City Media - Page 31 of 1802 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 31

पूर्व जनपद सदस्य संजय बैस के द्वारा पूज्य पिताजी की स्मृति में आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह गीता उपदेश के साथ समाप्त हुआ।

0

ग्राम कुसुमकसा में पूर्व जनपद सदस्य संजय बैस एवं बैस परिवार के द्वरा अपने पूज्य पिता स्वर्गीय जयपाल सिंह बैस के प्रथम पुण्य स्मृति में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया गया था । इस भागवत कथा के समाप्ति के अंतिम दिन बैस परिवार के द्वारा नेत्र शिविर का आयोजन किया गया । इस नेत्र जांच शिविर में 695 व्यक्तियों का नेत्र परीक्षण हुआ जिसमें 270 लोगों को चश्मा वितरण किया गया तथा 168 लोगों को ऑपरेशन के लिए 30 दिसंबर 2025 को रायपुर ले जाया जाएगा । इस नेत्र शिविर में कुसुमकसा के आसपास के लोगों ने लाभ लिया है । यह नेत्र शिविर रात्रि 8:30 तक चला । नेत्र शिविर में निशुल्क दवाई का वितरण भी किया गया । नेत्र शिविर का आयोजन गणेश विनायक अस्पताल रायपुर के सहयोग से किया गया था । श्रीमद् भागवत कथा के कथाकार पंडित कृष्णकांत शास्त्री कवर्धा वाले थे। कथा के अंतिम दिन लगभग 4 हजारों से अधिक की संख्या में लोगों ने कथा श्रवण किया तथा महाप्रसाद का भी आनंद लिया ।

कथा के अंतिम दिन भागवत आचार्य श्री कृष्ण कांत शास्त्री जी ने गीता उपदेश एवं तुलसी वर्ष के संबंध में बताया हुआ । उन्होंने श्रीमद् भागवत गीता के बारे में बताया कि व्यक्ति के जीवन में सबसे पुण्य का काम है श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन करना व्यक्ति का जीवन में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन बहुत बड़ी पुण्य का काम होता है । उन्होंने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा भगवान का स्वरूप है तो गीता भगवान के मुखारविंद से निकली हुई अमर वाणी है । उन्होंने बताया कि पांडव और कौरव के बीच जुए में पांडव की हार होती है तब दुर्योधन दुशासन को द्रौपति का चीर हरण करने का आदेश देता है । भगवान श्री कृष्ण के सहयोग से द्रोपती की रक्षा होती है इस हार के बाद पांडवों को 12 वर्ष की वनवास तथा 1 वर्ष का अज्ञातवास में जाना पड़ता है । अज्ञातवास उपरांत जब लौटकर वापस आते हैं तब श्री कृष्णा दुर्योधन के पास जाता है और पांडवों को राज्य का कुछ हिस्सा देने की बात करता है । दुर्योधन मना कर देता है कृष्णा कहता है कि पांडव को कुछ नहीं मात्र पांच गांव ही दे दीजिए । लेकिन दुर्योधन कहता है कि जब तक युद्ध नहीं होगा 5 गांव तो क्या आप को सुई के नोक के बराबर भी जमीन नहीं दी जाएगी । इस तरह महाभारत युद्ध की बिगुल फूंका जाता है । अर्जुन के सारथी बने भगवान कृष्णा को अर्जुन कहता है सारथी रथ को लेकर दोनों सेनाओं के बीच में ले चलो मैं देखना चाहता हूं कि मुझे किनके साथ युद्ध करना है और कौन मेरा सहयोगी है । एक ओर कौरव तो दूसरी ओर पांडव अपनी सेना को लेकर युद्ध के लिए तैयार खड़े हैं । अर्जुन युद्ध से विचलित हो जाता है कि मैं किनको मारूंगा कौरव पक्ष में खड़े भीष्म पितामह गुरु द्रोण आचार्य , अश्वत्थामा को देखकर विचलित हो जाते हैं । कि मैं युद्ध नहीं करूंगा इससे अच्छा है कि हम सभी राज पाठ को छोड़कर वनवासी की तरह जिंदगी जिए । लेकिन भगवान कृष्णा उन्हें विराट स्वरूप दिखाकर अर्जुन को समझाता है कि अर्जुन तुम्हारे मन में कैसा विचार पनप रहा है अर्जुन कहते हैं पार्थ मै किसके साथ लडू । गुरु द्रोण जिन्होंने मुझे युद्ध कला सिखाया है वह पितामह जिनके गोदी में मैं खेल कर बड़ा हुआ हूं यह सगे संबंधी किन से मैं लडू कन्हैया मैं इनको नहीं मार सकता । भगवान कृष्णा कहता है अर्जुन अगर यह अर्जुन इन्हें नहीं मारेगा तो और भी अर्जुन है जो इनको मारने के लिए तैयार हो जाएगा । अर्जुन यह शरीर किराए का घर है आत्मा अजर और अमर है । ना इसे अग्नि जला सकती है और ना पानी भीगा सकती है वह एक शरीर से दूसरे शरीर दूसरे शरीर तीसरे शरीर में चलाए मान है। हमारे अंदर यह जो आत्मा है न जाने कितनी बार मां बनी पिता बने भाई बना बहन बने हम जैसे वस्त्र बदलते हैं वैसे ही आत्मा एक शरीर से दूसरा शरीर बदलता है । भगवान ने अर्जुन को दिव्या दृष्टि दिया और कहा अर्जुन देखो सब मुझ में है मैं ही धरती हूं मैं ही आकाश हूं मैं ही शत्रु हूं और मैं ही मित्र हूं । जितने भी इस दुनिया में क्रियाकलाप हो रहा है वह सब मेरे अंदर ही हो रहा है । शास्त्री जी ने बताया जो मनुष्य गीता पढ़ ले सुन ले दर्शन कर ले या जिनकी मृत्यु के बाद सीने में श्रीमद् गीता रख दे वह विष्णु लोक में जाता है । इसलिए सभी के घरों में गीता होनी चाहिए गीता रखने से कल्याण नहीं होता । इसे पढ़ कर जीवन में उतारना पड़ता है गीता में लिखा है शरीर को स्वस्थ रखना है तो प्राणायाम करना होगा मन को स्वस्थ रखना है तो मन को विचार अच्छे रखने होंगे । परोपकार की भावना रखना होगा गीता पढ़ने का कोई भी निर्धारित समय नहीं होता । किसी भी समय गीता पढ़ा जा सकता है । पूर्ण जन्म के पाप से गीता मुक्ति दिलाता है इसलिए इसे भागवत गीता कहते हैं ।चाहे किसी की भी पूजा करोगे अंत में भगवान विष्णु के शरण में ही जाओगे । देवताओं में विष्णु शास्त्र में गीता और मंत्र में ओम से बड़ा कोई मंत्र नहीं इन तीनों से बड़ा कोई सेवा नहीं ।भगवान कृष्ण ने अर्जुन से कहा अर्जुन लड़ना पड़ेगा और अर्जुन लड़े तथा विजय हुए ।गीता उपदेश समाप्ति के उपरांत भाव विभोर होकर संजय बैस ने कहा आज का दिन मेरे लिए अद्भुत समावेश लेकर आया है आज ही मैंने अपने पूज्य पिताजी ,गुरु अपने भगवान जिन्होंने मुझे दुनिया में हाथ पकड़ कर चलना सिखाया । लोगों से पहचान दिलाई मुझे जीवन जीने की कला सिखाए उनको मैंने खोया है । आज उनकी की पूर्ण स्मृति में मैंने श्रीमद् भागवत गीता का आयोजन किया है ।जिसमें मेरे पूरे परिवार ने एक-एक कदम पर मेरा साथ दिया । इसका आप सभी साक्षी बने मैं आप सभी को धन्यवाद देता हूं । आपके चरणों को प्रणाम करता हूं । हमारे पूज्य भागवताचार्य कृष्ण कांत शास्त्री ने श्रीमद् भागवत कथा का बेहतरीन पाठ आप लोगों को सुनाया मैं उन्हें भी धन्यवाद देता हूं मैं उन सभी टेंट वाले भाई माइक वाले भोजन व्यवस्था सभी का धन्यवाद देता हूं । आप सभी को एक खुशी की बात भी बता रहा हूं आज इस जगह में श्रीमद् भागवत गीता का पाठ हो रहा है उसी जगह में छत्तीसगढ़ शासन की ओर से 20 बिस्तर अस्पताल के लिए स्वीकृत हो गया है । जल्दी ही यहां 75 लाख रुपए की लागत से 20 बिस्तर अस्पताल बनेगा कुसुमकसा एवं आसपास के ग्राम वाले भाइयों बहनों को इसका लाभ मिलेगा । इसके लिए मैं छत्तीसगढ़ शासन का भी धन्यवाद देता हूं ।

अधिकारी ठाकुर ने प्राथमिक शाला पिरीद एवं भेंगारी का निरीक्षण कर शिक्षा गुणवत्ता का किया मूल्यांकन

0

अधिकारी ठाकुर ने प्राथमिक शाला पिरीद एवं भेंगारी का निरीक्षण कर शिक्षा गुणवत्ता का किया मूल्यांकन विद्यार्थियों से बातचीत कर अध्ययन-अध्यापन एवं शाला के व्यवस्थाओं का जाना हाल, पूरे मनायोग से विद्या अध्ययन कर जीवन में आगे बढ़ने की दी सीख बालोद, 24 दिसम्बर 2025जनसंपर्क अधिकारी चंद्रेश ठाकुर ने मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता माॅनिटरिंग के तहत गत दिनों बालोद विकासखण्ड के प्राथमिक शाला पिरीद एवं भेंगारी का निरीक्षण कर इन शालाओं में जरूरी सुविधाओं की उलपब्धता एवं शिक्षा गुणवत्ता की स्थिति का मूल्यांकन किया। इस दौरान ठाकुर ने विद्यालय के सभी कक्षाओं में पहुँचकर बच्चों से बातचीत कर शाला में अध्ययन-अध्यापन की व्यवस्था, शिक्षकों की नियमित उपस्थिति एवं जरूरी सुविधाओं की उलपब्धता के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत कर पढ़ाई-लिखाई के अलावा उनके दैनिक दिनचर्या एवं अन्य गतिविधियों के संबंध में भी जानकारी ली।

ठाकुर ने विद्यार्थियों को समझाईश देते हुए कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए पढ़ाई-लिखाई बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि दुनिया में कोई भी काम असंभव नही है, कठिन परिश्रम, लगन, धैर्य एवं त्याग से सभी उपलब्धियां प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों को पूरे मनोयोग से विद्या अध्ययन कर जीवन में खूब प्रगति करते हुए अपने माता-पिता, परिवार, स्कूल एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं का नाम रोशन करने को कहा। श्री ठाकुर ने विद्यार्थियों को निरंतर ज्ञानार्जन करने के साथ-साथ सदाचारी एवं व्यवहार कुशल बनने तथा नशापान आदि बुराईयों से जीवन भर दूर रहने की सीख दी। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के अंतर्गत निर्धारित बिंदुओं के अनुसार शाला के भौतिक वातावरण, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का समुचित क्रियान्वयन, स्कूल में बच्चों की सीखने की स्तर की स्थिति आदि विभिन्न बिंदुओं का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिका भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश भर सहित बालोद जिले के अटल परिसरों का किया वर्चुअल लोकार्पण जिले के दल्लीराजहरा, चिखलाकसा, डौण्डी, गुरूर, गुण्डरदेहरी और अर्जुंदा में हुआ लोकार्पण

0

बालोद, 25 दिसम्बर 2025भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज प्रदेश भर सहित बालोद जिले के 06 नगरीय निकायों में अटल परिसर का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया। उन्होंने अटल जी को श्रद्धांजली अर्पित करते हुए कहा कि अटल जी के नेतृत्व में देश में विकास, पारदर्शिता और सुशासन की नई दिशा प्राप्त की है। उनका समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाने का संकल्प आज भी हमारी शासन नीति का केन्द्रीय आधार है। यही भावना छत्तीसगढ़ सरकार के प्रत्येक कार्यक्रम, योजना और निर्णय का मार्गदर्शन करती है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में शासन को सशक्त बनाने के लिए प्रशासनिक सुधार, पारदर्शी व्यवस्था, समयबद्ध सेवाओं की आपूर्ति और जनविश्वास की पुर्नस्थापना का प्रयास लगातार जारी है। मुख्यमंत्री साय ने वर्चुअल माध्यम से जिले के नगर पालिका दल्लीराजहरा, नगर पंचायत चिखलाकसा, डौण्डी, गुरूर, गुण्डरदेहरी और अर्जुंदा में नवनिर्मित अटल परिसर का लोकार्पण कर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित किया। नगर पालिका दल्लीराजहरा में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू, राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य यशवंत जैन, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री पवन साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवलाल ठाकुर, नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिकगण उपस्थित थे। इस अवसर पर अतिथियों के द्वारा नगर के वरिष्ठजनों का शाॅल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य यशवंत जैन ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के अलावा छत्तीसगढ़ में विकास की गंगा बहाकर छत्तीसगढ़ के नवनिर्माण में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान है। इसी प्रकार नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू ने छत्तीसगढ़ के विकास हेतु पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी के द्वारा की गई सौगातांे के संबंध में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी। समारोह को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवलाल ठाकुर एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधि पवन साहू ने भी संबोधित कर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के देश के नवनिर्माण में उनके योगदानों पर प्रकाश डाला।

तुलसी पूजन दिवस पर विहिप पदाधिकारियों ने शहरवासियों को दी शुभकामनाएं

0

दल्लीराजहरा विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष नीलेश श्रीवास्तव एवं नगर अध्यक्ष शंकर साहू , जिला उपाध्यक्ष ममता यदु, जिला मातृशक्ति संयोजिका सत्य साहू ने तुलसी पूजन दिवस के पावन अवसर पर समस्त शहरवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को माता लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है तथा तुलसी की पूजा से घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है।उन्होंने बताया कि तुलसी पूजन दिवस तुलसी के धार्मिक एवं औषधीय महत्व को उजागर करता है। शास्त्रों के अनुसार तुलसी पूजन से भगवान श्रीहरि विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।तुलसी पूजन दिवस की तिथिहिंदू पंचांग के अनुसार तुलसी पूजन दिवस प्रतिवर्ष 25 दिसंबर को मनाया जाता है। इस वर्ष पौष माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि का शुभारंभ 24 दिसंबर को सायं 7 बजकर 52 मिनट से होगा एवं समापन 25 दिसंबर की रात 10 बजकर 29 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार तुलसी पूजन दिवस 25 दिसंबर को ही मनाया जाएगा।तुलसी पूजन विधि एवं महत्वतुलसी पूजन दिवस के दिन प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण कर तुलसी के पौधे की विधिवत पूजा करने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन तुलसी माता का पूजन करने से घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है, मानसिक शांति प्राप्त होती है तथा परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।अंत में विहिप पदाधिकारियों ने सभी नागरिकों से तुलसी पूजन कर भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को अपनाने का आग्रह किया।

दल्ली राजहरा क्षेत्र में 25 दिसंबर को अटल परिसर का लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

0

नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 3 में लगभग 30 लाख की लागत से निर्मित पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी की प्रतिमा का उनके जन्मदिवस पर 25 दिसंबर गुरुवार को प्रातः 10:00 बजे मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन विष्णु देव साय,अध्यक्षता अरुण साव उपमुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन विकास विभाग, अति विशिष्ट अतिथि विजय शर्मा उपमुख्यमंत्री, भोजराज नाग सांसद कांकेर लोकसभा, अनिला भेड़िया विधायक डोंडी लोहारा एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा वर्चुअल रूप से लोकार्पण किया जाएगा l मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेंद्र वार डेकर ने शहर के सभी जनप्रतिनिधियों एवं गण मान्य नागरिकों को लोकार्पण कार्यक्रम में आमंत्रित करते हुए शामिल होने की अपील की हैl

बालोद, बेमेतरा, दुर्ग, कबीरधाम एवं राजनांदगांव के न्यायिक अधिकारियों का संभाग स्तर पर कम्प्यूटर कौशल संवर्धन कार्यक्रम

0

बालोद, 21 दिसम्बर 2025छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, बिलासपुर के तत्वावधान में दुर्ग संभाग के समस्त न्यायिक अधिकारियों के लिए कम्प्यूटर कौशल संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन 20 दिसम्बर को नवीन कॉन्फ्रेंस हॉल, जिला न्यायालय, दुर्ग में किया गया। कार्यक्रम में दुर्ग संभाग के अंतर्गत जिला बालोद, बेमेतरा, दुर्ग, कबीरधाम एवं राजनांदगांव के सभी न्यायिक अधिकारियों की सहभागिता रही। कार्यक्रम का उद्देश्य न्यायिक अधिकारियों की सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी दक्षताओं को सुदृढ़ करना तथा न्यायालयीन कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं तकनीक सक्षम बनाना था।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10.30 बजे उद्घाटन सत्र से हुआ। उद्घाटन सत्र में न्यायालयीन अभिलेखों का डिजिटलीकरण, पेपरलेस कोर्ट की अवधारणा, न्यायालयीन कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग, ई-साक्ष्य (डिजिटल साक्ष्य प्रबंधन), ई-कॉपींग, हाईकोर्ट फास्टर मेल सेवा, ई-एससीआर पर जजमेंट सर्च, सीसीटीएनएस, आईसीजेएस एवं मेरी पहचान, साथ ही सीआईएस 4.0 का अवलोकन एवं हँड्स-ऑन प्रशिक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान की गयी। यह सत्र मास्टर ट्रेनर प्रतीक टेम्भुरकर, व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी, रायगढ़ एवं मास्टर ट्रेनर सुश्री सतप्रीत कौर छाबड़ा, व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी, बालोद (डौंडीलोहारा) द्वारा गया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथियों का स्वागत पर्यावरण अनुकूल पौधे देकर किया गया। इसके अतिरिक्त मुख्य अतिथियों को जिला न्यायालय के मध्यस्थता केन्द्र दुर्ग द्वारा मध्यस्थता पर आधारित एवं प्रकाशित पुस्तक ष्सद्भाव एवं समाधान की यात्राष् की प्रति प्रदान की गयी। इसके साथ ही जिला बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम एवं राजनांदगांव से उपस्थित मुख्य अतिथियों को उनके जिले के अपराध के संबंध में केन्द्रीय जेल दुर्ग में निरूद्ध बंदियों द्वारा बनायी गयी पेंटिग्स भी भेंट स्वरूप प्रदान की गयी। साथ ही न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधिपति छग उच्च न्यायालय बिलासपुर के संदेश से प्रेरित होकर दुर्ग जिले में बच्चों की सुरक्षा के संबंध में की जा रही नवीनतम पहल बाल सुरक्षा ब्रिगेड से भी प्रतिभागियों को अवगत कराया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से टेक्नोलॉजी से संबंधित आकर्षक रंगोली बनायी गयी। इसके साथ ही उक्त कार्यक्रम में केन्द्रीय जेल दुर्ग में निरूद्ध बंदियों, पैरालीगल वालेंटियर्स तथा लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के कर्मचारियों द्वारा बनायी गयी पेंटिग्स की प्रदर्शनी भी रखी गयी थी।

दल्ली राजहरा : वार्ड क्रमांक 21 में बच्चों को पिलाई गई पल्स पोलियो दवा

0

दल्लीराजहरा।नगर के वार्ड क्रमांक 21 में पार्षद भूपेंद्र श्रीवास की उपस्थिति में मीतानिन दीदियों द्वारा वार्ड के बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई गई। इस दौरान पार्षद भूपेंद्र श्रीवास ने उपस्थित नागरिकों से बच्चों को नियमित रूप से पोलियो ड्रॉप्स पिलाने और स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रति जागरूक रहने की अपील की।उन्होंने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए पल्स पोलियो अभियान अत्यंत आवश्यक है, जिसमें समाज के हर वर्ग की सहभागिता जरूरी है।इस अवसर पर वार्ड की मीतानिन पूर्णिमा सावलकर एवं कमलेश्वरी साहू के साथ बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

लिटिल बर्ड्स एकेडमी का वार्षिक उत्सव एवं रजत जयंती समारोह संपन्न

0

दल्लीराजहरा आयरन ओर द्वारा संचालित लिटिल बर्ड्स एकेडमी स्कूल का वार्षिक उत्सव एवं 25वां स्थापना वर्षगांठ (रजत जयंती) समारोह रविवार को बीएसपी ओपन एयर थिएटर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा के अध्यक्ष तोरन लाल साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्य विजया खान ने की। वहीं विशेष अतिथि के रूप में डीएवी स्कूल के प्राचार्य राजशेखर राव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पुरोबी वर्मा एवं तारीक खान की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना गीत के साथ किया गया। इसके पश्चात नर्सरी एवं प्राइमरी कक्षाओं के बच्चों द्वारा प्रस्तुत फैंसी ड्रेस एवं नृत्य कार्यक्रम दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहे। सभी बच्चों ने पूरे उत्साह एवं आत्मविश्वास के साथ मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा पूर्व बैच के छात्र एवं वर्तमान में कोंडागांव में पदस्थ मेडिकल ऑफिसर डॉ. हिमांशु सिन्हा को मुख्य अतिथि तोरन लाल साहू एवं पूर्व अध्यक्ष पुरोबी वर्मा के करकमलों से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही कक्षा दसवीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के अगले चरण में मिडिल एवं हाई स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां दी गईं, जिनके माध्यम से नशा मुक्ति एवं बालिकाओं को खेलों में आगे बढ़ाने का सामाजिक संदेश दिया गया।

बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित पालकों एवं अतिथियों का मन मोह लिया।मुख्य अतिथि तोरन लाल साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि वार्षिक उत्सव विद्यार्थियों के लिए अपनी छुपी प्रतिभाओं को मंच देने का महत्वपूर्ण अवसर होता है। शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाती हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों की मेहनत और समर्पण की सराहना की।विशेष अतिथि डीएवी स्कूल के प्राचार्य राजशेखर राव ने कहा कि विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम अत्यंत प्रेरणादायक रहे। यह उत्सव मनोरंजन के साथ-साथ छात्रों के व्यक्तित्व विकास का प्रतीक है। शिक्षा ही वह मजबूत नींव है, जिस पर भविष्य का निर्माण होता है।पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पुरोबी वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक बच्चों को अनुशासन एवं मार्गदर्शन के माध्यम से बेहतर इंसान बनाते हैं। यदि कभी शिक्षक डांटते हैं तो उसे सकारात्मक रूप में लेना चाहिए, क्योंकि उनका उद्देश्य बच्चों का उज्ज्वल भविष्य होता है।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य विजया खान ने सभी अतिथियों, पालकों, शिक्षकों, ड्राइवर स्टाफ, अटेंडेंट स्टाफ एवं पीटीए बॉडी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन संजुक्ता भंज, आशा गोदी एवं एस. अंसारी द्वारा किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल प्रेसिडेंट शेख नबी खान सहित कार्यालय स्टाफ तैयब अंसारी, रविंद्र साहा, गोल्डी सामटकर, संदीप ठाकुर, डोमेंद्र साहू, गजेंद्र साहू, गजेंद्र कोर्राम, योगेश दामले, कुनाल दास एवं सुभाष उइके का विशेष सहयोग रहा।विद्यालय परिवार ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

दल्ली राजहरा में भालू की फिर दस्तक, ओपन थिएटर और माइन्स ऑफिस चौक के आसपास दिखा वीडियो सामने आने के बाद लोगों में दहशत, वन विभाग की तैयारी पर उठे सवाल

0

दल्ली राजहरा (बालोद)। नगर में भालू की मौजूदगी एक बार फिर लोगों के लिए चिंता का कारण बन गई है। शुक्रवार रात दल्ली राजहरा के ओपन थिएटर के आसपास भालू को घूमते हुए देखा गया। इसके साथ ही माइन्स ऑफिस चौक क्षेत्र में भी भालू के विचरण की पुष्टि हुई है। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल फोन से भालू का वीडियो बनाया, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।इससे पहले भी दल्ली राजहरा के विभिन्न इलाकों में भालू देखे जाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लगातार शहरी क्षेत्र में भालू के दिखने से यह प्रतीत हो रहा है कि वह भटककर आबादी वाले क्षेत्र में आ गया है। वीडियो सामने आने के बाद आसपास के रहवासी सहम गए हैं और रात के समय आवाजाही को लेकर भय का माहौल बन गया है।

स्थिति को देखते हुए वन विभाग द्वारा सायरन बजाकर लोगों को सचेत करने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि विभागीय स्तर पर यह भी बताया जा रहा है कि भालू को पकड़ने अथवा सुरक्षित रूप से जंगल की ओर भेजने के पर्याप्त संसाधन उपलब्ध नहीं हैं। पूर्व में भी भालू देखे जाने के बावजूद कोई ठोस व्यवस्था न होने से लोगों में आक्रोश और डर दोनों व्याप्त हैं।नगरवासियों ने मांग की है कि वन विभाग केवल चेतावनी तक सीमित न रहे, बल्कि ठोस और स्थायी कदम उठाए, ताकि भालू को सुरक्षित ढंग से शहरी क्षेत्र से बाहर किया जा सके और लोगों को भयमुक्त वातावरण मिल सके।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के शताब्दी वर्ष समारोह जगदलपुर में समिल्लित हुए जिला सचिव कॉमरेड अनिल यादव

0

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का शताब्दी वर्ष समारोह पूरे देश में मनाया जा रहा है उसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 20 दिसम्बर को किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए कार्यक्रम में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राजहरा एवं छत्तीसगढ़ राज्य खदान श्रमिक संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद एवं छत्तीसगढ़ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी प्रभारी कॉमरेड पी. संतोष जी उपस्थित रहे और 7 किलोमीटर की विशाल रैली में अपना योगदान दिया

और उद्बोधन में उन्होंने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के इतिहास के बारे में बताया कि किस तरह कॉमरेड साथी के बलिदानों और साथ की वजह से आज कम्युनिस्ट पार्टी का नाम देश के हर राज्यों के कोने कोने में है और पार्टी का उद्देश्य किसान मजदूरो और बेरोजगारों के हित में कार्य करना है उन्होंने कार्यक्रम में आए सभी लोगों को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के लिए एकजुट होकर आगे आकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया कार्यक्रम में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के संस्थापक सदस्यों छत्तीसगढ़ में हुए दिवंगत कॉमरेड साथियों के परिवार के सदस्यों को सम्मानित किया गया वे सभी कॉमरेड कम्युनिस्ट पार्टी की नींव को मजबूत कर अपना जीवन किसान,मजदूर एवं पार्टी के लिए अपना सारा जीवन लगा दिया कार्यक्रम में दल्ली राजहरा के कम्युनिस्ट पार्टी के दिवंगत कॉमरेड साथी जिन्होंने कम्युनिस्ट पार्टी को आगे बढ़ाने उनकी नींव रखने में अपना योगदान दिया

जिनमें से कॉमरेड प्रकाश राय, कॉमरेड मोजेस , कॉमरेड नसीम आलम नारवी के परिवार को सम्मानित किया गया और उनके इतिहास के बारे में बताया गया कि कामरेड प्रकाश राय काफी समय तक कम्युनिस्ट पार्टी की नींव रखने में अपना योगदान दिया और बहुत समय तक दल्ली राजहरा में कम्युनिस्ट पार्टी के लिए कार्य किया फिर राजनांदगांव चले गए वहां उनका देहांत हो गया,कामरेड मोजेस जी भी राजहरा में (SKMS) की नींव डाली और पार्टी के लिए निरंतर कार्य करते रहे एक बाढ़ दुर्घटना में बस में फंसे लोगों को बचाते बचाते शहीद हो गए, कामरेड नसीम आलम नारवी एक अच्छे कवि और प्रगतिशील लेखक संघ के प्रदेश के पदाधिकारी थे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राजहरा के संस्थापक सदस्यों में से थे संयुक्त खदान मजदूर संघ एटक के सदस्य थे और वे जीवन भर कम्युनिस्ट विचारधारा से जुड़े हुए अपना जीवन जिया ये सभी कम्युनिस्ट पार्टी के लिए आगे से आगे बढ़कर काम किया और पार्टी को अधिक ऊंचाई तक पहुंचाया और आज भी उनके आदर्शों पर चलकर दल्ली राजहरा कम्युनिस्ट पार्टी के कामरेड साथियों के द्वारा पार्टी के उद्देश्य को आम जनता से जुड़ के पार्टी से सभी किसान, मजदूरो और बेरोजगारों के हित में कार्य करने के लिए और अधिक गति प्रदान करना हैभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला बालोद के सचिव कॉमरेड अनिल यादव के द्वारा कॉमरेड नसीम आलम नारवी के सम्मान को स्वीकार किया गया

और छत्तीसगढ़ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा प्रदान किए गए सम्मान को का. नसीम आलम नारवी के पुत्र का. खुर्शीद आलम नारवी को का. अनिल यादव के द्वारा प्रदान किया गया जिला सचिव अनिल यादव ने कहा वे हमेशा कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़ के सभी दिवंगत एवं शहीद कॉमरेड साथियों के आदर्शों में चलकर आम बेरोजगारों, किसान और मजदूरों के परेशानियों में निरंतर उनके साथ रहकर उनके हित कार्य करता रहूंगा और सभी सेवा करते रहने का आश्वासन दिया इस बात पे कम्युनिस्ट पार्टी और राजहरा के संगठन के सभी लोगो ने खुशी जाहिर की भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के शताब्दी वर्ष समारोह में छत्तीसगढ़ के कार्यक्रम में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राजहरा एवं छत्तीसगढ़ राज्य कथा श्रमिक संघ के साथी कॉमरेड अनिल यादव, राजेंद्र बेहरा,गौतम बेरा,अजय मिश्रा,इंद्र कुमार साहू ,विनोद आरडे, निशांत सूर्यवंशी,प्रभात कुमार ,अमरीकसिंह, बलवंत राय, नरोत्तम ताराम, फागू राम,पवन खोबरागडे, राकेश सोनटेके,पंकज ताम्रकार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS