City Media - Page 625 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 625

ट्रक से टकराई बस मौके पर 3 लोगों की मौत वहीं 12 लोग घायल

0

बालोद: मरकटोला घाट के पास ट्रक और यात्रियों से भरी बस टकरा गई।  जिससे तीन लोगों की मौके पर मौत | वहीं अन्य लोग घायल सूत्रों से जानकारी के अनुसार कल शाम से ट्रक पलटी हुई साइड में पड़ी थी | आज सुबह 8:30 के लगभग रायपुर तरफ से आ रही जीवन महिंद्रा की बस जो मरकाटोला घाटी के पास ट्रक क्रमाक cg 07 CH 8751 से जा टकरा गई जिससे मौके पर तीन लोग की मौत हो गई वही 12 लोग घायल हुए हैं मौके पर पुलिस पहुंच कर पंचनामा कर आगे की कार्यवाही की जा रही है घायलों को उपचार के लिए नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए चारामा भेजा गया तीनों मृतक को पोस्टमार्टम के लिए गुरुर भेजा गया है घटना पुरूर थाना क्षेत्र की है फिलहाल पुलिस एवं अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं तो वहीं बालोद जिले के CMHO भी मौके पर मौजूद है !

राजहरा बाबा मंदिर के पास नर्सरी में फांसी लगाकर आत्महत्या

0

दल्लीराजहरा आज दोपहर राजहरा बाबा नर्सरी के पास एक आदमी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली सूत्रों से  जानकारी के अनुसार बेटी के द्वारा दूसरे जाति में शादी करने से क्षुब्ध होकर घर से निकला था जो सागोन के पेड़ में गमछा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है 11से 2.30 बजे की घटना बताया जा रहा है। मृतक का नाम धनराज निषाद उम्र 55 वर्ष वार्ड नंबर 2 पंडर दल्ली में रहता है। मृतक के तीन बच्चे हैं।

पीएम आवास के नाम पर जुमलेबाजी कर रही बीजेपी : बैज

0
  • केवल 3799 करोड़ रू. से 18 लाख आवास बनाने का दावा जनता से दगाबाजी

रायपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि जिस तरह से 2 करोड़ रोजगार हर साल, 100 दिन में महंगाई कम करने और हर खाते में 15-15 लाख रुपए डालने का वादा जुमला साबित हुआ, उसी तरह से विधानसभा चुनाव के समय मोदी की गारंटी के नाम पर किए गए |
वादे भी जुमले साबित हुए हैं। पीएम आवास योजना 2015 में लागू हुई तब केंद्र और राज्य दोनों जगह बीजेपी की सरकारें थीं। 2011 की जनगणना को आधार मानकर छत्तीसगढ़ के लिए कल 18 लाख आवास का लक्ष्य तय किया गया था। 2015 से 18 तक रमन सरकार के दौरान मात्र 2 लाख 37 हजार ग्रामीण पीएम आवास तथा 19 हजार शहरी पीएम आवास बने। 2018 से 23 तक भूपेश सरकार ने 10 लाख से अधिक पीएम आवास बनाए। शेष लगभग 7 लाख आवास बनाने के लिए भूपेश बघेल सरकार ने विगत बजट में 3234 करोड़ का प्रावधान किया तथा 7 लाख आवासहीनों को मकान देने के लिए पहली किस्त अक्टूबर में ही भूपेश सरकार ने डाल दी थी। मुख्यमंत्री और भाजपा बताएं कि 18 लाख आवास किनके लिए बना रहे हैं? उनकी सूची सार्वजनिक करें। अनुपूरक बजट में पीएम आवास के लिए सिर्फ 3799 करोड़ का प्रावधान है। इतनी कम राशि में 18 लाख आवास कैसे बनेंगे इसका जवाब भाजपा दे।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि भाजपा के नेता बताएं कि 18 लाख पीएम आवास के लिए राज्यांश की राशि कितनी होती है? 3799 करोड़ की राशि अनुपूरक बजट में स्वीकृत की गई है। उससे 18 तो क्या 5 लाख आवास भी नहीं बनाए जा सकते हैं। असलियत यह है कि केंद्रीय योजनाओं में लक्ष्य तय करने का अधिकार राज्य को नहीं होता। 2011 के बाद से केंद्र की मोदी सरकार जनगणना के दायित्व से भाग रही है, ताकि षड़यंत्र पूर्वक नए हितग्राहियों को लाभ से वंचित रखा जा सके। अपनी नाकामी पर पर्देदारी करने मोदी सरकार द्वारा जनगणना नहीं कराने से सबसे ज्यादा नुकसान गरीब वर्ग का हुआ है। नए हितग्राहियों की पहचान कर उन्हें आवास देने के लिए कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ में आवास न्याय योजना शुरू की, जिसकी प्रथम किस्त भी सितंबर महीने में जारी की जा चुकी है, जिसे बंद करने का षड़यंत्र भाजपा सरकार रच रही है। भाजपा को अपने झूठ, जुमले और वादाखिलाफी के लिए छत्तीसगढ़ की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

कांग्रेस ने मनाई वोरा की पुण्यतिथि व पं. शर्मा की जयंती

0

जगदलपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने स्थानीय राजीव भवन में अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष स्व. मोतीलाल वोरा की पुण्यतिथि व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाज सुधारक और प्रसिद्ध साहित्यकार पं. सुंदरलाल शर्मा की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व. मोतीलाल वोरा ने कई साल तक पत्रकारिता की।

उन्होंने पार्षद से मुख्यमंत्री और राज्यपाल तक का लंबा सफर तय किया। 1998 के चुनाव में वे राजनांदगांव से लोकसभा चुनाव जीते थे। 92 साल की उम्र में भी उन्होंने राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई। वे संगठन के प्रति समर्पित रहते थे। मौर्य ने पं. सुंदरलाल शर्मा के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पं. सुंदरलाल शर्मा ने छत्तीसगढ़ में स्वाधीनता आंदोलन की मजबूती और जनजागरण के लिए भरसक प्रयत्न किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में फैले अंधविश्वास, छुआछूत, रूढिवाद जैसी कुरीतियों को दूर करने के लिए अथक प्रयास किया। वे किसानों के अधिकारों की लड़ाई के रूप में प्रसिद्ध कंडेल सत्याग्रह के प्रमुख सूत्रधार थे। श्री मौर्य ने कहा कि पं. शर्मा के जीवन मूल्य सदा प्रेरणा देते रहेंगे। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी सतपाल शर्मा, नरेंद्र तिवारी, कमलेश पाठक, जावेद खान, अभिषेक नायडू, नीलम कश्यप, सुलो कश्यप, शेखर आदि मौजूद रहे |

अवैध कारोबार, शराब बेचने वाले एवं आम जगह पर शराब पिलाने वाले के विरूद्ध एक्शन मोड पर

0

बालोद  पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में एवं अति. पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन तथा समस्त राजपत्रित डिवजन प्रभारी अधिकारी के पर्यवेक्षण में अवैध कारोबार पर लगाम कसने दिनांक 20.12.2023 को जिले के थाना क्षेत्रों में अवैध रूप से शराब बेचने वाले एवं आम जगह पर शराब पिलाने वाले के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत थाना बालोद, थाना सनौद, थाना गुरूर, थाना डौण्डी लोहारा, थाना सुरेगांव, थाना मंगचुवा, थाना गुण्डरदेही, थाना अर्जुन्दा, थाना पुरूर, थाना राजहरा, थाना डौण्डी, चौकी पिनकापार पुलिस द्वारा 34 मामलो में आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गई।

▪️34(2) आबकारी एक्ट के कुल 3 प्रकरण, 03 आरोपी 95 पौव्वा, 17.190 बल्क लीटर जुमला कीमती 7600रू ।

▪️34(1) (क) (ख) के कुल 10 प्रकरण में 10 आरोपी 181 पौव्वा 38.580 बल्क लीटर जुमला कीमती 14.780रू बिक्री रकम 4070रू. ।

▪️36(च) (1) के कुल 16 प्रकरण, एवं 36 (सी) के 05 प्रकरण में कुल 23 आरोपियों पर कार्यवाही ।

तू डाल -डाल, तो मैं पात -पात के खेल में भाजपा ने मारी बाजी

0
  • भाजपा ने सरगुजा के बाद बस्तर को दिया बड़ा तोहफा
  • जगदलपुर के विधायक किरण देव को बनाया गया प्रदेश भाजपा अध्यक्ष
    अर्जुन झा
    जगदलपुर विधानसभा चुनाव के समय से कांग्रेस और भाजपा के बीच चले आ रहे तू डाल -डाल, तो मैं पात -पात के खेल में भाजपा बाजी मारती नजर आ रही है। पहले आदिवासी बहुल सरगुजा संभाग से छत्तीसगढ़ को पहला आदिवासी मुख्यमंत्री देकर भाजपा ने बड़ा मास्टर स्ट्रोक चला था और अब 90 फीसदी आदिवासी आबादी वाले बस्तर संभाग से किरण देव को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाकर भाजपा ने सुपर मास्टर स्ट्रोक चला दिया है। राज्य के आदिवासियों को साधने में कांग्रेस पर भाजपा फिर भारी पड़ गई है। किरण देव भले ही आदिवासी नहीं हैं, मगर आदिवासियों की धरती बस्तर का बेटा होने के नाते बरास्ते किरणदेव भाजपा बस्तर के आदिवासियों का दिल जीतने में कामयाब होगी, इसमें शक की जरा भी गुंजाईश नहीं है। किरणदेव को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की खबर जैसे ही आई जगदलपुर समेत समूचे बस्तर संभाग में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपाइयों और आम नागरिकों ने आतिशबाजी कर व मिठाई बांटकर जश्न मनाना शुरू कर दिया।

कोडेनार पुलिस के हत्थे चढ़े चोरी के दो नाबालिग आरोपी

0
  • 70 हजार के सेलफोन, स्मार्ट वाच और होम थिएटर बरामद

जगदलपुर चोरी के मामले में विधि के संघर्षरत बालकों को पकड़ने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। इन नाबालिगों ने मोबाइल दुकान से मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच व होम थिएटर की चोरी की थी। इन बालकों के कब्जे से 70 हजार रू. मूल्य के मोबाईल फोन, स्मार्ट वाच व होम थिएटर बरामद किए गए हैं।
उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन में अपराधी तत्वों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बड़े किलेपाल की दीपक मोबाइल दुकान से मोबाइल फोन एवं अन्य सामान चोरी करने वाले विधि विरुद्ध संघर्षरत बालकों को पकड़ने में सफलता मिली है। बीते 17-18 दिसंबर की दरमियानी रात बड़े किलेपाल स्थित दीपक मोबाइल दुकान की शीट को उखाड़कर अंदर घुसे इन बालकों ने दुकान से मोबाइल फोन, स्मार्ट वाच व होम थिएटर की चोरी कर ली थी। प्रार्थी बृजेश वर्मा की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच की जा रही थी। डीआईजी एवं एसएसपी जितेंद्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस केशलूर ऐश्वर्या चंद्राकर के पर्यवेक्षण में थाना कोड़ेनार टीम चोरों की पतासाजी में लगी थी। टीम ने संदिग्ध की पहचान कर संदेही को पकड़ा। पूछताछ करने पर विधि से विरुद्ध संघर्षरत 2 बालकों द्वारा घटना को अंजाम दिए जाने की बात स्वीकार की एवं दोनों के कब्जे से चोरी के मोबाइल फोन, स्मार्ट वाच व होम थिएटर जप्त कर लिया गया। विधि विरुद्ध संघर्षरत बालकों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रुक्मणि को अब कलेक्टर दिलाएंगे इंसाफ

0
  •  फर्जी शिकायत के आधार पर छीन ली गई थी नौकरी
  • परियोजना अधिकारी पर अब गिर सकती है गाज

अर्जुन झा
जगदलपुर महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी की कार्यप्रणाली का विरोध करने पर साजिश के तहत बर्खास्त कर दी गई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रुक्मणि सज्जन को अब बस्तर के कलेक्टर इंसाफ दिलाएंगे। झूठी और फर्जी शिकायत के बूते की गई बर्खास्तगी की जांच के आदेश कलेक्टर ने दे दिए हैं। मामले की जांच की जिम्मेदारी तोकापाल के एसडीएम को दी गई है। आरोप है कि रुक्मणि सज्जन को बर्खास्त कराने की साजिश महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी उर्मिला खोब्रागढ़े ने रची थी। इसके लिए सरपंच और ग्रामीणों के नाम से फर्जी शिकायत पत्र लगाए गए थे। अब परियोजना अधिकारी पर फर्जीवाड़ा के आरोप में गाज गिर सकती है।
बस्तर जिले के बास्तानार विकासखंड में पदस्थ महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी के रवैए का विरोध करने पर ग्राम पुसेम की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रुक्मणि सज्जन की नौकरी साजिश के तहत छीन ली गई है। इस मामले में जनपद सदस्यों को भी अंधेरे में रख सेवा समाप्ति के प्रस्ताव को उनसे स्वीकृति दिला दी गई और इसी आधार पर जनपद पंचायत के सीईओ ने बर्खास्तगी का आदेश जारी कर दिया। जिन सरपंच, पंचों व ग्रामीणों की शिकायत का हवाला देकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को बर्खास्त किया गया है, उन सभी ने शपथ पत्र देकर शिकायत की बात से इंकार किया है। बास्तानार विकासखंड में पदस्थ महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी उर्मिला खोब्रागढ़े की मनमानी और लापरवाही को लेकर आएदिन शिकायतें सामने आती रहती हैं। परियोजना अधिकारी के रवैए के खिलाफ आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता एवं सहायिकाएं पूर्व में आंदोलन पर चली गई थीं।इसके चलते आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था चरमरा गई। विगत पांच वर्षों से बतौर प्रभारी पदस्थ परियोजना अधिकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं से समन्वय बनाने और शासन की योजनाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में नाकाम रही हैं और मनमानी पर उतर आई हैं। समय बेसमय आंगनबाड़ी केंद्रों में निरीक्षण के नाम पर पहुंच जाने, कार्यकर्ताओं से दुर्व्यवहार करने, बात बात पर कारण बताओ नोटिस जारी करने, उच्च अधिकारियों के समक्ष झूठी शिकायतें करने जैसे कारनामों से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं परेशान हो हैं। वे परियोजना अधिकारी पर आतंक का राज कायम करने का आरोप लगाते हुए आंदोलन पर उतर आई थीं। कार्यकर्ताओं ने बताया कि परियोजना अधिकारी कभी भी आकस्मिक रूप से आंगनबाड़ी केंद्रों में उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं को परेशान करती हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण के दौरान अनावश्यक आरोप लगाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी कर कार्यकर्ताओं को बर्खास्त करा देने की धमकी भी परियोजना अधिकारी द्वारा दी जाती है। साथ ही प्रतिमाह मानदेय राशि और अन्य देयकों को बेवजह रोक दिया जाता है। इसके चलते आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है। उक्त परियोजना अधिकारी पांच साल से बास्तानार में ही पदस्थ हैं। उनके अधीन दरभा ब्लॉक और बास्तानार ब्लॉक शामिल हैं। 5 वर्षों से बास्तानार विकासखंड की प्रभारी होने की वजह से दोनों ही विकासखंडों में आंगनबाड़ियों का कामकाज प्रभावित हो रहा है। दोनों ब्लॉकों में आंगनबाड़ी केंद्रों के कर्मचारियों के साथ परियोजना अधिकारी समन्वय बनाकर कार्य करने में नाकाम हैं। उनकी मनमानी और लापरवाही के चलते बच्चों और गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं को शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने उच्च अधिकारियों से परियोजना अधिकारी के खिलाफ शिकायत भी की थी। आंदोलन एवं शिकायत करने वालों का नेतृत्व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ की प्रदेश अध्यक्ष रुक्मणि सज्जन कर रही थीं। रुक्मणि सज्जन बास्तानार विकासखंड की ग्राम पंचायत बिरगाली के आश्रित ग्राम पुसेम के आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यकर्ता हैं। परियोजना अधिकारी ने रुक्मणि सज्जन के खिलाफ झूठे शिकायत पत्र लगवाकर उन्हें बर्खास्त करवा दिया। जिन लोगों द्वारा शिकायत की जाने का हवाला देकर बर्खास्तगी की गई है, उनमें बिरगाली के सरपंच अशोक कुमार पोयाम, पुसेम के महेश पोयामी, फगनू राम पोयामी, सुखराम पोयामी आदि शामिल हैं। इन चारों व्यक्तियों ने महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी के समक्ष शपथ पत्र प्रस्तुत कर कहा है कि उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रुक्मणि सज्जन के खिलाफ कभी किसी अधिकारी के समक्ष शिकायती आवेदन ही नहीं दिया है। उनके नाम से फर्जी शिकायती पत्र बनाकर रुक्मणि सज्जन के खिलाफ साजिश रची गई है। सरपंच और ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रुक्मणि सज्जन के कामकाज की सराहना करते हुए उनकी सेवा समाप्ति को गलत ठहराया है।
परियोजना अधिकारी पर हो कार्रवाई
नोटरी द्वारा सत्यापित हलफनामा जिला कार्यक्रम अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर बिरगली के सरपंच अशोक पोयाम, ग्रामीण महेश पोयामी, फगनू पोयामी और सुखराम पोयामी ने परियोजना अधिकारी की साजिश का खुलासा कर दिया है। अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और ग्रामीण परियोजना अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। कलेक्टर शिकायत शाखा ने एसडीएम तोकापाल को रुक्मणि की अपील और शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच कर सात दिनों के भीतर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने कहा है।

थ्रेसर मशीन से दबकर हुई मौत, लापरवाह ट्रेकर चालक पर हुई कार्यवाही

0

 बालोद थाना रनचिरई दिनांक 19.12.2023 के दोपहर 03.00 बजे जरिए मोबाइल से सूचना मिला कि ग्राम चाराचार में एक व्यक्ति का ट्रेक्टर थ्रेसर से दबकर मृत्यु हो गया है, कि सूचना पर हमराह स्टाफ मौके पर पहुंचकर प्रार्थी युगल किशोर साहू पिता परदेशी राम साहू, उम्र 24 वर्ष, ग्राम चाराचार, थाना रनचिरई, जिला बालोद की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 0/2023 धारा 304 (ए) भादवि का देहाती नालसी लेकर विवेचना कर थाना आकर असल नंबरी अपराध कायमी की जाती है। देहाती नालसी नकल जेल है- देहाती प्रथम सूचना पत्र धारा 154 द.प्र.सं. थाना रनचिरई, जिला बालोद (छ0ग0) अपराध क्रमांक 0/2023 धारा 304 (ए) भादवि, नाम प्रार्थी- युगल किशोर साहू पिता परदेशी राम साहू, उम्र 24 वर्ष, ग्राम चाराचार, थाना रनचिरई, जिला बालोद दिनांक घटना समय 19.12.2023 के 02.30 बजे, घटनास्थल- पीपरही खार त्रिवेणी टण्डन का खेत ग्राम चाराचार। दिनांक सूचना समय- 19.12.2023 के 04.10 बजे। दिशा व दूरी 22 कि0मी0 दक्षिण। नाम आरोपी- बिना नंबर का ट्रेक्टयर थ्रेसर चालक गोविंदा, ग्राम चाराचार, थाना रनचिरई, जिला बालोद छ0ग0। देहाती प्रथम सूचना पत्र लेख करने का स्थान- पीपरही खार त्रिवेणी टण्डन का खेत ग्राम चाराचार। देहाती नालसी लेखकर्ता पुलिस अधिकारी का नाम पद- प्रधान आरक्षक 820 नंदकिशोर चन्द्राकर, थाना रनचिरई, जिला

बालोद। दिनांक 19.12.2023 के करीबन 02.30 बजे मैं और गांव का शिव कोसरे के साथ गोविंदा साहू के ट्रेक्टर में बैठकर धान मिंजाई करने गांव के रामकुमार साहू के खेत में धान मिंजाई करने जा रहे थे, कि ट्रेक्टर थ्रेसर को गोविंदा साहू चला रहा था, दोनो ट्रेक्टर में बैठे थे, ट्रेक्टर थ्रेसर को त्रिवेणी टण्डन के खेत के आगे पहुंचे थे कि रामकुमार साहू वहीं पास खडा था, जो बोला मेरा खेत इधर है, तब गोविंदा साहू ट्रेक्टर थ्रेसर को तेज एवं उपेक्षापूर्ण चलाकर ट्रेक्टर थ्रेसर को पलटी कर दिया, जिससे मेड किनारे खडे रामकुमार साहू का थ्रेसर के नीचे दब जाने से घटना स्थल पर मौत हो गया।

रामेश्वर सेन बने सर्व नाई सेन समाज के बस्तर संभाग प्रभारी

0

जगदलपुर सर्व नाई सेन समाज के बस्तर संभाग प्रभारी धनेरामेश्वर श्रीवास सेन व लोचन सेन सर्व नाई सेन समाज की बैठक शहर के कृष्णा मंदिर में संपन्न हुई।बैठक में सर्व नाई सेन समाज के प्रदेश अध्यक्ष पुनीत सेन, सचिव भुवन लाल कौशिक, कोषाध्यक्ष किशन सेन की मोजूदगी में समाज की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। सर्व नाई सेन समाज के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अरुण कौशिक, धनश्याम सेन, मुन्नू सेन पी. श्रीवास, तुमेश श्रीवास, एन. संपत प्रकाश सेन की नियुक्ति की गई। संभाग प्रभारी रामेश्वर श्रीवास को बनाया गया। बैठक में मुख्य रूप से सर्व नाई सेन समाज के बस्तर जिला अध्यक्ष मनोज ठाकुर संभाग के सभी सातों जिलों के अध्यक्ष व सदस्य, राधे श्रीवास, राजू राव, नवनीत सराठे, सियाराम ठाकुर, कृष्णा ठाकुर, गौरी श्रीवास, सरोज श्रीवास, श्रीनू राव मौजूद थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS