City Media - Page 682 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 682

वनग्रामों में अब नहीं होगी पेयजल की किल्लत : जैन

0
  • विधायक रेखचंद जैन ने 6 करोड़ की नल-जल योजना का किया भूमिपूजन
  • सीएम की संवेदनशीलता से अब हर घर को मिलेगा शुद्ध पेयजल : रेखचंद जैन

जगदलपुर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने रविवार को जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ संवेदनशील वनांचल की आठ ग्राम पंचायतों में 6 करोड़ 18 लाख 13 हजार की लागत वाली रेट्रो फिटिंग नल जल योजना और सिंगल विलेज नल जल योजना की आधारशिला रखी।

जैन ने ग्राम पंचायत छोटे कवाली, चेचालगुर, कोलावाड़ा, मिलकुलवाड़ा, चितालगुर, बड़े बोदल, नवागुड़ा, टोंडापाल में नल जल योजना के कार्यों का भूमिपूजन किया। छोटे कवाली में 55.25 लाख की लागत से बनने वाले नल-जल योजना में 45 किलो लीटर क्षमता की टंकी बनाकर व 550 मीटर पाइप लाइन बिछाकर 214 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति की जाएगी। चेचालगुर में 31.78 लाख रुपए की लागत से बनने वाले नल-जल योजना में 3875 मीटर पाइप लाइन बिछाकर 95 घरों में पेयजल आपूर्ति होगी। कोलावाड़ा में 31.54 लाख रुपए की लागत से बनने वाले नल-जल योजना में 3600 मीटर पाइप लाइन बिछाकर 115 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति की जाएगी। मिलकुलवाड़ा में 11.89 लाख रुपए की लागत से बनने वाले नल जल योजना के तहत 1310 मीटर पाइप लाइन बिछाकर 40 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति की जाएगी। चितालगुर में 118.99 लाख रुपए की लागत से नल-जल योजना के तहत 5975 मीटर पाइप लाइन बिछाकर 134 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति की जाएगी। बड़े बोदल में 128.14 लाख रुपए की लागत से 8215 मीटर पाइप लाइन बिछाकर 215 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति की जाएगी। ग्राम नवागुड़ा में 146.09 लाख रुपए की लागत से 5775 मीटर टाइप लाइन बिछाकर 172 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति की जाएगी। टोंडापाल में 94.45 लाख रु. की लागत से 4935 मीटर टाइप लाइन बिछाकर 169 घरों में पानी पहुंचाय जाएगा। इस अवसर पर संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप हर ग्राम पंचायत के हर ग्राम पारा मोहल्ले के हर घर तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। जो सुविधाएं पहले केवल शहरी क्षेत्रों में थी आज सूदूरवर्ती संवेदनशील वनांचल तक इन सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के आने के बाद इस वनांचल क्षेत्र के विकास का जो कार्य आरंभ किया गया था, उसके परिणामस्वरूप आज इस क्षेत्र में सड़क, बिजली, शुद्ध पेयजल एवं शिक्षण संस्थान जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुंची हैं। क्षेत्र का विकास आपके आशीर्वाद से निरंतर जारी रहेगा।

इस दौरान विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद के साथ ब्लाक अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य नीलूराम बघेल, जनपद सदस्य धनसिंग बघेल, वरिष्ठ नेता फ़ूलसिंग बघेल, हीरालाल ध्रुव, मानू नाग, सामूराम कश्यप, नवल नाग, सरपंच चितलगुर मंगाय नाग, उप सरपंच बाधे नाग, उप सरपंच गुमलवाड़ा सोनाधर नाग, पुजारी जयसिंग नाग, लखमू कोटवार, सरपंच नानगुर शांति बघेल, पीलूराम भारती, शरद नागेश, सरपंच नेतानार सुकरा नाग, गुंडाधुर के परिजन जयदेव धुर, सरपंच छोटे कवाली पार्वती ध्रुव, उप सरपंच मेनका सेठिया, पुजारी अनंत राम बघेल, सरपंच बड़े मुरमा मंधर कश्यप, सरपंच बड़े बोदल गंगाराम, एमआईसी सदस्य राजेश राय, वरिष्ठ नेता परमजीत सिंह जसवाल, वरिष्ठ पत्रकार संतोष सिंह, विधि विभाग के जिला अध्यक्ष अवधेश झा, इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह, जिला अध्यक्ष कुलदीप भदौरिया, राजीव युवा मितान क्लब विधानसभा क्षेत्र समन्वयक सूर्या पाणि, गौरव तिवारी, विक्की निषाद समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

अवैध रूप से बड़ीं मात्रा में गांजा तस्करी करने वाले 2 आरोपी की किया गिरफ्तार

0

बालोद :- अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी के रोकथाम हेतु पुलिस महानिरिक्षक दुर्ग रेंज बी0 एन0 मीना के निर्देश प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद जीतेन्द्र यादव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनिल कुमार नायक के मार्ग दर्शन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुरुर जिला बालोद बिनिफान एक्का के थाना प्रभारी पुरुर निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में थाना पुरुर की टीम कू अवैध मादक पदार्थ गांजा के परिवहन करने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई |

थाना प्रभारी पुरुर निरिक्षण शिशुपाल सिन्हा ने बताया की रविवार को मुखबीर के जरिये एक नील रंग की मारुती सुजुकी बेलोरो कार क्रं सीजी 04 एन एल 9546 दो व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा लेकर कोंडा गॉव की ओर से केशकाल कांकेर के रास्ते रायपुर की ओर जा रहा हैं | की सूचना पर ग्राम पुरुर रानी दुर्गावती चौक तिहार एन एच 30 मार्ग के पास आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग कार्यवाही की जा रही थी |

 

कुछ समय बाद मुखबीर के बतायेनुसार एक नीले रंग की मारुति सुजुकी बेलोरो कार कमांक CG-04- NL 9546 आया जिसे इसारा कर रुकवाया गया जिसे नाम पता पूछने पर गोलमोल जवाब देने लगा तथा कड़ाई से पूछताछ करने पर वाहन चला रहा व्यक्ति अपना नाम बाबू सरकार पिता हरिलाल सरकार जाति नमोशूद उम्र 48 वर्ष निवासी माना कैम्प वार्ड नम्बर 15 थाना माना जिला रायपुर (छ0ग0) तथा वाहन में बैठा व्यक्ति अपना नाम गोपाल मण्डल पिता सुकुमार मण्डल उम्र 28 साल जाति नमोजूद निवासी माना कैम्प वार्ड नम्बर 15वाना माना जिला रायपुर (छ०ग०) का रहने वाला बताये जिनके वाहन कार की तलाशी लेने पर CG-04- NL-9546 की तलाशी लेने पर 12 पैकेट खाकी रंग के टैप से लिपटा हुआ मादक पदार्थ गांजा कुल वजनी 21,640 किलोग्राम कीमती 2.16,400 रुपये एवं घटना में प्रयुक्त वाहन को जप्त कर आरोपीयों के विरुध्द धारा 20 (ख) एनडीपीएस कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया तथा आरोपीयों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया। उक्त प्रकरण में पुलिस थाना पुरूर प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, ‘सउनि रूपेश्वर राम भगत, आरक्षक लिखन साहू, किशोर साहू, संदीप यादव, सुरेश पटेल, उमाशंकर जारके, कुलदीप नागवंशी, रुपेश चौरे सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक जोगेन्द्र साहू आरक्षक मिथलेश यादव व उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

संजय बैस की मदद से मिली 30 माह से रुकी हुई पेंशन राशि

0
  • 10800 रुपए पेंशन राशि दिलाई गई
  • सरपंच बसंती ठाकुर एवम रामाधार ने संजय बैस का माना आभार

कुसुमकसा – ग्राम पंचायत गिधाली के आश्रित ग्राम बकलीटोला में 80 वर्ष के बुजुर्ग रामाधार साहू को पिछले तीस माह का पेंशन नही मिल रहा था। जिसकी शिकायत कई बार जिला पंचायत बालोद और जनपद पंचायत डौन्डी एवम ग्राम पंचायत गिधाली में की गई थी। रामाधार के पुत्र गैंद लाल साहू ने बताया की वह अपने पिता के पेंशन की रुकी हुई राशि के लिए सभी कार्यालयों का चक्कर काट थक चुके थे। परन्तु समस्या का निराकरण किसी के पास नही हो रहा था। तभी उनके पड़ोसी और युवा नेता योगेश सोनी ने बताया की एक बार अपनी समस्या को कुसुमकसा के जनपद सदस्य संजय बैंस को बताओ। तब उन्होंने अपनी समस्या से संजय बैंस को अवगत कराया और उनके पिता के 30 माह से रुका हुआ पेंशन राशि दस हजार आठ सौ रुपए का चेक मेरे पिता को स्वयं संजय बैंस और ग्राम की सरपंच बसंती ठाकुर ने घर में आकर दिए। गैंद लाल साहू ने बताया कि उन्हें कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता था। पर संजय बैंस को अवगत कराने से पेंशन का चेक लेकर खुद पहुंच गए। 80 वर्ष बुजुर्ग रामाधार साहू ने बताया की पेंशन की राशि से अपनी निजी जरूरतों को पूरा कर लेता था परन्तु मुझे विगत 30 महीनों से राशि नही मिल रहा था।

मुझे अपनी जरूरतों की समस्याओ का निराकरण करने में दिक्कतें आती थी पर जनपद सदस्य संजय बैंस ने बेटा बनकर मेरी समस्या का समाधान किया। मैं उनका आभार के साथ आशीर्वाद प्रदान करता हु। ग्राम गिधाली सरपंच बसंती ठाकुर ने बताया की इनका पेंशन के बारे में हम लोग भी कई बार जनपद पंचायत एवम जिला पंचायत बालोद में शिकायत कर चुके थे। पर निराकरण नहीं हो पा रहा था। संजय बैंस हमेशा की तरह मदद की भावना से दूसरे क्षेत्र के जनपद सदस्य होने के बावजूद हमारे ग्रामीणों का मदद करते आये है। मैं भी आभार मानती हु और ऐसी मदद की हमेशा आशा रखती हु। जनपद सदस्य संजय बैंस ने बताया की क्षेत्र के लोग छोटी बड़ी समस्या के लिए आते रहते है और मुझे खुशी होती है की मैं समस्याओं का निराकरण कर पाता हूं। और इन बुजुर्ग लोगो का आशीर्वाद ही मेरा इनाम है। मुझे जनता ने अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु जनप्रतिनिधि के रूप में चुनकर जनपद पंचायत का सदस्य बनाया है। मुझे जब जब अवसर मिलता रहेगा तब तब मैं अपने क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण निःस्वार्थ भाव से करता रहूंगा। चेक प्रदान करते समय ग्राम पंचायत गिधाली सरपंच बसंती ठाकुर, सचिव दिनेश तराम, जनपद पंचायत सदस्य संजय बैस, संतोष जैन, जगत सिन्हा, देवेश सिन्हा, योगेश सोनी उपस्थित रहे।

लोकप्रिय जनप्रतिनिधियों में से एक संजय बैस

जनपद पंचायत डौन्डी के कुसुमकसा क्षेत्र के सदस्य संजय बैस अपने क्षेत्र में जनहित कार्यो को लेकर लगातार सक्रिय नज़र आते है। ज्ञात हो कि नेशनल हाइवे 930 के निर्माण कार्यो में अनियमितता को लेकर भी संजय बैस ने आवाज बुलंद कर बालोद जिला प्रशासन तक क्षेत्र की समस्या रखी जिसके बाद से नेशनल हाइवे ठेकेदार द्वारा पेयजल पाइप एवम सड़क निर्माण के कार्यो में सुधार लाया। इसके अतिरिक्त क्षेत्र के सभी पंचायतों में लगातार निरीक्षण, विद्यालयों के भवन के जीर्णोद्धार हेतु राशि स्वीकृत कराई, आंगनबाड़ी केंद्रों में भोजन, खेलकूद के सामानों, वाटर पीयूरिफायर की लगातार निरीक्षण करते रहते है। जिसके कारण उनके क्षेत्र के ग्रामीणों में उनकी लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रही है और उनके कार्यो की लगातार सराहना होते जा रही है।

अवैध रूप से शराब बिक्री करते आरोपी को किया गिरफ्तार

0

दल्लीराजहरा आगामी विधानसभा चुनाव एवं कानून व्यवस्था को देखते हुए पुलिस अधीक्षक  जितेंद्र कुमार , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक, जिला बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा राजेश बागडे के मार्गदर्शन में दिये गये दिशा निर्देशों के परिपालन में थाना स्तर पर टीम गठित किया गया ।

थाना डौण्डी क्षेत्रान्तार्गत पेट्रोंलिग के दौरान जरिये मुखबीर से सूचना मिला की आरोपी तामेश्वर नरेटी पिता सुरेन्द्र नरेटी उम्र 33 साल निवासी ग्राम चौगेल थाना भानुप्रतापपुर जिला कांकेर (छ.ग.) के द्वारा बंधियापारा से अवारी जाने के रास्ते पुल के पास डौण्डी में अवैध रूप से भारी मात्रा में शराब बिक्री कर रहा है कि सूचना पर थाना डौण्डी के स्टाफ के द्वारा जाकर रेड कार्यवाही किया जिसके कब्जे से एक काला रंग के बैग में रखे 50 पौवा देशी प्लेन 9.000 बल्क लीटर कीमती 4000 रू. को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। बाद थाना डौण्डी में आरोपी के विरूध्द अपराध क. 206 / 23 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया है। उक्त आरोपी को माननीय न्यायालय पेश कर ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया है।

प्रकरण के कार्यवाही में थाना प्रभारी डौण्डी निरीक्षक सुनील तिर्की , प्रधान आरक्षक दीपक नरेटी , आरक्षक ईश्वर भंडारी , संजय चेलक की महत्व पूर्ण भूमिका रही हैं।

मुख्यमंत्री बघेल से मिले मौर्य

0
  • सीएम और जिला कांग्रेस अध्यक्ष में हुई गूफ़्तगू

जगदलपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर सौजन्य मुलाकात की और उनका स्वागत किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को एक दिवसीय सुकमा प्रवास पर जाते समय कुछ देर के लिए यहां एयरपोर्ट पर रुके थे। मौर्य ने वहां  बघेल का आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष के बीच कुछ पल तक चर्चा भी हुई। बघेल पूरी आत्मीयता के साथ  मौर्य से मिले।  बघेल और  मौर्य हंसते मुस्कुराते हुए बातें करते नजर आए। इस दौरान इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, महापौर सफिरा साहू, अनवर खान, जीशान कुरैशी आदि मौजूद थे।

कोहकापाल में भी जल जीवन मिशन में गड़बड़ी

0
  • घटिया कार्य के लिए बदनाम पीएचई के उपयंत्री की करतूत
  • मिशन के तहत मिली राशि की चल रही है बंदरबांट
  • मिशन के सभी कार्यों में बारती जा रही अनियमितता

अर्जुन झा

बकावंड  जल जीवन मिशन को अपनी कमाई का मिशन बना चुके लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) के अधिकारियों का एक और बड़ा कारनामा ग्राम पंचायत कोहकापाल में सामने आया है। यहां भी अधिकारियों ने मिशन के सारे कार्य घटिया तरीके से कराए हैं। गांव की सड़कों का सत्यानाश कर दिया गया है। कोहकापाल पंचायत में भी जल जीवन मिशन के कार्य अनियमितता के लिए बदनाम पीएचई के सब इंजीनियर आलोक मंडल की निगरानी में कराए गए हैं।

केंद्र सरकार के जल जीवन मिशन को छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) के अधिकारियों ने कमाई का बड़ा जरिया बना लिया है। बकावंड विकासखंड की ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन के हर कार्य में गड़बड़ी कर विभागीय अधिकारी केंद्र सरकार के करोड़ों रुपयों की बंदरबांट कर रहे हैं। बकावंड में पदस्थ पीएचई के उपयंत्री आलोक मंडल वरिष्ठ अफसरों के संरक्षण में गफलतबाजी कर रहे हैं। सब इंजीनियर जल जीवन मिशन के कार्यों में अनियमितता तो बरत ही रहे हैं, राज्य सरकार की निधि से निर्मित करोड़ों रु. की सड़कों की भी मिट्टी पलीद करने से बाज नहीं आ रहे हैं। सब इंजीनियर आलोक मंडल ने पेयजल आपूर्ति पाईप लाईन बिछाने के नाम पर गांवों में निर्मित सड़कों को खोदवा डाला है। ब्लॉक की ग्राम पंचायत गुमडेल समेत सभी 93 ग्राम पंचायतों में सड़कों को उधेड़ कर रख दिया गया है। गुमडेल पंचायत के बाद अब कोहकापाल ग्राम पंचायत से भी ऐसे ही काले कारनामे सामने आए हैं। केंद्र सरकार द्वारा गांवों के हर घर में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जल जीवन मिशन चलाया जा रहा है। इसकी जिम्मेदारी पीएचई को दी गई है। विभाग के सब इंजीनियर आलोक मंडल ने कोहकापाल में भी पाईप लाईन बिछवाने के लिए सड़कों को तहस नहस करवा दिया है। इस पंचायत में मिशन के सारे कार्य पूरी तरह स्तरहीन कराए गए हैं। टंकी और सार्वजनिक एवं निजी नलों के स्टैंड पोस्ट निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है। स्टैंड पोस्ट के प्लेटफार्म अभी से धसक रहे हैं। पाईप घटिया दर्जे के लगाए गए हैं और मोटर पंप भी घटिया है। इस गड़बड़ी के खिलाफ आवाज उठाने वाले ग्रामीणों को डांट डपट कर चुप करा दिया जाता है। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश पनपने लगा है। बकावंड जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत गुमडेल के आवास पारा की गलियों में ग्राम पंचायत द्वारा लाखों रुपए खर्च कर बनाई सीसी सड़कों को पाईप लाईन बिछाने के लिए पूरी तरह उधेड़ दिया गया है। पाईप लाइनें बिछाने के बाद जेसीबी के जरिए गलियों में मिट्टी का भराव किया गया है। गलियों में कीचड़ भर गया है। इन गलियों में हाल ही में लाखों रु. खर्च कर सीमेंट कांक्रिट सड़कों का निर्माण कराया गया था। गलियां कीचड़ से भरी होने के चलते ग्रामीणों को आवागमन में असुविधा हो रही है।

धसक गए स्टैंड पोस्ट के प्लेटफार्म

महिलाओं को पेयजल के लिए भटकने से बचाने और दूषित पानी का उपयोग बंद करने के लिए जल जीवन मिशन शुरू किया गया है। अधिकारी स्वार्थ के लिए मिशन के कार्यों में जमकर गड़बड़ी कर रहे हैं। पाईप लाईन बिछाने, घरों में निजी और गलियों सार्वजनिक नल के स्टैंड पोस्ट लगाने के लिए प्लेटफार्म निर्माण, ओवर हेड टंकी निर्माण समेत सभी कार्यों में गुणवत्ता को पूरी तरह नजर अंदाज कर दिया गया है। प्लेट फार्म और टंकी निर्माण में बहुत ही कम मात्रा में सीमेंट का उपयोग किया गया है। रेत ज्यादा और सीमेंट कम उपयोग किए जाने से प्लेट फार्म धसक रहे हैं। कोहका पाल, गुमडेल और अन्य ग्राम पंचायतों में निरीक्षण के दौरान पीएचई के अधिकारियों का सारा कच्चा चिट्ठा सामने आ गया। एक भी घर में और सार्वजनिक नलों के प्लेट फार्म साबूत नहीं मिले। जल निकासी की व्यवस्था न रहने से हर घर के आंगन में कीचड़ हो गया है।

ठेकेदार पर थोपते हैं जिम्मेदारी

गुमडेल के सरपंच, उप सरपंच और पंचों ने जब ठेकेदार को सड़क खोदने से मना किया और सही तरीके से नलों के प्लेट फार्म बनाने के लिए कहा, तो उसने यह कहते हुए अपने ढर्रे पर कार्य जारी रखा कि वह सब इंजीनियर के कहे मुताबिक काम कर रहा है। वहीं पीएचई के सब इंजीनियर आलोक मंडल ने यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया कि ठेकेदार मेरी बात नहीं मान रहा है। पंचायत प्रतिनिधियों ने पीएचई के ईई जगदीश कुमार से भी मामले की शिकायत की है। गुमडेल के सरपंच हरीश कश्यप ने इन गड़बड़ियों के लिए सीधे तौर पर सब इंजीनियर आलोक मंडल को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बकावंड जनपद की सभी 93 ग्राम पंचायतों में पक्की सड़कों की दुर्दशा पाईप लाईन बिछाने के नाम पर कर दी गई है। सभी पंचायतों में घटिया तरीके से प्लेट फार्मों का निर्माण कराया गया है।

बना दिया कमाई का मिशन ?

जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए केंद्र सरकार करोड़ों रुपए मंजूर करती है। इस राशि से बोर कराने, मोटर पंप खरीदने, सौर ऊर्जा के जरिए मोटर पंप चलाने , ओवरहेड टंकी निर्माण, गांवों की गलियों में आखिरी घर तक पाईप लाईन बिछाने, हर घर में नल कनेक्शन देने, गलियों में स्टैंड पोस्ट लगाने, नलों के वेस्टेज पानी की निकासी की व्यवस्था करने आदि कार्य कराए जाते हैं। इसके लिए करोड़ों का आवंटन लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को मिलता है। इस रकम की जमकर बंदरबांट की जा रही है। बताया गया है कि हर जगह कम गहराई में बोर कराया गया है और ज्यादा गहराई तक बोर कराने पर व्यय बताकर रकम हड़प ली गई है। बोर में केसिंग और पाईप तथा मोटर घटिया स्तर के लगाए गए हैं। पाईप लाइनों में बिछाए गए पाईप बेहद ही घटिया स्तर के हैं। स्टैंड पोस्ट बनाने में घटिया क्वालिटी की सीमेंट का उपयोग किया गया है। सोलर पैनल्स की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।सभी ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन के कार्य ठेके पर देकर ठेकेदार को भ्रष्टाचार की खुली छूट दे गई है और जब पोल खुलती है, तब सारा दोष ठेकेदार पर मढ़ दिया जाता है।

वर्सन

सड़कों को खोदने की हिदायत

गांवों की सड़कों को नुकसान पहुंचने की शिकायतें मिली हैं। मैंने सभी सब इंजीनियरों को निर्देश दिए हैं कि पाईप लाईन बिछाने में सड़कों को किसी भी तरह की क्षति न पहुंचाएं।

 

पुलिस ने जुआ खेलते 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

0

 

  •  बालोद पुलिस ने जुआ खेलते 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • थाना बालोद क्षेत्र में जुआ में दांव लगाते आरोपियों के फड़ से 4400 रू. को किया गया जप्त

 

बालोद पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव(भा.पु.से.) के द्वारा जिले के सभी थाना एवं चौंकी प्रभारियों को क्षेत्र में जुआ खेलने और खिलाने वालों पर प्रभावी कार्यवाही करने आदेश दिया गया है जिसके परिपालन में-

दिनांक 23/09/2023 के रात्रि में थाना बालोद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टेकापारा में जुआ खेले जाने की सूचना प्राप्त होने पर थाना बालोद के द्वारा संयुक्त रेड कार्यवाही कर जुआ खेल रहे 7 जुआरियों को मौके पर पकड़ा गया। मौके पर जुवारियों के कब्जे से 4400 रू नगदी रकम, ताश के 52 पत्ते जप्त किया गया है, आरोपियों का कृत्य धारा 3(2) सार्वजनिक छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का पाए जाने से थाना बालोद में अपराध क्रमांक 448/2023 का अपराध पंजीबद्व कर 7 आरोपीगण को गिरफतार किया गया।

आरोपी गणों का नामाः-

01.रामनाथ साहू पिता स्व.श्री भगवानी राम साहू उम्र 52 साल ग्राम टेकापारा

02.नरेष कुमार केंवट पिता स्व.श्री बिसरू राम उम्र 46 साल ग्राम टेकापारा

03.गोपीषंकर बंजारे पिता ओहमराम बंजारे उम्र 46 साल ग्राम टेकापारा

04.यषवंत कुमार विष्वकर्मा पिता पोषु राम उम्र 40 साल ग्राम टेकापारा

05.अजय कुमार साहू पिता दुखित राम उम्र 31 साल ग्राम टेकापारा

06.नेमचंद साहू पिता स्व.राजा साहू उम्र 38 साल ग्राम टेकापारा

07.विशाल देवागंन पिता गौतम देवागंन उम्र 23 साल ग्राम हथौद

संपूर्ण कार्यवाही में थाना बालोद के निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय, प्रधान आरक्षक अष्वन कुमार चुरेन्द्र, आरक्षक लवण सिंह राजपुत, मनीष राजपुत, विवेक आनंदधीर, मनोज मेश्राम, मोहन कोकिला,भागीरती उईके, भूपेष सिन्हा, नागेष्वर साहू की सराहनीय भूमिका रही

मोदी सरकार के नए फैसले का देवलाल ठाकुर ने की स्वागत

0
  • महिला आरक्षण बिल पारित होने पर पीएम मोदी का आभार –देवलाल ठाकुर

डौंडीलोहारा:–नई संसद भवन में पहली बैठक के दौरान ही लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम अर्थात महिला आरक्षण बिल पेश किए जाने पर महिलाओं में काफी उत्साह है।भाजपा प्रत्याशी डौंडीलोहारा विधानसभा देवलाल ठाकुर ने इसे लेकर मोदी सरकार की जमकर प्रशंसा व तारीफ की।

देवलाल ठाकुर ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम भारत के राजनीतिक परिवेश को बदल देने वाला साबित होगा। संसद में महिला आरक्षण विधेयक पेश होने पर आभार जताते हुए देवलाल ठाकुर ने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार में पिछले नौ वर्षों से निरंतर न सिर्फ समाज में महिलाओं को सम्मानजनक स्थान दिलाने का काम किया गया है,अपितु आर्थिक रूप से भी समस्त महिलाओं को मजबूत करने का भी प्रयास मोदी जी का रहा है। यह दिखाता है कि मोदी सरकार सिर्फ कथनी में ही नहीं करनी में भी महिलाओं का सम्मान करती है। महिलाएं कैसे मजबूत हों इस दिशा में कार्य करती है। देश में लगभग 50 प्रतिशत महिला मतदाता है। इस आधार पर मोदी सरकार ने लोकसभा में इसे पारित करवाकर यह अधिकार अब महिलाओं को दिया है। जो लोग इसका विरोध कर रहे है उन्हें जनता आने वाले समय में जवाब देगी। आने वाले दिनों में अब अधिक संख्या में महिलाए लोकसभा और विधानसभा में पहुंचेंगी।

संसदीय सचिव जैन की सरलता के कायल हुए खिलाड़ी

0
  •  विधायक रेखचंद जैन के सहज सरल व्यवहार ने जीत लिया खिलाडियों का दिल
  • मॉर्निंग वॉक करते लालबाग मैदान में मिले यंगस्टर्स से

जगदलपुर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन प्रात: जनसंपर्क अभियान के तहत लालबाग मैदान पहुंचे और वहां प्रेक्टिस कर रहे खिलाड़ियों से मुलाकात की। जैन ने उपलब्ध सुविधाओं एवं संसाधनों के बारे में उनसे चर्चा की। खिलाडियों ने सुविधाओं की सराहना करते हुए छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार एवं विधायक रेखचंद जैन का आभार व्यक्त किया।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन की सहजता एवं सरलता की तारीफ करते हुए खिलाड़ियों एवं मार्निंग वॉक करने आए लोगों ने कहा कि जनप्रतिनिधि हो तो रेखचंद जैन जैसा। श्री जैन ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार आने के बाद जगदलपुर में खेल मैदान एवं खेल सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। शहर के इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम, हाता ग्राउंड, धरमपुरा क्रीड़ा परिसर, लालबाग खेल मैदान का विकास किया गया है। उन्होंने कहा कि लालबाग मैदान में पहले रात्रि के समय टहलने की सुविधा उपलब्ध नहीं थी, वहां हमारी सरकार ने हाई मास्ट लाइट लगवाई है। जिससे यहां अब रात्रि में भी टहलने की सुविधा उपलब्ध है।इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ सहयोगी परमजीत सिंह जसवाल, यशपाल ठाकुर, समाजसेवी निर्मल लोढ़ा समेत बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे।

संवेदनशील दरभा क्षेत्र में बह रही विकास की बयार : रेखचंद जैन

0
  • संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने सूदूरवर्ती दरभा में किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

जगदलपुर संसदीय सचिव एवं जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन ने अति संवेदनशील एवं सुदूर स्थित दरभा में अनेक विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने श्री जैन के साथ भूपेश है, तो भरोसा है का नारा बुलंद किया।

जैन ने परदेसिन माता के जयघोष के साथ 5 लाख रुपए की लागत से निर्मित मातागुड़ी का लोकार्पण किया एवं 10 लाख 42 हजार रुपए की लागत से सोनमती घर से जयदेव घर तक बनने वाली 260 मीटर सीसी सड़क का भूमिपूजन किया। दरभा पहुंचने पर कांग्रेस नेताओं एवं ग्रामीणों ने संसदीय सचिव रेखचंद जैन का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। इस अवसर पर रेखचंद जैन ने कहा कि हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप सूदूरवर्ती संवेदनशील दरभा क्षेत्र का विकास हमारी प्राथमिकता में शामिल रहा है। हमारी सरकार के प्रयासों के परिणाम स्वरूप आज दरभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हुआ है। दरभा में पुल , पुलिया, सीसी सड़क, आरसीसी नाली, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, मातागुड़ी जीर्णोद्धार, पेयजल आपूर्ति के कार्य किए गए हैं। इससे क्षेत्र के लोगों में हर्ष व्याप्त है और हर व्यक्ति “भूपेश है तो भरोसा है” का नारा लगा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार में यह क्षेत्र उपेक्षित तथा विकास की मुख्यधारा से कटा हुआ था। हमारी सरकार बनने के बाद विकास के जो कार्य किए गए हैं, उससे लोगों का कांग्रेस सरकार के प्रति भरोसा बढ़ा है।

इस अवसर पर संसदीय सचिव रेखचंद जैन, सरपंच दरभा शिवा नाग, माटी पुजारी बुधराम नाग, माटी पुजारी भीमा, माहंगू पुजारी, फगनू पुजारी, रामनाथ पुजारी, राजू यादव, बावडू यादव, माहरू, रामधर सिरहा, आयता नाग, गंगू पुजारी, रामनाथ, दिलीप यादव, युवा मितान सचिव रिंकू महादेव नाग सांसद प्रतिनिधि, जयदेव नाग लेम्पस अध्यक्ष, पार्षद राजेश राय, पार्षद सूर्या पाणी, वरिष्ठ नेता गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार संतोष सिंह, विधि विभाग के जिला अध्यक्ष अवधेश झा, विक्की निषाद, गौरव तिवारी, गणेश सोनी, राजेश दास, प्रभु कश्यप, चक्रधर कश्यप, मनीष सिंह बघेल, सुखमन नाग, मूरो राम कश्यप, दिलीप नाग, तरुण ठाकुर, कमलेश नाग, राजू यादव, कैलाश समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS