City Media - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog

पुलिस द्वारा अलग अलग 02 मामले में किया गया आरोपीयो को गिरफ्तार

0

सनौद पुलिस द्वारा सोना चोरी के मामले में कार्यवाही करते हुये एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई 01 नग सोने का गुलबंद 13 ग्राम, 01 जोडी सोने का झुमका 10 ग्राम , 01 जोडी सोने का टाप्स 05 ग्राम कुल कीमत 279450.00 रू को बरामद की गई है।

ग्राहको को सीम एक्टीवेट करने के नाम से धोखाधडी करने के मामले मे आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोबाईल फोन को किया गया बरामद

थाना सनौद पुलिस द्वारा अलग अलग प्रकरण मे 02 आरोपीगण को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।

बालोद। पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चैव्हाण (भा.पु.से) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चन्द्राकांत गवर्णा के निर्देषन तथा अनुविभगाीय पुलिस अधिकारी गुरूर श्रीमती माया शर्मा के मार्गदर्शन में थाना सनौद पुलिस द्वारा सोना चोरी एवं सीम एक्टीवेट करने के नाम से धोखाधडी करने वाले आरोपीगणो को किया गया गिरफ्तार।

01. सोना चोरी विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया ज्योति साहू पति जितेन्द्र कुमार साहू निवासी ग्राम अरकार थाना सनौद जिला बालोद द्वारा दिनांक 09.06.2026 को कोई अज्ञात चोर द्वारा प्रार्थिया के घर अंदर घुसकर 01 नग सोने का गुलबंद 13 ग्राम 01 जोडी सोने का झुमका 10 ग्राम ,01 जोडी सोने का टाप्स 05 ग्राम कुल 28 ग्राम को चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 98/2026 धारा 331(4) ,305 बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान लगातार पता साजी करते हुए पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्यो के आधार पर आरोपी की पता तलाष के दौरान भिलाई से आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया जो ग्राम अरकार में हुये चोरी गई सोना को चोरी करना स्वीकार करने पर *आरोपी रामअवतार सिंह पिता शंकर पाल सिंह उम्र 37 वर्ष निवासी रूस्तमगढ जिला अलीगढ (उत्तरप्रदेष) वर्तमान पता शारदा पारा वैकुण्ठ धाम कैंप 2 भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग* द्वारा चोरी गई सोना 01 नग सोने का गुलबंद 13 ग्राम 01 जोडी सोने का झुमका 10 ग्राम ,01 जोडी सोने का टाप्स 05 ग्राम कुल कीमत 279450.00 रू पेष करने पर जप्त किया गया है। आरोपी राम अवतार सिंह को आज दिनांक 02.10.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेष कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

धोखाधड़ी मामला मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है, कि थाना सनौद में अपराध क्रमांक 47/2025 धारा 420 भादवि. 42(3)(म) दुरसंचार अधिनियम 2023 तहत् पंजीबद्ध किया गया है प्रार्थी जीवन लाल निषाद पिता मिलोत कुमार उम्र 23 वर्ष साकिन भरदाखुर्द थाना गुण्डरदेही जिला बालोद द्वारा थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 10.02.2024 को ग्राम सनौद में आरोपी भानूवेद देवांगन एवं अन्य आरोपीगण द्वारा एयरटेल कंपनी का सीम नंबर 9165887188 को वोडाफोन आइडिया कंपनी में पोर्ट कराने के लिए आधार कार्ड दिया था, जो आरोपीयो द्वारा प्रार्थी का लाइव फोटो लेकर बायोमेट्रिक मशीन में दाया हाथ का अंगुठा लगाकर प्रार्थी के आधार कार्ड से बेईमानी पूर्वक सीम क्रमांक 9039165252, 9630483728, 7898163639, 9752153451 को एक्टीवेट कर धोखाधडी करने के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्यो के आधार पर आरोपी का पतासाजी की गई

01 आरोपी की पहचान रोशन लाल देवांगन पिता राजेन्द्र देवांगन उम्र 29 वर्ष साकिन डिपरापारा वार्ड नं. 39 थाना सिटी कोतवाली दुर्ग जिला दुर्ग छ.ग.* के रूप में हुई। आरोपी को दुर्ग से पुलिस हिरासत मे लेकर आरोपी को पुछताछ करने पर एयरटेल टेलीकाॅम कंपनी में वर्ष 2023 से तथा वोडाफोन आइडिया टेलीकाॅम कंपनी में वर्ष 2024 में एजेंट का कार्य करते हुये ग्राहको का फिंगर प्रिंट एवं आधार कार्ड लेकर एक ही ग्राहक के नाम से 04 सीम एक्टीवेट कर धोखाधडी किया । आरोपी से 01 नग मोबाईल जप्त किया गया है। आरोपी रोशनलाल देवांगन को आज दिनांक 10.02.2026 को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है। प्रकरण मे विवेचना जारी है।

कार्यवाही में भूमिका- निरीक्षक सोनसिंह सोरी थाना प्रभारी सनौद, सउनि. नंद कुमार साहू, प्र.आर. 644 हिरदेराम कोलियारा, आरक्षक दमन वर्मा, आरक्षक टिकेन्द्र कुमार सोरी, आरक्षक गौकरण यादव, आरक्षक गोविन्द साहू एवं सायबर सेल प्रभारी सउनि0 धरम भुआर्य, प्र.आर. रूमलाल चुरेन्द्र, आरक्षक मिथलेष यादव, आरक्षक पूरन देवांगन की महत्वपूर्ण भूमिका रहा ।

धान खरीदी में धोखाधड़ी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

0

बालोद में मनसुख साहू एवं परमानंद साहू, निवासी ग्राम हीरापुर द्वारा संयुक्त रूप से लिखित आवेदन प्रस्तुत कर शिकायत दर्ज कराई गई कि वर्ष 2026 में गर्मी फसल की धान खरीदी के दौरान आरोपी संजय कुमार साहू, निवासी ग्राम मेड़की, द्वारा उनसे धान खरीदी के नाम पर राशि एवं चेक संबंधी लेन-देन कर धोखाधड़ी की गई।शिकायत के अनुसार आरोपी द्वारा प्रार्थी से 150 क्विंटल 30 किलोग्राम धान, प्रति क्विंटल ₹2,300/- की दर से कुल ₹3,45,690/- की धान खरीदी गई तथा भुगतान के लिए चेक प्रदान किए गए। बैंक में चेक प्रस्तुत करने पर खाते में पर्याप्त राशि नहीं होने से चेक अनादरित हो गया।इसी प्रकार प्रार्थी के अनुसार आरोपी द्वारा 183 क्विंटल 28 किलोग्राम धान, प्रति क्विंटल ₹2,050/- की दर से कुल ₹3,75,724/- की धान खरीदी कर ₹50,000/- नगद भुगतान के बाद शेष ₹3,25,724/- की राशि के चेक दिए गए, जो बैंक में प्रस्तुत करने पर अनादरित हो गए।प्रकरण की विवेचना के दौरान प्रार्थी एवं गवाहों के कथन, धान खरीदी संबंधी दस्तावेज, आरोपी द्वारा दिए गए चेक एवं इकरारनामा आदि को जप्त किया गया। विवेचना में आरोपी द्वारा कुल ₹6,71,414/- की धान खरीदी कर भुगतान के संबंध में धोखाधड़ी किए जाने संबंधी तथ्य सामने आने पर आरोपी संजय कुमार साहू, पिता स्व. अधनू राम साहू, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम मेड़की, थाना व जिला बालोद, के विरुद्ध धारा 318(4) बीएनएस का अपराध घटित होना पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार किया गया।आरोपी को दिनांक 30.09.2026 को 20:00 बजे गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दी गई तथा न्यायिक रिमांड हेतु न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।🔸 बालोद पुलिस की अपीलबालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि कृषि उपज की खरीदी-बिक्री अथवा अन्य आर्थिक लेन-देन करते समय आवश्यक दस्तावेज एवं भुगतान संबंधी अभिलेख सुरक्षित रखें तथा किसी प्रकार की धोखाधड़ी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।

बकावंड में 100 विद्यार्थियों ने दिया नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का मॉक टेस्ट

0

कलेक्टर छिकारा ने बढ़ाया विद्यार्थियों का मनोबल

बकावंड बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में 3 अक्टूबर को बकावंड विकासखंड में जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा की तैयारी हेतु द्वितीय मॉक टेस्ट का आयोजन किया गया। इस अभ्यास परीक्षा में कुल 100 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए। मॉक टेस्ट संपन्न होने के बाद विषय विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा प्रश्न पत्र को विस्तार से हल कराया गया तथा छात्र-छात्राओं को समय प्रबंधन और परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण बारीकियों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर कलेक्टर आकाश छिकारा द्वारा सभी परीक्षार्थियों को नोटबुक एवं पेन वितरित की गई । उन्होंने बच्चों को परीक्षा के तनाव व भय से मुक्त रहकर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की समझाइश दी और उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रेषित कीं।कार्यक्रम के दौरान बस्तर जिले के डीएमसी अशोक पांडे ने केंद्र का सघन अवलोकन किया।विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्होंने कहा, “परीक्षा में सफलता या असफलता मुख्य विषय नहीं है, सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हम प्रत्येक परीक्षा में सम्मिलित हों और पूरे साहस व लगन के साथ उसका सामना करें।

” मॉक टेस्ट का अवलोकन तहसीलदार बकावंड के द्वारा भी किया गया। उन्होंने सभी शिक्षकों के प्रयास की सराहना करते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। विकासखंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव ने सफल आयोजन के लिए प्राचार्य अनिता मिंज एवं समस्त शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि विकासखंड बकावंड को शैक्षणिक गुणवत्ता में अग्रणी बनाए रखने में सभी का निरंतर सहयोग सराहनीय है। इस दौरान विकासखंड स्रोत समन्वयक सोनसिंह बघेल सहित समस्त संकुल शैक्षिक समन्वयक एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

शिल्पी संस्था ने देश के शिल्पियों को किया नमन

0

गांधीजी और शास्त्रीजी को दी श्रद्धांजलि

जगदलपुर शिल्पी सांस्कृतिक संस्था जगदलपुर द्वारा निजी भूमि पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भव्य रूप से मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीपक घोष अध्यक्ष मैत्री संघ थे।अध्यक्षता सुधीर मंडल संस्थापक सदस्य ने की।विशिष्ट अतिथि पीतांबर नायक पार्षद महारानी वार्ड थे। मंच संचालक संजीव शील ने अतिथियों को मंच पर आने का आह्वान किया। पारंपरिक रीति रिवाज के साथ महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया गया। पश्चात अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ एवं पट्टे से किया गया। स्वागत भाषण संस्था अध्यक्ष दृशांत चक्रवर्ती ने दिया। महिला सदस्यों के अगुवाई में “वैष्णव जन तो, तेने कहिए” भजन को सभी ने मिलकर गाया। शिक्षण क्षेत्र के वरिष्ठ सदस्य देवव्रत बराल ने महात्मा गांधी एवं इंद्राणी नंदी ने लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डाला।

प्रतिमा राय चौधरी ने संत कबीर का एक दोहा गाया एवं सभी दर्शकों का मन मोह लिया। सभी अतिथियों ने क्रमशः महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के सरल जीवन देश के प्रति उनके योगदान का जिक्र किया। संस्था के संस्थापक सुबीर नंदी ने माह नवंबर में संस्था की इसी निजी भूमि पर एक विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करने की जानकारी सभी को दी। अंत में आभार प्रदर्शन संस्था के महासचिव असीम गाइन द्वारा किया गया। कार्यक्रम की व्यवस्था कोषाध्यक्ष हरि माधव दास एवं सह सचिव शांतनु नाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अनुपमा शाह, गीता विश्वास, शेफाली सरकार, बनश्री भगत, साथी मुखर्जी, जय गोपाल सरकार, संस्था के महासचिव कोषाध्यक्ष क्रीड़ा सचिव, अन्य सदस्य एवं नगर के प्रबुद्धज माता बहनें उपस्थित थे। यह जानकारी शिल्पी सांस्कृतिक संस्था जगदलपुर के अध्यक्ष दिशांत चक्रवर्ती ने दी।

बस्तर की बाढ़ पर सांसद महेश कश्यप की बड़ी पहल

0

पीएम राहत कोष से 500 करोड़ की विशेष सहायता, स्थायी बाढ़ नियंत्रण पैकेज की मांग

जगदलपुर बस्तर में अतिवृष्टि और इंद्रावती नदी के उफान से पैदा हुई बाढ़ की स्थिति को लेकर सांसद महेश कश्यप ने केंद्र सरकार के समक्ष बड़ा राहत पैकेज रखने की मांग की है। सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर बस्तर, सुकमा और बीजापुर के प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्वास व क्षतिग्रस्त अधोसंरचना की मरम्मत के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 500 करोड़ रुपए की विशेष सहायता मांगी है। इसमें बस्तर के लिए 300 करोड़, सुकमा के लिए 100 करोड़ और बीजापुर के लिए 100 करोड़ रुपए शामिल हैं।सांसद ने बताया कि बाढ़ से सैकड़ों गांव प्रभावित हुए हैं। बस्तर जिले में करीब 700 कच्चे-पक्के मकानों को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा सड़क, पुल-पुलिया, खरीफ फसल, पशुधन और छोटे कारोबार भी प्रभावित हुए हैं। उन्होंने प्रभावित किसानों को प्रति एकड़ विशेष राहत, बेघर परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान और आजीविका सहायता तथा पशुधन व दुकानदारों के नुकसान का मुआवजा डीबीटी से देने की मांग की है।

अब राहत नहीं, स्थायी समाधान पर जोर

सांसद ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय और संबंधित केंद्रीय संस्थाओं को भेजे ज्ञापन में इंद्रावती नदी और जोरा नाला के जलभराव की स्थायी समस्या का समाधान करने की मांग की है। इसके लिए आधुनिक हाइड्रोलॉजिकल अध्ययन, नई डीपीआर, जोरा नाला पर गेटेड कंट्रोल स्ट्रक्चर, इंद्रावती में ड्रेजिंग, जलागम क्षेत्रों में पौधरोपण और मृदा संरक्षण का प्रस्ताव रखा गया है।जगदलपुर में एकीकृत स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम और नदी किनारों पर पक्के गाइड बांध बनाने की मांग भी की गई है।

बांध से पानी छोड़ने पर 24-48 घंटे पहले मिले अलर्ट

ओडिशा के खातीगुड़ा बांध से पानी छोड़े जाने की स्थिति में निचले इलाकों को समय रहते सतर्क करने के लिए सांसद ने केंद्रीय जल आयोग की मध्यस्थता में रियल टाइम डेटा शेयरिंग और ऑटोमेटेड अर्ली वार्निंग सिस्टम बनाने का प्रस्ताव दिया है। उनका कहना है कि पानी छोड़े जाने की सूचना कम से कम 24 से 48 घंटे पहले मिलने पर संवेदनशील इलाकों को सुरक्षित खाली कराया जा सकेगा।सांसद ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के जमीनी सत्यापन के लिए अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम बस्तर भेजने और पुनरुद्धार के लिए विशेष पैकेज को शीघ्र मंजूरी देने की मांग की है।

गांधी जयंती पर मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन ने आयोजित की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

0

बचेली मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक), बचेली द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर दोनों महान विभूतियों को श्रद्धा-सुमन अर्पित कर नमन किया गया। इस अवसर पर इंटक सदन बचेली में बच्चों एवं महिलाओं के लिए महात्मा गांधी जी के जीवन, विचारों एवं आदर्शों पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बापू के जीवन, उनके संघर्ष तथा सत्य एवं अहिंसा के सिद्धांतों से जुड़े विभिन्न प्रश्नों के उत्तर दिए। कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं सद्भाव के संदेश को याद किया गया।

वहीं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के सादगीपूर्ण जीवन और देशहित में दिए गए प्रेरणादायी “जय जवान, जय किसान” के संदेश को भी स्मरण किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों के साथ-साथ प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया जाएगा।पुरस्कार वितरण समारोह 15 अक्टूबर को केंद्रीय विद्यालय ग्राउंड, बचेली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया जाएगा। मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) द्वारा आयोजित इस पहल का उद्देश्य बच्चों एवं महिलाओं को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जैसे महान राष्ट्रनायकों के जीवन, विचारों एवं आदर्शों से जोड़ना तथा उनमें देशभक्ति, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करना है।

मालगांव में 300 बाढ़ पीड़ितों को भोजन, 70 परिवारों को राहत सामग्री वितरित

0

बस्तर क़ी विपदा में मदद को आगे आया क्षेत्रीय साहू समाज

जगदलपुर। क्षेत्रीय साहू समाज तेतरकुटी-जगदलपुर ने एक बार फिर सामाजिक दायित्व और मानव सेवा के लिये आगे आकार मानवता का परिचय दिया है। साहू समाज ने बाढ़ प्रभावित ग्राम पंचायत मालगांव में एक दिवसीय वृहद बाढ़ राहत आपदा शिविर का आयोजन किया गया।ज्ञात हो कि विगत दिनों हुई अतिवृष्टि के कारण बस्तर जिले सहित मालगांव के निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई थी, जिससे कई दर्जनों कच्चे मकान पूरी तरह से ध्वस्त गए और उनका जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। इसी पीड़ा क़ी घड़ी में क्षेत्रीय साहू समाज तेतरकुटी ने 2 अक्टूबर को मदद के लिये आगे आकर हाथ बढ़ाया। बाढ़ प्रभावित लगभग 300 ग्रामीणों, महिलाओं, बुजुर्गों एवं बच्चों के लिए भोजन बनाकर सामूहिक रूप से भोजन कराया गया । 70 चिन्हित बाढ़ प्रभावित परिवारों को जीवन उपयोगी सामग्री के रूप में बर्तन, थाली-गिलास सेट, गर्म कंबल, साड़ी, टी-शर्ट का वितरण किया गया। बाढ़ के कारण बच्चों क़ी किताबें-कॉपियां खराब हो गई थीं, ऐसे स्कूली करीब 50 बच्चों को स्टेशनरी किट वितरित की गई।समाज के युवाओं एवं पदाधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित घरों का दौरा किया, घर-घर जाकर स्थिति का जायजा लिया, पीड़ित परिवारों से आत्मीय चर्चा कर उनका दुख-दर्द बांटा और शासन से मिलने वाली सहायता के बारे में जानकारी दी।इस अवसर पर ग्राम पंचायत मालगांव की सरपंच श्रीमती कमला नाग ने कहा कि “आपदा की घड़ी में क्षेत्रीय साहू समाज ने जो तत्परता दिखाई है, वह सभी सामाजिक संगठनों के लिए प्रेरणा है।

“उपसरपंच श्रीमती झुमको नाग एवं जनपद सदस्य श्रीमती नमिता भोलानाथ नाग ने भी समाज के इस पुनीत कार्य की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।प्रदेश साहू समाज युवा प्रकोष्ठ की संयुक्त सचिव सुश्री अनुष्का साहू ने कहा, “साहू समाज केवल सामाजिक संगठन नहीं, बल्कि सेवा का पर्याय है। भक्त माता कर्मा और दानवीर भामाशाह के आदर्शों पर चलते हुए समाज हमेशा जरूरतमंदों के साथ खड़ा रहेगा। यह राहत नहीं, हमारा पारिवारिक कर्तव्य है।” सम्पूर्ण कार्यक्रम का मंच संचालन राजेंद्र कलिहारी ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप पिछड़ा वर्ग अधिकारी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष तुलादास मानिकपुरी, कोषाध्यक्ष मनीष अहीर, संगठन मंत्री जगदीश यादव, साहू समाज अध्यक्ष गणेश राम साहू, जिला अंकेक्षक शिवकुमार साहू, संरक्षक पालन राम साहू, जगदीश साहू, उमाशंकर साहू, श्रीमती प्रमिला साहू, श्रीमती पिलेश्वरी साहू, श्रीमती सुनीता साहू, मोहन साहू, बुधेलाल साहू, बुधराम साहू, बी.आर. साहू, लालबहादुर साहू, जोहन साहू, नीलमणी साहू, भोज साहू, मलखन सोनवानी, लखन साहू, शसितेंद्र साहू, पंचू साहू सहित साहू समाज के सभी परिवार एवं बाढ़ प्रभावित सैकड़ों ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सभी के सुखद भविष्य और गांव के शीघ्र सामान्य होने की कामना की गई।

जनता पर महंगाई का बड़ा बोझ लाद दिया है मोदी सरकार ने: दीपक बैज

0

कामर्शियल गैस के दामों में बढ़ोत्तरी से आम आदमी होगा परेशान

मोदी राज में महंगाई चरम पर : दीपक बैज

मुख्यमंत्री साय का बस्तर दौरा संवेदनहीन, बाढ़ से हुए नुकसान और परेशानी को नहीं लिया गंभीरता से

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर मोदी सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पर भी जमकर निशाना साधा। दीपक बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय का बस्तर दौरा सिर्फ दिखावे का रहा। बाढ़ पीड़ितों के प्रति उनमें जरा भी संवेदनशीलता नजर आई। मुख्यमंत्री केवल औपचारिकता निभा कर चले गए। जगदलपुर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज मोदी और साय सरकार पर बेहद आक्रामक तेवर में नजर आए। उन्होंने कहा कि कामर्शियल गैस के दामों में बढ़ोत्तरी मोदी सरकार का जनता पर महंगाई और बोझ है। मोदी राज में महंगाई बेतहाशा बढ़ रही है। गरीब और मध्यम वर्ग परेशान है। मोदी सरकार ने कामर्शियल सिलेंडर को 62.50 रू. से लेकर 71.50 रू. तक महंगा कर दिया। पिछले 9 माह में कामर्शियल सिलेंडर के दाम में 1270 रू. की बढ़ोत्तरी मोदी सरकार ने की है। मतलब हर माह 141 रू. दाम बढ़ाया गया है। कामर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ाने से बाजार में मिलने वाली खाद्य सामग्री, रेस्टोरेंट, होटलों में मिलने वाले कुक्ड फूड नाश्ता आदि के दाम स्वाभाविक रूप से और बढ़ जाएंगे। इंडस्ट्रीयल उत्पादों के दाम भी बढ़ जाएंगे। सुई से लेकर लौह उत्पादों के दाम भी बढ़ेंगे।छत्तीसगढ़ के आयरन उद्योगों पर भी इसका असर पड़ेगा, भाव बढ़ेगा और महंगाई भी बढ़ेगी।थोक महंगाई की सूचकांक आजादी के बाद सबसे ऊंचे पायदान 9.78 पर है। मोदी सरकार जब से सत्ता में आई है, महंगाई से देश के नागरिकों की कमर टूटती जा रही है। 2014 में जो गैस का सिलेंडर 410 रू. का था, आज वह 1000 रू. के पार है वह भी मिल नहीं रहा है। पेट्रोल के दाम 70 रू. प्रति लीटर से बढ़कर 108 रु. प्रति लीटर के पार हो गए है, जबकि डीजल के दाम 55 रू. प्रति लीटर से बढ़कर 104 रू. प्रति लीटर के करीब पहुंच गए है। मोदी सरकार ने खाद्य तेलों के आयात शुल्क में 22 प्रतिशत की भारी भरकम वृद्धि की, जिसके चलते बाजार में सभी तरह के खाद्य तेलों के दाम लगभग डेढ़ गुना बढ़ गए।पॉम ऑयल, सोयाबीन और सूरजमुखी तेल पर इंपोर्ट ड्यूटी 5.5 के स्तर से बढ़कर 27.5 प्रतिशत कर दिया गया है, अर्थात सीधे तौर पर 22 फीसदी की बढ़ोत्तरी मोदी सरकार की मुनाफाखोरी का प्रमाण है। जिन खाद्य तेलों का उत्पादन स्थानीय स्तर पर होते हैं, उनमें सेंट्रल एक्साइज की दरों में वृद्धि का प्रभाव नहीं होना चाहिए था, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार का संरक्षण जमाखोरों और मुनाफाखोरों को है। जिसके चलते राइस ब्रान आयल, सरसों तेल जैसे सभी तरह के खाद्य तेलों का दाम डेढ़ गुना बढ़ा दिया गया है। दाल, चावल, सब्जियां, साबुन, कपड़ा, दवाईयां सभी वस्तुओं के दाम बेतहाशा बढ़ गए हैं।

फोटोशूट कराने आए थे साय

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि लगभग पूरा बस्तर संभाग लगातार दूसरे वर्ष भीषण बाढ़ की चपेट में आया है। इस वर्ष भी बाढ़ ने आम आदमी को बर्बाद कर दिया। उनके मकान, सामान, पशुधन, फसल सब बर्बाद हो गये। अनेकों मार्ग का संपर्क टूट गया, पुल-पुलिये, सड़क सभी कुछ टूट कर बर्बाद हो गए हैं। जन-जीवन ठप हो गया है। वहीं मुख्यमंत्री साय का बस्तर दौरे ने जनता को सिर्फ निराश किया। मुख्यमंत्री बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के नाम पर बस्तर आए थे, लेकिन वे केवल औपचारिकता निभाते हुए पुल पर खड़े होकर फोटो खिंचवाकर, रील बनवाकर चले गए। मुख्यमंत्री का दौरा बेहद ही संवेदनहीन और बेहद दुर्भाग्यजनक रहा। मुख्यमंत्री ने बाढ़ से हुए नुकसान और परेशानी को गंभीरता से नहीं लिया। ऐसा लगा कि मुख्यमंत्री नहीं कोई पर्यटक आया था जो फोटो फोटोशूट कराने आया और चला गया। यहां से जाने के बाद उन्हें सिंगापुर जाने की जल्दी थी। वे इन्वेस्टर कनेक्ट के बहाने सिंगापुर घूमने की तैयारी करने चले गए। बस्तर का आम आदमी परेशान है, न मुख्यमंत्री को फ्रिक है और न ही मंत्रियों को। बाढ़ से आठ लोगों की मौत हुई, उनके लिए भी मुख्यमंत्री ने कोई विशेष सहायता की घोषणा नहीं की। उड़ीसा द्वारा बांध से पानी छोड़ने के कारण बस्तर में बाढ़ से हालात बिगड़े, मुख्यमंत्री दिल्ली में उड़ीसा के मुख्यमंत्री के साथ बैठक की, मगर बिना पूर्व सूचना और चेतावनी के उड़ीसा सरकार द्वारा बांध से पानी छोड़े जाने पर मुख्यमंत्री साय ने आपत्ति दर्ज नहीं कराई। यह उनकी संवेदनहीनता का प्रमाण है।

राहत के नाम पर खानापूर्ति

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आगे कहा बाढ़ से हजारों घर प्रभावित हुए। हजारों मकान गिर गये। बड़ी संख्यों में लोग बेघर हो गए। लोगों के सामान बारिश में बर्बाद हो गया है। लाखों एकड़ तैयार फसल बर्बाद हो गईं । अनेकों सड़क, पुल-पुलिया टूट गये, बह गये।हजारों पालतू पशु गाय, बैल, मुर्गी, बकरी, बकरा सब बह गये।दो माह का राशन एक साथ मिला था पूरा राशन खराब हो गया। घर में पहले से रखी सामग्री और अन्य जरूरी सामान खराब हो गया। सरकार द्वारा चलाया गया राहत कार्य केवल खानापूर्ति वाला था। अब तो राहत शिविर भी बंद कर दिए गए हैं।सरकार ने मदद के नाम पर केवल जले पर नमक छिड़का, सरकारी सहायता अपर्याप्त थी।राहत शिविर बंद होने के बाद जो लोग वापस घर गए हैं, उनके घरों में खाना बनाने के राशन, गैस, लकड़ी कुछ नहीं है। लोग शिविर से वापस आने के बाद भूखे थे, सामाजिक संगठनों के लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके लिए भोजन की व्यवस्था की। *बॉक्स**बैज ने उठाई दमदार मांगें*पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि सरकार मकानों की पूर्तिक्षति में 1.20 लाख रुपए और आंशिक क्षति में 4000 दे रही है, जो अपर्याप्त है। अतः सभी की हानि का मूल्यांकन कर घर बनाने के लिए कम से कम पूर्ण क्षति पर 5 लाख आंशिक क्षति पर 1 लाख दिए जाएं। फसल के लिए सरकार प्रति हेक्टेयर 8000 का मुआवजा दे रही है जबकि सरकार 1 एकड़ में 21 क्विंटल धान खरीदती है तो इस लिहाज से नुकसान का मुआवजा हिसाब से 65 हजार 100 रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से दिया जाए। प्रभावित क्षेत्रों के किसानों का पूरा कर्जा माफ किया जाए। पशुओं की हानि का आंकलन कर बाजार रेट के अनुसार मुआवजा दिया जाए। घर में रखे सामान टीवी, फ्रिज, बेड आदि का आंकलन कर मुआवजा, दो माह के राशन एकमुश्त फिर से दिया जाए। बच्चों को कापी-किताब, स्कूल बैग मुफ्त दिए जाएं। प्रभावित क्षेत्र के लोगों के आवश्यक दस्तावेज बनाने के लिए शिविर लगाया जाए। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ जनित संक्रमण रोकने विशेषज्ञ डॉक्टरों के शिविर लगाया जाए। पूरे बस्तर संभाग के पुल-पुलियों और इन्फ्रास्ट्रक्चर निर्माण के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा की जाए।प्रेसवार्ता में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, पूर्व विधायक रेखचंद जैन, बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य, ग्रामीण अध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला, नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी, प्रवक्त जावेद खान,महामंत्री अभिषेक नायडू,अनुराग महतो, रविशंकर तिवारी, नीतीश शर्मा आदि मौजूद रहे।

नशीली कैप्सूल्स के साथ युवक गिरफ्तार

0

जगदलपुर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार तथा अपराधी तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अवैध नशीली कैप्सूल बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। कोतवाली थाना पुलिस की टीम ने नगर के मगडूं कचौरा रोड गोयल बाड़ी के पास के पास डोंगाघाट निवासी युवक संदीप नाग पिता दामोदर नाग के कब्जे से प्रतिबंधित मादक नशीली कैप्सूल की 7 स्ट्रिप्स बरामद की है। आरोपी के खिलाफ 21 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे विशेष न्यायालय एनडीपीएस जगदलपुर भेजा गया।

धर्मांतरित ग्रामीणों को नहीं देंगे एक इंच भी जमीन

0

प्रार्थना सभा और चर्च के लिए भी जमीन नहीं

धर्मांतरण के खिलाफ पुनपल्ली की ग्रामसभा ने लिए कड़े फैसले

अर्जुन झा-

जगदलपुर बस्तर के सुदूर एक कोने से आई यह खबर कोई आम खबर नहीं है, बल्कि बाहरी धार्मिक आक्रमण के चलते बस्तर की आदिवासी संस्कृति, परंपराओं और पूजा पद्धति पर हो रहे हमले को रोकने और आदिम संस्कृति, पूजा पद्धति एवं परंपराओं के संरक्षण के लिए ग्रामीणों द्वारा स्वस्फूर्त होकर उठाए गए कड़े कदम की बड़ी बानगी है। इस गांव के ग्रामीणों ने अब धर्मांतरित हो चुके लोगों और धर्मांतरण गतिविधियां चलाने वालों को गांव की एक इंच भी जमीन नहीं देने का बड़ा और कड़ा फैसला लिया है।

बस्तर संभाग के सुकमा जिला अंतर्गत अति नक्सल प्रभावित रही दोरनापाल तहसील की ग्राम पंचायत पुनपल्ली में गांधी जयंती पर आयोजित विशेष ग्रामसभा में ग्रामीणों द्वारा सर्वसम्मति से कुछ ऐसे निर्णय लिए गए हैं, जो धर्मांतरण के कुचक्र में बुरी तरह फंस चुके पूरे बस्तर संभाग समेत समूचे छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल इलाकों के लिए नजीर बन गए हैं। कोंटा जनपद की ग्राम पंचायत पुनपल्ली में विशेष ग्रामसभा आयोजित कर ग्राम की पारंपरिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक व्यवस्था, सामुदायिक हित तथा स्थानीय स्तर पर धार्मिक गतिविधियों से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। ग्रामसभा में लिए गए निर्णयों को सार्वजनिक करने के लिए ग्राम पंचायत पुनपल्ली में विशेष ग्रामसभा का सूचना पटल भी लगाया गया है। ग्रामसभा में निर्णय क्रमांक 6 को बड़ा अहम माना जा रहा है।निर्णय क्रमांक 6 में ग्रामसभा द्वारा भारतीय संविधान के अनुच्छेद 244(1), पांचवीं अनुसूची, पेसा अधिनियम 1996 तथा संशोधित छत्तीसगढ़ पेसा कानून 2022 का उल्लेख करते हुए अनुसूचित क्षेत्र में धार्मिक गतिविधियों एवं भूमि से संबंधित एक प्रस्ताव पारित किए जाने की जानकारी दी गई है।ग्रामसभा के प्रस्ताव में कहा गया है कि ईसाई एवं धर्मांतरित व्यक्तियों को शव दफनाने, चर्च के लिए, प्रार्थना सभा एवं चंगाई सभा के लिए ग्राम की भूमि उपलब्ध नहीं कराने तथा ईसाई एवं धर्मांतरित व्यक्तियों को ग्रामसभा की एक इंच भी जमीन नहीं देने का प्रस्ताव पारित किया गया है। ग्रामसभा के निर्णयों के पालन तथा किसी भी विवाद की स्थिति में कानून के अनुसार कार्रवाई किए जाने पर जोर दिया गया।ग्रामसभा द्वारा पारित उक्त निर्णय को सूचना पटल के माध्यम से सार्वजनिक किया गया है, ताकि ग्रामीणों एवं संबंधित व्यक्तियों को ग्रामसभा के निर्णय की जानकारी हो सके।

धर्म प्रचारकों का प्रवेश निषेध

ग्राम पंचायत पुनपल्ली में लगाए गए सूचना पटल पर लिखा गया है कि पादरी, ईसाई धर्म प्रचारकों द्वारा धर्मांतरण, प्रार्थना सभा एवं अन्य गतिविधियों के लिए ग्राम पुनपल्ली में प्रवेश वर्जित रहेगा। सूचना पटल में ग्रामसभा द्वारा पेसा कानून के अंतर्गत ग्राम की सांस्कृतिक पहचान, परंपराओं, रीति-रिवाजों एवं सामाजिक विरासत के संरक्षण का उल्लेख किया गया है। सूचना पटल पर ग्रामीणों से ग्राम सभा के निर्णय एवं स्थानीय कानूनों का सम्मान करने का अनुरोध भी किया गया है। विशेष ग्रामसभा में ग्राम की पारंपरिक व्यवस्था, सामाजिक एकता, सांस्कृतिक पहचान तथा सामुदायिक हितों से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। ग्रामसभा के निर्णयों को सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित कर ग्रामीणों एवं संबंधित व्यक्तियों को स्थानीय निर्णयों की जानकारी दी गई है।

ग्रामसभा द्वारा पारित निर्णयों के संबंध में किसी भी विवाद या कानून व्यवस्था की स्थिति में संबंधित प्रशासनिक एवं विधिक अधिकारियों को सूचना देने तथा निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन करने की बात भी कही गई है। ग्रामसभा में प्रमुख रूप से सरपंच सोनमती माड़वी, ग्रामसभा अध्यक्ष बारसे सोमा, उपसरपंच मुचकी नंदा, ग्राम पटेल बारसे पांडू, पूर्व सरपंच मीडियम जोगा, वार्ड पंच पोडियम भीमा, ग्राम पुजारी बारसे मल्ला, जनपद पंचायत सदस्य मड़कम भीमा एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

वर्सन:

पारंपरिक व्यवस्था के लिए निर्णय

ग्रामसभा ने अपनी पारंपरिक व्यवस्था, सामाजिक एकता, और सामुदायिक हितों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लियाहै। ग्रामसभा के निर्णयों का सम्मान हो और सभी विषयों का समाधान विधि एवं संवैधानिक के अनुरूप हो यही हमारी प्राथमिकता है।

MOST POPULAR

HOT NEWS