छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में युवक की मौत हो गई है। मामला अर्जुन्दा थाना क्षेत्र अंतर्गत भरदाकला गांव के पास की हैं जहां हाईवा ने ई-रिक्शा को जोरदार ठोंकर मार दी। जिससे ई – रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया । मृतक का नाम अशोक कुमार पिता फूल सिह उम्र 50 वर्ष ग्राम कचांदुर निवासी व सुरेश कुमार घायल हैं घटना के पश्चात् पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल युवक को तत्काल नजदीकी उपचार के लिए अर्जुन्दा अस्पताल भेज दिया । पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही हैं।
सौ से ज्यादा हत्याओं में शामिल रहे 8 लाख के ईनामी नक्सली ने पत्नी, बच्चे की मौजूदगी में किया आत्मसमर्पण
- पत्नी कला और बच्चे को लेकर पहुंचा सरेंडर करने
- गंगालूर एरिया कमेटी का डीवीसीएम और सचिव रहा है दिनेश मोड़ियम
–अर्जुन झा-
जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में पुलिस एवं सुरक्षा बलों के अधिकारियों और जवानों की आंखें उस समय फटी की फटी रह गईं जब एक बड़ा नक्सली लीडर दिनेश मोड़ियम अपनी पत्नी और मासूम बच्चे को साथ लेकर आत्मसमर्पण करने पहुंच गया। दिनेश सौ से अधिक हत्याओं और पचासों बड़ी नक्सली वरदातों में शामिल रहा है। शासन द्वारा उस पर आठ लाख रुपए का ईनाम घोषित था।
बीजापुर जिले में सक्रिय नक्सली संगठन की गंगालूर एरिया कमेटी का डीवीसीएम व सचिव दिनेश मोडियम ने अपनी पत्नी कला मोडियम व बच्चे के साथ बीजापुर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने पहुंचा। 8 लाख का इनामी नक्सली दिनेश मोडियम पेद्दाकोरमा का निवासी है। स्कूली पढ़ाई के दौरान ही वह नक्सलियों के बाल संघम का सदस्य बन गया था। वह बालपन व किशोरावस्था से ही नक्सली संगठन में सक्रिय रूप से काम करता रहा। दिनेश के काम से प्रभावित होकर बड़े नक्सली लीडर उसे बड़ी ज़िम्मेदारी देते रहे और उसे गंगालूर एरिया कमेटी का सचिव बना दिया। गया। दिनेश मोडियम ने गंगालूर क्षेत्र में क़़ई घटनाओं को अंजाम दिया था। उस पर 100 से अधिक हत्याओं में शामिल रहने का आरोप है। गंगालूर क्षेत्र में पुलिस- नक्सली मुठभेड़ों में दिनेश मोडियम कई बार बच निकला। पुलिस को इस मोस्ट वांटेड नक्सली की तलाश थी। पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा नया कैंप के स्थापित किए जाने के बाद तथा जवानों के बढ़ते दबाव से रविवार को बीजापुर पुलिस के समक्ष दिनेश मोडियम अपनी पत्नी कला मोडियम व बच्चे के साथ पहुंचकर आत्मसमर्पण किया। सूत्रों ने बताया कि दिनेश पेद्दाकोरमा का निवासी है। बाल संघम के समय ही वह बड़े नक्सली लीडरों के संपर्क में रहा।पढ़ाई करते समय नक्सलियों के साथ मिल गया। दिनेश मोडियम एके-47, इसांस जैसे बड़े हथियार अपने पास रखता था। उसे नक्सलियों का गढ़ कहे जाने वाले गंगालूर क्षेत्र की कमान दी गई थी। गंगालूर क्षेत्र में आंतक के साथ दिनेश मोडियम कई घटनाओं शामिल रहा है। नक्सली लीडर दिनेश मोडियम के आत्मसमर्पण की जानकारी पुलिस की ओर से अभी तक नहीं दी गई है।
महापौर संजय पांडे ने की अपनी पहली पारी की शुरुआत, किया पदभार ग्रहण
- पूजा अर्चना भारत माता के जयकारे के बीच सम्हाली महापौर की कुर्सी
- “राम दरबार” के साये में करेंगे लोगों का दुख दूर
जगदलपुर नवनिर्वाचित महापौर संजय पाण्डेय ने सोमवार को मेयर के रूप में अपनी पहली पारी की शुरुआत धर्म आराधना के साथ की। इस दौरान बस्तर सांसद महेश कश्यप और कई वरिष्ठ जन मौजूद थे।
नगर निगम कार्यालय जाने से पहले मेयर संजय पांडे माई दंतेश्वरी के मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि विधान से पूजा अर्चना की। निगम कार्यालय में शुभ मुहूर्त पर उन्होंने नगर निगम महापौर के रूप में अपने पहले कार्यकाल की शुरुआत करते हुए पदभार ग्रहण किया। नए महापौर के चेंबर को बहुत ही कम समय में तैयार किया गया है। रात दिन काम करके कारीगरों ने इसे नया रूप दिया है। महापौर जिस कुर्सी में बैठेंगे उसके पीछे एक राम दरबार का बड़ी फोटो लगाई गई है। वहीं कक्ष के भीतर प्रधानमंत्री के छायाचित्र के साथ ही क्रम से अन्य नेताओं और दिवंगत महापुरुषों की भी तस्वीरें लगाई गई हैं। मालूम हो कि चुनाव परिणाम के 13 दिन बाद 1 मार्च को शुभ मुहूर्त में संजय पाण्डे ने अपने पार्षदों के साथ उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वन मंत्री केदार कश्यप, बस्तर सांसद महेश कश्यप, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव तथा अन वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में शपथ ली थी । आज सुबह नगर निगम कार्यालय पहुंचकर महापौर ने पदभार ग्रहण किया। सांसद महेश कश्यप व सभी स्नेहीजनों ने उन्हें बुके भेंट कर बधाई दी। इससे पूर्व संजय पांडे अपनी धर्मपत्नी रेखा पांडे के साथ दंतेश्वरी मंदिर पहुंचे थे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा के नेता, वरिष्ठ नागरिक भी मौजूद रहे। निगम कार्यालय में बस्तर सांसद महेश कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीनिवास राव मद्दी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, पूर्व महापौर सफीरा साहू, भाजपा के वरिष्ठ नेतागण, सभी पार्षद, कार्यकर्ता, निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता आज करेंगे ईडी दफ्तर का घेराव
- ईडी की कार्रवाई के विरोध में 3 मार्च को होगा जंगी प्रदर्शन
- पीसीसी चीफ दीपक बैज ने ईडी की कार्रवाई पर उठाए सवाल
जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि ईडी अपनी सीमाओं से परे जाकर भाजपा के इशारे पर कांग्रेस नेताओं को प्रताड़ित कर रहा है। इसके विरोध में कांग्रेस 3 मार्च को ईडी दफ्तर का घेराव करेगी।
दीपक बैज ने कहा है कि ईडी ने कांग्रेस के सुकमा जिला कार्यालय के निर्माण के संबंध में जानकारी मांगी थी। ईडी को जानकारी देने गए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू को ईडी ने जबरिया 9 घंटे रोके रखा। ईडी की कार्यप्रणाली से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि ईडी जांच करे, कांग्रेस उसमें पूरा सहयोग करेगी, लेकिन यदि ईडी जबरिया कांग्रेस नेताओं से दुर्व्यवहार करेगी तो उसे उसी की भाषा में जवाब दिया जाएगा। ईडी भारतीय जनता पार्टी के एजेंट की भांति काम कर रहा है। भाजपा राज्य में विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए ईडी का दुरुपयोग कर रही है। ईडी के अधिकारी भी अपने शासकीय कर्मचारी होने की मर्यादा को भूलकर भाजपा कार्यकर्ता की भांति काम कर रहे हैं। कांग्रेस इसका विरोध करती है तथा ईडी की कार्यप्रणाली के विरोध में कांग्रेस रायपुर के सुभाष स्टेडियम स्थित ईडी दफ्तर का घेराव करेगी।कांग्रेस ने मांग की है कि सिर्फ कांग्रेस का ही क्यों वह भाजपा के भी खर्चों की पड़ताल करे? ईडी में साहस है तो वह भाजपा के 150 करोड़ रू. की लागत से बने भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे को बनाने का रुपया कहां से आया इसकी जांच करे? कुशाभाऊ ठाकरे परिसर फाईव स्टार होटल की तर्ज पर बनाया गया है। रायपुर में ही भाजपा के कार्यालय एकात्म परिसर की जमीन राजनैतिक दल के कार्यालय के लिये भाजपा ने 1 रू. में हासिल किया था। एकात्म परिसर को व्यवसायिक काम्प्लेक्स में तब्दील कर दिया गया जहां से डेढ़ करोड़ रूपया किराया भाजपा वसूलती है ईडी उसकी जांच करेगी?

अबूझमाड़ पीस हाफ मेराथन में यूपी के अक्षय कुमार और इथियोपिया की हिवेत जेब्रीवाहिद ने मारी बाजी
- अमन की इस दौड़ में देश दुनिया के हजारों धावक हुए शामिल
- महिला वर्ग 10 किमी में उप्र की अमृता पटेल प्रथम और इथियोपिया की प्री वेक्नी द्वितीय
जगदलपुर बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले में आयोजित अबूझमाड़ पीस हाफ मेराथन इतिहास रच गई। अमन की इस दौड़ में देश-दुनिया के हजारों धावक शामिल हुए। संसदीय कार्य, वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप और धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने अबूझमाड़ पीस हॉफ मैराथन 2025 के चौथे आयोजन में शामिल होकर बालक हायर सेकंडरी स्कूल के खेल मैदान में प्रातः 5.30 बजे से दौड़ लगाकर मैराथन दौड़ की शुरूआत की। मैराथन दौड़ शुरू होने के पूर्व हजारों धावकों को वार्मअप कराने हेतु जुम्बा डॉस कराया गया, जिसका धावकों ने खूब आनंद लिया। मैराथन दौड़ ओरछा विकासखंड के ग्राम बासिंग में संपन्न हुई जहां विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया। अबूझमाड़ पीस हॉफ मैराथन दौड़ में हजारों धावकों ने दौड़ लगाई। पुरूष वर्ग में उत्तर प्रदेश के अक्षय कुमार ने 1 घंटा 2 मिनट 15 सेकंड में और महिला वर्ग से इथियोपिया की हिवेत जेब्रीवाहिद ने 1 घंटा 13 मिनट 1 सेकंड में 21 किलोमीटर की दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

वहीं पुरूष वर्ग में इथियोपिया के फिरोमसा 1 घंटा 2 मिनट 52 सेकंड और महिला वर्ग में उत्तरप्रदेश की रेनूसिंह 1 घंटा 13 मिनट 18 सेकंड में दौड़ लगाकर द्वितीय स्थान और पुरूष वर्ग में मोहला मानपुर के फुकेश्वर लाल देशमुख ने 1 घंटा 4 मिनट 14 सेकंड और महिला वर्ग में बिहार की अंजलि ने 1 घंटा14 मिनट 46 सेकंड समय लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। 10 किलोमीटर पुरूष वर्ग में प्रथम स्थान मोनू कुमार, द्वितीय पीयूष मसानी और तृतीय स्थान दीपक कुमार ठाकुर तथा महिला वर्ग में प्रथम स्थान उत्तर प्रदेश की अमृता पटेल, द्वितीय स्थान इथियोपिया की प्री वेक्कनी और तृतीय स्थान उत्तर प्रदेश की अन्नू पाल ने प्राप्त किया। इसी प्रकार 5 किलोमीटर महिला वर्ग में प्रथम स्थान सूरजपूर की सोनिका राजवाड़े, द्वितीय स्थान रायपुर की ईशारानी सिन्हा और तृतीय स्थान सरगुजा की ममता पैकरा ने प्राप्त किया। बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी एवं नारायणपुर कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने अतिथियों का स्वागत किया और मैराथन आयोजन के उदेश्य पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष इंद्रप्रसाद बघेल, सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष रूपसाय सलाम, बृजमोहन देवांगन, गौतम एस गोलछा, संध्या पवार, डीआईजी दंतेवाड़ा कमलोचन कश्यप, पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव मोहित गर्ग, दुर्ग पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला, नारायणपुर पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रॉबिनसन गुरिया, अपर कलेक्टर बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, अभिषेक गुप्ता, संयुक्त कलेक्टर जय उरांव, एसडीएम गौतम पाटिल, अभयजीत मंडावी, डिप्टी कलेक्टर डॉ. सुमित गर्ग, भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिकारीगण, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
विजेताओं को डेढ़-डेढ़ लाख
प्रथम स्थान विजेताओं को मैडल और 1 लाख 50 हजार रूपए की राशि उनके खाते में आरटीजीएस के माध्यम से अंतरण की जाएगी। वहीं द्वितीय स्थान को 1 लाख रूपए और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को 75 हजार रूपए की राशि चैक के माध्यम से पुरस्कृत किया गया। मैराथन दौड में 10वां स्थान प्राप्त करने वालों को भी पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही नारायणपुर जिले और ओरछा विकासखंड के 10 पुरूष वर्ग और 10 महिला वर्ग विजेताओं को भी मैडल और 5-5 हजार रूपए की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। सांसद महेश कश्यप ने सभी विजय धावकों को अपनी शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मैराथन दौड़ के लिए छत्तीसगढ़ समेत देश के विभिन्न राज्यों के 11 हजार से अधीक धावकों ने ऑनलाइन पंजीयन कराया था। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आकांक्षा शिक्षा खलचो ने मैराथन के सफल आयोजन हेतु सभी का आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन परियोजना अधिकारी प्रतिभा शर्मा और व्याख्याता नारायण प्रसाद साहू ने किया।
हारे प्रत्याशी को निर्वाचित सरपंच घोषित करने पर मच गया बवाल
- कांग्रेसियों ने राह चलते लोगों को निर्वाचन प्रमाण पत्र बांट कर किया प्रदर्शन
-अर्जुन झा-
जगदलपुर बस्तर संभाग में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव गड़बड़ी की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। बस्तर जिले के बास्तानार ब्लॉक के बाद अब सुकमा जिले में भी कथित चुनावी धांधली को लेकर बवाल मच गया है। कांग्रेस के लोगों का आरोप है कि एक पराजित सरपंच प्रत्याशी को जीत का प्रमाण पत्र दे दिया गया है। इसके विरोध में आज कांग्रेस के लोगों ने सुकमा में प्रमाण पत्र बांटकर प्रदर्शन किया।

मामला सुकमा जिले की ग्राम पंचायत एर्राबोर का है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि एर्राबोर पंचायत में हारे हुए प्रत्याषी को जीत का प्रमाण पत्र दे दिया गया है। जिसे लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा है। वही कांग्रेस के नेताओं ने सुकमा की सड़क पर सरपंच बनाने का फर्जी प्रमाण पत्र बांटकर विरोध दर्ज कराया और निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए ऐसा कृत्य करने वाले कर्मचारी को हटाने की मांग की है। रविवार शाम 5 बजे कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने जिला मुख्यालय स्थित बस स्टैंड़ पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में हुई गड़बड़ी को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया। युवा कार्यकर्ताओं व नेताओं के हाथों में फर्जी सरपंच बनने के प्रमाण पत्र दिखाई दिए और राहगीरों को सरपंच बनाने का प्रमाण पत्र बांट रहे थे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव कांग्रेस के नेता दुर्गेश राय ने कहा कि इस बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में एर्राबोर पंचायत मे आस जोगी को 169 और करटम लक्ष्मी 88 वोट मिले थे लेकिन रात के अंधेरे में करटम लक्ष्मी को निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र दे दिया गया। वही गुमोड़ी में भी ऐसा ही क्या किया गया है। हारे हुए और जीते हुए दोनो को जीत प्रमाण पत्र दे दिए गए हैं। कांग्रेस नेता दुर्गेश राय ने कहा कि ये गलत हुआ है।भाजपा सरकार के इशारे पर यहां गंदा खेल खेला गया है। अधिकारी और कर्मचारी एर्राबोर में भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं।ऐसे कर्मचारियों को कांग्रेस सबक सिखाएगी। दुर्गेश राय ने कहा कि प्रशासन मामले की निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई करे। इस दौरान काफी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।
किलेपाल में भी हुआ था बवाल
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बास्तानार ब्लाक में भी बवाल हो चुका है। यहां मतगणना में गड़बड़ी की शिकायत करने प्रत्याशी व ग्रामीण किलेपाल जनपद पंचायत में निर्वाचन अधिकारी के पास पहुंचे थे।किलेपाल-2 और बड़े बोदेनार के प्रत्याशी और ग्रामीणों का आरोप है कि मतगणना कुछ और हुआ और मतगणना पत्र में कुछ और लिख दिया गया है।मतगणना सूची भी पीठासीन अधिकारियों द्वारा उपलब्ध नहीं कराई गई। किलेपाल-2 और बोदेनार के प्रत्याशियों ने निर्वाचन अधिकारी को आवेदन देकर रिकाउंटिंग कराने, मत पत्र चेक करने की मांग की थी। किलेपाल-1 से पंच चुनाव में गड़बड़ी ओर बड़े बोदेनार ओर किलेपाल- 2 से सरपंच पद के गड़बड़ी की शिकायत सामने आ चुकी है।
हारे प्रत्याशी को निर्वाचित सरपंच घोषित करने पर मच गया बवाल
- कांग्रेसियों ने राह चलते लोगों को निर्वाचन प्रमाण पत्र बांट कर किया प्रदर्शन
–अर्जुन झा–

आस्था निकुंज और शिवानंद आश्रम मे मनाया गया मंत्री रामविचार नेताम का जन्मदिन
- बच्चों और बुजुर्गों के बीच मनाया गया मंत्री का बर्थडे
जगदलपुर आदिम जाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम के जन्मदिन को जगदलपुर स्थित आस्था निकुंज एवं शिवानंद आश्रम मे समर्थकों द्वारा विविध कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। जन्मदिन को शिवानंद आश्रम के बच्चों ने अविस्मरणीय बना दिया। बच्चों द्वारा भजन कीर्तन गाकर एवं केक व मिठाई बांटकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

धरमपुरा स्थित आस्था निकुंज मे बुजुर्ग माताओं के साथ मंत्री का जन्मदिन मनाया गया। जहां बुजुर्ग माताओ को साड़ी भेंटकर एवं मिठाई खिलाकर, केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। शिवानंद आश्रम के बच्चों ने कहा आश्रम छात्रावासों पर मंत्री का विशेष ध्यान रहता है। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, शिक्षा की गुणवत्ता, खेल व संस्कृति को बढ़ावा देने का काम किया है। कमजोर वर्ग के जरूरतमंद बच्चों के लिए मंत्री ने सराहनीय कदम उठाया है। मंत्री रामविचार नेताम के जन्मदिन के साथ-साथ शिवानंद आश्रम के स्वामी जी का जन्मदिन भी कार्यकर्ताओं ने मनाया।इस अवसर पर मुख्य रूप से राजेंद्र वाजपेयी, दिगंबर राव, संग्राम सिंह राणा, बबलू दुबे, सुरेश कश्यप, राकेश झा, दीपक ठाकुर, दर्शन सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
घोर नक्सल प्रभावित गांव में जनसेवा की मिसाल पेश की सीआरपीएफ के जांबाज जवानों ने
- नक्सलग्रस्त नरसापुरम में सिविक एक्शन प्रोग्राम
–अर्जुन झा-
जगदलपुर जिन गांवों में पहले जहां सूरज की किरण भी दोपहर में ही पहुंचती थी और जो गांव मुख्यधारा से कटे हुए थे, वहां अब सीआरपीएफ जवानों ने पहुंच बना ली है। ये जवान सुरक्षा, शांति और जनसेवा का लक्ष्य लेकर काम कर रहे हैं। ग्रामीणों के दुख दर्द में सहभागी बनकर इन ये जवान शानदार मिसाल पेश कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के सर्वाधिक नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग में मोदी सरकार और विष्णु देव सरकार के सुशासन तथा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवं छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा की दृढ़ इच्छाशक्ति की झलक दिखाई देने लगी है, बस्तर में शांति लौट रही है। इसमें सीआरपीएफ, अन्य केंद्रीय सुरक्षा बलों तथा छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी भूमिका है।

इसी क्रम में सीआरपीएफ की 226वीं द्वारा सुकमा जिले के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र नरसापुरम में सिविक एक्शन कार्यक्रम एवं मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। हमारा प्रयास शांति, शिक्षा और विकास के लिए संकल्पित सीआरपीएफ की 226वीं वाहिनी द्वारा पुलिस महानिरीक्षक (परिचालन) छत्तीसगढ़ सेक्टर रायपुर एवं वाहिनी के कमांडेंट के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियानों के तहत सुकमा जिले के घोर नक्सल प्रभावित गांव नरसापुरम के बालक छात्रावास प्राथमिक स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र में सिविक एक्शन कार्यक्रम एवं मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नरसापुरम, कामाराम, बेंजपल्ली, राजपेंटा, चिमली, रामाराम मिलमपल्ली, अचकट आदि गांवों के लगभग 500 पुरूषों, महिलाओं एवं बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर रण विजय कुमार, 226वीं वाहिनी के वरिष्ठ द्वितीय कमान अधिकारी रण विजय कुमार के साथ सहायक कमांडेंट शशांक चंद्र सिन्हा ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बताया कि नक्सली अपने फायदे और स्वार्थ के लिए गरीब जनता एवं उनके बच्चों को गुमराह कर नक्सली गतिविधियों में जाने के लिए भ्रमित करते हैं। उन्होंने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए आह्वान किया कि वे नक्सलियों के बहकावे में आकर कोई गलत कार्य न करें और आप सभी देश के अग्रणी विकास में भागीदार बनें तथा अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलवाएं एवं केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही नीतियों एवं योजनाओं का भरपूर लाभ उठाएं। उन्होने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए विश्वास दिलाया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सदैव आप लोगों के साथ खड़ा है, तथा हम आपकी मदद के लिए हर संभव प्रयास करेगें, आप लोग भी हमारा सहयोग करें। आर्थिक एवं सामाजिक सहयोग को आगे बढ़ाते हुए सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों को रोजमर्रा में जरूरत पड़ने वाली समाग्री जैसे स्मार्ट टीवी, पानी टंकी, सोलर लालटेन, फावड़ा, गैती, भगोना, पतीला, डेगचा, स्टील गिलास, साड़ी, लुंगी, गमछा, स्लीपर चप्पल, ब्लैन्केट, एवं बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए पठन सामाग्री कॉपी, किताब, स्कूल बैग, पेन, पेंसिल व खेलकूद वॉलीबाल किट, क्रिकेट किट एवं फुटबाल का वितरण किया गया। इसके साथ-साथ इस क्षेत्र के ग्रामीणों को वाहिनी द्वारा निःशुल्क मेडिकल कैंप लगाकर स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। वाहिनी के चिकित्सा अधिकारी द्वारा जांच कर दवाईयां वितरित की गई। साथ ही केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजानाओं हर घर तिरंगा तथा एक पेड़ मांके नाम के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक किया गया। अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इस कार्यक्रम में कमांडेंट के साथ रण विजय कुमार, वरिष्ठ द्वितीय कमान अधिकारी, अनुरंजन उप कमांडेंट, शशांक चंद्र सिन्हा सहायक कमांडेंट, डॉ. बालाकृष्ण जी. चिकित्सा अधिकारी, निरीक्षक, ब्रिजेश कुमार यादव व जितेंद्र सिंह, चिंतलनार, कामाराम एवं मिलमपल्ली के सरपंचों के साथ भारी संख्या में ग्रामीण एवं बल के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।