भानपुरी….. (फरसागुडा) मे ब्रह्मलीन दादा बलीराम कश्यप स्मृति मे श्रीमद भागवत कथा सप्ताह का सातवां दिन परीक्षित मोक्ष तुलसी वर्षा शोभा यात्रा गीता पाठ हवन पूजन सतधरा स्थान पूर्णा आहुति एवं प्रसाद वितरण के साथ मासतिथि नवमी कथा पाठ के साथ श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का समापन हुआ।
ब्रम्हलीन दादा बलीराम कश्यप पुण्यतिथि एवं जयंती की स्मृति मे श्रीमद भागवत कथा सप्ताह का शुभारंभ शनिवार को किया गया जो आज शुक्रवार को समापन हुआ।
पंडित तोरण महाराज शर्मा कुरना कांकेर वाले भानपुरी के फरसागुडा मे श्रीमद भागवत कथा सप्ताह का पूरी धार्मिक परंपरा के साथ शुरू किया गया।कथा मे पंडित तोरण महाराज ने कहा श्रीमद भागवत कथा से हीं जीव का कल्याण है।जहाँ भागवत कथा का गुणगान होता है वहां प्रभु खुद दर्शन देते है।श्रीमद भागवत कथा हमें भगवान श्री कृष्ण ने विश्व कल्याण के लिए जो सन्देश दिया है उसकी आज समाज को जरुरत है। हमें हमेशा प्रभु सिमरन के साथ जोड़कर जीवन व्यतीत करना चाहिए।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में आंदोलन के दौरान किसान की मौत के बाद अब मुआवजे को लेकर किसान धरने पर बैठ गए। किसान बरोदा में मृत किसान सियाराम पटेल के शव को रख कर प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों की मांग है कि मृत किसान को छत्तीसगढ़ सरकार उत्तर प्रदेश के लखीमपुरखीरी के किसानों को जिस तरह से मुआवजा दिया गया है। वैसा ही मुआवजा मृत किसान के परिजनों की दिया जाए। हजारों की तादाद में बैठे किसानों के आक्रोश को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
नवा रायपुर में मुआवजे को लेकर किसानों का धरना
शुक्रवार को नवा रायपुर में मंत्रालय तक किसान मार्च का आयोजन किया गया था। किसान मंत्रालय पहुंच पाते इससे पहले पुलिस ने किसानों को बीच रास्ते में ही रोक दिया। इसी बीच बरोदा गांव के रहने वाले 66 साल के किसान सियाराम पटेल बेहोश होकर गिर पड़े जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उसके बाद से हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है. किसान नेता रुपन चंद्राकर ने बताया कि वे एनआरडीए के सामने शव रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करना चाहते थे, लेकिन प्रशासन ने उन्हें अनुमति नहीं दी। साथ ही सरकार ने महज 4 लाख रुपये ही मृतक किसान के परिजनों को मुआवजा राशि देने की बात कही है, लेकिन हम लखीमपुर खीरी की तरह मुआवजे की मांग कर रहे हैं। किसानों के आक्रोश को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। रायपुर ग्रामीण एडिशनल एसपी कीर्तन राठौड़ ने बताया कि नया रायपुर में करीब 800 जवान तैनात किए गए हैं।ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
यह है किसानों की मांग
पिछले 69 दिनों से 27 गांव के नवा रायपुर परियोजना प्रभावित किसानों का आंदोलन जारी है। उनकी मांग है कि जिन किसानों की जमीन ली गई है। उन किसानों को पुनर्वास का पैकेज दिया जाए। जिन किसानों ने मुआवजा ले लिया है। उनको वार्षिकी राशि 15000 एकड़ की दर से दी जाए, इसमें हर साल 750 रुपये की बढ़ोतरी होती जाए। आगे भी जिनकी जमीन लेनी है उसमें कानून का पालन हो और 27 गांव में नगरी क्षेत्र की अधिसूचना तत्काल रद्द की जाए। किसानों के इस प्रदर्शन को प्रदेश के कई किसान संगठनों का समर्थन भी मिल रहा है। शासन ने किसानों की कई मांगों पर सहमति भी जताई. लेकिन किसान अब भी अपनी मुख्य मांग को लेकर अड़े हुए हैं।
मुख्यमंत्री ने मृत किसान के बेटे से की बात, एसीएम करेंगे जांच
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नवा रायपुर क्षेत्र के किसान सियाराम पटेल (65 वर्ष) के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं और 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा भी की है। मुख्यमंत्री मृत किसान के बेटे से फोन पर बात कर संवेदनाएं जताईं। साथ ही उन्होंने मुआवजा मामले पर अपर मुख्य सचिव को जांच के निर्देश दिये। बघेल ने कहा कि वे इस दुःख की घड़ी में मृत किसान परिवार के साथ हैं और परिवार की हर संभव सहायता की जाएगी।
भानुप्रतापपुर। शिवसेना नेता अनेश नरेटी, सुखचंद मण्डावी, प्रहलाद कोरेटी ने कहा है कि सत्ता एवं प्रशासन के संरक्षण में पूरे छत्तीसगढ़ में रेत माफिया द्वारा खुलेआम रेत का अवैध उत्खनन, नदियों में बिना अनुमति के मशीन लगाकर रेत उत्खनन, रेत का ओवरलोड, परिवहन किया जा रहा है। और इस पर कोई रोक नही लगा रहा है। ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व बड़े जोश खरोश से प्रदेश के मुखिया ने रेत के अवैध व्यापार, रेत माफिया पर रोक लगाने कि बात कही थी तत्पश्चात् प्रदेश के जोशीले प्रशासन द्वारा दो चार गरीब टेªक्टर वाले (जो उसी से अपना घर चलाते है) को पकड़कर अपना जोश ठंडा कर लिया गया जबकि इन्ही प्रशासनिक अधिकारियों के नाक के नीचे से प्रतिदिन सैकड़ो हाईवा रेत सत्ता के दलाल निकाल कर ले जा रहे है किन्तु उन्हें कोई नही पकड़ रहा है और नही उन पर कोई कार्यवाही हो रही है।
प्रशासन मुकदर्शक कि भांति रेत माफिया के सामने बेबस खड़ा है। सत्ता के दम पर इस रेत माफिया के हौसले इतने बुलंद है कि अगर कोई पुलिस कर्मचारी, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता, ग्रामवासी, राजनैतिक दल का कार्यकर्ता इनके खिलाफ बात करता है तो वे इन पर हमला कर रहे है। इनसे मारपीट कर रहे है। पुलिस वालो से चाकुबाजी कर रहे है और छत्तीसगढ़ जैसे शांत प्रदेश को अपराधगढ़ बना रहे है, अभी वर्तमान में भानुप्रतापपुर के ग्राम चबेला में बिना शासकीय नियम पालन कर रहे रेत खदान में चैन माऊटेन मशीन से हो रहे रेत के अवैध उत्खनन के खिलाफ कुछ पत्रकार साथियो द्वारा आवाज उठाया गया जिस पर रेत माफिया के गुण्डो द्वारा उन पर हमला किया गया जो कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला है यह अक्षम्य है। शिवसेना पत्रकारो पर हुए हमले का कड़ा विरोध करती है और प्रदेश सरकार से मांग करती है कि प्रदेश में चल रहे रेत माफिया के अवैध रेत उत्खनन पर रोक लगाते हुए छत्तीसगढ़ को अपराधगढ़ बनने से रोके।
महिलाओं को अपराध व उससे बचाव के संबंध में जानकारी दी गई
किरंदुल – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में जिला पुलिस प्रशासन द्वारा 8 मार्च से 14 मार्च तक जिले के सभी थाना क्षेत्र में महिला जागरूकता अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज 12 मार्च को किरंदुल के नवनिर्मित मंगल भवन में स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लौह नगरी किरंदुल के प्रथम महिला संगठन की अध्यक्षा का. बसंत रानी संधू जी थी।
1972 में गठित इस संगठन ने महिलाओं कई महत्वपूर्ण कार्य किये है। अन्य अतिथियों में गौतमी बंछोर (अध्यक्ष प्रेरणा महिला समिति) सुनीता ठाकुर (अध्यक्ष हल्बा समाज) पार्वती परिहार, पुष्पा भट्ट (सखी सेंटर) राजेंद्र मृणाल राय (महिला संरक्षण अधिकार मीरा तिवारी, इला पटेल,व मीना मांडवी थे । सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मंचासीन सभी अतिथियों ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए, अपने अपने विचारों को एवं उनके साथ घटित घटनाओं को सबके सामने रखा। तत्पश्चात महिलाओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। इस कार्यक्रम में समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, स्वास्थ्य कर्मचारी, सफाई कर्मचारी, स्वयं सहायता समूह के सभी सदस्य एवं नगर के सैकड़ों महिलाएं सम्मिलित हुई थी। इस कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन द्वारा महिलाओं को अपराध कानून, महिला उत्पीड़न, बाल उत्पीड़न एवं ऑनलाइन ठगी के बचाव के तरीके एवं उनसे संबंधित जानकारियां दी गई। इस कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन की ओर से थाना प्रभारी डी के बरवा, शशिकांत टंडन, हेमंत साहू, मार्को, डॉली मानकर, सुरेखा सलाम, नगर पालिका परिषद के सभी पार्षद गण, हल्बा समाज, बौद्ध समाज, साहू समाज के कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित थे।
जगदलपुर, 12 मार्च 2022 – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल और छत्तीसगढ़ राज्य लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षाओं में स्थानीय युवाओं से परीक्षा शुल्क में छूट देने की घोषणा से युवाओं में बेहद खुशी की लहर देखी जा रही है। युवाओं के हित में उठाये गए इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री के प्रति युवाओं ने आभार भी व्यक्त किया है। जगदलपुर स्थित लाला जगदलपुरी केंद्रीय ग्रंथालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले बसंत उइके ने कहा कि शासन के इस निर्णय से निर्धन तबके के प्रतिभावान युवा भी प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने का साहस कर पाएंगे। आमतौर पर इन परीक्षाओं के शुल्क के रूप में सालाना दो-चार हजार रुपए खर्च हो जाते हैं, जिससे बेरोजगार युवाओं पर आर्थिक दबाव पड़ता है। अब शासन द्वारा लिए गए निर्णय के कारण आर्थिक बोझ का वहन नहीं करना पड़ेगा और तनावरहित होकर परीक्षा की तैयारी कर सकेंगे। जगदलपुर के ही तरुण पन्त ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का निर्णय स्वागत योग्य है तथा वे इसके लिए आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि हर बेरोजगार व्यक्ति इस परीक्षा शुल्क को आसानी से वहन नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि यह शासन द्वारा बेरोजगारों के हित में उठाया गया निर्णय है। इससे गरीब युवा भी इन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आगे आ सकते हैं।
जगदलपुर। विगत दिनों मसीही कब्रिस्थान हाटकचोरा जगदलपुर के सफल संचालन हेतु कब्रिस्थान कमिटी का गठन किया गया। साथ ही सदस्यों ने कमिटी पधाधिकारियो का चुनाव किया। डॉ सुरेंद्र चालकी को हाटकचोरा कब्रिस्थान कमिटी का अध्यक्ष चुना गया, उपाध्यक्ष पास्टर भूपेंद्र खोरा, बेनी फ़र्नान्डिस, सचिव पास्टर सलीम हक्कू,.कोशाध्यक्ष पास्टर साजी पी मैत्थु, सह सचिव निशांत जॉन, सलाहकार पास्टर जरत शिष्य,पास्टर जिशु पॉल, पास्टर विश्वास पॉल,पास्टर सोमनल बघेल,मीडिया प्रभार राजेश नाग एवं अमित कुमार पटेल को चुना गया। सभी पदाधिकारियों ने समाज हित मे पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन करने की शपथ ली।
योग से आत्मविश्वास बढ़ता है, योग एक अनुशासन हैं: भेड़िया
पंचायत स्तर पर भी योग कार्यक्रमों का किया जाएगा आयोजन
रायपुर 12 मार्च 2022/ कोविड-19 संक्रमण में योग की भूमिका विषय पर आज यहां नगर निगम सभागार रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में योग के विभिन्न आयामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुई। उन्होंने कार्यक्रम आयोजित करने के लिए अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंचायत स्तर पर भी योग से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोग योग से जुड़ सकें। योग से जीवन में आत्मविश्वास बढ़ता है तथा हम एक अनुशासित जीवन शैली अपना पाने में सक्षम होते हैं। उन्होंने कहा कि उचित तरीके से और कुशल प्रशिक्षक के मार्गदर्शन से योग करने से हमें ज्यादा फायदा मिलेगा। योग की कोविड-19 के दौरान बहुत बड़ी भूमिका रही है।
राज्यसभा सांसद छाया वर्मा ने प्राचीन यौगिक पद्धति के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि योग का मानव जीवन में महत्वपूर्ण योगदान है। रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि हमें नियमित रूप से कम से कम एक घंटा रोजाना योग अथवा शारीरिक व्यायाम करना चाहिए। इससे हमारी आंतरिक शक्ति मजबूत होती है और शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है। जिससे हम ज्यादा क्रियाशील हो पाते हैं।
सभापति प्रमोद दुबे ने कहा कि आज के इस अंतर्राष्ट्रीय वेबीनार में कई देश के लोग जुड़े हैं जिसमें छत्तीसगढ़ के नाम की गूंज कई देशों में फैल रही है। योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने कहा कि हमें अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए। योग से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। कोरोना महामारी में रक्षा कवच के रूप में योग ने हम सब का ध्यान आकृष्ट किया है।
मुख्य अतिथि भेड़िया ने एक घंटे तक शीर्षासन करने वाले टिकेश्वर पटेल को स्मृति चिन्ह एवं पदक भेंट किया। इस अवसर पर कई वक्ताओं ने योग के विषय में अपना व्याख्यान दिए। इस अवसर पर योग आयोग के सदस्य श्री गणेश नाथ योगी, राजेश नारा, रविंद्र सिंह, समाज कल्याण विभाग के प्रभारी संचालक पंकज वर्मा, योग आयोग के सचिव एम एल पांडे, अखिलेश्वर तिवारी सहित विभाग के अधिकारी कर्मचारी, गणमान्य नागरिक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
बालोद–थाना अर्जुंदा पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी एक व्यक्ति को 30 पौव्वा अंग्रेजी गोवा के साथ पकड़ कर भेजा गया जेल मामला थाना अर्जुंदा क्षेत्र का है दिनांक 12.03.2022 को एक व्यक्ति तहसील कार्यालय अर्जुदा के पास मोटर सायकल में अधिक मात्रा में शराब रखकर बिक्री कर रहा है कि सूचना पर गवाह के साथ नया तहसील कार्यालय अर्जुदा के पास पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया |
जहां एक व्यक्ति मोटर सायकल में अधिक मात्रा में शराब रखकर बिक्री कर रहा था। जिसे घेराबंदी कर पकड़े। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पुछने पर अपना नाम कोमल सिंह देवांगन पिता स्व० नीलकंठ देवांगन उम्र 57 वर्ष सा० गुरेदा थाना गुण्डरदेही जिला बालोद का रहने वाला बताया जिनके कब्जे से अवैध शराब बिक्री हेतु रखे एक सफेद मटमैला रंग के थैला अन्दर 30 पौवा अंग्रेजी गोवा शराब प्रत्येक पौवा सीलबंद हालत में प्रत्येक पौवा मे 180 एम.एल. कुल जुमला 5.400 बल्क लीटर प्रत्येक पौवा कीमती 120 रूपये जुमला कीमती 3600 रूपये व बिक्री रकम 300 रूपये कुल जुमला रकम 3900 /- रूपये एवं मोटर सायकल हीरो होण्डा स्प्लेण्डर क्रमांक CG07LK 3449 कीमती 30,000 रूपये मिला, जिसके संबंध में आरोपी कोमल सिंह देवांगन को धारा 91 जा.फौ. का लिखित नोटिस तामिल किया जो शराब बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेज नहीं होना लिखकर दिये है।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
आरोपी कोमल सिंह देवांगन पिता स्व० नीलकंठ देवांगन उम्र 57 वर्ष सा० गुरेदा थाना गुण्डरदेही जिला बालोद के द्वारा अवैध रूप से शराब का बिक्री करते पाया जाना उक्त कृत्य धारा 34 (2).59 (क) आब एक्ट का घटित करना पाये जाने से उपरोक्त लिखे शराबों को मुताबिक जप्ती पत्रक के गवाहों के समक्ष जप्ती किया एंव जप्ती में से 04 पौवा अंग्रेजी गोवा शराब को परीक्षण हेतु अलग कर जप्त शराब को पृथक पृथक शीलबंद किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने से दिनांक 12.03.2022 के 10.30 बजे गिरफ्तार कर गिर की सुचना परिजन को दी गई, मामला अजमानतीय जुर्म होने से न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल।
बालोद – ग्राम बोरतरा के किसान राइस मिल के सामने यथावत हाईवा रख देते जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है…यथावत वाहन रखने के ऊपर नहीं हो रही कार्यवाही..
बालोद जिले के गुरुर ब्लाक के ग्राम बोरतरा के किसान राइस मिल के सामने हाईवा यथावत रख देते हैं जिससे आवागमन प्रभावित होता है एवं दुपहिया या सवारी वाहनों में आने जाने वाले लोगो को परेशानी झेलनी पड़ती है और यही वजह सड़क दुर्घटना का कारण बनती है | इस विषय पर मीडियाकर्मियों ने गुरुर के थाना प्रभारी रोहित मालेकर से भी कहा की इस प्रकार वाहन रखना सड़क दुर्घटना को आमंत्रण देना है थाना प्रभारी रोहित मालेकर ने कहा ठीक है मैं चेक करवाता हूं लेकिन अभी तक वाहन रखने वाले के ऊपर कोई कार्यवाही नहीं हुई।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
टाउनशिप की समस्याओं को लेकर संयुक्त खदान मजदूर संघ का प्रतिनिधिमंडल नगर प्रशासक महाप्रबंधक व्ही के श्रीवास्तव से मिला और यूनियन प्रतिनिधियों ने नगर प्रशासक से कहा कि राजहरा टाउनशिप के अंदर निम्न समस्याएं हैं। आप सभी समस्याओं को उचित निराकरण जल्द से जल्द करें:
1) गर्मी का मौसम आ गया है घरों में कूलर तथा दैनिक कार्यों के लिए पानी की ज्यादा आवश्यकता होती है निस्तारित के लिए पानी की खपत बढ़ जाति है । आप गर्मी के मौसम में दो समय पानी की सप्लाई को चालू करवाएं । 2) टाउनशिप के अंदर पानी की पाइप लाइन में जहां जहां पर भी पानी लीकेज हो रहा है । उन पाइप लाइनों की प्राथमिकता से मरम्मत कराई जावे। 3) जहा जहां-जहां सीवरेज लाइन की पाइप टूटी है या गंदा पानी लीकेज हो रहा है उसकी तत्काल मरम्मत कराई जावे एवं गंदे पानी की निकासी सुचारू रूप से हो यह निश्चित किया जाए ताकि बारिश के दिनों में कर्मचारियों तथा उनके परिवार को कोई परेशानी ना हो।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
आज की बैठक में यूनियन प्रतिनिधियों में संगठन सचिव तोरण लाल साहू, कार्यकारी अध्यक्ष दान सिंह चंद्राकर ,कार्यालय सचिव राजेश कुमार साहू थे तथा प्रबंधन की ओर से महाप्रबंधक नगर प्रशासक व्ही के श्रीवास्तव तथा सहायक महाप्रबंधक रामदेव राम भगत थे चर्चा में महाप्रबंधक व्ही के श्रीवास्तव ने कहा कि गर्मी के मौसम में पानी को 16 मार्च से दोनों समय के लिए टाउनशिप में सप्लाई चालू कर दी जाएगी।
टाउनशिप के अंदर पानी की पाइप लाइन तथा सीवरेज पाइप लाइन जहां कहीं भी खराब है उस पर तुरंत मरम्मत का कार्य करवा दिया जावेगा । वेलकम स्कीम के संबंध में कहा कि जल्द ही इसका टेंडर होने वाला है।
बचे हुए क्वार्टर में चैन लिंक फेंसिंग का कार्य तथा टार फेल्टिंग का कार्य के संबंध में बताया कि इसका प्रपोजल बनाकर हमने भेज दिया है। तथा पीवीसी डोर के संबंध में कहा कि हमारे पास जो भी शिकायत आएगी उसको प्राथमिकता से समाधान करवाया जाएगा ।
टाउनशिप के अंदर भारी वाहनों को रोकने के लिए जल्द ही बेरीकेड लगवाए जाएंगे लगभग 16 बेरीकेड टाउनशिप के अंदर लगाए जाएंगे ताकि भारी वाहनों का प्रवेश ना हो।