City Media - Page 1801 of 1802 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1801

ऑनलाइन शराब बिक्री चालू लेकिन तकनीकी खराबी के कारण पहले ही दिन ….

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने शराब प्रेमियों की सहूलियत और शराब दुकान में भीड़ कम करने के लिए शराब की घर पर ही आपूर्ति के लिए सेवा शुरू की है. छत्तीसगढ़ में शराब की होम डिलीवरी शुरू हो गयी है। राज्य शासन ने सामाजिक दूरी और कोविड-19 के फैलाव को नियंत्रित करने के उद्देश्य से घर पर शराब आपूर्ति की अनुमति प्रदान की है ग्रीन जोन में होम डिलीवरी की शुरुआत के बाद अब छत्तीसगढ़ सरकार ने रेड जोन रायपुर और आरेंज जोन कोरबा में भी शराब आनलाइन मंगा सकेंगे। शराब दुकानों में भीड़ को नियंत्रित करने, सामाजिक और व्यक्तिगत दूरी के पालन को देखते हुए डिलीवरी बॉय के माध्यम से शराब की आपूर्ति की व्यवस्था की शुरुआत की गई है. http://csmcl.in/register/  की वेबसाइट में इसकी सूचना लगातार प्रसारित हो रही है कि 8 मई से सुबह 8 बजे से आनलाइन आर्डर रायपुर और कोरबा के लोग भी शराब की होम डिलीवरी कर सकते हैं। हालांकि होम डिलीवरी की शर्त ये है कि बिना आधार कार्ड के शराब की होम डिलीवरी सेवा उपलब्ध नहीं होगी।

घर शराब लेकर पहुंचने वाला डिलीवरी ब्वाय पहले आपका आधार देखेगा और फिर सही पाये जाने पर ही आपको शराब की बोतल थमायेगा। दरअसल छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड की तरफ से जो होम डिलीवरी पोर्टल बनाया है, उसमें भी ग्राहक रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड की अनिवार्यता कर दी गयी है।आधार कार्ड को दर्ज करने के बाद ही होम डिलीवरी की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। आधार कार्ड में दर्ज नाम के अनुरूप ही नाम दर्ज करना होगा, आधार कार्ड नंबर और जन्मतिथि को पूरा अंकित कर ही प्रोसेस आगे बढ़ेगा और होम डिलीवरी आपको आपको उपलब्ध हो पायेगी।

Breaking News – झरन मंदिर बीएसपी माइंस बाईपास के पास माइंस की ट्रक एवं सब्जी ले जा रही बोलेरो पिकअप आपस में भिड़ी

0

दल्ली राजहरा – कोरोना लॉक डाउन के दौरान सड़क दुर्घटनाओं का दौर रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है आये दिन कोई न कोई बड़ी घटना घट रही है | आज सुबह माइंस में चलने वाली ट्रक ने सब्जी ले जा रही बोलेरो पिकअप क्रमांक CG 07 BU 9034 को बुरी तरह से टक्कर मारा, बोलेरो का सामने का भाग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया किस्मत की बात यह रही कि घटना में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं  हुआ | ज्ञात हो कि झरन मंदिर से चोरहापडाव के बीच कई बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती है यह क्षेत्र दुर्घटना जनित क्षेत्र बन चुका है जिसमे कई बार लोगो को जान से हाथ धोना पड़ जाता है |

इस क्षेत्र में बीएसपी माइंस की आयरन ओर की गाड़ियों के अलावा कच्चे माइंस व भानुप्रतापपुर की ओर से आने वाली माइंस की  बड़ी गाड़ियों  के कारण दुर्घटना होती रहती है ज्यादातर दुर्घटनाये इन्ही गाड़ियों से हुई है |

प्रशासन की संवेदनहीनता का प्रमाण आज सब्जी बाजार में देखने को मिला

0

दल्ली राजहरा – प्रशासन की संवेदनहीनता का प्रमाण आज सब्जी बाजार में देखने को मिला आस-पास के गांव से सब्जी लेकर पहुंचे किसानों में अफरा-तफरी का माहौल सब्जी के थोक विक्रेता असमंजस में पड़े अपने किसानों के हित कर बताने वाली सरकार से किसानों एवं सब्जी विक्रेताओं का भ्रम टूटा आस-पास के गांव से पहुंचे गरीब किसान अपनी फल एवं सब्जी को लेकर जो मंडी में पहुंचे तो शासन प्रशासन के लोग उन्हें दौड़ाने लगी, नगर पालिका द्वारा बनाए गए अस्थाई सब्जी मार्केट में भगदड़ का माहौल दिखने लगा | लोग अपनी मोटरसाइकिल और गाड़ियों में जैसे-जैसे सब्जी लेकर वहां से निकले एवं गली कूचे में जाकर सब्जी बेचने का प्रयास करने लगे वहां पर भी शासन के लोगों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा एवं अपने माइक को पोंगा को लगाकर उन्हें दौड़ाते रहे |

शहर के नागरिकों द्वारा बताया गया था कि नगर पालिका की अनाउंसमेंट  में साप्ताहिक बाजार बंद होने की सूचना प्रदान की जा रही थी किंतु कल शाम जिला प्रशासन के आदेश प्राप्त होने के बाद आज शनिवार को भी सब्जी मार्केट को बंद कराया जा रहा है यहां पर यह बताना भी लाजमी है कि रविवार का दिन बाजार का होता है एवं सोमवार को सब्ज़ी की थोक मंडी  बंद रहता है इसी कारण आज शनिवार को सब्जी विक्रताओ द्वारा ज्यादा मात्रा में सब्जियां मंगवाई गई थी |

खदान में अधिकारी व कर्मचारियों को मधुमक्खी ने काटा, कर्मचारी नही है सुरक्षित।

0

दल्लीराजहरा । दल्ली माईन्स के बीआर शाॅप में अधिकारी सहित 5 कर्मचारियों को मधुमक्खी ने काटा। मधुमक्खी के काटने से अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गये। बीएसपी अस्पताल चिकित्सक द्वारा उपचार के दौरान मधुमक्खी के डंक को निकालकर इंजेशन लगाकर 3 घण्टे के बाद स्थिति सामान्य देख छूटटी कर दी।

प्रशासन की लापरवाही से दंतेवाड़ा क्वारेंटाइन सेंटर से 23 मजदूर के भागे

0

दंतेवाड़ा – सरकार जहाँ अन्य राज्यों में फंसे मजदूरों को लाने में प्रयासरत है वहीं दूसरी ओर आये दिन कहीं मजदूर क्वारेंटाइन से भाग रहे है या कहीं क्वारेंटाइन सेंटर में बाहरी तत्व शराब पीकर उत्पात मचा रहे है | इस तरह की लापरवाही राज्य सरकार के लिए बहुत घातक हो सकती है | क्युकि ज्यादातर मजदूर महाराष्ट्र आंध्रप्रदेश गुजरात जैसे राज्यों से आ रहे है जहा पर कि कोरोना अपने चरम पर है और सबसे ज्यादा संक्रमित इन्ही राज्यों में है | अब आप इसका अंदेशा लगा सकते है कि इसका परिणाम कितना घातक हो सकता है |

दंतेवाड़ा क्वारेंटाइन सेंटर से 23 मजदूरों के भागने का मामला सामने आया है। अरनपुर के ब्वॉयज हॉस्टल में सभी मजदूरों को क्वारेंटाइन किया गया था। प्रवासी मजूदरों के लौटने पर उनके लिए हॉस्टल को क्वारंटाइन सेंटर में तब्दील किया गया था। भागे सभी मजदूर नहाड़ी गांव के बताए जा रहे हैं। पुलिस और प्रशासन सभी मजदूरों की तलाश में जुटी है।

File demo photo

Breaking News – हरिद्वार शांतिकुंज आश्रम के प्रमुख और पंडित श्रीराम शर्मा के दामाद डॉ. प्रणव पांड्या पर छत्तीसगढ़ की एक लड़की ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

0

हरिद्वार – विश्वव्यापी गायत्री परिवार के मुख्यालय शांतिकुंज में छत्तीसगढ़ के रायपुर के रहने वाली एक लड़की ने शांतिकुंज आश्रम हरिद्वार के प्रमुख डॉ प्रणव पांड्या पर रेप का आरोप लगाया है। बलात्कार जैसे गंभीर आरोपों के चलते शांतिकुंज हरिद्वार में खलबली मची हुई है | युवती ने दुष्कर्म के मामले में शांतिकुंज के  चिकित्सक और उनकी पत्नी के खिलाफ दिल्ली के विवेक विहार थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले की जांच हरिद्वार कोतवाली पुलिस करेगी। शांतिकुंज आश्रम के प्रमुख और पंडित श्रीराम शर्मा के दामाद डॉ. प्रणव पांड्या पर यह सनसनीखेज आरोप लगा है |

युवती जब नाबालिग थी , वो वर्ष 2010 से 2014 तक शांतिकुंज में ही रही थी, उस वक्त वह खाना बनाने वाली टीम का हिस्सा थी। युवती ने डॉक्टर पर दुष्कर्म करने और पत्नी पर मामले को छिपाए रखने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। यह भी आरोप है कि यह सिलसिला वर्ष 2014 तक चलता रहा। ज्यादा तबीयत खराब होने पर उसे घर भेज दिया गया। उसे किसी को भी इस बारे में जानकारी देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई थी।  प्रणव पांड्या पर लगे आरोप को गायत्री परिवार ने भी बेबुनियाद करार दिया है उन्होंने कहा एक बयान के अंतर्गत कहा गया कि यह आरोप 16 करोड़ भक्तों की भावनाओं को आहत करने की एक नाकाम कोशिश और बड़ी साजिश का एक हिस्सा है। शांतिकुंज के प्रचार विभाग की ओर से की जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि जो मुकदमा दर्ज कराया गया है उसमें सारे आरोप निराधार और तथ्यहीन हैं। पूरा प्रकरण द्वेष भावना से प्रेरित होकर किया गया है। 

File Photo demo

दल्ली राजहरा में लॉकडाउन के दौरान गुटखा के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, लाखों का प्रतिबंधित गुटका जब्ती किया गया

0

दल्ली राजहरा लॉकडाउन के दौरान नगर में गुटखा का अवैध कारोबार का बड़ा भंडाफोड़ हुआ है | नगर में मिल रही प्रतिबंधित पान मसाला एवं गुटखा अवैध बिक्री की शिकायत जिला प्रशासन को प्राप्त हो रही थी जिसके आधार पर आज सुबह बस स्टैंड के पास स्थित किराना व्यवसायी विनय एजेंसी में ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा छापे मार कार्यवाही की गई जिसमें जर्दा युक्त पान मसाला एवं गुटखा बरामद की गई और दुकान के सामने खड़ी निजी (बालाजी) वेफर्स की मालवाहक गाड़ी बोलेरो पिकअप जिसमें 6 बोरे बंद रखा गया था एक बोरी को खोलकर जांच करने पर पान राज जर्दायुक्त गुटखा बरामद हुआ व गोदाम जो कि सरस्वती शिशु मंदिर के पास स्थित है जहां छापे मार कार्रवाई कर सील की गई कार्यवाही के बाद गोदाम से लाखों का प्रतिबंधित गुटका जब्ती किया गया व बोलेरो पिकअप की भी जब्ती की कार्रवाई की गई| अब पुलिस किराना व्यवसायी विनय एजेंसी के मालिक अमित जैन से पूछताछ में जुट गई है वही इस मामले में जब्त माल की कीमत लाखो में बताई जा रही है| जांच के दौरान नगर पंचायत व राजस्व कर्मचारी राजहरा पुलिस के अधिकारी उपस्थित थे|

Breaking News – पुष्पा हॉस्पिटल के पास शर्मा पेट्रोल पंप के सामने ट्राला और ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर

0

दल्ली राजहरा के मेन रोड पुष्पा हॉस्पिटल के पास शर्मा पेट्रोल पंप के सामने खड़ी ट्राला को ट्रक CG19 BF 3556 ने पीछे से जबरदस्त टक्कर मारा ट्रक के परखच्चे उड़ गए | ट्रक कच्चे की ओर जा रही थी | ट्रक ने खड़ी ट्राला को पीछे से टक्कर मारी लॉन्ग डाउन में माइंस की ओर से आने वाली गाड़ियों की तेज रफ्तार के कारण भीड़-भाड़ इलाकों में ड्राइवर गति सीमा का ध्यान बिल्कुल नहीं रखा जाता है जनता द्वारा मांग किए जाने पर सुबह 9:00 बजे से 1:00 बजे तक और शाम 4:00 से 9:00 तक नो एंट्री रहता था किंतु लौटने का फायदा उठाकर ट्रांसपोर्ट द्वारा नो एंट्री की धज्जियां उड़ा रही कभी भी गंभीर दुर्घटना की आशंका बनी हुई है इतनी चुस्त पुलिस की व्यवस्था के बावजूद नो एंट्री में गाड़ी का शहर में प्रवेश करना संदेह पैदा करता है |

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आवश्यक कार्यों की पूर्ति हेतु ePass की व्यवस्था

0

रायपुर – छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आवश्यक कार्यों की पूर्ति हेतु मोबाइल ऍप बनाया गया है जिसे आप प्ले स्टोर के द्वारा अपने मोबाइल में इनस्टॉल कर सकते है | CG Covid-19 ePass टाइप करके आप सर्च कर इनस्टॉल सकते है |

Mobile Play Store

चिखलाकसा तालाब के पास असामाजिक तत्वों द्वारा मोटरसाइकिल में लगाई आग

0

नगर पंचायत चिखलाकसा में सूत्रों से पता चला है कि बाहर से आकर कुछ व्यक्तियों के रहने की खबर उड़ने पर लोगों द्वारा जांच करने पहुंचने से पहले ही बैग छोड़कर भाग खड़े हुए कुछ समय पश्चात घर के बाहर खड़ी दो मोटरसाइकिल को असामाजिक तत्वों द्वारा जला दिया गया घटना आज शाम 7:00 बजे की है, घटनास्थल पर थाना प्रभारी अपनी टीम लेकर पहुंच चुके हैं एवं जांच जारी है|

MOST POPULAR

HOT NEWS