City Media - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog

जीएनएम पंजीयन प्रमाण पत्र गुम, दुरुपयोग की आशंका

0

जगदलपुर शहर की निवासी रूपा साहू का जीएनएम रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट गुम हो गया है। इस संबंध में उन्होंने समाचार पत्र के माध्यम से आमजन को सूचना जारी करते हुए दस्तावेज के संभावित दुरुपयोग से सावधान रहने की अपील की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ नर्सेस रजिस्ट्रेशन कौंसिल, रायपुर द्वारा जारी जीएनएम रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट 22 मई को संजय मार्केट जगदलपुर के आसपास कहीं गुम हो गया। उक्त प्रमाण पत्र रस्तोगी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, टेड़ेसारा , राजनांदगांव से प्राप्त जीएनएम नर्सिंग पाठ्यक्रम से संबंधित है।

रूपा साहू, पिता मूलचंद साहू, जन्म तिथि 17 मार्च 1997, रोल नंबर 19467 है। उनका स्थायी पता ग्राम परमालकसा, जिला राजनांदगांव तथा वर्तमान पता धर्मपुरा-01, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, जगदलपुर है। रूपा साहू ने कहा है कि यदि किसी व्यक्ति को उक्त प्रमाण पत्र प्राप्त होता है तो उसे संबंधित धारक को लौटाने का कष्ट करें। साथ ही भविष्य में इस दस्तावेज के किसी भी प्रकार के दुरुपयोग के लिए वे जिम्मेदार नहीं होंगी। उन्होंने यह सूचना डुप्लीकेट प्रमाण पत्र बनवाने एवं आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया के लिए प्रकाशित कराई है। यदि किसी को यह सर्टिफिकेट मिलता है तो रूपा साहू से मोबाइल 9098397006 और 9343458839 पर जानकारी दे सकते हैं।

नेताजी की दबंगई से वार्डवासियों में दहशत

0

खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं अकेली रहने वाली महिलाएं

सरकारी जमीन पर कब्जा और बेचने का भी आरोप

दल्ली राजहरा नगर के वार्ड क्रमांक 13 में एक राजनैतिक दल के नेताजी की दबंगई के चलते दहशत का माहौल बन गया है। घरों में अकेली रहने वाली महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। नेताजी के खिलाफ वार्डवासियों ने एसपी कार्यालय व नगर पालिका कार्यालय में सामूहिक शिकायत की है। दल्ली राजहरा नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 13 घोड़ा मंदिर वार्ड के सैकड़ों महिला पुरुषों ने वार्ड के ही निवासी तथाकथित नेता अनिकेत देशलहरा उर्फ दीपक उर्फ थापा के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन एवं नगर पालिका में लिखित शिकायत पत्र सौंपा है।

तत्काल कठोर कार्रवाई की मांग की है। पूर्व पार्षद एवं भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यकारिणी सदस्य सुखंतीन ठाकुर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि यह व्यक्ति लंबे समय से राजनीतिक संरक्षण एवं ऊंची पहुंच कi धौंस दिखाकर क्षेत्र में भय का वातावरण बना रहा है। उसके विरुद्ध अवैध वसूली, शासकीय एवं खाली भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण करना, महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करना, राहगीरों से मारपीट, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने सहित अनेक गंभीर शिकायतें वार्डवासियों द्वारा की गई हैं।विज्ञप्ति के अनुसार इन घटनाओं से परेशान होकर वार्डवासियों ने सामूहिक रूप से थाना दल्ली राजहरा में लिखित शिकायत दर्ज कराई। इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक बालोद से मिलने गए, जहां अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया। वार्डवासियों का आरोप है कि शिकायत के बाद अब उक्त नेताजी द्वारा शिकायतकर्ताओं को लगातार धमकियां दी जा रही हैं तथा “एक-एक को देख लेने” और “जान से मार देने” जैसी बातें कही जा रही हैं। इससे पूरे वार्ड में भय एवं असुरक्षा का वातावरण व्याप्त है। वार्ड की अधिकांश महिलाएं घरों अकेली रह रही हैं। ये महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। साथ ही वार्ड के लोगों में भी असुरक्षा का वातावरण बन रहा है। उक्त व्यक्ति द्वारा लोगों के साथ बेखौफ होकर मारपीट की जाती है और अपनी राजनीतिक पहुंच की धौंस दी है। यह व्यक्ति जिस राजनीतिक पार्टी से जुड़ा है उस पार्टी की छवि वार्डवासियों एवं आसपास के लोगों की नजरों से गिर रही है।

नगर पालिका परिषद में नेताजी के अवैध निर्माण व अवैध कब्जों पर रोक लगाने हेतु लिखित व आवेदन दिया गया था। मगर कार्रवाई के बदले उल्टे उक्त व्यक्ति को नगर पालिका द्वारा संरक्षण दिया जा रहा है जिसके चलते वह और भी दबंगई से खाली शासकीय भूमि पर कब्जा कर ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमा रहा है। शिकायत करने वालों में गुलाब ब्रिज, शेखर, भोजराज, विमल प्लेस, हीरालाल, विजय, संतोष, सुभाष, मनोज, भानबाई, कुंवर भाई, भगवती, यशोदा, ममता, सीमा, माहेश्वरी, रोहिणी, मनीषा, संतोषी, मुकेश्वरी, राजकुमारी, चंद्रिका बाई, मधु निर्मलकर, माहेश्वरी, पुष्पा, उमाबाई, संतोषी साहू आदि प्रमुख हैं।

भरी बरसात में नकटी के आशियाने उजाड़ने पर कांग्रेस ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

0

साय सरकार ने दिखा दिया अपना अमानवीय चेहरा: चंदन कश्यप

जगदलपुर भरी बरसात में नकटी गांव के लोगों को बेदखल कर उनके मकान तोड़े जाने के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर भानपुरी के मुख्य चौराहे पर पूर्व विधायक चंदन कश्यप एंव ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धनुर्जय नेताम के नेतृत्व में भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया गया।

रायपुर से लगे ग्राम नकटी के 85 परिवारों के आशियानों को इस भीषण वर्षाकाल में उजाड़े जाने के विरोध में नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आज बड़ा प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राज्य की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन किया।नारायणपुर के पूर्व विधायक चंदन कश्यप ने भाजपा सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि वर्षाकाल में 85 गरीब परिवारों के घरों को तोड़ना और उन्हें सिर छुपाने की जगह से महरूम कर बेघर कर देना भाजपा सरकार की दूषित, अमानवीय राजनीति का प्रत्यक्ष प्रमाण है। जो सरकार जनता को आशियाना नहीं दे सकती, उसे दूसरों का आशियाना उजाड़ने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। चंदन कश्यप ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी इन पीड़ित ग्रामवासियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक हर स्तर पर लड़ाई लड़ेगी।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धनुर्जय नेताम ने आगे कहा इस अमानवीय कृत्य के विरोध में एकजुटता दिखाते हुए कांग्रेस पार्टी के विधायकों ने भी कड़ा रुख अपनाया है। कांग्रेस विधायकों ने मुख्यमंत्री को कड़ा पत्र लिखा है। हमारे विधायकों ने साफ संदेश दिया है कि जब तक गरीबों को न्याय नहीं मिल जाता और उनके आशियाने वापस नहीं बन जाते, तब तक वे स्वयं विधायक आवास को स्वीकार नहीं करेंगे। कांग्रेस विधायकों ने साफ कहा है कि गरीबों का आशियाना उजाड़ कर, वे अपना आशियाना नहीं बनाएंगे। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि भाजपा सरकार तत्काल ग्राम नकटी के प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और मुआवजे की व्यवस्था करे। यदि पीड़ितों को जल्द ही उचित न्याय नहीं मिला, तो कांग्रेस पार्टी इस आंदोलन को और उग्र करेगी। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष धनुर्जय नेताम, उपाध्यक्ष जितेंद्र जैन, निलय कश्यप, युवा कांग्रेस अध्यक्ष धर्मा पाढ़ी, महामंत्री जीवन सेठिया, आदिवासी ब्लॉक अध्यक्ष बबलू बघेल, मर्दापाल ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र कोर्राम, जिला उपाध्यक्ष सुखराम पोयाम, श्यामसुंदर पांडेय वरिष्ठ कांग्रेसी, ब्लॉक उपाध्यक्ष अभिषेक बाजपेयी, वरुण सेठिया, पुनऊ कश्यप, वीरेंद्र पांडेय, महेंद्र पांडेय, बलराम कश्यप, जईत पटेल, जगत ठाकुर, मंगतू कश्यप, दुकारू कश्यप, दया बघेल, जेटू कोर्राम, भुनेश्वर कश्यप,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एंव कार्यकर्ता उपस्थित थे।

नकली खाद बीज, कांग्रेस ने ढोल, नगाड़े बजाकर किया प्रदर्शन

0

छग को अब भ्रष्टाचार का भी हब बना रही साय सरकार: सुशील मौर्य

किसानों के साथ क्रूर मजाक कतई बर्दाश्त नहीं

जगदलपुर बस्तर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य के निर्देश पर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा सरकार के कथित संरक्षण में बिक रही नकली डीएपी खाद व बीज के खिलाफ, किसानों के हितों की रक्षा व दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर कृषि विभाग कार्यालय जगदलपुर के समक्ष ढोल नगाड़े बजाकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया गया।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने राज्य की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा साय सरकार ने छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़ बनाने के बाद अब इसे भ्रष्टाचार का भी हब बना दिया है। अन्नदाताओं की पीठ पर छुरा घोंपते हुए उन्हें मिट्टी से बनी नकली डीएपी खाद थमाई जा रही है।भारत डीएपी के नाम पर जो पोटाश और खाद बस्तर के बाजारों में खपाई जा रही है, वह पूरी तरह से अमानक निकली है। किसानों के अनुभवों से यह साफ हो चुका है कि यह खाद सिर्फ मिट्टी और कंकड़ का मिश्रण है। बस्तर के भोले-भाले किसानों के साथ ऐसा क्रूर मजाक कांग्रेस पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। इस महा फर्जीवाड़े की जड़ें बहुत गहरी हैं। नकली और अमानक खाद-बीज का यह काला साम्राज्य सिर्फ निजी दुकानों तक सीमित नहीं है, बल्कि शासकीय लैंपस और सहकारी समितियों के माध्यम से भी इसे धड़ल्ले से किसानों को थमाया जा रहा है। यह सीधे तौर पर बस्तर के कृषि ढांचे और किसानों की अर्थव्यवस्था को तबाह करने की बड़ी साजिश है। इसे कांग्रेस पार्टी कभी सफल होने नहीं देगी। श्री मौर्य ने आरोप लगाया कि भाजपा के बड़े चेहरों के संरक्षण में चल रहा करोड़ों रुपये का यह काला खेल धड़ल्ले से फल-फूल रहा है,जिसके कारण जिम्मेदार अधिकारी भी आंखें मूंदे बैठे हैं। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी ने साय सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे फर्जीवाड़े की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराई जाए, समस्त शासकीय व निजी लैंपस और सभी कृषि केंद्रों की जांच हो ताकि इसमें शामिल सफेदपोश चेहरों का पर्दाफाश हो सके।नकली डीएपी और बीज की सप्लाई करने वाली कंपनियों और इन्हें संरक्षण देने वाले अधिकारियों पर आपराधिक मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई हो।

जिन किसानों की फसलें इस नकली खाद-बीज के कारण प्रभावित हुई हैं, उन्हें सरकार तुरंत उचित मुआवजा दे। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही इस नकली खाद-बीज के काले कारोबार पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं लगाया गया और दोषियों को जेल नहीं भेजा गया, तो बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी किसानों के हक के लिए उग्र आंदोलन और चक्काजाम करने को बाध्य होगी। प्रदर्शन में शामिल हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपनेता लखेश्वर बघेल ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की लगातार उपेक्षा कर रही है।खरीफ सीजन के सबसे महत्वपूर्ण समय में किसान खाद और बीज के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों को राहत देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। किसान सुबह से देर शाम तक सहकारी समितियों और खाद केंद्रों के बाहर लंबी कतारों में खड़े रहते हैं, लेकिन उन्हें पर्याप्त मात्रा में डीएपी खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है। मिट्टी से बना नकली डीएपी थमाई जा रही है। भारत डीएपी के नाम पर जो पोटाश और खाद बस्तर के बाजारों में खपाई जा रही है, वह पूरी तरह से फर्जी और अमानक है। किसानों के अनुभवों से यह साफ हो चुका है कि यह खाद सिर्फ मिट्टी और कंकड़ का मिश्रण है। जो कि किसानों के साथ सरासर छल है। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के साथ लगातार छलावा कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसान डीएपी खाद लेने के लिए घंटों कतारों में खड़े रहने को मजबूर हैं, लेकिन उन्हें असली खाद के नाम पर गुणवत्ता विहीन डीएपी उपलब्ध कराई जा रही है। नकली खाद और बीज की बिक्री से किसानों की फसलें प्रभावित हो रही हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है। श्री शुक्ला ने कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत है। समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद और बीज उपलब्ध न होने से किसान खेती करने में भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। यदि यही स्थिति बनी रही तो प्रदेश का अन्नदाता गंभीर संकट में आ जाएगा। नकली खाद-बीज की बिक्री में शामिल दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए, किसानों को प्रमाणित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद-बीज तत्काल उपलब्ध कराया जाए तथा डीएपी की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इस दौरान पूर्व महापौर जतिन जायसवाल, नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी, पूर्व सभापति कविता साहू, कोमल सेना, विक्रम सिंह डांगी, कोषाध्यक्ष रविशंकर तिवारी, लता निषाद, चंपा ठाकुर, महामंत्री अभिषेक नायडू, सुभाष गुलाटी, विजय सिंह, जाहिद हुसैन, अल्ताफ उल्ला खान, अनुराग महतो, नीतीश शर्मा, सुषमा सुता, शहर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष निकेत राज झा, किसान कांग्रेस अध्यक्ष दयाराम कश्यप, प्रवक्ता जावेद खान, ब्लॉक अध्यक्ष बलराम यादव, सूर्यापानी, संतोष सेठिया, फूलसिंह बघेल, नीलूराम, ललिता राव, भोजराज नाग, हनुमान द्विवेदी, संजय पाणिग्रही, संतोष यादव, अनवर खान, विजेंद्र ठाकुर, गणेश कावड़, जीवन लाल, दंतेश्वर राव, सहदेव नाग, संदीप दास, अंजना नाग, ज्योति राव, एस. नीला, मोहसिन खान, सलीम अली, सद्दाम रजा, आकिब रजा, मनिता राऊत, हेमंत कश्यप, शंकर सेन, सोनारू, पार्षद शुभम यदु, जस्टिन भवानी, आभाष महंती, अफरोज बेगम, जयमती, हंसू नाग, खेमराज सेठिया आदि मौजूद रहे।

जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ ने किया प्रदर्शन

0

जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के द्वारा, आई.ओ.सी. राजहरा में काम करने वाले ठेका श्रमिको के विभिन्न निलंबित मांगो की ओर BSP प्रबन्धन का ध्यान आकर्षित करने के लिए आज दिनांक 06/07/2026 दिन सोमवार को दोपहर 12 बजे BSP माइंस ऑफिस के गेट के सामने विरोध (धरना) प्रदर्शन किया गया और अंत जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के द्वारा मुख्य महाप्रबंधक खदान जी के नाम सहायक प्रबंधक शेक शिरीन जी को ज्ञापन सौप कर समापन किया गया।

आज मुख्य महा प्रबन्धन की अनुपस्थिति के कारण जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के ठेका श्रमिक मजदूरों के प्रतिनिधि मंडल ने प्रबन्धन को 15 दिनों का समय दिया गया चुकी पिछले महीने 08/06/ 2026 को सौपे गये ज्ञापन में ठेका श्रमिको का विभिन्न मांग निलंबित है उसे तत्काल पूरा करने का यूनियन की ओर से कड़ाई से प्रबन्धन को कहा गया। इस धरना प्रदर्शन के लिए जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के साथी सुबह 11 बजे जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के कार्यालय में एकत्रित हुए फिर वँहा से लगभग 12 बजे राजहरा माइंस ऑफिस के गेट के पास पहुंच कर BSP प्रबन्धन के खिलाफ जम कर नारे बाजी किया गया जिसमें जन मुक्ति मोर्चा जिन्दाबाद…. BSP प्रबन्धन मुर्दाबाद…ठेका श्रमिको को नाइट एलाउंस 180 रु देना होगा… ठेका श्रमिको को माइंस एलाउंस 150रु देना होगा… नारे प्रमुख थे इस धरना प्रदर्शन में जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के कॉ जीत गुहा नियोगी, बसन्त रावटे, मूलचंद चन्देल, नवल चन्द्राकर, रुपा साहू, रोहित, सरकार दादा, नरेश नायक, चन्द्रशेखर यादव के साथ जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के सैकड़ों मजदूर साथी उपस्थित है

कर्मचारी शर्मा की ईमानदारी ने बढ़ा दी माथुर सिने प्लेक्स की शान

0

फिल्म देखते गिरे बीस हजार रुपए लौटाए

दल्ली राजहरा किसी भी व्यवसायिक संस्थान की विश्वसनीयता वहां कार्यरत कर्मचारियों की ईमानदारी और उनके अच्छे व्यवहार के दम पर बनी रहती है। माथुर सिने प्लेक्स के कर्मचारी श्री शर्मा और उनके साथियों ने ईमानदारी की ऎसी ही शानदार मिसाल पेश की है, जिसने माथुर सिने प्लेक्स के प्रति आम लोगों के भरोसे को और भी मजबूत कर दिया है।

नगर के प्रतिष्ठित माथुर परिवार के सदस्य आशुतोष माथुर अपने परिजनों के साथ माथुर सिने प्लेक्स में नाईट शो देखने गए थे। इसी दौरान उनकी जेब में रखे बीस हजार रुपए गिर गए। इस बात का अहसास आशुतोष माथुर को शो देखकर घर लौटने के बाद हुआ। उन्होंने अपनी जेब देखी तो 20 हजार रुपए गायब थे। उन्होंने घर में ढूंढा तो रुपए नहीं मिले। फिर श्री माथुर वापस सिने प्लेक्स लौटे और वहां कार्यरत कर्मचारियों को घटनाक्रम की जानकारी दी। सिने प्लेक्स के सारे कर्मचारी अलर्ट मोड पर आ गए। कर्मचारी श्री शर्मा और उनके साथियों ने सिने प्लेक्स के अंदर खोजबीन की तो वहां रुपए पड़े मिल गए। इसके बाद शर्मा ने पूरे बीस हजार रुपए आशुतोष माथुर को लौटा दिए। कर्मचारी शर्मा की ईमानदारी से आशुतोष माथुर अभिभूत हो उठे। उन्होंने शर्मा और सारे कर्मचारियों की ईमानदारी की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें थैंक्स कहा। इस बात का जिक्र आशुतोष माथुर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी किया है। यह घटना बताती है कि अगर कर्मचारी ईमानदार और व्यवहार कुशल हों तो संबधित संस्थान निरंतर उन्नति करता है। काम करने वाले लोगों में अगर अपने संस्थान के प्रति जिम्मेदारी हो तो वह खुद की और अपने संस्थान की बाजार में अलग पहचान बना देते हैं।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर रायपुर में भव्य कवि सम्मेलन की तैयारी

0

11 जुलाई को होगा ‘मिट्टी के बेटे’ का आयोजन

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर जुटेंगे देश और प्रदेश के नामचीन कवि

डिप्टी सीएम अरुण साव के मार्गदर्शन में होगा कवि सम्मेलन “मिट्टी के बेटे” का आयोजन

रायपुर। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर में देश और प्रदेश के कवियों का कुंभ लगेगा, राष्ट्रवाद की परछाईं रहे श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भव्य काव्य महोत्सव “मिट्टी के बेटे” का आयोजन किया जा रहा है। डिप्टी सीएम अरुण साव के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में प्रदेश के राष्ट्रवादी युवाओं द्वारा कवि सम्मलेन आयोजित होगा। “मिट्टी के बेटे” शीर्षक से आयोजित होने वाले काव्य महोत्सव का आयोजन राष्ट्रवादी संगठन छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ के सहयोग से किया जा रहा है, कार्यक्रम के संयोजक राष्ट्रवादी विचारक वीरेंद्र दुबे हैं l यह कार्यक्रम 11 जुलाई को रात्रि 8:30 बजे से दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में होगा। आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।कवि सम्मेलन “मिट्टी के बेटे” के संयोजक वीरेंद्र दुबे के अनुसार, कार्यक्रम के संरक्षक एवं मार्गदर्शक प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव हैं। श्री साव के मार्गदर्शन में आयोजित इस काव्य महोत्सव का उद्देश्य डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के राष्ट्रनिष्ठ जीवन, अखंड भारत के संकल्प तथा भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को काव्य के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना है।

मिट्टी के बेटे” में देशभर के कवि होंगे शामिल

काव्य महोत्सव में देश के 3 ख्याति प्राप्त कवि शशिकांत यादव, राम भदावर और अमित शर्मा अपने वीर रस की कविताओं से रायपुर के दर्शकों में राष्ट्रवाद की लहर जगाएंगे। साथ ही छत्तीसगढ़ के 6 प्रतिष्ठित कवि जो देश भर में अपनी रचनाओं के लिए प्रदेश को गौरांवित करते आए हैं ऐसे देवेन्द्र परिहार, मयंक शर्मा, संस्कार साहू, हीरामणि वैष्णव, नरेंद्र गुप्ता, ईशान शर्मा अपनी ओजपूर्ण एवं राष्ट्रभक्ति से परिपूर्ण रचनाओं का पाठ करेंगे। आयोजन में वीर रस, राष्ट्रचेतना, संस्कृति और मातृभूमि के गौरव पर आधारित काव्य प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

साय मंत्रिमंडल, आरएसएस, भाजपा, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की रहेगी उपस्थिति*आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्रीगण, भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी, विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों के प्रतिनिधि, साहित्यकार तथा बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिकों को आमंत्रित किया जा रहा है।क्रेडाई और अष्ट विनायक रियलिटी के सहयोग से हो रहा आयोजनकार्यक्रम के प्रायोजक क्रेडाई तथा सह-प्रायोजक अष्ट विनायक रियलिटी हैं। आयोजन में प्रदेश के राष्ट्रवादी संगठन छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ की विशेष भूमिका रहेगी।

कवि सम्मेलन में एंट्री पास से मिलेगा प्रवेश*काव्य महोत्सव “मिट्टी के बेटे” में प्रवेश केवल एंट्री पास के माध्यम से होगा। इच्छुक नागरिक प्रवेश पत्र संयोजक वीरेंद्र दुबे के कार्यालय, छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ के कार्यालय तथा शहर के विभिन्न निर्धारित केंद्रों से प्राप्त कर सकते हैं।आयोजकों ने प्रदेश के साहित्यप्रेमियों, युवाओं और राष्ट्रभक्ति की भावना से जुड़े नागरिकों से इस विशेष आयोजन में अधिकाधिक संख्या में शामिल होकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को काव्यांजलि अर्पित करने का आग्रह किया है।

युवा पीढ़ी में बढ़ता नशे का चलन: एक गंभीर चुनौती:-आशीष गुप्ता

0

दल्लीराजहरा:-आज के आधुनिक युग में जहां एक तरफ हमारा देश डिजिटल क्रांति और आर्थिक उन्नति की नई ऊंचाइयों को छू रहा है, वहीं दूसरी ओर देश का भविष्य—यानी हमारी युवा पीढ़ी—तेजी से नशे के दलदल में धंसती जा रही है। स्कूल और कॉलेज के छात्रों से लेकर कामकाजी युवाओं तक, नशीले पदार्थों का सेवन एक फैशन और मानसिक तनाव से बचने का जरिया बनता जा रहा है, जो समाज के लिए एक बेहद चिंताजनक संकेत है।क्यों बढ़ रहा है युवाओं में नशे का रुझान?

आशीष गुप्ता के अनुसार, युवाओं में नशे की लत बढ़ने के पीछे कई मुख्य कारण हैंपीयर प्रेशर (दोस्तों का दबाव): कई बार युवा सिर्फ अपने दोस्तों के ग्रुप में ‘कूल’ दिखने या शामिल होने के लिए नशे की शुरुआत करते हैं।तनाव और डिप्रेशन: पढ़ाई का दबाव, करियर की चिंता, और बदलती जीवनशैली के कारण युवा मानसिक तनाव से घिर रहे हैं। इससे बचने के लिए वे गलत रास्तों का सहारा लेते हैं।आसानी से उपलब्धता: सोशल मीडिया और आधुनिक तकनीकों के दौर में प्रतिबंधित नशीले पदार्थों और सिंथेटिक ड्रग्स की पहुंच युवाओं तक बेहद आसान हो गई है।पारिवारिक संवाद की कमी: माता-पिता की व्यस्तता के कारण बच्चों से संवाद कम होना भी उन्हें इस अकेलेपन और भटकाव की ओर धकेलता है।*बढ़ते कदम: रोकथाम के लिए अति आवश्यक उपाय*यदि समय रहते इस गंभीर समस्या पर काबू नहीं पाया गया, तो देश की एक पूरी पीढ़ी बर्बाद हो सकती है। इसके रोकथाम के लिए निम्नलिखित स्तरों पर कड़े कदम उठाने की सख्त जरूरत है:1. पारिवारिक सतर्कता और संवादमाता-पिता को अपने बच्चों के बदलते व्यवहार पर ध्यान देना होगा। उनसे खुलकर बात करें, उनके दोस्तों के बारे में जानें और उन्हें एक सुरक्षित, तनावमुक्त माहौल दें।2. शैक्षणिक संस्थानों की भूमिकास्कूलों और कॉलेजों में केवल किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि नशे के दुष्प्रभावों पर नियमित रूप से काउंसलिंग सत्र और जागरूकता अभियान चलाए जाने चाहिए।3. प्रशासन और कानून की सख्तीपुलिस और नार्कोटिक्स विभाग को शैक्षणिक संस्थानों के आस-पास नशीले पदार्थों की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगानी होगी। ड्रग पेडलर्स (तस्करों) के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई जरूरी है।4. पुनर्वास (Rehabilitation) केंद्रों की सुलभताजो युवा इस लत का शिकार हो चुके हैं, उन्हें अपराधी की नजर से देखने के बजाय मरीज के रूप में देखा जाए। उनके लिए बेहतर और सुलभ काउंसलिंग और नशामुक्ति केंद्रों की व्यवस्था होनी चाहिए।

q

भारतीय जनता पार्टी कुसुमकसा मंडल में आत्मनिर्भर मंडल एवं डीएलपी प्रशिक्षण अभियान के तहत बैठक संपन्न

0

भारतीय जनता पार्टी कुसुमकसा मंडल द्वारा आत्मनिर्भर मंडल एवं डीएलपी प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के साथ-साथ अभियान की रूपरेखा एवं आगामी कार्यक्रमों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।बैठक में मंडल प्रभारी राजेश दसोड़, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र, मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कुंती देवांगन भाजयुमो जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुमित जैन सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर नवनियुक्त एल्डरमेन का पुष्पगुच्छ एवं शुभकामनाओं के साथ स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा आत्मनिर्भर मंडल एवं डीएलपी प्रशिक्षण अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।

दल्लीराजहरा नगर पालिका परिषद में एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) बनाए जाने पर ललित जैन लड्डू ने व्यक्त किया आभार

0

दल्ली राजहरा। भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता एवं वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, जिला बालोद के जिला महामंत्री ललित जैन (लड्डू) को दल्ली राजहरा नगर पालिका परिषद में एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) नियुक्त किए जाने पर उन्होंने प्रदेश एवं जिला नेतृत्व सहित पार्टी के सभी वरिष्ठजनों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।ललित जैन (लड्डू) ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उसके लिए वे सदैव ऋणी रहेंगे। उन्होंने इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए प्रदेश महामंत्री आदरणीय यशवंत जैन जी, जिला अध्यक्ष यशस्वी चेमन देशमुख जी, पूर्व प्रदेश मंत्री आदरणीय राकेश यादव जी, जिला महामंत्री बड़े भाई सौरभ लुनिया जी, मंडल अध्यक्ष दल्ली राजहरा श्री रामेश्वर साहू जी एवं समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा कार्यकर्ताओं का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गई इस जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करें

MOST POPULAR

HOT NEWS