दलीराजहरा: आज सुबह नियोगी चौंक बस स्टैंड के करीब ट्रक के नीचे आ जाने से युवक गंभीर रूप से घायल, लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि ट्रक के नीचे आ जाने से कालीराम उम्र 53 वर्ष वार्ड क्रमांक 15 भगोली पारा रहने वाला है जिसके दोनों पैरों को गंभीर रूप से कुचल गया । सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बस से जा रहा था तभी बस वाले ने चौक में बस स्टैंड पर बस के पीछे बस खड़ी होने के कारण युवक सड़क पार कर रहा था तभी ट्रक क्रमांक सीजी 8 एड 3959 के अचानक नीचे आ गया युवक का पैर ट्रक के चक्के में आ जाने से गंभीर रूप से कुचल गया। स्थानीय लोगों द्वारा 108 को फोन कर बुलाया गया तथा परिजनों को सूचना दे दी गई है।
बस्तर जिपं में भाजपा को स्पष्ट बहुमत, सभी 10 सदस्य मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलने आज होंगे रायपुर रवाना
- भाजपा जिला कार्यालय में हुई नए जिला पंचायत सदस्यों की बैठक
- विजयी प्रत्याशियों को दी गई बधाई, जनहित में कार्य करने की सलाह
जगदलपुर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विजयी हुए भाजपा समर्थित दस जिला पंचायत सदस्यों की परिचयात्मक बैठक आज गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय में संगठन द्वारा आहूत की गई। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, सांसद महेश कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी विशेष रूप से उपस्थित थे।
जिले के 15 जिला पंचायत सदस्यों में भाजपा समर्थित दस जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विजयी होकर आए हैं। जिला पंचायत में भाजपा को स्पष्ट बहुमत हासिल हुआ है। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने समस्त विजयी भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्यों को बधाई दी और स्पष्ट बहुमत प्राप्त होने पर हर्ष जाहिर किया। जिला अध्यक्ष श्री पाण्डेय ने कहा कि भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम व कर्मठ प्रयास से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनता ने भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को आशीर्वाद प्रदान कर विजयी बनाया है। बड़ी जीत बड़ी ज़िम्मेदारी लेकर आती है। क्षेत्र के विकास व जनता जनार्दन की प्रत्येक समस्या के समाधान के लिए नवनिर्वाचित प्रत्याशी दिन रात कार्य करें, साथ ही इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं का सहयोग भी लें। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री पाण्डेय ने कहा कि भाजपा समर्थित सभी विजयी 10 जिला पंचायत सदस्य कल शुक्रवार को पूर्व विधायक बैदूराम कश्यप के नेतृत्व में एकसाथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट करने राजधानी रायपुर रवाना होंगे। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर लेवें।
जिला पंचायत सदस्यों की परिचयात्मक बैठक में प्रमुख रूप से डॉ. सुभाऊ कश्यप, विद्याशरण तिवारी, योगेंद्र पाण्डेय, भाजपा समर्थित विजयी जिला पंचायत सदस्य वेदवती कश्यप, निर्देश दीवान, शकुंतला कश्यप, कांति मौर्य, ललिता कश्यप, संपत्ति नाग, बलदेव मंडावी, चंद्रभान कश्यप, पद्मनी कश्यप, कामदेव बघेल उपस्थित थे।
शपथ ग्रहण को लेकर भाजपा कार्यालय में हुई बैठक
जगदलपुर:महापौर संजय पांडे व पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी को लेकर आज शाम भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक रखी गई। इस बैठक में महापौर सहित जिला भाजपा अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे, पूर्व जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र पांडे, मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, जिला मंत्री नरसिंह राव, कोषाध्यक्ष रजनीश पाणिग्रही, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, राजेंद्र वाजपेयी, मनोहर दत्त तिवारी सहित पार्षदगण व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय फाईलेरिया उन्मूलन एवं राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान शुरू
जगदलपुर शासन के निर्देशानुसार 27 फरवरी को तोकापाल विकासखंड में 168 बूथ बनाकर एवं सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में एमडीए कॉर्नर बनाकर फाईलेरिया से बचाव एवं कृमि से मुक्ति हेतु शाम 5 बजे तक 24238 लोगों को दवा सेवन कराया गया।

जिला प्रशासन के निर्देशानुसार विकासखंड तोकापाल में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से कुल 168 बूथ बनाकर एक सप्ताह में कुल 86194 जनसंख्या को दवा सेवन कराने का लक्ष्य रखा गया है. इस हेतु विकासखंड को चार सेक्टर में विभक्त कर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तोकापाल द्वारा संबंधित विभाग प्रमुखों को पत्र जारी कर अलग से निर्देश दिया गया है। साथ ही विकासखंड के सभी कोटवारों को कार्यक्रम के दो दिवस पूर्व से मुनादी करने हेतु कहा गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऋषभ साव द्वारा लगातार क्षेत्र भ्रमण कर तीनों विभाग के अमलों को विद्यालयों में आवश्यक जानकारी दी गई थी और संबंधित विभागों द्वारा लगातार प्रचार-प्रसार भी किया गया था। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सम्मानीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग भी लिया जा रहा है। कार्यक्रम को सम्पन्न बनाने हेतु तीनों विभाग के विभाग प्रमुखों के अतिरिक्त बीपीएम अल्का वैद्य एवं बीईई जिली मंडावी को सेक्टरवार निगरानी हेतु जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही कुष्ठ सहायक शिवनारायण पाण्डे को स्थानीय बोली में प्रचार-प्रसार का दायित्व दिया गया था। इस दौरान बताया गया कि एक सप्ताह में तोकापाल विकासखंड में दवा खिलाने का शत- प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जाएगा। जो लोग किसी कारणवश बूथ में नहीं आ सकेंगें, उन्हे चार दिन पश्चात 3 मार्च से घर-घर जाकर फाईलेरिया हाथीपांव एवं कृमि से बचाव हेतु दवा सेवन कराया जाएगा।
जनता से शपथ ग्रहण में उपस्थिति की अपील की महापौर संजय पांडे ने
जगदलपुर महापौर संजय पांडे ने 1 मार्च को होने वाले नई नगर निगम परिषद के शपथ ग्रहण समारोह में शहर वासियों से उपस्थिति की अपील की है।
जनता के नाम जारी पत्र में महापौर संजय पांडे ने कहा है कि आप सभी के स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद से मुझे जगदलपुर शहर के महापौर के रूप में अपनी नई जिम्मेदारी निभाने का अवसर प्राप्त हुआ है। यह मेरे जीवन का एक महत्वपूर्ण क्षण है, जिसे मैं आप सभी के साथ साझा करना चाहता हूं। आपकी उपस्थिति इस शुभ अवसर को और भी विशेष बना देगी। अतः, मैं हृदय से आप सभी से आग्रह करता हूं कि कृपया मेरे शपथ ग्रहण समारोह में पधारकर इसे गौरवमयी बनाएं और अपना आशीर्वाद प्रदान करें। शपथ ग्रहण समारोह शनिवार 1 मार्च को प्रातः 10:30 बजे मां दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण जगदलपुर में आयोजित है। संजय पांडे ने कहा है कि आपका स्नेह और समर्थन सदैव प्रेरणादायक रहा है, और इस विशेष अवसर पर आपकी उपस्थिति मेरे लिए अनमोल होगा।
पांच किलो का आईईडी किया गया नष्ट
जगदलपुर बस्तर संभाग के सुकमा जिला के कोंटा थाना क्षेत्र में कोंटा गोलापल्ली रोड पर ग्राम बंडा के समीप नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलो को नुकसान पहुंचाने के इरादे से लगाए गए आईईडी कों सुरक्षा बलो ने समय रहते बरामद कर लिया। सीआरपीएफ की 228 बटालियन व जिला पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा 5 किग्रा का आईईडी बरामद कर उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इस मामले पर थाना कोंटा मे विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।लगातार सुरक्षा बलों द्वारा मुखबिर सुचना व डिमाईनिंग के दौरान आईईडी बरामद ग कों निष्क्रिय किए जा रहे हैं।
घर जमीन विवाद को लेकर घर में आग लगाने वाले आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर भेजा जेल
- अप. क्र. 61/25 धारा – 331(3), 324(4), 326(g) BNS
दल्ली राजहरा वार्ड क्रमांक 27 में कल दिनांक 26.02.2025 को मनीष बाघ व भुतेश बाघ द्वारा घर जमीन विवाद को लेकर प्रार्थिया ममता भुआर्य पति राजकुमार भुआर्य निवासी वार्ड क्रमांक 27 गुरूघासीदास वार्ड दल्लीराजहरा से वाद विवाद करने लगा जिस संबंध में शिकायत आवेदन देने ममता भुआर्य अपने पति के साथ थाना आयी थी, थाना से जब वापस घर जा रही थी तभी रास्ते में पडोसी द्वारा प्रार्थिया ममता भुआर्य को फोन कर बतायी कि तुम्हारे बुआ के लडके मनीष बाघ व भुतेश बाघ द्वारा तुम्हारे घर के दरवाजा को लात से मारकर घर अंदर दोपहर करीबन 03.30 बजे घुसकर घर में आग लगा दिया ।

घर से धुंआ निकल रहा है प्रार्थी घर पहुचे तब देखे तो घर में आग लगने से काफी धुंआ निकल रहा था उसी समय आरोपी 01. भूपेश बाघ पिता स्व. विनोद बाघ उम्र 36 वर्ष 02. मनीष बाघ पिता स्व. विनोद बाघ उम्र 34 वर्ष साकिनान वार्ड क्रमांक 27 गुरूघासीदास वार्ड राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद ने हम लोग आग लगाये है जो करना है कर लो कहते हुए अपने घर की तरफ चले गये फिर ममता बिहारी एवं उसकी मां द्वारा पडोसीयों के मदद से आग को बुझाये है, आरोपीगण मनीष बाघ व भुतेश बाघ प्रार्थिया के घर में आग लगाने से घर में रखे एलई डी टीव्ही, दीवान, सोफा सेट, पलंग गद्दा, सिलाई मशीन, दिवाल घडी, बिजली बोर्ड एवं वायर, एवं अन्य घरेलू उपयोगी सामान एवं मजदूरी की नगदी रकम 20000 रूपये ,प्लास्टीक टी टेबल, कुर्सी, स्टूल, होम थियेटर, इंडेक्शन चुल्हा, आलमारी मे लगे आईना कांच व दिवाल में लगे आईना व सिलिंग पंखा को तोड फोड कुल कीमती 1,20,000 रूपये को आग से जलाकर नुकसान पहुचाये है ।

ममता की मां लोगों के घर में झाड़ू पोछा का कार्य करती है। एवं उसके पति ड्राइवर का कार्य करते हैं और एक दिन पूर्व ही वेतन का पैसा भी घर में लाकर रख थे।
ममता भूआर्य की रिपोर्ट पर उक्त अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बालोद एस. आर. भगत के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार जोशी, श्रीमती मोनिका ठाकुर तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा डॉ0चित्रा वर्मा के नेतृत्व के मार्गदर्शन में निरीक्षक श्री सुनील तिर्की थाना प्रभारी राजहरा द्वारा टीम गठित कर तत्काल आरोपीयों की तलाश कर अभिरक्षा में लेकर पुछताछ किया गया जिन्होने जुर्म स्वीकार करते जमीन विवाद को लेकर ममता भुआर्य के घर में आग लगाना बताने पर आरोपीयों को दिनांक 27.02.2025 गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जिला जेल बालोद मे निरूध्द किया गया है ।

राजीव भवन में ईडी के कदम ने बजा दी है, कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी; अब टांग खिंचाई नहीं, एकजुटता की दरकार
- दीपक बैज के खिलाफ साजिशों से परे रहकर होना होगा नेताओं को एकजुट
- कांग्रेस मुक्त छत्तीसगढ़ को खुद हवा दे रहे हैं कांग्रेसी
–अर्जुन झा–
जगदलपुर: भाजपा के कांग्रेस मुक्त भारत के संकल्प को छत्तीसगढ़ में खुद कांग्रेस के ही नेता हवा देने में लगे हैं। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पड़े ईडी के कदम ने कांग्रेस के लिए बड़े खतरे की घंटी बजा दी है। अपने आदिवासी प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को निपटाने में लगे कांग्रेस नेता अब भी नहीं सम्हले तो कवासी लखमा के बाद कई और बड़े कांग्रेस नेता भी जल्द ईडी के शिकंजे में आ जाएंगे और फिर कांग्रेस मुक्त छत्तीसगढ़ बनने में जरा भी देरी नहीं लगेगी। कांग्रेस नेताओं को अब एकजुट होकर वर्तमान चुनौती का मुकाबला करना होगा।
आपसी टांग खिंचाई की राजनीति के चलते वैसे भी छत्तीसगढ़ में कांग्रेस बड़े ही बुरे दौर से गुजर रही है। विधानसभा और लोकसभा चुनावों में मिली हार के बावजूद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बिना निराश हुए, बिना थके लगातार आम जनता के बीच पहुंचकर कांग्रेस का वजूद बचाए रखने और ईमानदार विपक्ष का धर्म निभाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। दीपक बैज एक जुझारू आदिवासी नेता हैं। धूप, बरसात, ठंड की परवाह किए बगैर वे लगातार पार्टी को पुर्नस्थापित करने के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं। इसके उलट पांच साल तक सत्ता सुख भोग चुके चंद ऐसे नेता, जो कभी अवाम के बीच नजर नहीं आते, वे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को अध्यक्ष पद से हटवाने के लगातार साजिश रचते आ रहे हैं, सार्वजनिक तौर पर बयानबाजी कर पार्टी की साख पर बट्टा लगाने पर तुले हुए हैं। जिस दिन से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में इंफोर्समेंट डायरेक्टरेट की टीम के कदम पड़े हैं, कांग्रेस के लिए बड़े खतरे की घंटी बज उठी है। शराब घोटाले की रकम का कुछ हिस्सा सुकमा में जिला कांग्रेस कार्यालय भवन बनाने और शराब घोटाले के आरोपी पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के बेटे हरीश कवासी के लिए बंगला बनाने में खर्च किए जाने की जानकारी हाथ लगने के बाद ईडी के रडार पर अब कांग्रेस पार्टी भी आ गई है। संभवतः ईडी के अधिकारी यह जानना चाहते हैं कि शराब घोटाले में कांग्रेस पार्टी की क्या भूमिका रही है? वैसे इस घोटाले में पूर्व के कुछ और भी सत्तधीश लपेटे में आ सकते हैं, इस बात की प्रबल संभावना है। सामने इतना बड़ा संकट होते हुए भी अगर प्रदेश के कांग्रेस नेता अपने स्वार्थ से नहीं उबर पाए और एकजुटता नहीं दिखा पाए तो यह कांग्रेस के लिए ही दुर्भाग्यपूर्ण होगा। फिलहाल यह समय दीपक बैज के खिलाफ साजिशें रचने का नहीं, आपसी एकजुटता दिखाने का है। सबको मालूम है कि किस नेता के इशारे पर बैज को हटाने के लिए खेल खेला जा रहा है और उस नेता का नाम भी शराब घोटाले में आने वाला ही है। जब यह नेता ईडी के शिकंजे में आएगा, तब उसे भी संगठन की मदद करेगी, तब फिर बिखरा हुआ संगठन भला कैसे मदद कर पाएगा?
तीन वर्षों से लंबित वेतन समझौता को लेकर नाराज श्रमिकों ने शुरू की हड़ताल
- एनएमडीसी की किरंदुल परियोजना में अनशन
किरंदुल एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के कर्मचारी 3 वर्षों से लंबित अपने वेतन समझौते को लेकर काफी आक्रोशित हैं। इसे लेकर ऑल इंडिया एनएमडीसी वर्कर्स फेडरेशन के तत्वाधान में परियोजना के दोनों श्रमिक संघ संयुक्त खदान मजदूर संघ एवं मेटल माईन वर्कर्स यूनियन द्वारा संयुक्त रूप से आज सुबह से एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के कार्यालय के पास क्रमिक भूख हड़ताल शुरू की गई है।

विदित हो कि पूर्व में दोनों श्रमिक संघों द्वारा एनएमडीसी की प्रत्येक परियोजना के मुखिया, सीएमडी एवं इस्पात सचिव को भी लंबित वेतन समझौता के संबंध में ज्ञापन सौंपा था। परंतु संबंधित विभाग द्वारा इस पर अभी तक कोई निर्णय न लेना समझ से परे है। श्रमिक संघ इंटक के सचिव एके सिंह ने कहा कि वेतन समझौते की देरी के कारण एनएमडीसी कर्मचारियों में असंतोष एवं आक्रोश व्याप्त है। जिससे औद्योगिक संबंध धूमिल होने की स्थिति उत्पन्न हो गई है। हमारी मांग है कि श्रमिक संघ का वेतन समझौता तत्काल लागू किया जाए, परियोजना में कर्मचारियों की बहुत ज्यादा कमी होने के कारण स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ रहा है। इसके लिए कर्मचारियों की भर्ती तत्काल की जाए। पूर्व में हमने इस संबंध में प्रबंधन को ज्ञापन सौप कर निश्चित समय सीमा के अंदर नया वेतनमान लागू का आग्रह किया था। जिसे पूरा न करने पर श्रमिक संघ द्वारा सीधी कार्यवाह की चेतावनी दी थी। और इस सीधी कार्यवाही का आगाज़ हमारे द्वारा क्रमिक भूख हड़ताल के रूप में किया गया है। इस पर भी यदि प्रबंधन सकारात्मक रुख नही अपनाता है तो हम आगे और ठोस कदम उठाने मजबूर रहेंगे। आज पहले दिन सुभाष घोष, नवीन कुमार, योगेश, दीपक, विनोद कश्यप, पवन डेविड, वेणुधर, लालू तामो भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

आज का पहला सेमीफाइनल मैच एक्सिस चेन्नई वर्सेस इंडियन यूनियन बैंक मुंबई के बीच एवं दूसरा सेमीफाइनल मैच राजहरा फुटबॉल क्लब वर्सेस यूनाइटेड फुटबॉल क्लब केरल के मध्य होगा
दल्लीराजहरा निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व लौह अयस्क खदान समूह राजहरा भिलाई इस्पात संयंत्र (सी.एस.आर.) विभाग के तत्वाधान में आयोजित ऑल इंडिया गोल्ड का फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 के सातवें दिन पंडित जवाहरलाल नेहरू फुटबॉल स्टेडियम में एक मात्र लीग मैच खेले गए जहां यूनाइटेड फुटबॉल क्लब केरला वर्सेस रब्बानी फुटबॉल क्लब नागपुर के मध्य मैच 0-0 की बराबरी पर रहा निर्धारित समय में कोई भी टीम गोल नहीं कर सका । अपने (पूल ए) में केरला की टीम बेहतर प्रदर्शन के आधार पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया एंव नागपुर की टीम प्रतियोगिता से बाहर हो गई। इसके पूर्व राजहरा माइंस एवं दल्ली माइंस के खदान कर्मचारियों के द्वारा एक प्रदर्शनी मैच खेला गया जिसमें दोनों ही टीम ने बढ़िया खेल का प्रदर्शन करते हुए निर्धारित समय तक 0-0 की बराबरी पर है यह मैच मात्र 30 मिनट के लिए खेला गया जो की एक शो मैच के रूप मे खिलाड़ियों एंव दर्शको के उत्साह वर्धन हेतु आयोजित किया गया

इस टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मैच 27 फरवरी दिन गुरुवार को खेला जाएगा जिसमें पहला मैच सेंट्रल एक्साइज चेन्नई वर्सेस इंडियन यूनियन बैंक मुंबई के बीच खेला जाएगा एवं दूसरा सेमीफाइनल मैच राजहरा माइंस फुटबॉल क्लब वर्सेस यूनाइटेड फुटबॉल क्लब केरला के मध्य खेला जाएगा ऑल इंडिया गोल्ड कफ फुटबॉल टूर्नामेंट में राजहरा माइंस की टीम सेमीफाइनल में पहुंचे प्रवेश करने से स्थानीय लोगों में जबरदस्त उत्साह एवं उमंग का वातावरण बना हुआ है यह उम्मीद की जा रही है कि सैमीफाइनल में राजहरा माइंस अपने बेहतर प्रदर्शन के आधार पर फाइनल तक पहुंच सकेगी। 26 फरवरी दिन बुधवार को राजहरा माइंस फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए एकमात्र लीग मैच में मध्यांतर तक रब्बानी क्लब नागपुर एवं यूनाइटेड केरला की टीम 0-0की बराबरी पर रहे दोनों ही टीमों के खिलाड़ी ने एक दूसरे पर जोरदार हमला किया और गोल करने का भरपूर प्रयास किया लेकिन गोल करने में दोनों टीम असफल रहे मध्यांतर के पश्चात पुनः मैच प्रारंभ हुआ इस दौरान नागपुर एवं केरल की टीम एक दूसरे पर दबाव बनाते हुए गोल करने के कई अवसर बनाये हालांकि दोनों ही तरफ से प्रयास बहुत बढ़िया किया गया था लेकिन कोई भी खिलाड़ी दोनों ही टीमों की ओर गोल करने में सफल नहीं रहे इस तरह आज खेले गए एक मात्र लीग मैच नागपुर एवं केरला के बराबरी पर रहा। आज राजहरा फुटबॉल स्टेडियम में मैच के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर मनोज डहरवाल इंचार्ज बीएसपी हॉस्पिटल, विशेष अतिथि के रूप में डॉक्टर शैवाल जाना प्रभारी शहीद अस्पताल दल्ली राजहरा, एन. के.साहू जी.एम.मेंटेनेंस एवं आरक्षण विभाग राजहरा माइंस उपस्थित रहे

उपस्थित अतिथियों का राजहरा फुटबॉल क्लब की ओर से अध्यक्ष राजेंद्र बेहरा, संगठन सचिव गौतम बेरा, सचिव त्रिनाथ नायडू,अमरिक सिंह वरिष्ठ सदस्य , श्यामकुमार, साहू, उपाध्यक्ष मुकुल वर्मा,ने पुष्प गुच्छ भेटकर हार्दिक स्वागत सत्कार किया इस दौरान शैलैष जैन, बृजलाल महतो, देवराज यादव, विष्णु प्रताप सिंह, श्रीनिवास राव, प्रीतपाल सिंह, अजय आस्टीकर, के ए.उदय कुमार वरिष्ठ गोल कीपर, सतीश जॉन ,विल्सन फर्नांडीस , द्रोण कुमार, अवध राम , इरशाद, रघुरमन,विनय सिंह,शिवम नायक, नितेश नामदेव, रवि निर्मलकर, रवि जैन ,गज्जू निर्मलकर,टेमसन यादव,लोकेश निषाद, सहित बड़ी संख्या में दर्शन गण उपस्थित रहे। मैच में श्याम पैकरा,सी. प्रफुल्ल कुमार भरत राजवाड़े, रूपेश कुमार सिंह, विशाल प्रजापति,अजीत वैलम, दीपेश डे,एवं मैच कमिश्नर रूबी डेबिड रहे पूरे मैच में कंमेट्री एवं संचालन भूषण निर्मलकर एवं डिंकू भाई ने किया।


