City Media - Page 1773 of 1802 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1773

Breaking जिला पुलिस ने पशु तस्करी के तहत तीन लोगों को किया गिरफ्तार

0

👉 पशु तस्करी पर नकैल कसने के लिए बालोद पुलिस मुस्तैद
👉 तस्करी मे प्रयुक्त पायलेट बोलेरो वाहन जप्त, तीन सहयोगी आरोपी हुए गिरफ्तार
👉 मामले मे नागपुर के 03 आरोपी पुर्व मे पशुकु्ररता अधिनियम, छ.ग.कृषिक पशु अधिनियम के तहत हो चुके है गिरफ्तार।

थाना गुण्डरदेही द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह मीणा के निर्देशन मे पशु तस्करो पर नकैल कसते हुए अपराध क्रमांक 326/20 पशु के प्रति कु्रता अधिनियम की धारा 11(घ)(ड), छ.ग.कृषिक पशु अधिनियम की धारा 4,5,10 के तीन सह आरोपीयो को गिरफ्तार किया है, तीनो आरोपी सुरेश साहू, डिगेश्वर साहू, वेदकुमार साहू ओझागहन कंवर चैकी थाना गुरूर क्षेत्र के हैै। दिनांक 21.07.2020 एवं 22.07.2020 के दरम्यानी रात्रि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वाहन क्रमांक MP 22 H 1742 में पशुधन को क्रुरता से भरकर ओझागहन गुरूर क्षेत्र से नागपुर की ओर ले जा रहे है, कि सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री डी0आर0 पोर्ते एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्री दिनेश सिन्हा से सतत् मार्गदर्शन में

गुण्डरदेही थाना क्षेत्र के चैनगंज में गोपनीय रूप से पुलिस बल लगाकर प्रातः 05.00 बजे वाहन क्रमांक MP 22 H 1742 को चेक करने हेतु रोका गया, पुलिस को आता देख आरोपीयान भाग खड़े हुए,जिसे पुलिस बल द्वारा दौडाकर घेराबंदी कर पकड़ा गया। वाहन को चेक करने पर 38 पशुधन वाहन के अंदर मिले, जिनमें से 02 पशुधन मृत अवस्था में पाये गये। पशु सहित वाहन को जप्त कर आरोपी इमरान साह, मोहम्मद शादिक शेख ,अनिल रमेश उइके को थाना गुण्डरदेही के अपराध क्रमांक 326/20 , पशु के प्रति क्रुरता अधिनियम 1960 की धारा 11(घ)(ड़) , छ0ग0 कृषिक पशु परीक्षण अधिनियम की धारा-4,5,10 के तहत् दिनांक 22.07.2020 को गिरफ्तार कर रिमांड में जेल भेजा गया था। आरोपीगण से पुछताछ पर तस्करी के मामले मे लोकल सहयोगी आरोपीयो के बारे मे जानकारी मिली थी की ग्राम ओझागहन क्षेत्र के निवासी सुरेश एवं उनके सहयोगी डिगेश्वर साहू, वेद कुमार साहू द्वारा जो की पेशे से पशु कोचिया का काम करते है नागपुर के इमरान एवं शादिक को पशु तस्करी हेतु मदद भी करते है, इनके द्वारा क्षेत्र के लोगो से संपर्क कर पशु वंश को इकठ्ठा कर सूचना नागपुर के तस्करो को दी जाती है तत्पश्चात् वाहन नागपुर से बुलाकर उसे लोड कराया जाता है, एवं सुरक्षित छत्तीसगढ़ से बाहर निकालने के जिम्मेदारी इनकी होती है इनके द्वारा लोड वाहन के परिवहन के दौरान अपने वाहन को बतौर पायलट इस्तेमाल करते हुए 02 कि.मी.सामने चलकर पुलिस की उपस्थिति की रिपोर्ट मोबाइल के माध्यम से लोड वाहन के चालक को दी जाती है। रास्ता क्लियर होने की स्थिति मे वाहन को सुरक्षित तरीके से रहवासी क्षेत्रो से निकाला जाता है। इस काम के लिए इनको उचित कीमत दी जाती है। सहयोगी आरोपी सुरेश साहू के कब्जे से पायलेटिंग वाहन क्रमांक CG 24 K 4247 को जप्त कर उक्त तीनो आरोपीयो को गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर भेजा गया है। शेष अन्य आरोपीयो की गिर. हेतु प्रयास किये जा रहे है। आरोपीगण की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी गुण्डरदेही, रोहित मालेकर, निरीक्षक मनीष शर्मा ,थाना प्रभारी गुरूर, उप निरी0 कैलाश मरई , चैकी कंवर , सउनि दुर्जन लाल रावटे, आरक्षक प्रवीण सोनी, आरक्षक योगेश सिन्हा, आरक्षक वरूण कुर्रे, आरक्षक जीवन नाग, आरक्षक डिलेंद्र साहू , आरक्षक रतन लाल डहरे, सैनिक श्याम लाल का विशेष योगदान रहा।

नाम आरोपी-

  1. सुरेश साहू पिता मंशाराम साहू ,उम्र 26 वर्ष सा0 ओझागहन थाना गुरूर
  2. डीगेश्वर साहू पिता चुन्नु लाल साहू उम्र 23 वर्ष साकिन ओझागहन थाना गुरूर
  3. वेद कुमार साहू पिता मंशाराम उम्र 28 वर्ष साकिन ओझागहन थाना गुरूर

जप्तीः-एक बोलेरो वाहन CG 24 K 4247 ।

जिला कलेक्टर ने नगरीय निकायों में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ किया फ्लैगमार्च

0

घोषित प्रतिबंधों का पालन सुनिश्चित करने लाऊडस्पीकर के माध्यम से की गई अपील

बालोद . नोवल कोेरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव व रोकथाम हेतु कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जनमेजय महोबे ने आज शाम प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जिले के नगरीय निकाय क्षेत्रों में फ्लैगमार्च किया। लाऊडस्पीकर के माध्यम से नागरिकों को मास्क का उपयोग करने, फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा जिला प्रशासन द्वारा घोषित प्रतिबंधों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की गई। अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी ए.के.बाजपेयी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.आर.पोर्ते सहित अन्य अधिकारी फ्लैगमार्च में शामिल थे। 

Breaking जिले की समस्त देशी-विदेशी मदिरा दुकाने 29 जुलाई तक बंद रहेंगे

0

बालोद – नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) के प्रसार को देखते हुए संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम की दृष्टि से बालोद जिले के नगर पालिका क्षेत्र बालोद, दल्लीराजहरा एवं नगर पंचायत क्षेत्र डौण्डीलोहारा, अर्जुन्दा, गुण्डरदेही, डौण्डी व गुरूर की समस्त देशी-विदेशी मदिरा दुकानों को कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा जारी आदेश दिनांक 20 जुलाई 2020 द्वारा बंद किया गया है। उक्त आदेश में जिले के ग्राम पंचायत क्षेत्र में स्थित विदेशी मदिरा दुकान सिकोसा एवं देशी मदिरा दुकान सिकोसा, अरकार, मंगचुआ एवं कुसुमकसा को बंद नहीं किया गया था, परन्तु जिले की अन्य मदिरा दुकानों के बंद हो जाने पर इस दुकानों में सामाजिक अलगाव का पालन कराना दुष्कर होगा एवं संक्रमण की संभावना से इंकार नही किया जा सकता। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जनमेजय महोबे ने छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24 की उपधारा(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 23 जुलाई 2020 की रात्रि 12 बजे से 29 जुलाई 2020 की रात्रि 12 बजे तक विदेशी मदिरा दुकान सिकोसा एवं देशी मदिरा दुकान सिकोसा, अरकार, मंगचुआ एवं कुसुमकसा के काउंटर बिक्री को भी बंद रखते हुए ऑनलाईन होम डिलीवरी के माध्यम से बिक्री किए जाने आदेशित किया है।

कलेक्टर की अपील: कोरोना वायरस से बचाव हेतु मास्क का उपयोग और फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन एवं कोविड-19 अस्पताल से डिस्चार्ज हुए मरीजों को होम क्वारंटिन का कड़ाई से पालन कराए

0

बालोद – कलेक्टर जनमेजय महोबे ने जिलेवासियों से अपील की है कि नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव हेतु मास्क का उपयोग और फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करें। उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) को संक्रमण बीमारी घोषित किया है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह तथ्य परिलक्षित है कि कोरोना वायरस से पीड़ित या संदेही से दूर रहने की हिदायत है। कलेक्टर ने जिलेवासियों से कहा कि आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें। घर से बाहर निकलते समय मुॅह एवं नाक को मास्क या गमछा से ढंके। खांसते या छींकते समय रूमाल का उपयोग करें। भीड़-भाड़ वाले स्थानों में जाने से बचें। समूह में न रहें। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। कलेक्टर ने कहा कि सतर्कता और सावधानी तथा व्यक्तिगत और सामूहिक जिम्मेदारी से ही इस बीमारी को फैलने से रोका जा सकता है। 

कलेक्टर जनमेजय महोबे ने कहा कि आइसोलेशन सेंटर में आवश्यक व्यवस्थाये सुनिश्चित कराये कोविड-19 अस्पताल से डिस्चार्ज हुए मरीजों को होम क्वारंटिन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराएॅ। अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए मरीजों को 14 दिन के होम क्वारंटिन में रहना अनिवार्य होता है। महोबे आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित स्वास्थ्य विभाग की बैठक में निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए मरीजों के घर में 14 दिन की अवधि का उल्लेख कर स्टीकर चिपकाएॅ और नियमित रूप से मॉनीटरिंग भी की जाए। उन्होंने चिन्हांकित किए गए आइसोलेशन सेंटर्स की जानकारी ली और वहॉ सभी आवश्यक व्यवस्थाएॅ सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने जिले में कोरोना वायरस की रोकथाम हेतु लोगों में जनजागरूकता लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों को फिजिकल डिस्टेंसिंग तथा मास्क का उपयोग करने के फायदे से अवगत कराएॅ और विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से उन्हें जागरूक करें। कलेक्टर ने कोरोना संदिग्ध व्यक्तियों का अब तक लिए गए सैम्पल की जानकारी ली। बैठक में बताया गया कि अब तक 6,110 सैम्पल लिए गए हैं, जिसमें से 5,355 निगेटिव और 82 पॉजिटीव तथा 677 रिपोर्ट लंबित हैं। नियमित रूप से सैम्पल लिया जा रहा है। कलेक्टर महोबे ने कहा कि दूसरे राज्यों से आने वाले व्यक्तियों तथा होम क्वारंटिन का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों की जानकारी जिला कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम के दूरभाष क्रमंाक 07749-223950 पर दिया जा सकता है।

कलेक्टर ने अस्पताल में नियमित रूप से कार्य कर रहे स्टॉफ के लिए तनाव कम करने तथा अनुकूल वातवरण का निर्माण करने योगा तथा अन्य गतिविधियॉ कराने के भी निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि इससे स्वास्थ्य कर्मियों को कार्य करने में सहजता का अनुभव होगा। कलेक्टर ने मौसमी बिमारियों से निपटने हेतु की गई तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्रों में एंटी स्नेक वेनम दवाईयों की उपलब्धता की जानकारी ली। कलेक्टर ने जिला अस्पताल में आवश्यक निर्माण कार्यों, बैठक व्यवस्था, ओपीडी में पर्याप्त सुविधा आदि की जानकारी ली। इस अवसर पर अपर कलेक्टर ए.के.बाजपेयी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.आर.पोर्ते, एस.डी.एम.बालोद सिल्ली थामस, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल.रात्रे, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. भूमिका वर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय द्वारा रक्षा बंधन के शुभ अवसर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को रक्षा सूत्र के साथ माँगा ये ख़ास उपहार

0

रायपुर – इस पत्र का उद्देश्य आपको आपका दादा जो आपने कांग्रेस अध्यक्ष पद पर रहते हए, चुनावी घोषणा पत्र में छत्तीसगढ़ की सभी माताओं-बहनों के साथ किया था, आपने उन्हें विश्वास दिलाया था, की छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी, तो प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी लागू की जाएगी। आपके वादे पर छत्तीसगढ़ की बहनो मे आपको दोनों हाथों से आशीर्वाद दिया और आप पर विश्वास किया, जिसके फलस्वरूप आप छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद पर आसीन हुए।

छत्तीसगढ़ प्रदेश की संस्कृति मे बहन का विशेष महत्व है। तीजा-पोरा, राखी यह बहनों के त्यौहार हैं। अपने भाइयों के लिए छत्तीसगढ़ की हर महिला वर्षभर तीजा व रक्षाबंधन का इंतजार करती है. और भाई भी उसे कुछ ना कुछ उपहार देता है।

आज कोरोना वैश्विक महामारी से पूरा देश ग्रसित है. हमारा छत्तीसगढ़ भी इससे अछूता नहीं है। 10 दिनों के लॉकडाउन मे बहनों पर होने वाली घरेलू हिंसाओ पर कमी आई थी,परन्तु  लॉक डाउन समाप्त होने के बाद और शराब दुकानों के पुनः शुरू होने के साथ ही अत्याचार की शुरुआत पुनः हो गयी है। एक माँ का बच्चा जब नशे के हालात में डूबे हुए अपने पिता से अपनी माँ को पीटते हुए देखता है, तो उस बच्चे के मन की पीड़ा उस दर्द को आप भलीभांति समझ सकते होंगे, अपने पति से रोज पिटती, उस बहन की पीड़ा भी असहनीय होती है प्रदेश के मुखिया होने के नाते बहनों की इस पीड़ा को दूर करें।

आपकी यह बहन आपको याद दिलाती है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री का राजधर्म जनता से किए वादे को पूरा करना है। इस रक्षाबंधन में छत्तीसगढ की बहनों को उपहार स्वरूप कांग्रेस पार्टी का पूर्ण शराबबंदी का वादा पूरा कर वह भेंट अवश्य देगा रक्षासूत्र के साथ तिलक हेतु रोली और अक्षत भेज रही हूँ जो आपतो आपका राजधर्म याद दिलाता रहेगा, ऐसा मेरा विश्वास है। प्रदेश की लाखों बहनों के सामने अपने उपहार का इंतजार कर रही ।

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय द्वारा रक्षा बंधन के शुभ अवसर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को रक्षा सूत्र के साथ माँगा ये ख़ास उपहार

0

रायपुर – इस पत्र का उद्देश्य आपको आपका दादा जो आपने कांग्रेस अध्यक्ष पद पर रहते हए, चुनावी घोषणा पत्र में छत्तीसगढ़ की सभी माताओं-बहनों के साथ किया था, आपने उन्हें विश्वास दिलाया था, की छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी, तो प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी लागू की जाएगी। आपके वादे पर छत्तीसगढ़ की बहनो मे आपको दोनों हाथों से आशीर्वाद दिया और आप पर विश्वास किया, जिसके फलस्वरूप आप छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद पर आसीन हुए।

छत्तीसगढ़ प्रदेश की संस्कृति मे बहन का विशेष महत्व है। तीजा-पोरा, राखी यह बहनों के त्यौहार हैं। अपने भाइयों के लिए छत्तीसगढ़ की हर महिला वर्षभर तीजा व रक्षाबंधन का इंतजार करती है. और भाई भी उसे कुछ ना कुछ उपहार देता है।

आज कोरोना वैश्विक महामारी से पूरा देश ग्रसित है. हमारा छत्तीसगढ़ भी इससे अछूता नहीं है। 10 दिनों के लॉकडाउन मे बहनों पर होने वाली घरेलू हिंसाओ पर कमी आई थी,परन्तु  लॉक डाउन समाप्त होने के बाद और शराब दुकानों के पुनः शुरू होने के साथ ही अत्याचार की शुरुआत पुनः हो गयी है। एक माँ का बच्चा जब नशे के हालात में डूबे हुए अपने पिता से अपनी माँ को पीटते हुए देखता है, तो उस बच्चे के मन की पीड़ा उस दर्द को आप भलीभांति समझ सकते होंगे, अपने पति से रोज पिटती, उस बहन की पीड़ा भी असहनीय होती है प्रदेश के मुखिया होने के नाते बहनों की इस पीड़ा को दूर करें।

आपकी यह बहन आपको याद दिलाती है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री का राजधर्म जनता से किए वादे को पूरा करना है। इस रक्षाबंधन में छत्तीसगढ की बहनों को उपहार स्वरूप कांग्रेस पार्टी का पूर्ण शराबबंदी का वादा पूरा कर वह भेंट अवश्य देगा रक्षासूत्र के साथ तिलक हेतु रोली और अक्षत भेज रही हूँ जो आपतो आपका राजधर्म याद दिलाता रहेगा, ऐसा मेरा विश्वास है। प्रदेश की लाखों बहनों के सामने अपने उपहार का इंतजार कर रही ।

आम आदमी पार्टी आमरण अनशन के चौथे दिन शारीरिक अस्वस्थता के चलते आमरण अनशन तोड़ा गया

0

बालोद – आम आदमी पार्टी आमरण अनशन का चौथा दिन है डोंडी लोहारा विधानसभा अध्यक्ष सन्तोष देवांगन जी एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष दल्लीराजहरा दुवारा 12 सूत्रीय विभिन्न मांगों को सन्दर्भ में अनिश्चित कालीन आमरण अनशन पर बैठेगे पूर्व कांकेर लोकसभा सगठन मंत्री दीपक आरदे ने बताया कि दिनांक 19 / 7 / 2020 से आमरण अनशन करने वाले भाई नरायण राव जी डोंडी लोहारा विधानसभा उपाध्यक्ष का चार दिन के बैठे आमरण अनशन के कारण शरीर अत्यधिक कमजोर ब्लड प्रेसर हाई होना एवं सुगर लेवल बहुत ही कम ऒर बात चीत नही करने की स्तिथि में न होने के कारण इसके बाद भी शासन प्रशासन की ओर से हमारी मांग को नजर अंदाज किया गया जिसके चलते नरायण राव की शाररिक स्तिथि को देखते हुये आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष मधुसूदन साहू सगठन मंत्री घनश्याम चन्द्राकर कोषाध्यक्ष बालकसिह साहू व अन्य उपस्थित दल्लीराजहरा के नागरिकों के हाथों से जूस पिला कर नारायण राव जी का आमरण अनशन तोड़ा गया

देवेंद्र सिंग्रामें डौंडी ब्लाक सरपंच संघ के नए अध्यक्ष बने।

0

डौंडी:- आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र डौंडी में सरपंच संघ पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें देवेंद्र सिंग्रामें अध्यक्ष व भीखम भूआर्य और ममता मंडावी उपाध्यक्ष,गौतम कोर्राम सचिव ,अनीता पौषार्य सह सचिव,कार्तिक राम दुग्गा कोषाध्यक्ष ,हृदय राम कवाची संरक्षक ,गणेश राम सेवता संरक्षक ,चंद्रलेखा पायले राधेश्याम कुमेटी संगठन महामंत्री तथा कार्य-कारिणी सदस्य बसंती ठाकुर, पांचो बाई मरकाम संगीता नेताम , माहरीन टेकाम, ईश्वरी गोर्रा ,गंगाबाई, नाथूराम, बुढ़ान सिंह उईके , जगनू राम भेड़िया ,रामप्रसाद दर्रो , छबि लाल मरकाम को सर्वसम्मति से पदाधिकारी चुने गए।

Breaking डोंडी ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार घायल

0

डोंडी – मामला डोंडी थाना क्षेत्र का है जिसमे गिरवर साहू नामक युवक साइकिल से जा रहा था तभी  एक तेज रफ़्तार ट्रक चोरापड़ाव के पास युवक को अपनी चपेट में ले लिया जिससे युवक घायल हो गया और उसी अवस्था में उसे आसपास के लोगों द्वारा दल्लीराजहरा के आरोग्य अस्पताल ले जाया गया है जहाँ उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है और साइकिल पहिये के निचे आ जाने से पूर्णतः क्षतिग्रस्त हो गया है |

जिले में अब तक 428 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

0

बालोद . जिले में चालू मानसून सत्र के दौरान 01 जून से आज 22 जुलाई 2020 तक 428 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। कलेक्टर कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार बालोद तहसील में अब तक 505.6 मिलीमीटर, गुरूर तहसील में 588.6 मिलीमीटर, गुण्डरदेही तहसील में 469.3 मिलीमीटर, डौण्डी तहसील में 322.6 मिलीमीटर और डौण्डीलोहारा तहसील में 253.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

MOST POPULAR

HOT NEWS