शहीद गुंडाधुर कृषि कॉलेज में जोनल खेल स्पर्धा का समापन
समारोह में शामिल हुए सांसद दीपक बैज एवं संसदीय सचिव जैन
जगदलपुर. शहीद गुंडाधुर कृषि महाविद्यालय में 21से 24 सितंबर तक आयोजित दक्षिण क्षेत्र जोनल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में शामिल 11 महाविद्यालयों के सैकड़ों खिलाड़ियों की उपस्थिति में आयोजित समापन समारोह में बस्तर सांसद दीपक बैज तथा जगदलपुर विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन बतौर अतिथि शामिल हुए. छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए सांसद बैज ने कहा कि आज आप खिलाड़ियों के मध्य आकर मुझे भी अपने कालेज के दिनों की याद आ गई. वैसे तो हम विभिन्न जगहों पर जाते हैं पर जब हम एक टीम बनकर जाते हैं, पर ज़ब हम टीम बनाकर जाते और खेलते हैं तो उसका आनंद ही अलग होता है और यह जीवन भर की स्मृति बन जाती है. Pउन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन और टीम वर्क का महत्व समझाते हुए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए. संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं. खेल विकास अभिकरण के माध्यम से छत्तीसगढ़ में खेल अधोसंरचना के विकास के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है. अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है. उन्होंने अपने निजी अनुभव छात्र छात्राओं से बांटते हुए कहा कि हार से कभी निराश ना हों और प्रयास करें. जीत जरूर आपके कदमों में होगी. इस अवसर पर कृषि महाविद्यालय जगदलपुर के अधिष्ठाता नेताम, कृषि महाविद्यालय नारायणपुर की अधिष्ठाता श्रीमती नशीने, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, उप सरपंच रामेश्वर बिसाई, सांसद के सोशल मीडिया प्रतिनिधि अनुराग महतो समेत कृषि महाविद्यालय के अधिकारी कर्मचारी समेत विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों के मैनेजर एवं कोच समेत खिलाड़ी उपस्थित थे.
बकावंड जगदलपुर. नारी को देवी और शक्ति का दर्जा यूं ही नहीं दिया गया है. आदिकाल से देवी तुल्य मानते आ रहे हैं हम नारी को . इसके पीछे कुछ तो वजह होगी ? वजह हमें नारी के स्वभाव, आचरण, व्यवहार और कार्यों में साफ नज़र आ जाती है. देवी पार्वती की तरह नारी के चेहरे और आंखों से ममता तथा वात्सल्य बरसता है, तो माता दुर्गा जी की तरह विपदाओं तथा बुराई रूपी असुरों से लड़ने की शक्ति भी परिलक्षित होती है. कुछ ऐसी शक्ति स्वरूपा छवि बस्तर की नारी हेमवती नाग में भी नज़र आती है, जिसने पाना, पेंचिस जैसे औजारों को हथियार बनाकर गरीबी और भुखमरी रूपी असुर का संहार किया है. अपनी काबिलियत के दम पर हेमवती आज बस्तर की अन्य युवतियों तथा महिलाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत और उनका रोल मॉडल बन चुकी है. ऑटो रिपेयरिंग का कार्य करने वाली यह महिला तो पुरुषों को भी ऑटो रिपेयरिंग वाला काम सिखाती है. लोगों का शीश स्वतः झुक जाता है बस्तर की इस “देवी” के आगे.
बस्तर ब्लाक गांव रेटावंड निवासी आदिवासी महिला हेमवती नाग ऑटो मैकेनिक का काम कर ना सिर्फ आत्मनिर्भर बन चुकी है, बल्कि अपने परिवार का भरण पोषण भी कर रही है. वह बस्तर संभाग में ऑटो मेकेनिक का काम करने पहली महिला है. हेमवती नई पीढ़ी की युवतियों और महिलाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत तथा रोल मॉडल से कतई कम नहीं है. वहीं उसका हौसला उन पुरुषों और युवकों के गाल पर तमाचा मारता सा प्रतीत होता है, जो अक्सर बेरोजगारी का रोना रोते रहते हैं. इंसान अगर पूरे जज्बे के साथ कोई भी पेशा अपना ले तो वह हेमवती की तरह ही सम्मान और सुखपूर्वक जीवन निर्वाह कर सकता है. हेमवती नाग ने आर्थिक तंगी की वजह से पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी और कम उम्र में ही कुछ कर दिखाने की ठान ली. उसने ऑटो रिपेयरिंग के क्षेत्र में कदम रखा और सीखते- सीखते इस काम में पारंगत हो गई. शुरू-शुरू में वह सिर्फ मोटर सायकिलों की रिपेयरिंग का काम करती रही. फिर थोड़ी आमदनी बढ़ने पर उसने ऑटो पार्ट्स की छोटी सी दुकान भी ऑटो वर्कशॉप में ही खोल ली. आज उसकी दुकान और ऑटो वर्कशॉप चल पड़ी है. मोटर सायकलों की तकनिकी खराबियों को चंद मिनटों में ही दूर कर लेने की हेमवती की काबिलियत ने उसे अंचल में खासी प्रसिद्धि दिला दी और आज आलम यह है कि उसकी वर्कशॉप में मरम्मत के लिए बाईक लेकर पहुंचने वालों की लाईन लगी रहती है। सुखद अनुभूति देने वाली बात यह है कि हेमवती ने कई युवकों को भी ऑटो रिपेयरिंग के काम में प्रशिक्षित कर दिया है. इनमें से कुछ युवक तो हेमवती की वर्कशॉप में ही काम कर बेहतर ढंग से अपना जीवन यापन कर रहे हैं. हेमवती नाग कहती है कि बाइक रिपेयरिंग के क्षेत्र में काम करना किसी चुनौती से कम नहीं था, क्योंकि पुरुष वर्ग का इस सेक्टर में दबदबा रहा है। मगर हेमवती जज्बा और हौसला उसके क़दमों को लगातार आगे बढ़ाते रहे. इसी हौसले और जज्बे के दम पर हेमवती आज इस मुकाम तक़ पहुंच पाई है. अपने इस पेशे से वह इतना कमा लेती है कि किसी भी चीज के लिए उसे मोहताज होना नहीं पड़ता तथा दूसरों के सामने हाथ फैलाना नहीं पड़ता. अपनी रोज की आय से वह कुछ आर्थिक बचत भी कर लेती है. हेमवती की काम के प्रति लगन एवं कर्मनिष्ठा को देख हर किसी का सिर उसके सामने श्रद्धा और सम्मान पूर्वक झुक जाता है. तीन बच्चों की मां है यह मातृशक्ति हेमवती ने बताया कि शुरुआती दौर में कुछ लोगों ने यह कहते हुए उसे हतोत्साहित करने की कोशिश भी की कि मोटरसाइकिल रिपेयरिंग का काम आसान नहीं है, इसमें काफी मेहनत और ताकत लगती है। हेमवती ऐसे लोगों की बातों को नजरअंदाज कर अपने काम में लगी रही और अब वह इस कार्य में किसी भी मायने में पुरुषों से कतई कमतर नहीं है.:हेमवती नाग तीन बच्चों की मां है और सबसे छोटा बच्चा दो महीने का है. वह एक मां और पालनहार की भूमिका अच्छे ढंग से निभा रही है. युवतियों को दिलाएंगे ट्रेनिंग: बैज हेमवती नाग के हौसले और जज्बे से बेहद प्रभावित बस्तर सांसद दीपक बैज ने कहा है कि हेमवती सचमुच वंदनीय और शक्ति स्वरूपा है. बस्तर की हर युवती और महिला को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए. श्री बैज ने कहा कि वे हेमवती को और आगे बढ़ाने के लिए हर संभव मदद करेंगे. इसके साथ ही उनकी वर्कशॉप में बस्तर की अन्य युवतियों को प्रशिक्षण दिलाने का भी प्रयास करेंगे.
बाल्यावस्था में शेर – चीतों के साथ खेलने वाले चेंदरू की सुध ली सरकार ने
गृहग्राम गढ़बेंगाल में स्थापित होगी चेंदरू मंडावी की आदमद प्रतिमा
बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण से 10 लाख की मंजूरी
बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण से 10 लाख की मंजूरी
चेंदरू अभिनीत हॉलीवुड फिल्म को मिल चुका है ऑस्कर अवार्ड
अर्जुन झा जगदलपुर : बालपन में ही वह शेर, चीते जैसे खूंखार वन्य प्राणियों के साथ खेला करता था. वन्य प्राणियों के प्रति उस बालक के मन में अथाह प्रेम और सम्मान था. वन्य प्राणी भी उस बालक के छल रहित प्यार के आगे नत मस्तक हो जाया करते थे. चेंदरू के सम्मान में वन्य प्राणी इस कदर झुक जाते थे कि अपनी वंशानुगत हिंसात्मकता को भी वे भूल जाते थे. ऐसा गुणी और बहादुर था बस्तर के नारायणपुर का हमारा अपना यह वन पुत्र. उसके इसी गुण और निर्भीकता ने हॉलीवुड को उस पर फिल्म बनाने के लिए मजबूर कर दिया. बस्तर के इस वीर बालक को हिंसक वन्य प्राणियों और हॉलीवुड ने तो पूरा सम्मान दिया, लेकिन अपने ही प्रदेश और देश ने उसे बिसरा दिया. ऐसी ही गुमनामी और बदहाली के बीच उसने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. मृत्यु के सालों बाद भी किसी ने उसकी कद्र करने और उसके परिवार की बदहाली दूर करने की दिशा में जरा भी ध्यान नहीं दिया था
जी हां हम बस्तर के मोगली के नाम से विख्यात हुए वीर आदिवासी बालक चेंदरू की ही बात कर रहे हैं. ये दुख भरी दास्तां है बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले में स्थित ग्राम गढ़ बेंगाल में जन्मे चेंदरू मंडावी की. चेंदरू की वीरता से अब कोई भी अपरिचित नहीं है. बस्तर संभाग के साथ ही छत्तीसगढ़ और भारत देश का भी मान बढ़ा गए चेंदरू मंडावी को जीते जी तो शासन की ओर से सम्मान नहीं मिला, उसका बुढ़ापा भी बड़ी लाचारी में गुजरा और पीछे रह गया उसका परिवार आज भी बदहाली में जीवन यापन करने विवश है. हाल ही में इस संवाददाता ने चेंदरू की पुण्यतिथि पर उसके साथ हुई नाइंसाफी और उसके परिवार की दयनीय दशा पर आधारित समाचार का प्रकाशन किया था. इसका सकारात्मक असर भी हुआ. खबर छपने के बाद बस्तर विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने स्व. चेंदरू मंडावी की गौरव गाथा को बहाल करने की दिशा में सबसे पहले कदम बढ़ाया. कलेक्टरेट दफ़्तर के सभाकक्ष में आयोजित बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में प्राधिकरण के अध्यक्ष तथा विधायक श्री बघेल ने गढ़ बेंगाल में चेंदरू मंडावी की आदमकद प्रतिमा स्थापित कराने के लिए 10 लाख रु. की मंजूरी प्रदान करने की घोषणा की. समाज- गौरव हैं चेंदरू:बघेल बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष तथा बस्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक लखेश्वर बघेल ने कहा है कि चेंदरू हमारे आदिवासी समाज ही नहीं, बल्कि समूचे छत्तीसगढ़ के गौरव रहे हैं. उनकी प्रतिमा की स्थापना कराना हमारा एक छोटा सा प्रयास मात्र है. कोशिश होगी कि चेंदरू के परिवार की भलाई के लिए शासन स्तर पर पहल हो. दोस्त था शेर शावक टेम्बू विधायक लखेश्वर बघेल ने बताया कि चेन्दरू जब छोटा बच्चा था तब उसे खेलने के लिए उसके पिता एवं दादा ने उपहार में शेर का एक शावक दिया था. चेंदरू के परिजनों ने शेर शावक को टेम्बू नाम दे रखा था. कुछ ही दिनों में टेम्बू और चेंदरू के बीच गहरी दोस्ती हो गई. दोनों का पूरा दिन साथ खेलने कूदने में बीतता. दोनों साथ ही सोते भी थे. चेंदरू और टेम्बू की अनूठी दोस्ती की कहानी बस्तर में विस्तारित होने के बाद यहां से निकलकर राज्य और देश तक ही नहीं बल्कि सात समंदर पार भी जा पहुंची. फिर क्या था. हॉलीवुड के एक बड़े फिल्म निर्माता ने बस्तर पहुंचकर चेंदरू को ’द टाईगर ब्वाॅय करार दिया. इसी के साथ चेंदरू भी पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हो गया. चेंदरू तो खुद विश्व विख्यात हुआ ही अपितु उन्होंने अबूझमाड़ बस्तर को भी विश्व पटल पर प्रसिद्धि दिलाई. चेंदरू के जीवन पर बनी फिल्म ’’द जंगल सागा’’ को ऑस्कर पुरस्कार भी प्राप्त हुआ था.
शा उ मा वि घाटलोहंगा की रासेयो इकाई द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस मनाया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम घाटलोहंगा सरपंच श्री डमरूधर बघेल,विशिष्ट अतिथि मन्ना तिवारी जी, अध्यक्षता श्री डी. के. देवांगन प्राचार्यके द्वारा की गई, तुलसीराम ठाकुर, श्री ए. आर. पाढ़े जी द्वारा भी मंच की शोभा बढ़ाई गई,विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं रासेयो के भूतपूर्व छात्र भी उपस्थित हुए।कार्यक्रम माँ सरस्वती एवं स्वामी विवेकान्द जी के छायाचित्र पर पूजन कर प्रारम्भ किया गया, सभी स्वयंसेवकों द्वारा लक्ष्य गीत गाया गया ,एवं समस्त अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर एवं बैच लगाकर स्वागत किया गया,रासेयो स्वयंसेवकों में दलनायक मिथुन द्वारा रासेयो के कार्यों का विस्तार से वर्णन किया गया,दीपक द्वारा नृत्य एवं छात्र एवं छात्राओं द्वारा सामूहिक गीत प्रस्तुत किया गया, शिक्षक दिवस पर रासेयो द्वारा आयोजित चित्रकला, निबंध एवं स्लोगन के प्रतिभागी छात्रों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया, आज का दिन संस्था के लिए इसलिए विशेष था क्योंकि स्वयंसेवक कैलाश के नेतृत्व में रासेयो के एक दल द्वारा हर्बल गार्डन तैयार किया गया जिसमें अतिथियों एवं संस्था के शिक्षकों द्वारा आयुर्वेदिक पौधे रोपे गये। प्राचार्य महोदय डी. के. देवांगन , रोमांचल पांडे, श्रीमती मनीषा ने व्याख्यान दिए, डमरूधर बघेल सरपंच घाटलोहंगा द्वारा छात्रों को अच्छे कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया गया एवं उन्होंने आगामी तीन वर्ष तक ग्राम घाटलोहंगा में ही विशेष शिविर लगाने तथा ग्राम को गोद लेने की मौखिक सहमति दी, इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकों का विशेष सहयोग मिलने से कार्यक्रम सफल रहा अंत में सभी अगन्तुकों का आभार कार्यक्रम अधिकारी लिलेश देवांगन द्वारा किया गया इस पूरे कार्यक्रम में मंच संचालन राहुल टंडन और महादालनायिका शांति ने किया,खेल प्रभारी जोगेश्वर एवं सभी दलप्रमुखों के सहयोग से पूरा कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।कार्यक्रम पश्चात् वर्ष 2021-22 के स्वयंसेवकों को ए -प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
बस्तर विधायक ने कहा की हमारी विभिन्नताओं तथा विविधताओं के कारण हम एक साथ विभिन्न संस्कृतियों और परंपराओं को अपने बस्तर में ही देख सकते हैं और नगर पंचायत बस्तर में पहली बार नुवाखानी जुहार भेंट कार्यक्रम रखा गया लेकिन आप लोगों की ऊर्जा शक्ति के आगे मै नतमस्तक हूं संस्कृति जीवन के निकट से जुड़ी है यह कोई बाह्य वस्तु नहीं है और न ही कोई आभूषण है जिसे मनुष्य प्रयोग कर सकें यह केवल रंगों का स्पर्श मात्र भी नहीं है यह वह गुण है जो हमें मनुष्य बनाता है संस्कृति के बिना मनुष्य ही नहीं रहेंगे संस्कृति परम्पराओं से, विश्वासों से, जीवन की शैली से, आध्यात्मिक पक्ष से, भौतिक पक्ष से निरन्तर जुड़ी है यह हमें जीवन का अर्थ, जीवन जीने का तरीका सिखाती है मानव ही संस्कृति का निर्माता है और साथ ही संस्कृति मानव को मानव बनाती है
नगर पंचायत बस्तर के मंडी प्रांगण में शनिवार को नुवाखानी जुहार भेंट कार्यक्रम आयोजित किया गया मुख्य अतिथि विधायक लखेश्वर बघेल ने लोगों को नुवाखानी की बधाई देते कहा कि बस्तर के कई हिस्सों में हमने लगातार नुवाखानी त्यौहार बनाते आ रहे है लेकिन हमें समझना पड़ेगा कि यह परंपरा हमारी संस्कृति से जुड़ी है और आदिकाल से चलती आ रही है साल भर आपस मे जीतना भी मनमुटाव होता है त्योहार में सब एक हो जाते हैं नुवाखानी जुहार भेंट आपस में मेलजोल, सुख शांति बरकरार रखने का एक माध्यम है लोगों के साथ मेल मिलाप कर अच्छे संदेश का निर्माण प्रदान करता है
संस्कृति जीवन के निकट से जुड़ी है यह कोई बाह्य वस्तु नहीं है और न ही कोई आभूषण है जिसे मनुष्य प्रयोग कर सकें यह केवल रंगों का स्पर्श मात्र भी नहीं है यह वह गुण है जो हमें मनुष्य बनाता है संस्कृति के बिना मनुष्य ही नहीं रहेंगे संस्कृति परम्पराओं से, विश्वासों से, जीवन की शैली से, आध्यात्मिक पक्ष से, भौतिक पक्ष से निरन्तर जुड़ी है यह हमें जीवन का अर्थ, जीवन जीने का तरीका सिखाती है मानव ही संस्कृति का निर्माता है और साथ ही संस्कृति मानव को मानव बनाती है
बीस साल तक एक ही परिवार के राज में हुई बस्तर की उपेक्षा-दीपक बैज
बस्तर सांसद दीपक बैज ने उपस्थित विशाल जनसमूह को नुवाखानी त्योहार की बधाई देते कहा कि बस्तर में 20 साल तक एक ही परिवार का राज रहा पर उनके राज में बस्तर की उपेक्षा होती रही भाजपा सत्ता में रही केदार कश्यप ट्राइबल मंत्री रहे पर बस्तर की मां गंगादेई झोपड़ी में रही छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद बविप्र अध्यक्ष लखेश्वर बघेल की पहल पर आज भव्य मंदिर बन कर तैयार हो गया उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आदिवासी क्षेत्र में देवी देवताओं पर लोगों की आस्था को देख हर गांव में देवगुड़ी बनाने पांच लाख रुपये दिए, नारायणपुर जिले में 12 लाख की लागत से घोटुल बनाया सांसद ने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है, बस्तर के विकास के लिए पैसे की कभी कमी नहीं हुई किसी ने सोचा भी नहीं था कि किसानों का कर्ज माफ होगा, धान का रेट 2640 रुपये प्रति किवं मिलेगा कांग्रेस सरकार नॉकरी देने में पीछे नहीं है बस्तर में पांचवीं पास युवाओं की भर्ती पुलिस में की गई है कांग्रेस और भाजपा में फर्क यह है कि भाजपा के मंत्री केदार कश्यप बस्तर में पढ़े लिखे लोग नहीं है बोलकर आउटसोर्सिंग कर रहे थे, 3000 स्कूल बंद कर दिए गए और हम स्थानीय भर्ती कर रहे हैं हर ब्लाक में लोगों की मांग के अनुरूप अंग्रेजी माध्यम के आत्मानंद स्कूल खोला जा रहा है 12900 पदों पर शिक्षकों की भर्ती हो रही है सांसद ने सीधे तौर पर लोगों से पूछ कि उन्हें ताश खेलने वाला विधायक चाहिए या काम करने वाला जिला पंचायत सदस्य एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेशराम बघेल ने कहा कि पुरखों से चली आ रही आदिवासी संस्कृति परम्पराओं को कायम रखने कांग्रेस सरकार सहयोग कर रही है फत्तेसिंह परिहार ने कहा कि नगर पंचायत बस्तर में पहली बार यह कार्यक्रम आयोजित हो रहा है पर बस्तर विधानसभा में जबसे लखेश्वर बघेल विधायक बने हैं हर साल नुवाखानी जुहार भेंट कार्यक्रम संचालित हो रहा है इसके पहले सांसद और विधायक के नगर पंचायत बस्तर आगमन पर बाजे गाजे के साथ भव्य स्वागत हुआ देवी-देवताओं की पूजा अर्चना कर उनसे उनसे कार्यक्रम शुरू करने की अनुमति ली गई कार्यक्रम में उपस्थित समाज के बुजुर्गों का शाल श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया गया, माता बहनों को साड़ी का उपहार तथा युवाओं को गमछा प्रदान किया गया जिसमें मौजूद रहे गणेश बघेल, अनिल परिहार, प्रेमशंकर शुक्ला, बालेश दुबे,आशीष मिश्रा फ़तेह सिंह परिहार, दिलीप सेंगर,दिनेश यदु, हरीश पारख,आयतु राम, अंकित पारख,जानकी राम भारती, शोभा राम,धनुरजय,शेरसिंह सेठिया,नरसिंह नागेश, रमेश माधवनी,सत्येंद्र,चंपा ठाकुर, तन्तिपा, श्यामकुमारी,शालिनी सेमसन, डोमाय मौर्य,जीवनाथ, मानसिंह,सत्येंद्र, महेंद्र, राम्या राम, रियाज खान, शिव सेंगर,बिट्टू,सुखदेव,हेमराज बघेल, लखेश्वर, मनी राम, लखेश्वर कश्यप, अनिल जायसवाल, राजशेकर,दिनेश,जीतेन्द्र तिवारी,डमरू, देवसिंह,जगन्नाथ,अयोध्या, रुद्रप्रताप, नीलम कश्यप, हेमकुमार,जागेंद्र, गोविंद,हुसैन खान,शशांक, एवं समस्त कार्यकर्तागण एवं समस्त नगरवासी, और समस्त जनप्रतिनिधिगण, उपस्थित रहे ।
बकावंड करपावंड में स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के छात्र धनेश कुमार वेट्टी का आईआईटी पटना में चयन होने पर विद्यालय में हर्ष का माहौल बना हुआ है । शायं कालीन सभा आयोजित कर इस सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य , शिक्षक कर्मचारियों ने छात्र धनेश कुमार वेट्टी को हार्दिक बधाई प्रेषित करते हुए छात्र के इस सफलता से विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों को अवगत कराया । और छात्र धनेश वेट्टी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी l ज्ञात हो की छात्र धनेश वेट्टी कोरोना काल में कोरोना से ग्रसित होने के बावजूद सतत प्राचार्य एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन में पढ़ाई में अपना ध्यान लगाए रखा ,परिणाम स्वरूप आज सबसे बड़ी उपलब्धि उनके हाथ लगी है l छात्र धनेश कुमार वेट्टी ने अपने इस सफलता का श्रेय आदिम जाति अनुसूचित जनजाति विभाग छत्तीसगढ़ शासन के सचिव डी डी सिंह, आयुक्त शम्मी आबिदी , कलेक्टर जिला बस्तर- चंदन कुमार सिंह उपायुक्त प्रज्ञान सेठ, एवम् सहायकआयुक्त आदिवासी विकास जगदलपुर सुश्री आस्था राजपूत , उपायुक्त प्रज्ञान सेठ,विद्यालय के प्राचार्य डॉ उषा शुक्ला , व्याख्याता द्वय डॉ प्रमोद शुक्ला ,कमलेश डेनजारे ,ओमप्रकाश चंद्रवंशी ,प्यारे लाल लहरे,ऐश्वर्या डनसेना, मोरध्वज साहू ,नरेंद्र दीवान, सुभाष चंद्र साहू , निशांत द्विवेदी, विजय बोरकर, कृष्णा डडसेना, चैनसिंह भद्रे, वंदना यादव,गजेंद्र यादव , प्रियंका राव, सरस्वती मानिकपुरी,लनिता पांडेय ,हरीश बलिहार ,यादराम मंडलेकर ,कमलेश पिस्दा, भोला शंकर गौड़, रामधर नाग, भूषण कश्यप , महादेव नेताम को दिया है l इस सफलता पर सभी ने हर्ष व्यक्त किया है l
दिनांक 24.09.2022 अगामी नवरात्रि पर्व को देखते हुए यातायात बालोद पेट्रोलिंग टीम द्वारा शहर में किया गया सघन पेट्रोलिंग।लापरवाह वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने दिया गया समझाईश। आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने किया गया अपील।
पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र यादव के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर एवं उप पुलिस अधीक्षक राजेश बांगडे के मार्गदर्शन न एवं यातायात प्रभारी दिलेश्वेर चंद्रवंशी के नेतृत्व में हमराह स्टाप के आज दिनांक 24.09.2022 को अगामी नवरात्रि पर्व को देखते हुए बालोद शहर एवं झलमला में यातायात पेट्रोलिंग टीम द्वारा सघन पेट्रोलिंग किया गया। थाना बालोद के सामने वाहन चेकिंग अभियान लगाकर यातायात बालोद द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघनकर्ताओं को समझाईश दिया गया।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
इस अभियान के दौरान आम नागरिकों को यातायात नियमों के पालन करने एवं दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने एवं चारपहिया वाहन चालन के समय आवश्यक रूप से सीट बेल्ट लगाने हिदायत दिया गया साथ ही दोपहिया वाहन में तीन सवारी बैठाकर वाहन नहीं चलाने, शराब सेवन कर वाहन नहीं चलाने, ओव्हरलोड़ माल भरकर परिवहन नहीं करने, नम्बर प्लेट का स्पष्ट अंकित करने, रेड़ सिग्नल जंप नहीं करने, वाहन के दस्तावेज साथ रखने एवं यातायात नियमों के पालन करने समझाईश दिया गया।
सिंधी पंचायत की पहल पर एचसीजी कैंसर सेंटर एवं आरफा वेलफेयर फाउंडेशन ने लगाया शिविर
जगदलपुर. सिंधु पंचायत के सहयोग से सिंधु भवन में कैंसर जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन अतिथि के तौर पर शामिल हुए. उन्होंने आयोजन को बस्तर के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि अशिक्षा और पिछड़ेपन के कारण अंचल के लोग प्रायः अनजान रहते हैं.
ऐसे शिविर लोगों को जागरूक करने में सहायक होंगे. शिविर में सैकड़ों लोगों का परीक्षण उन्हें सावधानियां बरतने की सलाह दी गई.शिविर आयोजन के लिए आयोजकों को साधुवाद देते हुए संसदीय सचिव जैन ने कहा कि बस्तर अंचल में जहां कैंसर जैसी बीमारी के प्रति जागरूकता की कमी है, वहां इस तरह का अभियान चलाने से लोगों को लाभ होगा. जैन ने शिविर स्थल पर शासन के विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का जायजा भी लिया. रेखचंद जैन शिविर में विशाखापट्टनम से पहुंचे विशेषज्ञ चिकित्सकों से चर्चा कर बस्तर जैसे दूरस्थ अंचल में जागरूकता शिविर चलाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया. संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि निश्चित ही इस शिविर का लाभ बस्तर के लोगों को मिलेगा. क्योंकि अंचल में कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के प्रति जागरूकता की कमी है
एवं कैंसर जांच की सीमित सुविधा उपलब्ध है. उन्होंने डाक्टरों से आयुष्मान कार्ड के संबंध में जानकारी ली, जिस पर एचसीजी कैंसर सेंटर विशाखापट्टनम के डाक्टरों ने उनके सेंटर में आयुष्मान कार्ड मान्य होने एवं अति गरीब लोगों को आने – जाने के लिए सुविधा भी उपलब्ध कराने की बात कही. रेखचंद जैन ने कैंसर सेंटर की पहल की तारीफ की. इस अवसर पर रेखचंद जैन के साथ विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, उप सरपंच सेमरा रामेश्वर बिसाई, एचसीजी कैंसर सेंटर विशाखापट्टनम के बसंत कुमार आचार्य, आरफा वेलफेयर फाउंडेशन की डायरेक्टर महफूजा हुसैन, पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष उधाराम मूलचंदानी, मनीष मूलचंदानी समेत सिंधी पंचायत के पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे ।
बस्तर की राजनीती के पुरोधा स्व बलीराम कश्यप की समाधी स्थल में किया पुष्पांजली
भानपुरी -भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का आज नारायणपुर विधानसभा के प्रथम ग्राम भानपुरी आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साव व नेता प्रतिपक्ष चंदेल के प्रथम भानपुरी आगमन पर नारायणपुर विधानसभा के भानपुरी मंडल के सैकड़ों भाजपा नेता व कार्यकर्त्ताओ ने मुंडागांव से भानपुरी व फरसा गुड़ा तक मोटरसाइकिल रैली निकाल जिन्दाबाद के नारो के साथ आतिशबाज़ी कर भव्य व आत्मीय स्वागत किया। भाजयुमो की बाईक रैली व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का काफिला बस्तर की राजनीति के पुरोधा माने जाने वाले स्व•बलीराम कश्यप के गृह ग्राम फरसागुड़ा पहुंच उनकी समाधी स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। आज स्वागत दिनेश कश्यप जी, वेदवती कश्यप जी,रुपसिंग मण्डावी जी, संतोष बघेल,टिकेश्वरी मण्डावी, निर्देश दिवान, महेश कश्यप, भूषण गुप्ता,भोला कश्यप,मंगलू कश्यप, खुलेश्वर कश्यप, विजय तिवारी, अशोक राव ,विजय पांडे, खितेश मौर्य, गणेश सेठिया,असगर खान, प्रवीण संखाला, राजेश सागर,बुधुराम,फकीर कश्यप,सुदुराम,लिंगुराम,दयानीध,भगतराम, घनश्याम, भास्कर जोशी,दीपक,गुलाब,लुदर, भागरथी,तुलसु कश्यप, रामप्रसाद मौर्य, ओमप्रकाश कश्यप, भूपेन्द्र दिवान, नीरज, ईश्वर सहित सैकड़ों पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छ्ग शासन की सदस्य, महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश महासचिव एवं अनुसूचित जाति कांग्रेस कमेटी प्रदेश उपाध्यक्ष, हिन्द सेना महिला ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गुजरात विधानसभा चुनाव अहमदाबाद लोकसभा मुख्य पर्यवेक्षक रत्नावली कौशल कांग्रेस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की गहमा-गहमी के बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पार्टी अध्यक्ष बनाने की मांग उठाई हैं. रत्नावली कौशल ने कहा है कि वैसे तो श्रीमती सोनिया गांधी या फिर राहुल गांधी को ही पार्टी अध्यक्ष का दायित्व सम्हालना चाहिए था, लेकिन सोनिया जी ने अस्वस्थता के चलते दायित्व सम्हालने से मना कर दिया है और राहुल गांधी यह जिम्मेदारी सम्हालने से इंकार कर चुके हैं. राहुल गांधी देश के भावी प्रधानमंत्री हैं. ऐसे में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सर्वथा उपयुक्त उम्मीदवार साबित होंगे. बघेल अध्यक्ष पद के लिए हर दृष्टिकोण से सर्वाधिक उपयुक्त साबित होंगे. बघेल में गज़ब की नेतृत्व क्षमता है. वे पार्टी के बड़े से बड़े और छोटे से छोटे नेता कार्यकर्त्ता को साथ लेकर चलने की काबिलियत रखते हैं. वे बड़े ही विनम्र और मिलनसार हैं. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के तौर पर बघेल ने कांग्रेस की परंपरा और नीतियों के अनुरूप जिस तरह सभी वर्गों के उत्थान के लिए काम किया है, अल्प समय में ही राज्य को प्रगति के सोपान तक पहुंचा दिया है. उसी तरह पार्टी अध्यक्ष का दायित्व मिलने के बाद वे कांग्रेस को भी नए मुकाम तक पहुंचाने में जरूर सफल होंगे. रत्नावली कौशल ने कहा है कि है उसी प्रकार राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद बघेल के नेतृत्व में हम सभी कांग्रेसजन नई ऊर्जा के साथ पार्टी को बुलंदियों तक पहुंचाएंगे. उन्होंने आगे कहा है कि कांग्रेस नेतृत्व ने भूपेश बघेल को ज़ब ज़ब जो – जो जिम्मेदारी दी है, तब – तब वे उन जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा के साथ सफलता पूर्वक निर्वहन करते आए हैं. बघेल के पास कांग्रेस की राजनीति का अच्छा खासा तजुर्बा भी है. क्योंकि उन्होंने कांग्रेस में अपने सियासी करियर की शुरुआत छात्र जीवन से की थी. कांग्रेस तो श्री बघेल के रग रग में रची बसी है. भूपेश जी छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के आधार स्तंभ रहे डॉ. खूबचंद बघेल के शिष्य हैं. इसलिए उन्होंने कई उतार चढ़ाव भी देखे, लेकिन कभी हार नहीं मानी और वे हमेशा कांग्रेस को आगे बढ़ाने में लगे रहे. एक छात्रनेता से शुरू किए गए अपने सफर में निरंतर आगे बढ़ते हुए वे आज मुख्यमंत्री के ओहदे तक पहुंचे हैं. इस बड़ी जिम्मेदारी को भी भूपेश बघेल सफलता पूर्वक निभाते आ रहे हैं. कौशल ने कहा है कि एक मुख्यमंत्री के रूप में बघेल ने अल्प समय में ही छत्तीसगढ़ को विकास की बुलंदियों तक पहुंचा दिया है. वे राजनीति में नए -नए प्रयोग करने में भी महारत हासिल कर चुके हैं. ऐसे ही नए प्रयोगों के तहत इस राज्य में उन्होंने गोधन न्याय योजना का सफल प्रयोग किया है. इससे छत्तीसगढ़ में जहां पशु पालन को प्रोत्साहन मिल रहा है वहीं गोबर और गोमूत्र की खरीदी कर उन्होंने हजारों महिलाओं और मजदूरों को आमदनी का बड़ा जरिया उपलब्ध कराया है, वहीं जैविक खेती को भी बढ़ावा दिया है. रत्नावली ने कहा है कि बघेल पिछड़ा वर्ग से आते हैं तथा एक सफल किसान भी हैं. इसीलिए वे किसानों, अनुसूचित जाति – जनजाति व पिछड़ा वर्ग के लोगों के दर्द को बेहतर ढंग से समझते हैं. यही वजह है कि इन वर्गों का उत्थान करने की दिशा में लगातार काम करते आ रहे हैं. भूपेश बघेल ने राहुल गांधी की मंशा के अनुरूप छत्तीसगढ़ में राजीव गांधी किसान न्याय योजना भी चला रखी है. इसके तहत किसानों को धान के बोनस की अंतर राशि का भुगतान किया जा रहा है. यह योजना किसानों में काफ़ी लोकप्रिय है. पूरे देश में छत्तीसगढ़ इकलौता राज्य है जहां राजीव गांधी किसान न्याय योजना लागू की गई है. किसी भी अन्य कांग्रेस शासित राज्य ने इस योजना को लागू करने के बारे में अब तक सोचा भी नहीं है. निर्विवाद और सर्वमान्य हैं बघेल कांग्रेस प्रदेश महासचिव रत्नावली कौशल ने कहा है कि भूपेश बघेल की एक सबसे बड़ी खासियत यह है कि वे पूरी तरह निर्विवाद छवि के नेता हैं. उन पर आज तक एक भी दाग नहीं लग पाया है. देश के सभी राज्यों के कांग्रेस नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों के बीच बघेल एक सर्वमान्य नेता के रूप में स्थापित हो चुके हैं. अगर उन्हें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नामजद किया जाता है तो कहीं से भी उनका रत्तीभर भी विरोध नहीं होगा. कौशल ने देश के सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए भूपेश बघेल का नाम आगे बढ़ाने का आग्रह किया है |