City Media - Page 1496 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1496

कर्मचारियों के शीघ्र वेतन समझौता करने एवं अन्य सम्बंधित विषय की मांग को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन द्वारा हड़ताल को लेकर प्रबंध निर्देशक को ज्ञापन

0

सेल कर्मचारियों दवारा कंपनी के घाटे में रहने के दौरान विभिन्न सुविधा- भत्तों में कटौती के बावजूद एवं इसी तरह कोविड-19 जैसी महामारी के चरम स्तर पर रहने के दौरान भी सभी जोखिमों का सामना करते हुए सयंत्र के उत्पादन की निरंतरता को बनाये रखा | जिससे पिछले तीन वित्तीय वर्षों से कंपनी अच्छी लाभ की स्थिति में है।

किन्तु विगत 53 माह से अधिक लंबित वेतन समझौता पर प्रबंधन की ओर से प्रस्तुत की गई। प्रस्तावों से कर्मचारियों को लाभ होने के स्थान पर उल्टा नुकसान होना तय है । इसके बावजूद पिछले पांच एनजेसीएस बैठकों में प्रबंधन कोई सकारात्मक रुख नहीं अपनाकर अपने द्वारा रखी गई नकारात्मक प्रस्ताव पर ही अडिग है | इसी तरह कोविड-19 से 250 से अधिक कर्मियों की मृत्यु होने पर क्षतिपूर्ति । आश्रित को अनुकम्पा नियुक्ति का कोई प्रावधान भी नहीं किया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

इस प्रकार प्रबंधन के लगातार नकारात्मक रुख होने से भिलाई इस्पात सयंत्र के खदान कर्मचारी आहत एवं आक्रोशित है | अतः हम भिलाई इस्पात संयंत्र के अधीनस्थ लौह अयस्क खान समूह के अधोहस्ताक्षरित यूनियनें यह मांग करते हैं कि :

1) 15% एमजीबी व 35% पर्क तथा 01-01-2017 से एरियर्स के साथ शीघ्र से शीघ्र वेतन समझौता किया जाये।

2) ग्रेच्युटी तथा किसी भी तरह की कोई भी वर्तमान सुविधा में कटौती ना हो ।

3) एनजेसीएस में ही ठेका श्रमिकों के वेतन, सुविधा-भत्तों पर कोल माइंस के तर्ज पर वेतन समझौता किया जाये /आई.ओ.सी. राजहरा में कार्यरत ठेका श्रमिकों का S.S.5. के समान वेतन समझौता किया जाये ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

4) आई.ओ.सी. राजहरा में कार्यरत ठेका श्रमिकों को दूरस्थ एवं कठिनस्थ विशेष भता (DASA) दिया जाये |

5) पेंशन हेत वर्ष 2014 के एनजेसीएस में तय प्रबंधन के अंशदान 6% के स्थान पर वर्ष 2015-16 16-17 व 17-18 में प्रबंधन दवारा एक तरफा कटौती का निर्णय लेकर दिए गए 2% अंशदान को वापस लेकर NCS समझौता के अनुसार प्रबंधन अपना 6% अंशदान जमा करे ।

6) कोविड 19 संक्रमण से मृत कर्मचारियों के परिवार के एक आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति एवं क्षतिपूर्ति राशि दिया जाये  

7) समस्त नियमित व् ठेका कर्मचारियों का 50 लाख रूपये का बीमा किया जाये (जिसमें कोविड 19 जोखिम शामिल हो ) ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

उपरोक्त मांगों को लेकर लौह अयस्क खान समूह के कर्मचारी औद्योगिक संबंध अधिनियम 1948 की धारा 22 के अन्तर्गत दिनांक 30.06.2021 के प्रातः 6.00 बजे से 24 घंटे की हड़ताल में रहेगे।

भूपेश सरकार की ढाई साल की वादाखिलाफी और विफलताओं को लेकर भाजपा शहर मंडल बालोद उत्तरी सड़कों पर जनता से की चर्चा

0

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा शहर मंडल बालोद द्वारा लगातार दो दिनों तक विभिन्न जगहों पर छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार के ढाई साल पूर्ण होने पर उनके द्वारा किए गए वादाखिलाफी के खिलाफ,विफलताओं को लेकर लगातार जनता के बीच जा रही और भूपेश सरकार के वादों को याद दिलाते हुए छत्तीसगढ की जनता के साथ किए विश्वासघात को बताते हुवे जनता से चर्चा किया जा रहा लगातार जनता में भी छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति आक्रोश देखा जा रहा है |

भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर हम लोगों ने 2 दिन तक कचहरी में बैंक के आसपास जाकर जनता से चर्चा की भूपेश सरकार की नाकामियों को बताया जनता भी काफी आक्रोशित दिखे आने वाले दिनों में हम इस सरकार के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन बालोद में करने वाले हैं |

भाजपा नेता अमित चोपड़ा ने बताया कि प्रदेश की नाकाम सरकार सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए कुछ दिन पूर्व बालोद शहर में अधूरी पड़ी नल जल योजना का उद्घाटन कर दिया जिसका लाभ आज तक बालोद के संपूर्ण जनता को नहीं मिल पा रहा है इससे यह स्पष्ट होता है कि यह सरकार कि ना कोई नीति है ना कोई नियत है हमने दो दिन तक इस विषय पर शहर में जनता से चर्चा की जनता भी इस सरकार से त्रस्त दिख रही है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

इस कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री शाहिद खान,महिला मोर्चा जिला महामंत्री लीला शर्मा,भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर व शहर मंडल के अमित चोपड़ा,नरेन्द्र सोनवानी,पंकज आहूजा,नीतू सोनवानी,अंबिका यादव,कमल पंपलिया,प्राची लालवानी,सुनीता मनहर,शेखर वर्मा,कमलेश वाधवानी,हितेश्वर कौशिक,प्रीतम यादव,शशि साहू,डोमेंद्र साहू,विक्रम ललवानी,रेखा यादव,कृष्णा यादव,नरेश कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

कोरोना ने पांच माओवादियों को उतारा मौत के घाट, झीरम के गुनाहगार हुए भी संक्रमित

0

जगदलपुर – सूरक्षाबल लंबे समय से माओवादियों के शीर्ष नेतृत्व को नुक्सान नहीं पहुंचा पाए किंतु वह काम वैश्विक महामारी कोरोना ने कर दिया और शीर्ष माओवादियों को मौत के घाट उतार दिया। इस कोरोना बिमारी में झीरम कांड़ के शीर्ष गुनाहगार भी चपेट में आए।घातक साबित हुई है। बस्तर में तीन माओवादियों की मौत हुई तो तेलंगाना में दो मर गए।

दक्षिण बस्तर के एक बड़े अधिकारी ने बताया कि पुलिस को पुख्ता जानकारी मिली है कि नक्सली संगठन में कोरोना संक्रमण व्यापक रूप से फैल चुका है। इसके कारण 3 डीवीसी सदस्यों की मौत हो चुकी है। एसपी ने कहा कि फूड प्वाइजनिंग और सही उपचार के अभाव में मौतों का आंकड़ा ज्यादा हो सकता है। वर्तमान में 8 डीवीसी सदस्यों के कोविड-19 से संक्रमित होने की जानकारी मिली है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

उन्होंने माओवादियों से अपील की है कि वे घर वापस आइए अभियान के अंतर्गत आत्मसमर्पण कर दें। जिससे पुलिस उनका उचित उपचार कराएगी। इस तरह से आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों की जान की सुरक्षा होगी। ज्ञात हो कि पुलिस द्वारा आत्मसमर्पित माओवादियों के कोविड-19 जांच की व्यवस्था की गई है, वहीं कोविड पॉजिटिव रोगियों को कोविड केयर हॉस्पिटल में दाखिल कराया जाता है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक कोरोना संक्रमित 6 माओवादी लीडर डिवीजन कमेटी सदस्य हैं, इनमें झीरम कांड़ में शामिल विनोद, आकाश,सोनू, क्रांति, राजेश और नंदू शामिल है। इनमें नंदू माओवादियों की तकनीकी टीम का प्रभारी है, वहीं विनोद दरभा डिवीजन कमेटी का प्रभारी है। नक्सलियों द्वारा कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं किए जाने की वजह से माओवादी संगठन में कोविड-19 का प्रसार हो गया है। माओवादी संगठन में कोरोना संक्रमित माओवादियों को अंतिम चरण में तेलंगाना उपचार हेतु भेजा जाता है। जहां तेलंगाना पुलिस द्वारा संक्रमित माओवादियों को आसानी से गिरफ्तार कर लिया जाता है। कोरोना संक्रमण काल के दौरान माओवादियों की फूड सप्लाई बाधित होने के कारण से भी माओवादी संगठन में महामारी फैल गई, जिससे माओवादी संगठन को बड़ी क्षति पहुंची।

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने मध्यान्ह भोजन योजना के तहत बंटने वाले सामाग्री का किया औचक निरीक्षण

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने मध्यान्ह भोजन योजना के अंतर्गत बंटने वाले सामाग्री का औचक निरीक्षण करने पहुंचे और उपस्थित शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए |

विदित हो की वर्तमान कोरोनावायरस संक्रमण के चलते स्कूली बच्चों को सूखा राशन प्रदान किया जा रहा है ताकी उनके सुपोषण में कोई कमी ना रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने औचक निरीक्षण कर कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की महत्त्वाकांक्षी योजना सुपोषण अभियान में किसी भी तरह की ढील बर्दास्त नहीं की जाएगी बच्चे हमारे आने वाले भविष्य हैं और उनके सुपोषण के लिए हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

नरेंद्र बने भाजपा व्यवसायी प्रकोष्ठ बस्तर संभाग प्रभारी

0

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय एवं प्रदेश महामंत्री ( संगठन ) पवन साय जी की सहमति से प्रदीप सिंह प्रदेश संयोजक भारतीय जनता पार्टी व्यवसायी प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ द्वारा संभाग प्रभारियों की सूची की घोषणा की गई । जिसमें प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व्यवसायी प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ नरेंद्र पाणिग्राही को बस्तर संभाग प्रभारी एवं आशीष चैहान दंतेवाड़ा को बस्तर संभाग के सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। व्यवसायी प्रकोष्ठ के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी शशिभूषण रथ, आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं बस्तर संभाग प्रभारी विपिन मालवीय, जगदलपुर मंडल में नगर मंत्री अतुल सिम्हा एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने नए जिम्मेदारी के लिए बधाई दी ।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने दो नव गठित पंचायत में राशन दुकानो की दी सौगात

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने आज मारकेल-2 एवं बुरुंदवाडा सेमरा के नव गठित पंचायत के सरपंच एवं सचिव एवं राशन दुकानों के संचालकाें को प्रमाणपत्र दिया |

विदित हो की इन दोनों नव गठित पंचायतों के गठन के बाद से ही राशन दुकानों के निर्माण की मांग थी जिसे संवेदनशील विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के सक्रियता से आज पूरी हो गई है जिसके लिए इन दोनों पंचायतों के ग्रामीणों ने विधायक का आभार व्यक्त किया |

छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) एवं विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन ने नव गठित पंचायत मारकेल-2 एवं बुरुंदवाडा सेमरा के में राशन दुकानों के दस्तावेज सरपंच सचिव एवं राशन दुकानों के संचालकाें को सौंपा |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप हर पंचायत को मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार सक्रिय विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) नव गठित पंचायतों में राशन दुकानों को खुलवाने के लिए सक्रिय रहे आज नव गठित पंचायत मारकेल-2 एवं बुरुंदवाडा सेमरा के नवनिर्मित राशन दुकानों को दस्तावेज सौंपे |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ ब्लाक अध्यक्ष विरेन्द्र साहनी जनपद सदस्य जिशान कुरैशी एवं इंदिरा राव एवं सेवती भारद्वाज मारकेल 2 सरपंच श्रीमती रजनी नाग बुरुंदवाडा सेमरा सरपंच सरिता कश्यप मारकेल 1 उप सरपंच बलराम कोकडू युवा कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष संतोष सेठिया वरिष्ठ नेता सूर्य नारायण राव ,रामेश्वर बिसाई , लक्ष्मी नाथ भारद्वाज,इमानियुल कश्यप,प्रेम जोहन जोस्तीन,कमलोचन नाग, सीताराम बघेल,लालमोहन सिंह,मंगतूराम बघेल, आत्माराम बघेल,पाकलूराम कश्यप,नंदो बघेल,देविसिंह बघेल,खगपति कोकडू , जुगधर बघेल, रामसिंह भारती,महेश बघेल,हंसियल कश्यप उपस्थित रहे |

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ग्राम पंचायत बम्हनी को वार्षिक मेला एवं खेलकूद आयोजन हेतु दो लाख प्रदाय किया

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने एन एम डी सी के सी एस आर मद से नगरनार स्टील प्लांट के प्रभावित ग्राम बम्हनी को वार्षिक मेला आयोजन हेतु एक लाख रुपए तथा वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजन हेतु एक लाख रुपए की राशि का चेक ब्लाक अध्यक्ष विरेन्द्र साहनी को प्रदाय किया|

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारी सरकार नगरनार स्टील प्लांट के प्रभावित ग्राम पंचायतों के हर संभव विकास के लिए कृत संकल्पित है और इस हेतु आज प्रभावित ग्राम पंचायत बम्हनी को वार्षिक मेला आयोजन हेतु एक लाख रुपए और खेलकूद प्रतियोगिता आयोजन हेतु एक लाख रुपए का चेक सौंप रहा हूं तथा आशा करता हूं की इस राशि से क्षेत्र की आदिम संस्कृति और खेलकूद गतिविधियों को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

सोशल मीडिया पर युवती की फोटो अपलोड कर अश्लील कमेंट्स कर ब्लैकमेल करने वाला युवक गिरफ्तार

0

कवर्धा – Instagram सोशल साइट्स पर युवती की फोटो अपलोड कर अश्लील व अभद्र कमेंट्स कर ब्लैकमेल करने वाले युवक को पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार कर लिया है | युवक आदतन युवतियों की फोटो सोशल साइट्स में अपलोड कर अश्लील व् भद्दे कमेंट्स कर डिलीट करने के बदले पैसे की मांग करता था | इस प्रकार साइबर आरोपी युवतियो की फोटो अपलोड कर उन्हें अपने जाल में फंसा पैसा की मांग करता था |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

इसी प्रकार कवर्धा की दो युवतियों की फोटो अपलोड कर पैसे की मांग करने लगा जिसे देखते हुए युवतियों द्वारा कवर्धा थाने में साइबर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई और मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित कर साइबर आरोपी के बारे में जांच पड़ताल की गई जिसमे पता चला कि गुजरात का युवक दिलीप दाबी जो कि मुड़ेल जिला खेड़ा का रहने वाला है | विशेष टीम को गुजरात रवाना कर आरोपी युवक को कवर्धा लाया गया एवं आईटी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

पुलिस ने किया करोड़ों का गांजा जब्त, कटहल के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे

0

महासमुंद  – 11 क्विंटल गांजा जिसकी कीमत 2.20 करोड़ रुपये है, पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है | आरोपी UP 81 CT 3412 गांजा भरकर ओडिशा से यूपी के अलीगढ़ ले जा रहे थे किसी को पता न चले इसलिए वे कटहल के निचे दबाकर ले जा रहे थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांजा ओडिशा के मौलीमुड़ा के आसपास से गाड़ी में भरा गया है, जो नक्सली इलाका है । एसपी ने बताया कि महासमुंद की यह कार्रवाई पूरे छत्तीसगढ़ में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है ।  पूछताछ के दौरान पता चला कि यूपी अलीगढ़ निवासी पवन बनिया नामक व्यक्ति ने ड्राइवर देवेंद्र सिंह पिता रमेश चंद्र, उम्र 30 वर्ष निवासी हीरपुर और गुड्डू पिता बलबीर सिंह, उम्र 25 वर्ष निवासी बढोना को ओडिशा भेजा था। सोमवार को जब पुलिस को मुखबीर से गांजा परिवहन होने की जानकारी मिली तो कोमाखान पुलिस ने टेमरी बॉर्डर पर गाड़ियों की जांच शुरू की। मुखबीर के बताए अनुसार जब यूपी पासिंग की उक्त गाड़ी आई तो पुलिस ने जांच की और उसमें से 11 क्विंटल गांजा बरामद किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

सौर ऊर्जा ने किया अबुझमाड़ियों के हाय-हैलो का सपना करेगा पूरा, अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण ने किया कमाल, भूपेश है तो भरोसा है

0

जगदलपुर। ढ़ाई वर्ष के कार्यकाल में पेशे से शिक्षक चंदन कश्यप जोकि वर्तमान में क्षेत्रीय विधायक हैं, उनकी पहल पर मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री भूपेश बघेल तथा क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार की अनुशंसा पर बड़ी संख्या में अबुझमाड़ में सौर ऊर्जा से आधारित डियुल पंप से पेयजल आपूर्ति किया जा रहा है। इसी प्रकार विधुत व्यवस्था भी बहाल की जा रही है। सबसे बड़ी बात है कि अबूझमाड़ की बीहड़ता को भेदने देश-दुनिया के लिए अबुझ रहे इस क्षेत्र में सूचना संवाद बनाए रखने में अबूझमाड़िया भी हैलो-हाय कर सकेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप सौर ऊर्जा द्वारा संचालित फोन कलेक्टर सिंह ने ओरछा के प्रथम प्रवास के दौरान मोबाइल सेवा शुरू करने के निर्देश दिए थे,अब फोन की घंटी घनघनायेगी। ज्ञात हो कि भारतीय जनता पार्टी पंद्रह वर्षों तक छत्तीसगढ़ में राज किया और आदिवासी विकास विभाग का जिम्मा आदिवासी नेता व नारायणपुर विधायक केदार कश्यप को सौंपा गया किंतु वह इस विधानसभा क्षेत्र में दोनों हाथों से दोहन करते रहे। सर्वाधिक दिलचस्प बात है कि अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के चौथे अध्यक्ष बनकर डाक्टर रमन सिंह लगभग तेरह वर्ष तक जमें रहें किंतु बिजली,पानी व दूरसंचार जैसे जरुरतों को पूरा नहीं कर पाए।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

क्रेडा एवं दूरसंचार विभाग द्वारा बस्तर के उत्तर पश्चिम में नारायणपुर, 15 किलोवाट क्षमता के सौर ऊर्जा दंतेवाड़ा और बीजापुर जिलो में फैले संयंत्र स्थापित कर इसका संचालन शुरू कर दिया गया है। क्रेडा विभाग द्वारा बस्तर संभाग में इस तरह का ऐसा पहला सौर संयंत्र स्थापित किया गया है। जिसमें एकल बी. टी. एस. टावर को सौर ऊर्जा संयंत्र से पूर्णतया डी.सी. विद्युत प्रणाली के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। संयंत्र में 48-48 वोल्टेज 1000 एएच की दो बैटरी बैंक सपोर्ट भी है, जो कि मास्टर कंट्रोल यूनिट के माध्यम से संबद्ध है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS