,जिला महामंत्री अनवर खां, एमआईसी सदस्य राजेश राय, दंतेश्वर राव, हरिशंकर सिंह,आभास मोहंती, राजकुमार सेठिया पार्षदगण इमरान खान, शुभम यदु, नेहा ध्रूव, श्वेता बघेल सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
राज्योत्सव के अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन आज अपने एक दिवसीय प्रवास पर सुकमा जिला पहुंचे थे जहां उन्होंने स्थानीय कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज से पूरे देश में आरंभ किए गए कांग्रेस सदस्यता अभियान का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी लखमा जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष माहेश्वरी बघेल एवं नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजू साहू के साथ किया |
इस अवसर पर राजीव भवन सुकमा में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की संगठन ही हमारी पहचान है तथा संगठन को और ज्यादा मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक सदस्य बना कर राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी जी तथा राहुल गांधी के हाथ को और मजबूत करना है |
जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी लखमा ने उपस्थित जिला पदाधिकारियों एवं ब्लाक अध्यक्षों से अधिक से अधिक सदस्य बनाने तथा कांग्रेस की रीति नीति को दूरस्थ अंचलों तक पहुंचाने के निर्देश दिए |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी लखमा, जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष माहेश्वरी बघेल,नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजू साहू, उपाध्यक्ष आयशा हुशैन, बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, नगरनार ब्लाक अध्यक्ष विरेन्द्र साहनी,इंटुक जिलाध्यक्ष नितिश शर्मा, अनिल जैन उपस्थित रहे |
मौके पर बॉडी दो घंटे तक पड़ी रही | आरपीएफ के लोगों से पूछे जाने पर उनके द्वारा कहा गया कि राजहरा थाने में सुचना दे दी गई है |
दल्लीराजहरा – लम्बे समय से कारूटोला और चिखलाकसा के लोगों द्वारा इस मार्ग का उपयोग किया जाता रहा है | दोनों ही गाँव के लोगों द्वारा लम्बे समय से रेल्वे क्रासिंग पर अंडरब्रिज या ब्रिज बनाने की मांग रेल्वे प्रशासन से की जाती रही है | कुछ दिनों पूर्व दक्षिण पूर्व रेल्वे मण्डल जीएम के दल्ली प्रवास के दौरान दोनों गाँव के ग्रामीणों द्वारा भारी संख्या में उक्त मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा था | इसी क्रासिंग में अब तक सैकड़ों मौंते हो चुकी है किन्तु रेल्वे प्रशासन के कान में जूं तक नहीं रेंग रहा है उल्टे रेल्वे प्रशासन द्वारा बेरीकेट लगाकर मार्ग को अवरुद्ध करने का प्रयास किया गया है वहीँ दूसरी ओर रेल्वे द्वारा सूचना पट लगाकर दुर्घटना की जवाबदारी जन की होगी | ग्रामीणों द्वारा लगातार मांग की वजह यह है कि 100 मीटर दुरी को तय करने के लिए उन्हें 5 किमी का रास्ता तय करना मंजूर नहीं है | यहाँ वर्षों से कारूटोला, कुंजामटोला, झीकाटोला, बीटाल, जाबुरवही, आमापारा, भोयरटोला के लोगों का आना-जाना होता था, मेडिकल इमरजेंसी होने पर उन्हें मजबूरन रास्ता तय करना पड़ता है जिसे लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है | मजबूरीवश ग्रामीण पटरी पार करते है एवं दुर्घटना का शिकार होते है इसी का परिणाम रहा कि आज कारूटोला रिटायर्ड कर्मी रूपसिंह देहारी स्व पिता गहरूराम उम्र 70 वर्ष दुर्घटना का शिकार हुआ | रूपसिंह का एकमात्र पुत्र सुनील देहारी ग्राम धुर्वाटोला में अपने परिवार के साथ निवास करता है |
चिखलाकसा में निवास करने वाले ग्रामीणों का खेत खलिहान पटरी के पार गाँव में होने से उन्हें कृषि कार्य हेतु स्वयं अथवा मवेशी लाने ले जाने के लिए इसी मार्ग का उपयोग करते है……
रूपसिंह अपने कार्य हेतु दल्लीराजहरा आने जाने हेतु शॉर्टकट के रूप में रेल्वे पटरी का इस्तेमाल करता था अक्सर उसे झोला या छड़ी के साथ देखा जाता था |
प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीण द्वारा यह कहा जा रहा था कि शीघ्र ही उक्त समस्या का समाधान नहीं निकाला गया तो बड़ा जन आन्दोलन किया जायेगा |
देखें लोग किस प्रकार अपनी जान जोखिम में डाल पटरी पार कर रहे है………..
दो मोटर साइकिल एवं 03 मोबाईल कुल कीमती 37110रू जप्त किया गया।
दिनांक 31.010.2021 को थाना गुरूर, पुलिस सहा0 केन्द्र पुरूर, एवं चौकी कंवर पुलिस द्वारा मिलकर ग्राम जगतरा जंगल में चल रहे जुआ फड़ पर रेड कार्यवाही की गई जिसमें 06 जुआरियों को जुआ खेलते पकड़ा गया | कुछ जुआरी जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल हुए | पकड़े गये जुआड़ियान 01. संस्कार ग्वाल पिता रमेश ग्वाल उम्र 20 वर्ष साकिन रामसागरपारा धमतरी, थाना धमतरी जिला धमतरी 02.शाहील यादव पिता कृपाल यादव उम्र 19 वर्ष साकिन धमतरी थाना कोतवाली जिला धमतरी 03. ढालेनदास मानिकपुरी पिता रामकृष्ण मानिकपुरी उम्र 24 वर्ष साकिन नयापारा धमतरी जिला धमतरी 04. गोपाल साहू पिता मंगल साहू उम्र 26 वर्ष साकिन बांसपारा धमतरी जिला धमतरी 05. कमलेश साहू पिता ललित राम साहू उम्र 18 वर्ष साकिन कुर्रा थाना धमतरी जिला धमतरी 06. दुर्गेश्वर सोनी पिता बुधराम सोनी उम्र 30 वर्ष साकिन ईतवारी बाजार धमतरी जिला धमतरी, से कुल नगदी रकम 10110/रू0 ,दो मोटर सायकल, तीन नग मोबाईल, 52 पत्ती ताश एवं दरी कुल जुमला किमती 37110रू जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी ।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के निर्देशानुसार तथा केबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय लोकप्रिय विधायक श्रीमती अनिला भेंडिया जी के मार्गदर्शन पर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी के नेतृत्व में दिनांक 31/10/2021 को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा के द्वारा देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री लौहपुरुष भारतरत्न स्व वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती व पूर्व प्रधानमंत्री प्रियदर्शिनी आयरन लेडी भारतरत्न स्व इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई |
सर्वप्रथम लौहपुरुष भारतरत्न स्व वल्लभ भाई पटेल जी व पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व इंदिरा गांधी जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण व तिलक लगाकर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
उसके पश्चात ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर, नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष काशीराम निषाद,सेवादल प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संतोष पांडे, जिला सचिव के ईश्वर राव,उपाध्यक्ष जीवन लाल साहू,इंटक जिलाध्यक्ष भूपेंद्र दिल्लीवार ने लौहपुरुष स्व.वल्लभ भाई पटेल जी व भारतरत्न स्व.इंदिरा गांधी जी के जीवनी मे प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक प्रभारी महामंत्री विवेक मसीह व आभार प्रदर्शन के ईश्वर राव ने किया।
स्व.वल्लभ भाई पटेल जी व पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व इंदिरा गांधी जी के पुण्यतिथि बलिदान दिवस मनाने के पश्चात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मंत्री मीडिया प्रभारी विवेक मसीह,श्री निवास राव,फ्रांसिस कोलिन,एन एस यू आई से चंदन ठाकुर, प्रतिक व मनीष ठगेल के द्वारा शहीद हॉस्पिटल ब्लड बैंक में रक्तदान किया गया।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर,नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर,मंत्री मीडिया प्रभारी विवेक मसीह,पूर्व पालिका अध्यक्ष काशीराम निषाद,जिला सयुक्त महामंत्री संतोष पांडेय,विजय जोगदंड,के ईश्वर राव,उपाध्यक्ष जोगेन्द्र ठाकुर,एल्डरमेन प्रमोद तिवारी,एल्डरमेन राजू वर्गिस ,कोषाध्यक्ष नवीन कथूरिया,महामंत्री सुरेश ठाकुर मीडिया प्रभारी प्रदीप सहारे, फ्रांसिस कोलिन ,विल्सन मैथ्यू, हरीश खस संयुक्त सचिव ताराचंद बघेल,प्रवक्ता जेबा कुरैशी,चंपा साहू, राधा शर्मा,रीता शर्मा, रामु शर्मा,अभिषेक राव,आदिवासी नगर अध्यक्ष दीपक सहारे,डोमेंद्र सावलकर, पप्पू पंजवानी,जिला महामंत्री परितोष हंसपाल,पूर्व एन एस यू आई विधानसभा अध्यक्ष भरत देवांगन,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।
बालोद:-तहसील साहू संघ बालोद की दिनांक 24 अक्टूबर 2021 दिन रविवार को आहूत की गई बैठक में सर्वसम्मति से लिए निर्णय अनुसार दीपावली के पूर्व स्वच्छता तिहार मनाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया।
जिला मुख्यालय बालोद के स्थानीय साहू सदन मरार पारा बालोद में आयोजित की गई तहसील साहू संघ बालोद एवं न्याय प्रकोष्ठ के संयुक्त बैठक में लिए गए विभिन्न निर्णयों के साथ यह निर्णय लिया गया था कि दीपावली त्यौहार के पूर्व स्वच्छता का संदेश देने आज दिनांक 31 अक्टूबर 2021 दिन रविवार को समस्त ग्रामीण साहू समाज के द्वारा ग्राम के मुख्य चौक चौराहा में सफाई अभियान के साथ स्वच्छता तिहार का आयोजन किया जाएगा। जिसमें समाज के समस्त युवा महिला एवं कर्मचारियों के द्वारा स्वच्छता अभियान मां कर्मा की पूजा आरती पश्चात स्वच्छता संदेश नारा
साहू समाज का संदेश । स्वच्छ हो गांव अउ देश ।।
का उद्घोष करते हुए जुलूस के शक्ल में गली का भ्रमण किया गया सामाजिक सद्भावना को प्रदर्शित करते हुए तहसील साहू संघ बालोद के निर्देशानुसार समस्त क्षेत्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन में तहसील अंतर्गत समस्त लगभग 90 ग्राम में शत प्रतिशत स्वच्छता तिहार लक्ष्य की प्राप्ति के साथ आज 31 अक्टूबर 2021 की स्वच्छता अभियान चलाकर समाज के सामने एक मिसाल कायम किया ।
इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष कृष्णा साहू ने बताया कि बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी दिवस में महिला एवं युवा सम्मेलन का आयोजन कर सम्मेलन में विभिन्न खेलकूद एवं स्कूली छात्र छात्राओं के हितार्थ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जो ग्रामीण स्तर से चयनित को परिक्षेत्रीय स्तर में और परिक्षेत्र स्तर से चयनित प्रतिभागी तहसील स्तर में उक्त सम्मेलन के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल होंगे।
उक्त बैठक में लिया गया निर्णयानुसार तहसील अध्यक्ष कृष्णा साहू सचिव मदन साहू कोषाध्यक्ष तुकेश हिरवानी सहसचिव राधेलाल गुरुपंच संयोजक न्याय प्रकोष्ठ रोहित अठनागर सह संयोजक द्रोणाचार्य साहू प्रचार सचिव त्रिलोचन साहू रघुनंदन गंगबोईर संयोजक अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ, तोमन साहू युवा प्रकोष्ठ जयंत साहू जागेश्वरी साहू सरोज साहू उर्मिला साहू , रामेश्वरी साहू परिक्षेत्र नगर साहू समाज अध्यक्ष रिछेद मोहन कलिहारी बालोद ग्रामीण परिक्षेत्र अध्यक्ष हिमाचल साहू, मंगलतरई परीक्षेत्र अध्यक्ष योगेंद्र साहू लाटाबोड परिक्षेत्र अध्यक्ष मुकेश साहू करहीभदर परिक्षेत्र अध्यक्ष झलमला परीक्षेत्र अध्यक्ष मदन लाल साहू उपाध्यक्ष कुंज लाल साहू सचिव गंगाधर साहू चारवाही परिक्षेत्र अध्यक्ष गिरधारी लाल साहू उपाध्यक्ष आसाराम साहू दिनेश्वर साहू नारायण साहू आदि ने अपनी महती सहभागिता के साथ स्वच्छता तिहार कार्यक्रम आयोजन की ।
तहसील साहू संघ युवा प्रकोष्ठ द्वारा बैठक आहूत की गई अनुसार तहसील युवा प्रकोष्ठ द्वारा क्षेत्र के सभी ग्रामो मे जाकर स्वच्छता अभियान को सफल बनाने का लिए निर्णय हेतु क्षेत्र स्तर पर प्रभारी गन नियुक्त किए गए थे।
स्वच्छता अभियान के अंतर्गत प्रभारी चारवाही परिक्षेत्र पार्था साहू, करहीभदर परिक्षेत्र बिरेन्द्र साहू, लाटाबोड़ परिक्षेत्र धर्मेन्द्र साहू, झलमला परिक्षेत्र जंयत साहू, बालोद नगर परिक्षेत्र दिलेश्वर साहू, कोहगाटोला परिक्षेत्र घुरउ राम साहू, मंगलतराई परिक्षेत्र संजय साहू, बालोद ग्रामीण तोमन साहू |
आज के स्वच्छता तिहार में प्रमुख रूप से उपस्थित हुए कृष्णा राम साहू जी तहसील अध्यक्ष बालोद तोमन साहू संयोजक युवा प्रकोष्ठ बालोद दिलेश्वर साहू बालोद नगर जंयत साहू बिरेन्द्र साहू चित्रसेन साहू पार्थ साहू धर्मेंद्र साहू देवमंद साहू मोहनीश साहू संजय साहू देवेंद्र साहू हरीश चंद्र साहू रवि साहू यशवंत साहू हेमंत साहू रवि साहू आदि उपस्थित रहे
रायपुर। दीवाली से पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस में धमाका! वैसा नहीं, जैसी की हलचल तेज हुई थी। लेकिन जो छोटा धमाका हुआ है, वह आने वाले समय में बड़े धमाके का सबब बन जाय तो कोई आश्चर्य नहीं होगा। अब तक कांग्रेस की सत्ता में कथित आंतरिक संघर्ष की खबरों का बोलबाला चल रहा था। अब सत्ता और संगठन में मनमुटाव के नजारे सामने आ रहे हैं। सत्ता के गलियारे में प्रवेश कर चुके पूर्व सचिव सुशील सन्नी अग्रवाल को प्रदेश महामंत्री अमरजीत चावला से प्रदेश अध्यक्ष के सामने ही मीडिया की मौजूदगी में अभद्र व्यवहार के आरोप में निलम्बित कर दिया गया है। यह मामला आगे चलकर रंग दिखाएगा, ऐसा कहा जा रहा है कि सत्ता और संगठन में अनबन का यह खुला संकेत है। बात निकली है तो दूर तलक जायेगी। सवाल यह भी है कि क्या सत्ता से जुड़े व्यक्ति के संगठन की सदस्यता से निलम्बन के बाबत सत्ता प्रमुख भूपेश बघेल से सलाह ली गई अथवा नहीं?
अब देखना है कि कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निलम्बित अग्रवाल को सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष पद पर बनाए रखा जाएगा अथवा उनकी वहां से भी छुट्टी होगी? प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला द्वारा जारी बयान में बताया गया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रदेश महामंत्री अमरजीत चावला के साथ किये गये अभद्र व्यवहार के कारण प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव, भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल को पार्टी संगठन की धारा-6 (ग) के अंतर्गत भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पीसीसी महामंत्री प्रशासन रवि घोष द्वारा जारी निलम्बन आदेश में कहा गया कि प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष, मीडिया की मौजूदगी में प्रदेश महामंत्री अमरजीत चावला के साथ अभद्र व्यवहार के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।
इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी नलिनीश ठोकने का कहना है कि खुलेआम सड़क पर एक दूसरे से मारपीट करना, गाली गलौज करना और वह भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और राष्ट्रीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में, यह कांग्रेस की ही संस्कृति हो सकती है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश की जनता ने अपेक्षा की थी कि सरकार में आने के बाद कांग्रेस को जिम्मेदारी का एहसास होगा, लेकिन जो जिम्मेदारी कांग्रेस को जनता ने दी, उसमें भी वह खरी नहीं उतरी। कांग्रेस से किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी की अपेक्षा करना बेमानी ही होगी। राज्य और कैबिनेट मंत्री दर्जा जैसे पदों पर रहते हुए इस तरह की भाषा का प्रयोग करना, अपनी वाणी में संयम न बरतना यह कांग्रेस की ही संस्कृति में हो सकता है। बात-बात पर मारपीट करना, किसी को जान से मारने की धमकी देना, गुंडागर्दी करना, ऐसा कर कांग्रेस के लोग न सिर्फ अपनी संस्कृति का परिचय दे रहे हैं बल्कि प्रदेश की शांत सौहाद्रपूर्ण पहचान को भी धूमिल कर रहे हैं, यह दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने कहा है कि इससे पहले कवर्धा, फिर जशपुर, महासमुंद और राजधानी रायपुर में भी इस तरह की घटना होना यह बताता है कि प्रदेश सरकार से कांग्रेस के कार्यकर्ता भी खुश नहीं हैं तो जनता कैसे खुश रहेगी। भाजपा ऐसे प्रसंग पर जिस तरह की प्रतिक्रिया दे रही है, यह अवसर उसे कांग्रेस की ओर से ही उपलब्ध हुआ है।
वैसे भाजपा भी कदाचित यह अनुमान नहीं लगा पाई है कि यह मामला सिर्फ यही नहीं है, जो सामने आया है। अगर भाजपा इस मामले की गहराई में झांक पाती तो वह इसे कांग्रेस में बड़े तूफान के संकेत की तरह महसूस करती और इसे उस स्तर की जंग के तौर पर प्रचारित करती, जिस स्तर के द्वंद्व का यह वाकया इशारा कर रहा है। सत्ता और संगठन में खींचतान भाजपा के राज में भी हुई थी, जब रेणुका सिंह मंत्री और शिवप्रताप सिंह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष थे। कलह इतनी बढ़ी कि रेणुका का विभाग लता उसेंडी को मिल गया था और शिवप्रताप की भी अध्यक्ष पद से बर्खास्तगी हो गई थी। ऐसे प्रसंगों के संदर्भ में कहते हैं कि इतिहास खुद को दोहरा रहा है। तो क्या वही मंजर अब कांग्रेस में सम्भव है? राजनीति में सत्ता और संगठन के बीच बेहतर तालमेल को जरूरी बताया जाता है लेकिन राज्यों के स्तर पर सत्ता ही संगठन पर भारी महसूस होती है। सत्ता काल में संगठन गौण और सत्ता प्रधान हो जाती है। संगठन का काम सत्ता के कामकाज का प्रचार प्रसार ही रह जाता है। दोनों के बीच छत्तीसगढ़ में यह अपेक्षित तालमेल अब तक बेहतरीन माना जाता रहा है। किंतु अब हालात बदले से नजर आने की शुरुआत हो गई, समझ में आ रही है। बिलासपुर कांग्रेस का द्वंद्व पहले भी चर्चित हो चुका है अब तो मुख्यालय में अध्यक्ष के सामने ही तमाशा हो गया। पीसीसी चीफ मरकाम ने अनुशासन का हंटर फटकार तो दिया है लेकिन यह रस्साकशी आगे चलकर नया विवाद खड़ा कर सकती है। कहने वाले तो यहां तक कह रहे हैं कि ऐसा आभास हो रहा है कि आने वाले समय में संगठन में बदलाव हो सकता है।
केशकाल – नगरपंचायत केशकाल में एक दूधमुंहे बच्चे के लापता होने की जांच बाल संरक्षण विभाग द्वारा आरंभ कर दिया गया है। सोशल मीडिया में केशकाल के पूर्व विधायक कृष्ण कुमार ध्रुव ने 30अक्टूबर को एक पोस्ट डाला कि- ” नगर पंचायत केशकाल में एक निर्धन पिछड़ा वर्ग की लगभग 47 वर्षीया महिला ने एक पुत्र को जन्म दिया । वह पुत्र कहाॅं है ? उसे किसी ने क्रय कर लिया? अथवा किसी ने गोद ले लिया? दोनों ही परिस्थितियों पर विचार करें तो दोनों ही चिन्ताजनक है । प्रथम उसे किसी ने क्रय कर लिया तो वह कौन सी परिस्थिति थी कि उसकी मां को यह कदम उठाना पड़ा ? द्वितीय किसी ने गोद ले लिया तो भी वह कौन सी परिस्थिति थी कि उसकी मां को यह कदम उठाना पड़ा ? गोद लेने का भी नियम प्रक्रिया है क्या इन नियमों का पालन किया गया? यदि नहीं किया गया तो इनके दोषी कौन -कौन हैं ? बाल संरक्षण आयोग को इस पर स्वतः संज्ञान लेना चाहिए और दोषियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करना चाहिए। ” इस पोस्ट पर संज्ञान लेते हुए बाल संरक्षण विभाग की एक टीम 30अक्टूबर को ही केशकाल पहुंचकर मामले की प्रारंभिक जानकारी प्राप्त किया। आने वाले दिनों में पूरे मामले का खुलासा होने की उम्मीद की जा रही है।