City Media - Page 984 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 984

बस्तर में भी है एक राजघाट

0


धरोहर: गोल बाजार में दबा है बापू का भस्म कलश हेमंत कश्यप,

जगदलपुर वर्ष 1948 में महात्मा गांधी की शहादत के बाद उनके चिता की राख कलशों में भर लोगों के दर्शनार्थ देश के विभिन्न हिस्सों में भिजवाया गया था। ऐसा ही एक भस्म कलश 74 साल पहले बस्तर जिला मुख्यालय के जगदलपुर लाया गया था। यह कलश गोल बाजार में वर्ष 1948 से जमीन गड़ा है। लोग इसे बस्तर का राजघाट कहते हैं। पहले गांधीवादियों ने यहां झंडाचौरा बनवाया था। अब इस ऐतिहासिक महत्व को नई पहचान देने ही जिला प्रशासन ने महात्मा गांधी की 10 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित करवाई है।जगदलपुर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.बिलखनारायण अग्रवाल फरवरी 1948 के पहले सप्ताह में यह भस्म कलश दिल्ली से जगदलपुर लाए थे। यह कलश शहर मध्य गोल बाजार लोगों के दर्शनार्थ रखा गया था। जनदर्शन के बाद इसे इंद्रावती नदी में विसर्जित नहीं किया गया। पुष्पांजलि पश्चात एक गड्ढा खोदकर ससम्मान यहीं दबाकर ऊपर झंडाचौरा बना दिया गया।
महात्मा गांधी का यह भस्म कलश 74 वर्षों से गोल बाजार में झंडा चौरा के नीचे दबा हुआ है। यह विडंबना ही है कि बस्तर की 90 फीसदी आबादी अपने ही नगर के महत्वपूर्ण व ऐतिहासिक स्थल से अनभिज्ञ है।
वर्ष 1998- 99 में तत्कालीन कलेक्टर प्रवीर कृष्ण ने उक्त स्थल को संरक्षित कर अहाता निर्माण कर गांधी उद्यान बनवाया था। बीते 30 वर्षों से स्थानीय गांधीवादी इस ऐतिहासिक स्थल को नई पहचान देने तथा गांधी स्मारक के रूप में विकसित करने की मांग करते आ रहे थे। गोल बाजार स्थित गांधी उद्यान में महात्मा गांधी की 10 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित कर दी गई है। इस प्रतिमा का अनावरण 17 अक्टूबर 2021 की शाम छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया है। इस ऐतिहासिक स्थल को छत्तीसगढ़ का राजघाट बनाने के उद्देश्य से कई कार्य योजनाएं प्रस्तावित हैं।
गांधी जयंती, स्वतंत्रता दिवस तथा 30 जनवरी शहीद दिवस पर माता रुख्मिणी सेवा संस्थान डीमरापाल के संस्थापक पद्मश्री धर्मपाल सैनी, आश्रम की छात्राएं व कई गांधीवादी यहां पहुंचते हैं। उक्त स्थल की सामूहिक रुप से साफ- सफाई कर झंडाचौरा में बापू को पुष्पांजलि अर्पित कर शांति पाठ और भजन करते हैं। गांधीवादियों का यह क्रम विगत 74 वर्षों से निरंतर जारी है। गांधी जयंती के अवसर पर रविवार की सुबह संस्थान के बच्चे तथा शिक्षक सबसे पहले शहीद स्मारक पहुंचे। यहां शहीदो को श्रद्धांजलि और गांधी प्रतिमा में माल्यार्पण के बाद गोल बाजार स्थित गांधी चौरा में पुष्पांजलि अर्पित कर गांधीजी का प्रिय भजन गाया।
भारत में बस दो जगह
पद्मश्री धर्मपाल सैनी बताते हैं कि भारत में सिर्फ दो स्थान ही ऐसे हैं जहाँ पर बापू का भस्म कलश अभी भी जमीन में दबा हुआ है। एक जगदलपुर के गोल बाजार में तथा दूसरा मध्यप्रदेश के धार जिला में नर्मदा किनारे धर्मपुर नामक स्थान पर। धर्मपुरवासी भी उक्त स्थल को राजघाट ही कहते हैं।

उलनार माँ भद्रकाली देवी मंदिर नवमी में माता भक्तो का उमड़ा जन सैलाब

0
  • नवरात्री नवमी के अवसर में जस गीत भजन में झूम उठे भक्तगण – वातावरण हुआ भक्तिमय

बकावण्ड:- नवरात्रि नवमी के अवसर पर पुरे बस्तर क्षेत्र में भक्तिमय का वातावरण छाई है| वंही इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक प्रोगाम के माध्यम से भजन जस गीत का मधुर सुरमय संगीत का प्रस्तुति हो रही है|वहीं आपको बता दे कि बस्तर जिले के अंतर्गत बकावंड ब्लाक के ग्राम पंचायत उलनार में माँ भद्रकाली देवी मंदिर में नवरात्रि के नवमी में भक्तो का उमड़ा जन सैलाब और जस गीत भजन में झूम उठे भक्तगण – वातावरण हुआ भक्तिमय।

वंही नवरात्रि के नवमी दिन में विधि विधान से पूजापाठ कर व हवन कार्यक्रम किया गया| नव कन्याओं को श्रृंगार कर कन्याओं को भोग कराया गया,इन दिनों में पुरे क्षेत्र में भक्तिमय का वातावरण देखने को मिला |

इस मंदिर के पुजारी तुलसी राम बघेल ने कहा- “सुन मेरी देवी पर्वत वासिनी ,२…कोई तेरा पार न पाया हो माता, मै आरती गाऊं मैया तोरी”

इस भद्रकाली देवी माँ की अद्भुत अनेक रूपों वाली आदि शक्तिशाली दयानिधि करुणामयी मैयां भवानी की निराली अपरंपार है| इस मंदिर में मुख्य द्वार सामने में शिवलिंग विराजमान है और माँ भद्रकाली व् दंतेश्वरी माता विराजमान है मेरे में कोई चमत्कारी नही है माताजी का देन है दरह्सल कई वर्षो से पूजा करते आया हूँ इस देवी माँ के प्रति अटूट विश्वास रहा है मुझ पर इसी विश्वास और उमीद के साथ आज श्रध्दा पूर्वक पूजा करते आ रहा हूँ यहाँ जो भी दुखियारी अपने मुरादे लेकर आते है उनके लिये भक्ति भाव से प्रार्थना कर चढ़ाया हुआ फूल या चांवल को भी जब जब दिया हूँ किसी वरदान से कम नहीं रहा है वह हर किसी का मंहते पूरा होते दिखा है वह ठीक होते भी दिखे है ऐसा ही माता रानी की महिमा है |साथ ही साथ इस मंदिर के लिये जमीन दान में दिया के०डी०सिंह भारती का इस मंदिर के साथ साथ हमेशा सुनहरे अक्षरों में उल्लेख किया जायेगा और सदियों तक याद व नाम आदरपूर्वक इस मंदिर के भक्तगण हमेशा लेते रहेंगें।

इस अवसर में क्षेत्र के ज्यौतधारी श्रद्धालुओं व भक्तगण एवं माँ भद्रकाली देवी मंदिर के युवा भक्तगण ने बड़ी संख्याओं में उपस्थित होकर नवरात्रि के नवमी का हर्षोल्लास के साथ विधि विधान से भंडारा कर समापन किया गया।

जगदलपुर तक फैला हुआ है ऑनलाईन सट्टे का मकड़जाल

0
  • महादेव बुक और अन्ना रेड्डी एप्प के जरिए चल रहा है सट्टे का कारोबार
  • बोधघाट से एक आरोपी चढ़ा दुर्ग पुलिस के हत्थे बस्तर पुलिस बेखबर


अर्जुन झा-

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में चल रहे ऑनलाईन सट्टा के खेल का मकड़जाल जगदलपुर तक फैला हुआ है. यहां भी महादेव बुक और अन्ना रेड्डी नाम वाले ऑनलाइन सट्टा एप्प के जरिए सट्टे का गोरखधंधा धड़ल्ले से चलता रहा है, लेकिन हैरत की बात यह है कि बस्तर पुलिस अब तक इससे बेखबर बनी हुई है. इसका खुलासा तब हुआ, जब दुर्ग पुलिस की टीम बोधघाट थाना क्षेत्र में छापा मार कर एक आरोपी को ले गई.

मिली जानकारी के अनुसार ऑनलाइन सट्टे के खेल में लिप्त लोग पैसों का लेनदेन भी ऑनलाइन ही करते हैं. पुलिस से बचने के लिए सटोरियों ने यह तरकीब अपनाई है. अवैध कार्य और काले कारोबार करने वाले लोग चाहे कितने भी हथकंडे अपना लें, अगर अपराधों को रोकने के लिए पुलिस के पास इच्छाशक्ति हो तो, उसके हाथ ऐसे चालाक और छलिया किस्म के अपराधियों तक जरूर पहुंच जाते हैं. दुर्ग पुलिस ने भी ऐसी ही दृढ इच्छाशक्ति के दम पर ऑनलाइन सट्टे के कारोबार का भंडाफोड़ किया है. दुर्ग पुलिस नेएप्प महादेव बुक और अन्ना रेड्डी की मदद से ऑनलाइन सट्टा का खेल संचालित करने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है. वहां अब तक करीब दर्जन भर आरोपी पकड़े जा चुके हैं तथा पुलिस ने इन सटोरियों के ऑनलाइन मनी ट्रांजेक्शन का खुलासा भी किया है. दुर्ग पुलिस ने आरोपियों के ऐसे कई बैंक अकाउंट का पता लगाया है, जिनसे विभिन्न बैंक खातों में सिलसिलेवार ढंग से 21 करोड़ रु भेजे गए हैं. पुलिस ने आरोपियों के अकाउंट के एक करोड़ रु. फ्रिज भी किए हैं. वहीं जिनके अकाउंट में रकम डाली गई है, उन ख़ाताधारकों पर भी कार्रवाई की तैयारी में दुर्ग पुलिस है. ज्ञात हो कि कुछ दिनों पहले ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में चल रहे ऑनलाइन सट्टा जुआ पर सख़्ती से रोक लगाने के निर्देश जारी किए थे. मुख्यमंत्री के निर्देश पर कुछ ही जिलों में कार्रवाई शुरू की गई, वह भी बेहद सुस्त रफ़्तार से. पुलिस की ऐसी सुस्ती के कारण सरकार की किरकिरी होने लगी है.
बस्तर पुलिस की आंख से काजल चुरा ले गई दुर्ग पुलिस
ऑनलाइन सट्टा एप्प महादेव बुक और अन्ना रेड्डी से जुड़े दुर्ग के बड़े सटोरियों के तार जगदलपुर से भी जुड़े हुए हैं. इसका खुलासा तब हुआ जब दुर्ग की पुलिस की एक टीम बोधघाट थाना क्षेत्र से एक आरोपी को पकड़ कर ले गई. वहीं जगदलपुर अब तक सोती रही. दुर्ग पुलिस द्वारा बोधघाट क्षेत्र से आरोपी को पकड़े जाने के बाद बस्तर पुलिस की जमकर किरकिरी हो गई. चर्चा है कि अब यह मामला मुख्यमंत्री और डीजीपी की एसपी कांफ्रेंस में जोरशोर से उठ सकता है। दुर्ग पुलिस के निरीक्षक स्तर के एक अधिकारी के अनुसार दुर्ग के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव के निर्देश पर बस्तर जिले के बोधघाट थाना क्षेत्र में जब छापेमारी की गई, तो बस्तर पुलिस का रवैया सहयोगात्मक नहीं था. छापेमारी के दौरान बोधघाट क्षेत्र के अधिकारियों ने कहा कि जिले के एक बड़े अधिकारी किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं चाहते हैं, इसलिए आप लोग वापस लौट जाएं. किंतु रैकेट के तार दुर्ग से जुड़े होने और बड़े नेताओं से जुड़ा मामला होने की वजह से मजबूरी में एक सटोरिए को पकड़कर दुर्ग ले गए। दूसरी तरफ हाईप्रोफाइल ऑनलाइन सट्टेबाजी के मकड़जाल में पूरा जगदलपुर उलझा हुआ है और यहां की साइबर सेल, खुफिया तंत्र को जानकारी न होना कई संदेहों को जन्म दे रहा है. बस्तर पुलिस के कथित रूप से बेखबर रहने के कारण भोले भाले लोग ठगी के शिकार हो रहें हैं।


कामयाबी का जश्न दुबई में !
ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले लोगों का गिरोह ढांचागत और आर्थिक रूप से कितना ताकतवर है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वे विदेशों में पार्टी मनाते हैं. दुर्ग पुलिस के सूत्रों के मुताबिक ऑनलाइन सट्टा एप्प महादेव बुक की कामयाबी का जश्न मनाने के लिए दुबई में शानदार पार्टी का आयोजन किया गया था. महादेव बुक की इस सक्सेस पार्टी में भिलाई दुर्ग समेत छत्तीसगढ़ के अन्य शहरों में काम कर रहे इस गिरोह के लोग शामिल हुए थे. चर्चा है कि दुबई वाली पार्टी में जगदलपुर समेत बस्तर के कुछ अन्य शहरों के भी सटोरियों ने भाग लिया था. उम्मीद है बस्तर पुलिस भी दुर्ग पुलिस की तरह ही सटोरियों के नेटवर्क को जल्द ध्वस्त करेगी.

विजयदशमी पर बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के द्वारा शस्त्र पूजा

0

बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के द्वारा संस्कृति तथा पारंपरिक पूजन शस्त्र पूजन का भी रहता है जो कि दशहरे के दिन शस्त्र की पूजा की जाती है उसी परंपरा के अनुसार आज दल्ली राजहरा के बजरंग दल तथा विश्व हिंदू परिषद के द्वारा विधि विधान से शस्त्र की पूजा की गई विजयदशमी का पर्व पर की शस्त्रों की पूजा क्यों की जाती है इसके पीछे यह कारण है कि भगवान श्री राम और रावण का युद्ध काफी दिनों तक चला अंत में बुराई पर अच्छाई की विजय हुई और जिन अस्त्र शस्त्र से रावण का वध हुआ था

उन शस्त्र को भगवान श्री राम के द्वारा पूजन कर उन देवताओं को वापस किया गया था जो ऋषि मुनि और देवताओं के द्वारा उन्हें मिला था दशहरे के दिन शस्त्र पूजा की परंपरा तब से चली आ रही है. इस शस्त्र पूजा कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित बजरंग दल जिला संयोजक शशांक तिवारी विश्व हिंदू परिषद नगर अध्यक्ष शंकर साहू जिला उपाध्यक्ष नीलेश श्रीवास्तव कार्यकारी अध्यक्ष अर्जुन राय नगर उपाध्यक्ष हरीश बाग नगर मंत्री गोलू जायसवाल के विनोद मातृशक्ति संयोजिका जानकी यादव सन संयोजिका नंदा पसीने सुरक्षा प्रमुख विजय कुशवाहा नितिन सहारे और बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित थे

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

शस्त्र पूजन विजयदशमी दशहरा

0

आज दिनांक 05.10.2022 को रक्षित केंद्र जिला बालोद में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र कुमार यादव, अति. पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर, डीएसपी सुश्री नवनीत कौर, एसडीओपी प्रतीक चतुर्वेदी, डीएसपी राजेश बागड़े, डीएसपी बोनीफास एक्का, सीएसपी राजहरा मनोज तिर्की, डीएसपी एस.एस मौर्य, रक्षित निरीक्षक मधुसूदन सिंह नाग, ट्रैफिक प्रभारी श्री दिलेश्वर चंद्रवंशी, व पुलिस लाइन जिला बल बालोद के समस्त स्टाफ द्वारा विजयदशमी के पावन अवसर पर शस्त्र (आर्म्स) व शासकीय वाहनों का विधि विधान से पूजन कर विजयदशमी मनाया गया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

ब्रेकिंग – दल्ली राजहरा वार्ड क्रमांक 20 निवासी युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

0

दल्ली राजहरा वार्ड क्रमांक 20 गांधी चौक में निवास करने वाले 30 वर्ष का युवक प्रदीप गुप्ता जो कि बिजली मिस्त्री का कार्य करता था कल रात में अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया घटना की जानकारी रात के 2:00 बजे के आसपास हुई युवक को कल देर रात मंदिर के भंडारे में देखा गया था कुछ समय पूर्व युवक का विवाह हुआ था वह अपनी पत्नी के साथ गांधी चौक में निवास करता था आत्महत्या का कारण अज्ञात है मौके पर पुलिस पहुंच गई है इसके बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

डोली यात्रा के दौरान संघर्ष ; कई घायल, गांव में पुलिस बल तैनात

0
  • स्कार्पियो को ट्रक से डेस लगने पर मचा बवाल, सड़क पर हुआ संग्राम
  • हथियारों से लैस युवकों ने वाहनों में की तोड़फोड़, ग्रामीणों से मारपीट

जगदलपुर.संघर्ष, मारपीट और तोड़फोड़ की यह घटना बीती देर रात तोकापाल के परपा में हुई. वारदात में करीब दर्जन भर लोगों कोचोट आई है. सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए. स्थिति अब नियंत्रण में बताई गई है. बस्तर ( जगदलपुर ) के महाराजा के निमंत्रण पर दंतेवाड़ा के मंदिर से निकली माता दंतेश्वरी की डोली बीती रात करीब 11 बजे तोकापाल परपा पहुंची.

तोकापाल की ग्राम गुड़ी में पूजा के दौरान सड़क पर ज़बरदस्त मारपीट की घटना हो गई. बताया जाता है कि माता की डोली के साथ आए कुछ युवक नशे की हालत में थे। जिनकी हरकतों की वजह से स्थिति बिगड़ गई. बताते हैं कि डोली के काफिले में शामिल एक स्कार्पियो वाहन को रास्ते से गुजर रहे ट्रक ने हल्की ठोकर मार दी. इसके बाद स्कार्पिय सवार युवकों ने ट्रक ड्राइवर की पिटाई शुरू कर दी. बीच बचाव के लिए पहुंचे परपा के कुछ युवकों के साथ भी मारपीट की गई. इसके बाद गांव के अन्य लोग भी आ गए और दोनों गुटों में संघर्ष शुरू हो गया. बाहर से आए युवक हथियारों से लैस थे इसलिए वे गांव वालों पर भारी पड़ गए. बाहरी युवकों ने गांव वालों को दौड़ा दौड़ा कर मारा पीटा, वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की और गांव के घरों के दरवाजों तथा शटर पर रॉड से वार किए. बाद में पहुंचे पुलिस बल ने हालात काबू में कर लिया. घायलों का उपचार और मुलाहिजा कराया गया है. वहीं वारदात की खबर मिलने पर कांग्रस नेता छविन्द्र कर्मा व तूलिका कर्मा ने गांव पहुंचकर हालात की जानकारी ली व घायलों से मिले.

==??????????

मंत्री लखमा दादी नए अवतार में

0
  • आटा गूंधा, थामा बेलन पाटा, खुद बेल – बेल कर छानते रहे पूरियां
  • दुर्गा पूजा में भोग भंडारा के लिए कवासी लखमा बन गए रसोईया


जगदलपुर अपने निर्वाचन क्षेत्र के एक दुर्गा पूजा पंडाल में छत्तीसगढ़ के उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा का एक नया अवतार देखने को मिला.यह अवतार था रसोईये का. मंत्री ने खुद आटा गूंधा, बेलन – पाटा लेकर पूरियां बेलने लगे और कड़ाहे में तलकर निकालने भी लगे लखमा दादी. अपने विधायक और मंत्री के सादगी भरे इस नए अवतार को देख लोग उनके कायल हो गए.


यह अद्भुत दृश्य सुकमा जिले के छिंदगढ़ में देखने को मिला.
सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति छिंदगढ़ में नवरात्रि के अंतिम दिन पूजा में उद्योग मंत्री कवासी लखमा शामिल हुए। मंत्री ने दुर्गा माता की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। 32 वर्ष से सफलता पूर्वक दुर्गा जी की प्रतिमा स्थापना के लिए मंत्री ने आयोजकों को बधाई दी।दुर्गा पूजा का अंतिम दिन था इसलिए पूजा समिति ने भक्तों के लिए भंडारा का भी आयोजन कर रखा था. समिति के पदाधिकारी, सदस्य, महिलाएं व ग्रामीण भंडारे के लिए सब्जी पूरियां बनाने में लगे हुए थे. लखमा उस अस्थाई रसोई में पहुंच गए और लोगों के साथ बैठकर आटा गूंधने लगे. फिर वे पूरियां बेलने और कड़ाहे में पूरियों को तलने भी लगे. लखमा ने काफ़ी देर तक रसोई में सेवा दी. इसके बाद उन्होंने कहा कि समिति व ग्रामवासियों के मनोरंजन के लिए नाट (भीम शक्ति) का आयोजन कराया जाएगा। कवासी लखमा ने भंडारे में प्रसाद भी ग्रहण किया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता, नगरवासी एवं दुर्गा उत्सव समिति के सदस्य उपस्थित थे।

5 दिनों से लापता 10 वर्षीय बच्ची की सूचना मिलने पर राजहरा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए गुमशुदा बच्ची की परिवार से मिलाया

0

दिनांक 04.10.2022 को सुबह करीबन 11.00 बजे वार्ड क्र0 12 कैप 1 केलावाड़ी दल्लीराजहरा निवासी बिसाईन बाई पति रमेश राजभर द्वारा थाना उपस्थित आकर बतायी कि इनकी लड़की कु० रानीराज पिता रमेश राजभर उम्र 10 वर्ष दिनांक 29.09.2022 को प्रातः 06.30 बजे घर से निकली थी जो वापस नहीं आयी है, आस पास व पड़ोसियों में पता तलाश किया नही मिला बताने पर मामला गंभीरता की समझते हुए तथा वर्तमान में बच्चा चोरी की घटना एवं अन्य संज्ञेय अपराध घटित न हो की अंदेशा पर हालत को वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देने पर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर जिला बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी वीणा यादव स्वयं अपने स्टाप को लेकर द्वारा गुम हुए

10 वर्षीय कु० रानीराज की पता तलाश हेतू शहर अलग अलग स्थान बस

स्टेण्ड, रेल्वे स्टेशन एवं शहर के विभिन्न स्थानों में स्थापित दुर्गा पंडालों में जाकर पता तलाश किया गया, पुलिस की 2 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद गुमशदा कु० रानीराज वार्ड .- 15 के दुर्गा पंडाल में नौ कन्या भोज करते हुए मिली, जिसे थाना राजहरा के थाना प्रभारी द्वारा 4-5 दिन से एक ही कपड़ा में होने के कारण बच्ची को नया कपड़ा एवम फल बिस्कुट चॉकलेट दिलाया गया बाल मित्र कक्ष में लाकर गुमशुदा के परिजन को सुपुर्द किया गया। गुमशुदा के परिजन द्वारा थाना प्रभारी राजहरा एवं सभी स्टाफ का आभार व्यक्त किया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

बस्तर जिले में 1200 सहायक शिक्षक बने प्रधान पाठक

0

सहायक शिक्षको में हर्ष , 7 से 8 हजार अधिक मिलेगा वेतन

छ ग टीचर्स एसोसिएशन,सँयुक्त शिक्षक संघ, सहायक शिक्षक फेडरेशन,एम्प्लाइज एसोशिएसन ने डीईओ को माना आभार

लंबे समय से वेतन विसंगति की समस्या से जूझ रहे सहायक शिक्षकों को जिला कलेक्टर चंदन कुमार के निर्देश पर बस्तर जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान के द्वारा प्राथमिक प्रधान पाठक के लगभाग 1200 सहायक शिक्षकों की पदोन्नति होने से सहायक शिक्षकों में हर्ष व्याप्त है। ज्ञात हो कि सहायक शिक्षको की वेतन विसंगति की समस्या प्रधान पाठक बनने से दूर हो गई है। कैबिनेट के निर्णय अनुसार शासन के वन टाइम रिलेक्सेशन के पदोन्नति का लाभ मिला जिससे सहायक शिक्षक संवर्ग सहित शिक्षक संगठनों में हर्ष व्याप्त है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान को छत्तीसगढ़ टीचर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी के द्वारा पुष्पगुच्छ देकर आभार व्यक्त किया गया साथ ही कर्मचारी नेताओं ने पदोन्नति उपरांत कुछ विसंगतियों पर जिला शिक्षा अधिकारी का ध्यान आकर्षित करवाया। साथ ही तकनीकी त्रुटियों को सुधार करने के लिए निवेदन भी किया गया। जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान ने संगठन के कर्मचारी नेताओं को आश्वस्त किया कि किसी भी सहायक शिक्षक के साथ अन्याय नहीं होगा पात्र शिक्षक वंचित नहीं होंगे इस बात का ख्याल विशेष रूप से रखा जा रहा है उन्होंने यह भी कहा कि तकनीकी कारणों से कुछ त्रुटि पूर्ण आदेश पर कार्यवाही अवश्य की जाएगी। इस दौरान कर्मचारी नेता शैलेन्द्र तिवारी ,राजेश गुप्ता देवराज खूंटे,ने कहा कि पदोन्नति सभी कर्मचारियों का हक है और जो भी पात्र हैं वे वंचित नहीं होना चाहिए इस बात का विशेष रूप से ध्यान देने का निवेदन जिला शिक्षा अधिकारियों को संगठन के नेताओं के द्वारा किया गया। इस अवसर पर राजेश गुप्ता शैलेन्द्र तिवारी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे
इस अवसर पर प्रवीण श्रीवास्तव, शिव चंदेल,शैलेन्द्र तिवारी,राजेश गुप्ता, देवराज खूंटे, भूपेश पाणिग्रही, गणेश्वर नायक, काशी नाथ बघेल,कमलोचन कश्यप,महेंद्र राणा, सतीश डहरिया, हरदास सांडिल्य, सहित सहायक शिक्षक उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS