City Media - Page 1600 of 1847 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1600

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, 1 सब इंस्पेक्टर सहित 3 पर मामला दर्ज, 2 हिरासत में लिए गए

0

भानुप्रतापपुर: नाबालिग युवती से गैंगरेप होने की घटना सामने आई है | घटना के 07 दिनों बाद नाबालिग से गैंगरेप का हुआ खुलासा। घटना 28 मार्च की है जिसमे तीन आरोपियों ने मिलकर किया था गैंगरेप | पीड़िता की शिकायत पर गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया, टीआई ने घटना की पुष्टि की | नाबालिग ने एक सब इंस्पेक्टर सहित चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। होली के दिन आरोपियों ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया, जिसके बाद वह बेहोश हो गयी। बताया जा रहा है कि वह नयापारा की एक महिला के घर होली मनाने गयी थी, जहां आरोपियों ने उसे दबोच लिया।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। आरोपी महिला का नाम पूजा ठाकुर है। 2014 में महिला के खिलाफ भानुप्रतापुर में देह व्यापार के संबंध में मामला दर्ज कराया था। तीनों ही आरोपी कांकेर के हैं। आरोपी उपनिरीक्षक किशोर तिवारी कांकेर में ही पदस्थ है और उसके दो आरोपी व्यवसायी हैं। मामला दर्ज होने के पश्चात् पुलिस द्वारा आरोपियों की जांच पड़ताल जारी है |

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

टाउनशिप क्षेत्र में मौलिक जन-समस्याओं को देखते हुए वार्ड पार्षद द्वारा निराकरण हेतु बी.एस.पी प्रबंधन को पत्र प्रेषित किया

0

दल्ली राजहरा आज दिनांक 05/04/2021 को वार्ड क्रमांक 08 राम मंदिर वार्ड के युवा व संवेदनशील पार्षद स्वप्निल तिवारी ने बी.एस.पी प्रबंधन आई.ओ.सी राजहरा (खदान) के मुख्य महाप्रबंधक जी को टाउनशिप राजहरा नगर प्रशासक के माध्यम से पत्र प्रेषित कर कहा कि , टाउनशिप क्षेत्र में वर्तमान स्थिति में मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है , जिसका मुख्य कारण टाउनशिप क्षेत्र में स्थित क्वाटरों के आस पास व पीछे जाम सीवरेज के पानी का जामा होना मैनहोल के ढक्कनों का खुला होना तथा आवारा पशुओं जैसे गाय , कुत्ते , सुवरों द्वारा मलमूत्र त्याग कर रुके हुए पानी के आस पास काफी गंदगी फैलाते हैं , जिसकी वजह से पूरे क्षेत्र में मच्छरों को पनपने में सहायता मिल रही है जिसकी वजह से टाउनशिप वासियों को मच्छर जनित रोग होने के संभावना प्रबल हो गयी है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए पार्षद स्वप्निल तिवारी ने निवेदन किया है कि क्षेत्र में तत्काल सांध्य कालीन समय मे फोगिंग मशीन जमे हुए गंदगी के आस पास ब्लीचिंग पाउडर व रुके हुए सड़ रहे पानी मे मलेरिया आयल का छिड़काव करने एवम पाइप लाइन के माध्यम से पेयजल आपूर्ति करने हेतु वॉल लगे हुए हैं , वहां भी लीकेज के कारण पानी कई दिनों तक भर रहता है , उसका संधारण करने हेतु कहा है ।

और आज कोविड 19 के द्वितीय चरण की विकराल समस्या को देखते हुए , प्रबंधन क्षेत्र में कोविड पीड़ित कर्मचारियों व उनके परिवारों जो होम आइसोलेशन में हैं , उन क्वाटरों तथा आस पास के क्षेत्रों में कोविड से बचाव हेतु तत्काल सेनटाईजिंग किये जाने की मांग की है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

उक्त मौलिक जन-समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए नगर प्रशासक महोदय ने त्वरित कार्यवाही करते हुए जल्द ही निराकरण की बात कही है ।।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

इंटक छोड़ बी एम एस में शामिल हुए नंदनी मांईस इंटक पुरे पदाधिकारी एवं कार्यकारणी

0

भिलाई इस्पात संयंत्र के नंदिनी चूना पत्थर खदान में कार्यशील इंटुक से सम्बद्ध श्रम संगठन मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन के समस्त सदस्य एवं पदाधिकारियों ने दिनांक 24.03.2021 को इंटुक की सदस्यता से सामूहिक इस्तीफा देते हुए भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध खदान मजदूर संघ भिलाई की सदस्यता ग्रहण की। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए संघ के महामंत्री एम.पी.सिंह ने बताया कि अपने इस्तीफे में सभी ने इंटुक के स्थानीय, प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व पर कर्मचारियों के हितों की उपेक्षा करने की बात कही और कहा कि जब नंदिनी खदान के इंटुक सदस्यों एवं पदाधिकारियों को प्रदेश व राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन एवं सहयोग की आवश्यकता थी तब उन्हे किसी तरह का कोई सहयोग नहीं किया गया।ऐसे हालत में इंटुक यूनियन में रहते हुए कर्मियों के हितार्थ कार्य करना संभव नहीं था अतएव नंदिनी इंटुक के सभी सदस्य एवं पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा देते हुए दिनांक 24.03.2021 को भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध खदान मजदूर संघ भिलाई की सदस्यता ग्रहण की।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

उसके उपरांत प्रदेश भारतीय मजदूर संघ के दिशा निर्देशानुसार दिनांक 04.04.2021 को नंदिनी खदान में खदान मजदूर संघ भिलाई के नए स्थानीय इकाई हेतु के गठन हेतु बैठक रखी गयी। उक्त बैठक की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश खदान प्रभारी एस.एन.पांडेय ने की एवं बैठक का संचालन खदान मजदूर संघ मिलाई के महामंत्री एम.पी.सिंह ने की। बैठक शुरु करते हुए उपस्थित सदस्यों को सम्बोधित करते हुए नंदिनी इकाई के पूर्व अध्यक्ष एन.के.तिवारी ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ के केंद्रीय नेतृत्व के निर्णयानुसार 60 वर्ष के ऊपर के व्यक्ति संघ से सम्बद्ध किसी भी इकाई के स्थानीय कार्यकारिणी में पदाधिकारी नहीं रह सकते हैं। चूंकि वे स्वयं सेवानिवृत्त हो चुके हैं अतः उनका इस पद पर बना रहना संभव नहीं है।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-3.jpg

इसके अलावा नंदिनी खदान के स्थानीय इकाई का तीन वर्षीय कार्यकाल भी समाप्त हो चूका है अतएव वे पुराने कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा करते हैं एवं महामंत्री एम.पी.सिंह से नए कार्यकारणी के गठन हेतु चुनाव अधिकारी नियुक्त करने हेतु निवेदन करते हैं।
तत्पश्चात महामंत्री एम.पी.सिंह ने बालोद जिला मंत्री मुश्ताक अहमद अंसारी को चुनाव अधिकारी नियुक्त करते हुए नए कार्यकारिणी गठन हेतु आवश्यक कारवाई करने हेतु निवेदन किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

भारतीय मजदूर संघ के रीती-निति अनुसार चुनाव अधिकारी मुश्ताक अहमद ने चुनाव संपन्न कराते हुए नए कार्यकारिणी की घोषणा की जो इस प्रकार है

अध्यक्ष उमेश कुमार मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष रामनगीना एवं शिव कुमार साहू, उपाध्यक्ष – महावीर सेवक, हिम्मत सिंह रंधावा, सुरेश ध्रव एल.एन.साहू, सचिव – सोहन कुमार चंद्राकर, सह सचिव – बालाजी सोनी, कृष्णा कुमार, एस.बंगारू, वाई.पी.ठाकुर, अशोक कुमार लाउत्रे, कोषाध्यक्ष – रामसुजान कोरी, संगठन सचिव – पुरषोत्तम ठाकुर, कायर्कारिणी सदस्य मोतीलाल शर्मा, यू.एस.वर्मा, रमाकांत तिवारी, बी.आर.चंद्रेश, श्री राम सागर।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

इस घोषणा के पश्चात कार्यक्रम के अध्यक्ष एस.एन.पांडेय ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी एवं आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में सभी सदस्य एवं पदाधिकारी भारतीय मजदूर संघ के रीती निति पर चलते हुए कर्मियों के हितार्थ कार्य करेंगे। अंत में नव निर्वाचित अध्यक्ष उमेश कुमार मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कार्यक्रम के समाप्ति की घोषणा की।

उन्नीस साल बाद पिता बनने की खुशखबरी आई पर ख्वाहिश रह गई अधूरी, मौत को खुद गले लगाकर भाई को मौत के मुंह से निकाल लाया

0

चेरपाल के जांबाज किशोर की अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

जगदलपुर। तीन अप्रैल को तर्रेम थाना क्षेत्र के जोनागुड़ा में सात घंटे तक चले मुठभेड़ में 22 जवानों ने अपनी शाहादत दी है। पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया से लेकर देशभर में जवानों को श्रद्धांजलि दी जा रही है, परंतु इन जवानों की शहादत के पीछे और इनके शहीद होने के बाद परिवार और परिजनों का भविष्य क्या होगा, इसकी कल्पना कोई नहीं करता। देश की रक्षा में तैनात जवान सिर्फ जवान नहीं बल्कि किसी का पिता, भाई तो किसी का सुहाग होता है। शहीद 22 जवानों में से सोमवार को नए पुलिस लाईन में डीआरजी के छह जवानों को सलामी देकर ससम्मान पार्थिव देहों को उनके गृहग्राम रवाना किया गया। इनमें से एक जवान किशोर एंड्रीक जिला मुख्यालय से 14 किमी दूर गंगालूर मार्ग पर स्थित ग्राम पंचायत चेरपाल का निवासी था, जो जोनागुड़ा में नक्सलियों से हुए मुठभेड़ के दौरान बहादुरी से नक्सलियों का सामना करते हुए शहादत को प्राप्त हो गए।

घटना के प्रत्यक्षदर्शी जवानों की मानें तो शहीद होने से पहले किशोर ने अपने घायल तीन साथियों को फायरिंग के बीच से निकालकर सकुशल दूर ले आया था और उन्हें पानी पिलाकर आराम करने को कहकर खुद सुरक्षित स्थान पर मोर्चा लिए हुए था, तभी उसे अपने छोटे भाई हेमंत एंड्रीक की याद आई, जो इस मुठभेड़ में दूसरी टीम के साथ शामिल था। बताया जा रहा है कि हेमंत और किशोर दोनांे सगे भाई है और इस आॅपरेशन के लिए हेमंत आठ नंबर और किशोर चार नंबर की टोली में शामिल थे। किशोर को हेमंत जब कही नजर नहीं आया तो वह गोलियों की बौछार के बीच कवर फायर करते हुए भाई को सकुशल निकाल लाने नक्सलियों के बीच पहुंच गया और इसी दौरान नक्सलियों की गोली से वह शहीद हो गया। गृहग्राम चेरपाल में छोटेभाई हेमंत ने ही किशोर को मुखाग्नि दी।

वही किशोर के भतीजे आनंद एंड्रीक ने बताया कि सन् 2002 में किशोर का विवाह गांव में ही रिंकी से किया गया था। बताया जा रहा है कि पिछले 19 सालों बाद शहीद किशोर की पत्नी इस समय चार माह की गर्भवती है पर विडंबना तो यह है कि इतने वर्षों तक संतान सुख की लालसा रखने वाले किशोर ने पिता बनने के सुख से पहले ही नक्सलियों से लोहा लेते हुए अपनी शहादत दे दी।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-3.jpg

तहसील साहू संघ राजहरा द्वारा स्थानीय साहू सदन में कार्यकारिणी का आवश्यक बैठक आयोजित किया गया

0

तहसील साहू संघ राजहरा द्वारा स्थानीय साहू सदन में कार्यकारिणी का आवश्यक बैठक आयोजित किया गया।बैठक में तहसील साहू संघ राजहरा द्वारा सर्व सहमति से लिए गए निर्णय के अनुसार वर्तमान में कोविड -19 के संक्रमण का तेजी से प्रसार से बचाव एवम सुरक्षा व जिला प्रशासन के दिशा- निर्देशों का पालन करते हुए आगामी 11 अप्रैल को आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव एवम निशुल्क सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम के आयोजन को स्थगित किया गया है।

आगामी 7 अप्रैल दिन बुधवार को पापमोचनी एकादशी को भक्त माता कर्मा की जयंती (जन्मोत्सव) के शुभ अवसर पर भक्त माता कर्मा मंदिर प्रांगण गांधी चौक में सुबह 10:30 बजे भक्त माता कर्मा की पूजा अर्चना किया जावेगा।तहसील साहू संघ के अध्यक्ष श्री तोरनलाल साहू द्वारा भक्त माता कर्मा के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर सभी सामाजिक सदस्यों द्वारा शाम को अपने- अपने घर में माँ कर्मा की पूजा कर आंगन में 11 दीपक प्रज्वलित करने आग्रह किया गया। उन्होंने कहा कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रशासनिक दिशा निर्देशों का अनिवार्यतः पालन करें और परिवार के साथ सुरक्षित रहें। कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने हेतु 45 वर्ष या अधिक उम्र के सामाजिक सदस्य अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर कोविड -19 का टीका जरूर लगवायें।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा नेशनल पंचायत अवार्ड 2021 की घोषणा की गई

0

भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा नेशनल पंचायत अवार्ड 2021 की घोषणा की गई है। इसके तहत बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखंड के ग्राम-माहुद (अ) को भी राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार के लिए चुना गया है । भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय के आर्थिक सलाहकार डाक्‍टर बिजय कुमार बेहेरा ने इन पुरस्कारों के लिए चयनित होने की जानकारी दी है।

इन राष्ट्रीय पुरस्कारों के तहत गुण्डरदेही विधानसभा के ग्राम माहुद(अ) को दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार 2021 सामान्य केटेगरी के लिए चयनित किया गया है।

ग्राम-माहुद को राष्ट्रीय पुरस्‍कार मिलने की घोषणा होते ही माननीय श्री भूपेश बघेल जी, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन, श्री कुंवर सिंह निषाद जी, संसदीय सचिव एवं विधायक गुण्डरदेही, श्रीमती सोनादेवी देशलहरा जी अध्यक्ष, जिला पंचायत बालोद, श्रीमती सुचित्रा साहू जी अध्यक्ष जनपद पंचायत गुण्डरदेही, श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर जी, श्री रिशी बाण्डे जी विधायक प्रतिनिधि….. के साथ साथ जनप्रतिनिधियों ने बधाई प्रेषित किए हैं ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

बीजापुर में मुठभेड़ नहीं युद्ध हुआ है यह नक्सलियों की अंतिम लड़ाई- सीएम भूपेश

0

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल असम दौरे से वापस लौट आए हैं. रायपुर एयरपोर्ट पर वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से चर्चा की. इस वक्त सीएम भूपेश बघेल ने नक्सली हमले को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बीजापुर में मुठभेड़ नहीं युद्ध हुआ है, यह नक्सलियों की अंतिम लड़ाई है.

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि हम नक्सलियों की मांद में जाकर हमला किए हैं. यह नक्सलियों की अंतिम लड़ाई है. नक्सली 40 बाय 40 वर्ग किलोमीटर में सिमट गए हैं. घटना से हमारा मनोबल और बढ़ा है. नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा. नक्सलियों ने रॉकेट लांचर , हैंड ग्रेनेड , UBJL से हमला किया है. हमारी कोई चूक नहीं है. यह ऑपरेशन किसी भी हाल में नहीं रुकेगा.

हमारी कोई चूक नहीं

सीएम ने कहा कि नक्सलियों ने रॉकेट लांचर , हैंड ग्रेनेड , UBJL से हमला किया है. हमारी कोई चूक नहीं है. यह ऑपरेशन किसी भी हाल में नहीं रुकेगा. सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि हम और अधिक कैंप खोलेंगे. सड़क बनाएंगे और विकास करते रहेंगे.

अस्पताल पहुंचे सीएम भूपेश

बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रामकृष्ण केयर अस्पताल पहुंचे हैं. जहां जवानों से मुलाकात कर रहे हैं. घायल जवानों का हाल-चाल जान रहे हैं. उन्होंने घायल जवानों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के साथ ही उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की.

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार सुबह बीजापुर जाएंगे. रायपुर पुलिस लाइन से 8:30 को रवाना होंगे. 10 बजे पुलिस लाइन में शहीद जवानों को सलामी देंगे, जिसके बाद जगदलपुर के शौर्य भवन में बैठक लेंगे.

22 जवान की शहादत
बता दें कि बीजापुर जिले के टेकुलगुडम में शनिवार को हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 22 जवानों के शहादत हुई है. सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच साढ़े चार घंटे तक मुठभेड़ चली. 30 घायल जवानों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जिनमें 13 का इलाज रायपुर और 18 का बीजापुर में चल रहा है. कोबरा बटालियन का एक जवान राकेश्वर मिसिंग है, जो कि जम्मू कश्मीर का है.

12 नक्सली ढेर, जवानों से लूटे गए हथियार
बस्तर आईजी सुंदरराज पी. के मुताबिक मुठेभेड़ में 12 नक्सली मारे गए हैं. 16 नक्सली हताहत भी हुए हैं. नक्सलियों ने जवानों के पास से 10 हथियार लूटकर भागें है. जिसमें 7 एक-47, 2 एसएलआर और 1 एलएमजी शामिल है. इसके साथ ही 3 से 4 ट्रैक्टरों में नक्सलियों के शव ले जाते देखा गया है.

शहीद जवान की अंतिम यात्रा में बकावंड पहुंचे बस्तर सांसद दीपक बैज विधायक लखेश्वर बघेल विधायक नारायणपुर चंदन कश्यप

बस्तर सांसद दीपक बैज,बस्तर विधायक लखेस्वर बघेल,नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप,बकावंड ब्लॉक के बनियागांव पहुंचकर बीजापुर मुठभेड़ में शहीद जवान श्रवण कश्यप को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए

डौंडी लोहारा में सोशल डिस्टेसिंग की धज्जियाँ उड़ रही प्रशासन के आँख के नीचे

0

डौंडी लोहारा । जहाँ एक ओर तहसीलदार द्वारा चौक चौराहों पर खड़े होकर मास्क के नाम पर लोगों को प्रताड़ित कर रहे है वहीँ दूसरी ओर शहर के मुख्य स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही देखने को मिली जहाँ शासकीय नियमों की धज्जियाँ उड़ाई जा रही थी |

कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है। वायरस की दूसरी लहर ने हर किसी को डरा दिया है। तेज हुई कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए प्रशासन ने ज़िलें में धारा 144 लगा दी। आदेश जारी कर जिला प्रशासन ने सख्ती के लिए कहा है। लेकिन लापरवाही लगातार जारी है। ऐसी ही बड़ी लापरवाही जिले के डौंडीलोहारा में सामने आई। जब टीकाकरण के तीसरे दौर में ग्राम पंचायत धनग़ांव से लोगो को सोशल डिस्टेंसिग के सारे नियमों को तोड़ते हुए माल वाहक वाहनों में ठूंसकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। दरअसल डौंडीलोहारा जनपद पंचायत के द्वारा क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं को 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगो को टीकाकरण के लिए जागरूक करने के काम मे लगाया गया है। जिसके बाद रविवार को पंचायत के द्वारा ग्रामीणों को बाकायदा दो माल वाहक वाहनों भरकर अस्पताल लाया गया। हालांकि आए लोगो मे महज कुछ लोगो को ही कोरोना का टीका लग पाया। बाकी लोगो को दूसरे दिन आने को कहा गया।

● सोशल डिस्टेंसिग की धज्जियां आखिर किसके आदेश पर ●

सवाल ये उठता है कि कोरोना से बचाने टीकाकरण के लिए ग्राम पंचायत धनग़ांव से लाए जा रहे ग्रामीणों से सोशल डिस्टेंसिग की धज्जियां आखिर किसके आदेश पर उड़वाई जा रही है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के बाद भी इसकी भयावहता से ग्रामीणों को क्यो अनजान रखा जा रहा हैं।

● आदेश का पालन कराने वाले खुद अनजान ●

टीकाकरण के लिए माल वाहक वाहनों में ग्रामीणों को ठूंसने वालो को न तो उनके बीच संक्रमण का डर है और न किसी के जान की फिक्र। जिला प्रशासन की ओर से बार-बार कहा जा रहा है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क लगाने व सामाजिक दूरी के नियम का कड़ाई से पालन कराया जाए। मगर जब आदेश का पालन कराने वाले आदेशों के उल्लंघन से अनजान है तो आम जनता को कैसे जागरूक करेंगे।

● ग्रामीणों खासकर बुजुर्गो को ले जाने वाहन की व्यवस्था ●

जनपद पंचायत के द्वारा स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और पंचायत सचिवों को डोर टू डोर लोगो को कोविड टीकाकरण के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया गया है। ग्राम पंचायत धनगांव के सरपंच का कहना है कि जनपद के द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से कम से कम 60 व्यक्तियों को पंचायत से टीकाकरण के लिए भेजने का आदेशित किया गया है। ग्रामीणों खासकर बुजुर्गो को स्वास्थ्य केंद्र डौंडीलोहारा तक ले जाने के लिए वैकल्पिक तौर पर वाहनों की व्यवस्था की गई है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

● संक्रमण फैला सकती है व्यवस्था ●

ग्रामीणों को टीकाकरण के लिए ग्राम पंचायत से स्वास्थ्य केंद्र तक लाए जाने के लिए बनाई गई वाहन की व्यवस्था कोरोना संक्रमण की बड़ी संवाहक साबित हो सकती है। बगैर किसी जांच के ग्रामीणों को माल वाहक वाहनों में ठूंसकर वैक्सीनेशन सेंटर तक लाया जा रहा है। ऐसे में कोरोना वायरस का संक्रमण एक दूसरे में तेजी से फैल सकता है और कोरोना चैन टूटने के बजाए बढ़ सकती है। जिसके बाद हालात भयावह हो सकते है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

● कथन ●

√ जनपद पंचायत के सीईओ दीपक ठाकुर का कहना है कि हम प्रेरित कर सकते है। हमने बताया है कि पंचायत के जो 45 वर्ष ऊपर के लोग है उनका टीकाकरण किया जाएगा। दिन निर्धारित किया गया है। रोस्टर बनाया गया है कि कौन से दिन कौन से पंचायत के लोग टीका लगवाएंगे। टीका लगवाने वाले स्वयं आएंगे। किसी वाहनों से लाने का निर्देश नही दिया गया।

बिना लाइसेंस के दर्जनों अवैध लाल इट भट्ठी के किया जा रहा है संचालन ,आज तक इन भट्ठों में खनिज विभाग की नजर नहीं,अधिकारी अपने जेब गर्म करने में मस्त

0

बालोद–जिले में खनिज विभाग के कुंभकर्णी नींद के वजह से अवैध खनिज उत्खनन और अवैध लाल इट भट्ठो की बाड़ सी आ गई है।और लगातार शिकायत और न्यूज समाचार में न्यूज आने के बाद भी। जिले के गुरुर तहसील के अन्तर्गत दर्जनों अवैध लाल इट भट्ठी संचालित की जा रही है जिनमे से ग्राम सोरर,भरदा, बोहारडीह ,छेड़िया भेजा ,टेगनाबरपारा,कपरमेटा,सनौद, दुपचेरा,डोटोपार,धानापुरी, अरकार ,डोकला, ठेकवाड़ीह मोखा ,कुलिया ,बोरिदकला व कई गांवों में अवैध रूप से संचालित होते है ईट भट्ठा। जहा लाल ईट भट्ठों का अवैध कारोबार शासन प्रशासन के नियमो को ताक में रखकर काफी लंबे समय से बिना लिज के अवैध इट भट्टियों का संचालन किया जा रहा है गुरुर ब्लॉक मुख्यालय से लगा हुआ गांव में यह सब हो रहा है लेकिन ब्लॉक मुख्यालय के अधिकारियों को इस से कोई मतलब नहीं है प्रत्येक दो हजार इटो की कीमत आठ हजार नौ हजार रूपए के बीच लगाई जा रही है।मगर सोचने वाली बात यह है कि ईट भट्टी संचालित करते हुए कई साल हो गए है मगर खनिज विभाग को इस अवैध ईट भट्टी की जानकारी नहीं होना समझ से परे है या फिर खनिज विभाग के अधिकारियों को उनके कमीशन का हिस्सा पहुंच जाता है आपको बता दे की गुरुर क्षेत्र के अनेकों गांव में न केवल ईट भट्टो का अवैध कारोबार होता है बल्कि यह पर अवैध रेत उत्खनन और मिट्टी का उत्खनन भी जोरों से होता आ रहा है।
सूत्रों के मुताबिक सम्बंधित अधिकारी वर्ग केवल फाइन लगाकर कार्यवाही नहीं करते ।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

ईट पकाने के लिए चोरी के कोयलों का किया जाता है इस्तेमाल

आपको बता दे की इस लाल इट भठ्ठो के अवैध कारोबार में में खासतौर से चोरी की कोयले का उपयोग किया। जा रहा है कोयले की गाड़ी कहीं और जाने के लिए निकलती है मगर पहुंच कहीं और जाती है जिससे सरकार को लाखों रुपए राजस्व का नुक़सान भी हो रहा है और कोयले के धुएं से आस पास के लोगों का भी जीना मुश्किल सा हो गया है । कोयले के इस धुएं के वजह से आसपास ले लोगो का जीना भी मुश्किल सा हो गया है वहीं अब देखना होगा कि पत्रकारों के खबर प्रकाशन और खनिज विभाग को भट्टी की जानकारी अवगत करने के बाद कब तक जिम्मेदार अधिकारी इस पर कार्यवाही कर इस अवैध कारोबार को बंद करवाते है।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-3.jpg

सम्बंधित अधिकारी नहीं उठाते मीडिया कर्मी का फ़ोन

ईट भट्ठों की शिकायत के लिए लगातार मीडिया कर्मी फ़ोन के माध्यम से अवगत कर कार्यवाही करवाने हेतु प्रयास करते है । लेकिन आश्वासन देने के बाद फ़ोन ही नहीं उठाते सम्बंधित अधिकारी ऐसे में सवाल उठता है की क्या अधिकारियो को उनका हिस्सा पहुंच जाता है जिसके लालच के कारण वो कार्यवाही करने में असफल हो जाते है ।

ग्रामीण स्तर पर भी नहीं होती कार्यवाही एवं गांव में ईट भट्ठा चल रहा और पर्यावरण प्रदूषण फैल रहा है जिससे ग्रामीणों को नहाने एवं सांस लेने मै बहुत दिक्कत हो रही है

ग्राम पंचायतो के सरपंचों द्वारा भी अवैध ईट भट्ठों पर कार्यवाही नहीं की जाती है और सरपंचों को पूछने पर बताते है की भट्ठा संचालको को एनओसी नहीं दीया गया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे अधिकारी, कार्यवाही करने में छूट रहा पसीना

खनिज विभाग के अधिकारी , तहसीलदार व अन्य अधिकारी इस मामले में चुप्पी साधे बैठे हुए है क्युकी कमीशन का हिस्सा उन तक पहुंच जाता है । जिसके कारन मामूली कार्यवाही कर छोड़ देते है जिससे ईट भट्ठा संचालको के हौसले और भी बुलंद होने लगते है । सूत्रों के मुताबिक जानकारी मिली है की अधिकारी वर्ग ईट भट्ठी वालो से अपना हिस्सा रख लेते है।
याने साफ तौर पर कहा जा सकता है की खुले आम अधिकारियो द्वारा भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

पत्रकारों को याने लोकतंत्र के चौथे सतम्भ द्वारा दी गयी जानकारी को अनदेखा करते है अधिकारी ।
और समाचार प्रकाशित करने के बाद भी कार्यवाही नही करते।

कोरोना के दुसरे चरण में जाने आज दल्लीराजहरा कितने संक्रमित मिले

0

कोरोना की दूसरी लहर में कम्युनिटी स्प्रेड एवं लोगों की लापरवाही से संक्रमितों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है बालोद जिले के कुछ क्षेत्र कंटेंटमेंट जोन की श्रेणी में आ चुके है जहाँ जल्दी ही जागरूकता का परिचय नहीं दिया अथवा प्रशासनिक कड़ाई नहीं की गई तो जल्द ही दुर्ग व रायपुर के जैसे बालोद के कई क्षेत्र भी कंटेंटमेंट जोन को घोषित करना पड़ सकता है |

कोरोना की दूसरी लहर बालोद जिले के लिए भयावह साबित हो रहा है |

दल्लीराजहरा में इस प्रकार कोरोना संक्रमण को देखते हुए कोविड केयर सेंटर का पुनः संचालन किया गया है और साथ ही 45 वर्ष या उससे अधिक लोगों को कोरोना टीकाकरण के लिए जागरूक किया जा रहा है |

कोरोना के दुसरे चरण में दल्लीराजहरा में कल 03 अप्रैल और आज संक्रमितों की संख्या इस प्रकार रही –

सिटी मीडिया के माध्यम से राजहरा माइंस अस्पताल एवं शासकीय अस्पताल चिखलाकसा में कोरोना टीकाकरण के सम्बन्ध में जानकारी प्रेषित किया जा चूका है |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS