City Media - Page 941 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 941

बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल एवं बीजापुर विधायक विक्रमशाह मंडावी के प्रभार क्षेत्र दुर्गूकोंदल में उमड़ पड़ी भीड़ भारी जनसंख्या के बीच लोगों में काफ़ी उत्सुकता का दृश्य रहा

0

LIVE भानुप्रतापपुर उपचुनाव

भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी के पक्ष में वोट करने की अपील किया युवाओं में भी उपचुनाव के प्रति बहुत ही उत्सुकता इस बीच छत्तीसगढ़ युथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा एवं उनके सहयोगी भी उपस्थित होकर युवाओं में जोश भरा और अधिक युवाओं को जोड़कर श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी के पक्ष में वोट करने की अपील किया गया

जिसमें मौजूद रहे बस्तर विधायक श्री लखेश्वर बघेल, बीजापुर विधायक विक्रमशाह मंडावी, मरवाही विधायक के.के. ध्रुव,प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा,जिला पंचायत सदस्य कांति भंडारी,प्रदेश महासचिव तुलाराम, प्रदेश सचिव आशीष मिश्रा,सांसद प्रतिनिधि जगमोहन बघेल,अमिता उइके, सविता उइके,महेंद्र बघेल, विमल बिसाई,राजेश कुमार,मोहन मंडावी सोपती आँचला, हुमन मरकाम, मुन्ना सिन्हा,एवं समस्त कार्यकर्त्तागण उपस्थित रहे

पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की बात कहने वाली कांग्रेस सरकार आज 4 साल बाद भी न तो कानून बना पाई और न ही लागू कर सकी और न ही सुरक्षा दे पाई:–धुर्वे

0

दल्लीराजहरा/डौंडी।अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे जी ने रोष भरे शब्दों में कहा कि पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की बात कहने वाली भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार आज 4 साल बाद भी न तो कानून बना पाई और न ही लागू कर सकी और न ही सुरक्षा दे पाई ये बहुत ही दुखद है पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर लगातार खिलवाड़ हो रहा है और असामाजिक तत्वों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे है।

ध्रुवे जी ने कहा की ताजा उदाहरण है देवपुरी स्थित हिमालयन हाइट्स सोसाइटी जहां सार्वजनिक उपयोग की ज़मीन पर क़ब्ज़ा किए जाने का विरोध करने वाली महिला पत्रकार ममता लांजेवार को जान से मारने की धमकी देने के मामले को लेकर रायपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों ने इस घटना की निंदा भी की है।श्री ध्रुवे जी ने कहा की महिला पत्रकार का विरोध इस बात को लेकर था कि सोसायटी के बच्चों की खेलने की जगह पर नियम विरुद्ध अवैध निर्माण की तैयारी की जा रही है. सोसाइटी में रहने वाली महिला सत्यभामा चौहान और बेटे विवेक चौहान के कहने पर असामाजिक तत्वों ने महिला पत्रकार ममता लांजेवार के घर धावा बोल दिया था. असामाजिक तत्व जिस वक्त घर में घुसे, महिला पत्रकार अकेली थी.

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

इस घटना को लेकर पत्रकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भी मुलाकात की थी. उन्होंने आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे. महिला पत्रकार के घर के करीब सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद किए जाने का भी निर्देश था। बावजूद इसके घटना में लिप्त असामाजिक तत्व खुलेआम घूम रहे हैं। इससे महिला पत्रकार की जान को खतरा होने की पूरी आशंका है. इस घटना को लेकर पत्रकारों में गहरा रोष व्याप्त है और भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह पत्रकार साथियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। हमारी मांग है कि महिला पत्रकार की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए इस घटना में लिप्त सभी आरोपियों के विरुद्ध विधि सम्मत कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

ब्रेल लिपि से पढ़ाने वाले बच्चो ने पाठ्य पुस्तक BRCC प्रदान किया गया

0

आज दिनांक 18-08-2022 दिन सोमवार को शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए शासकीय प्राथमिक शाला देवपाण्डुम के दिव्यांग शिक्षा बालमुकुंद कोरेटी जी को विकासखंड शिक्षा अधिकारी जे. एस. भारतद्वाज, बी. आर. सी एस. एन. शर्मा और संकुल समन्वयक महेश बंसोड़े जी के अथक प्रयास से ब्रेल लिपि से पढ़ाने के लिए कक्षा पहिली से पाँचवी तक पाठ्य पुस्तक BRCC कार्यालय दौण्डी प्रदान किया गया ।

जिससे की बच्चों को उनके शिक्षण कार्य का लाभ मिल सके | जिला शिक्षा अधिकारी बालोद ने त्वरित कार्यवाही करते हुए बालमुकुंद कोरेटी सहायक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला देवपाण्डुम को उक्त पाठ्य पुस्तक उपलब्ध कराये, शाला परिवार की ओर से DEO बालोद, BEO डोंडी और BRCC को धन्यवाद प्रेषित किया गया ।प्रधानपाठक लालमणी साहू ने बताया की ब्रेल लिपि से लिपिबद्ध पाठ्य पुस्तक के प्राप्त होने से शाला में बच्चों को आसानी से कोरेटी जी द्वारा शिक्षण लाभ दिया जा रहा है और बच्चे भी उत्साह के साथ पढ़ाई में रूचि ले रहे

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

भानुप्रतापपुर के संबलपुर में रेखचंद जैन ने सम्हाला मोर्चा

0
  • कांग्रेस पदाधिक
    कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक व ली जानकारी
  • उप चुनाव में संसदीय श्री जैन ने संबलपुर में सम्हाली कमान


जगदलपुर गुरुवार को संसदीय सचिव एवं जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने अपने सहयोगियों के साथ कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के होने वाले उपचुनाव के लिए मोर्चा संभाल लिया। गुरुवार को देर शाम जैन ने भानुप्रतापपुर पहुंचकर कांग्रेस कार्यालय में स्थानीय पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से विधानसभा उपचुनाव की वर्तमान स्थिति के साथ अन्य जानकारियां लेकर कांग्रेस उम्मीदवार सावित्री मंडावी को भारी मतों से जिताने की अपील की। इस दौरान रेखचंद जैन के साथ मरवाही के विधायक डॉ. केके ध्रुव भी मौजूद थे।

पार्टी के लोगों से चर्चा करने के बाद श्री जैन ने विधानसभा क्षेत्र के कुछ गांवों का दौरा भी किया। श्री जैन ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी के पक्ष में जबरदस्त माहौल है और वे भारी अंतर से यह चुनाव जीतने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भानुप्रतापपुर क्षेत्र की जनता ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जनहितैषी कार्यों तथा कांग्रेस की नीतियों पर भरोसा जताया है। जनता चाहती है कि स्व. मनोज मंडावी के सपनों और मिशन को सावित्री मंडावी ही पूरा करेंगी। संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ जगदलपुर शहर कांग्रेस के महामंत्री गौरनाथ नाग, पार्षद सूर्या पाणि, संतोष सिंह व अन्य कांग्रेसजन भानुप्रतापपुर गए हैं।

युवा कांग्रेस ने निकाली 20 किमी तक की भारत जोड़ो पदयात्रा

0
  • सांसद दीपक बैज और विधायक चंदन कश्यप भी सैकड़ों कार्यकताओं के साथ यात्रा में हुए शामिल

जगदलपुर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा में बस्तर के आम कांग्रेस कार्यकर्त्ता भले ही शामिल नहीं हो पा रहे हैं, लेकिन वे यात्रा के उद्देश्यों को लोगों तक पहुंचाने की पहल जरूर कर रहे हैं। बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं विधायक लखेश्वर बघेल के बाद अब नारायणपुर के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी अपने स्तर पर भारत जोड़ो पदयात्रा का आयोजन किया। गुरुवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र स्तरीय भारत जोड़ो पदयात्रा निकली।

इसमें बस्तर के सांसद दीपक बैज और नारायणपुर के विधायक चंदन कश्यप भी शामिल हुए। युवा कांग्रेसियों और सांसद श्री बैज तथा विधायक श्री कश्यप ने भारत जोड़ो पदयात्रा का आगाज बस्तर ब्लॉक के करंदोला से किया। इस दौरान बोड़नपाल, बड़े आमाबाल, मुंडागांव, घोटिया होते हुए नारायणपाल तक लगभग 20 किलोमीटर दूरी पदयात्रियों ने तय की। सांसद एवं विधायक के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ यात्रा में शामिल होकर भारत जोड़ो पदयात्रा के संदेश और उद्देश्यों को जन जन तक पहुंचाया। भारत जोड़ो पदयात्रा करंदोला के माता मंदिर में पूजा कर शुरू की गई, जो नारायणपाल में भारत माता के जयकारे के साथ संपन्न हुई। भारत जोड़ो पदयात्रा में क्षेत्र के युवा सांसद दीपक बैज, नारायणपुर के विधायक एवं छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप एवं अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए। लोगों ने जगह जगह पदयात्रा का समर्थन एवं स्वागत किया। अनेक गांवों में महिलाओं द्वारा पदयात्रियों पर पुष्प वर्षा भी की गई। यात्रा के दौरान मुंडागांव बाजार और नारायणपाल मे सभा भी आयोजित की गई।
देश को बचाना जरूरी : बैज
बस्तर सांसद दीपक बैज ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस को भारत जोड़ो यात्रा निकालने की जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि आज देश को भेदभाव, जात – पात, धर्म के नाम पर बांटने का काम किया जा रहा है, समाज के लोगों को आपस में लड़ाया जा रहा है, केंद्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के करण देश आज बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी व अन्य समस्याओं से जूझ रहा है। इनसे देश को बचाने के लिए, आपसी भाईचारा को कायम रखने के लिए हमारे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो पदयात्रा निकली है। वे देश के लोगों को जोड़ने का काम कर रहे हैं।ताकि हमारा देश सुरक्षित रहे और विकास की पथ पर आगे बढ़े। श्री बैज ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा मे राहुल गांधी के साथ मैं भी शामिल हुआ था। जगह – जगह उन्हें लोगों का आशीर्वाद एवं अपार समर्थन मिल रहा है। समाज के सभी वर्ग के लोग उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं।
देश को रखें एकजुट : कश्यप
विधायक चंदन कश्यप ने कहा कि राहुल गांधी देश के लोगों को एकता के सूत्र में बांधने निकले हैं। हमे भी उनके साथ जुड़ कर भारत जोड़ो यात्रा को समर्थन करते हुए देश को एकजुट करने मे अपना सहयोग देना है। उन्होंने कांग्रेस का इतिहास बताते हुए कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी है, जो देशहित में कार्य करती है। लोकतंत्र बचाने, बेरोजगारों को रोजगार, कर्मचारियों, किसानों, महिलाओं और युवाओं को न्याय दिलाने के लिए हमेशा से कांग्रेस आगे खड़ी रहती आई है। प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार आज प्रदेश के सभी वर्गों को सम्मान न्याय दे रही है।
इनकी रही उपस्थिति
भारत जोड़ो यात्रा मे शामिल अन्य लोगों ने भी संबोधित करते हुए भारत जोड़ो यात्रा को जन समर्थन देने की अपील की। पदयात्रा में युवा कांग्रेस के नारायणपुर जिलाध्यक्ष बोधन देवांगन, सांसद प्रतिनिधि श्याम दीवान, वरिष्ठ कांग्रेसी अचल वाजपेयी, श्याम सुंदर पांडे, गजानंद पटेल, विधायक प्रतिनिधि प्रमोद नैलवाल, वरुण सेठिया, मर्दापाल ब्लॉक अध्यक्ष सुखराम पोयाम, युवा कांग्रेस भानपुरी ब्लॉक अध्यक्ष अनिल बघेल, युवा नेता निलय कश्यप, अमित भद्र, श्याम कुमारी ध्रुव, धनुर्जय नेताम, सोमारू बघेल, नरेंद्र, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सोमारू कश्यप, जीवन सेठिया, सत्यकांत कश्यप, रैतू बघेल, गणेश पटेल, रघु नाथ, शंभू सोढ़ी, दशरथ पांडे, अभिषेक वाजपेयी, बबलू बघेल, जय वट्टी, उमेश कर्मा, लक्ष्मण दीवान सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

विद्यार्थियों का भविष्य संवारने के साथ समाज से भी जुड़ें शिक्षक

0
  • प्रशिक्षण में संयुक्त संचालक लोक शिक्षण आरपी आदित्य ने कहा
  • जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान ने भी दिया मार्गदर्शन

जगदलपुर यहां स्थित बीआरसी भवन में शिक्षकों के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। इसमें शिक्षकों को एस एम सी प्रशिक्षण के साथ ही दिव्यांग बच्चों की बौद्धिक क्षमता के विकास के लिए भी विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। गुरुवार को संयुक्त संचालक लोक शिक्षण आरपी आदित्य और जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान भी प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचे दोनों अधिकारियों ने शिक्षकों को मार्गदर्शन दिया।जगदलपुर के बीआरसी भवन में जिला स्तरीय एसएमसी प्रशिक्षण एवं विकास खंड स्तरीय समवेशी शिक्षा के तहत अधिगम अक्षमता एवं बौद्धिक निःशक्तता पर आधारित प्रशिक्षण शिक्षक – शिक्षिकाओं को दिया जा रहा है। 24 नवंबर को संयुक्त संचालक लोक शिक्षण आरपी आदित्य और जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान ने प्रशिक्षण केंद्र पहुंचकर शिक्षकों का मार्गदर्शन किया। श्री आदित्य ने एसएमसी प्रशिक्षण ले रहे शीशकों से कहा कि यदि आप लोग शाला में पूरा समय देने के साथ ही थोड़ा अतिरिक्त समय निकालकर समाज के लोगों से मेल मुलाकात करते रहेंगे, उनके सुख दुख में सहभागी बनते रहेंगे, तो समाज के लोगों और पालकों का आपसे और आपकी शाला से जुड़ाव बढ़ेगा। अपने बच्चों की शिक्षा के प्रति वे और भी जागरूक होंगे। इससे शाला के विकास में भी मदद मिलेगी आदित्य ने कहा कि शिक्षक शिक्षिकाएं कुछ ऐसा करते रहें कि विद्यार्थी आपको अपना रोल मॉडल मानकर आगे बढ़ने के लिए स्व प्रेरित हो सकें। उन्होंने शिक्षकों को नसीहत दी कि आप सभी अपनी – अपनी शाला में सबसे पहले पहुंचें और सबसे आखिर में शाला छोड़ें। इससे विद्यार्थी समय के अनुशासन का महत्व खुद समझने लगेंगे। आप सभी रोज आत्म अवलोकन करें कि आज हमने अपने विद्यार्थियों के हित में कितना काम किया और कितना करना चाहिए था। जो कमी रह गई हो उसे दूसरे दिन पूरा करने की कोशिश करें।परखें दिव्यांग विद्यार्थियों की क्षमता को : प्रधान समावेशी शिक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षक – शिक्षिकाओं को जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान ने विशेष मार्गदर्शन दिया। श्रीमती प्रधान ने कहा कि अक्सर आप लोग शारीरिक और मानसिक दिव्यांग विद्याथियों की क्षमता का आंकलन नहीं कर पाते। जबकि ऐसे विद्यार्थियों में ऐसी क्षमता एवं प्रतिभा छुपी रहती है, जिसे निखार कर हम उनके भविष्य को बेहतर बनाने में अतुलनीय योगदान दे सकते हैं। डीईओ भारती प्रधान ने यह भी कहा कि जानकारी के अभाव में हम दिव्यांग विद्यार्थियों और उनके पालकों को शासन द्वारा ऐसे विद्यार्थियों के कल्याण के लिए शुरू की गई योजनाओं से अवगत नहीं करा पाते और वे योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने शिक्षकों को उक्त दोनों बिंदुओं पर सजग रहते हुए काम करने के लिए प्रेरित किया।

आदिवासियों को 32 फीसदी आरक्षण देने प्रस्ताव पारित

0
  • जनजाति सलाहकार परिषद ने शासन को भेजा प्रस्ताव
  • परिषद की बैठक में वर्चुअली शामिल हुए सांसद दीपक बैज

जगदलपुर अनुसूचित जनजाति सलाहकार परिषद आदिवासियों को 32 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिए जाने के पक्ष में है। परिषद की बैठक में 32 फीसदी आरक्षण संबंधी प्रस्ताव पारित किया गया। परिषद ने शासन को इस बाबत सुझाव भी दिया है।


अनुसूचित जनजाति सलाहकार परिषद की बैठक जगदलपुर स्थित कलेक्टरेट कार्यालय में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। परिषद के सदस्यों ने आदिवासियों को 32 प्रतिशत आरक्षण का प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित किया। बैठक में सांसद दीपक बैज वर्चुअली उपस्थित रहे। सांसद श्री बैज ने आदिवासियों का हक न मारे जाने की हिमायती करते आरक्षण का लाभ पूर्ववत दिए जाने की वकालत की। उल्लेखनीय है कि बीते कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ में आदिवासियों के आरक्षण प्रतिशत में कटौती का मामला काफी गरमाया हुआ है। आरक्षण में कटौती का ठीकरा कांग्रेस और भाजपा एक – दूसरे पर फोड़ रहे हैं। बस्तर संभाग में तो भाजपा के आदिवासी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा ही खोल दिया था। हाईवे पर चक्काजाम करने के साथ ही भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बस्तर संभाग के सभी कांग्रेस विधायकों के निवास व कार्यालयों के समक्ष प्रदर्शन भी किया था।

एसटीएफ ज एसटीएफ जवानों की दादागिरी से भाटपाल के ग्रामीणों में आक्रोश

0
  • सार्वजनिक व निजी जमीन पर एसटीएफ ने किया अतिक्रमण
  • चारागाह, तालाब, गोठान और निजी जमीन पर अवैध कब्जा
  • बल के जवानों पर महिलाओं से छेड़खानी का भी लगा आरोप

जगदलपुर राजस्व निरीक्षक मंडल बस्तर के पटवारी हल्का नंबर 32 के ग्राम भाटपाल के ग्रामीण तीन साल से एसटीएफ के जवानों द्वारा की जा रही दादागिरी, जमीन कब्जाने, महिलाओं से छेड़खानी जैसी हरकतों से परेशान चले रहे हैं। ग्रामीणों में उपजा आक्रोश कभी भी विस्फोटक रूप ले सकता है। ग्राम भाटपाल में खसरा नं. 200/2 में स्थित 7 हेक्टेयर जमीन का आवंटन तहसीलदार की उपस्थिति में पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों की सहमति से एसटीएफ को बल के जवानों के पारिवारिक आवास निर्माण हेतु किया गया था।

लेकिन एसटीएफ के जवानों ने आवंटित जमीन के साथ ही 11 हेक्टेयर जमीन पर कब्जा कर लिया गया है। इस अवैध कब्जे वाली जमीन पर निजी तालाब, गोठान, चारागाह, घास भूमि, श्मशान घाट ग्रामीणों के पट्टे वाले भूखंड स्थित हैं। एसटीएफ के जवानों ने पूरी जमीन पर तार फेंसिंग से घेराबंदी कर रखी है। इस जमीन पर प्रशिक्षण केंद्र व एसटीएफ हब बनाने की कवायद चल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि एसटीएफ को जवानों के पारिवारिक आवासीय परिसर निर्माण के लिए ही महज 7 हेक्टेयर जमीन शर्तों के आधार पर दी गई है। बल के अधिकारी और जवान सन 2019 से लगातार ग्रामीणों को आतंकित कर ग्रामीणों के सार्वजनिक उपयोग की व निजी जमीन पर कब्जा जमाए बैठे हैं।इन बेजा हरकतों का विरोध करने पर एसटीएफ के जवानों द्वारा ग्रामीणों से मारपीट भी की जाती है। भाटपाल में मारपीट की ऐसी कई घटनाओं को बल के जवान अंजाम दे चुके हैं। गोठान और घास भूमि पर अतिक्रमण किए जाने से ग्रामीणों के मवेशियों की चराई की समस्या पैदा हो गई है। वहीं छ्ग शासन की गोधन न्याय योजना के अमल पर भी इस गांव में विराम लग गया है।*महिलाओं पर बुरी नजर*बस्तर जिला सर्व आदिवासी समाज ने आरोप लगाया है कि एसटीएफ के जवान गांव की महिलाओं और युवतियों पर बुरी नजर डालते हैं। राह चलती तथा स्नान के लिए तालाब में पहुंचने वाली महिलाओं एवं युवतियों से ये जवान छेड़खानी व अश्लील हरकतें और छींटाकशी करते हैं। महिलाओं और लड़कियों का घरों से निकलना दूभर हो गया है। जवानों की पिटाई से अनेक ग्रामीण घायल भी हो चुके हैं। जमीन पर अतिक्रमण, ग्रामीणों से मारपीट, महिलाओं से छेड़खानी की शिकायत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, क्षेत्रीय विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल से भाटपाल के ग्रामीणों एवं सर्व आदिवासी समाज जिला बस्तर द्वारा की जा चुकी है। लखेश्वर बघेल ने कलेक्टर को पत्र लिखकर तुरंत कार्यवाही करने के लिए कहा है।*नहीं छोड़ी 2 गज भी जमीन*एसटीएफ की दादागिरी और मनमानी का आलम यह है कि गांव के मृत व्यक्तियों के अंतिम संस्कार के लिए दो गज जमीन भी इस बल ने नहीं छोड़ी है। भाटपाल गांव के श्मशान घाट की जमीन पर भी एसटीएफ ने बलपूर्वक कब्जा कर लिया है। इसके चलते मृत ग्रामीणों को दफनाने या फिर शव के अग्निदाह के लिए दो गज जमीन भी नसीब नहीं हो पा रही है। पुराने श्मशान घाट में अर्थी लेकर पहुंचने वाले ग्रामीणों को बल के जवानों द्वारा डरा धमका कर भगा दिया जाता है। ग्रामीणों को अब अपने मृत परिजन के शव को गांव से काफी दूर स्थित जंगल में ले जाकर अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है। जिस परिवार का सदस्य परलोक सिधार जाता है, उस शोक संतप्त परिवार को भी एसटीएफ के जवानों के दुर्व्यव्हार का सामना करना पड़ता है। शोक की घड़ी में भी ये जवान अपने अमनवीय व्यवहार का प्रदर्शन करने से बाज नहीं आते। एसटीएफ के जवान ग्रामीणों की आस्था पर भी प्रहार करने से बाज नहीं आ रहे हैं। बल के जवानों ने भाटपाल के प्राचीन आस्था स्थल डांडगुड़ी पर भी कब्जा जमा लिया है। इससे ग्रामीण वहां पूजा पाठ नहीं कर पा रहे हैं और उनकी धार्मिक भावना आहत हो रही है।

नाबालिग के अपहरण और रेप का आरोपी युवक गिरफ्तार

0
  • बस्तर की नाबालिग बालिका को आंध्रप्रदेश से किया गया बरामद
  • घटना के बाद से फरार आरोपी को राजस्थान से किया गया गिरफ्तार

जगदलपुर बस्तर की एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार करने वाले आरोपी युवक को राजस्थान से गिरफ्तार करने में स्थानीय पुलिस को सफलता मिली है। वहीं पीड़ित बालिका को भी आंध्रप्रदेश से बरामद कर लिया गया है। सूत्रों ने बताया कि आरोपी ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगा ले गया था। आरोपी युवक बालिका को आंध्रप्रदेश में छोड़कर वहां से भी रफूचक्कर हो गया था। आरोपी को राजस्थान के नागौर जिले से गिरफ्तार किया गया है।आरोपी का नाम शाहरूख खान पिता हाकम अली खान उम्र 19 वर्ष बताया गया है। वह मूलतः राजस्थान के नागौर जिले के जसवंत नगर थाना क्षेत्र के ग्राम रोडू का निवासी है। जगदलपुर शहर की एक महिला ने सिटी कोतवाली थाने में बीते 24 अगस्त को अपनी नाबालिग बेटी की गुमशुदगी के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में गुम इंसान कायम कर बालिका की तलाश की जा रही थी।

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाॅल के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में बालिका की पतासाजी हेतु टीम गठित की गई थी। इस दौरान पता चला कि बच्ची आंध्रप्रदेश में है। पुलिस टीम l गुम बालिका को आंध्रप्रदेश से बरामद कर लिया। पीड़िता ने पुलिस को आपबीती सुनाई और बताया कि उसे राजस्थान निवासी युवक शाहरुख़ खान भगा ले गया था और दुराचार भी किया। पुलिस ने मामले में आरोपी शाहरूख खान के खिलाफ धारा 363, 366, 376 के साथ ही 6 पाक्सो एक्ट का मामला भी दर्ज किया गया था। इस दौरान फरार आरोपी शाहरूख खान की तलाश पुलिस टीम द्वारा लगातार की जा रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि शाहरुख़ खान अपने गृहग्राम रोडू में है। बस्तर पुलिस की टीम ने आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस मामले को सुलझाने में नगर निरीक्षक एमन साहू, जितेंद्र कोसले, मोहम्मद तारीक, हरीश, सहायक उप निरीक्षक मीना यादव, लंबोदर कश्यप, आरक्षक थनेंद्र सिन्हा, गौतम सिन्हा का योगदान रहा।

केंद्र सरकार के नए फैसले का भाजपा प्रदेश मंत्री ओजस्वी जी ने किया स्वागत

0
  • कर्मचारियों ने लापरवाही या गंभीर दोष किया तो रिटायरमेंट पर पेंशन और ग्रेच्युटी खत्म:–ओजस्वी भीमा मंडावी

दंतेवाड़ा/छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मंत्री व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दंतेवाड़ा ओजस्वी भीमा मंडावी जी ने केंद्र सरकार के फैसलों का खुलकर किया स्वागत। ओजस्वी जी ने कहा अगर कर्मचारियों ने इसे अनदेखा किया तो उन्हें अपने रिटायरमेंट के बाद पेंशन व ग्रेच्युटी से वंचित होना पड़ेगा ।
ओजस्वी जी ने कहा की सरकार ने कर्मचारियों के काम को लेकर चेतावनी जारी की है। अगर कोई कर्मचारी काम में लापरवाही करता है तो सरकार के नए नियम एक अनुसार, रिटायरमेंट के बाद उसके पेंशन व ग्रेच्युटी रोकने का निर्देश दिया गया है। यह आदेश केंद्रीय कर्मचारियों पर लागू रहेगा, लेकिन आगे जाकर इस पर राज्य भी अमल कर सकते हैं।
केंद्र सरकार ने हाल में सेंट्रल सिविल सर्विसेज (पेंशन) रूल 2021 के तहत एक नोटिफिकेशन जारी किया है। केंद्र सरकार ने हाल में ही सीसीएस (पेंशन) नियम 2021 के रूल 8 में बदलाव किया था, जिसमें नए प्रावधान जोड़े गए हैं। इस नोटिफिकेशन में कहा गया है कि अगर केंद्रीय कर्मचारी अपने सेवाकाल के दौरान किसी गंभीर अपराध या लापरवाही में दोषी पाए जाएंगे तो रिटायरमेंट के बाद उनकी ग्रेच्युटी और पेंशन रोक दी जाएगी। गौरतलब है कि केंद्र की तरफ से बदले नियम में की जानकारी सभी संबंधित प्राधिकरणों को भेज दी गई है। इतना ही नहीं, इसमें यह भी साफ कर दिया गया है कि दोषी कर्मचारियों की जानकारी मिलती है तो उनकी पैशन और ग्रेच्युटी रोकने को कार्रवाई शुरू की जाए यानी सरकार इस बार इस आधार पर किया जाएगा। नियम को लेकर सख्त है। ओजस्वी जी ने आगे कहा कि ऐसे प्रेसिडेंट जो रिटायर्ड कर्मचारी के अप्वाइंटिंग अथॉरिटी में शामिल रहे हैं, उन्हें ग्रेच्युटी या पेंशन सकता है रोकने का अधिकार दिया गया है।
ऐसे सचिव जो सम्बंधित मंत्रालय या विभाग से जुड़े हों जिसके तहत रिटायर होने वाले कर्मचारी को नियुक्ति की गई हो, उन्हें भी पेंशन और ग्रेच्युटी रोकने का अधिकार दिया गया है।अगर कोई कर्मचारी ऑडिट और अकाउंट विभाग से रिटायर हुआ है तो को कर्मचारियों के रिटायर होने के बाद पेंशन और ग्रेच्युटी रोकने का अधिकार दिया गया है।जारी नियम के अनुसार, नौकरी के दौरान अगर इन कर्मचारियों के खिलाफ कोई विभागीय या न्यायिक कार्रवाई हुई तो इसकी जानकारी भी संबंधित अधिकारियों को देना जरूरी होगा।अगर कोई कर्मचारी रिटायर होने के बाद फिर से नियुक्त हुआ है तो उस पर भी यही नियम लागू होंगे। अगर कोई कर्मचारी रिटायरमेंट के बाद पेंशन और ग्रेच्युटी का भुगतान ले चुका है और फिर दोषी पाया जाता है तो उससे पेंशन या ग्रेच्युटी की पूरी अथवा आंशिक राशि वसूली जा सकती है।इस नियम के अनुसार, ऐसे स्थिति में किसी भी अथॉरिटी को अंतिम आदेश देने से पहले यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन से सुझाव लेना होगा। इसमें यह भी प्रावधान है कि किसी भी मामले में जहां पेंशन को रोका या निकाला जाता है, उसमें न्यूनतम राशि 9000 रुपये प्रति माह से कम नहीं होनी चाहिए, जो 44 के तहत पहले से निर्धारित है।

MOST POPULAR

HOT NEWS