अनुसूचित जनजाति मोर्चा बालोद जिला के अध्यक्ष विक्रम धुर्वे के नेतृत्व में राशन वितरण केंद्र चिखलाकसा,पथराटोला, चिपरा, कुसुमकसा व गुजरा में धरना प्रदर्शन किया गया और ग्रामीण हितग्राहियों को जागरूक किया गया ।ध्रुवे जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना काल से प्रति व्यक्ति 5 किलो मुक्त चावल छत्तीसगढ़ सरकार को उपलब्ध कराया इसके बावजूद छत्तीसगढ़ सरकार हितग्राहियों को पूरा चावल नही दे रही है इससे यह साफ है कि छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार पूरी की पूरी भस्टाचार वाली सरकार और झूठे वादों की सरकार है। इस धरना प्रदर्शन के प्रमुख प्रवक्ता सोमेश साहू ( किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य)जी थे । साहू जी ने कहा इस कोरोना काल के समय से नरेंद्र मोदी जी ने छत्तीसगढ़ सरकार को प्रति व्यक्ति के हिसाब से गरीबी रेखा कार्ड धरियो
को 5kg चावल दिया लेकिन छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने इसे गरीबी रेखा कार्ड धारियों को नही देकर पूरा का पूरा चावल घोटाला कर दिया। इस दौरान भीखी मसिया( अध्यक्ष नगर पंचायत चिखलाकसा),अब्दुल इब्राहिम(उपाध्यक्ष नगर पंचायत चिखलाकसा), भरत भाई पटेल विजय डड़सेना, राजू रावटे (वरिष्ठ भाजपा) , योगेंद्र सिन्हा( मंत्री भाजपा डौंडी मंडल), पार्षद गण तिहारुराम आर्या,ताराचंद पाथोड़े,कुंती देवांगन नीतू रावते, विमला जैन ,संगीता साहू ,लीला डड़सेना, बृज मनी यादव (भाजयुमो डोंडी महामंत्री),पुष्प जीत बैस ,आशीष गुप्ता भाजयुमो डोंडी(उपाध्यक्ष), सिमेश उर्वशा,नंदू पटेल आदि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
केंद्र द्वारा दिए जा रहे प्रति व्यक्ति 5 किलो चावल जो गरीब कल्याण अन्न योजना का चावल है उसका नही हो रहा वितरण
जगदलपुर–नगर पालिका निगम जगदलपुर पर स्थित विवेकानंद वार्ड अंबेडकर वार्ड बलीराम कश्यप वार्ड जवाहर नगर वार्ड शहीद गुंडाधुर वार्ड मोतीलाल नेहरू वार्ड सदर वार्ड,अनुकूलदेव वार्ड, अब्दुल कलाम वार्ड संजय गांधी वार्ड में धरना दिया गया।केंद्र के द्वारा दिया जाने वाला चावल का नही हो रहा वितरण, को लेकर शुक्रवार को नगर मंडल के अंतर्गत 10 राशन दुकानों में धरना दिया गया।राज्य सरकार द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्य योजना के तहत दिए जाने वाले चावल में कटौती किया जा रहा है शहर के पूरे 48 वार्डो के राशन दुकानों के समक्ष धरना दिया जा रहा है,जो क्रमबद्ध रूप से धरना दिया गया ।मोदी जी के लगातार 20 वर्ष से भारत की जनता की सेवा करते हुए अनेको जनकल्याणकारी कार्य किये !
मोदी जी के शासन काल को 20 वर्ष होने पर गरीब परिवारों ने बधाई प्रेषित किया। बस्तर प्रभारी लोकेश कावड़िया जी ने कहा छत्तीसगढ़ के 40 लाख गरीब परिवार को मिलने वाले केंद्र की गरीब कल्याण अन्न योजना का लाभ कांग्रेस की भूपेश सरकार के द्वारा नही दिया जा रहा है जिसके विरोध में छत्तीसगढ़ के 12 हजार 981 राशन दुकानों के समक्ष भाजपा द्वारा धरना दिया जा रहा है,गरीबो के चावल में जिस तरह से कटौती की गई है इससे राज्य सरकार 15 लाख करोड़ का बचत कर गरीबो का पेट काटा है। पूर्व विधायक संतोष बाफना जी ने कहा कि यह भूपेश सरकार नहीं भूखेश सरकार है जिसने गरीबों कल्याण अन्न योजना का राशन उन तक नहीं पहुंचाया और, हमारे शासनकाल में जिस राशन दुकान से महीने के 5 तारीख तक समस्त हितग्राहियों को राशन वितरण होता था आज 8 तारीख होने के बाद भी बहुत से ऐसे राशन दुकान है जहां राशन सामग्री पहुंची तक नहीं और राशन दुकान में ताला लगा हुआ है, यह भी चिंता का विषय है| नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा अप्रैल 2020 से अब तक नहीं दिए चावल का मूल्य इन गरीबो के खाते में सीधे नगद राशि हस्तांतरित राज्य सरकार प्रदाय करे।नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने कहा गांव गरीब किसान मजदूर को झूठ बोल कर वोट लेकर सरकार बनाई और
उन्ही गरीबो के जेबो में कांग्रेस का हाथ।कोरोना काल जैसे वैश्विक महामारी में भी कांग्रेस ने गरीबो की सेवा करना छोड़ गरीबो के पेट से निवाला छीना है जो सरकार ने महापाप किया है इस अवसर पर नगर दद्दन तिवारी, राजेंद्र बाजपेई, मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता,नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे, योगेंद्र पांडे, श्रीनिवास मिश्रा, रजनीश पानीग्राही, वेद प्रकाश पांडे, मोतीराम बघेल, श्रीमती दीप्ति पांडे, पुत्तू भैया, धनसिंह नायक, राममूर्ति पांडे, वेदांत दीक्षित, मनोहर दत्त तिवारी, रंजीत पांडेय, नरेंद्र पाणिग्राही,राकेश तिवारी, आशुतोष पाल, विपिन मालवीय ढाकेश्वरी पांडेय, राजेंड्री महाराणा कमल पटवा, अभय दीक्षित, शशि पाठक, विनीत शुक्ला, रोशन झा, शैलेश कुमार, डी सुधा रानी, लक्ष्मण झा, आनंद झा, राजा यादव, गीता नाग, राधा बघेल संतोष बाजपेई, नागेश्वर राव,लोकेश राव,संतोष पांडेय, संतोष बाजपेई, वसीम खान, केतन महानंदी, सूरज कश्यप, पुनिता सुनानी, नरेंद्र पानीग्राही, सुरेश कश्यप, सतीश बाजपेई, शिरीष मिश्रा, बंटू पांडे,मयंक नथानी,सूर्यभूसंन सिंह, सूरज मिश्रा, आलेख तिवारी, रमन चौहान, शंकर राव,महेश राव, लोकेश राव सहित वार्डवासी उपस्थित थे
जगदलपुर। नीति आयोग और पीरामल फाउंडेशन द्वारा देश के 112 आकांक्षी जिलों में लड़कियों को सक्षम बनाने के लिए 8 सितंबर को देश भर में सक्षम बिटिया अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत देश भर की 7 लाख लड़कियों को स्कूली गतिविधियों से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है, सक्षम बिटिया अभियान छत्तीसगढ़ के 10 जिलों में चल रहा है, जिसके तहत बस्तर जिले में यह अभियान युवाओं और शिक्षकों के सहयोग से चलाया जा रहा है।कोशा केंद्र, जगदलपुर में अभियान के तहत कोशा केंद्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था । जिसमें 8 शिक्षकों सहित कोष केंद्र के 168 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस गतिविधि के माध्यम से छात्रों ने तनाव, झुंझलाहट आदि का मुकाबला करना सीखा है। उन्हें समूह कार्य के महत्व के बारे में भी बताया गया। कोशा केंद्र की प्रधानाध्यापिका श्रीमती माली पिल्लई द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का सुरूआत किया गया, कार्यक्रम में बच्चो ने रंगोली, नित्य, नाटक, और गीत का शानदार मंचन किया, इस कार्यक्रम में नीति पिरामल की जिला समन्वयक ऋचा साहू जी, एवम गांधी फ़ेलो आत्रेयी और जया उपस्थित रही ।
जगदलपुर – वन्य प्राणियों की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी। वृक्षों व जीव जंतुओं के नाम पर सामान्यज्ञान का हुआ प्रतियोगिता | बस्तर जिले के माचकोट तिरिया वन परिक्षेत्र के गणेश बाहर नाला में 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक वन्य जीव संरक्षण सप्ताह के अवसर पर माचकोट तिरिया जंगल में स्कूली छात्र छात्राओं को ट्रेकिंग कार्यक्रम कराया गया । जो सामान्यज्ञान प्रतियोगिता के साथ साथ जीव-जंतुओं की रक्षा करने के उद्देश्य भी बताया गया ।वहीं ट्रेकिंग के दौरान, लोगों को वन्यजीव संरक्षण के महत्व को समझाने के लिए कार्यशालाएं आयोजित किया गया । साथ ही ट्रेकिंग के दौरान, लोगों को वन्यजीवों के बारे में जागरूक करने के लिए विभिन्न स्तरों पर कई जागरूकता-निर्माण गतिविधियों का आयोजन किया गया।
एस डी ओ सुषमा नेताम ने बताया कि प्रकृति के पारिस्थितिक संतुलन को बनाए रखने में वन्यजीव महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसका कोई भी नुकसान पूरे पारिस्थितिकी तंत्र के लिए खतरा पैदा कर सकता है। इस प्रकार, वनस्पतियों और जीवों को संरक्षित करना महत्वपूर्ण हो जाता है। भारत एक जैविक हॉटस्पॉट है। यह कई जानवरों की प्रजातियों का समर्थन करता है।ट्रेकिंग कार्यक्रम के दौरान बच्चों को पुरस्कार भी वितरण किया गया। इस अवसर पर वन परिक्षेत्र अधिकारी माचकोट रौतीय , वन परिक्षेत्र अधिकारी कोलेंग सर्वजीत सिंह , वनपरिक्षेत्र अधिकारी दरभा हेमंत ठाकुर वनपरिक्षेत्र अधिकारी करपावंड नागर , कमल तिवारी रेंजर बस्तर व भारी संख्या में स्कूली छात्र छात्राओं व वन कर्मचारी उपस्थित थे।
जगदलपुर। प्रदेश के उद्योग मंत्री एवं बस्तर समेत 5 जिले दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोण्डागांव और नारायणपुर के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने एनएमडीसी के सीएमडी सुमीत देव से बस्तर संभाग के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों और आर्थिक सहयोग के विषय में विस्तृत चर्चा की। 4 अक्टूबर को हैदराबाद के एनएमडीसी मुख्यालय में उद्योग मंत्री का सीएमडी सुमीत देव, एनएमडीसी के सलाहकार बस्तर के पूर्व कलेक्टर दिनेश श्रीवास्तव समेत एनएमडीसी के अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। लखमा ने कहा कि बस्तर के बैलाडिला के बचेली और किरन्दुल में लौह अयस्क का उत्पादन एनएमडीसी कर रहा है। जिससे प्रतिवर्ष करोड़ों की आमदनी होती है। इसलिए एनएमडीसी को बस्तर विकास के लिए अधिक से अधिक आर्थिक सहायता बस्तर संभाग के सभी जिलों के लिए करना चाहिए। विशेष कर छात्र-छात्राओं को उनकी पढ़ाई और रोजगार के लिए विशेष पहल होनी चाहिए। सीएमडी ने हर साल सीएसआर और डीएमएफ मद से बस्तर के विभिन्न जिलों को दिए जा रहे सहयोग की जानकारी दी। साथ ही कहा कि एनएमडीसी छग सरकार के साथ मिलकर बस्तर संभाग के विकास के लिए संकल्पित है। स्थापना काल से ही बस्तर संभाग में शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल आपूर्ति, पोषण, क्षमता निर्माण और आधारभूत संरचनाओं सहित स्थानीय निवासियों के संर्वागिण विकास के लिए निगम हर संभव प्रयास करता है। मेडिकल कॉलेज जगदलपुर और एजूकेशन सिटी में भी एनएमडीसी का योगदान काफी है। उद्योग मंत्री ने उम्मीद जताई की वर्तमान में दिए जा रहे आर्थिक मदद में बढ़ोत्तरी की जाए ताकि आदिवासी और अन्य वर्ग के कमजोर लोगों को ऊंचा उठाने में राज्य शासन की पहल को गति मिल सके। सुरेश रावल, मीडिया सलाहकार
जगदलपुर। उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा शुक्रवार को रायपुर से जगदलपुर दंतेश्वरी एयरपोर्ट 3.30 बजे पहुंचेंगे। शाम 5 से 6 बजे तक विश्व प्रसिद्ध दशहरा उत्सव स्थल का मुआयना करेंगे। रात्रि विश्राम सर्किट हाऊस में करेंगे। शनिवार की सुबह 9 बजे सर्किट हाऊस से रवाना होकर तोंगपाल, दरभा, झीरमघाटी होकर प्रातः 10 बजे तोंगपाल में सामाजिक भवन का भूमिपूजन करेंगे। दोपहर 12 बजे वे तोंगपाल से सुकमा के लिए प्रस्थान करेंगे। 1 बजे सुकमा पहुंचेंगे। दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक जिला कलेक्टर कार्यालय सुकमा में बैठक लेंगे। शाम 5 बजे वे रेस्ट हाऊस सुकमा से नागारास के लिए प्रस्थान करेंगे, नागारास में वे रात्रि विश्राम करेंगे। सुरेश रावल, मीडिया सलाहकार
गुंडरदेही – कवर्धा में हुए घटना के विरोध में प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल और कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर का पुतला दहन किया गया। जिसमें विशेष रुप से भाजपा मंडल अध्यक्ष दुष्यंत सोनवानी जी,वीरेंद्र साहू जी पूर्व विधायक,राजेंद्र राय जी पूर्व विधायक, पुष्पेंद्र चंद्राकर जी जिला पंचायत सदस्य मालती जोशी जी जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा केशव साहू प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ,नरेंद्र यादव मंडल उपाध्यक्ष ,थान सिंह मंडावी मंडल महामंत्री, दिलीप कुल्हाड़े जिला भाजयुमो सौरभ चोपड़ा भाजयुमो मंडल अध्यक्ष श्रीकांत वर्मा, महामंत्री मंडल भाजयुमो नेमचंद साहू , देवा सोनकर सहित बड़ी संख्या में भाजपा व भाजयुमो के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आरोपी के कब्जे से नाबालिक लडकी को बरामद कर सौपा गया परिजन को।
धारा 363,366,376 भादवि व पाक्सो एक्ट के तहत् भेजा गया जेल।
मामला थाना गुण्डरदेही क्षेत्र की है, कि घटना दिनांक 13.08.2021 को प्रार्थी नारद राम साहू थाना गुण्डरदेही में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 12.08.2021 को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा नाबालिक लड़की को उसके माता- पिता की वैध संरक्षण की संरक्षता से बहला फुसलाकर शादी का प्रलोभन देकर भगाकर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना गुण्डरदेही में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान संदेही के मोबाइल नंबर का कॉल डिटेल साइबर सेल भेजा गया था। साइबर सेल से प्राप्त कॉल डिटेल के आधार पर लोकेशन पुणे महाराष्ट्र का होना पाये जाने से टीम गठित कर पुणे महाराष्ट्र रवाना किया गया। पुणे (महाराष्ट्र) पहुचकर अपहृता को आरोपी सुमंत बघेल के कब्जे से पुणे (महाराष्ट्र) से बरामद किया गया। आरोपी सुमंत बघेल पिता स्वा संतराम बघेल उम्र 20 वर्ष साकिन सिर्राभाठा थाना गुण्डदरदेही से पूछताछ किया गया जो अपराध घटित करना पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी0आर0 पोर्ते व उप पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में अपहृता को बरामद व आरोपी को पकड़ने में थाना गुण्डरदेही थाना प्रभारी निरी0 भानुप्रताप साव, सउनि पी.आर.साहू, आर0 आकाश सोनी, म0आर0 सरस्वती चौरे व साइबर सेल की टीम का विशेष योगदान रहा।
नाम आरोपीः – सुमंत बघेल पिता स्व. संतराम बघेल उम्र 20 वर्ष साकिन सिर्राभाठा थाना गुण्डारदेही जिला बालोद
साइबर सेल बालोद द्वारा नषे के आरोपियो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही ।
प्रकरण में बालोद से 02 एवं जिला दुर्ग से 03 कुल 05 आरोपी गिरफ्तार।
आरोपियों के कब्जे से करीबन 1078 ग्राम नशीली दवाई एवं घटना में प्रयुक्त 02 नग मोटरसायकल बरामद।
नशे के कारोबार करने वाले पर बालोद पुलिस की कार्यवाही रहेगी जारी।
पुलिस अधीक्षक बालोद सदानंद कुमार के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद डी.आर. पोर्ते के निर्देशन मे तथा अनुविभागीय अधिकारी प्रतीक चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण एवं साइबर सेल प्रभारी बालोद निरीक्षक रोहित मालेकर के नेतृत्व में थाना बालोद के जवाहर पारा क्षेत्र मे नशीली दवाई बेचने की षिकायत पर अज्ञात आरोपियों को पकड़ने हेतु साइबर सेल की विशेष टीम तैयार किया गया ।
थाना बालोद क्षेत्र में नशीली दवाई बेचने वाले और सेवन करने वाले के संबध मे जानकारी एकत्र किया गया। दिनांक 06.10.2021 को टीम द्वारा मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम पड़कीभाट दुर्ग बालोद मार्ग से कुछ संदेही नषीली दवाई को बिक्री करने के लिए आये हुए है कि सूचना पर साइबर सेल प्रभारी अपनी टीम के साथ ग्राम पड़कीभाट रवाना हुये ।
घटना स्थल पहुंचकर मुखबिर सूचना मुताबिक ग्राम पड़कीभाट में बालोद दुर्ग रोड पर गार्डर पुल के नजदिक रोड पर अज्ञात बाईक सवार व्यक्ति संदेहास्पद स्थिति में मिलकर उसको घेराबंदी कर पकड़ा गया। संदेहियों से पूछताछ किया गया। जिसमें आरोपी 1.एजाज अहमद के कब्जे से काले रंग के बैग में रखे दवाईयां अल्प्राजोलम 1089 नग कुल वजनी 560 ग्राम किमती लगभग 1088 रूपये ,2. षोभित तिवारी के कब्जे से पहने कपड़े के बनियान से स्पासट्रान केन प्लस 520 नग किमती 1100 रूपये ,3.समीर खान से जमा तलाषी में संतरे रंग के पालीथीन में रखे टेबलेट निटजा केयर कुल 320 टेबलेट किमती 1440 रूपये जुमला वजनी 1078 ग्राम जुमला रकम 3628 रूपये , 4.सुमीत भोई के कब्जे से एक पल्सर नीले रंग का जिसके नम्बर प्लेट में सी.जी 07, एल.एक्स -3306 लिखा हुआ है। किमती 50000 रूपये ,5.मोसीन खान के कब्जे से हीरो कम्पनी का ग्जतमउम जिसके नम्बर प्लेट में सी.जी 24 -0335 लिखा हुआ है। किमती 40000 रूपये जिसको जप्त किया गया। इसके बाद औषधि निरीक्षक श्रीमति जागेष्वरी साहू के द्वारा लेबल में अंकित दवाई के नाम के आधार पर देखकर ,पढ़कर पहचान कर दवाई की पहचान एनआरएक्स के रूप मंे कि गई। जो एनडीपीएस एक्ट अधिनियम 1985 की सूची अनुसार स्वापक एवं मनःप्रभावी पदार्थ का होना पाया गया। पंचनामा के आधार पर अपराध धारा सदर 22 (ग) एनडीपीएस व 34 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 0/21 ,धारा -22(ग) एनडीपीएस, 34 भादवि कायम कर प्रकरण के 05 आरोपियो को गिरफ्तार कर थाना बालोद से अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
उक्त प्रकरण में आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में साइबर सेल प्रभारी बालोद निरीक्षक रोहित मालेकर ,प्रधान आरक्षक भुनेष्वर मरकाम ,प्रधान आरक्षक रूमलाल चुरेन्द्र, आरक्षक पूरन प्रसाद देंवागन, आरक्षक विपिन गुप्ता ,आरक्षक संदीप यादव , आरक्षक आकाष दुबे, आरक्षक राहुल मनहरे , आरक्षक विवेक शाही, आरक्षक मिथलेष यादव ,आरक्षक योगेष पटेल , आरक्षक शैलेन्द्र सिन्हा की सराहनीय भूमिका रही है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम व पता-
एजाज अहमद उर्फ अज्जु तिगाला पिता अनवर हुसैन उम्र 31 वर्ष पता- एमआईजी 536 एसटीएफ बघेरा थाना सिटी कोतवाली दुर्ग जिला दुर्ग (छ.ग.)
शोभित तिवारी पिता सत्यषंकर तिवारी उम्र 40 वर्ष पता म.न.236 ,सड़क न 41 इस्पात नगर रिसाली भिलाई थाना नेवई जिला दुर्ग (छ.ग.)
सुमीत भोई पिता अजय भोई उम्र 29 वर्ष पता-दुर्ग बांसपारा थाना मोहन नगर जिला दुर्ग (छ.ग.)
समीर खान उर्फ सोनू पिता आजाद खान उम्र 23 वर्ष पता-जवाहरपारा बालोद थाना बालोद जिला बालोद (छ.ग.)
मोसीन खान उर्फ मटरू पिता मोहम्मद रफीक खान उम्र 25 वर्ष पता-जवाहरपारा बालोद थाना बालोद जिला बालोद (छ.ग.) जप्त मशरुका –
अल्प्राजोलम 1089 नग कुल वजनी 560 ग्राम किमती लगभग 1088 रूपये ।
कवर्धा मामले को लेकर भाजयुमो भानपुरी ने फूंका भूपेश बघेल और मोहम्मद अकबर का पुतला
पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने नारायणपुर विधानसभा के खड़पड़ी, कांवड़गांव एवम मूंडागाव राशन दुकानों में प्रदेश सरकार द्वारा 15 सौ करोड़ का चावल घोटाला को लेकर दिया धरना
भानपुरी – भारतीय जनता पार्टी मंडल भानपुरी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के कवर्धा में धार्मिक दंगा फैलाने वालों को सरकार द्वारा संरक्षण देने और बेगुनाह हिंदुओं पर एक तरफा पुलिस कार्यवाही करने के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल भानपुरी ने बस्तर ब्लाक के ग्राम मुंडागांव के मुख्य चौराहा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं वन मंत्री मोहम्मद अकबर का पुतला फूंक कर आक्रोश पूर्वक विरोध प्रदर्शन किया।
विरोध में उपस्थित छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप ने कहा कि सरकार के इशारे पर बेगुनाह हिंदुओं पर लगातार कार्यवाही की जा रही है जिसका पूरा छत्तीसगढ़ विरोध कर रहा है वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी धार्मिक दंगों में जलता हुआ छत्तीसगढ़ को छोड़कर यूपी में राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं। विरोध प्रदर्शन के उपस्थित ग्रामीणों ने भूपेश बघेल को जमकर नारेबाजी कर कोसा। विरोध में मंडल अध्यक्ष संतोष बघेल, जिला पंचायत सदस्य निर्देश दीवान, जनपद सदस्य भोला राम पटेल, भूषण गुप्ता, प्यारी लाल कश्यप, भक्तु राम, लखमू कश्यप, संपत कश्यप, सुनील कश्यप, लुढ़का राम, टिंगली राम, सुदरू कश्यप,संतो पटेल, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष तुलसू राम, महामंत्री रामप्रसाद मौर्य, हरबंधू बघेल, मुकेश दीवान, लच्छिन बघेल, शेख सिराजुद्दीन, अभिषेक राव, हीरा कश्यप, रमेश दीवान, सिंधु, लेबो भाजपा, भाजयुमो पदाधिकरी कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।