City Media - Page 24 of 1802 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 24

खेत में रखी धान खरही जलकर खाक

0

जगदलपुर बस्तर ब्लॉक की ग्राम पंचायत खोरखोसा सुकुलगुड़ा पारा के किसान डमरू पिता सोनिया के खेत में रखी धान की खरही (कुपा) जलकर खाक हो गई। मिली जानकारी के अनुसार खेत की पराली में अज्ञात लोगों ने आग लगाई थी, जिसकी चपेट में खरही आ गई। आग से किसान का पूरा धान जलकर खाक हो गया है। किसान डमरू को भारी नुक़सान हुआ है और वह अब अपना कर्ज कैसे चुकाएगा, इसे लेकर काफी चिंतित है। काफी प्रयास करने के बाद आग पर काबू पाया गया पर तब तक धान जलकर खाक हो चुका था।

गांव के करीब पहुंच कर शेर ने किया हिरण का शिकार

0

जगदलपुर ग्राम सालेमेटा-2 के जुनागुड़ा पारा की बाड़ी में आकर एक हिरण का किसी जंगली जानवर ने शिकार किया है। जंगली जानवर के पंजों के निशान के आधार पर उसके शेर होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। बस्तर ब्लॉक की ग्राम पंचायत लामकेर सरपंच लक्ष्मण कश्यप ने बताया कि एक हिरण किसी जंगली जानवर के हमले का शिकार हुआ है। जंगल से भागकर अपनी जान बचाने गांव की ओर आया था। सरपंच के अनुसार मौके पर शेर के पंजे का निशान दिखाई दिया है। जानवर ने हिरण के पेट को फाड़कर अंदर का मांस खा लिया है।सरपंच लक्ष्मण कश्यप ने ग्राम पंचायत लामकेर, सालेमेटा-2 एवं आसपास के गांव के लोगों से अपील की है कि वे सतर्क और जागरूक रहें। जंगल जाएं तो समूह बनाकर जाएं और देख परख कर ही जाएं। सरपंच ने गांव वालों को अकेले जंगल में जाने से मना किया है। आस-पास के गांवों में सतर्क रहने को कहा गया है। वन विभाग को सूचना दे दी गई है। वन विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि हिरण का शिकार शेर ने किया है या फिर किसी अन्य जानवर ने।

दुधली में आयोजित विशाल, भव्य एवं गरिमामय प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी के माध्यम से जुड़ने जा रहा है एक स्वर्णीम अध्याय

0

वृहद आयोजन को गर्वोत्सव एवं हर्षोत्सव के साथ चीर स्मरणीय बनाने सभी तैयारियां सुनिश्चित की गई

बालोद, 08 जनवरी 2026 बालोद जिले के ग्राम दूधली में 09 से 13 जनवरी 2026 तक आयोजित ’प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी’ का भव्य आयोजन के माध्यम से पूरे देश एवं प्रदेश के साथ-साथ बालोद जिले में भी भारतीय स्काउटिंग के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है। यह भारत के इतिहास में राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी का पहला आयोजन है, जिसकी मेजबानी का गौरव छत्तीसगढ़ राज्य के बालोद जिले को प्राप्त हुआ है। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस महाकुंभ में देशभर के विभिन्न राज्यों, रेलवे, केंद्रीय विद्यालय संगठन और नवोदय विद्यालय संगठन से लगभग 11,696 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। छत्तीसगढ़ राज्य से सर्वाधिक 4,252 रोवर-रेंजर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। स्टाफ अधिकारियों और विदेशी प्रतिभागियों सहित 14 हजार से अधिक लोग इस ऐतिहासिक मिलन का हिस्सा बनेंगे। ज्ञातव्य हो कि अब तक केवल स्काउट-गाइड जंबूरी का ही आयोजन होता रहा है। लेकिन यह पहली बार है जब 16 से 25 आयु वर्ग के युवाओं (बालक वर्ग – रोवर एवं बालिका वर्ग – रेंजर) के लिए राष्ट्रीय स्तर पर इस जंबूरी का आयोजन किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सेवा भावना और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के माध्यम से ’विश्व नागरिक’ बनने के लिए प्रेरित करना है। स्काउटिंग के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ का प्रदर्शन सदैव उत्कृष्ट रहा है। हाल ही में उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आयोजित 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी में छत्तीसगढ़ के 366 प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 08 इवेंट में ’ए’ ग्रेड और 07 इवेंट में ’बी’ ग्रेड हासिल कर अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। उल्लेखनीय है कि जंबूरी शब्द अफ्रीकी भाषा से लिया गया है जिसका अर्थ है ’आनंदपूर्ण मिलन’। जंबूरी की शुरुआत 1907 में लॉर्ड राबर्ड बेडन पॉवेल द्वारा स्काउट आंदोलन की स्थापना। विश्व स्तर पर प्रथम विश्व स्काउट जंबूरी 1920 में लंदन (ओलंपिया) में आयोजित की गई। भारत में प्रथम राष्ट्रीय जंबूरी का आयोजन सन् 1951 में हैदराबाद में किया गया। छत्तीसगढ़ की मेजबानी वर्ष 2002 में रायपुर में 14वीं राष्ट्रीय जंबूरी का सफल आयोजन हुआ था। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स एवं जिला प्रशासन द्वारा इस 05 दिवसीय आयोजन के भव्य, गरिमामय एवं यादगार बनाने हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित की गई है। इस जंबूरी में आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा उन्हें जंबूरी का अवलोकन कराने हेतु उनके लिए डे विजिटर पास आदि की भी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। जिससे कि यह वृहद एवं गरिमामय आयोजन गर्वोत्सव एवं हर्षोत्सव के साथ चीर स्मरीण बन सके।

जगदलपुर में पेयजल की शुद्धता का रखा जाता है पूरा ध्यान: सुरेश गुप्ता

0

17 में से 15 टंकियों की सफाई कार्य पूर्ण, 2 का सफाई कार्य प्रगति पर

नगर निगम पूरी जिम्मेदारी के साथ शहर में पहुंचा रहा है शुद्ध पेयजल: सुरेश गुप्ता

जगदलपुर नगर निगम के जलापूर्ति विभाग से शहर की जनता को शुद्ध पेयजल मिले इसके लिए शहर में दो फिल्टर प्लांट और 17 टंकियां हैं। एक फिल्टर प्लांट पुरानी और दूसरी फिल्टर प्लांट आधुनिक है। पुराने फिल्टर प्लांट से चार एमएलटी पानी और नए फिल्टर प्लांट से 9 एमएलटी पानी की सप्लाई शहर में की जाती है, लगभग 5:30 एमएलटी पानी की सप्लाई बोर एवं अन्य माध्यम से होती है। इस तरह कुल 17.5 एमएलटी पानी रोजाना शहर की जनता की प्यास बुझाता है।

नगर निगम एमआईसी में जल कार्य प्रभारी सुरेश गुप्ता ने जानकारी दी है कि दोनों फिल्टर प्लांट से 13 एमएलटी पानी की सप्लाई से पूर्व, 24 घंटे में 6 बार पानी का सैंपल लिया जाता है, और इसकी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की प्रयोग शाला में जांच कराई जाती है। फिल्टर प्लांट से ट्रीटमेंट प्लांट से होकर गुजरने के बाद सप्लाई से पूर्व सेंपल पानी का लिया जाता है और इसे टेस्ट किया जाता है।इस तरह से मानक युक्त शुद्ध जल की ही निगम द्वारा सप्लाई की जा रही है। जल कार्य सभापति सुरेश गुप्ता ने बताया कि नगर निगम शहर की जनता को आश्वस्त करना चाहता है कि फिल्टर प्लांट की सफाई का कार्य गर्मी में किया जाता है और यह प्रक्रियाधीन है। इसके साथ ही समय-समय पर फिल्टर प्लांट का सिल्ट नगर निगम के कुशल मजदूरों के द्वारा निकाला जाता है। वर्तमान में भी महापौर संजय पांडे के निर्देश पर जल कार्य विभाग द्वारा शहर की 17 टंकियों की सफाई की निविदा 20 जुलाई 2025 को जारी की गई और 20 अगस्त 2025 को टंकी सफाई हेतु कार्यांदेश जारी किया गया। इस निविदा के तहत अब तक 15 टंकियों की सफाई हो चुकी है, दो में कार्य प्रगति पर है। यहां यह बताना जरूरी है कि पूर्व में 8 अगस्त 2023 को 17 टंकियों की जल क्षमता 182.4 लाख लीटर की सफाई का दर 42 पैसे प्रति लीटर से सफाई में 38 लाख 30 हजार 400 रूपए खर्च किए गए थे। वहीं 20 अगस्त 2025 के परिप्रेक्ष्य में 182.4 लाख लीटर 17 टंकियों की सफाई का दर 13.5 पैसे प्रति लीटर से 24 लाख 62 हजार 400 मात्र खर्च होना है। इस तरह से वर्तमान में जो 17 टंकियों की सफाई होगी और इस सफाई में जो पारदर्शिता पूर्वक निविदा बुलाई गई है इससे निगम को पूर्व की निविदा से लगभग 14 लाख रुपए कम खर्च होगा।जल कार्य सभापति सुरेश गुप्ता ने बताया कि नगर निगम द्वारा टंकियों और फिल्टर प्लांट की सफाई का कार्य प्रगति पर है और कभी किसी वार्ड से पानी की किसी प्रकार की शिकायत आने पर उसका त्वरित निराकरण भी किया जाता है।

निरीह आदिवासियों को प्रताड़ित कर रहे हैं सत्ता के मद में चूर भाजपाई: विक्रम मंडावी

0

भाजपा नेता के इशारे पर दो आदिवासी युवकों की गिरफ्तारी को लेकर बिफरे विधायक विक्रम मंडावी

कहा- भाजपा नेता कर रहे हैं लगाया सत्ता दुरुपयोग

जगदलपुर गुरुवार को भोपालपट्टम में बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने प्रेस वार्ता कर जिले के भोपालपटनम क्षेत्र में भाजपा नेता बिलाल खान के द्वारा के इशारे पर आदिवासी युवकों की जबरन गिरफ्तारी कर जेल भेजे जाने की घटना की कड़ी शब्दों में निंदा करते हुए आदिवासी युवकों की गिरफ्तारी को सत्ता का दुरुपयोग करार दिया है। प्रेस वार्ता में विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि घटना 5 जनवरी की है, जब भोपालपटनम थाना क्षेत्र में भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री बिलाल खान से मिलने आए दो आदिवासी युवकों संदीप तलांडी और आत्रम रमेश को मनगढ़ंत केस बनवा कर पुलिस हिरासत में ले लिया गया था और बाद में उन दोनों आदिवासी युवकों को थाना प्रभारी द्वारा पूछताछ कर छोड़ दिया गया।

फिर भाजपा के किसी बड़े नेता के कहने पर एक मनगढ़ंत कहानी पटकथा तैयार कर दोनों आदिवासी युवकों को जेल भेज दिया गया।विधायक विक्रम मंडावी ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता सत्ता के नशे में इतने चूर हो गए है कि अब निर्दोष आदिवासी युवकों को प्रताड़ित कर रहे हैं और उन्हें परेशान करने के लिए और प्रताड़ित करने के लिए दबाव बनाते हुए जेल भेज रहे हैं। उन्होंने कहा- भाजपा नेता सत्ता के अहंकार में आदिवासियों को जबरन जेल भेजने का काम कर रहे हैं। यह निर्दोष आदिवासियों पर अत्याचार है। विधायक विक्रम मंडावी ने इस घटना को भाजपा नेताओं द्वारा आदिवासियों पर साजिश रचने का आरोप लगाते हुए घटना की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही दोनों युवकों की तत्काल रिहाई की मांग की है। पीड़ित परिवार के साथ विधायक विक्रम मंडावी ने कलेक्टर बीजापुर के नाम एसडीएम भोपालपटनम को ज्ञापन भी सौंपा है जिसमें इस षड्यंत्र में शामिल लोगों पर कार्रवाई की मांग की गई है। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम, बसंत ताटी, कामेश्वर गौतम, सत्यम केजी, मनोज यालम, रमेश पामभोई, सुनील उद्दे, रिंकी कोरम, अशोक मडे, रवि बोरे, सवलम संटी, सुरेंद्र चापा, सरिता चापा, सुरेश सोढ़ी, अरुण वासम, पार्वती गौतम, मिच्चा समैया आदि उपस्थित थे।

शहर का विकास और जनहित के कार्य हमारी प्रतिबद्धता: किरण देव

0

लाखों रुपयों के विकास कार्यों का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने किया भूमिपूजन

जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र जगदलपुर में अनवरत चल रहे विकास कार्यों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए आज लाखों रुपए के विकास कार्यों का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने भूमिपूजन किया। शहर में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए लगातार पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया जा रहा है lइसी तारतम्य में आज शहर के भंगाराम चौक के पास एवं पावर हाऊस के सामने के पुलिया एवं जगतू माहरा शासकीय बहुउद्देशीय विद्यालय में निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव तथा अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। शहर के भंगाराम चौक पर लागत 18.75 लाख रुपयों की लागत वाले पुलिया निर्माण कार्य, पावर हाऊस के सामने 25 लाख की लागत के पुलिया निर्माण कार्य किया जाएगा।

वहीं जगतू माहरा शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विधायक निधि के 16.50 लाख रुपए से अतिरिक्त कक्ष एवं सायकल स्टैंड निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव ने कहा कि विकास कार्य अनवरत जारी रहेगा। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों का विकास एवं जनहित के कार्य कराना हमारी प्रतिबद्धता है। विकास कार्यों में किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। शहर विकास में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी एवं उप मुख्यमंत्री अरूण साव जी के नेतृत्व में जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में चहुमुखी विकास कार्य हो रहे हैं। देव ने कहा कि शहर में जलभराव की स्थिति को दूर करना एवं नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी सरकार का संकल्प है। जलभराव की समस्या को दूर करने भंगाराम चौक एवं पावर हाऊस के सामने पुलिया निर्माण का भूमिपूजन किया गया है। राज्य आपदा प्रबंधन मद से शहर में विभिन्न क्षेत्रों में पुलिया निर्माण कार्य किया जाएगा। पुलिया निर्माण से शहर को जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। देव ने कहा कि क्षेत्र में विकास से जुड़े कार्य प्राथमिकता से पूर्ण होंगे। देव ने कहा विकास अनवरत जारी रहेगा। सभी निर्माण कार्य समय सीमा में पूरे होंगे।। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा सभी के सहयोग से सभी के समन्वय से विकास की गति तय हो रही है। जनमानस को मूलभूत सुविधा देना हमारा कर्तव्य है। भूमिपूजन कार्यक्रम में नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, जिला भाजपा अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, योगेंद्र पांडे, सुरेश गुप्ता, संग्राम सिंह, संजय विश्वकर्मा, कलावती कसेर, लक्ष्मण झा, राणा धोष, त्रिवेणी रंधारी, पार्षद नरसिंह राव, आलोक अवस्थी, गौतम पाणिग्रही, श्याम सुंदर, मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, कार्यपालन अभियंता गोपाल भारद्वाज, निगम के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।

कोसमी में चावल उत्सव

0

बकावंड विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत कोसमी की पीडीएस राशन दुकान में आज गुरुवार को सरपंच नीलम कुमार कश्यप, पंचों एवं ग्राम प्रमुखों की मौजूदगी में चावल उत्सव मनाया गया। सरपंच नीलम कुमार कश्यप ने राशन दुकान का निरीक्षण कर पीडीएस दुकान संचालक को साफ-सफाई और सही मात्रा में राशन तौलकर वितरण करने के निर्देश दिए। राशन दुकान में पर्याप्त मात्रा में चावल, गुड़, चना, शक्कर पाया गया। इस कार्यक्रम में सरपंच नीलम कुमार कश्यप, पटवारी, पटेल, कोटवार, पंच, गांव के लोगों की उपस्थिति रही।

भाजपा की लापरवाही से नागरिकों की जान खतरे में: लता निषाद

0

जगदलपुर शहर के मुख्य मार्गों पर लटकते बस्तर पंडुम पोस्टर बने जानलेवा

महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने बोला भाजपा पर हमला

जगदलपुर नगर के भीड़भाड़ वाले मुख्य मार्गों पर बस्तर पंडुम के नाम पर लगाए गए पोस्टर और होर्डिंग्स अब आम नागरिकों के लिए गंभीर खतरा बनते जा रहे हैं। इन पोस्टरों को सड़कों पर नीचे की ओर लटकाकर लगाया गया है, जिससे टू-व्हीलर, थ्री-व्हीलर एवं फोर-व्हीलर वाहनों के लगातार टकराने की घटनाएं सामने आ रही हैं इन हादसों में कई राहगीर और यात्री घायल हो चुके हैं, लेकिन भाजपा शासित नगर प्रशासन ओवर कॉन्फिडेंस में आम जनता की सुरक्षा को पूरी तरह नजरअंदाज कर रहा है।

जगदलपुर शहर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष लता निषाद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह बातें कही हैं। लता निषाद ने कहा है कि शहर के व्यस्त चौराहों और संकरी सड़कों पर बिना किसी मानक और सुरक्षा मापदंड के पोस्टर लगाना सीधे-सीधे जनता की जान से खिलवाड़ है। आए दिन वाहन चालकों का ध्यान भटकने, पोस्टर से टकराने और अचानक ब्रेक लगाने से दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगर प्रशासन और भाजपा नेताओं की बनती है। श्रीमती निषाद ने कहा कि भाजपा सरकार और उनके जनप्रतिनिधि केवल प्रचार और दिखावे में लगे हुए हैं। बस्तर पंडुम जैसे सांस्कृतिक आयोजन के नाम पर शहर को अव्यवस्थित कर दिया गया है, जबकि आयोजन का उद्देश्य संस्कृति का सम्मान होना चाहिए, न कि नागरिकों की जान को खतरे में डालना। लता निषाद ने पूछा है कि क्या नगर निगम और यातायात विभाग ने इन पोस्टरों की ऊंचाई, स्थान और सुरक्षा का कोई निरीक्षण किया है या नहीं?महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आम जनता की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोपरि मानती है यदि जल्द ही इन खतरनाक पोस्टरों को हटाकर सुरक्षित स्थानों पर नियमानुसार नहीं लगाया गया, तो महिला कांग्रेस एवं कांग्रेस पार्टी आंदोलन के लिए बाध्य होगी जिला प्रशासन से मांग की कि तत्काल प्रभाव से शहर के सभी मुख्य मार्गों पर लगे नीचे लटकते पोस्टरों को हटाया जाए, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए और भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोबारा न हो, इसका ठोस आश्वासन दिया जाए। अंत में लता निषाद ने कहा कि भाजपा को प्रचार से ज्यादा जनता की जान की चिंता करनी चाहिए शहर की सड़कों पर चलने वाला हर नागरिक सुरक्षित रहे, यही कांग्रेस की प्राथमिकता है।

किरण देव ने लिया फिल्टर प्लांट का जायजा

0

जगदलपुर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने आज सुबह शहर के नगर निगम के पावर हाऊस के पास स्थित फिल्टर प्लांट में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को लेकर निरीक्षण किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने फिल्टर प्लांट पहुंच संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर शहर के पेयजल आपूर्ति को बेहतर करने का निर्देश दिया। इस दौरान निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, सुरेश गुप्ता, निर्मल पाणिग्रही, लक्ष्मण झा, त्रिवेणी रंधारी, नरसिंह राव, श्याम सुंदर, गौतम पाणिग्रही, मनोहर तिवारी, कार्यपालन अभियंता गोपाल भारद्वाज एवं संजीव कर्ण व अन्य उपस्थित थे।

BLO की मनमानी से हजारों मतदाता सूची से बाहर – अशोक फड़नवीस

0

नोटिस लेकर कतारों में खड़े बुजुर्ग और दिव्यांग, निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

राजनांदगांव वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक फड़नवीस ने मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के दौरान हुई भारी अनियमितताओं को लेकर निर्वाचन आयोग और बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाए हैं। उन्होंने कहा कि BLO की लापरवाही और मनमानी के कारण हजारों वैध मतदाताओं के नाम बिना उचित सत्यापन के मतदाता सूची से पृथक कर दिए गए हैं, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।श्री फड़नवीस ने आगे कहा कि SIR प्रक्रिया के तहत BLO को मतदाताओं के घर-घर जाकर सत्यापन कर फॉर्म भरने की जिम्मेदारी दी गई थी। इसके बावजूद हजारों मतदाताओं के नाम बिना फॉर्म भरे और बिना किसी प्रत्यक्ष सत्यापन के सूची से काट दिए गए। यह अपने आप में गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने यह भी बताया कि कई ऐसे मतदाता हैं जिनके नाम 2003 के SIR में दर्ज थे, लेकिन इसके बावजूद उन्हें 2026 की मतदाता सूची से हटा दिया गया है। यह न केवल प्रशासनिक विफलता है बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों का सीधा हनन भी है। फड़नवीस ने चिंता जताते हुए कहा कि कई गंभीर रूप से बीमार, बिस्तर से उठने में असमर्थ वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं को भी नोटिस जारी कर तहसील कार्यालय और पंचायत कार्यालय में उपस्थित होने के लिए बाध्य किया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जो लोग घर से बाहर निकलने की स्थिति में नहीं हैं उन्हें इस तरह परेशान करना क्या मानवीय और संवेदनशील प्रशासन का उदाहरण है उन्होंने आरोप लगाया कि BLO की गलत कार्यशैली या फिर निर्वाचन आयोग के दबाव में पूरी प्रक्रिया हड़बड़ी में पूरी की गई जिससे व्यापक स्तर पर गड़बड़ियां सामने आई हैं। यदि स्थानीय निर्वाचन अधिकारी गंभीरता और ईमानदारी से कार्य करते तो आज हजारों लोगों को लाइनों में खड़ा नहीं होना पड़ता। फड़नवीस ने याद दिलाया कि SIR से पहले भी प्रतिवर्ष मतदाता पुनरीक्षण का कार्य होता रहा है। यदि पहले की तरह ईमानदारी से काम किया जाता तो इतनी बड़ी विसंगतियां उत्पन्न नहीं होतीं। उन्होंने तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो प्रशासन घुसपैठियों को खोजने के नाम पर अपने ही देशवासियों को संदेह के दायरे में खड़ा कर रहा है। कई लोग जो वर्षों से इस देश के नागरिक हैं आज खुद को बेगाना महसूस कर रहे हैं और उनकी नागरिकता तक खतरे में डाल दी गई है। अशोक फड़नवीस ने निर्वाचन आयोग से मांग की कि जो मतदाता घर से बाहर निकलने में असमर्थ हैं उनके लिए BLO को पुनः घर भेजकर सत्यापन कराया जाए। क्योंकि प्रारंभिक स्तर पर फॉर्म जांचने और एकत्र करने की जिम्मेदारी पूरी तरह BLO की थी और गलती भी वहीं हुई है। उन्होंने कहा कि आम जनता को कम से कम इतनी राहत तो मिलनी ही चाहिए।

MOST POPULAR

HOT NEWS