City Media - Page 1596 of 1848 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1596

भारत की कम्युनिष्ट पार्टी (माओवादी), गलगम मिलिशिया प्लाटून सेक्शन सी के कमाण्डर का आत्मसमर्पण

0

उप महानिरीक्षक ऑप्स केरिपु श्री कोमल सिंह, पुलिस अधीक्षक बीजापुर श्री कमलोचन कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीजापुर के मार्ग दर्शन में जिले में चलाए जा रहे माओवादी उन्मूलन अभियान के तहत 01 माओवादी :-
रमेश माड़वी पिता स्व0 मल्ला माड़वी उम्र 30 वर्ष जाति मुरिया साकिन गलगम स्कूलपारा थाना उसूर जिला बीजापुर ( ग्राम गलगम मिलिशिया प्लाटून का सी सेक्शन कमाण्डर )

ने आज दिनांक 10.04.2021 को अति0पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ.पकंज शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक ऑप्स श्री आशीष कुंजाम के समक्ष माओवादियो की खोखली विचारधारा, जीवन शैली, भेदभाव पूर्ण व्यवहार एवं प्रताड़ना से तंग आकर तथा छत्तीसगढ़ शासन के पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया ।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

रमेश माड़वी पिता स्व0 मल्ला माड़वी उम्र 30 वर्ष जाति मुरिया साकिन गलगम स्कूलपारा थाना उसूर जिला बीजापुर ( ग्राम गलगम मिलिशिया प्लाटून का सी सेक्शन कमाण्डर )

माओवदी संगठन में कार्य का विवरण :-
वर्ष 2003 मे उसूर एलओएस सपनक्का द्वारा माओवादी संगठन में बाल संघम के पद पर भर्ती किया गया, जहां 5 वर्ष कार्य करने के बाद वर्ष 2008 में ग्राम गलगम को मिलिशिया सदस्य बनाया गया । वर्ष 2016 में गलगम मिलिशिया सेक्शन सी का सदस्य बनाया गया , वर्ष 2017 में गलगम मिलिशिया प्लाटून में सेक्शन सी का कमाण्डर बनाया गया ।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-2.jpg

माओवादी घटना में शामिल :-

  1. वर्ष 2018 में पामेड़ एलओएस डिप्टी कमाण्डर सोढी हुंगा पिता पाण्डू के नेतृत्व में आवापल्ली व उसूर रोड़ में ग्राम सीतापुर के आगे कुशवाह बस को रोककर बस मे बैठे यात्रियों को उतारकर बस को आग लगाकर जलाने में शामिल ।
  2. वर्ष 2019 में ग्राम उसूर का उईका सन्नू के खेतो में काम कर रहे 02 डोजर ट्रेक्टर वाहन को आग लगाकर जलाने की घटना में शामिल
    लंबित स्थाई वारंटी :-
    आत्मसमर्पित माओवादी के विरुद्ध थाना उसूर मे 01 स्थाई वारंट भी लंबित था l

उक्त माओवादी द्वारा संगठन में परिवार से मिलने नही देने, माआवादियों की विचारधारा, जीवन शैली एवं भेदभाव पूर्ण व्यवहार से त्रस्त होकर, भारत के सविधान में विश्वास रखते हुये, छत्तीसगढ़ शासन की आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर रमेश माड़वी द्वारा पुलिस के समक्ष समर्पण किया गया । समर्पण करने पर इन्हें उत्साहवर्धन हेतु शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत् रू 10000/- (दस हजार रूपये) नगद प्रोत्साहन राशि प्रदाय किया गया।

गुटखा पाउच से हो रही गन्दगी

0

20 कदम स्वच्छता की ओर अभियान और मेरा वार्ड सुन्दर वार्ड अभियान में लगातार सफाई करने पर अनुभव कहता है कि 4 प्रकार का कचरा लोग लगातार अनजाने में कर रहे हैं :

1) गुटखा का पाउच
2) चॉकलेट, नमकीन, पेप्सी, फ्रुटी का पैकेट
3) चाय का कप
4) दारु की बोतल, प्लास्टिक ग्लास, पानी पाउच

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

उपरोक्त चीजें लोग लगातार रोड नाली में फेंक रहे हैं। सबसे ज्यादा संख्या में गुटखा पाउच लोग रोड पर फेंक रहे हैं। किसी भी पान दुकान या गुटखा बेचने वाले दुकान के आस-पास गुटखा पाउच का भण्डार पड़ा रहता है। कई लोग एक दिन में 40 पाउच तक खा जाते हैं। इस पर गंभीरता से रोक लगाने का निर्णय निगम क्षेत्र में लिया गया है। अब से गुटखा बेचने वाले दुकान और गुटखा खाकर सड़क पर पाउच फेंकने वालों पर जुर्माना और उन्हीं से सफाई का कार्य कराया जायेगा। कृपया इस मैसेज को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचायें।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-2.jpg

स्वच्छ जगदलपुर, सुन्दर जगदलपुर
आयुक्त, नगरपालिक निगम, जगदलपुर

बस्तर में मृत प्रायः हुआ कांग्रेस का छात्र संगठन एनएसयूआई ने नहीं मनाया कहीं भी स्थापना दिवस

0

गया है जिसका मुख्य कारण अपने-अपने गुट में घिरे हुए छात्रों द्वारा इंकावन स्थापना दिवस भी नहीं मना पाए।दु:ख की बात है कि नेतागण सोशल मीडिया में भी बधाई नहीं दे पाए।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई बस्तर में वैसा कोई भी कार्य नहीं करता जिससे छात्रों का भला हो,वह कार्य जरुर करतें हैं जिसके कारण स्वयं मुंह मियां मिट्ठू बनें रहते हैं। उदाहरण के लिए देखा जाए शहीदों को श्रद्धांजलि देने के नाम पर माज विरहा गुट व मनोहर सेठिया द्वारा अलग-अलग श्रद्धांजलि दी गई। वहीं दो दिन बाद जब स्थापना दिवस समारोह आया तो उससे किनारे लग गये। दूसरी तरफ बस्तर जिला अध्यक्ष शहबाज खां नाम के ही अध्यक्ष रह गयें हैं क्योंकि उनके द्वारा कांग्रेस कमेटी के कार्यक्रम से भी दूरी बनाते हैं और बस्तर जिले के प्रभारी आदित्य सिंह को कोई लेना-देना नहीं है।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-2.jpg

कर्फ्यू का पालन कराने सड़को पर उतरी बस्तर पुलिस, देर रात सड़को पर घूमकर रात्रि कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले 17 लोगो पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही…

0

जगदलपुर:- जिले में बढ़ते कोरोना के संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने 14 घण्टे का रात्रि कर्फ्यू लगाया है। शाम 6 बजे से सुबह 8 बजे तक किसी भी दुकान को खोलने एवम सड़को पर घूमने की अनुमति नही होगी।

आज सुबह कोतवाली चौक में पुलिस कर्मचारियों को कर्फ्यू का पालन कराने और लोगो को जागरूक करने हेतु टीमें रवाना की गई , जो घर से बेबजह निकल कर सड़को पर घूमते एवम समय से पूर्व दुकानो का संचालन करने वाले व्यक्ति को यह टीमें समझाईस देगी। जो भी कर्फ्यू का पालन नही करेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही जिला प्रशासन एवम पुलिस प्रशासन कर सकता है।

आज शहर के अनेको स्थान पहुँचक पुलिस की टीमो के द्वारा मॉर्निंग वॉर्क पर निकले लोगो को समझाईस देते पुलिसकर्मी नजर आये तो वही कर्फ्यू समय अंतराल में दुकानों का संचालन करने वाले दुकानदारों को भी पुलिसकर्मियों ने समझाईस देते हुए दुकाने 8 बजे तक बन्द रखने की बात कही।

वही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा ने कहा कि जो व्यक्ति बेबजह सड़क पर निकलने वाले एवम कर्फ्यू के समय पर अपनी दुकानें खोलने वाले ऐसे व्यक्तियों को आज समझाईस देने पुलिस टीमो को रवाना किया। यह टीमें शहर के अनेको स्थान पर पहुँचकर वेवजह घूमने एवम दुकानों का संचालन करने वाले व्यक्तियों को समझाईस देगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा , नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार, कोतवाली थाना प्रभारी एमन साहू, बोधघाट थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-2.jpg

कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले 17 लोगो पर कार्यवाही..

वही 9 अप्रैल की रात कोतवाली पुलिस ने सड़को पर बेबजह घूमने वाले लोगो पर कार्यवाही की है। कर्फ्यू का उल्लंघन करते हुए 17 लोगो को कोतवाली पुलिस ने रात्रि गस्त के दौरान पकड़ा है, इन सभी लोगो को समझाईस देते हुए कोतवाली पुलिस द्वारा चलानी कार्यवाही की गई है।

कुसुमकसा से लगे ग्राम अरमुरकसा के एक घर में लगी आग, आग बुझाने के प्रयास के दौरान एक व्यक्ति झुलसा

0

कुसुमकसा से लगे ग्राम अरमुरकसा में एक घर में आग लगी आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है | ग्रामीणों द्वारा आग बुझाने का प्रयास के दौरान एक व्यक्ति आग की लपट से झुलस गया जिसे उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया है | जिस घर में आग लगी है वह घर बीहुआ राम निर्मलकर का बताया जा रहा है बिसवां राम निर्मलकर का दो घर था जिस घर में आग लगी वहां पर पैरा रखा हुआ था पैरे

में आग लगने के कारण हादसा हुआ यह मकान गांव के बीचो बीच में स्थित होने के कारण भय का वातावरण बन गया था मौके पर जनपद सदस्य संजय बैंस पहुंच तत्काल अग्निशमन सेवा को फोन कर फायर ब्रिगेड को बुलाया समाचार लिखने तक मौके पर फायर विकेट पहुंच चुकी थी एवं बुझाने का प्रयास किया जा रहा था |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

Breaking कोरोना के दुसरे चरण में डौंडी ब्लॉक में मिले 107 कोरोना संक्रमित, दल्ली से मिले 60 संक्रमित

0

बालोद जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों कि संख्या को देखते हुए अन्य जिलों की तरह कल 10 अप्रैल से जिला कलेक्टर द्वारा 09 दिनों का पूर्ण लॉकडाउन किया गया |

दल्लीराजहरा में आज 60 कोरोना संक्रमित मिले जिसमे सबसे अधिक वार्ड क्र 25 से 10 संक्रमितों कि पुष्टि हुई –

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

Breaking दल्लीराजहरा – पति द्वारा अपनी ही पत्नी की धारदार हंसिया से गला काटा

0

दल्लीराजहरा – पति द्वारा अपनी ही पत्नी की धारदार हंसिया से गला काटा है | प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना आज शाम 5 से 6 बजे के बीच की बताई जा रही है | युवती का नाम निर्मला टंडन बताया जा रहा है और उसका मायका चिखलाकसा में है | पति चुम्मन सतनामी जो कि मजदूरी का काम करता है और पत्नी निर्मला टंडन दोनों 256 चौक में निवास करते है  घटना से पहले दोनों ने शराब पी रखी थी और इसी दौरान किसी बात पर दोनों में बहस हुई और पति द्वारा धारदार हंसिया से अपनी पत्नी पर गले में वार किया जिससे युवती का गला बुरी तरह से कट गया जिसे तुरंत चिखलाकसा अस्पताल ले जाया गया जहाँ पर युवती कि स्थिति को देखते हुए बालोद रेफेर किया गया | सुचना मिलने तक युवती कि स्थिति गंभीर बताई जा रही है और वह बात करने कि स्थिति में नहीं है |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

रेमडेसीवीर इंजेक्शन की किल्लत से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कोरोना मरीज की जान आफत में, कोरोना के कारण फेफड़े में होने वाले संक्रमण दूर करने दवा का होता है उपयोग

0

जगदलपुर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मरीज के मद्देनजर बस्तर संभाग के मेडिकल कॉलेज में शासन द्वारा इस बीमारी से संबंधित कई प्रकार के दवाईयों का समूचित संग्रहण करने का दावा जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग से जूड़े आला अधिकारियों द्वारा किया गया था, किंतु संक्रमण काल का दूसरा दौर प्रारंभ हुए कुछ ही दिन बीते कि कोरोना से होने वाले विभिन्न संक्रमणों से मरीज को बचाने दिए जाने वाले टेबलेट एवं इंजेक्शन की किल्लत होती जा रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ. आजाद के अनुसार प्रारंभिक दौर में रेमडेसीवीर इंजेक्शन एवं इसके एक अन्य प्रारूप दवाई उपलब्ध थी लेकिन अभी कुछ दिनों से इसकी उपलब्धता नहीं है। कोरोना संक्रमण के कारण मरीजों को फेफड़े संबंधित होने वाले इनफेक्शन दूर करने में इस इंजेक्शन की महती भूमिका रहती है। इसी मामले पर जब रायपुर के स्वास्थ्य विभाग के एक आला अधिकारी से संबंध साधा गया तो उनका भी कहना था कि राजधानी में भी इस दवा की समूचित आवक नहीं हो पा रही है। इसलिए फिलहाल यह कहना मुश्किल होगा कि कब तक इस दवाई की आबाद पूर्ति छत्तीसगढ़ में हो पायेगी। वहीं मेडिकल कॉलेज हास्पिटल में भर्ती मरीज के परिजन का कहना है कि करीब 5000 रूपए कीमत वाली यह रेमडेसीवीर इंजेक्शन बाजार में 13 से 15 हजार रूपए में मिल रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-2.jpg

कोरोना संक्रमण काल के इस दौर में बस्तर संभाग के मेडिकल कॉलेज जैसे प्रतिष्ठान में साधारण किंतु उच्च क्षमता वाले इस दवाई की पूर्ति की समूचित व्यवस्था नहीं हो पाना बस्तर संभाग के स्वास्थ्य व्यवस्था के ऊपर प्रश्रचिन्ह खड़ा करता है।

विदित हो कि शासन के कई मंत्रियों एवं स्वयं मुख्यमंत्री बस्तर के आदिवासियों के समूचित स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होकर हमेशा मेडिकल कॉलेज में दवाई एवं अन्य प्रकार की व्यवस्थाओं की सम्पूर्ण समीक्षा हमेशा करते रहते हैं।

अनुभाग बस्तर के साप्ताहिक हाट-बाजारों को 10 अप्रैल से आगामी आदेश तक किया गया प्रतिबंधित

0

जगदलपुर, 09 अप्रैल 2021/ अनुविभागीय दण्डाधिकारी एवं इन्सीडेंट कमाण्डर अनुभाग बस्तर द्वारा तहसील बस्तर एवं बकावण्ड क्षेत्रान्तर्गत आयोजित होने वाले सभी स्तर के स्थानीय साप्ताहिक हाट-बाजारों को 10 अपै्रल 2021 से आगामी आदेश पर्यन्त तक प्रतिबंधित किया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्री गोकुल रावटे ने बताया कि भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी की गई गाईड लाईन अनुसार कोरोना वायरस (कोविड-19) नियंत्रण के संबंध में वर्तमान में जिला प्रशासन द्वारा सम्पूर्णं जिला में धारा 144 प्रभावशील है। वर्तमान में जिले में कोरोना वायरस पाॅजिटिव प्रकरणों में वृद्धि को देखते हुए उसके नियंत्रण हेेतु लोकहित में परिस्थिति अनुरूप अतिरिक्त प्रतिबंध अधिरोपित किया जाना आवश्यक हो गया है। इसलिए क्षेत्र के साप्ताहिक हाट-बाजारों के प्रतिबंधित किया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-2.jpg

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने सुदूरवर्ती दरभा ब्लाक के नौ ग्रामों में किया पेयजल टैंकर वितरण

0

तीरथगढ़ ग्राम पंचायत में पर्यटकों की सुविधा हेतु सुलभ शौचालय का किया उद्घाटन

ग्राम पंचायत लेण्ड्रा में वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण कर ज्यादा से ज्यादा ग्रामीणों को वैक्सीन लेने हेतु प्रेरित करने के निर्देश दिए

वर्तमान कोरोनावायरस संक्रमण को देखते हुए कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए सादे किंतु गरिमामय समारोह में विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने विधायक निधि से दरभा ब्लाक के नौ ग्राम पंचायत में पेयजल टैंकर का वितरण किया दरभा ब्लाक के ग्राम पंचायत दरभा, तीरथगढ़,मावलीपदर २,टोपर,केशापुर,चिंगपाल,ककनार,लेन्ड्रा और सेड़वा में विधायक निधि से पेयजल टैंकर का वितरण किया जहां ग्राम के पुजारी ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर टैंकर का लोकार्पण किया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप हर पंचायत में पेयजल आपूर्ति एवं ग्रामीणों के सुख दुख के प्रयोजनों के लिए विधानसभा क्षेत्र के हर ग्राम पंचायत में पेयजल टैंकर वितरण का लक्ष्य रखा है जिसमें की आज दरभा विकासखंड के नौ ग्रामों दरभा , तीरथगढ़ मावलीपदर 2 ,टोपर, केशापुर, चिंगपाल, ककनार, लेन्ड्रा और सेड़वा में टैंकर वितरण किया जा रहा है इससे इन ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति एवं ग्रामीणों के सुख दुख के प्रयोजनों में सुगमता होगी |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस महामंत्री हेमू उपाध्याय जनपद सदस्य जिशान कुरैशी विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा दरभा सरपंच शिवानाथ उप सरपंच राम सिंह राठौड़ , जयदेव नाग, तीरथगढ़ सरपंच माहेश्वरी कश्यप,उप सरपंच बालसिंह नाग,मावलीपदर 2 सरपंच कुमारी बाई नाग उप सरपंच जयपाल पी सी सी सदस्य कमल साय ,मणीराम, टोपर सरपंच समधू बघेल उप सरपंच रामबती नाग केशापुर सरपंच कोदो राम कश्यप उप सरपंच अर्जुन जनपद सदस्य दीनमणी बेसरा , संभु, चिंगपाल सरपंच ललिता कश्यप,ककनार सरपंच जानकी कश्यप उप सरपंच इंद्र कुमार लेन्ड्रा सरपंच तिले कश्यप, उप सरपंच नानीराम कश्यप , राजेश, सेड़वा सरपंच अर्चन कश्यप उप सरपंच मनुराम बघेल युवा कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष सोनारू नाग , मानसिंह न, राजेंद्र त्रिपाठी एवं जनपद पंचायत के विष्नु देवांगन सहित पंचायतों के पंच एवं ग्रामीण उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-2.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS