City Media - Page 1206 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1206

लौह नगरी में मजदूरों के मसीहा कामरेड इंद्रजीत सिंह को उनके 37 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब

0

नगर में मजदूरों ने निकाली विशाल रैली

किरंदुल (प्रातः इंडिया) लौह नगरी किरंदुल में स्थित एनएमडीसी परियोजना में कार्यरत मजदूरों के हितों एवं अधिकारों के लिए लड़ने वाली संयुक्त खदान मजदूर संघ किरंदुल के प्रथम नेता का. इंद्रजीत सिंह जिन्हें मजदूरों का मसीहा भी कहा जाता है। उनके 37 वे पुण्यतिथि में श्रद्धांजलि देने हजारों की संख्या में मजदूर शामिल हुए। विदित हो कि किरंदुल में एनएमडीसी परियोजना की स्थापना के प्रारंभिक दौर में लौह अयस्क की खुदाई एवं उस माल का प्रेषण रेलवे के माल वाहक गाड़ियों में दैनिक मजदूरों द्वारा भरकर भेजा जाता था। किंतु आधुनिकता के दौर में नई मशीनों के आने से यह सारा कार्य मशीनों से होने लगा। कंपनी को दैनिक मजदूरों की आवश्यकता नहीं थी। परिणाम स्वरूप सभी मजदूरों की छटनी होने लगी।

उस समय का. इंद्रजीत सिंह मजदूरों के मसीहा बनकर सामने आए और उन्हें हक दिलाने के लिए उनके नियमितीकरण के लिए बड़ा आंदोलन छेड़ दिया। प्रशासन द्वारा उनके इस आंदोलन को कुचलने का भरपूर प्रयास किया गया, 5 अप्रैल 1978 को मजदूरों पर लाठियां चलाई गई, गोलियां दागी गई, यहां तक की मजदूरों के निवासरत घरों में आग लगा दी गई। इस हादसे में गोली लगने व जिंदा जलने से हमारे कई मजदूर साथी शहीद हो गए। उनकी याद में बस स्टैंड के समीप शहीद स्मारक भी बनाया गया ।और हर वर्ष 5 अप्रैल को उन मजदूरों को याद कर श्रद्धांजलि दी जाती है। इस हादसे के बाद भी का. इंद्रजीत सिंह ने अपना आंदोलन जारी रखा। परिणाम स्वरूप प्रशासन को मजदूरों के आगे झुकना पड़ा और सभी दैनिक मजदूरों को कंपनी में नियमित किया गया। जिसमें सैकड़ों मजदूर लाभान्वित हुए ऐसे महान कर्तव्यनिष्ठ, जुझारू कर्मठ मजदूर नेता कामरेड इंद्रजीत सिंह को लोग मसीहा की तरह मानने लगे। तथा उनकी याद में मजदूर संघ के कार्यालय का नाम भी इंद्रजीत सिंह भवन रखा गया। उनके आदर्शों और विचारों पर चलने के लिए प्रति वर्ष 10 मार्च को उनकी पुण्यतिथि पर सभी मजदूर एकत्रित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी राह में चलने की प्रतिज्ञा लेते है।

इस वर्ष भी सुबह उनकी धर्मपत्नी का. बसंत रानी संधू उनके सुपुत्र का. राजेश संधू उनकी पुत्रवधू तेजिंदर कौर तथा संघ के अध्यक्ष के साजी, कार्यकारी अध्यक्ष मधुकर सितापराव संगठन सचिव नोमेश्वर राव कार्यालय सचिव नरसिम्हा रेड्डी एवं सभी मजदूर साथी महिला साथी एकत्रित होकर कामरेड इंद्रजीत सिंह के समाधि पर पहुंचे। और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात शाम को संयुक्त खदान मजदूर संघ के कार्यालय इंद्रजीत सिंह भवन एकत्रित होकर उनके स्टेचू पर माला अर्पण किया गया । पुष्प अर्पित करते हुए वहां से हजारों की संख्या में मजदूरों ने रैली निकालकर नगर के विभिन्न में मार्ग से होते हुए मल्लप्पा केंद्र में स्थित उनकी याद में बनाए गए स्मारक में यह रैली समाप्त हुई जहा विशाल आमसभा भी रखी गई थी एनएमडीसी परियोजना के मजदूरों के लिए गर्व की बात है कि ऐसे महान नेता ऐसे महान शख्सियत के सुपुत्र कामरेड राजेश संधू अपने पिता के आदर्शों पर चलते हुए आज संयुक्त खदान मजदूर संघ के सचिव पद पर आसीन होकर मजदूरों को अपनी सेवा देते हुए उनके हक अधिकारों की लड़ाई लड़ते आ रहे हैं।

शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय डिमरापाल और कांकेर में रिक्त पदों की पूर्ति के लिए परीक्षा 13 और 27 मार्च को

0

जगदलपुर, 10 मार्च 2022 – शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय डिमरापाल और कांकेर मंे रिक्त पदों की पूर्ति के लिए अब 13 और 27 मार्च को चयन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा पूर्व में इन रिक्त पदों की पूर्ति के लिए 13 मार्च को परीक्षा प्रस्तावित थी, किन्तु अभ्यर्थियों द्वारा इन दोनों संस्थानों में भर्ती हेतु चयन परीक्षा अलग-अलग तिथि पर आयोजित करने की मांग की गई थी। अभ्यर्थियों की मांग पर कमिश्नर श्याम धावड़े द्वारा सहानुभूति विचार करते हुए परीक्षा की तिथि में संशोधन करते हुए नई समय सारिणी जारी की गई है।

इसके तहत 13 मार्च को अपरान्ह 11.45 बजे से फार्मासिस्ट ग्रेड-2 की परीक्षा वेदमाता गायत्री शिक्षा महाविद्यालय कंगोली में, इसीजी टेक्नीशियन, जूनियर टेक्निशयन, बढ़ई, टेक्नीकल असिस्टेंट की परीक्षा शासकीय महिला पाॅलिटेक्निक धरमपुरा, स्टाॅफ नर्स की परीक्षा शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, शासकीय दंतेश्वरी महिला महाविद्यालय, महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय बहुउद्देश्यी विद्यालय, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2, स्वामी विवेकानंद विद्यालय संजय अग्रसेन चैक तथा शहीद गुण्डाधूर कृषि महाविद्यालय में आयोजित की जाएगी। सहायक ग्रेड-3, कोर्डिग क्लर्क, रिकॉर्ड क्लर्क, स्टेनो टाइपिस्ट क्लर्क डाटा एंट्री ऑपरेटर की चयन परीक्षा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आसना, हेम एकेडमी कालीपुर, बाल विहार उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, निर्मल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, क्राईस्ट काॅलेज, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेलवे कॉलोनी तथा सूर्या काॅलेज में आयोजित की जाएगी। सीनियर टेक्नीशियन, मैकेनिक, इलेक्टिशयन, रेफ्रिजरेशन मेडिको सोशल वर्कर, डायटिशियन, स्टेटैशियन, टेक्निशियन, सुपरवाईजर तथा लैब टेक्नीशियन के पद पर भर्ती हेतु चयन परीक्षा 27 मार्च को आयोजित की जाएगी।

एसडीएम दिनेश नाग ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण पकड़ी नकल, केन्द्राध्यक्ष एवं पर्यवेक्षक को दिया नोटिस

0

जगदलपुर, 10 मार्च 2022 – एसडीएम दिनेश नाग द्वारा वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं में नकल पर रोकथाम के लिए आज विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान नानगुर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में निर्मित परीक्षा केन्द्र में निरीक्षण के दौरान परीक्षा कक्ष की खिड़कियों में नकल सामग्री पाए जाने पर पर्यवेक्षक से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया। इसके साथ ही केन्द्राध्यक्ष को नकल पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान निरीक्षण दल में खण्ड स्त्रोत समन्वयक गरूण मिश्रा व्याख्याता रामप्रसाद ठाकुर एवं कश्यप भी मौजूद थे।

वार्ड और निर्माण कार्यो के निरीक्षण के साथ स्कूल में पढ़ाई और भोजन की गुणवत्ता जांचने पहुंची नगर पंचायत अध्यक्ष, खाना खाकर भी देखी

0

बालोद/ डौंडीलोहारा। डौंडीलोहारा नगर पंचायत के अध्यक्ष लोकेश्वरी गोपी साहू दिनभर नगर के विभिन्न वार्डो व स्कूलों के दौरे पर रही। वार्डो में चल रहे निर्माण कार्यों की स्थिति देखी तो वही स्कूल में पढ़ाई और भोजन की गुणवत्ता का भी आकलन किया। उनके साथ निरीक्षण में नगर पंचायत की उपाध्यक्ष व मुख्य नगरपालिका अधिकारी भी मौजूद थे। एक साथ कई जगह निरीक्षण से कार्यों में कसावट लाने की कोशिश भी नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा की गई। ताकि जनता को इसका लाभ ज्यादा से ज्यादा मिले। स्कूलों में पहुंचकर जहां बच्चों के बीच जाकर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने उनकी पढ़ाई का स्तर जानने की कोशिश की तो ही भोजन उनको ठीक मिल रहा या नहीं यह जानने के लिए स्कूल में उन्होंने मध्यान्ह भोजन भी किया और शिक्षकों से भी बातचीत की।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा ,विद्या शर्मा उपाध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा मुख्य नगरपालिका अधिकारी राकेश प्रधान सब इंजीनियर भानु प्रकाश घोष द्वारा लोकेश्वरी गोपी साहू के नेतृत्व में शासकीय प्राथमिक बालक शाला शासकीय कन्या मिडिल स्कूल शासकीय प्राइमरी/मिडिल इंग्लिश मीडियम स्कूल का निरीक्षण किया गया। नगरीय निकाय क्षेत्र अंतर्गत स्कूलों मे नगर पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा औचक निरीक्षण कर छात्र हित में स्कूल की व्यवस्था देखने शाला प्रांगण पहुंचे। वहां मिडिल स्कूल एचएम श्रीवास्तव मैडम प्रधान पाठक बंछोर सर और इंग्लिश मीडियम स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। जिन्हें बच्चों के हित में अध्यक्ष द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा ने वार्ड क्रमांक 3 के पार्षद अंबिका निषाद और वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद ममता शर्मा हस्तीमल सांखला एल्डरमैन के साथ मुख्य नगरपालिका अधिकारी सब इंजीनियर और पीडब्ल्यूडी के पंकज चंद्राकर के साथ वार्ड का निरीक्षण किया एवं सीसी रोड निर्माण और पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश अध्यक्ष द्वारा मुख्य नगरपालिका अधिकारी को दी गई। अध्यक्ष द्वारा विवेकानंद चौक से वनोपज नाका तक सीसी रोड का निर्माण एवं पाइपलाइन विस्तारीकरण का कार्य किया जाना है, इस संबंध में सीजी आरडीए और पी एच ई एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी सब इंजीनियर पेयजल विभाग व पीडब्ल्यूडी एक अधिकारी कर्मचारियों के साथ चर्चा करते हुए अति शीघ्र पाइपलाइन विस्तारीकरण और सीसी रोड निर्माण कार्य प्रारंभ करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कार्य प्रारंभ करने के लिए चर्चा की गई। ताकि नगर वासियों को धूल मुक्त नगर में सड़क की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

This image has an empty alt attribute; its file name is diyabati.jpg

कर्मकार मंडल की योजनाओं को लेकर कल प्रदेशव्यापी आंदोलन

0

भारतीय मजदूर संघ से सबद्ध छत्तीसगढ़ निर्माण मजदूर महासंघ द्वारा छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की प्रस्तावित नई योजनाओं में संशोधन सहित अन्य मांगो को लेकर कल 11 मार्च को प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जायेगा। जिसमें प्रदेशभर के सभी जिलों में छत्तीसगढ़ निर्माण मजदूर महासंघ के कार्यकर्ता श्रम विभाग के समक्ष प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री व श्रममंत्री के नाम नौ सूत्रीय मांग पत्र श्रम कार्यालयों को सौपेंगे।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश संगठन मंत्री योगेशदत्त मिश्रा ने उक्त आशय की जानकारी प्रेस को देते हुये बताया कि वर्तमान में प्रारंभ की गई मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना में आवश्यक संशोधन की मांग को लेकर, बंद की गई विवाह योजना को पुनः प्रारंभ करने की मांग को लेकर, नौनिहाल-मेधावी छात्रवृत्ति योजनाओं को अतिरिक्त लाभ के रूप में प्रोत्साहन राशि के तौर पर देने की मांग को लेकर, पूर्व की भांति गंभीर बीमारी सहायता योजना को चालू करने की मांग को लेकर, समस्त जिलों में पोर्टल पर लंबित आवेदन योजनाओं के तत्काल निराकरण की मांग को लेकर, पंजीयन

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

सरलीकरण एवं नवीनीकरण को पॉच वर्ष तक बढ़ाये जाने की मांग को लेकर, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना को पंजीकृत हितग्राहियों के लिये इनकी देय राशि बोर्ड द्वारा दिये जाने की मांग को लेकर, कौशल प्रशिक्षण प्रोत्साहन राशि को तत्काल देने की मांग को लेकर तथा सिलाई मशीन, औजार कीट, साईकिल व सुरक्षा उपकरण आदि का वितरण शीघ्र शुरू करने की मांग को लेकर तथा अन्य अनेक मांगो को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है। इस दौरान भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ता प्रदेशभर के सभी श्रम कार्यालयों के समक्ष एकत्रित होकर प्रदर्शन करते हुये श्रममंत्री को मांग पत्र देंगे तथा सरकार को एक महीने के अवधि के भीतर उपरोक्त मांगों को पूरा करने के लिये कहा जायेगा और यदि मजदूर संघ की बात नहीं मानी गई तो फिर प्रदेशभर के कार्यकर्ता राजधानी पहुंचकर मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने को विवश होंगे।

This image has an empty alt attribute; its file name is diyabati.jpg

कांग्रेस विधायक छन्नी का सदन में छलका दर्द, महंत ने कहा-आज शाम तक दें रिपोर्ट, सुरक्षा दोगुनी करें

0

गृहमंत्री और अन्य लोगों से शिकायत के बाद नहीं हो रही जांच

पुलिस प्रशासन और अफसरों पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

रायपुर। सत्ता पक्ष की विधायक छन्नी साहू मामले की गूंज विधानसभा में भी सुनाई दी। सदन में छन्नी साहू ने शून्यकाल शुरू होते ही सदन में कहा कि मैं सदन की सदस्य हूं। उन्होंने कहा कि दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि मेरे सम्मान की रक्षा नहीं हो सकती तो बाकी का क्या कहें? क्या सदन ये नहीं जानना चाहता कि बीते 3 महीने से मैं कौन सी लड़ाई और क्यों लड़ रही हूं? उन्होंने पूरे घटनाक्रम को सदन को बताते हुए पुलिस-प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए और पूरी कार्रवाई पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि मेरी राजनीतिक हत्या की जा रही है। विधानसभा अध्यक्ष ने मामले में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को निर्देश दिया कि पूरे मामले में पुन: जांच कराकर शुक्रवार को सदन उठने से पहले अवगत कराएं। साथ ही उन्होंने विधायक छन्नी साहू और प्रमोद शर्मा की सुरक्षा दोगुनी करने के आदेश दिए।

शून्यकाल के दौरान सदन में खुज्जी विधायक छन्नी साहू ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत से कहा, इस सदन के विधायक की रक्षा नहीं हो रही है। मेरे पति के खिलाफ झूठी शिकायत पर एस्ट्रोसिटी एक्ट का मामला दर्ज किया गया है। मेरे द्वारा जब इस मामले शिकायत की गई तो तीन माह से जांच की नौटंकी पुलिस प्रशासन कर रही है। उन्होंने कहा कि मामले गृहमंत्री और विभिन्न माध्यमों से गुहार लगा चुकी हूं, लेकिन न्याय नहीं मिला। मेरी राजनीतिक हत्या करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश में वन विभाग, अवैध परिवहन, रेत खनन करने वाले अवैध वाहनों को छोड़ा जा रहा है। खनिज रायल्टी के मामले में झुठी कार्रवाई कर प्रशासन के भ्रष्ट अफसर 48 घंटे में वाहनों को छोड़ देते हैं। इधर महिला विधायक के द्वारा पूरे साक्ष्य दिए जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं की जाती है। गृहमंत्री ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई करेंगे। मामले में छजकां विधायक प्रमोद शर्मा ने कहा कि एक विशेष दल का विधायक होने के कारण सरकार का विरोध करने पर गैर जमानतीय धाराएं लगाकर एफआईआर किया जाता है। हम क्षेत्र के जन प्रतिनिधि होने के बाद भी सुरक्षित नहीं हैं।

विशेषाधिकार हनन का मामला

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि सदन में सत्ता पक्ष की महिला विधायक को प्रताड़ित किया जा रहा है। सरकार मदांत हो जाए और बदले की कार्रवाई करने लगे तो आसंदी का संरक्षण मिलना चाहिए। उनका क्षेत्र नक्सल प्रभावित है, उन्होंने सुरक्षा लौटा दी है। उन्हें सदन में आने से रोका जा रहा है, तो विशेषाधिकार का मामला दर्ज किया जाए।

सदन में अफसरों को बुलाकर प्रताड़ित करें-रमन

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा, छत्तीसगढ़ सरकार में जो भी शराब और रेत माफिया का विरोध उसका हश्र यहीं होगा। छत्तीसगढ़ में सरकार के खिलाफ जिंदाबाद-मुर्दाबाद करने निकल जाएं तो मामला दर्ज हो जाता है। छन्नी साहू के साथ जो हुआ मैंने अपने अब तक के राजनीति जीवन में नहीं देखा। सदन के संरक्षक विधानसभा अध्यक्ष होते हैं। विधायक के साथ ऐसा व्यवहार करने वाले अफसरों को सदन के कटघरे में बुलाकर प्रताड़ित करना चाहिए।

अध्यक्ष से अनुमति के बाद विधायकों पर जुर्म दर्ज हो

विधानसभा में छन्नी साहू प्रकरण में सदन में बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, माफिया लोगों के संरक्षण में महिला विधायक के साथ जो हुआ ऐसा होगा तो सदस्यों का सम्मान नहीं बचेगा। सदस्यों का सम्मान नहीं होने पर कलेक्टर-एसपी को तत्काल हटाया जा सका है। सदन में आने से रोकने वाले पर तत्काल कार्रवाई होना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि विधायक पर जुर्म दर्ज होने के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की सहमति जरूरी की जाए। छजकां विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा, मुख्यमंत्री कहा करते हैं कि कांग्रेस में ही संभव है असहमति का सम्मान होता है। अब उनके ही विधायक के की असहमति को सम्मान नहीं हो रहा है। एस्ट्रासिटी एक्ट का दुरूपयोग पुलिस प्रशासन कर रही है। एक विधायक का मानसिक रूप से टार्चर किया जा रहा है।

महंत हुए नाराज, रिपोर्ट आने के बाद दूंगा निर्णय

छन्नी साहू मामले पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत बेहद नाराज हो गए। उन्होंने सरकार से दो टूक कहा कि विधायक छन्नी को दोगुनी सुरक्षा मुहैया कराई जाए और 11 मार्च को पूरे मामले की रिपोर्ट दें। इसके बाद ही कोई व्यवस्था दूंगा। महंत ने बलौदा बाजार विधायक प्रमोद शर्मा को भी सुरक्षा उपलब्ध कराने और उनके विरुद्ध दर्ज मामले को लेकर भी रिपोर्ट मांगी है।

बस्तर सांसद दीपक बैज ने 28.36 लाख के लागत से बनने वाले पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया

0

लोहंडीगुड़ा क्षेत्र के ग्राम पंचायत छिंदबहार में आज सांसद दीपक बैज द्वारा विशेष केंद्रीय सहायता मद के अंतर्गत आर सी सी पुलिया निमार्ण कार्य राशि 28.36 लाख के कार्य का भूमिपूजन किया।

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य मालती बैज, जनपद अध्यक्ष महेश कश्यप, जनपद उपाध्यक्ष योगेश बैज , छिंदबाहार सरपंच पदम मौर्य,उप सरपंच पालो बाई कश्यप व आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

भोगेन्द्र गोग को सराहनीय सेवा के लिए महामहिम राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित

0

दंतेवाड़ा – भोगेन्द्र गोग हवलदार मेजर कंपनी नगर सेना दंतेवाड़ा को सराहनीय सेवा के लिए महामहिम राष्ट्रपति का मेडल 26 जनवरी 2022 को छ.ग. के राज्यपाल माननीया सुश्री अनुसूईया उईके द्वारा अलंकृत किया गया। नगर सेवा के कंमाडेट ने उन्हें बधाई दी है।

मजदूरों का 561 करोड़ जमा, सरकार उन्हें बाटने के बजाय कुंडली मारकर बैठी

0

बृजमोहन ने लगाया मजदूरों की राशि में भ्रष्टाचार व बंदरबांट का आरोप

अजय, नारायण, शिवरतन, कौशिक, ने भी की जांच की मांग

रायपुर। भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में व्यापक अनियमितता भ्रष्टाचार का मामला विधानसभा में उठाया। श्रमिकों का 561 करोड़ रुपए श्रमिको को वितरित करने के बजाय दबा कर बैठे है। मजदूरों की राशि पर कुंडली मार कर भारी भ्रष्टाचार व राशि की बंदरबांट करने के गंभीर आरोप सरकार पर लगाए। उन्होंने सदन की कमेटी से जांच की मांग की। सरकार की तरफ से पहल नहीं होने पर असंतुष्ट भाजपा सदस्यों ने सदन से बहिर्गमन कर दिया।

प्रश्नकाल में यह मामला उठाते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने पूछा, भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मंडल में 1 जनवरी 2019 से 10 फरवरी 2022 तक पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए कौन-कौन सी योजनाएं प्रारंभ है। मशीन, साइकिल, औजार एवं अन्य सुरक्षा उपकरण के लिए कितने-कितने आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदन में से कितने हितग्राहियों को सामग्री प्रदान किया गया है, कुल कितनी राशि का वितरण किया गया है, नहीं किया गया तो इसके लिए कौन-कौन जवाबदार है। प्रदेश में 20 लाख 41 हजार 557 श्रमिक पंजीकृत हैं। 561 करोड़ उनका पैसा है 3 साल से उन्हें बांट नहीं रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार में जो 32 योजनाएं चल रही थी उसमें 6 योजनाएं आपने बंद कर दी। एक तरफ आप श्रम का सम्मान करने की बात करते हैं दूसरी तरफ श्रमिकों का 561 करोड़ खजाने में जमा कर रखा है, योजनाओं का सहायता मिलना बंद हो गए हैं। सिलाई मशीन, साईकिल, किट, नगद रकम उनके खातों में नहीं दिया। मजदूरों, श्रमिकों को पैसे की जरूरत थी दर-दर भटक रहे थे, पर जरूरतमंद गरीबों को कुछ नहीं दिया बल्कि उनके पैसे पर ब्याज कमाते रहे।

7 लाख श्रमिकों को 11 करोड़ वितरित

श्रम मंत्री शिव डहरिया ने जवाब दिया कि कुल 6.27 करोड़ राशि की सामग्री का वितरण किया गया है। लॉक डाउन के कारण वित्त विभाग ने योजनाओं को आगामी आदेश तक स्थगित करने का पत्र जारी किया जिसके कारण योजनाओं लाभ प्रदान नहीं किया जा सका। बृजमोहन ने कहा, श्रमिकों के राशि में कुंडली मारकर बैठे हैं उन्हें इनका लाभ नहीं दे रहे हैं। मजदूरों के पैसे में बंदरबांट किया है भ्रष्टाचार किया है। कोरोना काल में मजदूरों के खातों में पैसा भेज करके राहत पहुंचना था, पर सरकार ने यह नहीं किया। आपने मिनी माता कन्या विवाह योजना को बन्द करके उनका अपमान करने का काम किया है।

सवालों पर घिरे मंत्री

अगवाल ने कहा कि 7 लाख लोगो को 11 करोड़ देने की बात कह रहे है, बताइए मजदूरों को कितना मिला 158 रुपये प्रति श्रमिक। आप कह रहे हैं कोविड-19 के चलते वित्त विभाग ने खर्चे के लिए रोक लगाई है बताइए किस तारीख को रोक लगाई है। मामले में विधायक शिवरतन शर्मा ने सवाल उठाया कि वित्त विभाग ने रोक लगाई तो पैसा कैसे बांटा? इसकी जांच कराई जाए। मंत्री इन सवालों को जवाब नहीं दे पाए। पूरक प्रश्न खड़े करते हुए अजय चंद्राकर, नारायण चंदेल , शिवरतन शर्मा ,धरमलाल कौशिक ने भी मामले में जांच की मांग रखी। सरकार को मजदूर विरोधी बताते हुए भाजपा सदस्यों ने सदन से बहिर्गमन कर दिया।

चिखलाकसा – इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा छात्राओं, सफाई करने वाली महिलाओ एवं डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने वाली महिलाओ को हाइजीन किट का वितरण किया गया

0

दल्लीराजहरा/डोंडी इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा बालोद के द्वारा गुरूवार को नगर पंचायत चिखलाकसा के अंतर्गत कन्या पूर्व माध्यमिक शाला चिखलाकसा के छात्राओं को एवं स्कूल़ मे सफाई करने वाली महिलाओ को ,नगर को स्वच्छ रखने वाले स्वच्छता मित्रों जो डोर टू डोर कचरा का कलेक्शन करते हैं ऐसी महिलाओं को हाइजीन किट का वितरण किया गया। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी राज्य मुख्यालय रायपुर के द्वारा वितरित इस हाइजीन कीट को वितरित करने के लिए सांसद प्रतिनिधी विक्रम ध्रुव,नगर पंचायत के उपाध्यक्ष अब्दुल ईब्राहिम ,वार्ड पार्षद कुंती देवांगन, रेडक्रास प्रभारी डौण्डी शशीकला देशमुख उपस्थित थी।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

इस हाईजीनकीट के अंदर तेल, टूथ ब्रश, टूथपेस्ट ,सेनेटरी पैड, नहाने का साबुन, कपड़े धोने का साबुन, दाढ़ी बनाने का इरेज़र, दिया गया है।साथ ही साथ चिखलाकसा क्षेत्र मे आक्सीजन की कमी होने पर आक्सीजन उत्पन्न करने वाली मशीन भी प्रदान किया गया।कांचनकेन्द्र के सभी 17महिलाओ व कक्षा8वी के छात्राओ मे स्वच्छता रखने के लिए इस हाइजीन किट को वितरण किया गया है।आक्सीजन कन्सनट्रेटर मशीन पूर्णतः निशुल्क प्रदान किया जाएगा इसके लिए आप नगर पंचायत के पदाधिकारियो से संम्पर्क कर सकते है। सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रूवे ने बताया कि जिला रेडक्रास सोसायटी द्वारा रेडक्रास मुख्यालय के सामानो को संबंधित लोगो तक पहूंचा रहे है ये बहुत बडी बात है ,जिसके लिये रेडक्रास सोसायटी बालोद की टीम को धन्यवाद दिया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is diyabati.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS